Hot News

April 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकेयू में स्टेम सेल से पीजी के लिए जल्द होगा एमओयू

संवाददाता, पटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) शरद कुमार यादव ने स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी के तहत एक नये स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू होगा. इस पहल का उद्देश्य अकादमिक प्रस्तावों को समृद्ध करना और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ती रुचि का जवाब देना है. इस कार्यक्रम के सफल शुभारंभ की तैयारी के लिए, जून के पहले सप्ताह में विषय विशेषज्ञ द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पाठ्यक्रम विकास पर चर्चा की जायेगी. गुरुवार को कुलपति प्रो शरद कुमार यादव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के सभी केंद्रों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया व अन्य बिंदुओं पर बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की वृद्धि की आवश्यकता और उसके संभावित प्रभाव पर विचार किया जायेगा. स्टेम सेल प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रारंभ करने की प्रक्रिया के बारे में सलाहकार डॉ एचएन दिवाकर द्वारा जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि हम दो प्रतिष्ठित संस्थानों अखिल हिंदुस्तानीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (बीएएसयू), पटना के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं. यह सहयोग हमारे कार्यक्रम को साझा संसाधनों, उन्नत शोध सुविधाओं, छात्रों के लिए इंटर्नशिप और संभावित संयुक्त शोध परियोजनाओं के माध्यम से समृद्ध बनायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकेयू में स्टेम सेल से पीजी के लिए जल्द होगा एमओयू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बाद पीयू ने मांगा हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन

– छात्र 21 से 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी में हॉस्टल का मुद्दा लगातार बना हुआ है. लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है. पीयू ने बचे हुए सत्र के लिए स्टूडेंट्स से 21 से 26 अप्रैल तक आवेदन मांगा है. छात्रावास आवंटन के लिए यूजी व पीजी स्टूडेंट्स एक साथ आवेदन कर सकते हैं. यूजी वाले स्टूडेंट्स अपने विभाग और कॉलेज से आवेदन पत्र को फॉर्वडिंग कराने के बाद ही जमा करेंगे. ऐसा नहीं करने पर आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि पीयू में छात्रावास आवंटन को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. विश्वविद्याल ने फरवरी में ही छात्रावास आवंटन करने का निर्णय लिया था, लेकिन इस दिशा में काम आगे नहीं बढ़ा. चुनाव समाप्ति के बाद भी विश्वविद्यालय ने कुछ फैसला नहीं किया. इसकी वजह से छात्रों का आक्रोश बढ़ता ही गया. दो दिन पहले कैंपस में तोड़फोड़ भी हुई थी. वहीं, छात्रावास आवंटन नहीं होने से नाराज नवनिर्वाचित महासचिव सलोनी राज ने शपथ तक नहीं लिया. इधर, तोड़फोड़ मामले में गुरुवार को पीरबहोर थाने की पुलिस जांच के लिए विश्वविद्यालय पहुंची. पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गयी. कुलपति कार्यालय से लेकर, कुलसचिव और डीन कार्यालय में जाकर सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के बाद पीयू ने मांगा हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, सात मई अंतिम तिथि

– नीट पीजी का आयोजन 15 जून को संवाददाता, पटना नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीइएमएस) ने नीट पीजी 2025 का नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी कर दिया है. नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 15 जून को आयोजित किया जायेगा. परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 17 अप्रैल से शुरू हो गयी. आवेदन की अंतिम तिथि सात मई है. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स अपना नाम, राष्ट्रीयता, इमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षण शहर को छोड़कर कोई भी व्यक्तिगत विवरण का करेक्शन नौ से 13 मई तक कर सकते हैं. प्री-फाइनल अपलोडेड इमेज का सेलेक्टिव करेक्शन 17 से 21 मई के मध्य रहेगा, जिसमें कैंडिडेट्स अपने फोटोग्राफ हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का सुधार कर सकते हैं. फाइनल अपलोडेड इमेज का सेलेक्टिव करेक्शन 24 से 26 मई के होगा. जिसमें कैंडिडेट्स अपने फोटोग्राफ हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान का फाइनल करेक्शन कर पायेंगे. इसके बाद कैंडिडेट्स को करेक्शन हेतु कोई भी मौका नहीं दिया जायेगा. कैंडिडेट्स को परीक्षा शहर की जानकारी दो जून को वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जायेगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 जून को वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होंगे. पारिजात मिश्रा ने बताया कि नीट-पीजी 2025 के लिए पात्रता हेतु इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तिथि 31 जुलाई निर्धारित है. इस प्रवेश परीक्षा से संपूर्ण हिंदुस्तान के मेडिकल कॉलेज और नोटिफाइड हॉस्पिटल्स में एमडी-एमएस, पीजी डिप्लोमा कोर्सेज, पोस्ट एमबीबीएस के बाद डीएनबी पाठ्यक्रम, डायरेक्ट छह वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रम एनबीइएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिये जायेंगे. परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई तक संभावित है. एम्स -आइएनआइसीइटी जुलाई 2025 सत्र की प्रवेश परीक्षा 17 मई 2025 को: इसके साथ ही 17 मई को एम्स नयी दिल्ली अपनी आइएनआइसीइटी जुलाई 2025 सत्र हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके तहत एम्स नयी दिल्ली तथा अन्य एम्स, पीजीआइएमइआर चंडीगढ़, जिपमेर पु्ड्डुचेरी, निमहेंस बेंगलुरू तथा श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी त्रिवेंद्रम में एमडी-एमएस, छह वर्षीय डीएम, एम्सीएच कोर्सेज में प्रवेश दिया जायेगा. इसके फाइनल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी 25 अप्रैल तक एम्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, सात मई अंतिम तिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल्याणपुर की महिला के एकाउंट से 65900 रुपये की निकासी

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला निवासी एक स्त्री को कोई कॉल भी नहीं आया और न ही उसने किसी से कोई जानकारी शेयर की, बावजूद उसके एकाउंट से पांच बार में 65900 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. यह रकम स्त्री के एकाउंट से यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर होने की जानकारी मिल रही है. इस संबंध में पीड़ित स्त्री वार्ड नंबर-13 कल्याणपुर मुहल्ला निवासी रुबी देवी गुरुवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. उसने बताया कि दो दिनों में उसके एकाउंट से पांच बार में सारे रकम यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर किये गये हैं. 14 अप्रैल को 100 रुपये ट्रांसफर किये गये, फिर दो दिन बाद 16 अप्रैल को चार बार में क्रमश: 10000, 20000, 30000 व 5800 रुपये ट्रांसफर हो गये. स्त्री का एकाउंट सेंट्रल बैंक सत्संग नगर शाखा में है. रुपये ट्रांसफर का मैसेज आने पर वह बैंक गयी और स्टेटमेंट निकलवायी तो मामले की जानकारी हुई. इसके बाद वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. मामले में ठगी की रकम वापस कराने का आग्रह करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कल्याणपुर की स्त्री के एकाउंट से 65900 रुपये की निकासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: दोपहर और रात में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक

Dhanbad News: 20 तक बादल रहने के आसार. 29 से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज Dhanbad News: जिले में गुरुवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला है. हल्की बारिश हुई है. दोपहर दो बजे आसमान में घने बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गयी. आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकली. इससे शाम में हवा में नमी महसूस की गयी. इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे भी हल्की बारिश हुई. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने, तो 20 अप्रैल तक बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. इसके मजबूत होने पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान धूप का असर भी दिखेगा. वहीं 29 अप्रैल से फिर मौसम बदल सकता है. बारिश के आसार बन रहे हैं. सभी प्रखंडों में औसत 79.44 एमएम बारिश हुई जिला में छह दिनों में सभी प्रखंडों में औसतन 79.44 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. सबसे अधिक बारिश बाघमारा प्रखंड हुई है. यहां 158.80 एमएम हुई है. वहीं सबसे कम बारिश केलियासोल में 48.20 एमएम हुई है. आंकड़ों पर गौर करें, तो 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक में जिले में 794.40 एमएम बारिश हुई है. कहां कितनी बारिश हुई धनबाद में 81.20, बलियापुर में 105.40, गोविंदपुर में 81.60, टुंडी में 55.80, निरसा में 52, बाघमारा में 158.80, तोपचांची में 90, पूर्वी टुंडी में 60, एग्यारकुंड में 61.40, केलियासोल में 48.20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जनवरी व फरवरी में नहीं हुई बारिश आंकड़ों की बात करें, तो जिले में जनवरी व फरवरी में बारिश हुई है. मार्च माह में 26.76 एमएम हुई है. इसमें बाद अप्रैल में बारिश रिकॉर्ड की गयी है. आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद बन रही है. मौसम विभाग ने भी झारखंड में औसत या इससे अधिक बारिश के आसार हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: दोपहर और रात में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी के लिए आठ चिकित्सकों की नियुक्ति की सूची तैयार

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए पिछले दिनों हुए साक्षात्कार में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची तैयार कर ली गयी है. नौ अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में साक्षात्कार हुआ था. इसमें विभिन्न विभागों के कुल नौ विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए थे. जानकारी के अनुसार इनमें से आठ चिकित्सकों का चयन किया गया है. उपायुक्त माधवी मिश्रा के अनुमोदन के बाद चिकित्सकों की नियुक्ति प्रकिया शुरू की जायेगी. सूत्रों के अनुसार सूची में प्लास्टिक सर्जरी के लिए डॉ गौरव प्रकाश, डॉ धनंजय कुमार सिन्हा, यूरोलॉजी के डॉ गौरव प्रकाश, डॉ सौरव कुमार, डॉ साकेत नारनोली, गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी के डॉ संजय कुमार सिंह, न्यूरोसर्जरी के डॉ वैभव कुमार, डॉ नवनीत कुमार जिंदल के नाम शामिल हैं. 23 अप्रैल को भी होगा साक्षात्कार सुपर स्पेशियलिटी में कार्डियोलॉजी, कार्डियो वेस्कुलर थोरेसिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल गेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी व सर्जिकल गेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी के विशेष चिकित्सकों की नियुक्ति की योजना है. नौ अप्रैल को हुए साक्षात्कार में इनमें से कई विभागों के चिकित्सक नहीं पहुंचे थे. ऐसे में सभी पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति होने तक हर माह के दूसरे व चौथे बुधवार को साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा. एक मरीज पर 300 व अधिकतम डेढ़ लाख किया जायेगा भुगतान सुपर स्पेशियलिटी के लिए नियुक्त चिकित्सकों को डीएमएफटी के जरिये बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है. फिलहाल सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी सेवा बहाल करने की तैयारी है. ओपीडी में प्रति मरीज चिकित्सीय परामर्श देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को 300 रुपये का भुगतान किया जायेगा. एक चिकित्सक को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये प्रति माह में भुगतान होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी के लिए आठ चिकित्सकों की नियुक्ति की सूची तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: डिजिटल युग में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय : डीएसपी

Dhanbad News: साइबर जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को मुगमा स्थित इसीएल क्लब में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ. इसमें साइबर सुरक्षा पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में ईसीएल ऑफिसर्स वाइफ वेलफेयर सोसाइटी की स्त्रीओं ने हिस्सा लिया. डीएसपी साइबर संजीव कुमार, सर्कल इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद समेत साइबर थाना की टीम ने पीपीटी के माध्यम से साइबर अपराध की कार्यप्रणाली एवं उससे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, साइबर बुलिंग व डिजिटल फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए सभी को सतर्क रहने की अपील की गयी. मौके पर मौजूद साइबर डीएसपी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी ठगी के नये तरीके ढूंढ़ते रहते हैं. उनके ज्यादातर शिकार स्त्रीएं व शिशु होते हैं. ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही एक मात्र उपाय है. पुलिस की पाठशाला में उपस्थित लोग. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: डिजिटल युग में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय : डीएसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अबुआ व पीएम आवास योजना की प्रगति में तेजी लायें : डीडीसी

Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक Dhanbad News: उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने गुरुवार को अबुआ आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की. योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. सभी बीडीओ को आवास पूरा कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया. अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभुकों को तृतीय किस्त प्राप्त होने के बाद 2077 के द्वारा लिंटल स्तर का कार्य नहीं किया गया है. इसमें कार्य योजना बनाते हुए, साप्ताहिक प्रगति हेतु आवास पूर्ण कराने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया. साथ ही प्रथम किस्त प्राप्त के विरुद्ध आवास पूर्णता में प्रगति लाने का निर्देश दिया. वहीं अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभुकों को प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद 5054 के द्वारा प्लिंथ स्तर का कार्य नहीं किया गया है. बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला समन्वयक सुशांत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अबुआ व पीएम आवास योजना की प्रगति में तेजी लायें : डीडीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीबीएमकेयू के आउटसोर्सिंग कर्मियों को तय मानदेय मिले : सहायक श्रमायुक्त

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तय मानदेय नहीं देने की शिकायत को श्रम विभाग ने संज्ञान लिया है. सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने मामले पर सुनवाई करते हुए न्यूनतम मजदूरी की परिभाषा याद दिलायी है. इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से प्रोक्टर डाॅ कौशल किशोर व वित्त पदाधिकारी डाॅ शिव प्रसाद समेत आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे. सहायक श्रमायुक्त श्री कुमार ने सीधे तौर पर कहा कि न्यूनतम मजदूरी भुगतान अधिनियम के तहत जो मजदूरी पूर्व में देय थी, उसी का भुगतान आगे भी किया जाता है. नये एकरारनामा के अनुसार इसे बदला नहीं जा सकता. जब पूर्व की मैनपावर सप्लाई कंपनी कुशल को 20 हजार, अर्द्धकुशल को 16500 और अकुशल कर्मचारियों को 15300 रुपये का भुगतान कर रही थी, तो फिर नयी कंपनी के साथ हुए एकरारनामा में इनकी पारिश्रमिक राशि को कम नहीं किया जाना था. प्रावधान के अनुसार अब यही न्यूनतम राशि होगी. उन्होंने पांच दिनों के अंदर अंतर राशि का भुगतान कर कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया. कहा कि विश्वविद्यालय इस समझौते को नहीं मानती है तो फिर मामला श्रम न्यायालय में भेज दिया जायेगा. विश्वविद्यालय को मिला 15 दिन का समय सुनवाई के दौरान माैजूद विश्वविद्यालय प्राक्टर डाॅ कौशल कुमार ने कहा कि उपरोक्त आदेश के अनुपालन को लेकर सिंडिकेट की बैठक में चर्चा करना अनिवार्य है. इसके बाद ही इसपर निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने 15 दिन का समय मांगा. सहायक श्रमायुक्त ने उन्हें 15 दिन का समय देते हुए मामले का निपटारा करने की बात कही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू के आउटसोर्सिंग कर्मियों को तय मानदेय मिले : सहायक श्रमायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: पीएनएम बैठक में रखीं रेलकर्मियों की समस्याएं

Dhanbad News: ट्रैक मेंटेनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांगDhanbad News: रेलवे बोर्ड के साथ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की दो दिवसीय पीएनएम बैठक गुरुवार को रेल भवन नई दिल्ली में शुरू हुई है. इसमें रेलकर्मियों के पक्ष का संचालन एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कर रहे हैं. इसीआरकेयू की ओर से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा तथा धनबाद मंडल से अपर महामंत्री मो ज्याऊद्दीन भी भाग ले रहे हैं. प्रशासनिक पक्ष की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने की. बैठक के पहले दिन श्री मिश्रा ने ट्रैक मेंटेनरों की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की. वर्षों से समस्याएं उठाने के बाद पहल नहीं कर रही प्रशासन बताया कि वर्षों से उनकी समस्याएं उठाने के बाद भी प्रशासन पहल नहीं कर रही है. यह जानकारी देते हुए जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि मांगों में कीमैन की कार्य पद्धति का आधुनिकीकरण करना, कीमैन के सुरक्षा की दृष्टि से मैन्युअल में संशोधन करना, काम के दौरान रन ओवर से बचाव के लिए ट्रैक मैंटेनर को रक्षक उपकरणों की आपूर्ति, की मैन के लिए मेडिकल मानक को अपग्रेड कर ए-3 तथा इससे ऊपर करना आदि शामिल हैं. कहा कि जोखिम भरे काम करने वाले विभिन्न कैटेगरी के लिए रिस्क एलाउंस देने, रनिंग कर्मचारियों के किमी की 25 प्रतिशत वृद्धि तथा सिग्नल स्टाफ के लिए कार्य रोस्टर बनाने पर भी चर्चा की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: पीएनएम बैठक में रखीं रेलकर्मियों की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top