Hot News

April 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना कॉलेजिएट स्कूल के स्टूडेंट ने सीखा संवेदनशील जगहों की पहचान करना

संवाददाता, पटना पटना कॉलेजिएट स्कूल पटना में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षक व बच्चों ने मिलकर हजार्ड हंट प्रक्रिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. बच्चों ने विद्यालय परिसर के अंदर, आसपास के क्षेत्र के साथ घर से विद्यालय और विद्यालय से वापस घर लौटने के क्रम में उन सभी जोखिमों व खतरों की पहचान की, जिससे किसी न किसी प्रकार के नुकसान व क्षति होने की आशंका बनी रहती है. उन सभी जोखिमों की पहचान करने के लिये छात्रों को अलग-अलग पांच ग्रुप में बांटा गया. ग्रुप ए के नेतृत्व करते हुए सुप्रिया कुमारी ने 10 छात्राओं के साथ शौचालय, डस्टबिन हैंड वाश सहित संबंधित जोखिमों का पहचान किया. ग्रुप बी के छात्रों का नेतृत्व, अमित कुमार ने भवन निर्माण से संबंधित भूकंप के समय सुरक्षा रिपोर्ट तैयार की. ग्रुप सी के 10 छात्रों का नेतृत्व आयुष कुमार ने करते हुए इलेक्ट्रिक से संबंधित जोखिम, नालों, जल जमाव से संबंधित जोखिमों का अध्ययन किया. वहीं ग्रुप डी का नेतृत्व करते हुए ऋषि कुमार, आयुष राज ,आशीष कुमार ने स्वच्छता स्वास्थ्य से संबंधित संबंधी जोखिमों का रिपोर्ट तैयार की. सभी रिपोर्ट विद्यालय में गठित आपदा प्रबंधन समिति को सौंपी गयी. मास्टर ट्रेनर एवं राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित डॉ जय नारायण दुबे ने कहा कि विद्यालय में सुरक्षित माहौल बनाने के लिये विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. कार्यक्रम में शिक्षिका डॉ स्मृति कुमारी, प्लस टू शिक्षिका आरती कुमारी, राजेश चौधरी, तरन्नुम जहां व अन्य लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना कॉलेजिएट स्कूल के स्टूडेंट ने सीखा संवेदनशील जगहों की पहचान करना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार 14 व 15 को

संवाददाता, पटना कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की दूसरी कॉन्फ्रेंस और राष्ट्रीय सेमिनार 14 व 15 अप्रैल को टीपीएस कॉलेज में की जायेगी. यह कार्यक्रम टीपीएस कॉलेज पटना एवं वाणिज्य और प्रबंधन संगठन की ओर से की जायेगी. इस आयोजन का उद्देश्य वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में नवीन शोध, विचारों और व्यावहारिक समाधानों को प्रोत्साहन देना है. कार्यक्रम की तैयारी के लिए टीपीएस कॉलेज में बैठक की गयी, जिसमें सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता टीपीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की. कार्यक्रम सह-संयोजक प्रो. अबू बकर रिजवी ने विभिन्न समितियों को उनके दायित्व सौंपे. इस अवसर पर मैनेजमेंट संकाय के डीन प्रो. इमतियाज हसन, सह-संयोजक डॉ. साददीन हामिद और दोनों महाविद्यालयों के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे. कॉन्फ्रेंस सह सेमिनार में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद यादव, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह और कैपिटल विश्वविद्यालय, कोडरमा के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार व श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस अवसर पर देश भर के विद्वान और शोधकर्ता अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और सेमिनार के माध्यम से वाणिज्य और प्रबंधन के समकालीन मुद्दों पर गहन चर्चा होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार 14 व 15 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेइइ मेन सेशन-2 की आंसर-की जारी, 13 अप्रैल तक विद्यार्थी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

संवाददाता, पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन सेशन-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सेशन-2 की परीक्षा दी थी वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं. विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. सेशन-2 अप्रैल अटेम्प्ट की बीइ-बीटेक परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक हुई थी. इसमें 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जेइइ-मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस के साथ जेइइ मेन अप्रैल के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है. 13 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे विद्यार्थी एलन करियर इंस्टीट्यूट के करियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 13 अप्रैल रात 11 बजे तक आंसर-की को चैलेंज कर सकते हैं और प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. विद्यार्थी जेइइ मेन वेबसाइट पर दिये विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. दिये गये प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस में विद्यार्थियों द्वारा दिये गये प्रश्न के उत्तर और स्टेटस को भी जारी किया गया है. इसके साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने उस संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है. डाउनलोड किये गये प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर व रोल नंबर अंकित है. इसके साथ ही विद्यार्थी के प्रश्नपत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आइडी व उसके आंसर को भी ऑप्शन आइडी के साथ दर्शाया गया है. आंसर-की चैलेंज करने की यह है प्रक्रिया एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आइडी के रूप में प्रदर्शित हैं व उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आइडी के रूप में मिलेगा. विद्यार्थी इस क्वेश्चन आइडी और ऑप्शन आइडी को डाउनलोड किये गये प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिये गये गये उत्तरों की जांच कर सकते हैं. संशय की स्थिति में उसके सामने दिये गये चारों उत्तर के ऑप्शन आइडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज किया जा सकता है. प्रत्येक चैलेंज किये गये क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को दो सौ रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा. जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देना होगा. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकते हैं. इसके साथ ही चैलेंज किये गये प्रश्नों के लिये संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकते है. जेईई-मेन अप्रैल सेशन का परिणाम ऑल इंडिया रैंक के साथ 17 अप्रैल को जारी किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेइइ मेन सेशन-2 की आंसर-की जारी, 13 अप्रैल तक विद्यार्थी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकारी स्कूलों में 65 और निजी स्कूलों में 30 प्रतिशत बच्चों का बना अपार आइडी

– 15 अप्रैल तक शत प्रतिशत अपार बनाने का रखा गया लक्ष्य संवाददाता, पटना पटना जिले में प्रशासनी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12वीं के शत प्रतिशत बच्चों का ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आइडी) बनाने के लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठकों में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि तक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से की गयी समीक्षा में जिले के 65 प्रतिशत बच्चों की अपार आइडी बनायी गयी है. वहीं जिले के 30 प्रतिशत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अपार आइडी बना दी गयी है. जिले में सबसे अधिक दनियावां में 83 प्रतिशत, बेलछी में 78 प्रतिशत, अथमलगोला में 75 प्रतिशत, बिक्रम में 71 प्रतिशत और बिहटा में 70.43 विद्यार्थियों का अपार आइडी बन गया है. वहीं पटना सदर में सबसे कम 60 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही अपार आइडी तैयार की गयी है. अब तक जिले में कुल 3,92,352 विद्यार्थियों की अपार आइडी तैयार की गयी है. जिले के 4927 प्रशासनी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कुल 10,15,000 विद्यार्थियों की अपार आइडी तैयारी की जानी है. 12 अंकों की अपार आइडी से एकेडमिक डिटेल आसानी से होगा प्राप्त वन नेशन वन आइडी की तर्ज पर विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी तैयार की जा रही है. केंद्र प्रशासन की ओर से स्कूली बच्चों के लिए अपार आइडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. अपार आइडी में विद्यार्थियों को 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जायेगा. परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीइएन) के तर्ज पर तैयार की जा रही अपार आइडी को आधार कार्ड से भी जोड़ा जायेगा. अपार आइडी की मदद से किसी भी विद्यार्थी की पूरी एकेडमिक डिटेल आसानी से प्राप्त की जा सकेगी. इसके साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक किया जा सकेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासनी स्कूलों में 65 और निजी स्कूलों में 30 प्रतिशत बच्चों का बना अपार आइडी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News :आइटीआइ कॉलेज में बेहोश होकर गिरी छात्रा, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News : शहर के निजी आइटीआइ कॉलेज में छात्रा निधि कर्मकार शनिवार को बेहोश होकर गिर गयी. आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. उसे अस्पताल लेकर पहुंचीं छात्राओं ने बताया कि निधि को पहले अस्थमा की शिकायत थी. शनिवार को कॉलेज के मैदान में सभी खड़ी थीं. इसी बीच अचानक उसे उल्टी होने लगी. बाद में वह बेहोश होकर गिर पड़ी. परीक्षा देने पहुंचीं छात्रा का मोबाइल चोरी परीक्षा देने के लिए एसएसएलएनटी स्त्री कॉलेज पहुंची एक छात्रा का मोबाइल फोन शनिवार को चोरी हो गया. कोर्ट रोड स्थित बिजली कॉलोनी की रहने वाली शबनम पांडेय परीक्षा देने के लिए एसएसएलएनटी कॉलेज पहुंची थी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अन्य छात्राओं समेत उसने भी अपना मोबाइल फोन बैग में डाल दिया. बैग को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रख वह क्लासरूम के अंदर चली गयी. परीक्षा देकर वापस लौटने पर बैग खोकर देखा तो उसमें रखा मोबाइल फोन गायब था. मामले को लेकर छात्रा ने कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्डों से शिकायत की है. मोबाइल चोरी होने की सूचना पर छात्रा के पिता मुकेश पांडेय भी कॉलेज पहुंचे और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News :आइटीआइ कॉलेज में बेहोश होकर गिरी छात्रा, अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : तीन लॉ कॉलेजों समेत नौ डिग्री कॉलेजों की संबद्धता नवीनीकरण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में हुई संबद्धता समिति की बैठक में तीन लॉ कॉलेजों के बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम, चार संध्याकालीन कॉलेजों और पांच डिग्री कॉलेजों की संबद्धता नवीनीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. मंजूरी प्राप्त लॉ कॉलेजों में धनबाद लॉ कॉलेज, इमामुल हई खान लॉ कॉलेज बोकारो और असर्फी लॉ कॉलेज शामिल हैं. इन कॉलेजों के बीए-एलएलबी कोर्स की संबद्धता एक सत्र के लिए नवीनीकृत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. साथ ही, एनपी संध्याकालीन कॉलेज बोकारो, बोकारो थर्मल संध्याकालीन कॉलेज, शमसुल हक संध्याकालीन कॉलेज और तैयब मेमोरियल संध्याकालीन कॉलेज के संबद्धता नवीनीकरण प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गयी. इसके अतिरिक्त, पांच डिग्री कॉलेज, जो वर्तमान में अस्थायी संबद्धता प्राप्त हैं और जिनकी संबद्धता इस वर्ष समाप्त हो रही है, उनके प्रस्तावों की समीक्षा के उपरांत नवीनीकरण की मंजूरी दी गयी. अब राज्य प्रशासन को भेजा जायेगा प्रस्ताव : अब विश्वविद्यालय द्वारा इन सभी कॉलेजों के नवीनीकरण प्रस्तावों को राज्य प्रशासन को भेजा जायेगा. राज्य प्रशासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित कॉलेजों को संबद्धता प्रदान की जायेगी. बैठक में प्रॉक्टर डॉ कौशल कुमार, रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह सहित सभी डीन एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : तीन लॉ कॉलेजों समेत नौ डिग्री कॉलेजों की संबद्धता नवीनीकरण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल को मिला 205 मिलियन टन माल लोडिंग का लक्ष्य

Dhanbad News : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शनिवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मुख्यालय के विभागाध्यक्षों तथा धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में महाप्रबंधक को वित्तीय वर्ष 2024-25 में धनबाद मंडल द्वारा किये गये प्रदर्शन एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया. इस दौरान नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लक्ष्य निर्धारण एवं कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वाधिक माल लदान वाला मंडल बनने पर दी बधाई : बैठक में महाप्रबंधक ने धनबाद मंडल को वर्ष 2024-25 में 193.91 मिलियन टन माल लदान के साथ हिंदुस्तानीय रेलवे में सर्वाधिक माल लदान करने वाला मंडल बनने पर बधाई दी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धनबाद मंडल को 205 मिलियन टन माल लदान का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया. ट्रेनों का समय पालन 95 प्रतिशन हासिल हो : महाप्रबंधक ने धनबाद मंडल में चल रहे यात्री सुविधा एवं सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की. उन्होंने माल लदान में और वृद्धि करने के लिए तथा ट्रेनों का समय पालन 95 प्रतिशत हासिल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. दूसरे विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक : महाप्रबंधक ने महत्वपूर्ण फ्रेट कस्टमर बीसीसीएल, सीसीएल, एनसीएल, डीवीसी, एसीसी सिंदरी, हर्ल, पीवीयूएनएल, बीकेबी, पकरी बरवाडीह, गोदावरी एवं केराधारी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान रेलवे के साथ मिलकर नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करने की योजना पर मंथन किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल को मिला 205 मिलियन टन माल लोडिंग का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: 13 से 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश का अलर्ट, तूफान की चेतावनी, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम

Rain Alert: पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में 13 से लेकर 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर पूर्वी हिंदुस्तान में जोरदार बारिश हो सकता है. पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल तक लगातार बारिश पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में प्री मानसून की बारिश जारी रहेगी. स्काईमेट वेदर के मुताबिक कोलकाता में 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक लगातार प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिलती रहेंगी. इस अवधि में कोलकाता समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज बिजली गिरने की घटनाएं होंगी. शाम के समय अचानक बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं. आंधी बारिश का भारी खतरा स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय बंगाल में काल-बैसाखी यानी नॉर-वेस्टर तूफानों का मौसम होता है. 12 से लेकर 7 अप्रैल तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मिदनापुर, डायमंड हार्बर, दीघा, खड़गपुर, बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश का खतरा है. तूफान के कारण पेड़, बिजली के तार और इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है. देश भर का मौसमी सिस्टम हिंदुस्तानीय मौसम विभाग विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर की घाटी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ स्थित है. नार्थ ईस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यहीं एक पश्चिम बंगाल की तरफ गया हुआ है, जबकि दूसरा ट्रफ तेलंगाना की ओर बना हुआ है. असम से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बना हुआ है. नॉर्थ ईस्ट असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इसके असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है. असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम में 10 अप्रैल से प्री-मानसून मौसम सक्रिय है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे सप्ताह मध्यम से भारी बारिश होती रहेगी. इसके अलावा गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. दक्षिण हिंदुस्तान में मूसलाधार बारिश दक्षिण हिंदुस्तान में प्री-मानसून बारिश हो रही है. सबसे ज्यादा बारिश का असर केरल में दिखा है. 1 मार्च से 10 अप्रैल के बीच दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान में बारिश 92 फीसदी अधिक दर्ज की गई है. तटीय आंध्र प्रदेश को छोड़कर बाकी दक्षिण हिंदुस्तान के अधिकांश उपमंडलों में भयंकर बारिश हुई है. केरल में 96 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया है. यहां सामान्य 23.1 मिमी के मुकाबले 44.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस पूरे सप्ताह केरल में जोरदार बारिश की संभावना है.  The post Rain Alert: 13 से 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश का अलर्ट, तूफान की चेतावनी, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top