Hot News

April 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय यूनिवर्सिटी के वीसी के लिए सरकार ने भेजे चार नाम

पूर्वी सिंहभूम में राज्य का पहला जबकि देश का दूसरा जनजातीय विश्वविद्यालय बनने जा रहा है संदीप सावर्ण, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में राज्य का पहला जबकि देश का दूसरा जनजातीय विश्वविद्यालय बनने जा रहा है. पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए प्रशासन के स्तर से कुल चार नामों को सूचीबद्ध कर राज्यपाल के पास भेजा गया है. इसमें सभी उम्मीदवार आदिवासी समुदाय से ही हैं. राज्यपाल द्वारा कुलपति की नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगेगी. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि जल्द ही कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी, जिसके बाद विवि निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अनुसार विश्वविद्यालय संचालन के लिए कुल 129 पदों का सृजन किया गया है. जिसमें करीब 74 प्रोफेसर होंगे. जिसमें कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार, वित्त परामर्शी, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी के साथ ही अन्य प्रशासनिक और शैक्षणिक कर्मचारी शामिल होंगे. बनेगा आदिवासी व जनजातीय म्यूजियम शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि विश्वविद्यालय के साथ ही आदिवासी जनजातीय म्यूजियम का भी निर्माण किया जा रहा है. जहां आदिवासी संस्कृति, आदिवासियों के पुरोधा, उनकी कुर्बानी, आदिवासियों के कल्चर, आदिवासी समाज की उपलब्धि से जुड़ी बातों से सभी को अवगत कराया जाएगा. इसके लिए बजट में भी प्रावधान तय किए गए हैं. इस विश्वविद्यालय का मुख्यालय जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कॉलेज में होगा. वास्तविक परिसर के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के हेंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत डांगाटॉड़ मैदान में भूमि आवंटित की गई है. उक्त विवि में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री और स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की जाएगी. शुरू में इन संकायों की पढ़ाई होगी •अर्थशास्त्र•इतिहास और पुरातत्व•भूगोल और क्षेत्रीय विकास• सामाजशास्त्र •मानव विज्ञान और प्रथागत कानून• प्रवासन और श्रम अध्ययन•नेतृत्व विज्ञान•शांति और संघर्ष अध्ययन•हिंदी, संताली, हो, नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी, कुरमाली, खड़िया, पंचपरगनिया, खोरठा जैसी जनजातीय भाषाएं•दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाएं•औषधीय, सुगंधित तथा कृषि पौधों एवं पारंपरिक चिकित्सा•ग्रामीण तथा वन प्रबंधन एवं पर्यावरण विज्ञान•कानून, पर्यटन, आतिथ्य और होटल प्रबंधन•कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी•जनजातीय कला, लोक साहित्य तथा संस्कृति•लोक अध्ययन, इतिहास तथा संग्रहालय विज्ञान•जनजातीय तथा तुलनात्मक भाषा विज्ञान•ललित कला, मंच कला, शारीरिक शिक्षा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय यूनिवर्सिटी के वीसी के लिए प्रशासन ने भेजे चार नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur : अभिनय की बारीकी व मंच के अनुशासन के सीखे गुर

जमशेदपुर. झारखंड प्रशासन के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, स्पोर्ट्सकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में बिष्टुपुर में 21 दिवसीय नाट्य कार्यशाला लगायी गयी है. इसका आयोजन नाट्य संस्था पथ के सहयोग से किया जा रहा है. दूसरे दिन मंगलवार को फुल बॉडी एक्सरसाइज से इसकी शुरुआत हुई. प्रतिभागियों को शरीर की लय, संतुलन और नियंत्रण का अभ्यास कराया गया. इसके बाद वॉयस मॉड्यूलेशन, थ्रोइंग, ब्रीदिंग कंट्रोल, स्पीच क्लैरिटी और माइम एक्ट जैसी गतिविधियां हुईं. इसके जरिये प्रदर्शन कौशल को बेहतर करने पर फोकस किया गया. मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद निजाम ने प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकी, मंच अनुशासन, शरीर की भाषा और अभिव्यक्ति की ताकत के बारे में बताया. उन्होंने थियेटर को आत्मा की आवाज बताया. कहा कि कलाकार का शरीर और आवाज उसका सबसे बड़ा औजार होता है. आगामी दिनों में कार्यशाला में चरित्र निर्माण, संवाद लेखन, दृश्य प्रस्तुति, एक्टिंग थ्रू इमोशंस, नाट्य प्रस्तुति की तैयारी, फाइनल प्रोडक्शन आदि सत्र आयोजित किये जायेंगे. कार्यशाला में दूसरे दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये कई नये युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई पहली बार अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur : अभिनय की बारीकी व मंच के अनुशासन के सीखे गुर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur : आठ घंटे का महाजाम, परेशान रहे शहरवासी

जमशेदपुर. पुलिस की मजबूरी कहें या फिर संसाधनों की कमी. शहर में मेन रोड पर लोड भारी वाहन पलटने के बाद जाम लगना आम बात हो गयी है. मंगलवार की सुबह भी करीब चार बजे साकची हाथी घोड़ा मंदिर के पास सामान लदा ट्रेलर पलटने के बाद आठ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. इसका कारण था कि जिला पुलिस के पास सिर्फ एक क्रेन है. उक्त क्रेन से भी सिर्फ वाहन को हटाया जा सका. ट्रेलर से गिरने वाला भारी सामान सड़क पर ही पड़ा रहा. कंपनी का क्रेन मंगाकर दोपहर 12 बजे सड़क पर गिरा भारी सामान हटाया जा सका, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम से निजात मिली. लाइफ@जमशेदपुर की रिपोर्ट. हर सड़क पर लगी वाहनों की कतार ट्रेलर पलटने के बाद साकची हाथी घोड़ा मंदिर के पास तो वाहनों का लंबा जाम लगा ही, धीरे-धीरे शहर की हर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आलम यह था कि पुराना कोर्ट रोड, मरीन ड्राइव से मानगो मुंशी मुहल्ला तक वाहनों का जाम लग गया. साकची बस स्टैंड के पास गोलचक्कर के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन, क्रेन से सिर्फ ट्रेलर को हटाया जा सका. सामान को हटाने की जगह सड़क के किनारे कर दिया. बाद में कंपनी के क्रेन से सामान को हटाया जा सका. करीब आठ घंटे बाद ट्रेलर व सामान को दूसरी जगह ले जाया गया. बच्चों का छूटा स्कूल सुबह से दोपहर तक शहर की सड़कों पर जाम में कई स्कूली वैन भी फंस गये. काफी देर तक जाम नहीं खुलने से शिशु स्कूल नहीं जा पाये. इस दौरान शिशु जाम में वाहन में ही परेशान रहे. जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने बच्चों को स्कूल की जगह घर छोड़ दिया. टेंपो छोड़ पैदल मानगो गये लोग जाम की हालत यह थी कि टेंपो में सवार कई यात्री वाहन को छोड़ कर पैदल ही धीरे- धीरे मानगो की ओर जाने लगे. जाम को देखते हुए साकची से मानगो की ओर पुल से जाने वाले रास्ते को बीच में यातायात पुलिस ने ब्लॉक कर दिया था. इसके अलावा जाम से निकलने के चक्कर में कई वाहन गलत तरीके से रॉन्ग साइड से घुस गये. इसके कारण दूसरे वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया. जाम बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करने पड़ी. जाम में फंसे लोग आगे बढ़ने की चक्कर में गलत तरीके से वाहन लेकर निकल रहे थे, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस रोकने का प्रयास करती रही. लेकिन, लोग पुलिस की बात नहीं मान रहे थे. इसके कारण भी जाम बढ़ता चला गया. मरीन ड्राइव में पहले से पलटा था लोहा शीट लदा ट्रेलर इधर, सोमवार की देर शाम से ही मरीन ड्राइव में एक्सएलआरआइ के पास लोहा शीट लदा ट्रेलर पलटा था. ट्रेलर पलटने से उस पर लदी लोहे की शीट सड़क पर गिरने से वाहनों का जाम लग गया था. मंगलवार की सुबह भी उक्त मार्ग में जाम लगा था. पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रेलर हटवाया. बाद में वाहन मालिक द्वारा दोपरह करीब एक बजे क्रेन मंगा कर लोहे की शीट को सड़क से हटाकर दूसरे ट्रेलर पर लोड किया गया. मरीन ड्राइव में नो इंट्री के दौरान खड़े रहते हैं भारी वाहन मरीन ड्राइव में सड़क किनारे नो इंट्री के दौरान भारी वाहन खड़े रहते हैं. ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है. इसके कारण मरीन ड्राइव में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. कई बार लोग सड़क हादसा का शिकार भी हो चुके हैं. पुलिस का क्रेन भारी सामान हाटने में नाकाम जिला पुलिस के पास एक ही क्रेन है. क्रेन चालक की मानें तो सामान लदे भारी वाहन के पटलने पर समस्या होती है. वाहन को तो हटा लिया जाता है. लेकिन, उस पर लोड सामान को हटाना मुश्किल होता है. इसके लिए कंपनी से क्रेन की मदद मांगी जाती है. ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिवास ने कहा कि फिलहाल एक क्रेन पुलिस के पास है, जिससे भारी वाहन को उठाया जा सकता है. इसके अलावा एक छोटा क्रेन कंपनी से मांगने पर 10 घंटे के लिए दिया जाता है. छोटे क्रेन से हादसे में पलटी कार या अन्य छोटे वाहन को ही हटाया जाता है. आपातकाल के लिए कंपनी से बड़े क्रेन की भी मदद ली जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur : आठ घंटे का महाजाम, परेशान रहे शहरवासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश

देवघर. जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त विशाल सागर द्वारा उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी व आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आये हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जायेगा. इसके अलावा जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. डीसी ने सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपनी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: पूजा-अर्चना कर बंगाली समुदाय ने की नववर्ष की शुरुआत

धनबाद. पोयला बोइशाख पर मंगलवार को कोयलांचल के बंगाली समुदाय के लोगों ने पूजा अर्चना कर बांग्ला नववर्ष का स्वागत किया. इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भीड़ रही. इसके बाद नये कपड़े पहनकर लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और नये साल की शुभकामनाएं दी. फोन पर भी शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा. वहीं बंगाली समुदाय के घरों में रवींद्र संगी एशो हे बोइशाख एशो एशो हे…गूंज उठा. लोगों ने अपने घरों में रंगोली बनायी और आम के पल्लव से मुख्य द्वार को सजाया गया. इसके बाद पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया. मंदिरों में उमड़ी भीड़ पोयला बोइशाख पर पूजा अर्चना के लिए दुर्गा मंदिर, हरि मंदिर, आद्या काली मंदिर कोयला नगर, नेपाल काली मंदिर जेसी मल्लिक रोड में भारी भीड़ उमड़ी. इसके अलावा प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा की गयी. कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया. दुर्गा मंदिर में बांग्ला नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हीरापुर दुर्गा मंदिर में दुर्गा मंदिर रिलिजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों द्वारा नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुत किया. आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव डॉ प्रियदर्शी गुप्ता, कोषाध्यक्ष नित्यव्रत डे, कौशिक दास, अनुपम घोष, अर्घ्य प्रशासन, हारू डे आदि सक्रिय रहे. बंगला नववर्ष पर लिंडसे क्लब में सांस्कृतिक संध्या लिंडसे क्लब व लाइब्रेरी में बंगला नववर्ष पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इसमें लोगों ने नृत्य, गीत के साथ कविताओं की प्रस्तुति दी. जिले के वरिष्ठ, युवा व बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में छह अप्रैल को आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों का योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: पूजा-अर्चना कर बंगाली समुदाय ने की नववर्ष की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आज से धनबाद के विद्यालयों में शुरू होगा जल पखवाड़ा

जिले के विद्यालयों में 16 अप्रैल से जल पखवाड़ा शुरू होगा. इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी. पखवाड़ा के दौरान प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना सभा में जल शपथ का आयोजन होगा. इसमें सभी छात्र और शिक्षक या कर्मचारी भाग लेंगे. पखवाड़ा के पहले सप्ताह में विद्यालय और घर में जल संरक्षण के लिए महत्व को उजागर करने के लिए पीटीएम की बैठक होगी. जल संरक्षण पर विद्यालयों की कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा पाठ पढ़ाया जायेगा. विद्यालयों में जल संरक्षण के लिए जिला, प्रखंड या संकुल स्तर पर छात्रों के लिए वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी या चित्रकला प्रतियोगिता होगी. विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट पर जल संरक्षण के बारे में जागरूकता संदेश पोस्ट किया जायेगा, साथ ही जल संरक्षण पर आधारित तस्वीरें प्रदर्शित की जायेगी. इको क्लब करेगा काम : जिला के इको क्लब के नोडल पदाधिकारी पखवाड़ा में भाग लेने वाले विद्यालयों और छात्रों की संख्या, गतिविधियों को गूगल ट्रैकर में प्रत्येक दिन अंकित करेंगे. जल पखवाड़ा के इस अभियान में यूनिसेफ की सहयोगी संस्थान लीड्स के प्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे. 20 बिंदुओं पर निर्देश जारी किया गया : जल पखवाड़ा को ले झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जरूरी निर्देश दिये हैं. इसमें विद्यालय और घर में जल संरक्षण के महत्व को बताने के लिए पीटीएम करने, जल जीवन मिशन के तहत विद्यालयों में पाइप जलापूर्ति कनेक्शन की स्थिति की जांच व समीक्षा करने, छात्रों को जल संरक्षण के बारे में शिक्षित करने, विद्यालय स्तर पर निबंध, नारा, भाषण, प्रश्नोतरी, पेंटिंग, नाटक, कविता, नारा लेखन और मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित करने, जल पखवाड़ा को ले इलेक्ट्रॉनिक बैनर बनाने व वेब पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने, जल संरक्षा पर स्थानीय समुदायों से बात कर अपने पोषक क्षेत्र के टोला का भ्रमण कर जल संसाधनों की बर्बादी रोकने और जल शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करने को कहा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आज से धनबाद के विद्यालयों में शुरू होगा जल पखवाड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कोल इंडिया : जीएम में पदोन्नति को ले बीसीसीएल के 21 चीफ मैनेजरों ने दिया इंटरव्यू

कोल इंडिया व अनुषंगी कंपनियों में पदस्थापित माइनिंग संभाग के अधिकारियों को जीएम पद पर पदोन्नति के लिए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस से इंटरव्यू हुआ. इसमें बीसीसीएल से 21 चीफ मैनेजर (माइनिंग) शामिल हुए. बीसीसीएल अधिकारियों का इंटरव्यू शाम पांच बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा. कई दागी भी साक्षात्कार में हुए शामिल : सूचना के मुताबिक इ-7 से इ-8 में पदोन्नति को लेकर आयोजित इंटरव्यू में कई दागी अधिकारी भी शामिल हुए. इसकी चर्चा बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में होती रही. चर्चा है कि इंटरव्यू में बीसीसीएल से कुछ ऐसे भी अधिकारी भी शामिल हुए, जिन पर पूर्व में विजिलेंस जांच चल रही है. साथ ही कुछ अधिकारी ऐसे भी थे, जिन्हें विजिलेंस के द्वारा एग्रीड लिस्ट में रखा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कोल इंडिया : जीएम में पदोन्नति को ले बीसीसीएल के 21 चीफ मैनेजरों ने दिया इंटरव्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में ओड़िया बस्ती व दवा दुकानों के सामने बनेगी चहारदीवारी

एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा को लेकर परिसर के चारों ओर होने वाले चहारदीवारी निर्माण कार्य मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में होगा. सुरक्षा को लेकर प्रस्तावित चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को मैजिस्ट्रेट नारायण राम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने साइट विजिट किया. इस दौरान सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी के अलावा भवन प्रमंडल व अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे. मैजिस्ट्रेट नारायण राम ने एसएनएमएमसीएच के साथ सुपर स्पेशियलिटी परिसर में होने वाली चहारदीवारी निर्माण कार्य का जायजा लिया. निर्णय हुआ कि मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में सुपर स्पेशियलिटी से सटे ओड़िया बस्ती के समीप चहारदीवारी खड़ी की जायेगी. इसके अलावा एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित दवा दुकानों के सामने चहारदीवारी खड़ी की जायेगी. अलग-अलग फेज में सभी कार्य करने का निर्णय लिया गया. सुपर स्पेशियलिटी परिसर से हटेगा खटाल : स्टीगेट से सुपर स्पेशियलिटी जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों द्वारा खटाल का निर्माण किया गया है. मंगलवार को मैजिस्ट्रेट के साथ सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी उक्त स्थान पर पहुंच जायजा लिया. निर्णय हुआ कि योजना के दूसरे फेज में अतिक्रमण कर रह रहे खटाल को ध्वस्त किया जायेगा. इससे पूर्व जिला प्रशासन की ओर से जमीन खाली करने को लेकर खटाल संचालक को नोटिस भेजा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में ओड़िया बस्ती व दवा दुकानों के सामने बनेगी चहारदीवारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू की खेल छात्रवृत्ति योजना

धनबाद. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स नियंत्रण बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना शुरू की है. इस छात्रवृत्ति में 14 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को 15 हजार रुपये व 18 से 24 वर्ष के खिलाड़ियों को 20 हजार रुपये छात्रवृति दी जाएगी. जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि इस योजना के लिए जिले के खिलाड़ी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. एएआइ द्वारा जारी पत्र में 17 स्पोर्ट्सों के बालक-बालिका खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. इसमें तीरंदाजी (रिकर्व), बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, खो-खो, टेबल टेनिस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और क्रिकेट (केवल लड़के), फुटबॉल (केवल लड़के) व वॉलीबॉल (केवल लड़के) स्पोर्ट्स शामिल हैं. इन्हें मिलेगा लाभ डीएसओ ने बताया कि पत्र के अनुसार उन्हीं खिलाड़ियों को छात्रवृति दी जाएगी जिन्होंने 2023-2024 या उसके बाद सब-जूनियर, जूनियर या सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, अखिल हिंदुस्तानीय अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट या राष्ट्रीय स्कूल स्पोर्ट्सों में हिस्सा लिया हो. खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा. पहली बार आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी. कुल 117 खिलाड़ियों को दी जायेगी छात्रवृत्ति एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कुल 117 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी. इसमे 97 ओपन श्रेणी के खिलाड़ियों तथा 20 सीटें एएआइ के कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं. चयनित एथलीट अपनी छात्रवृत्ति अवधि के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एएआई टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू की स्पोर्ट्स छात्रवृत्ति योजना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : राज्य में सबसे अधिक पुटकी में रिकॉर्ड की गयी 93 एमएम बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में सबसे अधिक पुटकी धनबाद में 93 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की. इसके बाद सोमवार की रात दो बजे के बाद फिर से तेज हवा, वज्रपात और बारिश का दौर शुरू हुआ. मंगलवार की सुबह में भी बारिश हुई. इसके बाद मौसम सुहाना हो गया. दिन में धूप थी, लेकिन गर्मी का एहसास नहीं हुआ. अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. शाम होने के साथ ही हवाओं में नमी महसूस की गयी है. इन कारणों से आ रहे बादल : मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है. जिले का तापमान वज्रपात व तेज हवा के अनुकूल है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ है, जो मध्य-पश्चिमी से आंध्र प्रदेश तक है. यह झारखंड से गुजर रहा है. एक ट्रफ मध्य प्रदेश से गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. इस कारण बादल आ रहे है. आने वाले तीन से चार दिनों तक बादलों के आने के आसार हैं. बादलों के मजबूत होने पर बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा व वज्रपात होने के आसार हैं. तीन दिन तक बारिश के आसार : मौसम विभाग की माने, तो आने वाले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. लेकिन 19 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे है. बादलों के छंटने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : राज्य में सबसे अधिक पुटकी में रिकॉर्ड की गयी 93 एमएम बारिश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top