Hot News

April 17, 2025

बिहार

Rail News- दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 205 यात्रियों से ₹1,27,545 का जुर्माना वसूला गया

नया विचार समस्तीपुर– पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती अनन्या स्मृति (Sr. DCM)  के दिशा-निर्देशन में आज दरभंगा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 205 मामलों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा पाए गए यात्रियों से कुल ₹1,27,545/- का जुर्माना वसूला गया। यह चेकिंग टीम द्वारा की गई प्रभावशाली कार्रवाई का परिणाम है, जो रेलवे राजस्व की रक्षा एवं यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।

समस्तीपुर

जिला अधिकारी ने राजस्व संग्रहण एवं भूमि उपलब्धता को लेकर की समीक्षात्मक बैठक 

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 17 अप्रैल 2025 को आंतरिक संसाधन एवं राजस्व कार्यो तथा भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 24 -25 में आंतरिक संसाधन के दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया . इसके अतिरिक्त राजस्व की समीक्षा के क्रम में खारिज दाखिल के मामलों ,परिमार्जन के मामलों तथा ई मापी के मामलों का विभागीय निदेश के आलोक में निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया ताकि जिले की रैंकिंग टॉप में बनी रहे इसमें लापरवाही करने वाले अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी .भूमि उपलब्धता के संबंध में विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी को एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को सभी प्रकार की योजनाओं हेतु चिह्नित भूमि को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हरिणा बागान कॉलोनी में जल संकट गहराया

बीसीसीएल के हरिणा बागान कॉलोनी में एक बार फिर जलसंकट गहरा गया है. दो दिनों से गंदा पानी की जलापूर्ति की जा रही है. इससे कॉलोनीवासियों की परेशानी बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि मधुबन वाशरी से स्लरी बहकर जमुनिया नदी में आ गयी है. जमुनिया नदी से प्रदूषित पानी बिना फिल्टर किये कॉलोनी में इन दिनों जलापूर्ति की जा रही है. इससे कालोनीवासियों में आक्रोश है. दूषित जलापूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ी अवैध कनेक्शन के भरमार से पहले ही अनियमित लो प्रेशर में जलापूर्ति हो रही थी और अब प्रदूषित जलापूर्ति से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. कॉलोनी ने ब्लॉक दो महाप्रबंधक से नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हरिणा बागान कॉलोनी में जल संकट गहराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : समस्याओं को ले बिजखामसं ने जीएम से की वार्ता

Dhanbad News : बिहार जनता खान मजदूर संघ ने बिजली, पानी व मजदूर समस्याओं को लेकर गुरुवार को केन्द्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में सिजुआ महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद से वार्ता की. वार्ता में संघ के लोगों ने तेतुलमारी के जीरो सीम, हनुमान गढ़ी में जर्जर तार बदलने, लो वोल्टेज समस्या समाधान करने, जीरो सीम में खदान का पानी बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने, बांसजोड़ा में ओबी डंपिंग से उड़ रहे धूलकण पर रोक लगाने, तेतुलमारी कोलियरी के मजदूरों की पदोन्नति करने आदि मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखा, जिसे पूरा करने का आश्वासन महाप्रबंधक ने दिया. ये थे मौजूद वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक के अलावा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अशोक कुमार, संघ की ओर से मंजीत राय, विक्की कुमार, अमन कुमार, औरंगजेब खान, पंकज कुमार, दिनेश कुम्हार, रामदुलारे सिंह, हरिशंकर, जुल्फीकार अंसारी, कैलाश भर, बसंत मल्लाह, सुनील राय, हीरालाल महतो, जितेन्द्र राय, धीरेंद्र कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : समस्याओं को ले बिजखामसं ने जीएम से की वार्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दान-दहेज के साथ हुआ निकाह, 10 माह बाद तलाक, प्राथमिकी दर्ज

रफीगंज. दान-दहेज के साथ निकाह हुई. लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन शादी एक वर्ष भी नहीं चली. महज 10 माह बाद निकाह तलाक पर पहुंच गया. मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के रजा नगर रोड चरकावां महमूद नोनिया टील्हा वार्ड 13 से संबंधित है. इस मुहल्ले की निवासी अख्तर हुसैन की पुत्री नूर अफशां ने प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर वार्ड 16 निवासी पति सोहराब आलम, ससुर खुर्शीद आलम, देवर आसिफ आलम, अदनान अली सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि आठ मई 2024 को सोहराब आलम से उसकी निकाह हुई थी. निकाह के बाद अपने ससुराल गयी तो उक्त सभी आरोपित कपड़े की दुकान खोलने के लिए माता-पिता से पांच लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे. असमर्थता जाहिर की तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गयी. यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा. इसके बाद वह रजानगर स्थित अपने मायके आ गयी. सात मार्च 2025 को उसका पति उसके मायके रजानगर पहुंचा और तलाक देकर चला गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दान-दहेज के साथ हुआ निकाह, 10 माह बाद तलाक, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर केस की सुनवाई की उठायी मांग

बैकुंठपुर. माले की टीम ने स्थानीय थाने के बलहां गांव की दुष्कर्म पीड़िता के परिवारवालों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. पीड़िता की मां ने टीम को बताया कि उनकी बेटी 10 अप्रैल को राजापुर बाजार गयी थी. देर रात तक नहीं लौटी, तो रात में 112 पर डायल किया. 112 वाले आये थे. मैंने उन लोगों से बात बतायी उन लोगों ने कहा कि रात हो गयी है, सुबह आकर थाना में आवेदन दीजिएगा. तब तक मेरी बेटी 11 को सुबह घर आयी. इसके बाद आरोपित आकर धमका गये. फिर भी मैंने तीन लोगों पर थाने में आवेदन दिया है. बताया कि इस घटना में मुख्य अभियुक्त पंकज सिंह है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ दिया है. पीड़िता की मां ने बतायी कि ये लोग दबंग परिवार के लोग हैं. टीम में शामिल इंकलाबी नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि बैकुंठपुर में आये दिन कमजोर लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. नीतीश प्रशासन का प्रशासन और अपराधियों पर से नियंत्रण समाप्त हो चुका है. मुख्य अभियुक्त को पकड़ कर छोड़ देना, इसका ठोस उदाहरण है. टीम ने शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी व एसपीडी ट्रायल चला कर केस की सुनवाई की मांग की. जांच टीम में भाकपा माले नेता विजय सिंह, रमेश बैठा,वकील यादव, विजय सिंह ,सुनील राम, दीपक समेत अन्य लोग थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर केस की सुनवाई की उठायी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेहूं कटाई के बीच फिर हुई बारिश से किसानों पर आफत, बढ़ीं मुश्किलें, बारिश से गेहूं फसल के नुकसान से चिंता में डूबे किसान

कटेया. गुरुवार की हुई बारिश से किसानों की फसल काफी हद तक नुकसान होने के कगार पर है. गेहूं की फसल हवा बहने पर धीरे-धीरे खेत में झड़ने लगी है. किसानों को अब खुद नहीं सूझ रहा है कि वे अपनी फसल को लेकर क्या करें. किसान चिंतित है. बता दें कि किसान अभी अपने गेहूं की फसल की कटाई पूर्ण रूप से नहीं कर पाये हैं, तभी पिछले सप्ताह आयी बारिश ने गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा दिया. गेहूं की कटाई के लिए एक सप्ताह समय आगे बढ़ गया. धूप होने पर बुधवार, गुरुवार से फसल की कटाई शुरू की गयी, तभी गुरुवार की दोपहर झमाझम हुई बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गयीं. बेमौसम बारिश से किसान अपने गेहूं की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. बहुत से खेतों में गेहूं की फसल नीचे जमीन पर गिर गयी हैं. किसान करें तो क्या कुछ समझ में नहीं आ रहा है. अगर इस तरह से मौसम होता रहा, तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेहूं कटाई के बीच फिर हुई बारिश से किसानों पर आफत, बढ़ीं मुश्किलें, बारिश से गेहूं फसल के नुकसान से चिंता में डूबे किसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर 34 हजार रुपये की ठगी

हाजीपुर. साइबर शातिरों ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर 34 हजार रुपये की ठगी की है. इस संबंध में इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र की चाणक्या कॉलोनी के रहने वाले मिथिलेश कुमार सिन्हा ने एजेंट के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ केदारनाथ जाना है. केदारनाथ जाने से पूर्व वहां पर हेलिकॉप्टर की बुकिंग कराने के लिए पवन हंस लिमिटेड ट्रेवल एजेंट को कॉल किया. छह टिकट बुक करने के लिए उन्होंने तीन बार में 34,644 रुपये अलग-अलग खाता में ट्रांसफर कर दिया. अगले दिन एजेंट ने कॉल कर कहा कि टिकट डाउनलोड नहीं हो रहा है. इसके लिए आपको प्रति टिकट इंश्योरेंस के लिए 2999 रुपये लगेगा. यह सुन मिथिलेश ने कहा कि टिकट रद्द कर सारे पैसा लौटा दीजिए. इसके बाद एजेंट ने कहा कि जीएसटी काट कर पैसा लौटाना होगा. इस पर भी मिथिलेश मान गये और कहा कि सारे पैसा रिटर्न कर दीजिए. बाद में शातिर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया. इसके बाद मिथिलेश को एहसास हुआ कि उनसे ठगी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर 34 हजार रुपये की ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवि भोजपुरी विभाग में परिचर्चा सह काव्यपाठ का आयोजन

आरा. विश्वविद्यालय के भोजपुरी-विभाग में परिचर्चा सह काव्यपाठ का आयोजन किया गया. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, डाल्टनगंज झारखंड के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नथुनी पांडेय ””आजाद”” छात्रों को भोजपुरी सिनेमा में संवाद लेखन की कला विषय पर व्याख्यान दिया और छात्रों को संवाद लेखन के गुर सिखाए. तत्पश्चात उन्होंने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति की. ”” फरके नयन उचरे कागा अंगनइया,””कोयल कुहुके अमराई में बन-बन कुसुम फुलाइल””, सोना अइसन देह जरे रूपा अइसन रूप”” जैसे गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया. छात्रों ने भी अपनी कविताएं एवं गीत सुनाए. धीरेंद्र कुमार सिंह,आशा कुमारी,रोहित कुमार,प्रणव भार्गव,ढुनमुन सिंह आदि छात्रों ने अपनी-अपनी कविताएं सुनायी. अंत में विभागाध्यक्ष डाॅ दिवाकर पांडेय ने ””निमन नाहीं लागेला अइसन झमेला”” और आसरा के दियरा जरावल करीं जैसे गीतों को सुनाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवि भोजपुरी विभाग में परिचर्चा सह काव्यपाठ का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : पुणे में पंक्चर बनाने वाले ने लिया 3.80 लाख रुपये का बिजनेस लोन, ठग ने उड़ाये रुपये

हाजीपुर. साइबर शातिरों ने एक पंक्चर बनाने वाले को अपना निशाना बनाया है. उसके खाते से बिजनेस लोन के तीन लाख 79 हजार 283 रुपये की निकासी कर ली गयी. पलक झपकते ही शातिरों ने दो बार में दो लाख 95 हजार 500 रुपये खाते से निकाल लिये. इस संबंध में पातेपुर के रहनेवाले मो. सरफराज ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पुणे से कुछ दिन पहले पातेपुर अपने घर आया था. उसने वहां के निजी बैंक से बिजनेस लोन लिया था. सरफराज पुणे में पंक्चर बनाने का काम करता है. साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. किस्त की राशि में बदलाव करने का दिया झांसा पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया था. इसी दौरान उसने स्क्रीन शेयर कर लिया. कॉल करने वाले शख्स ने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताया. उसने पहले सरफराज के बारे में पूरी जानकारी दी, जिससे उसे यकीन हुआ कि वह बैंक से बोल रहा है. इसके बाद कहा कि आपके लोन की किस्त 3744 रुपये प्रति महीने में बदलाव कर 11,977 रुपये कर दूं. इससे जल्द ही लोन खत्म हो जायेगा और आगे अधिक रुपये का बिजनेस लोन मिलेगा. शातिर के झांसे में सरफराज फंस गये और उन्होंने कहा कि हां किस्त की राशि में बदलाव कर दीजिए. जैसे ही पीड़ित ने हां कहा और शातिर के बताये अनुसार मोबाइल से छेड़छाड़ कर उनके खाते से दो बार में दो लाख 95 हजार 500 रुपये की निकासी हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : पुणे में पंक्चर बनाने वाले ने लिया 3.80 लाख रुपये का बिजनेस लोन, ठग ने उड़ाये रुपये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top