Hot News

April 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

सनी देओल की फिल्म जाट इस समय सिनेमाघरों में चल रही है और यह 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. हालांकि फिल्म उतने खास नंबर्स बटोर नहीं पाई, लेकिन इसकी चर्चा खूब हो रही है. फिल्म ने सिकंदर को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने अबतक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच मेकर्स ने जाट 2 को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है. आने वाले दिनों में जाट के लिए हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 आज रिलीज हो गई है. यह फिल्म अक्षय के लिए एक अच्छा मौका है, जिससे वह करीब दो साल पुरानी टक्कर का जवाब सनी देओल को दे सकते हैं. एक ही हफ्ते में गदर 2 ने ओएमजी 2 को छोड़ दिया था पीछे 2023 में सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 एक ही दिन रिलीज हुई थी. दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरीं, लेकिन गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा. इसकी जबरदस्त कमाई ने ओएमजी 2 को काफी पीछे छोड़ दिया. उस समय दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन सनी देओल की फिल्म ने अक्षय की रिलीज को काफी नुकसान पहुंचाया था. ओएमजी 2 ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था, जबकि गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ रुपये कमा लिए थे. पहले हफ्ते में अक्षय, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ने 85-05 करोड़ का कलेक्शन किया. तो दूसरी तरफ अक्षय की मूवी ने पहले ही हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई कर ली. अब बॉक्स ऑफिस पर कौन बनेगा किंग? जाट और केसरी 2 की रिलीज के बीच करीब 8 दिन का अंतर है, लेकिन इसे सीधा टकराव नहीं कहा जा सकता. फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म सनी देओल की जाट के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. अगर केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसका सीधा असर जाट पर पड़ सकता है. केसरी 2 की रिलीज की वजह से हिंदी भाषी क्षेत्रों में जाट के शो और स्क्रीन की संख्या कम हो सकती है. साथ ही, एक बड़ा नया विकल्प उपलब्ध होने की वजह से कई दर्शक जाट की जगह केसरी 2 देखना पसंद कर सकते हैं. इस तरह अक्षय को दो साल पहले का हिसाब चुकता करने का मौका मिल सकता है, जब सनी देओल की फिल्म ने उनके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को प्रभावित किया था. हालांकि, असली नतीजा तो दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. यहां पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन The post सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड

IPL 2025 Dasun Shanaka Joins Gujarat Titans Squad: आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समाचारें आ रही हैं. लगातार टीमों को उनकी जगह रिप्लेसमेंट किए जा रहे हैं. गुजरात टाइटंस को दोहरा झटका लगा था, पहले उनके तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा चोट किसी कारणवश अपने घर लौट गए. उसके बाद उसके ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स बाहर हो गए. हालांकि गुजरात टाइटंस (GT) ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर फिलिप्स के स्थान पर श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को आईपीएल 2025 के शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. लीग द्वारा जारी एक मीडिया बयान में कहा गया, “गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के शेष सत्र के लिए घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है.” ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) को 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लग गई थी. यह चोट उस वक्त लगी जब प्रसिध कृष्णा के ओवर में ईशान किशन ने पॉइंट की ओर एक शॉर्ट बॉल को पुश करके रन चुराने की कोशिश की. फिलिप्स ने रन को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में वह चोटिल हो गए और कुछ देर बाद मेडिकल टीम के साथ मैदान से बाहर ले जाए गए. एक भी मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए थे फिलिप्स वह विश्व स्तर के क्षेत्ररक्षक माने जाते हैं और GT ने उन्हें एसआरएच के खिलाफ फील्डिंग के लिए इस्तेमाल किया था. उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार क्षेत्ररक्षण किया था और उन्हें उस टूर्नामेंट का बेस्ट फील्डर घोषित किया गया था. फिलिप्स को आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में GT ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ग्लेन फिलिप्स अभी तक आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए कोई मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए थे.  अनुभवी ऑलराउंडर हैं शनाका दासुन शनाका एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, उन्होंने श्रीलंका के लिए 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1456 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 19.67 और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 33 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने 71 वनडे और 6 टेस्ट मैच भी स्पोर्ट्से हैं. वनडे में उन्होंने 1299 रन बनाए हैं (औसत 22.39) जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं उन्होंने 27 विकेट भी लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 140 रन बनाए हैं और 13 विकेट झटके हैं. 🚨 NEWS 🚨 Gujarat Titans pick Dasun Shanaka as a replacement for the injured Glenn Phillips. Details 🔽 #TATAIPL | @gujarat_titans — IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2025 शानदार रहा है टी20 कैरियर शनाका 2022 एशिया कप विजेता श्रीलंकाई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. वह टी20 लीग सर्किट में भी जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 243 टी20 मैचों में 4449 रन बनाए हैं और 91 विकेट झटके हैं. वह इससे पहले 2023 में भी GT का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 3 मैच स्पोर्ट्से थे और 10 रन बनाए थे. इस बार उन्हें 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है. हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि क्या टीम उन्हें स्पोर्ट्सने का मौका देगी.  गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में बेहतर गुजरात टाइटंस का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है. उसने अब तक स्पोर्ट्से गए 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है. उसे आखिरी मैच में लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब उसका अगला मुकाबला अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा. यह मैच 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से होगा.   जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उखड़ा क्लासेन का स्टंप, मां के साथ बैठे बेटे अंगद का सेलीब्रेशन वायरल, Video SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है हिंदुस्तान में होगा वर्ल्डकप, पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, क्या इंडिया स्पोर्ट्सने आएगी पाक टीम! जानें अपडेट The post टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway News: छुट्टियों में ट्रेन से घूमने का है प्लान? इन तारीखों में कैंसिल हैं कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Railway News: गर्मियों का मौसम आते ही लोग वेकेशन के लिए अलग-अलग जगहों पर घूमने निकलते हैं. ऐसे में ट्रेन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रांसपोर्ट विकल्प बनता है. लेकिन अगर आपने भी अप्रैल के महीने में ट्रेन से यात्रा की योजना बनाई है, तो यह समाचार आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने अप्रैल में कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कब-कब और कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द? 18 से 24 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी इतनी ट्रेन 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 18 से 23 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू कौन-कौन सी ट्रेनों पर रखें नजर 23 अप्रैल: 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल: 20827 जबलपुर-संतरागाछी, 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द, 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली, 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली 18 अप्रैल: 22843 बिलासपुर-पटना, 12870 हावड़ा-मुंबई, 12906 शालीमार-पोरबंदर, 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी 20 अप्रैल: 22844 पटना-बिलासपुर, 12869 मुंबई-हावड़ा, 12811 एलटीटी-हटिया 19 अप्रैल: 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा, 20822 संतरागाछी-पुणे, 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो, 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा 21 अप्रैल: 20821 पुणे-संतरागाछी, 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला, 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो, 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी 22 अप्रैल: 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद, 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी 25 अप्रैल: 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद 21, 23, 24 अप्रैल: 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश से बेहाल होगें ये राज्य, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगा प्रकोप यह भी पढ़ें.. Robert Vadra : ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से क्या किया सवाल? तीसरे दिन ED दफ्तर पहुंचे यह भी पढ़ें.. नीले ड्राम के बाद काला सांप! मेरठ में फिर एक पति की हत्या,समाचार पढ़ कर कांप जाएगी रूह The post Railway News: छुट्टियों में ट्रेन से घूमने का है प्लान? इन तारीखों में कैंसिल हैं कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बदले नियम कायदे, अब दस्तावेज पर नहीं होंगे रैयतों के साइन

Bihar Land Registry: पटना. बिहार में अब जमीन निबंधन के दस्तावेज में अब खरीदने और बेचने वाले रैयतों के साइन नहीं होंगे. निबंधन के दौरान क्रेता और विक्रेता के दस्तावेज पर बायोमेट्रिक निशान को ही उनका डिजिटल साइन माना जाएगा. पेपरलेस या ई-निबंधन की दिशा में राज्य आगे बढ़ रहा है. इस कड़ी में ही अब दस्तावेज को हस्ताक्षर से मुक्त किया जा रहा है. यह व्यवस्था मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सभी प्रकार के निबंधन में भी लागू की गयी है. पेपरलेस हुए 10 निबंधन कार्यालय मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शुरुआती चरण में 10 निबंधन कार्यालयों में 22 अप्रैल से पेपरलेस निबंधन की शुरुआत करने का पत्र जारी किया है. शेखपुरा, जहानाबाद और भोजपुर अवर निबंधन कार्यालय में नई प्रक्रिया से जमीन की रजिस्ट्री की तैयारी है. इसके अलावा सोनपुर (सारण), पातेपुर (वैशाली), बाढ़, फतुहां व संपतचक (पटना), डेहरी (रोहतास) एवं केसरिया (पूर्वी चंपारण) अवर निबंधक कार्यालयों में ई-निबंधन से जमीन की रजिस्ट्री होगी. विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक सुशील कुमार सुमन ने उक्त निबंधन कार्यालयों में ई-निबंधन साफ्टवेयर से निबंधन कराने की तैयारी करने को कहा है. निबंधन की प्रक्रिया में आएगा बड़ा बदलाव विभागीय पदाधिकारी के अनुसार इससे निबंधन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आएगा. इससे पारदर्शिता भी आएगी. साथ ही क्रेता और विक्रेता को अधिक समय भी नहीं लगेगा. इस प्रक्रिया के तहत अब कागज पर कोई काम नहीं होगा. जमीन के बारे में सभी जानकारी जो अब तक कागज पर दी जाती थी, सीधे कंप्यूटर में एंट्री की जाएगी. क्रेता, विक्रेता और जमीन की जानकारी, क्रय-विक्रय की राशि के साथ अन्य मजमून कंप्यूटर पर ही भर लिए जाएंगे. क्रेता और विक्रेता अपनी संतुष्टि के लिए चाहे तो प्रिंट निकलवाकर उसे देख सकता है. किसी तरह का संशोधन हो तो वह करा सकता है. इसके बाद यही ई-कॉपी कर्मचारी से लेकर पदाधिकारी तक जाएगी. आधार से लिंक होगा जमीन का दस्तावेज इस प्रक्रिया के बाद क्रेता, विक्रेता, गवाह और पहचानकर्ता की बायोमेट्रिक पहले की तरह ही होगी. क्रेता और विक्रेता के आधार नंबर की एंट्री के बाद उनका मिलान उनकी बायोमीट्रिक से की जाएगी. इसके बाद उनके नंबर पर ओटीपी आएगा. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद माना जाएगा कि डिजिटल साइन के माध्यम से क्रेता और विक्रेता का हस्ताक्षर हो गया. इसके बाद पूर्व की तरह जिला अवर निबंधक या अवर निबंधक के सामने एकरार की कार्रवाई होगी. इस तरह से निबंधन की प्रक्रिया बिना किसी पेपर के हो जाएगी. प्रशासन की नई व्यवस्था के लागू होने से जमीन बिक्री में गड़बड़ी के मामले काफी कम हो जाएंगे. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बदले नियम कायदे, अब दस्तावेज पर नहीं होंगे रैयतों के साइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fire in Bus : ब्रिज पर दौड़ती रही यात्रियों से भरी “द बर्निंग बस”

कोलकाता से विकास की रिपोर्टFire in Bus : सेकंड हुगली ब्रिज पर यात्रियों से भरी एक लक्जरी बस में गुरुवार रात 10 बजे के करीब अचानक आग लग गई. इस बात से अनजान चालक आग लगे हालात में बस को दौड़ाता रहा. आसपास से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने शोर मचाकर बस चालक को बस में आग लगने की जानकारी दी. जिसके बाद बस को ब्रिज के एक छोर पर रोका गया. इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. इधर, बस में आग लगने की बात सुनकर भीतर मौजूद यात्रियों में डर फैल गया. कोई यात्री बस की खिड़की से बाहर निकला, कोई कूद कर गेट से बाहर निकला. इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला. दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. बस के बाईं ओर के चक्के में लगी आग The post Fire in Bus : ब्रिज पर दौड़ती रही यात्रियों से भरी “द बर्निंग बस” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 में सट्टा लगाया? गरुड़ पुराण के अनुसार भुगतनी पड़ सकती है भयानक यातना

Mahadev Satta App, IPL 2025, Garud Puran Punishment: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के मामले में कार्रवाई की है. इस सिलसिले में महादेव ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ और असम के गुवाहाटी से छह लोगों को पकड़ा है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप से जुड़े सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है. हिंदुस्तान में सट्टा और जुआ पूरी तरह से प्रतिबंधित है, फिर भी लोग सट्टेबाजी या क्रिकेट में दांव लगाने से नहीं चूकते. लोग जल्दी पैसे कमाने के लालच में सट्टा लगाते हैं. वर्तमान में आईपीएल मैच चल रहे हैं, और लाखों लोग सट्टा लगाकर बड़ी रकम कमा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सट्टा लगाने पर आपको क्या दंड मिल सकता है? कानूनी दंड के साथ ही गरुड पुराण में भी सट्टा लगाने पर सजा का प्रावधान है. दामाद संग भागने वाली सास को गरुड़ पुराण में कैसा दंड?  क्या है गरुड़ पुराण गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म का एक प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु के पश्चात आत्मा की यात्रा, धर्म और अधर्म, पाप और पुण्य, तथा कर्मों के परिणामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है. इस ग्रंथ में विभिन्न प्रकार के पापों और उनके दंडों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें व्यक्ति को मृत्यु के बाद सहन करना पड़ता है. सट्टा, जुआ और गरुड़ पुराण गरुड़ पुराण में सट्टा, जुआ और अन्य अनैतिक तरीकों से धन अर्जित करने को पाप माना गया है. ऐसे कार्य करने वाले व्यक्तियों को मृत्यु के पश्चात यमलोक में कठोर दंड का सामना करना पड़ता है. गरुड़ पुराण में सट्टा (जुआ) के लिए संभावित सजाओं का विवरण कृष्ण सूत्र नरक यह वह स्थान है जहां व्यक्तियों को गर्म लोहे की जंजीरों से बांधकर खींचा जाता है. यह उन लोगों के लिए निर्दिष्ट किया गया है जो धोखाधड़ी और अनैतिक तरीके से धन अर्जित करते हैं. रौरव नरक इस नरक में उन पापियों को भेजा जाता है जिनके कार्य दूसरों को कष्ट पहुंचाने वाले होते हैं, जैसे जुआ स्पोर्ट्सने वाले, ठग और धोखेबाज. यहां नरक की आग और जीव-जंतुओं के रूप में कठोर यातनाएं दी जाती हैं. अन्ध तमिस्र नरक जो लोग दूसरों के धन का दुरुपयोग करते हैं या अवैध तरीके से धन कमाते हैं, उन्हें इस अंधकारमय नरक में भेजा जाता है, जहां उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता और उन्हें मानसिक तथा शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है. नरक में भेजा जाता है – ऐसे व्यक्तियों को मृत्यु के बाद “तमिस्र” या “रौरव” जैसे नरकों में भेजा जाता है, जहां उन्हें अंधकार और पीड़ा से भरा जीवन जीना पड़ता है. जीवनभर की पीड़ा और निर्धनता – जुआ स्पोर्ट्सने वाला व्यक्ति अपने अगले जन्मों में गरीबी, मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करता है. परिवार और संबंधों में विघटन – गरुड़ पुराण के अनुसार, जुआ और सट्टा परिवार को नष्ट कर देते हैं, जिससे ऐसे व्यक्ति का पारिवारिक जीवन संकट में आ जाता है. डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी इंटरनेट में मौजूद गरुड़ पुराण से संबंधित डिटेल से एकत्रित कर ली गई है. नया विचार इस समाचार को लेकर पुष्टि नहीं करता है The post IPL 2025 में सट्टा लगाया? गरुड़ पुराण के अनुसार भुगतनी पड़ सकती है भयानक यातना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LPG Prices : एलपीजी सिलेंडर पर 200 टका अतिरिक्त वसूल रही है कंपनियां

LPG Prices: आवासीय क्षेत्रों में निर्बाध गैस आपूर्ति की कमी बांग्लादेश में हो गई है. इससे एलपीजी सिलेंडर पर लोग ज्यादा निर्भर हो गए हैं. 12 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की मांग खास तौर पर बहुत अधिक है. अलग-अलग कंपनियां मांग के हिसाब से ये सिलेंडर बेचती हैं. उपभोक्ताओं के लिए इन्हें किफायती बनाए रखने के लिए बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (BERC) ने 12 किलो वाले सिलेंडर की मासिक कीमत तय कर दी है. हालांकि, प्रशासन द्वारा तय की गई कीमत केवल कागजों पर ही मौजूद है. dhakatribune.com ने समाचार प्रकाशित की है. प्रति सिलेंडर 50 से 200 टका अतिरिक्त वसूला जा रहा है हालांकि अप्रैल के महीने 12 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 50 से 200 टका अतिरिक्त चुकाना पड़ रहा है. नतीजतन, उपभोक्ताओं को बाजार से 12 किलो के सिलेंडर 1,450 से 1,700 टका की कीमत पर खरीदने पड़ रहे हैं. गैस सिलेंडर कंपनियां इस अतिरिक्त कीमत पर कमीशन की मांग कर रही हैं. दूसरी ओर, बीईआरसी अधिकारियों का कहना है कि बाजार की निगरानी जारी है. यह भी पढ़ें : विश्व के सबसे ताकतवर देशों की सूची हुई जारी, हिंदुस्तान का स्थान जानकर फटी रह जाएगी आंखें! फ्रेश, जमुना, ओमेरा, ओरियन, पेट्रोमैक्स, बीएम, बेक्सिमको, बशुंधरा, यूनाइटेड, यूनी, प्रमिता, सेना और यूनिवर्सल सहित कम से कम 24 एलपीजी आपूर्तिकर्ता, ढाका सहित विभिन्न जिलों के बाजारों में एलपीजी सिलेंडरों का उत्पादन और आपूर्ति करते हैं. ढाका में गैस सिलेंडर की कितनी है कीमत? ढाका के धानमंडी शुक्राबाद बाजार, कटहलबागान, हटिरपुल, कारवान बाजार, मोहम्मदपुर कृषि बाजार, मीरपुर-10, बनश्री और ओल्ड ढाका समेत कई बाजारों का दौरा करने और विभिन्न कंपनियों के डीलरों से बात करने के बाद पाया गया कि व्यापारी 12 किलो का सिलेंडर ओमेरा के लिए 1,580 से 1,600 टका, फ्रेश, यूनी और पेट्रोमैक्स एलपीजी के लिए 1,550 टका और ओरियन के लिए 1,650 टका वसूल रहे हैं. वहीं जमुना, बशुंधरा और बीएम इसे 1,700 टका में बेच रहे हैं. खदीजा अख्तर हाल ही में साउथ बनासरे में किराए के मकान में रहने आई. घर में गैस न होने के कारण उन्होंने कई शुल्कों सहित 3,000 टका का सिलेंडर मंगवाया. The post LPG Prices : एलपीजी सिलेंडर पर 200 टका अतिरिक्त वसूल रही है कंपनियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Holidays: ATM चालू, लेकिन बैंक बंद, गुड फ्राइडे पर आपकी जेब से जुड़ी जरूरी खबर, चेक करें यहां छुट्टी की लिस्ट

Bank Holidays: आज यानी 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार को गुड फ्राइडे है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं? अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कहीं आज आपके राज्य में बैंक की छुट्टी तो नहीं है. इस समाचार में हम आपको बताएंगे कि गुड फ्राइडे 2025 के दिन किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने जरूरी काम निपटा सकें. गुड फ्राइडे क्या है और क्यों मनाया जाता है? गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख और पवित्र दिन होता है, जिसे ईस्टर संडे से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह को मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए सूली पर चढ़ाया गया था. यही वजह है कि यह दिन प्रार्थना, आत्मचिंतन और शोक के रूप में मनाया जाता है. साल 2025 में गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को पड़ रहा है, जो ‘होली वीक’ का अंतिम शुक्रवार होता है. इस दिन को विश्वभर में ईसाई समुदाय गहन श्रद्धा और शांति के साथ मनाता है. गुड फ्राइडे पर कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद? गुड फ्राइडे के मौके पर हिंदुस्तान के कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं राज्य-स्तरीय अवकाश के तहत बंद रहेंगी. निम्नलिखित राज्यों में 18 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे. क्रमांक राज्य का नाम स्थिति 1 महाराष्ट्र बैंक बंद 2 दिल्ली बैंक बंद 3 पश्चिम बंगाल बैंक बंद 4 तमिलनाडु बैंक बंद 5 कर्नाटक बैंक बंद 6 केरल बैंक बंद 7 गोवा बैंक बंद 8 मणिपुर बैंक बंद 9 नगालैंड बैंक बंद 10 मेघालय बैंक बंद यह छुट्टी राज्य प्रशासनों द्वारा तय की जाती है, इसलिए हर राज्य में गुड फ्राइडे को अवकाश मानने का नियम अलग होता है. कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित? जहां-जहां गुड फ्राइडे की छुट्टी है, वहां निम्नलिखित इन-ब्रांच सेवाएं बाधित रहेंगी: नकद लेन-देन (Cash Transactions) चेक जमा करना और क्लियरेंस नया खाता खोलना या अपडेट कराना लॉकर एक्सेस ड्राफ्ट/पे ऑर्डर जारी कराना Also Read: बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी समाचार, वीकेंड पर उछल सकता है इस कंपनी का शेयर The post Bank Holidays: ATM चालू, लेकिन बैंक बंद, गुड फ्राइडे पर आपकी जेब से जुड़ी जरूरी समाचार, चेक करें यहां छुट्टी की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: ‘केसरी 2’ के आने से कम होगी ‘जाट’ की बादशाहत? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: सनी देओल स्टारर ‘जाट’ को रिलीज हुए अब 9 दिन हो गए हैं. 10 अप्रैल को आई इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे एक्टर्स शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अपनी धीमी रफ्तार से 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकार्ड्स तोड़ चुकी है. इसी के साथ यह सनी देओल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इससे पहले लिस्ट में ‘गदर 2’ और ‘गदर’ हैं. इस बीच आज अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ भी रिलीज हो गई है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्यकांड की सच्चाई को उजागर किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं. अब ऐसे में यहां सवाल यह खड़ा होता है कि क्या अक्षय की फिल्म ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ देगी? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की राय. केसरी 2 की रिलीज से जाट पर होगा असर? ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बीते दिन जूम से बात करते हुए कहा, “दोनों फिल्में अलग हैं क्योंकि शैलियां अलग हैं. मुझे नहीं लगता कि उनमें कोई ओवरलैप होगा. मुझे लगता है कि वे सह-अस्तित्व में रह सकती हैं और दोनों अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते केसरी चैप्टर 2 कल रिलीज हो रहा है. देखते हैं कि दर्शकों का रिस्पांस कैसा होता है.” वहीं, ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी कहा, “दोनों अलग फिल्में हैं जो अलग टारगेट ऑडियंस और बाजार को ध्यान में रखती हैं. जाट एक अधिक मास और कमर्शियल फिल्म है, जबकि केसरी चैप्टर 2 अधिक अप मार्केट और मेट्रो के अनुकूल है. इसके अलावा, एक पूरी तरह से एक्शन है और दूसरा ड्रामा है. जाट ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर साबित कर दिया है और अपने क्षेत्र में मजबूत रहने के लिए बाध्य है.” जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 सनी देओल की जाट ने सैक्निल्क के मुताबिक, 4 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह फिल्म सनी देओल की दूसरे ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ (76.88 करोड़ रुपये) से आगे निकलने में अभी करीब 17 करोड़ रुपये पीछे है. यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 देखने से पहले अक्षय कुमार ने की फैंस से अपील, बोले- शुरुआत के 10 मिनट… The post Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: ‘केसरी 2’ के आने से कम होगी ‘जाट’ की बादशाहत? जानें एक्सपर्ट्स की राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

L2 Empuraan OTT: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

L2 Empuraan on OTT: मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म एल2 एम्पुरान 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में थे. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित और मुरली गोपी की ओर से लिखित फिल्म को दर्शकों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया. यह साल 2019 की फिल्म लूसिफर का सीक्वल और लूसिफर फैंचाइज की दूसरी किस्त है. अब मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और डेट भी मेकर्स ने बता दिया है. एल2 एम्पुरान इस ओटीटी पर होगी रिलीज साउथ एक्टर मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म एल2 एम्पुरान का पोस्टर शेयर किया हैं. उन्होंने लिका फिल्म 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. ये समाचार जामकर फैंस काफी खुश हो गए. मूवी मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. हालांकि हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं होगा. एक्टर के पोस्ट पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अनकट वर्जन है क्या अन्ना. एक यूजर ने लिखा, क्या इसका हिंदी संस्करण जल्द ही जारी किया जाएगा? एक यूजर ने लिखा, मॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट फिल्म एल2 एम्पुरान. मॉलीवुड की 265 करोड़ की कमाई का बेंचमार्क. View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Malayalam (@jiohotstarmalayalam) फिल्म को लेकर क्या हुआ था विवाद मुरली गोपी द्वारा लिखित और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2 एम्पुरान अपनी रिलीज के तुरंत बाद विवादों में घिर गई थी. मोहनलाल और पृथ्वीराज की इस फिल्म को 2002 के गुजरात दंगों से मिलते-जुलते सीन के लिए दक्षिणपंथी समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा. लोगों के आक्रोश के कारण, फिल्म मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का फैसला किया. मोहनलाल ने इस मुद्दे पर खेद व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट भी शेयर किया. हालांकि, इन एडिट के कारण संशोधित संस्करण को अपलोड करने में शामिल उच्च लागतों के कारण IMAX स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई. यहां पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन The post L2 Empuraan OTT: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top