Hot News

April 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कॉलेज शिक्षकों की कमी ऑनलाइन कक्षाओं से करें पूरी

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह ने शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है. बुधवार को प्राचार्यों व विवि के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कॉलेजों में शिक्षकों की कमी और उससे हो रही समस्याओं की समीक्षा की. इस दौरान कुलपति ने सभी कॉलेजों से कहा कि यदि किसी कॉलेज में किसी विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो वे अन्य कॉलेजों में कार्यरत नीड-बेस्ड शिक्षकों की सहायता से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें. इससे संबंधित विषयों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया जा सकेगा और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. कॉलेजों का शीघ्र नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश : बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के समन्वयक डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने अधीनस्थ कॉलेजों का जल्द से जल्द नैक मूल्यांकन कराने के लिए प्रयासरत है. इसके लिए कॉलेजों को आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कॉलेज शिक्षकों की कमी ऑनलाइन कक्षाओं से करें पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों से होल्डिंग टैक्स लेगा निगम

Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के सभी प्रशासनी स्कूलों से नगर निगम होल्डिंग टैक्स वसूलेगा. नगर निगम प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों के एसेसमेंट के लिए पत्र लिखा है. डीइओ को भेजे पत्र में कहा गया है कि झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली 213 की कंडिका -13 एवं 14 के तहत नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत किसी भी भूमि एवं भवनों के संपूर्ण क्षेत्रफल की विवरणी स्व निर्धारण प्रपत्र में दर्शाते हुए नियमानुसार कर का निर्धारण करना अनिवार्य है, परंतु अब तक शहरी क्षेत्र के प्रशासनी स्कूलों के स्व- निर्धारण प्रपत्र के माध्यम से कर की गणना नहीं की गयी है, जिसके कारण परिसर के यथार्थ संपत्ति कर की गणना नहीं की जा सकी है. स्व निर्धारण प्रपत्र के माध्यम से वर्तमान में संपूर्ण क्षेत्रफल की विवरणी उपलब्ध करायें, ताकि नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली 2013 में निर्देशित गुणक के अनुसार उचित कर की गणना की जा सके. सेफ अप्राप्त रहने की स्थिति में निगम के द्वारा उपलब्ध सूचना के आधार पर टैक्स की गणना कर दी जायेगी. बोले नगर आयुक्त : नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली 213 की कंडिका -13 एवं 14 के तहत भूमि एवं भवनों के कर का निर्धारण अनिवार्य है. डीसी ऑफिस, रजिस्ट्री ऑफिस, आइएसएम, सिंफर आदि प्रशासनी भवनों से होल्डिंग टैक्स आ रहा है. जो प्रशासनी भवन छूट गये हैं, उनके भवनों के कर निर्धारण के लिए पत्र लिखा जा रहा है. बोले डीइओ : जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि हजारीबाग ट्रेनिंग में आया हूं. कर निर्धारण संबंधी नगर निगम के पत्र मेरे संज्ञान में नहीं है. यहां से लौटने के बाद पत्र की जानकारी लेंगे. पत्र आया होगा, तो वरीय अधिकारी को प्रेषित कर मार्गदर्शन मांगा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के सभी प्रशासनी स्कूलों से होल्डिंग टैक्स लेगा निगम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, एक घायल

बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड लोहार बरवा के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में लोहार बरवा निवासी व्यवसायी शिबू मंडल (55 )की मौत हो गयी. वहीं एक युवक घायल है. मृतक शिबू मंडल डाॅक्टर सुभाष चंद्रा के भाई हैं. लोहार बरवा में उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान है. बताया जाता है कि शिबू मंडल सड़क पार कर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे वह सिर के बल गिर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. इस बीच एक अन्य बाइक (जेएच 10 सीवाई 4164) ने भी उन्हें टक्कर मार दी. इसमें दूसरी बाइक पर सवार राजगंज निवासी मो अजहर अंसारी भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान शिबू मंडल की मौत हो गयी. पुलिस ने मो अजहर की बाइक जब्त कर ली है. वहीं मौका पाकर पहली बाइक भाग गयी. अजहर के सिर में चोट लगी है. उसकी स्थिति भी गंभीर बतायी जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 76 निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Dhanbad News: जिले के 76 निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस बार एलकेजी, यूकेजी के साथ ही कक्षा वन में नामांकन होना है. आरटीइ के तहत विद्यालयों से सीटों की संख्या मांगी गयी थी, लेकिन करीब 15 निजी विद्यालयों ने सूची तक उपलब्ध नहीं करायी है. ऐसे में पुरानी सूची के सीटों को जोड़ कर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गयी है. बाद में जांच कर उन विद्यालयों को नामांकन की सूची सौंपी जायेगी. एलकेजी/नर्सरी के लिए साढ़े तीन वर्ष से लेकर साढ़े चार वर्ष, प्रेप/यूकेजी के लिए साढ़े चार वर्ष से लेकर साढ़े पांच वर्ष तथा कक्षा एक के लिए साढ़े पांच वर्ष से सात वर्ष तक की आयु सीमा है. आयु की गणना 31 मार्च 2025 निर्धारित है. पिछले साल वंचित रहे गये 20 चयनित बच्चों का होगा नामांकन : आवेदन में सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए चयनित शिशु, जिनकी अनुशंसा आरटीइ के तहत नामांकन के लिए की गयी थी, लेकिन निजी विद्यालयों ने विलंब होने का हवाला देकर नामांकन लेने से इनकार कर दिया. इन 20 बच्चों का नामांकन भी इसी सत्र में कराया जायेगा. 10 मई तक किया जा सकता है आवेदन : निजी स्कूलों की एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में नामांकन के लिए आवेदन लेना है. इस दौरान बच्चों का आवेदन 10 मई तक किया जा सकता है. तीनों कक्षाओं में नामांकन होता है तो करीब 1500 सीट होंगी : अगर तीनों कक्षाओं में नामांकन होता है तो बीपीएल नामांकन में लगभग 1500 सीटें होंगी. इनमें नर्सरी में 870, प्रेप में 290 व क्लास वन में 340 सीटें हैं. लोकेशन के साथ देना है फोटो : ऑनलाइन आवेदन के दौरान माता-पिता व शिशु का घर के बाहर में फोटो को अपलोड करना है. इसमें जीपीएस आधारित लोकेशन भी होना चाहिए. इसमें सही आक्षांश व देशांतर दर्ज करना होगा. ये कागजात चाहिए -सक्षम पदाधिकारी से जारी शिशु का जन्म प्रमाणपत्र व माता-पिता के आधार कार्ड का विवरण. -बच्चा धनबाद में किसी अन्य स्थान पर रह रहा है तो अभिभावक का आधार नंबर भी आवश्यक है. -आवेदन जमा होने के बाद भी उसे एडिटेड नहीं किया जा सकेगा. -आय प्रमाणपत्र 72 हजार रुपए से कम हो. अगस्त 2024 से पहले का जारी नहीं हो. -छात्रों के घर से स्कूल के बीच की दूरी 6 किमी से कम या उसके बराबर हो. कम दूरी वाले छात्रों को उच्च प्राथमिकता दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 76 निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: यूरिनल इंफेक्शन से बचने के लिए खूब पानी पीयें

धनबाद. स्वरूप विद्या मंदिर टुंडी में बुधवार को नया विचार का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ””स्वस्थ बेटियां, खुशहाल परिवार”” का आयोजन किया गया. इसमें शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा रानी ने छात्राओं को खास दिनों में होनेवाली परेशानी, उससे बचाव, यूरिनल इंफेक्शन, एनिमिया, पीसीओडी व सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीनेशन की जानकारी दी. कार्यक्रम में शामिल छात्राएं जागरूक थीं, उन्होंने कई सवाल भी पूछे. चिकित्सक ने बेटियों के सवालों को ध्यान से सुना, उनके समाधान भी बताये. किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, बीमारियों व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी. छात्राओं को मूड स्विंग होने, स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर भी जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं रुक्मिणी सिंह, पूनम कुमारी, जया तिवारी, आयुषी त्रिवेदी आदि उपस्थित थीं. किशोरावस्था में आते हैं बदलाव डॉ ईशा ने कहा कि किशोरावस्था में कई शारीरिक बदलाव आते हैं. हार्मोनल बदलाव भी होता है. हिंदुस्तानीय परिवेश में लड़कियों का मासिक 12 साल से शुरू हो जाता है. कुछ लड़कियों में 16 साल की उम्र में इसकी शुरुआत होती है. बदलते वातावरण के कारण अब आठ साल की लड़कियों को भी मासिक आने लगा है. अगर ऐसा हो तो चिकित्सक की सलाह लें. जिन किशोरियों को सोलह साल तक मासिक नहीं आता है, वे भी चिकित्सक से मिलें. पीरियडस के समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. खास दिनों में भी डेली रुटीन को फॉलो करें. पीसीओडी के दौरान होते हैं हार्मोनल बदलाव वर्तमान समय में बेटियों में पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) की समस्या बढ़ती जा रही है. इस डिसऑर्डर के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं. इससे मोटापा, अनियमित मासिक, चेहरे पर बाल आना, सिरदर्द होना, नींद न आना, मूड स्विंग, माइग्रेन की शिकायत होती है. पीसीओडी से बचने के लिए सबसे पहले लाइफ स्टाइल में बदलाव लायें, पौष्टिक आहार लें. नियमित रूप से मेडिटेशन व योगा करें, तनाव, नकारात्मक विचार न पाले, सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय न रहें. वैक्सीनेशन की दी जानकारी सर्वाइकल कैंसर पेपीलोमा वायरस से होता है. इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है. नौ साल से 45 साल तक इसके पांच डोज लगाये जाते हैं. नौ से 14 साल में दो, 18 से 45 साल में तीन डोज लगते हैं. ज्ञात हो कि हर आठ में से एक स्त्री की मौत सर्वाइकल कैंसर से होती है. उन्होंने बताया कि पेट में कीड़ा रहने से भी भूख नहीं लगती है. पेट में कीड़ा संक्रमण के कारण होते हैं. कई तरह की समस्या हो सकती है. इसका कारण दूषित व बासी भोजन, दूषित मिट्टी के संपर्क में आना, सफाई का ध्यान न रखना, हाथ धोये बिना खाना खाना है. ऐसे में भोजन से पहले रगड़ कर हाथ धोयें, फल-कच्ची सब्जियां धोकर खायें चिकित्सक ने दिये सुझाव पीरियड्स के समय स्वच्छता का ख्याल रखें. पीरियड्स आने के पहले पेट दर्द की समस्या होती है. अधिक होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा लें. माह के खास दिनों में स्वच्छता का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो संक्रमण फैल सकता है. सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें और हर पांच-छह घंटे में उसे बदलें. अगर इचिंग हो रहा हो तो परिजन को बतायें, पौष्टिक व संतुलित आहार ले. नियमित योग करें. रोज 10 से 12 गिलास पानी पीयें. यूटीआइ इंफेक्शन से बचें ई- कोलाई बैक्टीरिया के कारण यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआइ) होता है. स्त्रीओं में यह कॉमन है. इंफेक्शन होने से ठंड के साथ बुखार आना, यूरीन के साथ ब्लड आना, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए माहवारी के समय गंदे पैड का इस्तेमाल न करें. स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें. खूब पानी पीयें. पानी का कम सेवन भी इंफेक्शन का कारण हो सकता है. यूरिन रोके नहीं. टॉयलेट का इस्तेमाल करने के पहले व बाद में पानी डाल दें. संतुलित आहार लें बेटियां बढ़ती बेटियों को कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल की जरूरत अधिक होती है. फास्ट फूड व जंक फूड से परहेज करें. फास्ट व जंक फूड से मोटापा, अनियमित मासिक, खून की कमी, लंबाई का नहीं बढ़ना जैसी समस्याएं होती हैं. हिंदुस्तानीय खाना स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए सही होता है. संतुलित आहार लें, जो हरी सब्जी, चावल, दाल, दूध, दही, फल से प्राप्त होते हैं. अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान के साथ मिलती है अन्य जानकारी छात्राओं को हेल्थ काउंसेलिंग से पहले अखबार की उपयोगिता बतायी गयी. उन्हें बताया गया कि अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान के साथ अन्य समाचारों की जानकारी मिलती है. स्टूडेंट लाइफ में अखबार मददगार साबित होता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है. शब्दकोष बढ़ता है. रोज नये शब्द सीखने को मिलते हैं. करियर, हेल्थ संबंधी जानकारी के साथ ही रोजगार की जानकारी भी अखबार में होती है. स्थानीय समाचारों के साथ देश-विदेश में होनेवाली हलचल के बारे में अखबार से पता चलता है. अखबार की समाचार तथ्य परक होती है. स्टूडेंट के लिए लाइब्रेरी का काम करता है अखबार. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: यूरिनल इंफेक्शन से बचने के लिए खूब पानी पीयें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: पोल शिफ्टिंग को लेकर सरायढेला के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच परिसर में एचटी लाइन के खंभों को शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को सबस्टेशन से दिन के 11 बजे से पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप रही. इससे स्टीलगेट, सरायढेला समेत आस-पास के इलाकों में बिजली बाधित रही. शाम लगभग चार बजे शिफ्टिंग का काम पूरा कर सबस्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू की गयी. बता दें कि जेबीवीएनएल की ओर से एसएनएमएमसीएच परिसर में पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया है. इसे लेकर आये दिन बिजली काटी जा रही है. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार पोल शिफ्टिंग को लेकर अभी कुछ दिनों तक बिजली काटी जायेगी. गुरुवार को दिन में फिर शिफ्टिंग का काम शुरू होगा. इसे लेकर दिन के 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक बिग बाजार फीडर से विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: पोल शिफ्टिंग को लेकर सरायढेला के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: जन शिकायत समाधान शिविर में 161 शिकायतें पहुंची

धनबाद. पुलिस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला के छह स्थानों पर शिविर लगाये गये. इसमें कई तरह के मामले आये. सबसे ज्यादा जमीन संबंधी मामले आये. वहीं कहीं सड़क व गली मुहल्ले में शराबियों से होने वाली परेशानियां बतायी गयी तो कहीं आरोपियों की गिरफ्तारी व ठगी के मामले आये. इनमें से कई आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया, तो कुछ मामलों का निष्पादन जल्द करने का आश्वासन दिया गया. कुल 161 मामले आये धनबाद पुलिस द्वारा जिले के छह स्थानों पर आयोजित शिविर में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. शिविर में सभी थाना के अलग-अलग टेबल बनाये गये थे, जहां लोग आवेदन दे सकते थे. इस दौरान कुल 161 मामले सामने आये. इनमें पुलिस से संबंधित 76 और दूसरे विभाग से संबंधित 85 मामलों के आवेदन मिले. सबसे कम 11 मामले निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के क्षेत्र चिरकुंडा नगर भवन में आये. इनमें पुलिस से संबंधित तीन व अन्य विभागाें के आठ मामले थे. इनमें एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अंतर्गत टाटा कम्यूनिटी हॉल में 14 मामले आये. इनमें पुलिस से संबंधित छह व अन्य विभागों के आठ मामले थे. पुलिस उपाधीक्षक वन के अंतर्गत गोविंदपुर हरदेव धर्मशाला में 26 आवेदन आये. इनमें 14 पुलिस व 12 अन्य विभागों से संबंधित थे. इसमें एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. पुलिस उपाधीक्षक टू के अंतर्गत टुंडी के मैरानवाटांड़ में कुल 34 मामले आये, जिनमें पुलिस से संबंधित पांच व अन्य विभागाें से संबंधित 29 मामले थे. बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अंतर्गत राजगंज बीजीएम मैरेज हॉल में 35 मामले आये. इसमें पुलिस से संबंधित 15 व अन्य विभाग से संबंधित 20 मामले थे. इनमें से छह मामलों का त्वरित निष्पादन हुआ. सबसे ज्यादा 36 मामले डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के अंतर्गत कला भवन धनबाद स्थित शिविर में आये. इसमें धनबाद थाना में आठ आवेदन, सरायढेला में छह, बैंक मोड़ में पांच, भूली ओपी में छह, केंदुआडीह – गोंदुडीह में पांच, धनसार में चार, लोयाबाद व भागाबांध में एक एक शिकायत आया जबकि साइबर थाना, मुनीडीह, स्त्री थाना, पुटकी थाना व जोगता थाना में एक भी शिकायत नहीं आयी. इनमें पुलिस से संबंधित 32 व अन्य चार मामले आये. इनमें से एक का त्वरित निष्पादन हुआ. वरीय अधिकारी कर रहे थे मॉनेटरिंग इधर धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन के अलावा सिटी एसपी अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सभी शिविर में गये और जायजा लिया. इस दौरान सबसे पहले कला भवन पहुंचे. यहां केंदुआ निवासी बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद केसरी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी किडनी रोग से ग्रसित है. गांव की जमीन बेच कर 25 लाख रुपये बैंक में जमा किये थे. लेकिन वहीं के एक व्यक्ति ने ज्यादा ब्याज देने के नाम पर उसे 25 लाख रुपये ले लिये और प्रशासनी बैंक का फर्जी एफडी कागज थमा दिया. कुछ दिनों तक उसने ब्याज दिया, उसके बाद देना बंद कर दिया. वहीं सरायढेला में एक व्यक्ति ने शराबियों के उत्पात से निजात दिलाने का आवेदन दिया. बताया कि मुख्य सड़क से गली मुहल्लाें तक में शराबी परेशान करते हैं. लोगों को आना-जाना मुहाल कर देते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: जन शिकायत समाधान शिविर में 161 शिकायतें पहुंची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कुलपति के नाम फर्जी ईमेल और एसएसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट

Dhanbad News: जिले में साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामले में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह के नाम से फर्जी ईमेल आइडी बनायी गयी है. इस फर्जी आइडी से कई लोगों को मेल भेजकर आर्थिक सहायता के नाम पर पैसा मांगा गया है. फर्जी इमेल आइडी रामकुमार सिंह डॉट ऑफिशियल मेल 9759 @जीमेल.कॉम से यह संदेश भेजे जा रहे हैं. ईमेल में कुलपति के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है. इसकी जानकारी मिलते ही कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सतर्क किया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस प्रकार के किसी भी ईमेल पर भरोसा न करें और कोई जवाब न दें. इसी बीच, जिले के एसएसपी एचपी जनार्दनन के नाम पर भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाये जाने का मामला सामने आया है. इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से भी लोगों से संपर्क साधने और संभावित रूप से ठगी करने की कोशिश की जा रही है. दोनों घटनाएं जिले में साइबर अपराध की गंभीर स्थिति को उजागर करती हैं, जहां अब उच्च पदस्थ अधिकारियों तक को निशाना बनाया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कुलपति के नाम फर्जी ईमेल और एसएसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कांग्रेस नेताओं के दो गुट में मारपीट, कवर करने गये पत्रकारों को पीटा

धनबाद. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेशनल हेराल्ड प्रकरण में बुधवार की शाम आयोजित इडी के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गयी, जब कांग्रेस नेताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया. इस दौरान घटना को कवर करने पहुंचे मीडियाकर्मियों पर एक गुट ने हमला कर दिया. कुछ मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ दिये. जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आक्रोश से बचने के लिए मीडियाकर्मी प्रेस क्लब की ओर भागे, तो वहां भी घुसकर उनके साथ मारपीट की गयी. इस हमले में एक फोटोग्राफर लहूलुहान हो गया. पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया गया और उनके वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गये. हमले का आरोप पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी के दो पुत्रों व दो भाइयों पर लगा है. घटना के समय रशीद रजा अंसारी भी वहां मौजूद थे. 20 मिनट तक उत्पात मचाते रहे कांग्रेसी रणधीर वर्मा चौक पर करीब 20 मिनट तक कांग्रेसी उत्पात मचाते रहे. इस दौरान किसी ने उन्हें नहीं रोका. हालांकि, बाद में मीडियाकर्मियों के मोबाइल लौटा दिये गये. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर कांग्रेसी फरार हो चुके थे. मारपीट का वीडियो बनाने पर भड़के कार्यकारी अध्यक्ष के भाई-बेटे मारपीट का आरोप जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी के दो पुत्र कैफ रजा अंसारी और सैफ रजा अंसारी व दो भाई मनु और साजिद पर लगा है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम चार बजे कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे. कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित आयकर भवन के सामने इडी के विरुद्ध आयोजित था. इससे पहले रणधीर वर्मा चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के साथ आयकर भवन पहुंचे थे. प्रदर्शन के बाद कई कार्यकर्ता, जिनके वाहन रणधीर वर्मा चौक पर थे, वहां लौट आये. रास्ते में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी के पुत्रों और भाइयों का एक अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता इनामुल हक से किसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते हाथापाई हो गयी. इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने इस घटना को कवर करना शुरू किया. आरोप है कि रशीद रजा अंसारी के पुत्रों और भाइयों ने आपत्ति जताते हुए मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया. जब पत्रकार पास स्थित प्रेस क्लब में भागे, तो वे वहां भी घुसकर मारपीट करने लगे. क्या बोले रशीद रजा अंसारी मेरे पुत्रों की लड़ाई पहले पत्रकारों से नहीं हुई थी. वे मीडियाकर्मियों को पहचानते भी नहीं थे. गलतफहमी के कारण उनके पुत्रों से यह गलती हो गयी. मैं पूरे घटनाक्रम पर खेद प्रकट करता हूं. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह बोले घटना के समय मैं वहां मौजूद नहीं था. मुझे बताया गया कि रशीद रजा अंसारी के पुत्रों की लड़ाई इनामुल हक और उनके समर्थकों से हुई थी, जो कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं थे. पत्रकारों के साथ मारपीट क्यों हुई, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है. घटना की सूचना पार्टी आलाकमान को दे दी गयी है. पार्टी की ओर से मीडियाकर्मियों से खेद प्रकट किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कांग्रेस नेताओं के दो गुट में मारपीट, कवर करने गये पत्रकारों को पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: गोधर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Dhanbad News: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर चौहान बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी नागेश्वर चौहन की पुत्रवधू विमल देवी(26 वर्ष) की आग से जलने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जा रही है. विमला की शादी विक्की चौहान से मई 2022 में हुई थी. विक्की डेकोरेशन का कार्य करता है. मृतका की दो वर्ष की एक पुत्री भी है. पुलिस को मामले की जानकारी रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे मिली. इसके बाद केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, सब इंस्पेक्टर धीरज मिश्रा, संजय शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को घटना की जानकारी फोन कर दी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मृतका के मायकेवालों के इंतजार में कैंप कर रही है. मामले में केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि विमल देवी की जलकर मौत होने की सूचना मिली थी. मृतका गया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सदमा की रहनेवाली थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: गोधर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top