Hot News

April 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोतिहारी में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार

Motihari News, सुजीत पाठक: मोतिहारी में अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी जिला पुलिस ने पलनवा थाना क्षेत्र में एक अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने की मशीनें जब्त की गई हैं. पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर SDPO रक्सौल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, जिसमें रामगढ़वा, भेलाही और रक्सौल थानों की टीमें शामिल थीं. इस संयुक्त ऑपरेशन में लगातार 12 घंटे तक छापेमारी चली, जिसके बाद इस अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान मास्टरमाइंड पंकज और राजेश्वर सिंह गिरफ्तार पुलिस ने गन फैक्ट्री के संचालन में शामिल दो मुख्य आरोपी पंकज सिंह और राजेश्वर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह फैक्ट्री मुर्गी फार्म की आड़ में चलाई जा रही थी. उनकी निशानदेही पर दो और अपराधियों अमिताभ शर्मा (छपरा) और मोहम्मद नौयर आलम (मुंगेर) को भी गिरफ्तार किया गया. ये दोनों मुख्य टेक्नीशियन और ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे . छापेमारी करती टीम क्या- क्या बरामद हुआ पुलिस की कार्रवाई में कई पिस्टल, कारबाइन, कारतूसों का जखीरा और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गई. एसपी ने बताया कि अमिताभ शर्मा की निशानदेही पर एक और कारबाइन, पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया गया है. बरामद हथियार टीम को दूसरे जिलों में भेजा गया पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. दो और विशेष टीमों को छपरा और मुंगेर भेजा गया, जहां से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क राज्यभर में हथियारों की सप्लाई का बड़ा केंद्र बन चुका था. हमारी टीम ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता पाई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 27 जिलों में अगले 24 घंटे होगी मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट The post मोतिहारी में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और साथ ही तेजी से उगेंगे नए बाल, धनिया पानी का इस तरह करें इस्तेमाल

Hair Care Tips: धनिया एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी. यह एक मशहूर हर्ब है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाना बनाने में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि धनिया का पानी बालों की ग्रोथ बढ़ाने, जड़ों को मजबूत करने और स्कैल्प हेल्थ को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से धनिया के पानी का इस्तेमाल अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं. धनिया के पानी से बालों को धोएं अगर आप अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको धनिया के पानी से अपने बालों को धोना चाहिए. इसके लिए आपको एक मुट्ठी ताजे धनिए के पत्तों को 2 कप पानी में 10 मिनट तक उबाल लेना होगा. अब इसे ठंडा होने दें, फिर छान लें और शैंपू करने के बाद बालों को धोने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको कुछ ही समय में अंतर दिखने लगेगा. बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने  ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल धनिया पानी से स्कैल्प मसाज धनिया पानी से स्कैल्प का मसाज करने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है. इसके लिए आपको बराबर मात्रा में धनिया पानी को नारियल या अरंडी के तेल के साथ मिला लेना होगा. इसे स्कैल्प में 5 से10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर धो लें. कुछ ही दिन इसके इस्तेमाल से आपको काफी फायदा हो सकता है. धनिया हेयर मास्क आपके बालों और स्कैल्प के लिए धनिया हेयर मास्क को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बालों को तेजी से लंबा करने के लिए आपको सबसे पहले ताजा धनिया पत्तियों को पेस्ट बना लेना होगा और उसमें धनिया पानी और एलोवेरा जेल मिला लेना होगा. अब आपको इसे अपने स्कैल्प और बालों पर 30 से 40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना होगा. अंत में अपने बालों को धो लें. ये भी पढ़ें: Hair Growth Remedy: चांद से चिकने सिर पर भी एक बार फिर उगने लगेंगे बाल, ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम The post Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और साथ ही तेजी से उगेंगे नए बाल, धनिया पानी का इस तरह करें इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा

Success Story of IAS Pooja Gupta: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके शिशु अपने जीवन में सफलता पाएं और उनका नाम रोशन करें. हालांकि जब एक मां खुद वर्दी में हो और उसकी बेटी उससे भी ऊंचा मुकाम हासिल कर ले तो सफलता की यह कहानी और भी प्रेरणादायक बन जाती है. ऐसी ही एक मिसाल हैं पूजा गुप्ता (Pooja Gupta) की, जिनकी मां सब-इंस्पेक्टर हैं और उन्होंने IAS बनकर ना सिर्फ अपने परिवार का सपना पूरा किया बल्कि हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की रोशनी बन गईं. पूजा ने दो बार UPSC पास करके यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं होती. आइए जानते हैं पूजा गुप्ता की सफलता की कहानी (Success Story of IAS Pooja Gupta) विस्तार से. मेडिकल की पढ़ाई के साथ की यूपीएससी की तैयारी (Success Story) रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, पूजा गुप्ता की मां रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और पूजा को सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा उन्होंने ही दी. पूजा ने 2020 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की. 12वीं के बाद उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई शुरू की लेकिन साथ ही साथ UPSC की तैयारी भी जारी रखी. यह भी पढ़ें- Success Story: JEE टॉपर धैर्या छोड़ी विदेश में करोड़ों का पैकेज, कर रही हैं ये काम पहले IPS और फिर बनीं IAS (Success Story of IAS Pooja Gupta) पूजा गुप्ता ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली और IPS अधिकारी बन गईं लेकिन उनके दादा चाहते थे कि पूजा सिविल सेवा अधिकारी (IAS) बने, इसलिए उन्होंने फिर से कोशिश की और IAS बनकर उनका सपना पूरा कर दिया. पूजा को स्कूली दिनों में एक DCP ने सम्मानित किया था, जिससे उन्हें IAS बनने की प्रेरणा मिली. यह भी पढ़ें- Success Story: यूपी की बेटी का कमाल, BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, तनु बनीं IPS तैयारी के दौरान पूजा की स्ट्रैटेजी (UPSC Success Story in Hindi) पढ़ाई के दौरान पूजा गुप्ता ने इंटरनेट, टॉपर्स के इंटरव्यू, NCERT बुक्स, न्यूजपेपर और प्रशासनी वेबसाइटों की मदद ली. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट (Anthropology) था, जिसमें उन्हें पहले से रुचि थी. सफलता के लिए क्या जरूरी? (UPSC Success Story in Hindi) पूजा की इस सफलता में उनके परिवार का काफी सपोर्ट रहा. चाहे वह मां की वर्दी से मिली प्रेरणा हो या पिता का निरंतर सहयोग. पूजा की सफलता की कहानी हमें सिखाती है कि अगर इरादा पक्का हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता The post Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KL Rahul और Athiya Shetty की बेटी की पहली तसवीर आई सामने, कुछ ऐसी दिखती है बेबी गर्ल, नाम भी है यूनिक

KL Rahul Athiya Shetty Baby Girl Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बेटी के घर में आने से क्रिकेटर केएल राहुल से लेकर पूरा परिवार काफी खुश हैं. इंटरनेट पर नेटिजन्स नन्ही परी की एक तसवीर देखने के लिए बेताब हैं. अब कपल ने फाइनल अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो शेयर की है. साथ ही उसका क्यूट सा नाम भी बताया. अथिया ने बेटी की पहली तसवीर की शेयर अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें क्रिकेटर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं. वहीं अथिया उसे प्यार से निहार रही है. बेबी का फेस तो नहीं दिख रहा है, लेकिन वह व्हाइट कलर के कपड़े में रैप है. इसी के बाद कपल ने नन्ही गुड़िया का नाम रिवील किया, जो ‘इवारा’ है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ… इवाराह/ इवारा ~ भगवान का तोहफा.” View this post on Instagram A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul) अथिया और केएल की बेटी को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड अथिया शेट्टी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, ”वाह आपकी बेबी गर्ल कितनी क्यूट है… नन्ही जान को देखकर मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेबी गर्ल कितनी लकी है… केएल राहुल इसके पिता है. बहुत प्यार नाम आपने रखा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नन्ही परी को देखकर खुश हो गया.. ये आपके जीवन में खुशियां लेकर ही आई है.” अथिया और केएल के बारे में अथिया और केएल राहुल ने कुछ समय तक सीक्रेट रूप से डेटिंग करने के बाद जनवरी 2023 में शादी कर ली है. उन्होंने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की. कपल ने अपने पहले शिशु का स्वागत 24 मार्च, 2025 को किया. अब 18 अप्रैल को उन्हें एक झलक दिखाते हुए नाम का खुलासा किया. यह भी पढ़ें- Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने… The post KL Rahul और Athiya Shetty की बेटी की पहली तसवीर आई सामने, कुछ ऐसी दिखती है बेबी गर्ल, नाम भी है यूनिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 मई से FasTag की जगह GNSS से कटेगा टोल, जानिए कैसे काम करता है यह नया सिस्टम

1 मई 2025 से सड़कों पर यात्रा और भी सहज हो जाएगी, क्योंकि केंद्र प्रशासन एक नया GPS-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू करने जा रही है. इस दिशा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) FASTag प्रणाली को पूरी तरीके से समाप्त कर, सैटलाइट आधारित इस अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने की तैयारी में है. इस नई प्रणाली के तहत टोल की गणना वाहनों द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर की जाएगी. आइये विस्तार से जानते हैं क्या है यह GPS-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम और यह काम कैसे करेगा. देश में टोल वसूली के लिए इस्तेमाल हो रहे फास्टैग सिस्टम को जल्द ही ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) से बदला जाएगा. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में घोषणा की कि GNSS आधारित नया टोल सिस्टम अप्रैल के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा. पहले यह प्रणाली 1 अप्रैल से लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ देरी के बाद अब इसे आगामी 15 दिनों के भीतर पूरी तरीके से देशभर में लागू किया जाएगा. कैसे काम करेगा GNSS आधारित टोल सिस्टम RFID तकनीक वाले FASTag की तरह ही GNSS (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) आधारित टोल सिस्टम भी शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसमें गाड़ी की विंडशील्ड पर टैग लगाने की जरूरत नहीं होगी. इस नई व्यवस्था में वाहनों में एक ऑन-बोर्ड यूनिट (OBU) या ट्रैकर लगाया जाएगा, जिससे सैटेलाइट के जरिए उनकी मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी. वाहन ने कितनी दूरी हाईवे पर तय की है, उसी के आधार पर टोल की राशि तय होगी और लिंक किए गए डिजिटल वॉलेट से ऑटोमैटिक कट जाएगी. यह आधुनिक टोल सिस्टम प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों विकल्पों को सपोर्ट करेगा. यह भी पढ़े: 2025 में Hero ने फिर मारी बाजी! Glamour और Super Splendor XTEC बनीं और भी स्मार्ट FASTag यूजर्स को करने पड़ेंगे यह काम  30 अप्रैल 2025 तक वाहन मालिक अपने मौजूदा FASTag का उपयोग कर सकते हैं. 1 मई से सभी वाहनों में प्रशासन द्वारा अनुमोदित GPS डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा. नई प्रणाली के तहत वाहन मालिकों को अपने बैंक खाते को GPS टोल सिस्टम से लिंक करना होगा.  पूरी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, पुराना FASTag स्टिकर हटाया जा सकेगा. GNSS आधारित टोल सिस्टम से यात्रियों को होगा बड़ा लाभ नई GNSS (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) आधारित टोल प्रणाली से हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इस तकनीक के जरिए अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे इंतजार का समय बचेगा और सफर ज्यादा सुगम बनेगा. आप जितना सफर करेंगे उतना ही टोल का हिसाब देना होगा. इस प्रणाली के लागू होने से मैनुअल त्रुटियों की संभावना कम होगी और धोखाधड़ी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post 1 मई से FasTag की जगह GNSS से कटेगा टोल, जानिए कैसे काम करता है यह नया सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर लॉटरी 2025: 6 करोड़ का पहला इनाम, जनता के लिए सुनहरा मौका!

PUNJAB STATE BAISAKHI BUMPER LOTTERY 2025: पंजाब प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी ‘पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर लॉटरी 2025’ का आयोजन किया गया है और इस बार पहला इनाम है पूरे ₹6 करोड़, वो भी गारंटीड तौर पर आम जनता को! PUNJAB STATE BAISAKHI BUMPER LOTTERY 2025: क्या है खास? पहला इनाम:₹6 करोड़ (Guaranteed to Public) दूसरा इनाम:₹1.5करोड़ के दो पुरस्कार तीसरे से लेकर आठवें इनाम तक लाखों की संख्या में कैश प्राइज. टिकट की कीमत:₹500 मात्र ड्रॉ की तारीख: 19 अप्रैल 2025 यह भी पढ़ें: Mahadev Satta App को लेकर IPL 2025 में फिर मचा बवाल, कैसे होता है सट्टेबाजी का यह स्पोर्ट्स? यह भी पढ़ें: 49 रुपये लगाकर ड्रीम 11 से आप भी जीत लेंगे 3 करोड़, रातोंरात खुल जाएगी किस्मत PUNJAB STATE BAISAKHI BUMPER LOTTERY 2025: टिकट कहां से खरीदें? लॉटरी टिकट पंजाब राज्य अधिकृत विक्रेताओं से या अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल्स से आसानी से खरीदे जा सकते हैं. ध्यान दें, टिकट खरीदते समय पक्की रसीद जरूर लें. PUNJAB STATE BAISAKHI BUMPER LOTTERY 2025: लॉटरी कैसे चेक करें? ड्रॉ के बाद Punjab State Lotteries की आधिकारिक वेबसाइट पर विजेता सूची अपलोड की जाएगी. वहां से आप अपना टिकट नंबर मिलाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें टेक टिप्स की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें डिस्क्लेमर : यह लेख केवल जानकारी देने के लिए लिखा गया है. हम अपने पाठकों को किसी भी तरह की लॉटरी या सट्टा गतिविधियों में भाग लेने की सलाह नहीं देते. लॉटरी एक तरह का जुआ है, चाहे यह किसी राज्य प्रशासन द्वारा ही क्यों न संचालित की जा रही हो. यह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. इसमें भाग लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें और जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें. The post पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर लॉटरी 2025: 6 करोड़ का पहला इनाम, जनता के लिए सुनहरा मौका! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेतिया : रोड बनाने के दौरान डेढ़ दर्जन परिवार हुए बेघर, खुले आसमान के नीचे टेंट में रहने को मजबूर

बेतिया, चंद्रप्रकाश आर्य : जिले के बगहा अनुमंडल के बिंदवलिया के बोदसर गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवार के लोग सैनिक रोड निर्माण के दौरान जद में आ गए. इन सभी लोगों को निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक स्तर पर मौके से हटा दिया गया है. इसमें अधिकतर लोग गरीब और भूमिहीन परिवार से हैं और पास की खाली जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी व तिरपाल लगाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे हैं. अभी से सता रहा बरसात का डर : पीड़ित  पीड़ितों ने बताया कि हम सभी गरीब भूमिहीन परिवार से आते हैं और करीब 15 से 20 वर्षों से सड़क के प्रशासनी भूमि में घर बनाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे थे. इधर प्रशासन द्वारा सैनिक रोड निर्माण के दौरान सभी परिवार को हटा दिया गया है, जिससे वह किसी तरह झुग्गी झोपड़ी व तिरपाल लगाकर परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे हैं. कड़ी धूप में काफी परेशानी हो रही है, बरसात का मौसम आने वाला है. ऐसे में समय रहते उन्हें स्थाई तौर पर विस्थापित नहीं किया जाता है तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.  सिकटा भाकपा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता से मिलते पीड़ित विधायक से मिले पीड़ित  अपनी समस्या को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने सिकटा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई. मामले को गंभीरता से लेते हुए माले विधायक ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी के साथ न्याय होगा और भूमिहीन गरीब परिवारों को प्रशासन द्वारा वासगीत भूमि के लिए जो पर्चा उपलब्ध कराया जाता है उसके तहत उन्हें भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सीओ ने भी किया आश्वस्त वहीं, उन्होंने गरीब भूमिहीनों की समस्या को लेकर स्थानीय सीओ निखिल कुमार से बात करते हुए भूमिहीन परिवार के लोगों को जांच पड़ताल कर उन्हें बरसात पूर्व ही वासगीत भूमि उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि बरसात के दिनों में उन्हें परेशानी की समस्या उत्पन्न नहीं हो. इस पर सीओ ने आश्वस्त किया कि सैनिक रोड के जद में आने वाले गरीब भूमिहीन परिवार को एक सप्ताह में चिन्हित करते हुए उन्हें प्रशासनिक स्तर पर  वासगीत भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी .मौक पर माले अंचल सचिव भिखारी प्रसाद,परशुराम यादव ,लालाबाबू सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Bihar News : बिहटा-मनेर मार्ग को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, अब पटना के जेपी गंगा पथ तक सफर होगा आसान The post बेतिया : रोड बनाने के दौरान डेढ़ दर्जन परिवार हुए बेघर, खुले आसमान के नीचे टेंट में रहने को मजबूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या भारत बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य? मुस्लिम देश ने भी जताई बड़ी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग को लेकर हिंदुस्तान को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. दशकों से सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की मांग कर रहे हिंदुस्तान को हाल ही में उस समय प्रोत्साहन मिला जब अंतरप्रशासनी वार्ता (IGN) के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत तारिक अलबनई ने हिंदुस्तान को संभावित प्रमुख दावेदार बताया. उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा परिषद के विस्तार का निर्णय लिया जाता है, तो हिंदुस्तान निश्चित रूप से स्थायी सदस्यता पाने वालों में अग्रणी होगा. राजदूत अलबनई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का उद्देश्य विश्व के सभी क्षेत्रों और देशों को प्रतिनिधित्व देना होना चाहिए, न कि केवल ताकतवर और प्रभावशाली देशों को. उन्होंने हिंदुस्तान को वैश्विक मंच पर एक “बड़ा और महत्वपूर्ण” देश बताया और यह भी स्पष्ट किया कि कुवैत हिंदुस्तान के स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन करता है. अलबनई ने इस बात का उल्लेख भी किया कि यदि सुरक्षा परिषद की सदस्य संख्या 21 से बढ़ाकर 27 की जाती है, तो हिंदुस्तान की दावेदारी सबसे मजबूत होगी. उन्होंने याद किया कि बीते वर्ष उन्होंने और ऑस्ट्रिया के सह-अध्यक्ष राजदूत अलेक्जेंडर मार्शिक ने हिंदुस्तान का दौरा कर उच्च स्तर पर सुरक्षा परिषद सुधार पर चर्चा की थी. उन्होंने माना कि सुधार की प्रक्रिया जटिल है, लेकिन इसमें स्थिरता के साथ सार्थक प्रगति हो रही है. इसे भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में पुरुष से बने किन्नर, लेकिन क्यों? हिंदुस्तान, ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ मिलकर G4 समूह के अंतर्गत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए वर्षों से अभियान चला रहा है. हाल ही में हिंदुस्तान ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के उस सुझाव को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने मुस्लिम देश को स्थायी सदस्यता देने की मांग की थी. हिंदुस्तान का रुख स्पष्ट है कि सुरक्षा परिषद में धर्म या क्षेत्र के आधार पर नहीं, बल्कि वैश्विक प्रभाव और योगदान के आधार पर सदस्यता दी जानी चाहिए. जहां हिंदुस्तान के समर्थन में अमेरिका, फ्रांस और रूस जैसे वर्तमान स्थायी सदस्य देश हैं, वहीं चीन हिंदुस्तान की दावेदारी का विरोध करता आ रहा है. चीन को आशंका है कि यदि हिंदुस्तान को स्थायी सदस्यता मिलती है तो एशिया में उसका वर्चस्व कमजोर पड़ सकता है. दूसरी ओर पाकिस्तान भी सुरक्षा परिषद में विस्तार का विरोध कर रहा है ताकि हिंदुस्तान की सदस्यता की राह में अड़चन बनी रहे. फिलहाल हिंदुस्तान के लिए यह समाचार एक कूटनीतिक बढ़त है और यह संकेत देती है कि यदि वैश्विक सहमति बनती है तो हिंदुस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने के बेहद करीब हो सकता है. इसे भी पढ़ें: यूपी-बिहार के छात्रों को नहीं मिलेगा वीजा, जानें क्यों? The post क्या हिंदुस्तान बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य? मुस्लिम देश ने भी जताई बड़ी सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा

Oats Masala Vada Recipe: अक्सर जब बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक्स की बात आती है, तो हर मां यही चाहती है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो हेल्दी के साथ टेस्टी भी हो. ऐसे में अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो ओट्स मसाला वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसे चना दाल, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर कुरकुरा वड़ा बनाया जाता है, तो इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. इसे आप टिफिन में पैक कर सकते हैं, चाय के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर हल्के नाश्ते में इंजॉय कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं टेस्टी और हेल्दी ओट्स मसाला वड़ा बनाने की आसान विधि. सामग्री ओट्स – 1/3 कप दही – 1/2 कप चावल का आटा – 1/2 चम्मच नहीं, 1/2 कप नमक – 1/2 चम्मच काली मिर्च – 1/2 चम्मच हरी मिर्च – 1-2 अदरक – 1 इंच ओट्स मसाला वड़ा बनाने की विधि सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. फिर इसे एक बाउल में निकाल कर रखें. पिसे हुए ओट्स में इसमें चावल का आटा, अदरक, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला दें. फिर इसमें दही मिलाकर एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. ध्यान रखें की दही बहुत ज्यादा पतला या खट्टा न हो. जब आटा तैयार हो जाए, तो इससे छोटे छोटे गोल आकार बना लें. इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करें और इसे कुरकुरा और सुनहरा होने तक डीप-फ्राई करें. जब यह ब्राउन हो जाए तो इसे निकालें और अपनी मनपसंदीदा चटनी या सॉस के साथ परोसें और एन्जॉय करें. ये भी पढ़ें: Karela Tikki Recipe: करेले की कड़वाहट को भूल जाएं, बनाएं हेल्दी और टेस्टी करेले की टिक्की ये भी पढ़ें: Aloo Kurkure Recipe: आलू से बनाएं क्रिस्पी और चटपटे कुरकुरे, आसान है रेसिपी The post Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

Paan Sweet Recipe: मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. चाहे पार्टी हो या त्योहार हर समय मिठाई की डिमांड बहुत हाई रहती हैं. ऐसे में अगर आप भी मिठाई के दीवाने है, तो आज हम आपके लिए पान की मिठाई रेसिपी लेकर आए है. जो आप अपने घर आए मेहमानों को खिलाकर खुश कर सकते हैं. ये रेसिपी जितना सुनने में अच्छी है उतनी ही खाने में. आइए जानते है इसे बनाने की विधि.  पान मिठाई बनाने की सामग्री  पान के पत्ते– 4-5 (ताजे) गुलकंद– 2 छोटे चम्मच टूटी फ्रूटी– 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल पाउडर– 1 बड़ा चम्मच (गार्निश किया हुआ) सौंफ– 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर– एक छोटा चम्मच  चेरी– 2-3 (सजावट के लिए) पान मसाला– 1 बड़ा चम्मच लौंग– 4-5 (पान बंद करने के लिए) Chilli Paneer Maggi Recipe: जब भूख हो तेज और टाइम हो कम, तो ट्राय करें ये चिली पनीर मैगी रेसिपी  यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और पान मिठाई बनाने की विधि सबसे पहले पान के पत्तों को हल्के से धोकर सुखा लें. फिर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें.  अब एक बाउल में गुलकंद, टूटी फ्रूटी, नारियल पाउडर, सौंफ, इलायची पाउडर और मीठा माउथ फ्रेशनर मिलाएं. अब पीसा हुआ पान का पत्ता में ये सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मिक्स कर लें.  अब छोटे छोटे आकार में इसको शेप दें.  आप इसके ऊपर से सजावट के लिए पान मसाला और चेरी डालें.  अब तैयार है आपका पान मिठाई रेसिपी. इसके खाए और मजेदार स्वाद का आनंद लें.  The post दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top