Hot News

April 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू

डुमरा. नयी शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को समानता, न्यायसंगत व आनंदमय वातावरण में प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के 23 उच्च विद्यालय पीएम श्री योजना (प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत उत्कृष्ट बनेगा. प्रथम फेज के तहत चयनित उक्त स्कूलों में नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्रा का संविलियन संबंधित उच्च विद्यालयों में कर दिया गया हैं. साथ ही कक्षा का संचालन भी शुरू करा दिया गया हैं. बताया गया हैं कि उक्त विद्यालयों में बच्चो को उनके दक्षता के अनुरूप चाइल्ड पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य संचालित किया जायेगा. बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ 21वीं सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र व पूर्ण विकसित नागरिक का निर्माण करना हैं. –कन्या विद्यालयों में केवल छात्राओं का होगा नामांकन पीएम श्री घोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नजदीकी मध्य विद्यालय के केवल बालिका छात्राओं का ही नामांकन कराया जायेगा. नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का अस्तित्व को छात्रों के लिए बरकरार रखा जायेगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया हैं. साथ ही उन्होंने अपने पत्र में बताया हैं कि उर्दू मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन नहीं किया जायेगा. उर्दू मध्य विद्यालय के स्थान पर अन्य नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन किया जायेगा. —पीएम श्री स्कूलों में होगी यह विशेषताएं ▪︎ स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ई-लर्निंग संसाधन ▪︎ विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा ▪︎ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार समग्र शिक्षा बहुभाषी शिक्षण प्रणाली ▪︎ कला समेत अन्य रचनात्मक गतिविधियां ▪︎ स्पोर्ट्स व शारीरिक विकास से संबंधित विशेष गतिविधि ▪︎ स्कूलों में विकसित होगा पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचा –इन उच्च विद्यालयों को बनाया गया पीएम श्री स्कूल ▪︎ बैरगनिया- जौहरीमल हाई स्कूल ▪︎ बाजपट्टी- आदर्श हाई स्कूल बाचोपट्टी नरहा ▪︎ बथनाहा- एनएसपी प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल मझौलिया एस्टेट ▪︎ बेलसंड- हितनारायण हाई स्कूल चंदौली ▪︎ बोखरा- केडीकेएन प्लस टू हाई स्कूल खरका ▪︎ चोरौत- राजनंदन ठाकुर हाई स्कूल बर्री बेहटा ▪︎ डुमरा- हाई स्कूल पररी व कमला गर्ल्स हाई स्कूल ▪︎ मेजरगंज- हाई स्कूल डुमरी कला ▪︎ नानपुर- प्लस टू जयराम जनता हाई स्कूल जानीपुर ▪︎ परिहार- शहीद चन्द्रनाथ प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोरिहारी ▪︎ परसौनी- जनता हाई स्कूल व एमएसएसडी स्मारक प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलहा मुशहरी ▪︎ पुपरी- जीएसबीजे प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल व एलएम हाई स्कूल ▪︎ रीगा- बलभद्र हाई स्कूल बभनगामा व एमएसएआर हाई स्कूल रेवासी ▪︎ रुन्नीसैदपुर- आदर्श हाई स्कूल मधौल ▪︎ सोनबरसा- अरबीबीसी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल भुतही ▪︎ सुप्पी- सार्वजनिक हाई स्कूल व प्रोजेक्ट इंदु बालिका हाई स्कूल ससौला सभा ▪︎ सुरसंड- बीआर शाही गर्ल्स हाई स्कूल व कमला दास गर्ल्स हाई स्कूल —क्या कहते हैं अधिकारी जिले में प्रथम चरण के तहत 23 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप चयनित कर संविलियन का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं. इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू कर दी गयी हैं. अब आगे विभागीय निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई किया जायेगा. प्रमोद कुमार साहू, डीईओ बॉक्स में –एमडीएम संचालन के लिए गाइडलाइन जारी डुमरा. पीएम श्री के रूप में चयनित जिले के 23 उच्च विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने को लेकर डीईओ ने गाइडलाइन जारी कर संबंधित एचएम व बीईओ को आवश्यक निर्देश दिया हैं. बताया गया हैं कि सभी विद्यालयों में बर्तन, थाली व एलपीजी गैस की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. वहीं स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से एमडीएम की आपूर्ति किये जाने की स्थिति में विद्यालय में पूर्व से उपलब्ध उपयोगी बर्तन व एलपीजी चूल्हे को आवश्यकता वाले विद्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा. डीईओ ने स्पष्ट किया हैं कि यदि रसोइया, एलपीजी, बर्तन व अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ती हैं तो ऐसी स्थिति में तीन दिनों के अंदर विद्यालयवार मांग पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि ससमय निदेशालय से मांग किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news: चार वर्षों में सूचना नहीं मिली और न दोषी पर हुई कार्रवाई

सीतामढ़ी. जिले के सोनबरसा बीपीआरओ पर पांच हजार का आर्थिक दंड लगने के बाद अब बीडीओ पर आर्थिक दंड लगना तय माना जा रहा है. मामला यह है कि चार वर्षों बाद भी आरटीआई के तहत आवेदक को न तो सूचना मिली है और न दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है. राज्य सूचना आयोग के निर्देश के बाद अब तक पत्राचार में ही यह मामला उलझा हुआ है. इस मामले में भी वही आवेदक है, जिनके एक अन्य केस में आयोग द्वारा गत दिन सोनबरसा के बीपीआरओ व भुतही के पंचायत को आर्थिक दंड लगाया गया था. — क्या है यह पूरा मामला बताया गया है कि भूतही के यदुवंश पंजियार को वर्ष 2020 में 21,000 रूपया ग्राम कचहरी में बतौर दंड देना पड़ा था, लेकिन इसका कोई बिल ग्राम कचहरी से नहीं मिल सका था. काफी प्रयास के बाद जब बिल नहीं मिला, तो पंजियार ने इसकी शिकायत पीएमओ से शिकायत की. वहां से डीएम के यहां पत्र आया, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई से मांगी. सूचना नहीं मिलने पर आयोग के यहां अपील में गए. जिला प्रशासन द्वारा आयोग को सूचना दी गई कि सूचना उपलब्ध करा दी गई है. वैसे आयोग ने एक वर्ष चार माह विलंब से सूचना देने के लिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की. — कहां-कहां पहुंचा यह मामला यह मामला पुलिस मुख्यालय, पटना पहुंचा. वहां से गृह विभाग (विशेष शाखा) को भेज दिया गया. गृह विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को ट्रांसफर कर दिया. यह कहते हुए कि उनके विभाग के क्षेत्राधिकार में मामला नहीं आता है. यही बात लिखकर सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम को मामला ट्रांसफर कर दिया, जिसके आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने अपने क्षेत्राधिकार का मामला नहीं होने की बात का उल्लेख कर सोनबरसा बीडीओ को उक्त मामला भेज दिया. साथ ही यह अवगत करा दिया है कि बिलंब से सूचना देने में विलंब के लिए 250 रूपये प्रतिदिन की दर से आर्थिक दंड निर्धारित करने को निर्देशित किया गया है. आवेदक पंज़ियार ने बताया कि न तो सूचना मिली है और न दोषी पर कार्रवाई ही हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news: चार वर्षों में सूचना नहीं मिली और न दोषी पर हुई कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या

मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या बीचबचाव करने गये मुकेश के बड़े भाई सुकेश यादव पर आरोपितों ने किया हमला मुकेश यादव ने गांव के ही राजू यादव से कुछ जमीन सूद भरना के रूप में ली थी प्रतिनिधि, कोढ़ कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत संदलपुर पंचायत के शिवाडीह यादव टोली में गुरुवार की दोपहर सूद भरना पर ली गयी जमीन में लगी मक्का फसल काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की. परिजनों के अनुसार शिवाडीह यादव टोली निवासी मुकेश यादव से करीब छह माह पूर्व गांव के राजू यादव ने तीन लाख रुपये ली थी. इसी रुपये के बदले मुकेश यादव ने राजू यादव से सूद भरना पर जमीन ली थी. उस जमीन पर मुकेश यादव ने मक्के की फसल लगायी थी. फसल पकने के बाद जब वह मक्का काटने गया तो राजू यादव ने फसल काटने से मना कर दिया. राजू यादव का कहना था कि जमीन उसकी है और फसल भी उसी की है. इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गयी. माहौल बिगड़ता देख मुकेश यादव का बड़ा भाई सुकेश यादव 45 वर्ष बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा लेकिन वहां मौजूद राजू यादव व उसके परिजनों ने उसी पर हमला कर दिया. हमले में धारदार हथियार व लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया. गंभीर हालत में सुकेश यादव को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ धमेंद्र कुमार, कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक राजू यादव व उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कहते हैं एसडीपीओ एसडीपीओ धमेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जांच पुलिस कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार

मुंगेर हेमजापुर थाना क्षेत्र के बाहाचौकी में गुरुवार को दिन के उजाले में चोरों ने शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोर जब समान चोरी कर बोरी में बंद कर जा रहा था, तो उसे भनक मिली कि पड़ोसी ने वीडियो बना लिया है. जिसके कारण चोर चोरी के समान बोरी फेंक कर भाग गया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बाहाचौकी निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह पिछले कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं. चोरों ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उनके घर का दरवाजा तोड़ कर उसके घर में प्रवेश किया. चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा, केबल, इनवर्टर, पीतल का जग एवं खाने का बर्तन, कपड़ा तथा दीवार में लगे बिजली का सामान चोरी कर ली. जिसका वीडियो किसी पड़ोसी ने बना लिया. वीडियो बनाने की भनक लगते ही चोर सामान छोड़कर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस सुने घर में चोरों ने तीन बार रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सूचना पर पहुंची हेमजापुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वापस चला गया. इधर इस चोरी की घटना का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीण एवं मकान मालिक ने बताया कि थाना में आवेदन देने से क्या फायदा होगा. पूर्व में चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया था, अब तक एक भी चोर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने इसे लेकर आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण

इस जनोपयोगी अभियान में की उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने गुरुवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में इस्तियाक आजमी के निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में बीबी राना खातून की निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने पौधरोपण कार्य के संबंध में संबंधित लाभुकों से जानकारी प्राप्त की एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्वेश्य से मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित पौधरोपण अभियान की सराहना की. उन्होंने इसके उत्तरजीविता के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कारणों व परिलक्षित पर्यावरणीय प्रदूषण के फलस्वरूप मानव अस्तित्व पर आसन्न खतरे का प्रतिकार व्यापक स्तर पर पौधरोपण है. सभी को इस जनोपयोगी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनीशा सिंह, उप निदेशक जन संपर्क सह प्रभारी डीपीआरओ आलोक कुमार, शिरीष कुमार संबंधित बीडीओ सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर – गुड फ्राइडे को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे. जिसके बाद शनिवार 19 अप्रैल को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कलैंडर के अनुसार शुक्रवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज गुड फ्राइडे अवकाश पर बंद रहेंगे. हलांकि शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलने के बाद रविवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज में सप्ताहिक अवकाश रहेगा. स्नातक पार्ट-3 में 26 अप्रैल तक नामांकन मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिये 16 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 240 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 180 तथा विज्ञान संकाय में 50 तथा वाणिज्य संकाय में 10 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. 22 अप्रैल तक स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 11 से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 18,035 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 15,228, विज्ञान संकाय में 2,616 तथा वाणिज्य संकाय में 191 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल मुंगेर – एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेजों में नामांकित सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें बीएड पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 अप्रैल तक का समय दिया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो चुकी है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 19 अप्रैल तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इधर बीएड पार्ट-1 में अबतक कुल 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बीएड पार्ट-2 में अबतक 423 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर का ताला तोड़कर सामान की चोरी

सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित विद्यापुरी मुहल्ले के महुआ रोड में एक व्यक्ति के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है. चोरों ने घर का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों द्वारा निशाना बनाया गया घर अमर कुमार मल्लिक का है. जो बीते पंद्रह अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. 17 अप्रैल को अमर कुमार मल्लिक पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार झा द्वारा उनके मकान में चोरी की सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सारा सामान निकाल लिया और अन्य सामानों को बिखेर दिया. मामले में अमर कुमार मल्लिक के बहनोई सुभाष सुपौल थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर का ताला तोड़कर सामान की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजकीय पोलिटेक्निक के पांच छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

मेसर्स इकोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मिला प्लेसमेंट सहरसा . राजकीय पोलिटेक्निक के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तहत आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में मेसर्स इकोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिविल इंजीनियरिंग शाखा के छठे सेमेस्टर के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन हुआ. चयनित छात्र-छात्राओं में प्रेरणा कुमारी, अनिकेत कुमार भगत, कुबेर कुमार झा, सचिन कुमार व रूपेश कुमार शामिल हैं. इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टेस्ट सह साक्षात्कार का आयोजन किया गया. जिसमें सिविल ब्रांच के कुल 22 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पहले चरण में लिखित परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की गयी थी. जिसके बाद 11 चयनित छात्रों का ऑनलाइन साक्षात्कार 15 अप्रैल को हुआ. अंतिम परिणाम गुरुवार को को घोषित किया गया. जिसमें पांच छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया. इस मौके पर संस्थान प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार ने मेसर्स इकोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का आभार व्यक्त करते चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह जो अवसर मिला है, इसे अपनी कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता की नई ऊंचाइयों तक लेकर जायें. विश्वास है कि यहां के सफल शिशु जहां भी जायेंगे, अपनी प्रतिभा एवं कौशल से संस्थान का नाम रौशन करेंगे. ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रो धर्मेंद्र कुमार व प्रो सौरव कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव से छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है. जो उनके कैरियर को सुदृढ़ बनाते हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी कंपनियों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर दिलाने का प्रयास किया जायेगा. सिविल ब्रांच के विभागाध्यक्ष प्रो प्रभास कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम से यह उपलब्धि प्राप्त की है. यह आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा है. प्रो सारिका कुमारी, प्रो आरती कुमारी, प्रो विक्रम कुमार, प्रो श्वेता शरण हिंदुस्तानीय सहित अन्य व्याख्याताओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ एवं चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. संस्थान ने इस पहल के लिए कंपनी एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजकीय पोलिटेक्निक के पांच छात्र-छात्राओं का हुआ चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुमन हत्याकांड में न्यायालय ने एक अभियुक्त को किया दोषी करार

मुंगेर जमालपुर प्रखंड के सिंधिया गांव निवासी सुमन कुमार हत्याकांड में मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रबल दत्ता ने एक अभियुक्त को दोषी करार दिया है. न्यायालय ने सत्र वाद संख्या 274/2023 में उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान, बचाव एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के दलील सुनने के बाद सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव के स्व .जालो यादव के पुत्र रुपेश यादव को हत्या करने एवं आर्म्स एक्ट के धाराओं में दोषी करार दिया है. अभियोजन पक्ष से एपीपी मो. शहजादा ने बहस में भाग लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 4 अप्रैल 2023 को सिंधिया गांव के अरविंद कुमार अपने दो पुत्रों कर्ण कुमार एवं सुमन कुमार के साथ घर से एक किलोमीटर दूर गेहूं का थेसर से धौनी कराने गया था. इसी दौरान अभियुक्त रुपेश यादव अपने सहयोगी छोटू साह के साथ पिस्टल लहराते हुए आया और अरविंद कुमार पर फायरिंग किया करते हुए दस लाख रुपये रंगदारी मांगा. विरोध करने पर अभियुक्तों ने उसके पुत्र सुमन कुमार को अपने साथ जबरन ले गया और एक सौ मीटर के दूरी पर ले जाने के बाद अभियुक्त रुपेश कुमार यादव ने सुमन के सर में गोली मारकर कर हत्या कर दिया था. मृतक सुमन के पिता के बयान पर नया रामनगर थाना में कांड संख्या 83/2023 दर्ज हुआ था. अन्य एक अभियुक्त छोटू कुमार का मामला न्यायालय मे विचाराधीन है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुमन हत्याकांड में न्यायालय ने एक अभियुक्त को किया दोषी करार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उमावि गिरिधरपट्टी में पठन-पाठन कार्य शुरू

– रसोईया की मौत के बाद 13 अप्रैल से बंद था विद्यालय – शिक्षा विभाग ने ली राहत की सांस, अभिभावकों में हर्ष छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरिधरपट्टी का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है. रसोईया की मौत के बाद बीते 13 अप्रैल से बंद विद्यालय का संचालन शुरू होने से शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है. वहीं छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी व्याप्त है. संचालन शुरू होने के पहले दिन विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में मृतका अमला देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वहीं उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया. श्रद्धांजलि सभा में बीआरपी एमडीएम बिनोद कुमार राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिका, रसोईया, दिवंगत रसोईया के पति धर्मदेव उरांव सहित अन्य परिजन, अभिभावक व छात्र छात्राएं शामिल हुए. एमडीएम बीआरपी श्री राम ने बताया कि गुरुवार से विद्यालय में पठन पाठन कार्य एवं मध्याह्न भोजन का संचालन शुरू कर दिया गया है. भयाक्रांत शिक्षक व छात्रों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया गया. ताकि विद्यालय में व्याप्त भय के माहौल को खत्म कर स्थिति सामान्य हो सके. मालूम हो कि एमडीएम बनाने के क्रम में आग लगने से झुलसी रसोईया की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. मौत से उपजे आक्रोश के कारण बीते 13 अप्रैल से विद्यालय का संचालन बंद था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उमावि गिरिधरपट्टी में पठन-पाठन कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top