Hot News

April 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर्फ स्वाद नहीं, सौंदर्य का खजाना भी है शहद, जानिए इसके कमाल के फायदे  

Beauty Tips: चेहरे को सुंदर रखना हर किसी की चाहत होती हैं. अगर आपको भी अपना चेहरा चांद जैसा खूबसूरत बनाना है तो आज हम आपको चेहरे में शहद लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे. शहद सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी बैक्टीरियल, मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को सुंदर, कोमल और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे चेहरे में शहद लगाने के फायदे (honey benefits for skin) और इसे इस्तेमाल कैसे करना चाहिए जिससे त्वचा का निखार बढ़ जाएगा. चेहरे पर शहद कैसे लगाएं? (How To Apply Honey On Face) शहद स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए बहुत अच्छा उपाय हैं. इसके प्राकृतिक गुण हमारी स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं. यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?  इसके लिए कच्चे शहद को लेकर अपने चेहरे में मास्क की तरह लगाएं. फिर इसे 15 से 20 मिनट के बाद धो लें.  चेहरे पर शहद लगाने के फायदे (Benefits of Using Honey For Skin) शहद लगाने से त्वचा के मरे हुए सेल्स गायब हो जाते हैं, जिससे चेहरा पर ग्लो आ जाता है और हमारा चेहरा चांद की तरह चमकने लगता है.  शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा में होने वाली उम्र के साथ एजिंग को कम करने में मदद करते हैं.  कच्चा शहद त्वचा को साफ करता है. साथ ही इससे स्किन  ड्राई नहीं होती हैं. ये कमजोर और सूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है.  शहद नई सेल्स को बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, ये चेहरे में होने वाले दाग-धब्बे को छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी साबित होते हैं.  अगर आप शहद का मास्क अपने चेहरे में हफ्ते में 3 बार भी लगाते हैं, तो इससे आपकी चेहरे की चमक बहुत अच्छी रहती हैं.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post सिर्फ स्वाद नहीं, सौंदर्य का खजाना भी है शहद, जानिए इसके कमाल के फायदे   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mealybugs: पौधों में दिखे सफेद मिलीबग तो तुरंत करें ये उपाय वरना मुरझा जाएंगे पत्ते

Mealybugs: अगर आपके घर या बगीचे के पौधों पर सफेद रूई जैसे कीड़े नजर आने लगे हैं, तो सतर्क हो जाइए. ये कीड़े ‘मिलीबग’ कहलाते हैं और पौधों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं. ये पौधों का रस चूसकर उन्हें कमजोर बना देते हैं और धीरे-धीरे पूरा पौधा मुरझाने लगता है. इसलिए जैसे ही सफेद मिलीबग दिखे, तुरंत उसका उपचार करना जरूरी होता है. Mealybugs से पौधों को होने वाला नुकसान Mealybugs: पौधों में दिखे सफेद मिलीबग तो तुरंत करें ये उपाय वरना मुरझा जाएंगे पत्ते 3 पत्तियां मुरझाने लगती हैं: पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और सूखने लगती हैं. पौधों का रस चूसते हैं: मिलीबग पौधों की पत्तियों और तनों से रस चूसते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है. फंगल इंफेक्शन का खतरा: मिलीबग एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं जो फंगस को आकर्षित करता है, जिससे पौधे और भी जल्दी खराब हो सकते हैं. नई कलियों का विकास रुकता है: ये कीड़े पौधे की ग्रोथ को रोक देते हैं, जिससे फूल और फल नहीं लग पाते. Natural Remedies for Mealybugs | Home Remedy for Mealybugs | मिलीबग से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय Mealybugs: पौधों में दिखे सफेद मिलीबग तो तुरंत करें ये उपाय वरना मुरझा जाएंगे पत्ते 4 नीम का तेलएक लीटर पानी में 5 से 10 मिली नीम का तेल और कुछ बूंदें लिक्विड सोप की मिलाकर स्प्रे करें. यह मिलीबग को खत्म करने का सबसे असरदार उपाय है. एल्कोहल का इस्तेमालकॉटन बॉल में एल्कोहल (Isopropyl Alcohol) लेकर मिलीबग पर सीधे लगाएं. यह कीड़े तुरंत खत्म हो जाते हैं. लहसुन और मिर्च का स्प्रे10 लहसुन की कलियां और 2 हरी मिर्च को पीसकर उसमें एक लीटर पानी मिलाएं और 24 घंटे रख दें. फिर छानकर पौधों पर छिड़कें. साबुन का पानीहल्का लिक्विड डिटर्जेंट पानी में मिलाकर स्प्रे करें. ये कीड़ों की सांसें बंद कर देता है और उन्हें मार देता है. पानी से धोनाकभी-कभी इन कीड़ों को तेज पानी की धार से धोने से भी छुटकारा मिल सकता है, खासकर अगर संख्या कम हो. नींबू का रस और बेकिंग सोडा1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 लीटर पानी मिलाकर स्प्रे करें. ये मिश्रण कीड़ों को दूर करता है और फंगल इंफेक्शन से भी बचाता है. मिलीबग छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनके कारण आपके पौधे पूरी तरह खराब हो सकते हैं. समय रहते इन्हें पहचानना और सही उपाय करना बेहद जरूरी है. ऊपर दिए गए घरेलू नुस्खे न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. Also Read: Gardening Tips From Vegetable Waste: सब्जियों के बचे छिलकों से बनाएं जैविक खाद, गमलों में बनी रहेगी रौनक  Also Read:Money Plant Upay: मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये गलती, आ सकता है आर्थिक संकट The post Mealybugs: पौधों में दिखे सफेद मिलीबग तो तुरंत करें ये उपाय वरना मुरझा जाएंगे पत्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Facebook CEO Salary: मार्क जुकरबर्ग सीईओ पद पर हर महीने कितना कमाते हैं, जानकर छोड़ देंगे FB चलाना!

Facebook CEO Salary in Hindi: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आज दुनिया के बड़े प्लेटफाॅर्म में से एक है. आज के समय में फेसबुक जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संभालना आसान काम नहीं है. हालांकि, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अपनी टीम के साथ इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं. मार्क जुकरबर्ग ने 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी और उन्होंने ने 2012 में फेसबुक को सार्वजनिक किया था. आइए जानते हैं कि फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग हर महीने कितना कमाते हैं (Facebook CEO Salary) और उनके बारे में. फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग हर महीने कितना कमाते हैं? (Facebook CEO Salary) रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) आज फेसबुक के सबसे कम सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं. वह हर साल सिर्फ 1 डॉलर (तकरीब 80-85 रुपये) वेतन लेते हैं. 2018 में कंपनी ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया कि कोई भी अधिकारी अपने सैलरी पैकेज को तय करने में शामिल नहीं होता लेकिन जुकरबर्ग खुद आगे आए और कंपनी से कहा कि उनका वेतन सिर्फ 1 डॉलर रखा जाए. ये कोई नई बात नहीं है. 2013 में ही जुकरबर्ग ने अपनी उस समय की सालाना $500,000 (लगभग 4 करोड़ रुपये) की सैलरी छोड़ दी थी। तब से लेकर अब तक वो सिर्फ 1 डॉलर सालाना वेतन लेते आ रहे हैं. यह भी पढ़ें- NSG Commando Salary: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? सैलरी और सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग! मार्क जुकरबर्ग की शिक्षा (Mark Zuckerberg Education in Hindi) मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को व्हाइट प्लेन्स, न्यूयॉर्क में हुआ था. वह मेटा प्लेटफाॅर्म के फाउंडर, अध्यक्ष और सीईओ हैं जिसे फेसबुक के नाम से जाना जाता था. जुकरबर्ग ने फिलिप्स एक्सेटर एकेडमी में ट्रांसफर होने से पहले अर्ड्सले हाई स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और फेंसिंग टीम के कप्तान के रूप में काम किया. उन्होंने 2002 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और मनोविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की स्टडी की. सेकेड ईयर में उन्होंने “दफेसबुक” लॉन्च किया, जो शुरू में हार्वर्ड के छात्रों तक सीमित एक सोशल नेटवर्किंग साइट थी.  यह भी पढ़ें- SPG Commando Salary: जिन कमांडो से घिरे रहते हैं PM मोदी…उन्हें मिलती है इतनी सैलरी और अन्य सुविधाएं The post Facebook CEO Salary: मार्क जुकरबर्ग सीईओ पद पर हर महीने कितना कमाते हैं, जानकर छोड़ देंगे FB चलाना! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन में CM फेस पर नहीं हुआ कोई निर्णय, बैठक के बाद भी अटका मामला, RJD ने क्या कहा

Bihar Politics: लालू यादव समेत आरजेडी के सभी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में प्रशासन बनाने की बात कह रहे हैं. लेकिन इंडी गठबंधन ने ऑफिसियल तौर पर इस पर कुछ भी नहीं कहा है. इस मसले पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे गठबंधन में 5 दल हैं. सभी दल के नेता आने वाले दिनों में इस पर बैठक करेंगे. इस बैठक में तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा? क्या बोले झा कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने बताया कि 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक है. इसमें गठबंधन के सभी बड़े नेता भाग लेंगे. इस बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, को-ऑर्डिनेशन कमेटी और सीएम फेस पर फैसला हो सकता है. उनसे जब पूछा गया कि राजद ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस पर झा ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि सीएम उसका हो, लेकिन अभी तक महागठबंधन में शामिल दलों ने इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी राजद प्रवक्ता बोले- तेजस्वी ही बनेंगे सीएम मदन मोहन झा के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस हैं. प्रदेश कि 14 करोड़ जनता उनको आशीर्वाद देकर सीएम बनाने का मन बना चुकी है. कौन नेता और पार्टी क्या कह रही है यह नहीं देख रहे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Bihar Politics: इंडिया गठबंधन में CM फेस पर नहीं हुआ कोई निर्णय, बैठक के बाद भी अटका मामला, RJD ने क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat की अपार सफलता के बाद इतराये सनी देओल, बोले- चारों तरफ लोग मुझे देखें…

Jaat: ‘गदर 2’ से बंपर कमाई करने के बाद सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, प्रशांत बजाज अहम किरदारों में हैं. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को सोशल मीडिया पर धांसू रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के बाद भी सनी देओल के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों की लाइन लगी हुई है. इनमें ‘लाहौर 1947’, ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायण’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अब फिल्म की बंपर सफलता के बाद मालूम पड़ता है कि सनी देओल इतराने लगे हैं. ऐसा क्यों? आइए बताते हैं. OTT के प्रति सोच में बदलाव पर क्या बोले सनी देओल? सनी देओल ने हाल ही में बड़े पर्दे के बाद ओटीटी डेब्यू पर बात किया. उन्होंने ओटीटी को लेकर अपनी सोच में बदलाव के बारे कहा, ‘यह सही है कि मैं चाहता था कि मैं बड़े पर्दे की फिल्में ही करूं. मुझे ओटीटी का इतना शौक नहीं था, मुझे लगता था मुझे बिग स्क्रीन पर ही काम करना चाहिए, ताकि लोगों को यह ना लगे कि मैं ओटीटी कर रहा हूं, थिएटर की फिल्में नहीं कर रहा. लेकिन वक्त बीतने के साथ मुझे अहसास हुआ कि ओटीटी, सिनेमा हर प्लैटफॉर्म की ऑडियंस है. ‘ सनी देओल ने आगे कहा, ‘ये फॉर्मेट इसलिए बने हैं क्योंकि कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो थिएटर में शायद वो रिकवरी ना कर पाएं, तो इस चक्कर में इंसान बंध जाता है. जबकि, ऑडियंस वैसा कॉन्टेंट भी देखना चाहती है. इसलिए, मैं एक दो फिल्में ऐसी कर रहा हूं, जिसमें कहानी अच्छी होगी, मुझे अलग कैरक्टर करने को मिलेगा, लोग इंजॉय करेंगे जिससे ओटीटी पर भी मेरी एक ऑडियंस बने. मैं चाह रहा हूं कि चारों तरफ लोग मुझे देखें.’ धर्मेंद्र की हकीकत की वजह से बनी बॉर्डर? सनी देओल ने अपनी सुपरहिट 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ को याद करते हुए बताया, ‘असल में उस वक्त मेरा वॉर फिल्म करने का बहुत मन था. चूंकि, पापा (धर्मेंद्र) ने हकीकत की थी, तो मैं भी एक वॉर फिल्म करना चाहता था. तभी जेपी दत्ता ने बॉर्डर की कहानी सुनाई और उसी वक्त हमने तय कर लिया कि चलो, करते हैं. फिर, वो फिल्म इतनी स्पेशल बन गई. आज भी वह लोगों के दिलों में बैठी हुई है.’ सनी पाजी ने आगे कहा, ‘ मैं बहुत से फौजियों को मिलता हूं जो कहते हैं कि मैं आपकी बॉर्डर देखकर फौजी बना, तो अच्छा लगता है जब वे कहते हैं कि जब हमें कुछ जोशीला करना होता है, तो हम बॉर्डर देखते हैं. आपको देखकर हमें जोश आता है तो अच्छा लगता है कि चलो, कुछ अच्छा ही किया है.’ यह भी पढ़े: Jaat को सलमान खान ने किया सपोर्ट, तो सनी देओल बोले- एक तरह की फॉर्मेलिटी… The post Jaat की अपार सफलता के बाद इतराये सनी देओल, बोले- चारों तरफ लोग मुझे देखें… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Celebrity MasterChef को दीपिका कक्कड़ ने बीच में क्यों छोड़ा, महीनों बाद बोली- सही समय पर लिया…

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सीजन एक ब्लॉकबस्टर हिट रहा. शो ने टीआरपी चार्ट में भले ही कुछ खास कमाल न दिखाया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस का दिल जीता. गौरव खन्ना ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया, वहीं निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप रहीं. तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनर-अप रहीं. इन तीनों के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई और बड़े नाम इस शो में शामिल हुए. ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ भी इनमें से एक थीं. हालांकि, कंधे की चोट के कारण एक्ट्रेस ने शो बीच में ही छोड़ दिया. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ बीच में छोड़ने पर क्या बोली दीपिका कक्कड़ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद, मेकर्स ने फैंस को जोड़े रखने के लिए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ मास्टरक्लास की शुरुआत की है. हाल ही के एपिसोड में दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश और फैसल शेख ने भाग लिया. शेफ रणवीर बरार भी इस एपिसोड का हिस्सा थे. शेफ के साथ बातचीत में, दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्होंने रियालिटी शो जरूर छोड़ा, लेकिन इससे दूर नहीं रह पाई. उन्होंने हर एक एपिसोड को देखा. कंधे के चोट को लेकर क्या बोली दीपिका कक्कड़ दीपिका कक्कड़ से उनके कंधे की चोट के बारे में भी पूछा गया और अभिनेत्री ने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो को बहुत मिस किया और इसे छोड़ने के बाद मैंने सभी एपिसोड को बारीकी से देखा. मैंने इसे ठीक से फॉलो किया और जिस तरह से सभी प्रतियोगियों ने आगे बढ़ाया, मुझे बहुत याद आई. शो को बीच में छोड़ना सही फैसला था, क्योंकि जब मैं घर पर थी, तो कोई तनाव नहीं था और घर पर रहने से मेरे कंधे के चोट को ठीक होने में भी मदद मिली.” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा था दीपिका दीपिका कक्कड़ जब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा थीं, तब उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी माना जाता था. हालांकि, कंधे की चोट के कारण अभिनेत्री को शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था. उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया और उनका इलाज किया गया. कथित तौर पर उन्हें ज्यादा मेहनत न करने और हाथ न हिलाने की सलाह दी गई थी. यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप The post Celebrity MasterChef को दीपिका कक्कड़ ने बीच में क्यों छोड़ा, महीनों बाद बोली- सही समय पर लिया… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rainfall: अगले 4 से 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश, IMD अलर्ट

Heavy Rainfall: आईएमडी के अनुसार 16 से 18 अप्रैल के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. बिहार, असम और मेघायल में 22 अप्रैल तक होगी भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को बिहार में भारी वर्षा की संभावना है. जबकि असम और मेघालय में 20 से 22 अप्रैल के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 20 से 22 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है. वहीं 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़, विदर्भ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने) की संभावना है. अगले 5 दिनों यहां होगी हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 19 अप्रैल तक यहां होगी छिटपुट बारिश 16 से 19 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में आंधी, बिजली और तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 16 अप्रैल को यहां भारी बारिश की संभावना 16 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की संभावना है. 16 से 20 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. 16 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में तथा 17 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 19 अप्रैल को यहां होगी बारिश और ओलावृष्टि 18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी, बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 18 से 20 अप्रैल, 2025 के दौरान उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. The post Heavy Rainfall: अगले 4 से 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश, IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, UPMSP ने दिया ये संकेत

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है. छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में है और बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जाएगी. इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और वे बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से उसे देख सकें. साथ ही, बोर्ड की किसी भी आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें. UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट का… UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट का लिंक कब होगा एक्टिव ?यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक ऐक्टिव हो जाएगा. Published on: 2025-04-16T14:31:16+05:30 UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: कब हुई थी… UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा ?यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं, जो केवल 12 कार्य दिवसों में समाप्त हो गईं. बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था – कक्षा 10 के लिए 27,40,151 और कक्षा 12 के लिए 26,98,446. परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें सख्त निगरानी सुनिश्चित करने और कदाचार को रोकने के लिए 2.91 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. Published on: 2025-04-16T14:30:57+05:30 UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 How To Check:… UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 How To Check: कैसे चेक करें UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.होमपेज पर आपको “Result” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें.आपको 10वीं या 12वीं जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है उसके विकल्प पर क्लिक करें.आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा, वहां अपने लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.सब्मिट पर क्लिक करें.आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें. Published on: 2025-04-16T14:30:41+05:30 The post UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, UPMSP ने दिया ये संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Act पर सुनवाई से पहले JDU का बड़ा दावा, कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट पर है भरोसा’ 

Waqf Act :  वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर देश की शीर्ष अदालत में बुधवार को अहम सुनवाई होनी जा रही है. इस कानून पर सुनवाई से पहले जेडीयू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी के विधानसभा परिषद के सदस्य और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि यह कानून देश के संसद से लोकतांत्रिक तरीके से पारित हुआ है और अब सुप्रीम कोर्ट के पास ही इसके औचित्य की समीक्षा का अधिकार है.  RJD ने JPC में नहीं उठाया था सवाल : JDU  नीरज कुमार ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम को संसद ने विधिवत पारित किया है. इसके पूर्व इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से कोई औपचारिक आपत्ति या प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने ईमेल से अपनी राय दी हो तो उसकी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन लिखित और विधिवत आपत्ति नहीं है. यह अधिनियम पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संसद से पारित हुआ है और अब इसके औचित्य की समीक्षा का अधिकार केवल सुप्रीम कोर्ट को है.” Jdu प्रवक्ता नीरज कुमार सुप्रीम कोर्ट पर है पार्टी को भरोसा : नीरज जेडीयू प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जब कोई कानून संसद से पारित हो जाता है, तो उसे चुनौती देने का एकमात्र मंच सुप्रीम कोर्ट होता है और यही लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक मूल्य प्रणाली पर भरोसा रखते हैं, उन्हें अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें JDU ने वक्फ बिल पर किया है प्रशासन का समर्थन बता दें कि संसद में जब कानून को पेश किया गया तो जनता दल (यनाइटेड) ने इसका समर्थन किया. पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने बिल के पक्ष में मतदान किया. वहीं, पार्टी के बड़े नेता इस बिल को गरीब मुसलमानों के हित में बता रहे हैं.   इसे भी पढ़ें : Bihar Rain Alert : 18 और 19 अप्रैल को बिहार में होगी भयंकर बारिश, चलेगी तेज हवा इसे भी पढ़ें : पटना मेट्रो का इस दिन PM मोदी और CM नीतीश करेंगे उद्धाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान  The post Waqf Act पर सुनवाई से पहले JDU का बड़ा दावा, कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट पर है भरोसा’  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में खूब गर्मी पड़ी. लेकिन, दूसरे हफ्ते से बिहार में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बड़ा बदलाव आया. पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है. नालंदा, बक्सर, भागलपुर समेत कई जिलों में जान माल का भरी नुकसान हुआ है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसी बीच एक पूर्वानुमान जारी किया है इसमें लोगों को 17 और 18 अप्रैल को लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. Imd alert बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 और 18 अप्रैल को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इन जिलों में येलो अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 और 18 अप्रैल को बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, जहानाबाद और नवादा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कैसा रहा तापमान बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आई है, जबकि अन्य में यह सामान्य से अधिक रहा.​ मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. नवादा जिले में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें: दिल्ली से भूटान तक हो रही है संजीव मुखिया की तलाश, EOU के पास कोई सुराग नहीं, CBI से मांगी मदद The post Bihar Rain Alert: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top