Hot News

April 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुरझा गया झारखंड का ‘रोज’, नहीं रहीं विदुषी लेखिका और विचारक रोज केरकेट्टा

Table of Contents रोज केरकेट्टा एक विदुषी स्त्री खड़िया और हिंदी के बीच पुल थीं रोज केरकेट्टा एक संवदेनशील स्त्री रोज केरकेट्टा सांस्कृतिक एकता के लिए आवाज बुलंद की Rose Kerketta Death : झारखंड की प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री, विचारक और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली जुझारू स्त्री रोज केरकेट्टा का गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब निधन हो गया. वे काफी समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की सूचना उनके परिवार की ओर से दी गई है. उनकी उम्र 84 वर्ष थी. उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. पारिवारिक सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार संभवत: उनका अंतिम संस्कार कल रांची में ही किया जाएगा. उन्हें प्रभावती सम्मान, रानी दुर्गावती सम्मान और अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान से भी नवाजा गया था. उनका कहानी संग्रह पगहा जोरी-जोरी रे घाटो काफी चर्चित रहा था, जिसमें नारी मन की अभिव्यक्ति है. रोज केरकेट्टा एक विदुषी स्त्री रोज केरकेट्टा झारखंड की एक विदुषी स्त्री थी. उन्होंने हिंदी और खड़िया भाषा को समृद्ध करने में योगदान दिया. उन्होंने प्रेमचंद की कहानियों का खड़िया में अनुवाद किया था. उनका जन्म झारखंड के सिमडेगा जिले में हुआ था. रांची आने से पहले वे सिमडेगा में हिंदी की शिक्षिका रही थीं. बाद में उन्हें रामदयाल मुंडा ने रांची के क्षेत्रीय भाषा विभाग में खड़िया भाषा में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया. वे यहां खड़िया भाषा पढ़ाया करती थीं. उन्होंने स्त्री अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद की और स्त्रीओं के जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया. वे आदिवासी समाज में स्त्रीओं के साथ होने वाले भेदभाव की भी बात करती थीं और उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती थीं. खड़िया और हिंदी के बीच पुल थीं रोज केरकेट्टा रोज केरकेट्टा को याद करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार रणेंद्र कहते हैं कि रांची आने के बाद जिन विद्वानों से मैंने बहुत कुछ सीखा, उनमें रामदयाल बाबा के बाद रोज दी का ही नाम आता है. झारखंड में रोज केरकेट्टा को प्यार से रोज दी ही कहा जाता था. वे बहुत ही विनम्र और विदुषी स्त्री थीं. उन्होंने हिंदी और खड़िया भाषा के बीच पुल का काम किया. उन्होंने हिंदी भाषा को काफी समृद्ध किया, उनके जो दो कहानी संग्रह हैं वे हिंदी भाषा को समृद्ध करते हैं. झारखंड आंदोलन को उन्होंने बौद्धिक स्तर पर अपना समर्थन दिया. एक संवदेनशील स्त्री रोज केरकेट्टा रोज केरकेट्टा को याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास बताते हैं कि वे सिर्फ एक विदुषी ही नहीं एक संवेदनशील स्त्री भी थीं. उन्होंने ना सिर्फ आदिवासी स्त्रीओं बल्कि संपूर्ण स्त्री समाज के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाई. वे आदिवासी समाज में स्त्रीओं के संपत्ति पर अधिकार को लेकर जो भेदभाव पूर्ण स्थिति है, उसपर बात की. वे रांची के स्त्रीवादी समूह में हमेशा सक्रिय रहीं और उनके बीच अपना योगदान भी दिया. सांस्कृतिक एकता के लिए आवाज बुलंद की सामाजिक कार्यकर्ता रतन तिर्की कहते हैं कि रोज दी ने झारखंडी भाषा साहित्य को स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की. खड़िया को झारखंड की प्रमुख भाषाओं की श्रेणी में स्थापित करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया और मैं उनके साथ इस संघर्ष में शामिल था. उनके साथ मेरे वैचारिक मतभेद भी थे, बावजूद इसके उन्होंने हमेशा उदारता दिखाई. वे आदिवासियों के सांस्कृतिक एकजुट की बात करती थीं, वे कहती थीं कि इसके लिए हमें बहुत प्रयास करना होगा. जल-जंगल-जमीन की वकालत उन्होंने की. उनका यह मानना था कि गैर आदिवासी भी जल-जंगल-जमीन की लड़ाई में हमारे साथ हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. हमने यह प्रयास किया था कि उन्हें उनके योगदान के लिए पद्मश्री मिल जाए, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया. Also Read : सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद क्या राष्ट्रपति 3 महीने के अंदर किसी बिल को पास करने के लिए बाध्य होंगे?  बेलछी गांव में हुआ था बिहार का पहला नरसंहार, 11 दलित की हत्या कर आग में झोंक दिया गया था पंबन ब्रिज और रामसेतु का है रामेश्वरम से खास नाता, क्यों प्रशासन ने बनाई थी रामसेतु को तोड़ने की योजना विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें The post मुरझा गया झारखंड का ‘रोज’, नहीं रहीं विदुषी लेखिका और विचारक रोज केरकेट्टा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBI Raid : कौन हैं आप नेता दुर्गेश पाठक? जिनके घर सुबह–सुबह पहुंची सीबीआई

CBI Raid : आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के आवास पर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की. छापेमारी को लेकर गुजरात आप के सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन आया. एक्स पर पार्टी ने लिखा–आम आदमी पार्टी ने अपने मिशन 2027 के तहत गुजरात में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके बाद तुरंत ही ‘आप’ गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची. आम आदमी पार्टी के नेता भगत सिंह के अनुयायी हैं. हम बीजेपी की तानाशाही के आगे झुके बिना मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे. આમ આદમી પાર્ટી એ ગુજરાતમાં પોતાના મિશન 2027 અંતર્ગત ચૂંટણીની તૈયારીઓ શરૂ કરી અને તરત જ ‘આપ’ ગુજરાત સહ પ્રભારી શ્રી @ipathak25 ના ઘરે CBI પહોંચી ગઈ. આમ આદમી પાર્ટીના નેતાઓ ભગતસિંહના અનુયાયી છે. ભાજપની તાનાશાહી સામે ઝૂક્યા વગર મજબૂતીથી લડીશું અને જીતીશું. 💯✅ pic.twitter.com/UfgBAsLZDe — AAP Gujarat (@AAPGujarat) April 17, 2025 कौन हैं दुर्गेश पाठक? दुर्गेश पाठक गुजरात में आप के सह-प्रभारी हैं. साल 2022 में राजिंदर नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले पाठक को 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी उमंग बजाज से हार का सामना करना पड़ा था. पाठक, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा के प्रभारी भी थे. गुजरात में ‘आप’ की पकड़ मजबूत : संजय सिंह पार्टी ने वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के आवास पर सीबीआई की छापेमारी की निंदा करते हुए इसे ‘नेतृत्व से प्रेरित’ कदम बताया, जिसका उद्देश्य 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को पटरी से उतारना है. ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि “आप’ को खत्म करने की बीजेपी की कोशिशें एक बार फिर शुरू हो गई हैं. सिंह ने कहा ‘‘उन्होंने हमारे नेता को जेल में डाल दिया, हमारे शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया और अब हमारे पीएसी (संसदीय कार्य समिति) सदस्य और गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है. इसका एकमात्र कारण यह है कि गुजरात में ‘आप’ की पकड़ मजबूत हो रही है.” दुर्गेश पाठक के घर क्यों पहुंची सीबीआई? संजय सिंह ने दावा किया कि जैसे ही पाठक ने पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए गुजरात में बैठकें शुरू कीं, भाजपा ने उनके पीछे केंद्रीय एजेंसी लगा दी. ‘आप’ के आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई विदेशी अंशदान मानदंडों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में पाठक के परिसरों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मनीष सिसोदिया ने क्या कहा? ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की छापेमारी… यह कोई इत्तेफाक नहीं, यह बीजेपी की, डर की वजह से रची गई साजिश है.” दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी छापेमारी की निंदा की. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापेमारी करने पहुंच गई! यह छापेमारी इनकी बौखलाहट दिखा रही है! ” The post CBI Raid : कौन हैं आप नेता दुर्गेश पाठक? जिनके घर सुबह–सुबह पहुंची सीबीआई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मई 2025 में बुध का गोचर देगा शानदार फल, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Budh Gochar In May 2025: मई 2025 में बुध ग्रह दो बार गोचर करेगा, और यह परिवर्तन विशेष रूप से चार राशियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह, जिसे वाणी, बुद्धि, व्यापार और धन का प्रतीक माना जाता है, का गोचर इन राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार करेगा. बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव मेष राशि 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 23 मई को वृष राशि में जाएंगे. मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा. विशेष रूप से, साढ़ेसाती के कारण उत्पन्न समस्याओं पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी. इस अवधि में आपकी व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा और समझदारी से किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा. यदि आपकी कुंडली में बुध शुभ स्थिति में है, तो पदोन्नति और कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी. वैशाख माह 2025 की एकादशी व्रत तिथियां, जानिए पूजा विधि और महत्व  वृष राशि वृषभ राशि के लिए मई का महीना अत्यंत शुभ रहेगा. बुध के गोचर से आपकी व्यक्तित्व में निखार आएगा. इस समय आपके करियर में शानदार वृद्धि और पदोन्नति की संभावनाएं हैं. आप किसी ऐसे पद पर पहुंच सकते हैं जिसकी आप हमेशा से इच्छा रखते थे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. इसके अतिरिक्त, यह समय विवाह के लिए भी अनुकूल हो सकता है. कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. बुध का गोचर आपके पेशेवर जीवन और व्यापार में उन्नति लाएगा. आप अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त करेंगे और आपकी आय में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है. बेरोजगार व्यक्तियों को इस अवधि में नई नौकरी मिलने की संभावना है, और व्यवसाय आरंभ करने के लिए भी यह एक उत्कृष्ट समय है. कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा. इस समय आपकी नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. जो लोग स्थानांतरण की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं. व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. कुल मिलाकर, मई 2025 में बुध का गोचर इन चार राशियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. एक तरफ, आपके कार्य और व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन होंगे, वहीं दूसरी ओर आपकी व्यक्तिगत विशेषताएं भी निखरेंगी. इसके साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. यदि आप इन राशियों में से एक हैं, तो मई का महीना आपके लिए अत्यधिक समृद्धि लेकर आ सकता है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post मई 2025 में बुध का गोचर देगा शानदार फल, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good Friday 2025 के मौके पर ईसा मसीह के वो विचार जो हर मुश्किल में देंगे हिम्मत

Good Friday 2025 Quotes in Hindi:कल गुड फ्राइडे है. बाइबल के अनुसार, इसी दिन ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ साजिश की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सूली पर चढ़ाया गया. इस विशेष अवसर पर, आप अपने प्रियजनों को ईसा मसीह के महत्वपूर्ण संदेश भेज सकते हैं. Good Friday 2025 Quotes: शत्रुओं से भी प्रेम करो यीशू ने हमें सिखाया कि हमें उन लोगों से भी प्रेम करना चाहिए जो हमें परेशान करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए. ऐसा करने से आप उस पिता की संतान बन जाएंगे जो स्वर्ग में है. इसके परिणामस्वरूप, आपके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होगा. कल है गुड फ्राइडे, जानिए इसका धार्मिक महत्व Good Friday 2025 Quotes: अपनी संपत्ति गरीबों में भी बांटो ईसा मसीह ने यह संदेश दिया कि हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा गरीबों में दान भी करना चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें स्‍वर्ग का खजाना मिलेगा. Good Friday 2025 Quotes: एक दूसरे से प्रेम करो ईसा मसीह ने यह संदेश दिया कि हमें अपनी आय का एक हिस्सा गरीबों को दान करना चाहिए. यदि हम ऐसा करते हैं, तो हमें स्वर्ग का खजाना प्राप्त होगा. Good Friday 2025 Quotes: ऐसे प्‍यार का कोई अर्थ नहीं ईसा मसीह ने ऐसे प्‍यार को निरर्थक बताया है. उन्‍होंने क‍हा यदि आप सिर्फ उन्हें ही प्यार करते है जो आपसे प्यार करते हैं तो आपने ऐसा क्या किया? ऐसा तो एक कर देने वाला भी करता है फिर आपमें उनमें फर्क क्या है. Good Friday 2025 Quotes: सेवा ही सबसे बड़ा धर्म धर्म को लेकर उन्‍होंने नई परिभाषा बताई. उन्‍होंने कहा मनुष्‍य के लिए एक-दूसरे की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है. जो दूसरों की मदद करते हैं ईश्वर उनकी मदद करते हैं. मन से स्वार्थ और लालच की भावना निकालकर प्रेम करें. Good Friday 2025 Quotes: ऐसे करो ईश्‍वर को प्राप्‍त ईश्‍वर महान हैं. अगर आप उनसे मांगते हैं तो जरूर मिलेगा अगर खोजते हैं तो जरूर प्राप्त भी होगा, इसलिए मैं कहता हूं कि ईश्वर के दरवाजे खटखटाओ ईश्वर तुम्हारी जरूर सुनेगा और तुम्हारे लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे. The post Good Friday 2025 के मौके पर ईसा मसीह के वो विचार जो हर मुश्किल में देंगे हिम्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैशाख माह 2025 की एकादशी व्रत तिथियां, जानिए पूजा विधि और महत्व

Vaishakh Month 2025 Ekadashi List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास 13 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 12 मई 2025 को समाप्त होगा. यह महीना हिंदू पंचांग का दूसरा महीना है, जो चैत्र के बाद आता है. इस माह में दो प्रकार के एकादशी व्रत होते हैं – एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में. हिंदू धर्म में यह विश्वास किया जाता है कि एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैशाख माह में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व है, और इन्हें श्रद्धा के साथ मनाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. वैशाख माह की एकादशी व्रत 2025 यह एकादशी विशेष रूप से पापों से छुटकारा पाने के लिए प्रसिद्ध है. इस दिन व्रति उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) तिथि: 7 मई 2025 को सुबह 10:19 बजे से शुरू होकर 8 मई 2025 को दोपहर 12:19 बजे समाप्त होगी. व्रत पारणा समय 9 मई 2025 को प्रातः 5:34 बजे से लेकर 8:16 बजे तक व्रत खोला जाएगा. मोहिनी एकादशी का व्रत विशेष रूप से सुख और समृद्धि की प्राप्ति तथा भगवान विष्णु की कृपा के लिए किया जाता है. इस दिन उपवासी भक्तगण पूरे दिन उपवास रखते हुए भगवान विष्णु की आराधना करते हैं. व्रत के समापन के बाद, किसी मंदिर में दान देने या जरूरतमंदों की सहायता करने से व्रत का फल दोगुना माना जाता है. एकादशी व्रत का महत्व पापों से मुक्ति: एकादशी का व्रत पापों का नाश करता है और पुण्य की प्राप्ति कराता है. धार्मिक उन्नति इस दिन व्रति भगवान विष्णु के साथ अपने संबंध को मजबूत करते हैं और धार्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं. आध्यात्मिक लाभ व्रत का पालन करने से मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है. सकारात्मकता और समृद्धि एकादशी का व्रत जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करता है. वैशाख माह की एकादशी व्रत का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है. इन व्रतों को श्रद्धा के साथ मनाने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं. यदि आप भी इन व्रतों का पालन करते हैं, तो न केवल भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, बल्कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन भी होगा. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post वैशाख माह 2025 की एकादशी व्रत तिथियां, जानिए पूजा विधि और महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bobby Deol: ‘फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी…’, बड़े भाई की ‘जाट’ फ्लॉप होते बॉबी देओल ये क्या बोल गए?

Bobby Deol: बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं. एक्टर्स ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं. हाल ही में उनके बड़े बेटे सनी देओल की ‘जाट’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का 8 दिनों में ही बंटाधार होते नजर आ रहा है. अब फिल्म के फ्लॉप होने के बीच सनी देओल के छोटे भाई बॉबी ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र ने कभी भी उन्हें स्टारकिड्स की पार्टी में नहीं जाने दिया क्योंकि उनका मानना था कि इंडस्ट्री बहुत बनावटी है. View this post on Instagram A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) क्यों स्टारकिड्स की पार्टी में नहीं जाने देते थे धर्मेंद्र? इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, ‘जब भी स्टारकिड की बर्थडे पार्टी होती थी तो पापा हमें नहीं जाने देते थे. मेरा तो बहुत मन करता था जाने का. लेकिन उन्होंने हमेशा हमें पार्टी में जाने से रोका.’ एक्टर ने आगे इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘मैं सच में ऐसी पार्टी में जाना चाहता था. मैं तो ज्यादा नहीं सोचता था. मगर पापा ने हमें कभी फिल्म इंडस्ट्री में घुलने मिलने नहीं दिया. क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी है.’ एनिमल एक्टर ने आगे बताया, ‘वह चाहते थे कि हमें बनावटीपन से दूर रखा जाए. ऐसे में वह हमेशा हमको किसी भी पार्टी में जाने से रोक देते थे. धीरे धीरे ये आदत बन गई और हम ज्यादा पार्टी में शरीक नहीं होते.’ कैसा है देओल परिहार का माहौल? बॉबी देओल ने अपने परिवार के माहौल के बारे में बताया कि उनके परिवार का माहौल बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है. उन्होंने कहा, “हम कभी फिल्म इंडस्ट्री से खास इंप्रेस नहीं हुए. मैंने बस ये देखा कि लोगों ने मेरे पापा को बहुत प्यार दिया. चाहे मैं सेट पर जाऊं या घर के बाहर लोगों की भीड़ देखूं, हर बार मैं हैरान रह जाता था.” बॉबी देओल का वर्कफ्रंट View this post on Instagram A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्दी ही तेलुगू फिल्म ‘हरवीरा मल्लू पार्ट 1’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण भी लीड रोल में हैं. तो वहीं, नोरा फतेही और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ में भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Box Office Collection: ‘जाट’ दुनियाभर में हिट हुई या फ्लॉप ? जानें 7वें दिन का कलेक्शन The post Bobby Deol: ‘फिल्म इंडस्ट्री बहुत बनावटी…’, बड़े भाई की ‘जाट’ फ्लॉप होते बॉबी देओल ये क्या बोल गए? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में लगेगा रेडियो मीटर, समय से पहले मिल जायेगी ठनके की जानकारी

Bihar Weather: पटना. राजधानी पटना के मौसम विज्ञान केंद्र में अब बहुत जल्द ही रेडियो मीटर लगने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि रेडियो मीटर हवा में तापमान और जल की मात्रा को मापता है. अभी हम पूरी तरह से सेटेलाइट पर निर्भर रहते हैं. रेडियो मीटर बारिश और हवा में नमी की मात्रा का सही से आकलन करता है और यह लगने से हमें पहले ही पता चल जाएगा की कितनी बारिश होगी. 3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा इसके साथ ही वर्षा का घनत्व का भी पता चलेगा. यही नहीं किस इलाके में भारी बारिश होगी, कहा हल्की बारिश होगी और कहा से बादल को लेकर हवा के साथ बारिश दूसरे जगह पर चली जाएगी. इसकी जानकारी भी पहले हो जाता है. मौसम विज्ञान केंद्र में यह रेडियो मीटर लगने जा रहा है. 3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा. लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है इसके साथ ही हिंदुस्तान मौसम विभाग और इंडियन इंस्टीट्यूट ट्रॉपिकल में ट्रोपोलॉजी के सहयोग से भागलपुर, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है. एक सेंसर का रेडिएशन 500 किलोमीटर तक होगा. यानी इससे पूरे बिहार में ठनका कब गिरेगा. इसकी जानकारी मिल जाएगी. अभी गया में लाइटनिंग सेंसर काम कर रहा है. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में लगेगा रेडियो मीटर, समय से पहले मिल जायेगी ठनके की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीले ड्राम के बाद काला सांप! मेरठ में फिर एक पति की हत्या,खबर पढ़ कर कांप जाएगी रूह

Meerut Murder: मेरठ में फिर एक बार खौफनाक घटना सामने आई है. एक लड़की ने अपने पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. इस बार मुस्कान के जैसा ड्रम के बजाए सांप का सहारा लेकर मार दिया गया. जानकारी के अनुसार पति को मारने के लिए बिस्तर पर सांप को छोड़ दिया. बाद में पति को सांप ने 10 बार डंस लिया. हत्या की साजिश में शामिल निकली पत्नी और प्रेमी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित की पत्नी रविता से पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति की हत्या की. शनिवार रात दोनों ने पहले सोते हुए अमित का गला घोंटा और फिर शव के पास एक सांप छोड़ दिया, जिससे यह साबित किया जा सके कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है. सांप को भी बनाया गया हत्या की साजिश का हिस्सा घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया. पड़ोस के गांव से एक सपेरा बुलवाया गया जिसने सांप को पकड़ा. पुलिस शुरू में इसे प्राकृतिक मौत मान रही थी और बिना एफआईआर के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने सतर्कता दिखाई और पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही मामले ने नया मोड़ ले लिया. The post नीले ड्राम के बाद काला सांप! मेरठ में फिर एक पति की हत्या,समाचार पढ़ कर कांप जाएगी रूह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : कूदते हुए सांप पहुंचा अपने बिल में

Viral Video : सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह कूदते हुए नजर आ रहा है. वीडियो को Dr. Sheetal yadav @Sheetal2242 ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– इसे’कंगारू सांप’ के नाम से भी जाना जाता है ये सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. इसकी खासियत यह है कि ये रेंगते हुए नहीं बल्कि कूदते हुए आगे बढ़ता है. सांप को अक्सर लोग रेंगते हुए देखते हैं. इस वजह से इस सांप को देखकर लोग चौंक रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर वीडियो को देखकर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो इसे’कंगारू सांप’ के नाम से भी जाना जाता है ये सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसकी खासियत यह है कि ये रेंगते हुए नहीं बल्कि कूदते हुए आगे बढ़ता है। pic.twitter.com/r0WTwNaejI — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) April 16, 2025 यह भी पढ़ें : Bullet Train : 508 किमी का सफर सिर्फ तीन घंटे में, यह देश हिंदुस्तान को फ्री में देगा बुलेट ट्रेन The post Viral Video : कूदते हुए सांप पहुंचा अपने बिल में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित ने अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, रोमित राज बोले- अगर ऐसा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया सबसे पहले रोहित का किरदार निभाते थे. शिवम के शो छोड़ने के बाद ये रोल रोमित राज को मिला. रोमित और रूही की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि लेटेस्ट ट्रैक में कुछ ऐसा दिखाया गया कि फैंस शॉक्ड़ हो गए. रोहित की मौत एक विस्फोट में हो जाती है. मतलब रोमित का ट्रैक अब शो से खत्म कर दिया गया है. फैंस इससे काफी मायूस भी हुए हैं. कुछ दर्शकों का मानना है कि अभी तो रूही और रोहित में सबकुछ ठीक होना शुरू हुआ था. कुछ दर्शकों का मानना है कि शो में रोहित की वापसी हो सकती है. इसपर एक्टर ने बात की. ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या होगी रोमित राज की वापसी ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या रोमित राज की वापसी होगी फिर से. इसपर इंडिया फोरम से बातचीत में एक्टर ने इसपर बात की. उनसे फैन ने पूछा कि क्या रोमित, क्या रोमित, रोहित के हमशक्ल के रूप में सीरयल में वापसी करेंगे. इसपर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए रोमित ने फैंस की शुभकामनाओं को लेकर खुशी जताई और कहा कि अगर ऐसा कभी हुआ तो ये एक दिलचस्प मोड़ लेगा. सीरियल में अब रोमित नजर नहीं आते क्योंकि उनके किरदार की मौत हो गई है. उनके शो में मरने से कहानी एक नया टर्न ले चुकी है. जानें क्या दिखाया जाएगा लेटेस्ट एपिसोड में ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता चलता है कि रूही रिसॉर्ट छोड़कर जा चुकी है. अरमान ये जानकर चौंक जाता है. अरमान कहता है कि अगर रूही को रास्ते में कुछ हो गया तो. वह उसके लापरवाह और गैरजिम्मेदार होने की बात कहता है. उसे जब पता चलता है कि रूही अपनी दवाई लेकर भी नहीं गई तो वह और ज्यादा गुस्सा हो जाता है. अभीरा उसे शांत कराने की कोशिश करती है और दोनों रूही को खोजते हैं. रूही अकेले ही घर लौट आती है. अरमान और अभीरा भी घर वापस लौटने का फैसला करते हैं. यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई? The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित ने अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, रोमित राज बोले- अगर ऐसा… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top