Hot News

April 13, 2025

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग समापन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम के उदघाटन में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ .राजकिशोर तुगनायत , एमआईटी के प्राचार्य मिथिलेश कुमार झा , वैशाली अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार सिंह एवं हिंदुस्तान श्री से पुरस्कृत जाने माने मिथिला पेंटर कुंदन कुमार राय शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन डिबेट , क्विज ,पेंटिंग और स्केचिंग की प्रतिस्पर्धा हुई और दूसरे दिन मेंहदी कंपटीशन , पेपर क्राफ्ट , फेस पेंटिंग , फन गेम्स , सलाद डेकोरेशन, रैप बैटल और डांस बैटल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतिम दिन कॉलेज के सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डांसिंग , सिंगिंग , ड्रामा और फैशन शो के इवेंट्स हुए । इसमें राज्य के भिन्न कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर के बच्चों ने भी जमकर भाग लिया । कॉलेज के सांस्कृतिक क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर अभय कुमार , आतिश कुमार और सफ़क़ अज़ीज़ ने बताया कि छात्रों का उत्साह इस कार्यक्रम में जबरदस्त था और सब ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस इवेंट में हीरो , ए टू जेड स्टेशनरी और इंजीनियर्स कैफे जैसे ऑर्गेनाइजेशन ने भी हिस्सेदारी ली । क्लब के कोर कोऑर्डिनेटर सोनाली , सोनी , प्रियदर्शिनी , शिवम् तिवारी , तनुजा , देवचंद्र एवं अनिकेत और क्लब के कॉर्डिनेटर अभिषेक , मुस्कान , जिया , राहुल , निशु , पंकज , रविरंजन और प्रेम राज शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया ।क्विज में शिवम् और अंकुर ,स्टोरी राइटिंग में अर्पिता और अनुप्रभा , फेस पेंटिंग में आकांक्षा और रिया , डिबेट में श्रेय और मुकुल ,पेपर क्राफ्ट में खुशी और कन्हैया , सलाद डेकोरेशन में मोना गुप्ता और दीपशिखा , बैटल डांस में जिया और नेहली, रंगोली में मोना ,स्वाति और सर्जना , पेंटिंग में संध्या और रागिनी , म्यूजिकल चेयर में प्रियांशु , बालों पिरामिड में रंजन , पेपर डांस में स्नेहा , अनन्या और बिपाशा अनुपम, सोलो डांस में सीमा और नेहली , सोलो सिंगिंग में साक्षी और त्रिपुरारी , ग्रुप डांस में सीमा ग्रुप और मधुमिता ग्रुप , ड्रामा में ब्रोकिन फियर ग्रुप और फैंसी ड्रेस में नेहली टीम और अनुष्का टीम क्रमशः विजेता और उपविजेता बने ।

समस्तीपुर

सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी को दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिवृत्त एएनएम रेणु कुमारी को भावपूर्ण विदाई दी गई। आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रेणु जी एक ऊर्जावान स्त्री रही हैं। इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। इन्होंने अपने सेवाकाल में हर छोटी– बड़ी गतिविधियों पर ध्यान रखते हुए कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया है।वहीं सेवानिवृत्त एएनएम रेणु कुमारी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को विस्तारित रूप से रखा। इसके पूर्व सेवानिवृत्त एएनएम को स्वास्थ्य कर्मियों ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. मृदुल कुमार झा,डॉ.रानी साह,स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी नंदन, बीएमइओ अमित सिंहा,बीसीएम प्रियंका कुमारी,एएनएम प्रेमा कुमारी, सुधा कुमारी, रेणु कुमारी, मंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, शोभा दास आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैसा नहीं, सामान है करोड़ों का; दहेज का वीडियो देख आंखें चौंधिया जाएंगी

Dowry Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि शादी में इतनी चीजें दी गईं कि देखकर कोई भी हैरान रह जाए.वीडियो में कार, कई बाइकें, कई फ्रिज, टीवी, एसी, लाखों रुपये के गहने, सैकड़ों साड़ियां, हजारों बर्तन और कई महंगे फर्नीचर सेट नजर आ रहे हैं. वीडियो के मुताबिक, दूल्हे के अलावा देवर, ससुर और दो ननदोई तक को बाइक दी गई. इतना ही नहीं, डिजाइनर कपड़े, सोने के भारी भरकम सेट और ब्रांडेड घरेलू सामान भी गिफ्ट किए गए. यह सब कुछ सिर्फ ढाई मिनट के वीडियो में दिखाया गयाए लेकिन इसके पीछे की तैयारी और खर्च का अंदाजा लगाना मुश्किल है. वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. #viralvideo में बताया गया है कि दूल्हे के साथ साथ उसके परिवार को भी दहेज दिया गया!अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर दूल्हे के परिवार वालों के साथ साथ सभी लड़कों पर तंज कस रहे हैं जबकि हम अच्छे से जानते है कि आज के दौर में जितनी भी शादियां हो रही हैं लड़की का बाप खुद ब खुद दूसरों के… pic.twitter.com/f77TKO20sJ — 🌿R_ARFAH🌿 (@AMREEN_BANO7860) April 13, 2025 इसे भी पढ़ें: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए अधिकारी, गिड़गिड़ाता रहा बेबस पिता इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कितने हिंदू? कभी थे लाखों The post पैसा नहीं, सामान है करोड़ों का; दहेज का वीडियो देख आंखें चौंधिया जाएंगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इन दिनों बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर लड़की के पीछे पड़ा है. लड़की बंदर से डरकर भाग रही है, लेकिन वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है. यहां तक की बंदर लड़की को पकड़ने की कोशिश करता भी दिख रहा है. इससे डरकर लड़की चीखती हुई वहां से भाग जाती है. लेकिन, बंदर पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. वो भी लड़की के पीछे-पीछे भागने लगता है. डरकर रोने लगी लड़की वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आसपास कई लोग मौजूद हैं. शायद सभी छात्र-छात्राएं हैं जो किसी खास जगह गए है. लेकिन यहां एक बंदर लड़की के पीछे पड़ गया है, जिसके कारण लड़की काफी डर गई है. वो लगातार बंदर से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है. इधर बंदर की ऐसी हरकत देखकर वहीं मौजूद लोग हंस रहे हैं. डर के कारण लड़की रोने लगती है. लेकिन शरारती बंदर लगातार उसका पीछे पड़ा रहता है. बंदर छिपकर देख रहा था बंदर से डरकर लड़की जब अपने दोस्त के पीछे आ गई तब भी बंदर वहीं से गया नहीं. वो छिपकर बार-बार उस लड़की को ही देख रहा था. भले ही लड़की काफी डर गई थी, लेकिन आसपास के लोग बंदर की ऐसी हरकत का खूब मजा ले रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या तुम ठीक हो? मैं तो बस तुम्हारे साथ स्पोर्ट्स रहा था.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बन्दर सोच रहा है, क्या तुमसे दोस्ती करना इतना मुश्किल है?’ एक और यूजर ने लिखा ‘बंदर सिर्फ मस्ती कर रहा है.’ कई यूजर्स ने लड़की को एवाइज देते हुए लिखा कि अपने बैग में वो केला रखे. कुछ यूजर्स ने इमोजी बनाकर वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. The post Viral Video: छिपकर लड़की को देख रहा था बंदर, सामने आया तो रुला ही दिया, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Law Violence: मुर्शिदाबाद क्यों जल रहा है गृह मंत्री से पूछो? हिंसा पर सवाल तो भड़के महमूद मदनी

Waqf Law Violence: वक्फ संशोधन अधिनियम पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने कहा, “यह वक्फ का मुद्दा नहीं बल्कि नेतृत्व है. मुसलमानों के नाम पर, कभी मुसलमानों को गाली देकर या मुसलमानों का हमदर्द बनकर दुर्भावना से इस अधिनियम को लागू किया गया. यह अधिनियम या संशोधन देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है.” वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने कहा, वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, खत्म नहीं होगी, हमें जो भी कुर्बानियां देनी पड़ेंगी, देनी होंगी, हमने (हिंदुस्तान की) आजादी से पहले भी कुर्बानियां दी हैं. अगर हमें लड़ना है, तो हम लड़ेंगे. अगर हमें इंतजार करना है, तो हम इंतजार करेंगे. हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं, पूरा समुदाय. इस देश के लोग खूबसूरत हैं, बुरे नहीं, केवल कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं. हम इसमें अकेले नहीं हैं.” #WATCH | Delhi: On Waqf Amendment Act, Jamiat Ulema-e-Hind Chief Mahmood Madani says, ” The fight will continue, it won’t end, whatever sacrifices we will have to make. We have made sacrifices before (India’s) independence as well. If we have to fight, we will fight. If we have… pic.twitter.com/MRWiBJYVLx — ANI (@ANI) April 13, 2025 मुर्शिदाबाद में अब कैसे हैं हालात? पुलिस के अनुसार मुस्लिम बहुल जिले में कहीं से भी हिंसा की कोई नयी घटना सामने नहीं आई और सुरक्षा बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं. जिले के सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण है. रात भर छापेमारी जारी रही और 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया, हिंसा प्रभावित इलाकों में हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. कब और कैसे भड़की हिंसा? शुक्रवार 11 अप्रैल को नए वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों, खासकर मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़कने पर पुलिस वैन समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई थी, सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए और सड़कें जाम कर दी गई थीं. शनिवार को भी कुछ जगहों पर हिंसा भड़कने की समाचारें आईं. हिंसा के बीच शनिवार को शमशेरगंज के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव उनके घर से बरामद किए गए, जिन पर चाकू से कई वार किए गए थे. पुलिस के अनुसार, उनकी पहचान हरगोबिंदो दास और चंदन दास के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुती के सजुर मोड़ पर हुई झड़पों के दौरान गोली लगने के बाद घायल हुए 21 वर्षीय एजाज मोमिन की शनिवार को मौत हो गई. शुक्रवार को हुई हिंसा में कम से कम 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. The post Waqf Law Violence: मुर्शिदाबाद क्यों जल रहा है गृह मंत्री से पूछो? हिंसा पर सवाल तो भड़के महमूद मदनी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

बिहार दस्तावेज नवीस संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

नया विचार सरायरंजन : बिहार दस्तावेज नवीस संघ के 20वीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन की बैठक की शुरुआत सुबह 10:00 बजे सभापति दुर्गा राय अध्यक्ष झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के अभिभाषण से प्रारंभ हुई। सभापति के अभिभाषण के पश्चात संघ के महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा के अभिभाषण से शुरू हुई। महामंत्री ने सन 2012 ई. से लेकर आज तक संघ के कार्य कलापो में अपनी योगदान कार्य विवरणी ने दिया।आम सभा में श्री सिन्हा ने बताया कि महज 41 कार्यालय के संबंधत्व को बढ़ाकर 105 कार्यालय को संबंध किया तथा कई सहमत कार्य किया। सभा को अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा ने संबोधित किया तथा दस्तावेज लेखकों के दुर्दशा पर चिंता जताई सभा का समापन संघ के पदाधिकारी के चुनाव के साथ संपन्न हुई अगले सत्र के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी का चुनाव किया गया।जिसमें अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार झा, राजेश्वर प्रसाद सिन्हा, विनोद शर्मा झा जी, सुधीर यादव, महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा, सह मंत्री सुवेश कुमार सिन्हा , त्रिवेणी लाल, सह मंत्री संजीव कुमार दास, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा , आय व्यय निरीक्षक शिव शंकर श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह छोटू, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, चुने गए। सभापति ने सभी आयोजक लालो प्रसाद राय, सुवेश कुमार सिन्हा, आले नवी, ने शुभकामना दी और सभी बिहार से आए आए आगंतु को को सम्मेलन के सफलता के लिए धन्यवाद किया तथा आम सभा की कार्यवाही को समाप्त किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड टूरिज्म रोड शो-2025 कोलकाता में ही क्यों? पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर दिया खुलासा

Jharkhand Tourism Road Show 2025: रांची-झारखंड के पर्यटन विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय झारखंड टूरिज्म रोड शो-2025 में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए. यह रोड शो न केवल निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के लिए एक मंच बना, बल्कि यह झारखंड और बंगाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्ते का जीवंत प्रमाण भी बना. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी राज्य नहीं हैं बल्कि साझी विरासत के दो पन्ने हैं. चैतन्य महाप्रभु की यात्राओं से लेकर ब्रिटिश बंगाल प्रेसिडेंसी तक, हमारी परंपराएं, स्वाद और संस्कार गहराई से जुड़े हुए हैं. झारखंड के गांवों में जब कोई पर्यटक बंगाल से आता है, तो लोग उन्हें चेंजर कहते हैं. यह सिर्फ एक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक निकटता की पहचान है. रोड शो के जरिए पर्यटकों को आमंत्रण-पर्यटन मंत्री झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड आनेवाले पर्यटकों में ज्यादातर पर्यटक पश्चिम बंगाल से होते हैं. इसलिए उन्होंने टूरिज्म की इस नई यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की है. उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा रही है कि शुरुआत चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, आखिरकार हम विजय प्राप्त करते हैं. झारखंड प्रशासन का यह रोड शो केवल एक प्रस्तुति नहीं था, यह एक आमंत्रण था. आइए झारखंड, जहां झरने सिर्फ पानी नहीं, संगीत बहाते हैं,… जहां पहाड़ केवल ऊंचाई नहीं, कहानियां समेटे हैं… और जहां हर यात्रा एक अनुभव है. ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में फर्जी वेबसाइट से नौकरी के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आप भी तो नहीं हो गए शिकार पर्यटन मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक झारखंड पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्री ने कई प्रतिष्ठित समूहों Ambuja Neotia, Polo Towers, Shriram Ozone, Peerless Hotels, Hotel Sonar Bangla, Conveyor & Ropeway Services, और Sumi Yashshree Hotels & Resorts के साथ उच्च स्तरीय B2G बैठकें कीं. इनमें झारखंड में पर्यटन निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और साझेदारी के अनेक पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ. ये भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप और गर्मी को जाइए भूल, कुछ ही देर में झारखंड का मौसम होगा कूल-कूल, IMD की चेतावनी पर्यटन सचिव ने निवेश और प्रोत्साहन से कराया अवगत कार्यक्रम में पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने प्रेजेंटेशन दिया, जहां उन्होंने झारखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं एवं प्रशासन द्वारा दिये जाने वाले प्रोत्साहन से सभी को अवगत कराया. ये भी पढ़ें: रांची के दशम जलप्रपात की BLO दीदियां दिल्ली में देंगी ट्रेनिंग, CEC ज्ञानेश कुमार ने की सराहना The post झारखंड टूरिज्म रोड शो-2025 कोलकाता में ही क्यों? पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कर दिया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया बचाने निकली RCB, हरे रंग की जर्सी पहनकर राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरी टीम

RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL 2025 सीजन के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी की पूरी टीम हरे रंग की जर्सी में नजर आई. RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पुष्टि की कि उनकी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है और टीम अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए हरी जर्सी पहन रही है. उन्होंने टॉस के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. सतह काफी सख्त और अच्छी लग रही है. हमें पता चल जाएगा कि पिच कैसा व्यवहार करती है. हरी जर्सी अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए है. हमारे लिए वही टीम है.’ RCB came out to save the world team on field against RR wearing green jersey RCB vs RR: सैमसन भी करना चाहते थे पहले गेंदबाजी दूसरी ओर, आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया है और फजलहक फारूकी की जगह वानिंदु हसरंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ‘वास्तव में हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. स्थानीय जानकारी के अनुसार आमतौर पर बल्लेबाजी करना बेहतर होता है. हम परिस्थितियों को जानते हैं और अगर हम विपक्ष का सम्मान करते हैं और क्षमता के अनुसार स्पोर्ट्सते हैं तो मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे. उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, ड्रेसिंग रूम में संदेह को प्रवेश नहीं करने देना चाहिए. हसरंगा हमारे फारूकी की जगह लेंगे.’ RETURN RECYCLE REPEAT: Our Commitment to Sustainability ♻️ All RCB jerseys are made of 95% textile and polyester waste, and can be recycled several times without losing quality, through Puma’s ReFibre Fabric.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #RRvRCB pic.twitter.com/vZuhipipkP — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 13, 2025 pic.twitter.com/m0ryUSHW0M — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 13, 2025 यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आरसीबी ने अब तक 5 मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किए है. इस समय आरसीबी अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. जबकि संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स को 5 में से केवल दो मुकाबलों में जीत मिली है. अंक तालिका में छलांग लगाने के लिए दोनों को ही जीत की बेहद जरूरत है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, टीमों की टेंशन भी बढ़ती जा रही है. अब गलती करने वाली टीमें प्लेऑफ से बाहर होने लगेंगी. RCB came out to save the world RCB vs RR: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी, कुणाल राठौड़.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल.इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम, मनोज भंडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह. The post दुनिया बचाने निकली RCB, हरे रंग की जर्सी पहनकर राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरी टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चर्च में मौत का तांडव, 21 ने गंवाई जान, 83 घायल

Russia Missile Attack: उत्तरपूर्वी यूक्रेनी शहर सूमी पर रूस के मिसाइल हमले में इस वर्ष की सबसे घातक घटना हुई है, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. CNN ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. यह हमला उस समय हुआ जब लोग रविवार को चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे. यूक्रेन के आंतरिक मंत्री ने बताया कि इस हमले में कम से कम 83 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात शिशु भी शामिल हैं. यह 2023 के बाद से यूक्रेनी नागरिकों पर सबसे भीषण हमला है.यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा “सूमी पर रूस का एक भयावह बैलिस्टिक मिसाइल हमला. रूसी मिसाइलें एक आम शहर की सड़क को निशाना बनाती हैं, आम जिंदगी को रिहायशी इमारतें, शैक्षणिक संस्थान, सड़क पर चलती कारें और वह भी उस दिन जब लोग चर्च जाते हैं, पाम संडे, प्रभु के यरूशलेम में प्रवेश का पर्व. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दर्जनों नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं. केवल नीच दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं,आम लोगों की जान लेना. मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. राहत कार्य जारी है. सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं.” Russian missile strike on Ukraine’s Sumy leaves 21 dead, 83 injured Read @ANI Story | https://t.co/uy5kUqflM4#Russia #Ukraine #Sumy pic.twitter.com/uhxTCBvPmd — ANI Digital (@ani_digital) April 13, 2025 उन्होंने आगे लिखा,”दुनिया को इसका सख्ती से जवाब देना होगा. अमेरिका, यूरोप, और दुनिया के वे सभी लोग जो इस युद्ध और इन हत्याओं को खत्म करना चाहते हैं. रूस इस प्रकार के आतंक की ही इच्छा रखता है और युद्ध को खींच रहा है. जब तक रूस पर दबाव नहीं पड़ेगा, तब तक शांति असंभव है. बातचीत से कभी बैलिस्टिक मिसाइलें और हवाई बम नहीं रुके. रूस के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा एक आतंकवादी के साथ होता है. मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो यूक्रेन के साथ खड़े हैं और हमें जीवन की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं.” इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने बताया कि रूस ने लगातार दूसरे महीने अमेरिका समर्थित पूर्ण युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. X पर एक पोस्ट में सिबीहा ने लिखा “अभी-अभी, पाम संडे की सुबह, जब श्रद्धालु प्रभु के यरूशलेम में प्रवेश का पर्व मनाने के लिए चर्च जाते हैं, रूस ने सूमी शहर के रिहायशी इलाके पर भयंकर हमला किया. कई नागरिक मारे गए और घायल हुए. एक प्रमुख ईसाई त्योहार के दिन ऐसा हमला करना पूर्ण रूप से दुष्टता है.” उन्होंने आगे लिखा,”लगातार दूसरे महीने, रूस ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित पूर्ण युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया है, जिसे यूक्रेन ने 11 मार्च को बिना किसी शर्त के स्वीकार कर लिया था. इसके बजाय, रूस आतंक को और तेज़ कर रहा है. हम अपने साझेदारों से आग्रह करते हैं कि वे यूक्रेन को अतिरिक्त वायु रक्षा क्षमता प्रदान करें और मॉस्को पर दबाव बढ़ाएं. ताकत ही एकमात्र भाषा है जिसे वे समझते हैं और यही इस भयंकर आतंक को खत्म करने का एकमात्र तरीका है.” इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कितने हिंदू? कभी थे लाखों इसे भी पढ़ें: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए अधिकारी, गिड़गिड़ाता रहा बेबस पिता The post चर्च में मौत का तांडव, 21 ने गंवाई जान, 83 घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarkari Naukri: बेरोजगारी से जूझ रहे इस राज्य के युवा, 32000 से ज्यादा सरकारी पद खाली

Sarkari Naukri: हिंदुस्तान के लगभग सभी राज्यों में बेरोजगारी का आलम चरम पर है. ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि एक राज्य में 32000 से ज्यादा प्रशासनी पद खाली हैं. 200-300 पदों की नौकरी के लिए जहां लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन आते हैं वहीं इतनी बड़ी संख्या में प्रशासनी नौकरी के पद खाली रहना बड़ी समस्या है. आइए इस राज्य के बारे में विस्तार से जानते हैं. Sarkari Naukri in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में प्रशासनी नौकरी जम्मू कश्मीर विधानसभा में हाल ही में नौकरी का मुद्दा उठा. जम्मू कश्मीर विधानसभा में सीपीआई (एम) विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने मौजूदा प्रशासन से सवाल किया था. बता दें कि इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य में 32474 पद अभी भी खाली है. जम्मू कश्मीर में कौन कौन से पद खाली पोस्ट का नाम पदों की संख्या राजपत्रित पद 2,503 गैर-राजपत्रित पद 19,214 मल्टी-टास्किंग (वर्ग-IV) पद 10,757 कुल पद 32,474 जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा 7,851 पद खाली हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग में 3,759 और पशुपालन विभाग में 2,589 पद रिक्त हैं. इसी तरह अन्य विभागों जैसे उद्योग एवं वाणिज्य, आवास, कृषि, बिजली, खाद्य, वित्त और शिक्षा में भी हजारों पद खाली पड़े हैं. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ आपदा प्रबंधन विभाग ही ऐसा है जहां कोई पद रिक्त नहीं है. जम्मू कश्मीर में बंपर वैकेंसी जम्मू कश्मीर में नौकरी पाने का आंकड़ा पेश करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले 10 सालों में 54,540 पदों पर भर्ती की डिटेल्स दी गई थी. इसमें से 49,564 पदों पर भर्तियां हुईं थीं. वहीं, जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के पास 10,762 पद भेजे गए थे जिनमें से 9080 पदों पर भर्तियां हुई थीं. ये भी पढ़ें: Success Story: राजस्थान की बेटी को नालंदा जिले की कमान, 22 की उम्र में IAS बनकर रचा इतिहास The post Sarkari Naukri: बेरोजगारी से जूझ रहे इस राज्य के युवा, 32000 से ज्यादा प्रशासनी पद खाली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top