Hot News

April 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी के आशिक ने करायी चापाकल मिस्त्री की हत्या

कैमूर न्यूज . चापाकल मिस्त्री हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार यूपी के शूटर को दी थी 50 हजार रुपये की सुपारी एक पिस्टल, छह खोखा, एक मैगजीन व एक जिंदा कारतूस बरामद प्रतिनिधि, रामगढ़ स्थानीय थाना के सिसौड़ा गांव में चापाकल मिस्त्री भोगा बिंद की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है. हत्याकांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसे मेडिकल के बाद जेल भेजा गया. गिरफ्तार आरोपित ने ही यूपी के शूटर को 50 हजार रुपये देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करायी थी. गिरफ्तार आरोपित सिसौड़ गांव निवासी राजेश दत्त पांडेय का पुत्र कृष्ण कांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय बताया जाता है. उसका मृतक की पत्नी से कई वर्ष से अवैध संबंध चल रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी का गांव के ही मुन्ना पांडेय से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को भी थी. हमेशा चापाकल मिस्त्री को आरोपित ताना मारा करता था. इसको लेकर चापाकल मिस्त्री ने कई बार झगड़ा भी किया था. इस मामले को लेकर आरोपित मुन्ना पांडेय ने यूपी के एक शूटर को 50 हजार रुपये देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करायी थी. पुलिस ने एक पिस्टल, छह खोखा, एक मैगजीन व एक जिंदा कारतूस को बरामद किया है. छह गोली मारकर की थी हत्या रामगढ़ के सिसौड़ा गांव में सोमवार की रात प्रतिदिन की तरह सिसोड़ा गांव के भोगा बिंद चेंबर पर सोये थे. उसी दौरान अपराधियों छह गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के खुलासे व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मोहनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी. इसमें थानाध्यक्ष रामगढ़, अंचल निरीक्षक मोहनिया, डीआइयू टीम को शामिल किया गया था. गठित टीम ने कांड के नामजद आरोपित कृष्णकांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के घर पर छापामारी की. छापामारी के क्रम में मुन्ना पांडेय को पिस्टल की मैगजीन के साथ पकड़ा गया. टीम के समक्ष पूछताछ में मुन्ना पांडय ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही खुलासा किया. पहले भी गोली मारने का किया था प्रयास घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपित का पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को हो गयी थी. इस बात को लेकर चापाकल मिस्त्री आरोपित को हमेशा गाली-गलौज करते रहता था. इसको लेकर कुछ दिनों पूर्व मुन्ना पांडेय ने पिस्टल लेकर चापाकल मिस्त्री को मारने का प्रयास किया था. परंतु, चापाकल मिस्त्री ने पिस्टल छीन कर रख ली थी. इन सब बातों से परेशान होकर सुपारी देकर भोगा बिंद की हत्या करा दी. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपित का पिछले कई वर्ष से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को हो गयी थी. इस बात को लेकर चापाकल मिस्त्री आरोपित को हमेशा गाली-गलौज करता रहता था. इसी बात को लेकर आरोपित ने सुपारी देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करा दी. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पत्नी के आशिक ने करायी चापाकल मिस्त्री की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

..चिकोर में सड़क समस्या से अवगत हुए विधायक

15बीएचयू0007-ग्रामीणों से बात करते विधायक. भदानीनगर. चिकोर गांव में व्याप्त सड़क की समस्या से अवगत होने के लिए ग्रामीणों के आग्रह पर मंगलवार को विधायक रोशनलाल चौधरी चिकोर पहुंचे. विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि मतकमा चौक से चुट्टुपालू तक हो रहे सड़क निर्माण के दौरान अलगडीहा चिकोर के समीप सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है. कहा कि सड़क के बीचोंबीच मापी के लिए सेंटर नहीं लेने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. ग्रामीणों ने अधूरे सड़क का निर्माण कराने की मांग की. लादी मोड़ से भवानी महतो के घर तक गार्डवाल बनवाने, पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराने, जर्जर हो चुकी पुलिया का जीर्णोद्धार कराने की मांग की. सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद विधायक ने इसपर सकारात्मक पहल करने की बात कही. मौके पर टिकेश्वर महतो, देवानंद महतो, रामफल बेदिया, भवानी महतो, कृष्णा कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, प्रेम बेदिया, सागर दांगी, शिवनाथ महतो, प्रेम महतो, विंदेस बेदिया, शिवनंदन, गणेश महतो, शंकर तुरी, शिवधर महतो, भुलेंद्र महतो, कालीदास प्रसाद, उमेश कुशवाहा, द्वारिका बेदिया, प्रदीप, दीपक कुमार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ..चिकोर में सड़क समस्या से अवगत हुए विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुंडू के रेलाडीह गांव में 21 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा

पंचानन साहू की पुण्यतिथि पर नौ दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रतिनिधि, बुंडू बुंडू प्रखंड के रेलाडीह गांव में स्व पंचानन साहू की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 21 से 27 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा कार्यक्रम की शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह कलश यात्रा के साथ होगी, जिसके पश्चात आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा. कथा वाचन के लिए अयोध्या से पधार रहे भागवताचार्य पंडित आचार्य संतोष द्विवेदी महाराज प्रवचन करेंगे. साथ ही पंडित रवि ठाकुर और मनु ठाकुर की भजन मंडली भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेगी. इस धार्मिक आयोजन की तैयारी में जैक सदस्य डॉ राधा रमन साहु, संयोजक राजेश कुमार चौधरी, डॉ तापस मंडल, उत्तरा देवी, नवल किशोर, सीमा साहु, अनल कुमार, प्रीति साहु, डॉ विमल कुमार, राखी साहु, राजेंद्र प्रसाद साहु, जगत पातर मुंडा समेत आयोजन मंडली के दर्जनों सदस्य दिन-रात जुटे हैं. गांव व आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस भक्ति आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं. आयोजन समिति ने सभी भक्तों से समय पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुंडू के रेलाडीह गांव में 21 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : बीएलटीएफ की हुई बैठक

Motihari : छौड़ादानो. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एइएस/जेइ/चमकी बुखार को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी वासिक हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में चमकी बुखार के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी. एक वर्ष से लेकर तेरह वर्ष तक के बच्चों को रात में भूखे नहीं सोने देने की बात बतायी गयी. चमकी बुखार होने पर तुरंत एम्बुलेंस या अन्य सवारी से बच्चों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी. प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि, एईएस/जेई/चमकी बुखार को लेकर कर कंट्रोल रूम बनाया गया है. मौके पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, यूनिसेफ के बीएमसी, विकास मित्र आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : बीएलटीएफ की हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन

गर्मी की पहली बारिश.. ने लोगाें को मंत्र मुग्ध कर दिया 16हैज23में- कवि सम्मेलन में उपस्थित कवि व अन्य हजारीबाग. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जन संस्कृति मंच हजारीबाग ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में रचनाकारों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम पेंशनर कार्यालय में हुआ. अध्यक्षता शंकर गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि प्रमोद रंजन और विशिष्ट अतिथि राजू विश्वकर्मा थे. प्राध्यापिका सह कवियत्री डॉ प्रमिला गुप्ता ने गर्मी की पहली बारिश रचना, बारिश ने संगीत छेड़ा है, बादल बना है, ढोलकिया सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. विजय कुमार कर्ण ने किसानों और किसानी पर सारगर्भित कविता सुनायी. शिक्षक संजय हजारीबागी ने बाबा साहेब आंबेडकर पर अपनी रचना सुनायी. अधिवक्ता अरविंद झा ने होली पर अपना गीत और मैथिली कवि हितनाथ झा ने अपनी प्रगतिशील कविता का गर्मजोशी से पाठ किया. कवयित्री डॉ कविता सिन्हा ने अपनी गजल सुनायी. पूनम त्रिवेदी ने वसंत कविता सुनायी. रचनाकार राजेन्द्र विश्वकर्मा ने पहुंची कविता और शिक्षक सह कवि डॉ करन कशिश ने दलित रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरीं. पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा ने हास्य व्यंग से भरी कविता समधी समधन को लेकर फरार सुनाकर हंसी का शमा बांधा. बैंक अधिकारी कवि प्रमोद रंजन ने कर्तव्य बोध न छूटे कभी और भरत का त्याग रचना सुनायी. रचनाकार संजय तिवारी ने पंडित भीमसेन जोशी पर व्यंग्य और अन्य हास्य व्यंग से भरी मिमिक्री से सबों को खूब हंसाया. उषा सहाय एवं अन्य साहित्यकार ने भी सराहनीय रचनाओं का पाठ किया. अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने सभी रचनाकारों की प्रस्तुति की प्रशंसा की. धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापिका डॉ प्रमिला गुप्ता ने दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसी-एसपी ने पोषण जागरुकता रथ को किया रवाना

पाकुड़ नगर. जिले में 22 अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया जायेगा. इसे लेकर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने बुधवार को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया. उपायुक्त ने बताया कि जागरुकता रथ जिले के सुदूरवर्ती गांवों में जाकर आमजन को संतुलित आहार, बच्चों की देखभाल और कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक करेगा. जागरुकता रथ के माध्यम से बच्चों के प्रथम 1000 सुनहरे दिन, पोषण ट्रैकर का उपयोग, समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापा रोकने के लिए स्वस्थ जीवन शैली जैसे विषयों पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही लोगों को हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दूध, फल, अंडा आदि के महत्व के प्रति जागरूक किया जायेगा. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को पोषण पखवारा की शपथ दिलाई. शपथ में शौचालय के उपयोग, हाथ धोने की आदत, बच्चों की शिक्षा, संतुलित आहार, किचन गार्डन, विवाह की न्यूनतम आयु, संस्थागत प्रसव, बच्चों की नियमित वजन एवं ऊंचाई मापन और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार आदि विषय शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसी-एसपी ने पोषण जागरुकता रथ को किया रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चलती ट्रेन में नहीं होगी पैसों की दिक्कत, रेलगाड़ी में लग गई पहली एटीएम

ATM In Train: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी समाचार है. अब चलती ट्रेन में यात्रियों को कभी पैसों की दिक्कत नहीं होगी. हिंदुस्तानीय रेलवे ने रेलगाडियों में एटीएम लगाना शुरू कर दिया है. हिंदुस्तानीय रेलवे ने डिजिटल हिंदुस्तान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. पहली बार, महाराष्ट्र में चलने वाली 12110 मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में एक टेस्ट के आधार पर एटीएम ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू की गई है. यह पहल रेलवे के गैर-किराया राजस्व (NFR) को बढ़ावा देने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए की गई है. रेलमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस मोबाइल एटीएम का वीडियो साझा किया है, जिससे यह समाचार तेजी से वायरल हो रही है. इस एटीएम को ट्रेन की मिनी पेंट्री को परिवर्तित कर स्थापित किया गया है, जिसे रबर पैड और बोल्ट की सहायता से कंपन से सुरक्षित किया गया है. साथ ही, दो अग्निशमन यंत्र भी लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा सके. पहली बार कब शुरू हुई एटीएम लगाने की पहल इस पहल की शुरुआत 25 मार्च 2025 को हुई, जब रेलवे ने संभावित विक्रेताओं के साथ एक बैठक की. इसके बाद 10 अप्रैल 2025 को पंचवटी एक्सप्रेस में इसका पहला ट्रायल रन किया गया. यह कदम यात्रियों को यात्रा के दौरान नकद की आवश्यकता पड़ने पर बड़ी राहत देगा. हिंदुस्तानीय रेलवे विकसित हिंदुस्तान 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए लगातार आधुनिकीकरण और इनोवेशन की दिशा में कार्य कर रही है. आधुनिक स्टेशन, अत्याधुनिक ट्रेनें, और नई सुरक्षा प्रणालियां इस परिवर्तन की पहचान हैं. इसे भी पढ़ें: आपके पास सिर्फ 10 मिनट में Airtel सिम पहुंचाएगा Blinkit, बस देना होगा इतना पैसा रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण ‘अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना’ के तहत 1,337 स्टेशनों का पुनर्विकास प्रस्तावित है. 2024 में रेलवे ने 6,450 किमी ट्रैक का नवीनीकरण, 8,550 टर्नआउट का नवीनीकरण और 2,000 किमी ट्रैक की गति को 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया है. इसके अलावा, 136 वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों और पहली नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल की शुरुआत से यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव मिल रहा है. हिंदुस्तानीय रेलवे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 10,000 लोको को कवच सुरक्षा तकनीक से लैस कर रही है और 15,000 आरकेएम के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज के पास कभी नहीं थे खाने के पैसे, जानिए आज कितनी हो सकती है संपत्ति? The post चलती ट्रेन में नहीं होगी पैसों की दिक्कत, रेलगाड़ी में लग गई पहली एटीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने का एक और मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी समाचार है. केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है. अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत csbc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन तिथि और आवेदन प्रक्रिया संबंधित जानकारी के लिए यह लेख अंत तक पढ़ें. अप्रैल में इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई (Sarkari Naukri in Bihar) सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दिया गया है. जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- ICAI CA Admit Card 2025: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? Bihar Police Constable Recruitment के लिए आवेदन के स्टेप्स इस प्रकार हैं- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं दूसरे चरण में उम्मीदवार होमपेज पर कांस्टेबल अप्लाई लिंक पर क्लिक करें तीसरे चरण में वैध क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें चौथे चरण में आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. Bihar Police Constable Recruitment के लिए आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग है. बिहार राज्य के उम्मीदवार, स्त्री उम्मीदवार, ट्रांसजेंडर, एससी और एसटी उम्मीदवार: 180 रुपये और अन्य सभी श्रेणियां: 675 रुपये. Bihar Police Constable Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया Bihar Police Constable Vacancy Selection Process में सबसे पहले उम्मीदवार को अपने ज्ञान और योग्यता का आकलन करने के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): दूसरे चरण में उन्हें उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का आकलन करना होगा और दस्तावेज सत्यापन (DV) करना होगा. यह भी पढ़ें- IAS New Posting: बदल गई सीनियर आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी, बी चंद्रकला को मिली ये पोस्टिंग The post Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने का एक और मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी, जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Alert: 20 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, IMD ने दी चेतावनी

Weather Alert: देश के मौसम का हाल एक बार फिर बदल गया है. बीते एक सप्ताह से कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी के बाद एक एक बार फिर गर्मी का पारा चढ़ने लगा है. हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी हिंदुस्तान और दक्षिण हिंदुस्तान के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि असम, मेघालय समेत दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा बंगाल, ओडिशा, झारखंड-बिहार समेत कई और राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा तेज हवा चलने के भी आसार है. नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री आज यानी 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने वाली है. यह एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है. इसके कारण कई राज्यों का मौसम प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से 20 अप्रैल तक इसका असर उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में दिख सकता है. नये पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 18 और 19 अप्रैल को दिख सकता है. उस समय इसकी तीव्रता चरम पर होगी. पूर्वोत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान में बारिश का दौर जारी (Weather Alert) मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर हिंदुस्तान और पूर्वी हिंदुस्तान में बारिश आंधी का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. किन राज्यों में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना देश के कई राज्यों में आज से लेकर अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक 16 अप्रैल को भी ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. 16 से 18 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 18-20 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिखेगा. इसके अलावा 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. 18 से 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. दक्षिण हिंदुस्तान में बारिश का दौर जारी मौसम विभाग ने दक्षिण हिंदुस्तान के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है. इसके अलावा केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी व गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में चलेगी लू स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 16 से 18 अप्रैल के दौरान पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू की स्थिति बन सकती है. 16 से 18 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है. 16 और 17 अप्रैल को पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान व पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान 18 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम हिंदुस्तान में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्रीसेल्सियस का इजाफा हो सकता है. Also Read Heavy Rain Alert: 3 राज्यों में से आफत की बारिश! 18 से 20 अप्रैल तक अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव Viral Video: कॉलर पकड़ा… और शुरू हो गई भयंकर मारपीट, वायरल हो रहा दो लड़कों की लड़ाई का वीडियो The post Weather Alert: 20 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, IMD ने दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अचानक सीएम आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय जायसवाल, बिहार चुनाव से पहले बड़े तैयारी

CM Nitish: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने रणनिति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के दलों के नेता प्रशासन बनाने का दावा ठोक रहे हैं. तय हो गया है कि एनडीए सीएम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और वो ही सीएम फेस होंगे. लेकिन महागठबंधन में तेजस्वी के फेस पर एकजुटता नहीं है. कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि परिणाम आने के बाद इस बारे में बात होगी. इसी बीच बीजेपी के कई बड़े नेता सीएम नीतीश के आवास आये हैं. सीएम आवास पर’जंगल राज’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे बीजेपी नेताओं को जंगलराज पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई. इस फिल्म को एनडीए के नेता प्रचार के दौरान हर गांव और जिले में दिखायेंगे. इसके जरिये लालू यादव के कार्यकाल पर निशाना साधने की तैयारी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें ‘सुशासन vs जंगलराज’ के मुद्दे पर चुनाव को ले जाने की कोशिश सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान हर जिले में एक बात कही थी कि 2005 से पहले बिहार में लड़कियां पढ़ती नहीं थी. अपराध का बोलबाला था. रात में लोग घर से बहार नहीं निकलते थे. बिहार में बदलाव 2005 के बाद तब आना शुरू हुआ जब प्रशासन बदली. इस साल होने वाले चुनाव को एनडीए इसी मुद्दे पर लड़ना चाहती है. इसके अलावा रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास को भी एनडीए मुद्दा बना रहा है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी The post अचानक सीएम आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय जायसवाल, बिहार चुनाव से पहले बड़े तैयारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top