Hot News

April 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Oil Pulling: रोज सुबह तेल से कुल्ला करने से कई समस्याएं दूर होती हैं, जानें फायदे और तरीका

Oil Pulling: आमतौर पर सभी लोग सुबह पानी से कुल्ला करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी के बजाय तेल से कुल्ला करना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? जी हां, जब आप पानी के बजाय नियमित सुबह तेल से कुल्ला करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. पुराने समय में कई लोग तेल से कुल्ला कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाते थे.आयुर्वेद में भी इसे बहुत लाभदायक बताया गया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि तेल से कुल्ला करने से आपको कौन से फायदे होते हैं और आप इसे अपनी लाइफस्टाइल में कैसे शामिल कर सकते हैं. फायदे यह दांतों की सफाई और मजबूती में मदद करता है, जिससे दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं. इसके अलावा, तेल में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं. तेल से कुल्ला करने से मसूड़ों की समस्याएं जैसे कि मसूड़ों की सूजन और दर्द से भी राहत मिलता है. साथ ही यह पायरिया जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है. ऑयल पुलिंग करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह स्किन में निखार लाने और एजिंग की समस्याओं को कम करने में मदद करता है. नियमित रूप से तेल से कुल्ला करने से बॉडी डिटॉक्स होता है , जिससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और शरीर एनर्जेटिक और स्वस्थ रहता है. लाइफस्टाइल में करें ऐड ऑयल पुलिंग के लिए आप नारियल तेल, तिल का तेल, या सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नारियल तेल सबसे ज्यादा फेमस है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं. तेल से कुल्ला करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है, जब आपका मुंह साफ होता है और आपने कुछ नहीं खाया होता है. आप 1-2 चम्मच तेल लें और इसे अपने मुंह में डालें, फिर 15- 20 मिनट तक तेल को अपने मुंह में घुमाएं और इसे अपने दांतों और मसूड़ों के बीच में फैलाएं. इसके बाद, तेल को बाहर थूक दें और गर्म पानी से अपना मुंह साफ करें. आप इसे रोजाना सुबह कर सकते हैं और शुरुआत में आप इसे सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे रोजाना करने की कोशिश करें. ये भी पढ़ें: Dry Mouth: बार बार मुंह सुख रहा है तो हो सकते हैं ये 5 गंभीर बीमारी, यहां जानें ये भी पढ़ें: Home Remedies for Yellow Teeth: दांतों पर पड़ी पीली पड़त को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलु तरीके The post Oil Pulling: रोज सुबह तेल से कुल्ला करने से कई समस्याएं दूर होती हैं, जानें फायदे और तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने की बाबा बागेश्वर से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Akshara Singh: हाल ही में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अपने मिनरल वाटर की कंपनी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी. इसके बाद अब वह फिर से चर्चाओं में है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह भक्ति में लीन बागेश्वर बाबा यानी धीरेन्द्र शास्त्री का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही है. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. धीरेन्द्र शास्त्री हमेशा सेलिब्रिटीज से मुलाकात करते रहते है और अब वह अक्षरा सिंह से भी मुंबई में मिल चुके है. View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) धीरेन्द्र शास्त्री ने दी बागेश्वर धाम की तस्वीर अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज को पोस्ट कर लिखा, ‘बालाजी और बागेश्वर प्रशासन अब मुंबई की धरती पर सीता राम.’ उन्होंने तीन फोटो को शेयर किया है, जिसमे 2 फोटो हनुमान जी की मूर्ति के साथ की है और एक बागेश्वर बाबा के साथ. फोटो में बागेश्वर बाबा अक्षरा सिंह के हाथ में बागेश्वर धाम की तस्वीर दे रहे है. सफेद सूट, गुलाबी दुपट्टे में इस तस्वीर को लेकर वह उनका आशीर्वाद लेती है. उनके इस पोस्ट से उनके फैंस बहुत खुश हुए है और कमेंट में उनकी प्रसंशा कर रहे है. अक्षरा सिंह का फिल्मी करियर आपको बता दें, 2010 में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म सत्यमेव जयते थी. उन्होंने अभी तक पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है और अपने फैंस को अपडेट देती रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 6.7 मिलियन फॉलोवर्स है. एक्टिंग के साथ अब वह बिजनेस में भी कदम रख ‘Akshara’s मिनरल वाटर’ नामक कंपनी की शुरुआत कर चुकी है. इस बिजनेस से उन्होंने अपने करियर को नई उड़ान दी है. ये भी पढ़ें: KBC 17 Registration: ‘जीतने का जज्बा है तो दीजिये…’, केबीसी 17 की रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत, जानें पूरी प्रक्रिया The post Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने की बाबा बागेश्वर से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Survey: लगान नहीं चुकाया तो अब जमीन होगी नीलाम, अंचल स्तर के 25 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार

Bihar Land Survey: पटना. बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब लगान वसूली में कोई रहम नहीं करने जा रही है. तहसीलदारों को अब ऐसे रैयतों पर सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है जो काफी समय से लगान नहीं जमा कर रहे हैं. विभाग के सचिव ने अंचल और जिला स्तर के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. ऐसे बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होगी. लगान नहीं चुकाने पर उन रैयतों की जमीन नीलाम की जायेगी. लगान की वसूली में कोई रियायत नहीं जानकारी के अनुसार, विभाग को लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि प्रकृति में बदलाव की कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना लोग जमीन का उपयोग कर रहे हैं. जमीन के उपयोग में बदलाव की स्थिति में प्रशासन को लगान का भुगतान करना पड़ता है. ऐसा नहीं करने से बड़े पैमाने पर प्रशासन को लगान की क्षति हो रही है. वहीं, इसको लेकर सचिव ने आदेश दिया कि बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जो लोग जमीन की प्रकृति बदल कर उपयोग कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाए. उनसे हर हाल में लगान की वसूली की जाये. अंचल स्तर पर बन रही बकायेदारों की सूची अंचल स्तर के बकायेदारों को नोटिस देने और जिला स्तर के बकायेदारों के विरूद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने का आदेश गया है. विभाग के निर्देश पर बिहार के अंचल स्तर के 25 और जिला स्तर के 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार हो रही है. पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक के निर्णयों को लेकर बुधवार को पत्र जारी किया गया है. विभाग का साफ कहना है कि लगान वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जमीन की प्रकृति के अनुसार लगान की वसूली की जाये. विभाग आनेवाले दिनों में लगान की समीक्षा भी करेगा. बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद लगान में बढ़ोतरी हो सकती है. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Bihar Land Survey: लगान नहीं चुकाया तो अब जमीन होगी नीलाम, अंचल स्तर के 25 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों में गोलीबारी, दोनों आरोपित गिरफ्तार

नवादा, काशीचक. जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में घंटों गोलीबारी हुई. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया पर गोलीबारी का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को नालंदा जिले के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कई लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो जिले के काशीचक थाना क्षेत्र लीलाबीघा गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में खुलेआम हथियार लहराकर कई राउंड फायरिंग की गयी है. हालांकि नया विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ऐसे घटना बीते मंगलवार की है. इसमें गांव की ही दो पक्षों की बीच गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. एसपी अभिनव धीमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर त्वरित करवाई की निर्देश दिया. फायरिंग के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला दो पक्षों के आपसी जमीन विवाद से जुड़ा है. दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग आरोपित काशीचक थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया हैं कि थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस ने दल-बल से पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए थे. मौके से पुलिस ने घटनास्थल से 20 खोखा बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों पक्ष से पांच-पांच लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी व वीडियो फुटेज की आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया है. विशेष टीम ने विभिन्न तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गोलीबारी में फरार आरोपित को महज कुछ ही घंटे में नालंदा जिले के सारे गांव से दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो आपस में सहोदर भाई बताया जाता है. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव निवासी राम प्रवेश यादव के बेटे चंदन यादव उर्फ जेपी यादव तथा संतोष यादव के रूप में हुई हैं. इन दोनों भाई ने पुलिस की करवाई को देखते हुए फरार हो गया था. ऐसे पुलिस को अभी तक किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही हैं. घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती दिनदहाड़े दो पक्षों में बेखौफ तरीके से गोलीबारी की घटना नवादा पुलिस की एक चुनौती बन गयी थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तो सूबे की पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी. लेकिन, थानाध्यक्ष की तात्परता तथा सूझबूझ से त्वरित करवाई कर घटना की महज कुछ ही घंटों बाद दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं, लेकिन दोनों पक्षों के फरार अभियुक्त तथा खुले रूप से लहराते व फायरिंग करते हथियार की बरामदगी करना पुलिस की एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों में गोलीबारी, दोनों आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नालंदा, नवादा व वैशाली में हो रही छापेमारी

पटना. महाराष्ट्र के पुणे के स्क्रैप काराेबारी लक्ष्मण साधु शिंदे को 11 अप्रैल को अगवा करने में 19 बदमाश शामिल थे. इनमें से 11 की गिरफ्तारी कर ली गयी है. लेकिन आठ अब भी फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और चार से पूछताछ जारी है. खास बात यह है कि इन चारों की निशानदेही पर पुलिस टीम वैशाली, नालंदा व नवादा में छापेमारी कर रही है. बाकी बचे बदमाश इन्हीं दोनों जिलों के हैं और सरगना रंजीत पटेल के सहयोगी हैं. इन बदमाशों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है. इस गिरोह ने कारोबारियों से करीब एक करोड़ की राशि वसूली है. पुलिस ने इस गिरोह के शिकार बने गुजरात, राजस्थान व अन्य राज्यों के कारोबारियों से बात की और उनसे यह जानकारी ली है कि किस खाते में उन लोगों के पैसे ट्रांसफर्र किये गये थे. इन लोगों से खाता नंबर की जानकारी लेकर सारी डिटेल निकाल ली गयी है. साथ ही उस डिटेल के आधार पर उन सभी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि कुछ गरीब लोगों के खाता को किराये पर लेकर उसमें भी पैसा ट्रांसफर्र किया गया है. वैसे लोगों को पुलिस ने पकड़ा और फिर पूछताछ करने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया है. विदित हो कि पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे के कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे की हत्या में पुलिस ने नालंदा के मानुपुर के पलटपुरा निवासी रंजीत पटेल उर्फ मुन्ना उर्फ शिवराज सागी, नालंदा के नूरसराय के मेयार निवासी विकास कुमार उर्फ मोहित, नालंदा के हिलसा के नवडीहा निवासी लाल बिहारी, नालंदा के बेन के सौरे की संगीता कुमारी, नालंदा के चोरो के खरूआरा निवासी कुंदन कुमार, वैशाली के रानापर निवासी सचिन रंजन व कुणाल उर्फ कुंदन उर्फ करण कुमार को गिरफ्तार किया था. इस गिरोह ने पुणे के कारोबारी के खाते से 90 हजार की निकासी कर ली और पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. उनकी बेरहमी से पिटाई करने के कारण आंतरिक अंगों में चोट लगी थी और मौत हो गयी थी. महाराष्ट्र के पुणे के स्क्रैप काराेबारी लक्ष्मण साधु शिंदे को 11 अप्रैल को अगवा करने में 19 बदमाश शामिल थे. इनमें से 11 की गिरफ्तारी कर ली गयी है. लेकिन आठ अब भी फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और चार से पूछताछ जारी है. खास बात यह है कि इन चारों की निशानदेही पर पुलिस टीम वैशाली, नालंदा व नवादा में छापेमारी कर रही है. बाकी बचे बदमाश इन्हीं दोनों जिलों के हैं और सरगना रंजीत पटेल के सहयोगी हैं. इन बदमाशों के नाम की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है. इस गिरोह ने कारोबारियों से करीब एक करोड़ की राशि वसूली है. पुलिस ने इस गिरोह के शिकार बने गुजरात, राजस्थान व अन्य राज्यों के कारोबारियों से बात की और उनसे यह जानकारी ली है कि किस खाते में उन लोगों के पैसे ट्रांसफर्र किये गये थे. इन लोगों से खाता नंबर की जानकारी लेकर सारी डिटेल निकाल ली गयी है. साथ ही उस डिटेल के आधार पर उन सभी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि कुछ गरीब लोगों के खाता को किराये पर लेकर उसमें भी पैसा ट्रांसफर्र किया गया है. वैसे लोगों को पुलिस ने पकड़ा और फिर पूछताछ करने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया है. विदित हो कि पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे के कारोबारी लक्ष्मण साधु शिंदे की हत्या में पुलिस ने नालंदा के मानुपुर के पलटपुरा निवासी रंजीत पटेल उर्फ मुन्ना उर्फ शिवराज सागी, नालंदा के नूरसराय के मेयार निवासी विकास कुमार उर्फ मोहित, नालंदा के हिलसा के नवडीहा निवासी लाल बिहारी, नालंदा के बेन के सौरे की संगीता कुमारी, नालंदा के चोरो के खरूआरा निवासी कुंदन कुमार, वैशाली के रानापर निवासी सचिन रंजन व कुणाल उर्फ कुंदन उर्फ करण कुमार को गिरफ्तार किया था. इस गिरोह ने पुणे के कारोबारी के खाते से 90 हजार की निकासी कर ली और पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. उनकी बेरहमी से पिटाई करने के कारण आंतरिक अंगों में चोट लगी थी और मौत हो गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नालंदा, नवादा व वैशाली में हो रही छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्तित्व खो रहे दो आहर-पइन का होगा जीर्णोद्धार

मेसकौर. प्रखंड में लघु सिचाई योजना से हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए दो आहर-पइनों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. अस्तित्व खो रहे इन आहरों की उड़ाही होने से प्रखंड की मेसकौर, बीजूबीघा, अंकरी, रसलपुरा पंचायत के दर्जनों गांवों में खेतों की सिंचाई आसान हो पायेगी. आहर उड़ाही के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. टेंडर जिले के ही एकलव्य कांस्ट्रक्शन को मिला है. बताते चले की करीब 15 साल के इंतजार के बाद तीन किलोमीटर लंबी पथरा, बीजूबीघा आहर, पइन व पांच किलोमीटर लंबी रसलपुरा आहर-पाइन का जीर्णोंद्धार शुरू हो गया है. इसका उद्गम स्थल तिलैया नदी से है. पथरा गांव से मेढ़कुरी होते बीजूबीघा आहर तक इस पइन की खुदाई चल रही है. पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बीजूबिगहा आहर-पइन सिंचाई योजना का काम चल रहा है. जबकि एक करोड़ 78 लाख रुपये से रसलपुरा उल्टेन आहर, पाइन योजना का जीर्णोद्धार भी शुरू कर दिया गया है. इस दौरान जगह-जगह अतिक्रमण रहने से पइन की खुदाई में दिक्कत आ रही है. हालांकि, इसके लिए किसान व पंचायत के लोग सक्रिय हैं. प्राइवेट अमीन के सहयोग से पइन की वास्तविक चौड़ाई का पता लगा रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस पइन के अतिक्रमण को लेकर लघु सिंचाई विभाग नवादा के कार्यपालक अभियंता को कई बार लिखित आवेदन भी दिया गया था. मगर, आज तक पथरा, बीजूबीघा आहर, पइन की जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है. बता दें कि मेसकौर प्रखंड की जीवनरेखा तिलैया नदी की उपशाखा इस आहर, पइन की उड़ाही करीब 15 साल से अधिक समय से नहीं हुई थी. इसके कारण बरसात में बीजूबीघा, मेढकुरी, पथरा एवं मेसकौर, रसलपुरा, अंकरी आहर तक तिलैया नदी का उपजाऊ पानी नहीं पहुंच रहा है. ऐसी स्थिति में हजारों एकड़ भूमि में खेती-बाड़ी करने के लिए किसानों को सिंचाई को लेकर परेशानी हो रही है. किसान हुए हैं सक्रिय मेसकौर निवासी किसान नरेश यादव ने बताया कि पानी के अभाव में हजारों एकड़ जमीन पर रबी फसलें नहीं लग पाती हैं. जीर्णोद्धार के बाद इसका उपयोग किसान सलोभर तक कर सकते है. स्थानीय लोगों की ओर से पइन में कचरा डालने और अतिक्रमण कर लेने से पइन पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही थी. बरसात में पाइन में आने वाला तिलैया नदी का पानी पथरा गांव से आगे नहीं बढ़ पाता है. इस गंभीर समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी सक्रिय नहीं हुए. इससे परेशान ग्रामीणों और किसानों ने खुद अपनी पैरवी शुरू की. अखबारों के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया गया. लघु सिंचाई विभाग से यह काम शुरू किया गया है. कहते हैं अधिकारी मेसकौर प्रखंड में करोड़ो रुपये की लागत से दो आहर/पइन का जीर्णोद्धार शुरू हो रहा है. प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है. टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. जीर्णोद्धार के बाद किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. पंकज कुमार, बीडीओ, मेसकौर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अस्तित्व खो रहे दो आहर-पइन का होगा जीर्णोद्धार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सोनारडीह व लिलोरी स्थान रेल फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर

Dhanbad News: सोनारडीह व लिलोरी स्थान रेलवे फाटक पर जाम से लोगों को निजात मिलेगी. दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा. साहेबगंज और गिरिडीह फोर लेन का विस्तारीकरण होगा. सांसद ढुलू महतो की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया है. सांसद ढुलू महतो ने सड़क और यातायात समस्याओं के समाधान के लिए 26 मार्च 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर उपरोक्त मांगों रखा था. नितिन गडकरी ने नौ अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर सांसद ढुलू महतो को आश्वासन दिया कि संबंधित परियोजनाओं पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा. सांसद ने कहा की मुझे उम्मीद है जल्द ही ये परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी. ढुलू महतो द्वारा उठायी गयी मुख्य मांगें – पोखरिया से साहेबगंज तक एशियन विकास बैंक द्वारा निर्मित 265 किमी सड़क के चार लेन में विस्तारीकरण – एनएच-114 ए गोविंदपुर से गिरिडीह के 55 किमी खंड को चार लेन बनाना – एनएच-32 के राजगंज-चास खंड में स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग लिलोरी और सोनारडीह पर फ्लाईओवर का निर्माण डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सोनारडीह व लिलोरी स्थान रेल फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बेहद जरूरी : डीसी

Dhanbad News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा से मुलाकात कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया. साथ ही उन्होंने एसएसपी एचपी जनार्दनन से भी उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर बैच लगाया. मौके पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांड से बचाव के तौर-तरीकों से आम लोगों को जागरूक करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 14 से 20 अप्रैल तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. उद्देश्य है कि लोगों को यह जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाए. साथ ही सुरक्षा का क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाये. इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है, ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही से बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ऐसे में सावधानी जरूरी है, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं होने पाये. बिजली से होनेवाली आगजनी से बचाव के लिए बरतें सावधानियां क्या करें -आइएसआइ प्रमाणित उपकरणों का ही प्रयोग करें. -सही रेटिंग वाले गुणवत्ता पूर्ण फ्यूजों, छोटे-छोटे सर्किट ब्रेकरों और अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकरों का उपयोग करें. -एक उपकरण के लिए एक ही सॉकेट का प्रयोग करें. -आग से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति होनेवाले स्विच को ऑफ कर दें. -फ्यूज और स्विच को धातु के बॉक्स के ऊपर फिट किया जाना चाहिए, जिससे आग से बेहतर सुरक्षा मिलती है. -टूटे हुए प्लग और स्विच को तत्काल बदल दें. -बिजली के तारों को गर्म और भींगी सतहों से दूर रखें. -उपकरणों को उपयोग में लाने के बाद उनका स्विच ऑफ कर दें और सॉकेट से प्लग को निकाल दें. -लंबे समय के लिए घर को छोड़ कर जाते समय मेन स्विच ऑफ कर दें. क्या नहीं करें-घटिया किस्म के विद्युत उपकरणों का उपयोग कदापि नहीं करें -अस्थायी वायरिंग कभी न कराएं या वायरिंग में जोड़ों को कभी खुला न छोड़ें. -कालीन, चटाई या पायदान के अंदर से तारों को नहीं बिछायें. तार टूट जाने से शॉट सर्किट हो सकता है. -उपकरणों के कॉड्स को कभी लटका हुआ नहीं रहने दें. -सॉकेट में कभी भी नंगा तार नहीं डालें. -एक ही प्लग से मल्टी वायर न ले जायें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बेहद जरूरी : डीसी appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- रद्द की गयी 14009/10 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल तक पुनर्बहाल

नया विचार समस्तीपुर–  रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गयी गाड़ी सं. 14009/14010 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर निम्नलिखित तिथियों को पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है –  1. गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस – 19, 21 एवं 23 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से खुलने वाली । 2. गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस – 20, 22 एवं 24 अप्रैल, 2025 को बापूधाम मोतीहारी से खुलने वाली ।

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल सहित 03 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

नया विचार समस्तीपुर-  यत्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिसका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी सं. 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल अब 31 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी । 2. गाड़ी सं. 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल अब 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top