Hot News

April 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ. चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में बसंत मित्तल रांची व सुरेश चंद्र अग्रवाल रांची दावेदार के रूप में सामने है. इस चुनाव में पालोजोरी व मधुपुर के कुल 70 मतदाता इस चुनाव में थे. इसमें कुल 57 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. दोनों उम्मीदवार बसंत मित्तल के प्रतिनिधि के रूप में अमित दुधारिया व अमित मोदी उपस्थित रहे. वहीं, सुरेश चंद अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में कन्हैयालाल कन्नू व अंकित लच्छीरामका शामिल हुए. विनोद लक्ष्मीराम को पीठासीन पदाधिकारी, लोकनाथ खंडेलवाल, संजय कलबेलिया, पवन कुमार राठी व अभिषेक जालन चुनाव पदाधिकारी के रूप में इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल थे. पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष का कार्यकाल सत्र 2025- 27 दो वर्षों का होता है. यह चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ. मतदान सुबह 9:00 बजे से संध्या 3 बजे तक चला. उन्होंने बताया कि यह मतपेटी पुनः रांची मुख्यालय में भेजी जाएगी. मत पत्रों की गिनती रांची मुख्यालय में 15 अप्रैल को होगी व परिणाम सार्वजनिक किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को पिलायी गयी चेचक की प्रतिरोधक दवा

अंबा. अंबा के दोस्ताना स्थित आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को चेचक की प्रतिरोध दवा खिलायी गयी. इस क्रम में विद्यालय के डायरेक्टर विनय कुमार ने विभिन्न बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को साफ-सफाई पर ध्यान देने की बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अपने शरीर के साथ-साथ घर व आसपास में भी साफ-सफाई आवश्यक है. स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है. उन्होंने बताया कि अक्सर गंदगी के कारण चेचक व खेसरा रोग फैलता है. इससे बचाव के लिए प्रतिरोध दवाईयां का सेवन किया जाना जरूरी है. इसके लिए विद्यालय में प्रतिवर्ष गर्मी से पूर्व सभी बच्चों को प्रतिरोधक दवा खिलायी जाती है. डायरेक्टर ने बताया कि विद्यालय के 400 बच्चों को प्रतिरोध दवा खिलायी गयी. इस क्रम में शिक्षको ने बच्चों को लू से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी. कहा कि गर्मी के दिनों में लू से बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है. कहा कि लू से बचने के लिए आवश्यक घर से बाहर न निकले. पेय पदार्थ का सेवन करते रहे. इस मौके पर विद्यालय के सचिव दिनेश कुमार, शिक्षक त्रिपुरारी प्रसाद, रूपम कुमारी, अरुण सिंह, धनंजय कुमार, सनी कुमार, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार, करिश्मा, नीति, निधि, रिंपा, प्रियंका, कुमकुम, सीखा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में बच्चों को पिलायी गयी चेचक की प्रतिरोधक दवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले की घटनाचार महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम नोट-फोटो नंबर 13 सीएचपी 10 है, कैप्शन होगा-पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में शनिवार की रात एक युवक ने अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रामबाबू राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी है. वह पेशे से ड्राइवर था. इस घटना से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक के बड़े भाई सचेत कुमार ने बताया कि गोलू काफी शांत और सामाजिक स्वभाव का था. घर में किसी भी तरह का तनाव या विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि आत्महत्या का कोई ठोस कारण समझ नहीं आ रहा है, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध है. चार महीने पहले ही हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि करीब चार माह पहले ही गोलू की शादी भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहां गांव निवासी राजेश राय की पुत्री से धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था. शनिवार की रात जब घटना हुई, तो सबसे पहले मृतक की पत्नी ने ही परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रो कर बुरा हाल हुआ था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओबरा के शशिरंजन गुजरात के सीएम के हाथों हुए सम्मानित

ओबरा. उच्य विद्यालय, ओबरा के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा के पुत्र व अहमदाबाद स्ट्रांगहोल्ड सेफ्टी सिस्टम के निदेशक ओबरा निवासी शशि रंजन को उद्यमी योगदान के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सम्मानित किया है. यह सम्मान उन्हें हिंदुस्तान में उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अहमादाबाद में मिला है. कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था. पुरस्कृत शशिरंजन ने देशभर के इंडस्ट्री निर्माण व इंडस्ट्रियल सेफ्टी प्रोडक्ट के निर्माण के क्षेत्र में अपना नवाचार उत्कृष्ट प्रबंधन और व्यवसाय के दृष्टिकोण से एक नयी पहचान बनायी है. पुरस्कार पाकर शशिरंजन ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरी टीम की समर्पण और मेहनत का फल है. ज्ञात हो कि स्ट्रांगहोल्ड सेफ्टी सिस्टम देशभर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है. इधर, शशिरंजन को सम्माने मिलने पर शिक्षक अजय कुमार, पूर्व स्टेशन प्रबंधक अरबिंद कुमार, रतनपुर के पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, कुंदन कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह, श्रीनिवास शर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर कुमार सिंह, शिक्षक मिहिर कुमार, समाजसेवी धनंजय शर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अमिताभ रंजन आदि लोगो ने हर्ष जताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ओबरा के शशिरंजन गुजरात के सीएम के हाथों हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर 140 शिक्षकों से शोकॉज

हथुआ. प्रखंड के कई स्कूलों के 140 शिक्षकों से इ–शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शोकॉज किया है. शिक्षकों पर विभागीय आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया गया है कि सात अप्रैल को कुछ शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनायी है. वहीं कई शिक्षकों ने निर्धारित समय के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा. वहीं कई शिक्षकों का कहना है कि उनके द्वारा इ–शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने के बावजूद या फिर उक्त तिथि को सीएल पर रहने के बावजूद स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. कई बार प्रयास करने के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी नहीं बन पाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर 140 शिक्षकों से शोकॉज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक संपन्न

प्रतिनिधि, परसा. नगर पंचायत परसा बाजार वार्ड संख्या 2 स्थित चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर दलित शोषित अल्पसंख्या के बैनर तले अंबेडकर जयंती को मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेतन परसा अंबेडकर स्थल पर आगामी 27 अप्रैल को डॉ अंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और शोभायात्रा समेत कई आयोजनों की योजना बनायी गयी है. आयोजन का उद्देश्य डॉ अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है. बैठक में मुख्य रूप से जय रामदास, विनोद दास, अजय कुमार, बालेश्वर राम, सुभाष माझी, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अमोद कुमार, नागेंद्र राम, श्रवण कुमार, नीरज कुमार, गौतम कुमार, विकास कुमार, अरविंद मेहरा, तेरस राम, अनिल राम समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग देने की बात कही. आयोजन समिति के सदस्यों ने आम जनों से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़ कर इस आयोजन में भाग लें और डॉ अंबेडकर के विचारों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाएं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान जयंती पर निकाली गयी झांकी

हसपुरा. हनुमान जयंती पर शनिवार की देर रात हसपुरा के श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर से प्रभु श्रीराम व सीता की झांकी निकाली गयी. इसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जय श्रीराम..जय पवन सूत हनुमान…की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजन समिति के महेश कुमार, सागर कुमार, गोपाल कुमार, गांधी कुमार, अनुज केशरी, अजीत केशरी, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार शामिल थे. वहीं, समिति के सदस्य श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सहयोग कर रहे थे. पूजा-अर्चना में लोगों की भीड़ देखते बन रहा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हनुमान जयंती पर निकाली गयी झांकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेहूं की फसल इकट्ठा कर रहे किसान की वज्रपात से मौत

बरौली. प्रखंड में दोपहर करीब 11:45 बजे शुरू हुई तेज-आंधी पानी में गिरे ठनके ने एक किसान की जान ले ली. घटना की जानकारी परिजनों को बारिश समाप्त होने के बाद हुई, जब खोजबीन करने वे खेत की ओर गये. घटना तब हुई, जब कोटवां कोइरीहाता के राघव रावत के बेटे 45 वर्षीय किसान सतेंद्र यादव आंधी-पानी से बचाव के लिए अपने कटे गेहूं की फसल को समेटने गये थे. चूंकि आसमान में घनघोर बादल छा रहे थे और पूर्व की बारिश में भीग गये गेहूं की फसल को सूखने के लिए फैलाया गया था. पानी में पुन: फसल बर्बाद न हो, इसलिये उन फसलों को समेटने तथा सुरक्षित करने के सीवान-सरफरा हाइवे के करीब स्थित खेत में गये थे. फसल समेटते समय हीं तेज आंधी-पानी शुरू हो गयी और वे जब तक वहां से जाते, जोर की आवाज से साथ गिरे ठनके ने उनकी जान ले ली. परिजनों को जब जानकारी मिली, तो वे खेत में पहुंचे तथा शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि किसान की मौत हुई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है. किसान की मौत की सूचना पर राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष ओमबाबु, वार्ड पार्षद संतोष यादव, निर्भय सिंह, संजय बारी सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को दिलासा देते हुए आपदा से क्षतिपूर्ति दिलवाने की बात कही. तेज आंधी में टूटे पोल और तार, बिजली बाधित, रास्ता बंद दोपहर में आयी तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. अभी पिछले दिनों हुई बारिश की परेशानी से किसान उबर भी नहीं पाये थे कि पुन: इस बिन मौसम की बरसात ने जैसे किसानों पर कहर ढा दिया. वहीं बिजली के पोल तथा तार भी टूट गये, जिससे कहला में रास्ता बंद हो गया. आंधी-पानी बंद होते ही पुलिस ने पोल-तार सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेहूं की फसल इकट्ठा कर रहे किसान की वज्रपात से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रास्ते के विवाद में कुदाल से हमला, मोतिहारी में खून-खराबा, एक की मौत

Bihar News: मोतिहारी में लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला गांव में शनिवार दोपहर रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां पर कुदाल से हमलाकर चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जवाहिर सहनी (55) के रूप में हुई है. उनके परिवार के अन्य सदस्य कमलावती देवी, अजय सहनी और गोविंदा सहनी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. विवाद का कारण रास्ते की जमीन को लेकर बिगन सहनी झोपड़ी बना रहा था, जब जवाहिर ने इसे देखा और रास्ता छोड़कर झोपड़ी बनाने की सलाह दी, तो बिगन सहनी गुस्से में आ गया. दोनों के बीच तीखी बहस हुई और बिगन ने कुदाल से जवाहिर पर हमला कर दिया. जब जवाहिर के परिजन बचाने आए, तो बिगन और उसके परिवार के अन्य सदस्य कुदाल और राड से हमला कर सभी को घायल कर दिया और फरार हो गए. पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. ये भी पढ़े: बिहार में उगेगा आस्था का नया सूरज, दो करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सूर्य मंदिर घायलों का इलाज घायलों को तत्काल इलाज के लिए शहर लाया गया, जहां जवाहिर सहनी की रविवार सुबह मौत हो गई. कमलावती और अजय की हालत गंभीर बनी हुई है. The post रास्ते के विवाद में कुदाल से हमला, मोतिहारी में खून-खराबा, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘तुम्हारा पति और बेटा जेल में है, मर्डर करना बड़ी बात नहीं है’, पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

Bihar Crime: पूर्व मंत्री बीमा हिंदुस्तानी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. अनजान नंबर के फोन पर आयी धमकी में रंगदारी की भी मांग की गयी है. इस संबंध में पूर्व मंत्री द्वारा पटना के फुलवारी शरीफ थाना में अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बीमा हिंदुस्तानी ने कहा है कि अनजान बदमाश द्वारा उन्हें फोन पर तब धमकी दी गयी, जब वह अपने भाई अशोक कुमार हिंदुस्तानी के साथ पटना स्थित आवास पर थी. धमकी देने वाले ने क्या कहा धमकी देने वाले व्यक्ति ने बीमा हिंदुस्तानी को कहा कि उसका पति और बेटा जेल में है. उसकी हत्या करना उसके लिए बड़ी बात नहीं है. जब वह कुछ बोलना चाही, तो भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए रंगदारी की मांग करने लगा. पति और बेटा है जेल में भवानीपुर के कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड में पूर्व मंत्री बीमा हिंदुस्तानी का बेटा राजा बीते सात मार्च को पूर्णिया कोर्ट में सरेंडर किया था. दो जून 2024 को इस हत्याकांड में नाम आने के बाद राजा फरार चल रहा था. इस मामले में गत वर्ष पांच अगस्त को बीमा हिंदुस्तानी के पति अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से दोनों पिता पुत्र पूर्णिया के सेंट्रल जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी समाचार, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र 5 बार विधायक रह चुकी हैं बीमा गोपाल यादुका हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में राजा और उसके पिता अवधेश मंडल की गिरफ्तारी को लेकर बीमा हिंदुस्तानी के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया था. बीमा हिंदुस्तानी रुपौली विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं. इसे भी पढ़ें:  बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट The post ‘तुम्हारा पति और बेटा जेल में है, मर्डर करना बड़ी बात नहीं है’, पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top