Hot News

April 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहायक अभियंता यांत्रिक और सिविल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, आठ व नौ मई को दस्तावेज सत्यापन

संवाददाता, पटना सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और सहायक अभियंता सिविल लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. दोनों मिलाकर दस्तावेज सत्यापन के लिए 158 अभ्यर्थियों को बीपीएससी ने आमंत्रित किया है. इसमें यांत्रिक अभियंता के 10 और सिविल अभियंता के 148 उम्मीदवार शामिल हैं. सहायक अभियंता सिविल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आठ और नौ मई को जबकि सहायक अभियंता यांत्रिक का दस्तावेज सत्यापन नौ मई को किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहायक अभियंता यांत्रिक और सिविल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, आठ व नौ मई को दस्तावेज सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेयामतपुर आश्रम में चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की जांच

बेलागंज. महान शख्सियत व किसानों के प्रणेता पंडित यदुनंदन शर्मा की कर्मस्थली ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में बुधवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. डॉ शाम्भवी कुमारी व डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने करीब 300 मरीजों की आंखें, नाक, कान, गला और दांत के रोग का इलाज किया और उचित चिकित्सीय सलाह दी. पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों और मरीजों के बैठने, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी. ट्रस्ट के संरक्षक सरोज सिंह ने बताया कि किसान मजदूरों और जरूरतमंदों के परिवारों की सेवा आश्रम की स्थापना का मूल उद्देश्य रहा है. इसका निर्वहन करते आ रहे हैं. आगे भी इस तरह शिविर का आयोजन होते रहे इसके लिए प्रयासरत हैं. चिकित्सा शिविर की सफलता में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, पूजन कुमार, बिट्टू कुमार, लड्डू कुमार, छोटक प्रजापत, रामू सिंह, रविशंकर कुमार, कुनाल कुमार सहित ग्रामीण एवं सदस्यों की अहम भूमिका रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेयामतपुर आश्रम में चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराबबंदी में जब्त 69 गाड़ियों की कलेक्ट्रेट में हुई नीलामी, ₹11.5 लाख में बिके वाहन

गोपालगंज. शराबबंदी कानून में जब्त की गयी गाड़ियों की नीलामी बुधवार को की गयी. कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी के पहले दिन 69 वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें करीब साढ़े 11 लाख का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ. मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून में जब्त की गयी 226 गाड़ियों की नीलामी की जानी है, जिसमें पहले दिन 69 गाड़ियों की नीलामी की गयी. शेष गाड़ियों की गुरुवार को नीलामी की जायेगी. नीलामी के दौरान जिला कोषागार के वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे. वहीं गाड़ियों की नीलामी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराबबंदी में जब्त 69 गाड़ियों की कलेक्ट्रेट में हुई नीलामी, ₹11.5 लाख में बिके वाहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nalanda News: सनकी युवक ने मां- बेटी के बाद खुद को मारी गोली, लव अफेयर का लग रहा मामला, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Nalanda News: नालंदा में एक सनकी युवक ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद उसने खुद को भी उड़ा लिया. घटना सिलाव थाना बाजार से कुछ दूरी की है. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस जुट गई. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. क्या बोले एसपी हिंदुस्तान सोनी मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया है. मृतकों की पहचान पुटुस देवी, उनकी बेटी पूनम कुमारी और मनीष कुमार के रूप में की गई है. युवक सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मऊ का रहने वाला बताया जा रहा है. नालंदा के एसपी हिंदुस्तान सोनी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है. युवक ने भी खुद को गोली मारी है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जांच शुरू कर दी गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला The post Nalanda News: सनकी युवक ने मां- बेटी के बाद खुद को मारी गोली, लव अफेयर का लग रहा मामला, भारी संख्या में पुलिस तैनात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber ​​crimes के खिलाफ कार्मेल हाई स्कूल में चला प्रभात खबर का जन आंदोलन

लाइफ रिपोर्टर@पटनाCyber ​​crimes साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को देखते हुए बुधवार को हाईकोर्ट स्थित कार्मेल हाई स्कूल में ‘साइबर अपराध के खिलाफ नया विचार का जन आंदोलन’ अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षिकाओं को इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित और जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में सीनियर डीएसपी (साइबर) कुमार वीर धीरेंद्र ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता बनाए रखना, मजबूत पासवर्ड का उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखना हमें साइबर अपराध से बचा सकता है. कार्यक्रम में नया विचार के स्थानीय संपादक रंजीत प्रसाद सिंह, स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मृदुला एसी, और कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार भी मौजूद रहे. Cyber ​​crimes के खिलाफ कार्मेल हाई स्कूल में चला नया विचार का जन आंदोलन 2 लापरवाही अपराध का बना सकती है शिकार : कुमार वीर धीरेंद्र इस मौके पर सीनियर डीएसपी (साइबर) कुमार वीर धीरेंद्र कहा कि इंटरनेट का सही उपयोग कर हम इसके लाभ उठा सकते हैं, लेकिन लापरवाही हमें अपराध का शिकार बना सकती है. अपराध से बचने के लिए सावधानी पहली प्राथमिकता है. अगर अनजान नंबर से फोन या वीडियो कॉल आये तो रूकें, सोचें, फिर आगे काम करें तो फ्रॉड होने की संभावना कम रहेगी. साइबर अपराध होने पर तत्काल इसकी सूचना 1930 में दर्ज कराये. उन्होंने छात्राओं को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है. इसे रोकने के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है. जब जरूरत हो तभी इंटरनेट को ऑन करें जब जरूरत है तभी आप इंटरनेट को ऑन करें. जो उपयोगी एप हैं उसी को रखें. संदिग्ध लिंक को कभी भी क्लिक न करें. आप अपनी सेटिंग में एप अनुमतियों की समीक्षा कर सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं. एंड्राइड या आइफोन पर आप सेटिंग्स और गोपनीयता में जाकर पता लगा सकते हैं कि कौन से एप आपकी जानकारी तक पहुंच सकते हैं. अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए, सेटिंग्स, फिर ऐप और फिर गोपनीयता पर जायें. साइबर डीएसपी ने छात्राओं को बताया कि डिजिटल दुनिया में हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत है. उन्होंने पासवर्ड की गोपनीयता, दोहरी प्रमाणीकरण (2FA) और अज्ञात लिंक से सतर्क रहने जैसे सुझाव दिए. सावधान, सतर्क और सुरक्षित रहें : राजन कुमार कार्यक्रम के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने अपनी बातें रखीं. उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक से होने वाले नुकसान, और फिशिंग जैसी तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. राजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को आसान तो बनाया है, लेकिन इसके साथ ही खतरे भी बढ़े हैं. हर दिन हजारों लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. जरूरी है कि हम सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें. सावधान, सतर्क और सुरक्षित यह तीन बातें अपनाने की जरूरत है. अनजान इमेल, लिंक या संदेशों पर क्लिक करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यदि कोई बैंक, ई-वॉलेट या प्रशासनी संस्था के नाम पर जानकारी मांगता है तो उसकी सत्यता की जांच कर ही आगे कदम बढ़ाना चाहिए. सोशल मीडिया से सतर्क रहें. सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए. प्राचार्या बोलीं : जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव करेगा साइबर अपराध के खिलाफ नया विचार का जन आंदोलन काफी सराहनीय है, जो मौजूदा समय की जरूरत बन गयी है. क्योंकि जब लोग जागरूक होंगे, तभी वे साइबर ठगी से अपनी सुरक्षा कर पायेंगे. नया विचार के इस अभियान ने युवा पीढ़ी को यह समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है कि साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय क्या हैं. इसके अलावा, बच्चों को स्मार्टफोन और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी गहरी जागरूकता दी गयी है. – सिस्टर मृदुला एसी, प्राचार्या, कार्मेल हाइ स्कूल The post Cyber ​​crimes के खिलाफ कार्मेल हाई स्कूल में चला नया विचार का जन आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट पर घने बादल और तेज बारिश में भी फ्लाइट की होगी सेफ लैंडिंग, AAI की बड़ी सौगात

Deoghar Airport: देवघर-देवघर से दिल्ली की दूसरी हवाई सेवा आज से शुरू हो गयी. इसके साथ ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंस्टॉल करने के लिए मंगाया गया कैट-2 लाइटिंग सिस्टम अब देवघर एयरपोर्ट में लगने वाला है. रांची एयरपोर्ट में जमीन नहीं मिलने पर अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देवघर एयरपोर्ट में कैट-2 लाइटिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है. यह सिस्टम लग जाने से रनवे पर विजिबिलिटी 200 मीटर भी रहने पर फ्लाइट को लैंडिंग कराने में सहूलियत होगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में घने कोहरे में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैट-2 लाइटिंग सिस्टम के लिए काफी दिनों से उपकरण मंगवाए गए थे. लंबे समय तक उपकरण यूं ही रखे रहने से इनके खराब होने की आशंका थी. गोड्डा सांसद ने दिया था प्रस्ताव गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत द्वारा देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा सहित यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते नागरिक उड्डयन मंत्रालय से देवघर एयरपोर्ट में कैट-2 लाइटिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया था. सांसद के प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय के निर्देश पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देवघर एयरपोर्ट में कैट-2 लाइटिंग सिस्टम लगाने की मजूरी दी है. जल्द ही देवघर एयरपोर्ट में कैट-2 लाइटिंग सिस्टम इंस्टॉलेशन का काम चालू कर दिया जाएगा. कैट-2 लाइटिंग सिस्टम लगने से घने कोहरे में विमानों की सुरक्षित लैंडिंग आसानी से हो जाएगी. कैट-2 लाइटिंग सिस्टम क्या है? यह प्रणाली लैंडिंग सिस्टम का एक एडवांस्ड वर्जन है, जो रनवे पर लगे रडार सेंसर्स और हवाई जहाज के संपर्क से चलता है. इसमें हवाई जहाज का सीधा कनेक्शन रनवे के रडार सिस्टम से होता है, जिससे पायलट को रनवे पर विमान को उतारने और रनवे की स्थिति की जानकारी देती है. देवघर एयरपोर्ट के रनवे पर कैट-टू लाइट लगाए जाएंगे. कैट-2 लाइटिंग सिस्टम की यह खासियत है कि ये लैंडिंग के समय पायलट को सटीक रूप से रनवे दर्शाता है. इस सिस्टम से बारिश के दिनों में घने बादल और तेज बारिश जैसी विषम परिस्थितियों में भी लैंडिंग में मदद मिलेगी. देवघर एयरपोर्ट में अभी कैट-1 सिस्टम लगा हुआ है. अभी 400 मीटर की विजिबिलिटी में विमान उतर रहा है. घने बादल और तेज बारिश में भी होगी लैंडिंग-निशिकांत दुबे गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर से दिल्ली की दूसरी हवाई सेवा चालू होते ही अब देवघर एयरपोर्ट में रात्रि विमान सेवा भी चालू हो गयी है. देवघर एयरपोर्ट में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. हिंदुस्तान प्रशासन बड़े शहरों की तर्ज पर देवघर एयरपोर्ट में बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने को तैयार है. उनके प्रस्ताव पर मंत्रालय ने देवघर एयरपोर्ट में कैट-2 लाइटिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है. एक महीने के अंदर यह कैट-2 लाइटिंग सिस्टम इंस्टॉल कर दिया जाएगा, जिससे रन-वे पर विजिबिलिटी 200 मीटर रहने पर भी फ्लाइट को लैंड कराने में मदद मिलेगी. घने बादल और तेज बारिश में भी फ्लाइट की लैंडिंग हो जाएगी. ये भी पढ़ें: Ammonia Gas Leak: सिंदरी के हर्ल उर्वरक प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, आंखों में जलन और सांस लेने में होने लगी तकलीफ The post Deoghar Airport: देवघर एयरपोर्ट पर घने बादल और तेज बारिश में भी फ्लाइट की होगी सेफ लैंडिंग, AAI की बड़ी सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather : गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 39 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Bihar Weather : मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों की कमर तोड़ने के बाद अब गर्मी का कहर बरसाने को तैयार है. शनिवार तक 34 डिग्री तक बने रहने व रविवार से तापमान 39 तक पहुंचेगा. जिससे लोग झुलस उठेंगे. रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा. दिन का पारा बुधवार को भी 34, तो रात का 25 डिग्री रेकॉर्ड किया गया. पुरवा हवाएं 6.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली. इससे उमस भरी गर्मी से लोग तपने को मजबूर हो गये. उधर, बढ़ते तापमान को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधीकरण द्वारा जिलावासियों को अलर्ट जारी किया गया है. अपील की गयी है कि गर्म हवाएं-लू से रक्षा के लिए बेहतर पूर्व तैयारी करें जिससे इससे बचा जा सके. गर्मी के महीनों में गर्म हवाएं एवं लू चलती हैं जिनका प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है. Ai image सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की होगी व्यवस्था डीएम प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर संबंधित विभागों एवं एसओपी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तैयारी कर चुका है. डीएम ने नगर परिषद गोपालगंज, नगर परिषद बरौली, नगर परिषद मीरगंज, नगर पंचायत कटेया, नगर पंचायत हथुआ के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ पशुपालन विभाग के माध्यम से पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करायी जाये. शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को चेतना सत्र में लू से बचने की सभी जानकारी को सजा कर जागरूक करने के साथ-साथ वाटर वेल सेशन चलाने के भी निर्देश दिये गये हैं. बिहारी की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें इसका रखें विशेष ख्याल -जितनी बार हो सके पानी पीएं, बार-बार पानी पीए. सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें. -जब भी बाहर धूप में जाएं, यथासंभव हल्के रंग के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े पहनें. -धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें. गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें व हमेशा जूता या चप्पल पहनें. – हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा का सेवन करें. -घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू पानी, आम का पन्ना का नियमित सेवन करें. – भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस को भी शामिल करें. -जानवरों को छांव में रखें एवं उन्हें भी खूब पानी पीने को दें. -रात में घर में ताजी और ठंडी हवा आने की व्यवस्था रखें. -अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू होने से कोई नहीं रोक सकता,  BJP के दिग्गज नेता ने ममता को दी चुनौती  इसे भी पढ़ें : 500 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर में बनेगा मेगा फूड पार्क, रोजगार के लिए नहीं करना होगा पलायन  इसे भी पढ़ें : गया मेट्रो को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, मंत्री ने बताया शहर में कब से शुरु होगा मेट्रोलाइन का काम The post Bihar Weather : गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 39 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर सदर अस्पताल में पीजी के समकक्ष डीएनबी कोर्स होगा शुरू, डॉक्टर बनने के लिए ले सकेंगे एडमिशन

Bihar News: भागलपुर सदर अस्पताल में पीजी के समकक्ष डीएनबी डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करने की मान्यता नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेसन इन मेडिकल साइंसेज नयी दिल्ली से मिल गयी है. बुधवार को भागलपुर के सिविल सर्जन भागलपुर डॉ अशोक प्रसाद ने इस संबंध में नेशनल बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किया. अनुबंध के दौरान सिविल सर्जन समेत सदर अस्पताल के जनरल मेडिसिन संकाय के चिकित्सक डॉ राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजू कुमार व बिहार प्रशासन के डीएनबी पाठ्यक्रम के राज्य सलाहकार प्रभाकर सिन्हा व नीलाभ राज मौजूद थे. दोनों पक्षों ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किया. एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र लेंगे नामांकन पीजी नीट में क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थियों का नामांकन नये सत्र में होगा. पाठ्यक्रम के तहत जेनरल मेडिसिन की तीन सीट पर नामांकन होगा. मामले की जानकारी देते हुए सदर अस्पताल प्रभारी डॉ राजू ने बताया कि भागलपुर का सदर अस्पताल बिहार का पहला संस्थान है, जहां डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) डिग्री कोर्स को मान्यता मिली है. उन्होंने बताया कि एमबीबीएस कोर्स करने के बाद कुछ छात्र पीजी करते हैं, या डीएनबी कोर्स में नामांकन लेते है. यह पीजी समकक्ष कोर्स है. बिहार के 15 अस्पतालों में संचालित होगा कोर्स भागलपुर के अलावा बिहार के अन्य 15 अस्पतालों में कोर्स का संचालन होगा. इनमें मोतिहारी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, भोजपुर, नालंदा, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान अररिया, बांका, खगड़िया, गोपालगंज, रोहतास एवं बेगूसराय समेत अन्य जिले हैं. इसके अलावा विशिष्ट चिकित्सा संस्थानों में यह कोर्स संचालित होगा. इनमें एलएनजेपी पटना में हड्डी रोग, मानसिक आरोग्यशाला कोइलवर आरा में मानसिक रोग, पीएमसीएच पटना, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में विभिन्न संकायों में भी डीएनबी पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए मान्यता प्रदान की गयी है. Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर के लिए हैदराबाद से आएगा 10 हजार से ज्यादा स्पेशल इवीएम-बीयू और वीवी पैट The post भागलपुर सदर अस्पताल में पीजी के समकक्ष डीएनबी कोर्स होगा शुरू, डॉक्टर बनने के लिए ले सकेंगे एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV

BPSC Assistant Engineer AE 2024 Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर और यांत्रिक परीक्षा (विज्ञापन संख्या 32/2024, 33/2024) में सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है. पास होने वाले कैंडिडेट्स को डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट और यह लेख अंत तक देखें. BPSC सहायक अभियंता भर्ती: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक अभियंता (यांत्रिक) पदों के लिए हुई परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी. इसके आधार पर, विज्ञापन संख्या 32/2024 के तहत 148 और 33/2024 के तहत 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. यह सूची बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है. यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी का नोटिस, परीक्षा से पहले छात्रों को दी ये बड़ी राहत इस दिन तक होगी वेरिफेशन की प्रक्रिया (BPSC Assistant Engineer AE 2024 Result) बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अगर किसी उम्मीदवार का नाम गलती से सूची में नहीं आया है तो ऐसे मामलों पर विचार किया जाएगा. सभी सफल उम्मीदवारों को 26 अप्रैल 2025 तक वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा. 8 और 9 मई 2025 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी. आयोग ने सभी चयनित उम्मीदवारों से कहा कि वे तय समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों. 18 और 19 दिसंबर 2024 को हुई थी परीक्षा (BPSC Assistant Engineer AE 2024) कैंडिडेट्स को बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (सिविल और मैकेनिकल) की परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2024 को कराई थी. इस भर्ती के लिए कुल 23,858 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा पटना के 24 सेंटरों पर तीन शिफ्ट में आयोजित की गई. 18 दिसंबर को परीक्षार्थियों ने सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन की परीक्षा दी. अगले दिन यानी 19 दिसंबर को अभ्यर्थियों का टेक्निकल पेपर था जिसमें सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल पूछे गए. यह भी पढ़ें- Bihar Board 11th Admission 2025-27: बिहार बोर्ड 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, यहां से करें अप्लाई The post BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गया, नवादा नवादा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. इस मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. The post Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top