Hot News

April 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हार के बाद मिला प्यार! 60 की उम्र में शादी करेंगे बीजेपी नेता

Dilip Ghosh Wedding: बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं. दिलीप घोष आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगे. लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर दिलीप घोष किससे शादी कर रहे हैं. बता दें कि उनकी शादी रिंकु मजूमदार से हो रही है जो बीजेपी की सक्रिय सदस्य भी हैं. दिलीप घोष की उम्र 60 वर्ष है और अभी तक वो अविवाहित हैं. समारोह बेहद निजी होगा और केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र ही इसमें शामिल होंगे. शादी का आयोजन कोलकाता के न्यू टाउन स्थित उनके आवास पर किया जा रहा है. कौन हैं दुल्हन रिंकू मजूमदार? घोष की होने वाली पत्नी रिंकू मजूमदार की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो पिछली बार जब लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष को हार का सामना करना पड़ा था, तभी रिंकू ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था. फिलहाल शादी का आयोजन एक सादा समारोह के रूप में किया जा रहा है, लेकिन बाद में घोष के गृहनगर खड़गपुर में एक भव्य आयोजन की योजना है. नेतृत्व में दिलीप घोष का सफर दिलीप घोष 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और 2014 में भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने लगे. 2019 में जब बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था, उस समय घोष राज्य भाजपा अध्यक्ष थे. उसी वर्ष उन्होंने मिदनापुर सीट से लोकसभा चुनाव भी जीता था. हालांकि 2024 में बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश से बेहाल होगें ये राज्य, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगा प्रकोप यह भी पढ़ें.. Robert Vadra : ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से क्या किया सवाल? तीसरे दिन ED दफ्तर पहुंचे यह भी पढ़ें.. नीले ड्राम के बाद काला सांप! मेरठ में फिर एक पति की हत्या,समाचार पढ़ कर कांप जाएगी रूह The post हार के बाद मिला प्यार! 60 की उम्र में शादी करेंगे बीजेपी नेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भीतर झांको, बाहर सब साफ दिखेगा- गीता की अमूल्य सीख

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता सिर्फ एक किताब नहीं, ये जीवन को देखने और जीने का एक नया नजरिया देती है. जब हर ओर अंधेरा लगे, दिल टूटने लगे और किसी से उम्मीद न बचे तब गीता ये यकीन दिलाती है कि ईश्वर हमारे साथ हैं. बस हमें खुद को उन्हें सौंप देना है. यह ग्रंथ हमें बताता है कि जीवन में सबसे जरूरी है अपने कर्म पर टिके रहना, बिना किसी फल की चिंता किए. मोह, डर, और उम्मीदों से जो उलझनें बनती हैं, गीता उन्हें धीरे-धीरे खोलती है और मन को एक शांत झील की तरह स्थिर कर देती है. गीता कहती है कि हम सिर्फ शरीर नहीं हैं, हम आत्मा हैं और आत्मा का रास्ता परम सत्य की ओर है. यह ग्रंथ न सिर्फ सही और गलत का फर्क बताता है, बल्कि ये भी सिखाता है कि कैसे भीतर की आवाज को सुनकर सही दिशा में बढ़ा जाए. गीता जीवन का आइना है, जो बाहर नहीं, भीतर झांकना सिखाती है. वर्तमान समय में कई लोग काम तो करते हैं, लेकिन उन्हें मन मुताबिक चीजें नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में उन्हें अपने काम का मूल्यांक करना चाहिए. गीता के कुछ उपदेशों से खुद की हालातों का आकलन किया जा सकता है. स्वधर्म और कर्तव्य का पालन श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात् भावार्थ- अपने धर्म (कर्तव्य) का पालन करना, चाहे वह कमियों से युक्त हो, दूसरों के धर्म को अपनाने से बेहतर है. यह भी पढ़ें- आलोचना में मत उलझो, शांत रहो— यही है गीता की राह यह भी पढ़ें- आत्मा को खोखला कर देंगी आपकी ये 3 आदतें, जीवन में सब कुछ हो जाएगा नष्ट ऐसे करें आकलन यह श्लोक सिखाता है कि क्या आप अपने कर्तव्यों के प्रति सच्चे हैं? क्या आप दूसरों की नकल कर रहे हैं या खुद के स्वभाव और गुणों के अनुसार चल रहे हैं? Gita updesh गुणों की पहचान गीता उपदेश के अनुसार हर व्यक्ति तीन गुणों से बना है:- सत्त्व (ज्ञान, संतुलन) रज (क्रिया, वासना) तम (अज्ञान, आलस्य) ऐसे करें आकलन अपने स्वभाव और निर्णयों का निरीक्षण करें- किस गुण का प्रभाव आप पर सबसे अधिक है? क्या आप ज्ञान और संतुलन की ओर बढ़ रहे हैं? आत्मा की पहचान न जायते म्रियते वा कदाचिन्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः भावार्थ- आत्मा न कभी जन्म लेती है, न मरती है. ऐसे करें आकलन क्या आप खुद को केवल शरीर और मन के रूप में देखते हैं या आत्मा के रूप में? गीता आत्मा की पहचान को जानने पर जोर देती है- वही सच्चा आत्म-ज्ञान है. यह भी पढ़ें- Gita Updesh: गीता की दृष्टि से कर्ण के 5 गुण, व्यक्तित्व को निखारने में करेगी मदद Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post भीतर झांको, बाहर सब साफ दिखेगा- गीता की अमूल्य सीख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं, संविदा कर्मियों के लिए मई से नयी व्यवस्था

Bihar News: पटना. बिहार के पंचायतों में मई महीने से नई व्यवस्था लागू होनेवाली है. पंचायती राज विभाग के संविदा कर्मियों की अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी. अब बिना कार्यालय गए ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय भुगतान नहीं होगा. इस व्यवस्था से ग्राम कचहरियों में संविदा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी. इससे गांव के लोगों का काम आसानी से होगा. पंचायती राज विभाग द्वारा बायोमेट्रिक मशीन का बी बैस सॉफ्टवेयर से एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) से लिंक कराया जा रहा है. इससे हाजिरी बनते ही सीधे सॉफ्टवेयर पर अपलोड होगी. बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं इस व्यवस्था से अधिकारी भी संविदा कर्मियों को बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं दिला सकेंगे. सिर्फ वैसी स्थिति में ही बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय का भुगतान होगा, जब कर्मी प्रशिक्षण या अन्य किसी अनिवार्य कार्य से कार्यालय नहीं आ सके. पंचायती राज विभाग को शिकायत मिल रही थी कि संविदा कर्मी निर्धारित कार्यालय में नहीं रहते हैं. अब बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण कार्यालय में उनकी उपस्थिति रहेगी. 12 हजार संविदा कर्मी के लिए नयी व्यवस्था पंचायती राज निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि विभाग के संविदा कर्मियों के लिए मई से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्यकी जा रही है. इस व्यवस्था से गांवों के लोगों का संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से काम आसानी से होगा. बायोमेट्रिक हाजिरी का ट्रायल इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा. पंचायती राज विभाग में लगभग 12 हजार संविदा कर्मी हैं. इसमें लगभग 7500 कर्मी ग्राम पंचायत सचिव हैं. संविदाकर्मियों में न्याय मित्र, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह आईटी सहायक, आरटीपीएस कार्यालय के कार्यालय सहायक, प्रखंड कार्यपालक आदि शामिल हैं. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post बिहार में बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं, संविदा कर्मियों के लिए मई से नयी व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है

IPL 2025 MI vs SRH, Hardik Pandya Statement post match: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीते, हालांकि उनके 8 विकेट गिर गए. सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और ऑलराउंडर विल जैक्स की शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने ब्लू एंड गोल्ड फ्रेंचाइजी को सीजन की तीसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Mumbai Indians vs SunRisers Hyderabad. वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को SRH के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज करने में जैक्स ने दो अहम विकेट लिए और 36 रन की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी.  मैच के बाद प्रेजेंटेशन में हार्दिक ने कहा, “हमने बहुत ही स्मार्ट तरीके से गेंदबाजी की और योजनाओं पर सटीक अमल किया. कुछ गेंदें हिट करना आसान नहीं था. गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है कि उन्होंने बल्लेबाजों को अच्छे शॉट स्पोर्ट्सने के लिए मजबूर किया. हमने उन्हें दबाव में रखा. पिच पर थोड़ी हरियाली थी, शुरुआत में दीपक (चाहर) के कुछ ओवरों में गेंद अटक रही थी. इसलिए हमने स्पीड में बदलाव का फैसला लिया.” जैक्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “वो शानदार फील्डर है, जरूरत पड़ने पर अहम ओवर फेंक सकता है. यही कारण है कि वह टीम का हिस्सा है. हम उसका समर्थन करते हैं. मैं उत्साहित हूं और आज यह उसके लिए सफल रहा.” पांड्या ने आगे कहा, “जब हमें 42 गेंदों में 42 रन चाहिए थे, तब हमें लगा कि यह थोड़ा ट्रिकी समय है, हमने दो ओवर आराम से स्पोर्ट्सने का सोचा और फिर जैसे ही बाउंड्री आई, दबाव कम हो गया, इसी वजह से आखिरी में हमने तेजी दिखाई.” महासंग्राम का पहला अध्याय हमारे नाम! 🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvSRH pic.twitter.com/TrqDjw33YI — Mumbai Indians (@mipaltan) April 17, 2025 MI vs SRH मैच का हाल मैच की बात करें तो MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. SRH की ओर से अभिषेक शर्मा (28 गेंदों में 40 रन, 7 चौके) और ट्रैविस हेड (29 गेंदों में 28 रन, 3 चौके) ने 59 रन की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद टीम अपनी आक्रामक ब्रांड वाली बल्लेबाजी को बरकरार नहीं रख पाई. हालांकि हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों में 37 रन, 3 चौके, 2 छक्के) ने कुछ कोशिश की. SRH ने 20 ओवर में 162/5 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स (2/14) और जसप्रीत बुमराह (1/21) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की टॉप ऑर्डर ने तेज शुरुआत दी. रोहित शर्मा (16 गेंदों में 26 रन, 3 छक्के) और रयान रिकेलटन (23 गेंदों में 31 रन, 5 चौके) की पारियों ने MI को 69/2 तक पहुंचा दिया. इसके बाद जैक्स (26 गेंदों में 36 रन, 3 चौके, 2 छक्के) और सूर्यकुमार यादव (15 गेंदों में 26 रन, 2 चौके, 2 छक्के) की 52 रन की साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. हालांकि SRH के गेंदबाज़ों ने अंत में संघर्ष किया, लेकिन तिलक वर्मा (17 गेंदों में नाबाद 21) और मिचेल सैंटनर (0*) ने 11 गेंद शेष रहते MI को चार विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस तीन जीत और चार हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है. उसके 6 अंक हैं. जबकि SRH दो जीत और पांच हार के साथ नौवें स्थान पर है. उसके 4 अंक हैं. हिंदुस्तान में होगा वर्ल्डकप, पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, क्या इंडिया स्पोर्ट्सने आएगी पाक टीम! जानें अपडेट 18 साल का हुआ IPL, जानें अब तक किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और किसने झटके सर्वाधिक विकेट ‘पिच पर गेंद…’ MI के खिलाफ मैच गंवाने के बाद बोले पैट कमिंस, बताया कहां हो गई चूक The post SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यों नहीं कहा जाता ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’? जानिए इस दिन का इतिहास

Good Friday 2025: गुड फ्राइडे का ईसाई धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन को ईसाई अनुयायी शोक दिवस के रूप में मनाते हैं. वे गिरजाघर जाकर प्रभु यीशु को स्मरण करते हैं और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. ईसाइयों के अनुसार, इस दिन ईसा मसीह ने संपूर्ण मानवता से बुराई को समाप्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था. गुड फ्राइडे के अवसर पर “हैप्पी गुड फ्राइडे” नहीं कहा जाता, आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण. क्यों नहीं बोला जाता हैप्पी गुड फ्राइडे ‘गुड फ्राइडे’ एक ऐसा दिन है जिसे ईसाई धर्म में अत्यधिक पवित्र और गंभीर माना जाता है. यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है. हालांकि, कई बार लोग अनजाने में या आदतवश इस दिन को “हैप्पी गुड फ्राइडे” कह देते हैं, जो कि भावनात्मक और धार्मिक दृष्टि से अनुचित है. गुड फ्राइडे को “हैप्पी” कहने से कई लोग असहज महसूस करते हैं, क्योंकि यह दिन खुशियों का नहीं, बल्कि शोक, आत्म-चिंतन और प्रार्थना का है. इस दिन यीशु मसीह ने निर्दोष होते हुए भी अत्याचार सहा और अंततः उन्हें क्रूस पर चढ़ा दिया गया. उन्होंने मानवता के पापों का प्रायश्चित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उनके बलिदान की गहराई और पीड़ा को समझे बिना इस दिन को “हैप्पी” कहना उनकी कुर्बानी को हल्के में लेने जैसा हो सकता है. आज मनाया जा रहा है Good Friday 2025, जानिए क्रिश्चियन समुदाय के लिए क्यों खास है यह दिन ‘गुड फ्राइडे’ शब्द में “गुड” का अर्थ “अच्छा” है, लेकिन इसका तात्पर्य ‘खुश’ या ‘उत्सव’ से नहीं है. यहाँ “गुड” उस महान कार्य या पवित्र बलिदान को दर्शाता है जो यीशु मसीह ने मानवता के उद्धार के लिए किया. यह दिन हमें प्रेम, करुणा, क्षमा और बलिदान का पाठ पढ़ाता है. ईसाई समुदाय इस दिन उपवास करता है, चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, और श्रद्धालु इस दिन को मौन या गंभीरता के साथ बिताते हैं. यह आत्म-चिंतन का एक दिन होता है, जब व्यक्ति अपने भीतर की ओर देखता है और मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प करता है. इसलिए, ‘गुड फ्राइडे’ को ‘हैप्पी’ कहना न केवल भावनात्मक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकता है. The post क्यों नहीं कहा जाता ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’? जानिए इस दिन का इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chefs 2 में वापसी को लेकर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रियलिटी शोज असली इंसान को…

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स का दूसरा सीजन एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रहा. शो का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था और उसके बाद मेकर्स दूसरा सीजन लेकर आए. इस सीजन में सुदेश लेहरी, मन्नारा चोपड़ा, रूबीना दिलैक, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल नजर आते हैं. मन्नारा चोपड़ा के शो छोड़ने के बाद इसमें करण कुंद्रा, निया शर्मा, रीम शेख के साथ-साथ अली गोनी की एंट्री हो गई है. अब अली ने अपनी एंट्री को लेकर बात की. लाफ्टर शेफ्स 2 में वापसी को लेकर अली गोनी ने कही ये बात लाफ्टर शेफ्स 2 में अली गोनी किसी को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं. वह रीम शेख के साथ अपना किचन टेबल शेयर कर रहे हैं. अली ने शो में अपनी वापसी को लेकर कहा, “मैं हमेशा मानता रहा हूं कि रियलिटी शोज असली इंसान को सामने लाते हैं और लाफ्टर शेफ्स में एप्रन सिर्फ कपड़े नहीं ढकता, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी उजागर करता है. जब शो के बाकी सभी सेलेब कंटेस्टेंट्स ने मुझे मिस किया, तो मैं सच में बहुत भावुक हो गया. शायद इसी ने मेरी वापसी को और भी खास बना दिया. अब तक मेरी कुकिंग स्किल्स के लिए जो दुआएं मिली हैं, उनके सहारे मैं एक बार फिर से तड़का लगाने वापस आ गया हूं.” लाफ्टर शेफ्स 2 में वापसी को लेकर रीम शेख ने बोलीं- किचन में वापस आना… लाफ्टर शेफ्स 2 में रीम शेख की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने कहा, ”किचन में वापस आना घर वापस आने जैसा है, लेकिन साथ ही ऐसा भी लग रहा है जैसे खाने के एक युद्ध के मैदान में लौट रहा हूं. मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इस पागलपन को इतना मिस करूंगी और मुझे जानने वाले हर कोई मुझसे शो के अनुभव के बारे में पूछता रहा. जब मैंने देखा कि दर्शक हर एपिसोड को कितना प्यार दे रहे हैं, वो एनर्जी, वो हंसी, वो हलचल, तब मुझे यकीन हो गया कि मुझे फिर से इसका हिस्सा बनना ही है. इस बार मैं सिर्फ खाना बनाने नहीं आया हूं, बल्कि अपनी जगह फिर से हासिल करने आई हूं.” यहां पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन The post Laughter Chefs 2 में वापसी को लेकर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रियलिटी शोज असली इंसान को… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Man Turns Transgender: 35 साल की उम्र में पुरुष से बने किन्नर, लेकिन क्यों?

Man Turns Transgender: “मेरे आगे पीछे कोई नहीं है. मेरा बुढ़ापा आएगा तो मैं क्या करूंगी? इस लिए मैंने किन्नर बनकर एक रास्ता चुना है. यदि मैं मर्द बनकर जीवन को आगे बढ़ाती हूं, फिर भी ये दुनिया मुझे किन्नर बोलकर ताना मारेगी. इससे अच्छा है कि मैं किन्नर बनकर ताना सुनूंगी, तो मुझे कम दर्द होगा.” ये शब्द हैं बनारस के रहने वाले रवि मिश्रा (अब रीना मिश्रा) के. ईश्वर ने रवि को पुरुष (Male) बनाकर धरती पर भेजा था, लेकिन अब वो किन्नर (Transgender) बनकर आगे का जीवन जीना चाहते हैं. जी हां, किन्नर वहीं हैं जिन्हें हम ट्रेन में ताली पीटते, पैसे मांगते हुए देखते हैं. वहीं, किन्नर जो किसी शिशु के जन्म पर नाचती और गाती हैं. बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, गली मोहल्ला, कहीं न कहीं हमें दिख जाती हैं. बनारस के रवि मिश्रा किन्नर क्यों बनना चाहते हैं? आइए जानते हैं विस्तार से… आप किन्नर क्यों बनना चाहते हैं? (Man Turns Transgender) रवि बताते हैं कि, “मुझे बचपन से ही औरतों की तरह सजना और संवरना, साड़ी पहनना पसंद था. इसके वजह से मुझे बार-बार ताना मारा गया. लेकिन मुझे ज्यादा दुख तब हुआ जब मेरे खुद के बड़े भाई और भाभी ने ताना मारा. मैंने देखा कि किन्नरों को कितना सम्मान मिलता है. उनकी लाइफ कितनी अच्छी है. लोगों के मन में किन्नरों के प्रति आशा रहती है आशीर्वाद लेने के लिए. ऐसे में मैं भी किन्नर बन जाऊं तो मुझे भी यही सम्मान मिलने लगेगा.”  क्या किन्नर बनने से आपके माता-पिता सहमत हैं? (Transgender) रवि जवाब देते हैं, “परिवार नहीं चाहता है कि मैं किन्नर बनूं यानी अपना जेंडर चेंज करूं. लेकिन मैंने अपने इस फैसले के बारे में माता-पिता को बताया. उन्हें समझाया कि मुझे मेरी लाइफ जीने दो. इस बात से मेरे माता-पिता को भी कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन मेरे बड़े भाई मुझे परेशान करते हैं. बड़े भाई चाहते हैं कि मैं घर छोड़ दूं. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे मेरा जीवन मेरे मन से जीने दो. तानों से परेशान होकर मैंने एक बार फांसी भी लगाई थी लेकिन पेड़ की डाल टूट जाने से ये सफल नहीं हो सका.” किन्नर बनने के बाद लोगों के तानों का सामना कैसे करेंगे? रवि जवाब देते हैं, “किन्नर बनने के बाद मेरे पास समय कहां रहेगा समाज से लड़ने का. तब तो मैं समाज से दूर चले जाऊंगा. जब तक मां-बाप हैं तब तक उनके लिए मुझे समाज से लड़कर गांव में आना-जाना पड़ता है. दो शब्द सुनना पड़ता है अपने पड़ोसी से नहीं बल्कि अपने भाइयों से.” रवि आगे बताते हैं, “बचपन से मुझे नाचना, गाना, लड़कियों के साथ बैठना, रहना, भोजन करना, वे हर काम जो लड़कियां करती थीं, मुझे उसमें दिलचस्पी थी. मुझे अपने में लड़कियों जैसा फीलिंग महसूस होता था. मुझे लगता था जो लड़कियां कर सकती हैं वो मैं भी कर सकता हूं. अंदर से मैं अपने आप को लड़कियों जैसा मानता था. मैं फिर भी मर्द बनकर अपनी लाइफ जीना चाहता था, शादी करना चाहता था, शिशु पैदा करना चाहता था लेकिन मैं सफल नहीं हो सका. क्या आपने शादी की थी? (Varanasi Man Turns Transgender) रवि अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बताते हैं, “मेरी शादी हो नहीं रही थी. मैंने शादी कराने वाले को 10 हजार रुपए दिए. 11 दिसंबर 2018 को मेरी शादी हुई. लेकिन एक साल के बाद पत्नी और मेरे बीच मतभेद होने लगे. मैंने अपनी पत्नी से कहा कि यदि तुम मेरे साथ नहीं रहना चाहती हो तो मुझे तलाक दे दो. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पत्नी ने न मुझे इस पार और न हीं उस पार का छोड़ा, मुझे बीच में फंसा के रखी हैं. मेरे पास जितना सोना था वह भी लेकर चली गई. इसके बाद फिर से मुझे गांव और समाज से ताना सुनना पड़ा. 2019 में पत्नी छोड़कर अपने मायके चली गई थी. पिछले 1 साल से हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है. अब मुझमें अपनी पत्नी के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं उनकी लाइफ बर्बाद भी नहीं करना चाहता हूं. क्योंकि मेरी पहले से हो चुकी है.  समाज में किन्नर समाज को लोग गलत नजरिए से देखते हैं, इसका सामना कैसे करेंगे?  रवि उत्तर देते हैं, “किन्नर के सामने कोई कुछ नहीं बोलता. पीठ पीछे तो लोग प्रधानमंत्री को गाली देते हैं. मैं जब साड़ी पहनकर और सज-संवर कर निकली हूं तो किसी में हिम्मत नहीं है कि कुछ बोलें. बल्कि लोग मेरा पैर छूते हैं और 100 या फिर 50 रुपए देते हैं. कुछ लोगों के नजर में हम पूज्यनीय होते हैं, कुछ लोग जो छपरी होते हैं वे तो भगवान को नहीं मानते हैं तो हम कौन सी चीज हैं. परिवार के तानों को सुनते हुए, टीवी-मोबाइल पर देखते हुए मैंने देखा कि किन्नर लोग अपनी लाइफ को खुलकर जीते हैं. खास मैं भी किन्नर होती तो अपनी जिंदगी ऐसे ही जीती. आप किन्नर बनने की प्रोसेस में हैं, क्या ये बात लोगों को पता है? रवि बताते हैं, “जब मैं किन्नर समाज में शामिल हुआ तो मुझे बताया गया कि बाबू यदि आपको किन्नर बनकर जीवन जीना है तो जेंडर बदलना पड़ेगा. जेंडर चेंज होने की प्रक्रिया जारी है. मैंने आवेदन कर दिया है. दवा जारी है. आने वाले अगस्त और सितंबर महीने में दिल्ली में ऑपरेशन होगा. इसमें 1 से 1.5 लाख के बीच का खर्च आ रहा है. अभी जो दवा चल रही है उससे शरीर के जो बाल हैं वो डाउन यानी कम हो जाएंगे. पिछले दो महीने से दवा चल रही है. शरीर के कई संवेदनशील पार्ट का प्रोग्रेस रुक जाता है. चेहरे से बाल-ढाड़ी खत्म हो जाएंगे. अभी गर्मी का महीना है, घाव को ठीक होने में समय लगेगा. इसलिए ऑपरेशन ठंड के महीने में होगा. ऑपरेशन के एक महीने के बाद सब ठीक हो जाएगा. किन्नर बनकर आप क्या करेंगे? (Transgender News) रवि जवाब देते हैं, “जो मान-सम्मान मुझे इस ग्रुप में नहीं मिला. मैं साड़ी पहनकर किन्नर बनकर ये सम्मान और इज्जत जाते-जाते लेकर जाऊंगी.” किन्नर बनने के बाद अपने गांव जाएंगे क्या? (Varanasi News) रवि उत्तर देते हैं, “मां-बाप जब तक रहेंगे तब तक मैं गांव में

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड से बिहार आ रहा सिंगापुर का पैसा, नालंदा-नवादा में चलेगा सीबीआई का ऑपरेशन

Cyber Fraud: पटना. सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड का कनेक्शन बिहार से जुड़ा है. सीबीआई अब नालंदा और नवादा में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलानेवाली है. साइबर फ्रॉड में बिहार के पांच जिले संवेदनशील हैं, इनमें नालंदा और नवादा के अलावा शेखपुरा, जमुई और पटना भी शामिल है. केंद्रीय जांच एजेंसी साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में ऑपरेशन चक्र चला रही है. इसी कड़ी में नालंदा और नवादा में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा सकती है. बैंक खातों में कराई ट्रांसफर सीबीआई सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पिछले दिनों सिंगापुर के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था. ऑपरेशन चक्र के दौरान हुई जांच में पता चला है कि शातिरों ने पीड़ितों से जो रकम वसूली थी, उसे हिंदुस्तान के अपने एजेंटों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी. बाद में यह राशि पटना, नालंदा और नवादा के बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसकी निकासी की गई. पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान अब सीबीआई इस केस की तह तक जानेवाली है. इसमें बिहार के कई साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकता है. मालूम हो कि सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करनेवाले बड़े गिरोह के खिलाफ पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान चलाया है. इसके तहत पिछले दिनों चार बड़े साइबर अपराधी गिरफ्तार भी हुए थे. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड से बिहार आ रहा सिंगापुर का पैसा, नालंदा-नवादा में चलेगा सीबीआई का ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bangladesh News : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिखाई आंख, कहा– माफी मांगो

Bangladesh News : बांग्लादेश ने गुरुवार को पाकिस्तान के साथ ऐतिहासिक रूप से अनसुलझे मुद्दों को उठाया. इसमें 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए औपचारिक सार्वजनिक माफी भी शामिल है. इस संबंध में dhakatribune.com ने समाचार प्रकाशित की है. समाचार के अनुसार, बांग्लादेश को बकाया 4.5 अरब डॉलर का भुगतान करने की भी मांग की गई. विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने क्या कहा? विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ठोस आधार बनाना होगा. इसके लिए इन मुद्दों को हल करने की जरूरत है.” बांग्लादेश को लगता है कि पाकिस्तान लंबित मुद्दों पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है, क्योंकि 15 साल के अंतराल के बाद ढाका और इस्लामाबाद के बीच औपचारिक बातचीत फिर से शुरू हो गई है. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें जल्द विदेश सचिव ने कहा कि उन्होंने हमने पाकिस्तान को अपनी निरंतर सहभागिता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, “उन्होंने सहभागिता जारी रखने में अपनी रुचि व्यक्त की. हमारा उद्देश्य प्रमुख मुद्दों को उठाना था.” विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार 27-28 अप्रैल को बांग्लादेश का दौरा करने वाले हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी. यह भी पढ़ें : विश्व के सबसे ताकतवर देशों की सूची हुई जारी, हिंदुस्तान का स्थान जानकर फटी रह जाएगी आंखें! विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की विदेश सचिव अमना बलूच ने मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान कौन रहे मौजूद विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन और पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलूच ने परामर्श के दौरान अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. बैठक में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय (MoFA) में दक्षिण एशिया विंग की महानिदेशक इशरत जहां के साथ-साथ दोनों देशों के उच्चायुक्त भी मौजूद थे. The post Bangladesh News : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिखाई आंख, कहा– माफी मांगो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: बारिश से बेहाल होगें ये राज्य, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगा प्रकोप

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक ओर जहां दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों और दक्षिण हिंदुस्तान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. तेज हवाएं और धूल भरी आंधी का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और धूल भरी आंधी आने की संभावना है. राजस्थान में हालांकि 20 अप्रैल के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कुछ हिस्सों में 18 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है. इसको लेकर 18 जिलों में येलो अलर्ट और 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 19 अप्रैल को भी राज्य के 17 जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है. दिल्ली में गर्मी का असर जारी, लेकिन हीटवेव नहीं राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है और हीटवेव को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है. राजस्थान और गुजरात में लू का कहर राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, और 18 से 19 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में लू का असर देखने को मिलेगा. गुजरात में भी 18 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें.. Bihar Rain Alert: बिहार के 12 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, पटना में भी बिगड़ा मौसम The post Rain Alert: बारिश से बेहाल होगें ये राज्य, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगा प्रकोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top