Hot News

April 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Weather: राजस्थान में लू, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 18 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत

Rajasthan Weather: राजस्थान में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अनेक भागों में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का नया दौर शुरू होगा और प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15-16 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में लू, कहीं-कहीं तीव्र लू चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है. 17 और 18 अप्रैल को राजस्थान में आंधी-तूफान और मेघगर्जन की संभावना मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की-मध्यम आंधी आने की संभावना है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सवाईमाधोपुर के बामनवास में सर्वाधिक 16.0 मिलीमीटर (मिनी) बारिश दर्ज की गई जबकि गंगापुर, बौंली और सांभर में 10-10 मिमी, चाकसू में छह मिमी व जयपुर हवाई अड्डे पर 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई. The post Rajasthan Weather: राजस्थान में लू, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 18 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mango Sandwich Recipe: आम से बनाएं टेस्टी सैंडविच डेसर्ट, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास

Mango Sandwich Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही आम की बहार आ जाती है. बाजार में चारों तरफ रसीले और मीठे आम दिखाई देने लगते हैं. आम खाने का मजा ही कुछ और है, और जब इसके साथ कुछ नया ट्राई करें तो मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में आपको आम का सैंडविच जरूर ट्राई करना चाहिए, जो आपको आम का नया टेस्ट देगा. आम का यह सैंडविच डेसर्ट आपको गर्मी में ठंडक और मिठास का अनुभव कराएगा. आम का मीठा फ्लेवर आपके मुंह में मिठास घोल देगा, जिससे आप इसका आनंद लेते रहेंगे. आप इसे आने वाले गेस्ट के लिए या गर्मी में कुछ ठंडा और आम का स्वाद लेने के लिए परोस सकते हैं. आज हम आपके लिए लाएं हैं आम के सैंडविच बनाने की बेहद ही आसान रेसिपी. तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से आम का सैंडविच बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं. सामग्री आम के स्लाइस – 10 क्रीम/ग्रीक योगर्ट – 1 बाउल चीनी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच आम का प्यूरी – 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच आम सैंडविच बनाने की विधि आम का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में, क्रीम/ग्रीक योगर्ट, इलायची पाउडर, चीनी, और आम का प्यूरी डाल दें. फिर सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनके ब्राउन किनारों को काटकर हटा दें. मिश्रण ठंडा होने के बाद इस क्रीम मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर अच्छे से फैलाएं. हर एक ब्रेड पर 4-5 आम के स्लाइस रखें, और दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच बनाएं. इसके बाद इस सैंडविच को एक घण्टे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. एक घंटे बाद ठंडा ठंडा निकालें और एन्जॉय करें. ये भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: मुंह में मिठास घोलने वाली नारियल की राबड़ी बनाएं, आसान है विधि ये भी पढ़ें: Eggless Banana Pan Cake Recipe: बिना अंडे के स्वादिष्ट पैन केक बनाने कीआसान विधि, 15 मिनट में बनकर होगा तैयार The post Mango Sandwich Recipe: आम से बनाएं टेस्टी सैंडविच डेसर्ट, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन 8 सुपरहिट फिल्मों से दूर रहे बॉबी देओल, शाहरुख-सलमान की ब्लॉकबस्टर भी ठुकराई

Rejected Films of Bobby Deol: बॉबी देओल इन दिनों फिर से चर्चा में हैं, खासकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अलग अंदाज के कारण. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में उनकी राह हमेशा आसान नहीं रही? एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को करने से मना कर दिया था उनमें से कुछ फिल्में ऐसी थी जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं और कुछ में शाहरुख और सलमान जैसे सुपरस्टार्स नजर भी आए. तो आइए, जानते हैं किन-किन बड़ी फिल्मों को बॉबी देओल ने ठुकराया और कैसे वो मौके किसी और की किस्मत बदल गए. जब वी मेट इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म जब वी मेट आज भी लोगों की फेवरेट लव स्टोरी में से एक मानी जाती है. शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी ने इस फिल्म में कमाल कर दिया था. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले शाहिद नहीं, बल्कि बॉबी देओल को अप्रोच किया गया था. लेकिन किसी वजह से बॉबी ने ये रोल करने से मना कर दिया और फिर ये मौका शाहिद को मिला, जिसने इसे अपने अंदाज में निभाकर फिल्म को हिट बना दिया. करण अर्जुन करण अर्जुन में शाहरुख, सलमान और काजोल की तिकड़ी ने धमाल मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में मेकर्स की पहली पसंद सनी देओल और बॉबी देओल थे? उस वक्त बरसात रिलीज नहीं हुई थी, और बॉबी को ये फिल्म अपने करियर के लिए रिस्की लगी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया. ये जवानी है दीवानी ये जवानी है दीवानी आज की जनरेशन की फेवरेट फिल्मों में से एक है, जिसमें रणबीर, दीपिका, आदित्य और कुणाल ने शानदार काम किया था. मगर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर वाला रोल पहले बॉबी देओल को ऑफर हुआ था? लेकिन उस वक्त वो यमला पगला दीवाना 2 में बिजी थे, इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी. एक विवाह ऐसा एक विवाह ऐसा भी में सोनू सूद और ईशा कोप्पिकर की जोड़ी को काफी सराहा गया था. लेकिन इस फिल्म के लिए सबसे पहले बॉबी देओल को अप्रोच किया गया था. हालांकि, किसी वजह से बॉबी ने इस फिल्म को करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया. युवा डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म युवा के लिए उन्होंने बॉबी देओल को कास्ट करने का प्लान बनाया था. दरअसल, एक रोल तो खास तौर पर बॉबी को ध्यान में रखकर ही लिखा गया था. लेकिन उस समय बॉबी तीन हीरो वाली फिल्म करने में कंफर्टेबल नहीं थे, इसलिए उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया. 36 चाइना टाउन 36 चाइना टाउन एक मस्ती और मिस्ट्री से भरी मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें कई बड़े चेहरे नजर आए थे. इस फिल्म के लिए बॉबी देओल को भी अप्रोच किया गया था. लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया और ये मौका किसी और को मिल गया. हाईवे इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में रणदीप हुड्डा ने शानदार एक्टिंग की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रोल पहले बॉबी देओल को ऑफर हुआ था? बॉबी ने किसी वजह से इस फिल्म को करने से मना कर दिया, और फिर ये मौका रणदीप को मिला, जिसने किरदार को अपने अंदाज में यादगार बना दिया. मिशन इस्तांबुल बॉबी देओल को मिशन इस्तांबुल जैसी एक और मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म का ऑफर मिला था. मेकर्स उन्हें फिल्म में देखना चाहते थे, लेकिन बॉबी ने इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. यह भी पढ़े: IMDb पर छाया भोजपुरिया सिनमा का जलवा, खेसारी लाल ने रच दिया नया इतिहास The post इन 8 सुपरहिट फिल्मों से दूर रहे बॉबी देओल, शाहरुख-सलमान की ब्लॉकबस्टर भी ठुकराई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lahore 1947 का हिस्सा बनने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म…

Lahore 1947: 90के दशक से अबतक दर्शकों के दिलों पर अपनी खूबसूरती से राज करने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान सलमान से लेकर शाहरुख तक कई बड़े कलाकारों संग हिट फिल्में दी हैं. अब जल्द ही वह सनी देओल के साथ अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति ने लाहौर 1947 को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म बताई है. ‘मेरी अब तक की सबसे मु्श्किल फिल्म…’ प्रीति जिंटा ने पिछले साल फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गई है और मैं इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए पूरी कास्ट और क्रू का बहुत आभारी हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म की उतनी ही तारीफ करेंगे और इसे इंजॉय करेंगे जितना हमने इसे बनाने में किया. यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे मु्श्किल फिल्म है. पिछले कुछ महीनों में उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए सभी को पूरे नंबर. राज जी, आमिर, सनी, शबाना जी, संतोष सिवन और एआर रहमान का तहे दिल से शुक्रिया. हमेशा ढेर सारा प्यार.” राजकुमार संतोषी ने प्रीति जिंटा के बारे में क्या कहा? राजकुमार संतोषी ने अपने एक पुराने बयान में प्रीति जिंटा के बारे में कहा था कि लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा लाहौर 1947 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिर से एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को हमेशा दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. सबसे बढ़कर इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति जितनी सटीक हो.” लाहौर 1947 की स्टार कास्ट आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं, उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. मालूम हो कि इस फिल्म से सनी और प्रीति सालों बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार दोनों 2018 की कॉमेडी फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आए थे, जिसका हिस्सा अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े भी थे. यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: वीकेंड पर सिकंदर से भी डिजास्टर निकली सनी देओल की ‘जाट’? एक्सपर्ट बोले- बी ग्रेड टाइप… The post Lahore 1947 का हिस्सा बनने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshara Singh Business: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शुरू की मिनरल वाटर कंपनी, एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी रखा कदम

Akshara Singh Business: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों और गानों में अपनी भूमिका निभाई है. फैंस उनकी नई फिल्म और गानें का बेसब्री से इंतजार करते रहते है. उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कई पॉपुलर स्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में रवि किशन के साथ ‘सत्यमेव जयते’ से किया था. इसके अलावा वह 2015 में जी टीवी के धारावाहिक में नजर आई थी. उसके बाद सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो में भी काम कर चुकी है. साथ ही उन्हें रैप करने का भी शौक है. View this post on Instagram A post shared by ◦•●◉✿Seeta ✿◉●•◦ (@seetagupta522) Akshara’s मिनरल वाटर शुद्धता का वादा करती है पटना में जन्मी इस एक्ट्रेस को शेरनी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अब अपना एक बिजनेस भी शुरू कर दिया है. इस बिजनेस से वह एक्टिंग के साथ मिनरल वाटर इंडस्ट्री में भी कदम बढ़ा रही है. उनकी कंपनी का नाम Akshara’s मिनरल वाटर है. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया से दी है. अपने गाने और फिल्मों के बाद वह अपने इस ब्रांड को धीरे-धीरे बाजार में फैलाना शुरू कर चुकी है. यह पानी अच्छे क्वालिटी और शुद्धता का वादा करती है. इस ब्रांड से लोगों को साफ और हेल्दी पानी मिलेगा. छपरा जिले में ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूटर है अक्षरा सिंह के मिनरल वाटर ब्रांड से लोग बहुत एक्साइटेड है. बिहार के छपरा जिले में इस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है. इसके बावजूद कई लोग इस ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए उनसे कांटेक्ट कर रहे है. इस कंपनी के बिजनेस लेवल की सभी सराहना कर रहे है. अक्षरा की कंपनी का टैगलाइन – ‘असली मिनरल युक्त पानी पियें और स्वस्थ जियें’ है. सोशल मीडिया पर उनके नए बिजनेस से कई लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे है. साथ ही एक फैन ने लिखा, ‘अब मैं यही पानी पिऊंगा’. ये भी पढ़ें: Retro OTT Release: रोमांस और एक्शन का लगेगा तड़का, जब साथ आएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े, जानें पूरी डिटेल्स The post Akshara Singh Business: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शुरू की मिनरल वाटर कंपनी, एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी रखा कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन होगी Motorola के 2 धांसू फोन्स की एंट्री, मिलेगी पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

Motorola: मोटोरोला जल्द ही बाजार में कई नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी न केवल नई जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स ला रही है, बल्कि अपना पहला लैपटॉप भी पेश करने की तैयारी में है. इसी कड़ी में मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 24 अप्रैल 2025 को Razr 60 Ultra और Edge 60 Pro को लॉन्च करेगा. इस ऐलान के साथ कंपनी ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें इन दोनों डिवाइसेज को इस तरह पोजीशन किया गया है कि वे “AI” का आकर बनाते हैं. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आने वाले प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कई नई अपग्रेड्स देखने को मिल सकती हैं. फिलहाल, इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी कुछ लीक जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन अब कंपनी की पुष्टि के बाद फैंस और खरीदारों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. आइए जानते हैं क्या नए फीचर्स देखने को मिल सकते है मोटोरोला के नए फोन्स में.  Motorola Razr 60 Ultra की संभावित फीचर्स  मोटोरोला जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra लॉन्च करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 6.96 इंच की FlexView pOLED LTPO डिस्प्ले और 4 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है. स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा जाएगा. यह भी पढ़े: 7300mAh बैटरी और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ IQOO Z10 की हुई ग्रैंड एंट्री, कीमत जान करेंगे तुरंत बुक कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 50MP का 2x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. पावर के लिए फोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. Motorola Edge 60 Pro की संभावित फीचर्स मोटोरोलाला जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर सकता है. उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 4nm MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ आएगा. इसमें 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन होगी Motorola के 2 धांसू फोन्स की एंट्री, मिलेगी पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Tips: कुछ हफ्तों में बदलें अपने बालों की हालत, अपनाएं ये आसान हेयर केयर रूटीन

Hair Care Tips: मौसम बदलने के साथ सेहत में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है. अगर खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार न किया जाए, तो यह गंभीर समस्या का रूप धारण कर लेती है. अक्सर गर्मियों में स्किन के अलावा हेयर केयर से जुड़ी समस्याएं जैसे बाल कमजोर, बाल झड़ना और सफेद होने लगती है. अगर आप भी अपने बालों को ही कुछ हफ्ते में ठीक करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत ही अच्छे हेयर केयर रूटीन लेकर आए हैं. इन टिप्स फॉलो करके आप अपने बालों को सिर्फ मजबूत ही नहीं बना सकेंगे बल्कि यह बालों को शाइनी भी बनाने में भी मददगार साबित होगा. आइए विस्तार से जानते हैं. ऐसे करें हेयर रूटीन फॉलो Hair Care Routine बालों को ऐसे धोएं  हफ्ते में अपने बाल को कम से कम 3 बार जरूर धोएं. इसके लिए आपको अपने बालों के हिसाब से शैम्पू लगाना चाहिए जैसे डैन्ड्रफ फ्री, ऑइल फ्री, सल्फेट फ्री. इसके अलावा, जब भी आप बाल धोते हैं तब उसे हल्के हाथों से रब करें.  यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल  बाल धोने से पहले तेल लगाएं  बाल धोने से 2 घंटे पहले अपने बालों पर तेल लगाएं. इसके बाद अपने बालों को धोएं, ये आपके बालों को शाइनी और मजबूत बनाए रखता है. इसके अलावा, ये आपके बालों को जड़ों तक पोषण देने का काम करेगा. शहद और नींबू का पेस्ट लगाएं  इसके लिए आप शहद और नींबू को अच्छे से मिलकर एक पेस्ट बना लें. फिर इसे अपने बालों में हल्के हाथों से मालिश करें और ठंडे पानी से धो लें. इस प्रक्रिया को नियमित तौर पर आपको सप्ताह में करीब 2-3 बार करना पड़ेगा. इसके बाद असर आपको खुद दिखने लगेगा. यह पेस्ट आपके बालों को घना और लंबा बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है.    बालों में लगाएं सीरम बालों के देखभाल के लिए आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसे सप्ताह में करीब 2-3 बार लगाना पड़ेगा. इस दौरान एक बात का खास ख्याल रखें कि सीरम लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है. इसके अलावा, जब भी घर से बाहर निकलें तो अपने बालों को ढक कर ही निकलें.  यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में टपा टप बेर की तरह झड़ रहे बाल, तो ऐसे करें देखभाल यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Hair Care Tips: कुछ हफ्तों में बदलें अपने बालों की हालत, अपनाएं ये आसान हेयर केयर रूटीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection: वीकेंड पर सिकंदर से भी डिजास्टर निकली सनी देओल की ‘जाट’? एक्सपर्ट बोले- बी ग्रेड टाइप…

Jaat Box Office Collection Day 5: सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 9.5 करोड़ की ठीक-ठीक बॉक्स ऑफिस ओपनिंग से फिल्म अब सिकंदर से भी बुरे हाल से गुजर रही है. फिल्म के कलेक्शन में लागातर गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे देखकर एक बात साफ है कि जल्द ही इसका बंटाधार होने वाला है. हालांकि, फिल्म के आंकड़ों पर एक्सपर्ट्स का क्या मानना है, आइए बताते हैं. सिकंदर से भी डिजास्टर निकली जाट की कमाई इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.3 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, अब चौथे दिन यानी पहले शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज 0.19 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.69 करोड़ रुपये हो गए हैं. जबकि, सिकंदर ने पहले शनिवार को 6 करोड़ रुपए कमाए थे. ऐसे में देखा जाए तो सनी देओल की जाट जल्द ही पटरी से बाहर आ जाएगी. क्या केसरी चैप्टर 2 के आने से जाट पर पड़ेगा कोई फर्क? ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने जाट के ‘केसरी चैप्टर 2’ से टकराने पर कहा फिल्म के आंकड़ों पर कहा, ‘मेरे ख्याल से वीकेंड तक यह कम से कम 25 से 30 करोड़ के बीच ही कमा पाएगी. बाकी ‘केसरी 2’ से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वो फिल्म रिलीज न भी होती तब भी यह फिल्म नहीं चलती. यह बड़ी बेकार फिल्म है. पता नहीं सनी देओल ने इसे क्या देखकर चुना पर यह एक अच्छी चॉइस नहीं है. यह बेकार फिल्म है.’ ‘बी ग्रेड टाइप टच आता….’ फिल्म एग्जिबिटर विषेक चौहान ने जाट के बारे में कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि इस फिल्म में कई कमियां हैं. पहली यह कि मास मसाला फिल्म होने के बाद भी इसमें सनी देओल के अपोजिट कोई हीरोइन नहीं है, जो इसकी सबसे बड़ी कमी है. दूसरी वजह है कि फिल्म के गाने बहुत ही खराब हैं. तीसरी वजह है उर्वशी रौतेला का डांस नंबर जिसने फिल्म पर उल्टा असर किया है. इस गाने ने फिल्म को फैमिली ऑडियंस से दूर कर दिया है.’ विषेक ने आगे कहा, ‘यह एक अधूरी फिल्म है जिससे थोड़ा सा बी ग्रेड टाइप टच आता है. जो सनी देओल के नाम पर जा रहे हैं बस वो ही ऑडियंस है. कुल मिलाकर इस फिल्म को बेहतर बनाया जा सकता था. मेरे ख्याल से यह अगले आठ दिन में जितना कमा ले उतना ही काफी है.’ जाट की स्टार कास्ट सनी देओल के अलावा ‘जाट’ में रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं. निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म का सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसके बावजूद यह फ्लॉप होने की कगार पर है. यह भी पढ़े: Jaat में रणदीप हुड्डा के ‘राणातुंगा’ रोल पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दिल दहला देने वाली खतरनाक… The post Jaat Box Office Collection: वीकेंड पर सिकंदर से भी डिजास्टर निकली सनी देओल की ‘जाट’? एक्सपर्ट बोले- बी ग्रेड टाइप… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो में दिनदहाड़े फल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, आईसीयू में चल रहा इलाज

Crime News | बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में आज रविवार (13 अप्रैल) की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधियों ने दुकानदार को घायल अवस्था में मेडिकल स्टोर के पास पहुंचाया और फरार हो गये. गोलीबारी की इस घटना में एक अपराधी भी घायल हो गया है, जिसे लेकर वे भाग निकले. घटना में घायल फल विक्रेता का नाम विजय कुमार साव है. घायल दुकानदार का आईसीयू में चल रहा इलाज फल विक्रेता को स्थानीय दुकानदारों ने चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल पहुंची फल विक्रेता की पत्नी रितु कुमारी ने बताया कि उनके पति लक्ष्मी मार्केट में रोजाना फल की दुकान लगाते हैं. आज दोपहर दुकान के पास आयें अज्ञात लोगों ने अचानक उन पर गोली चला दी. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें अन्य व्यक्ति की तलाश में थे अपराधी स्थानीय दुकानदारों के अनुसार अपराधी किसी अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने आयें हुए थे. उनके हाथ में पिस्तौल था. अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गयी और फल दुकानदार घायल हो गया. फल दुकानदार के साथ-साथ अपराधी का एक अन्य साथी भी घायल हो गया. दोनों अपराधी इसके पहले कभी लक्ष्मी बाजारों में घूमते नजर नहीं आयें हैं. दोनों अपराधी किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में लक्ष्मी मार्केट में घूम रहे थे. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की जानकारी पाकर सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं. पुलिस घटना क्रम से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ले रही है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की तलाश तेज कर दी गयी है, जल्द ही दोनों अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. इसे भी पढ़ें झारखंड के इन दो युवकों पर भगवान मेहरबान, रातों रात Dream 11 पर जीते करोड़ों रुपये झारखंड के जज को जान से मारने की धमकी, जेल तोड़कर इन नक्सलियों को छुड़ाने की बात भी कही होल्डिंग टैक्स में 10 फीसदी की पाना चाहते हैं छूट तो 30 जून तक करें भुगतान, बस इन शर्तों को पूरा करना जरूरी The post बोकारो में दिनदहाड़े फल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, आईसीयू में चल रहा इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FIR on kanhaiya Kumar: पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा महंगा, बीजेपी ने दर्ज कराया FIR

FIR on kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं. बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रमुख दानिश इक़बाल ने उनके खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. Image-4Download प्राथमिकी में क्या प्राथमिकी के विषय में लिखा है, “हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव सह प्रभारी NSUI कन्हैया कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री एवं RSS पर दिये गये आपत्तिजनक बयान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में.” इसमें आगे लिखा गया है, “निवेदन पूर्वक कहना है कि हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव सह NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार, पिता- जय शंकर सिंह, ग्राम-बिहट, थाना-चकिया, जिला-बेगूसराय, वर्तमान पता इन्दिरा गाँधी भवन १ए, कोटला रोड, नई दिल्ली के द्वारा एक न्यूज चैनल में दिनांक-11.04.25 को दिये इंटरव्यू के दौरान देश के माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि “मोदी जी संघी है और RSS आतंकवादी है” ऐसा कह कर दोनों को गाली दिया उनके इस वक्तव्य से देश के करोड़ो जनता की भावना को ठेस पहुंची है.” FIR में आगे लिखा है, “मैं अपने मित्रों/कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में इंटरव्यू देख रहा था. उक्त अर्मयादित भाषा सुनकर मैं एवं अन्य कार्यकर्ता आहत और व्यथित हुआ. इन्होंने देश के माननीय प्रधानमत्री और RSS जैसे राष्ट्रवादी संगठन को साक्षातकार के दौरान आतंकवादी शब्द का संबोधन कर गाली दिया जाना, जो एक संज्ञेय अपराध है. अतः श्रीमान् से निवेदन है कि उपरोक्त नामित व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए.” इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी समाचार, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र The post FIR on kanhaiya Kumar: पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा महंगा, बीजेपी ने दर्ज कराया FIR appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top