Hot News

April 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेंबर ऑफ कामर्स गुमला की बैठक, एक सदस्य निष्कासित

गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में चेंबर की सत्र बैठक अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया. सर्वप्रथम सचिव बबलू वर्मा द्वारा पूर्व बैठक की संपुष्टि की गयी और बैठक तक किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी. बैठक में चर्चा का विषय यह रहा कि कार्यकारिणी के एक सदस्य अभिषेक कुमार जो की सत्र की शुरू से ही चेंबर के प्रति उनका रवैया नकारात्मक रहा. चेंबर के सम्मानित कुछ पदाधिकारियों के साथ अव्यवहारिक रूप से पेश आना अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना जिससे चेंबर की गरिमा धूमिल हुई. शुरू से बिना कारण बताये लगातार चार बैठक में अनुपस्थित रहना, चेंबर के व्हाट्सएप ग्रुप में भी अमर्यादित रूप से पोस्ट डालना इस पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श हुआ. अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया के इस कार्यकारिणी सदस्य को कार्यकारिणी के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी आजीवन के लिए निष्कासित किया जाता है, ताकि आगे भी कोई सदस्य चेंबर की मर्यादा के खिलाफ व्यवहार न करें. उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव प्रणय साहू, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, मीडिया प्रभारी इम्तियाज मिनी, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सरजू प्रसाद, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, शशि प्रिया बंटी, मो शब्बू, मुन्नीलाल साहू, दिलीप गुप्ता, राहुल केशरी, शंकर लाल साहू, रितेश गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, राहुल केशरी, ज्योति कुमारी, अनिकेत कुमार, गुन्नू शर्मा, संजीव शर्मा, बृज फोगला, विकास सिंह मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चेंबर ऑफ कामर्स गुमला की बैठक, एक सदस्य निष्कासित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक में एडीएम ने दिये कई निर्देश

Darbhanga News: हायाघाट. उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरलपट्टी में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेतृत्वक दल के प्रतिनिधियों की रविवार को एडीएम नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों का निर्वाचन सूची में पंजीकरण करने, छूटे हुए स्त्री मतदाताओं का पंजीकरण करने, मृतक का नाम सूची से विलोपित करने, निर्वाचक जनसंख्या अनुपात में वृद्धि के लिए कारगर उपाय करने सहित नेतृत्वक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति संबंधित आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ प्रियंका निधि, निवेदिता सहित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल चौधरी, जदयू के गोविंद मंडल, राजद के रईस अहमद सिद्दीकी, कांग्रेस के मो. चांद, आरएलजेपी के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक में एडीएम ने दिये कई निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah: 24 घंटे में एक कुर्की समेत 20 वारंटों का हुआ निष्पादन, 14 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुर्की समेत 20 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि विभिन्न कांड में 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि बगहा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर रिकॉल पर मुक्त किया गया है. नौरंगिया थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. धनहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 तथा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गोबर्धना थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. चिउटहा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. सेमरा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. भैरोगंज थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस प्रकार पुलिस ने 1 कुर्की एवं 20 वारंटों का निष्पादन किया है. जिसमें 1 जमानतीय तथा 19 अजमानतीय वारंट शामिल है. वही दूसरी ओर पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया. जिस दौरान बगहा अंचल द्वारा 7500 रुपये, बगहा थाना द्वारा 31 हजार रुपये, पटखौली थाना द्वारा 4 हजार रुपये, चौतरवा थाना द्वारा 4 हजार रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 8 हजार रुपये, नौरंगिया थाना द्वारा 4 हजार रुपये, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 11 हजार रुपये, नदी थाना द्वारा 21 हजार रुपये, धनहा अंचल द्वारा 5 हजार रुपये, धनहा थाना द्वारा 22 हजार रुपये, पिपरासी थाना द्वारा 2 हजार रुपये, भितहा थाना द्वारा 12 हजार रुपये, रामनगर थाना द्वारा 16 हजार रुपये, लौकरिया थाना द्वारा 11500 रुपये, सेमरा थाना द्वारा 9 हजार रुपये, चिउटहा थाना द्वारा 6 हजार रुपये, गोबर्धना थाना द्वारा 8 हजार रुपये, बथवरिया थाना द्वारा 2 हजार रुपये, यातायात थाना द्वारा 37 हजार रुपये समेत कुल 2 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah: 24 घंटे में एक कुर्की समेत 20 वारंटों का हुआ निष्पादन, 14 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

108 एंबुलेंस सेवा 20 दिन से ठप, मरीजों की जिंदगी खतरे में

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 108 एंबुलेंस 20 दिन से खराब पड़ी है, जिसके कारण एंबुलेंस का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है. सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के मरीजों को हो रही है. रेफर होनेवाले मरीजों को 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर मजबूरन निजी एंबुलेंस से मरीज को ले जाया जा रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. चतरा और गया रेफर करने पर मरीज को निजी एंबुलेंस से ले जाने में 1500 से 2000 रुपये तक खर्च हो रहा है. घटनास्थल पर भी 108 एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंच रही है, जिससे निजी वाहन से दुर्घटना के शिकार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया जा रहा है. 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने बताया कि कई बार वरीय पदाधिकारी को एंबुलेंस खराब होने की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. बता दें कि 108 एंबुलेंस सही रहने पर लोगो को लाभ मिलता था. तुरंत घटनास्थल या रेफर मरीजों को चतरा और गया ले जाया करता था. प्राइवेट वाहन से ले जाना पड़ता है अस्पताल कल्याणपुर गांव के धनंजय सिंह ने कहा कि रविवार सुबह परिजन वज्रपात की चपेट में आ गये थे, जिसमें एक की मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा घायल था. 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, तो एंबुलेंस आने का आश्वासन दिया, लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद दूसरे वाहन से मेडिकल कॉलेज गया ले जाना पड़ा. खूंटी केबाल खुर्द के रवि कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. 108 एंबुलेंस खराब रहने के कारण एंबुलेंस नहीं मिल सकी. प्राइवेट वाहन से गया मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सेवा पूर्व की तरह जारी करने की मांग उपायुक्त से की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 108 एंबुलेंस सेवा 20 दिन से ठप, मरीजों की जिंदगी खतरे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आदिवासी बच्चियों की शिक्षा में बाधा, मैट्रिक के बाद सपनों का संघर्ष

चतरा. सिमरिया प्रखंड के जबड़ा में वर्ष 2017-18 से कल्याण विभाग द्वारा आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. यहां रह कर 200 आदिवासी बच्चियां कक्षा छह से मैट्रिक तक की पढ़ाई कर रही हैं. 11वीं व 12वीं की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद भी यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. ऐसे में बच्चियां मैट्रिक के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं. गरीब तबके की बच्चियां मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ देतीं हैं. अगर विद्यालय में इंटर तक पढ़ाई होती, तो बच्चियों के लिए अच्छा होता. आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय में चतरा के अलावा लातेहार, हजारीबाग, गिरिडीह व बोकारो जिले की आदिवासी बच्चियां पढ़ाई करती हैं. शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू कराने के लिए कई बार डीसी व डीडब्ल्यूओ को पत्र लिखा गया है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई. कई बच्चियां मैट्रिक के बाद पढ़ाई नहीं कर पा रही है. विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय में सिर्फ एक चापानल है, जाे यहां रहनेवाली 200 बच्चियों के लिए काफी नहीं है. रात में बिजली नहीं रहने से चारों ओर अंधेरा पसर जाता है. बिजली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. तीन दिन पहले 24 घंटे बिजली नहीं थी. इस वजह से छात्राओं को मोबाइल का लाइट जला कर रोशनी करनी पड़ी. विद्यालय में लगा पंखा भी खराब पड़ा है, जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती है. छात्रा पूनम कुमारी ने बताया कि विद्यालय में इंटर की पढ़ाई नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हूं. छात्रा पूजा कुमारी, मनीता कुमारी व संगीता कुमारी भी मैट्रिक पास करने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहीं हैं. विद्यालय में 12वीं तक की पढ़ाई होती, तो काफी सुविधा होता. अभिभावक राजू उरांव, मनोज उरांव, विजय गंझू व रवि गंझू ने कहा कि काफी उम्मीद से विद्यालय में बच्चियों का नामांकन कराया था, लेकिन इंटर की पढ़ाई नहीं होने से मैट्रिक के बाद वो पढ़ाई नहीं कर पा रहीं हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आदिवासी बच्चियों की शिक्षा में बाधा, मैट्रिक के बाद सपनों का संघर्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जल्द होगा वन अधिकार पट्टा का वितरण : डीसी

सिमरिया़ उपायुक्त रमेश घोलप रविवार को प्रखंड के कोरी बिरहोर टोला पहुंचे. यहां जेएसएलपीएस की स्त्रीओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. उपायुक्त ने बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवारों के साथ संवाद किया. उन्हें मिलने वाली प्रशासनी सुविधाओं का बारी-बारी से जानकारी ली. साथ ही सभी परिवारों के साथ शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की. बच्चों से लेकर बड़ों तक के शिक्षा के स्तर को जाना. उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करनेवाले युवाओं को प्रोत्साहित किया. साथ ही बच्चों को हर रोज स्कूल भेजने को कहा. उपायुक्त ने दिव्यांग, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी ली. मौके पर स्त्रीओं ने मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर उन्होंने जल्द लाभ दिलाने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वन अधिकार पट्टा का वितरण किया जायेगा. बिरहोरों ने बताया कि मनरेगा योजना कम रहने के कारण सभी को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पता है. उपायुक्त ने सिंचाई व पशुपालन से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. बिरहोर परिवारों ने उपायुक्त के समक्ष पानी की समस्या रखी. इस पर उपायुक्त ने सोमवार को ही डीप बोरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही लाभुकों को पीला कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. साथ खेती के लिए कुदाल, ट्रैक्टर तथा सिंचाई के लिए कूप व तालाब का निर्माण होगा. उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही फिर गांव का दौरा कर जानकारी लेंगे. मालूम हो कि जिले में 74 बिरहोर गांव है, जिसमें करीब छह हजार पीवीजीटी परिवार निवास करते हैं. सभी परिवारों को सैचुरेशन मोड पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. तीन हजार से अधिक जाति और आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किये गये है. उपायुक्त ने बच्चों व परिवारों के बीच चॉकलेट, बिस्किट और केक का वितरण किया. इस अवसर पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसओ मनिंद्र भगत समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जल्द होगा वन अधिकार पट्टा का वितरण : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉलीवुड सिंगर मेघा डाल्टन को किया गया सम्मानित

गढ़वा. शहर के चिरौंजिया स्थित जेएमडी हीरो शोरूम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेत्री मेघा डाल्टन को सम्मानित किया गया. शोरूम के निदेशक मणिभद्र सिंह ने उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. श्री सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मेघा डाल्टन जैसी प्रतिभाशाली और सम्मानित कलाकार हमारे बीच आयीं. संगीत और कला समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करती है. वहीं ऐसे कलाकारों का सम्मान समाज को एक नयी दिशा देता है और युवाओं को प्रेरित करता है. मेघा डाल्टन ने अनुभव साझा किया : सम्मान पाकर मेघा डाल्टन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वह पिछले सात वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और अब तक कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं. साथ ही अभिनय क्षेत्र में भी उन्होंने खास पहचान बनायी है. उन्होंने बताया कि उनके गुरु स्वर्गीय उस्ताद अहमद थे, जिनसे उन्होंने संगीत की गहराइयों को समझा और सीखा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 उनके लिए बेहद खास था, जब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया. उनकी पहली फिल्म अनवर थी, जिसमें उन्होंने अभिनय किया था. मेघा ने कहा कि वह झारखंड की संस्कृति से जुड़ी हैं और यहाँ आकर उन्हें बेहद आत्मीयता का अनुभव हुआ. समारोह के दौरान मेघा डाल्टन ने अपनी मधुर आवाज में कुछ पंक्तियाँ भी प्रस्तुत कीं, जिसे सुनकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मेघा डाल्टन के पति और फिल्मकार श्री राम डाल्टन के अलावा स्थानीय कलाकार उमेश विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, अरुण पांडेय, बसंत रवि, के अलावे समाजसेवी उपेंद्र सिंह, दिनेश कुशवाहा, शोरूम के प्रबंधक अभिमन्यु सिंह व प्रदीप दास उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बॉलीवुड सिंगर मेघा डाल्टन को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah: शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मझौलिया. थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच 727 पर बड़े भाई की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना निवासी मोहन राम के 30 वर्षीय पुत्र आशु राम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 24 अप्रैल को आशू की बड़े भाई की शादी है. इसको लेकर आशू शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने घर से सुगौली के लिए जा रहा था. तभी मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच 727 पर अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, आशू की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जिस घर में बड़े भाई के शादी की तैयारी चल रही थी. मंगलगीत हो रहे थे. वहां अब छोटे भाई की मौत से मातम पसर गया है. माता-पिता बदहवास है. भाई बहन भी बिलख रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah: शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah: नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

साठी. 204 पीस नेपाली शराब समेत दो बाइक के साथ पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम नवमी चौक पर वाहन जांच करने के दौरान सूचना मिली कि भिसवा नेपाल से दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति एक बड़ा बोरा में शराब लेकर बसंतपुर बड़ौत बाबा स्थान के रास्ते चनपटिया के चूहड़ी जाने वाले हैं. सूचना पर सभी को जाल बिछाकर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दीपक साह गोलदार निवासी छिपरमाई वार्ड नंबर 1 जिला परसा नेपाल,. सुनील साह निवासी बहुअरवा थाना साठी, बुनाद यादव निवासी मिर्जापुर वार्ड नंबर 5 जिला परसा नेपाल, विकास कुमार निवासी बैरिया थाना शिकारपुर और हरिनारायण साह निवासी जगन्नाथपुर थाना सिकटा के रूप में हुई है. इन लोगों के पास से नेपाली प्लास्टिक के बोतल में नेपाली कस्तूरी नींबू फ्रेश शराब 87 पीस तथा कस्तूरी प्रीमियम 117 पीस 300 एमएल सहित कुल 204 पीस मात्रा 61.2 लीटर शराब जब्त किया गया. इन पांचों व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में पीएसआई नीतीश कुमार, चौकीदार बिनोद और डीएपी बल शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah: नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah: महापुरुषों ने सभी के लिए किये समान कार्य, जातियों में बांटना गलत : रविशंकर

बेतिया . इस देश में एक प्रथा चल पड़ी है कि किसी महापुरुष को हम जाति में बांट देते हैं. लेकिन जब हम महापुरुषों के जीवन को ध्यान से देखते हैं तब यह पता चलता है कि उन्होंने जीवन में जो कार्य किया, वह सबके लिए किया. महापुरुषों को जाति में बांटने की पद्धति बंद होनी चाहिए. उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर ने कही. वें अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमजेके कॉलेज प्रांगण में उपस्थित स्वयंसेवकों और सामान्य जन को संबोधित कर रहे थे. अंबेडकर जी के जीवन के ऊपर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी को बड़ा बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों का योगदान रहा. इसलिए अंबेडकर जी ने नेतृत्व पूरे समाज का किया. उन्हें जाति के चश्मे से देखना एकदम अनुचित है. राष्ट्र के लिए जो समर्पण अंबेडकर जी ने दिखाया वह हम सबके लिए अनुकरणीय है. सनातन के प्रति उनका प्रेम इतना था कि कुछ तत्कालीन कारणों से तंग आकर उन्होंने जब धर्म बदलने की बात की तो किसी अन्य धर्म को नहीं चुना, बल्कि सनातन परंपरा की ही एक शाखा बौद्ध पंथ को अपनाया. तत्कालीन हैदराबाद के निजाम ने उन्हें इस्लाम स्वीकार करने के एवज में पूरा खजाना खोल देने की बात कही थी, लेकिन अंबेडकर जी में राष्ट्र और संस्कृति के प्रति प्रेम कूट-कूट कर भरा था, इसलिए उन्होंने इस्लाम और ईसाइयत दोनों से किनारा किया और सनातन परंपरा के वाहक बने रहे. आज उनका नाम लेकर जो कुचक्र चलाए जा रहे हैं और समाज में जहर बोने का काम किया जा रहा है, यह समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास है. इस षड्यंत्र को समझने की और उससे सावधान रहने की आवश्यकता है. इधर, इस अवसर पर आयोजित शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दंड, योग, नियुद्ध, व्यायाम योग और पिरामिड का प्रदर्शन किया. विभाग प्रचारक नीतीश कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 2 महीने पूर्व से तैयारी चल रही थी. मौके पर विभाग संघचालक राजकिशोर प्रसाद, जिला संघचालक मंकेश्वर चौरसिया, सह नगर संघचालक रजत मोटानी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah: महापुरुषों ने सभी के लिए किये समान कार्य, जातियों में बांटना गलत : रविशंकर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top