Hot News

April 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं : विधान पार्षद

:: मुजफ्फरपुर के 69, वैशाली के 4, पूर्वी चंपारण के 2, सीतामढ़ी के 3, समस्तीपुर, शिवहर और सिवान के 1-1 शिक्षकों ने दिया आवेदन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एलएस कॉलेज के आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में शुक्रवार को आयोजित शिक्षकों के दरबार में विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान विधान पार्षद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही. चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा. कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और सिवान के शिक्षकों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. वहीं मुजफ्फरपुर के 69, वैशाली के 4, पूर्वी चंपारण के 2, सीतामढ़ी के 3, समस्तीपुर, शिवहर और सिवान के एक-एक शिक्षक ने लिखित आवेदन दिया. विधान पार्षद ने कहा कि अधिकांश मामले शिक्षकों के लंबित वेतन, अंतर-वेतन और उपभोग किये गए चिकित्सा अवकाश और मातृत्व अवकाश अवधि के भुगतान से संबंधित हैं. कई मामलों में दो-दो वर्ष पहले वेतन विपत्र डीपीओ कार्यालय में जमा किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कमीशन नहीं देने के कारण उनका भुगतान लंबित रखा गया है और टालमटोल किया जा रहा है. समाधान के लिए भेजा जा रहा आवेदन विधान पार्षद ने चेतावनी दी कि जितनी भी समस्याएं आयी हैं. उनके समाधान के लिए सूची संलग्न कर संबंधित पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है. समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे स्वयं सक्षम पदाधिकारी के समक्ष धरना पर बैठेंगे. इसमें संलिप्त कर्मचारी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे. कार्यक्रम में प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद, अधिवक्ता शिक्षक अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, नीरज द्विवेदी, मेराजुल हक साबरी, राम सहाय, कमलेश कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राकेश कुमार, समरेंद्र कुमार पवन आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं : विधान पार्षद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur Crime News शूटर वसीम की गिरफ्तारी बनी चुनौती

-फ्लिपकार्ट डकैती कांड में है फरार Muzaffarpur Crime News संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में डकैती के दौरान डिलीवरी ब्वॉय की हत्या मामले में फरार शूटर मो वसीम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है. पुलिस इस कांड में अब तक सात से अधिक अपराधियों को जेल भेज चुकी है. लेकिन, मो वसीम अंडरग्राउंड हो चुका है. टीम उसके अहियापुर स्थित आवास पर कई बार रेड कर चुकी है. लेकिन, वह नहीं पकड़ा गया. पुलिस को आशंका है कि वह गिरफ्तारी के डर से किसी दूसरे राज्य में जाकर छिप गया है. 19 जनवरी की रात हुई थी वारदात खबड़ा स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में 19 जनवरी की रात अपराधियों ने डकैती की थी. सायरन बजने पर डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने जल्द हत्याकांड का खुलासा कर लिया था. वैशाली, सरैया व अहियापुर के अपराधियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. कांड में शामिल ज्यादातर अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है. पर वसीम फरार है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि उसका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur Crime News शूटर वसीम की गिरफ्तारी बनी चुनौती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50 हजार रुपये से अधिक की वरमाला, सज रहा डेढ़ लाख का सेज

शादियों में गेंदे की माला आज भी सदाबहार वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शादियों का सीजन पूरे शबाब पर है और इस बार शादियों में भव्यता और शाही अंदाज देखने को मिल रहा है. खासकर वरमाला और शादी की सजावट पर लोग दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं. शहर में अब 50 हजार रुपये और उससे भी अधिक कीमत वाली वरमाला की मांग बढ़ गई है, जिसके लिए दूसरे राज्यों से विशेष ऑर्डर पर फूल मंगवाए जा रहे हैं. वर वधू और सेज सजाने में डेढ़ लाख तक खर्च किया जा रहा है. हालांकि, सामान्य तौर पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक की वरमाला की बिक्री भी खूब हो रही है. वहीं, शादियों में गेंदे की माला आज भी सदाबहार है, जिसकी कीमत सामान्य दिनों में 8 से 10 रुपये प्रति लड़ी होती है, लेकिन लग्न के समय में यह 15 से 20 रुपये तक पहुंच जाती है. डच गुलाब की काफी डिमांड इन महंगी वरमालाओं में डच गुलाब, रजनीगंधा, रैनुनकुलस, गार्डेनिया, पेओनी, डहलिया, ट्यूलिप, ऑर्किड, कैला लिली, लिलाक और जैस्मीन जैसे विशेष फूलों की अधिक डिमांड है. इनके अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं. चूंकि ये फूल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं होते हैं. इसलिए इन्हें मुख्य रूप से दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ता है. इन खास वरमालाओं के लिए लोगों को एडवांस बुकिंग करानी पड़ती है. गाड़ी सजावट पर भी लाखों खर्च दूल्हे की गाड़ी की सजावट पर भी लोग पांच हजार से 25 हजार रुपये तक खर्च कर रहे हैं. डच गुलाब से सजावट सबसे महंगी मानी जाती है. इसके अलावा शादी के मंडप और मड़वा की सजावट पर लोग एक लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं. स्टेज, घर के कमरों और पूजा पंडालों की सजावट पर भी हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. एक स्टेज की सजावट में चार से पांच लाख रुपये तक और कमरे की सजावट में 50 हजार से एक लाख रुपये तक का खर्च आ रहा है. प्राकृतिक फूलों की बढ़ती कीमतों के कारण अब सजावट में प्लास्टिक के फूलों की मांग भी बढ़ रही है. फूल विक्रेता विक्रम और मुन्ना ने बताया कि वे शादी की पूरी सजावट का ठेका भी लेते हैं और अलग-अलग काम भी करते हैं. लग्न के समय में फूलों की जबरदस्त मांग रहती है. शहर में गरीबस्थान, इमलीचट्टी, जीरोमाइल, भगवानपुर और रामदयालु में फूलों की बड़ी मंडियां हैं, जहां अधिकांश फूल कोलकाता से मंगाए जाते हैं. वहीं विशेष ऑर्डर पर फूल बेंगलुरु से भी आते हैं. जिले में लग्न के सीजन में प्रतिदिन औसतन एक करोड़ रुपये का कारोबार होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 50 हजार रुपये से अधिक की वरमाला, सज रहा डेढ़ लाख का सेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाढ़ से बचाव कार्य की गति काफी धीमी, तटवर्ती गांव के लोगों में फैल रहा आक्रोश

-अभियंताओं ने कहा, ठेकेदारों को भेजी जा रही नोटिस प्रतिनिधि, गोपालपुर इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध पर बाढ़ निरोधक कार्य की गति धीमी रहने से स्थानीय लोग में आक्रोश पनप रहा है. चार ठेकेदारों द्वारा चौसठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कटाव निरोधक कार्य करवाये जा रहे हैं. बाढ कैलेंडर के अनुसार 15 मई तक कार्य को पूरा कर लिया जाना है, लेकिन कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण समय पर कार्य पूरा होने की संभावना क्षीण होते जा रही है.बताते चलें कि स्पर संख्या नौ पर एवरग्रीन कंपनी द्वारा कम मजदूरों से काम लिया जा रहा है. ठेकेदार जयप्रकाश साह द्वारा स्पर संख्या आठ के डाउन स्ट्रीम में रिवेटमेंट का कार्य करवाया जा रहा है. त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 125 मीटर में ध्वस्त हुए तटबंध को मिट्टी से भर कर सीट पाइलिंग व स्पर संख्या आठ के अप स्ट्रीम में मुट्ठी भर बोल्डर पिचिंग का कार्य किया जाना है. कार्य स्पर संख्या आठ के अप स्ट्रीम में मिट्टी भराई का काम अभी शुरु भी नहीं हो पाया है. तटवर्ती गांव के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि तत्काल मजदूरों व संसाधन बढ़ा कर कार्य तीव्र गति से नहीं किया गया तो हमलोग अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे. कटाव स्थल पर मौजूद अभियंताओं ने बताया कि लेट लतीफ बर्दाश्त नहीं किया जायेगी. कार्य की गति संतोषजनक नहीं है. अतएव नियमानुसार ठेकेदारों को नोटिस दिया जा रहा है. समय पर काम नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. बारिश से तटबंध मरम्मत का काम ठप गोपालपुर. बारिश की वजह से शुक्रवार को इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर स्पर संख्या सात व आठ के बीच ध्वस्त की मरम्मत का काम ठप रहा. तटबंध को मोटरेबुल बनाने का कार्य किया जा रहा है.— डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाढ़ से बचाव कार्य की गति काफी धीमी, तटवर्ती गांव के लोगों में फैल रहा आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग से चार घर जले, लाखों की क्षति

10 प्रतिनिधि, ताराबाड़ी अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 मोमिन टोला पलासी में गुरुवार रात आग लगने से चार घर जल गये. आग जिस समय लगी सभी लोग अपने-अपने घर में सोये हुए थे. एक परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर रोजी-रोटी कमाने के लिए यूपी गये हुए हैं. गुरुवार रात अचानक घर के पीछे से आग उठी व देखते ही देखते चार घरों को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया. घर में रखा कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन व कीमती दस्तावेज जल गये. अगलगी पीड़ित परिवारों में मो मुश्ताक अंसारी, मो वाहिद अंसारी व मो आशिक अंसारी आदि शामिल हैं. घटना का आवेदन वार्ड सदस्य मुश्ताक अंसारी ने ताराबाड़ी पुलिस व सीओ अररिया को दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग से चार घर जले, लाखों की क्षति appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Mahila Samwad- महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सदर प्रखंड के मोर्दिवा पंचायत के मोर्दिवा गाँव में प्रगति ग्राम संगठन के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक तथा जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा स्त्री संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गयाl स्त्री संवाद कार्यक्रम के दौरान स्त्री सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता हेतु एल.ई.डी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से स्त्री सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान स्त्रीओं को जागरुक करने हेतु स्त्री सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य प्रशासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी वितरित किया गया l इस कार्यक्रम में 300 से अधिक स्त्रीओं ने भाग लिया l स्त्रीओं के द्वारा अपनी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को साझा किया गया l इस संवाद का मुख्या उद्देश्य बिहार प्रशासन के द्वारा स्त्रीओं के विकास सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देना है l

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ी अंडर 19 में हुए चयनित

सहरसा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा सुपौल में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर 19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए घोषित जिला क्रिकेट टीम में पटेल मैदान में चल रहे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों प्रवेश कुमार, आयुष कुमार एवं उज्जवल कुमार का चयन हुआ. जिसमें प्रवेश कुमार को जिला अंडर 19 टीम का कप्तान बनाया गया. फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य खिलाड़ियों में अमन राज, दर्श राज, अभिनव कुमार एवं करण कुमार का चयन भी जिला अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है. जिससे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाडियों में उत्साह का माहौल है. सुपौल में प्रवेश के नेतृत्व में सहरसा अंडर 19 की टीम अपना पहला मैच समस्तीपुर के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ी अंडर 19 में हुए चयनित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम बेतिया के लिए हुई रवाना

मधेपुरा . राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेतिया पश्चिमी चंपारण के शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स मैदान में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें मधेपुरा जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम भी भाग लेगी. प्रतियोगिता के लिए टीम शुक्रवार के सुबह रवाना की गयी है. यह जानकारी जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विमल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि टीम में सुनैना कुमारी को कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही रुची कुमारी, अभिलाषा कुमारी, विभा कुमारी, संगम कुमारी, कविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पम कुमारी, निशु कुमारी, कोच विवेक कुमार को शामिल किया गया है. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रामपुकार कुमार, उपाध्यक्ष तरुण देव राम, बरुण कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, ई नवीन चंद्र नवीन ने कहा कि टीम के लौटने पर संघ के द्वारा सम्मानित किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम बेतिया के लिए हुई रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने पटना में 50 संवाद रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रशासनी योजनाओं की जानकारी से हुईं प्रफुल्लित सहरसा. स्त्री सशक्तिकरण व प्रशासनी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बिहार प्रशासन द्वारा संचालित स्त्री संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 50 संवाद रथों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया. इसी क्रम में जिले के सभी 10 प्रखंडों में 12 संवाद रथों के माध्यम से 24 ग्राम संगठनों में स्त्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अगले 60 दिन 16 जून तक यह संवाद रथ जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचकर स्त्रीओं के साथ संवाद स्थापित करेगी. स्त्री संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्त्रीओं को प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं उनके गांवों या टोलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करना है. इस संवाद के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं प्रशासन की नीतियों में स्त्रीओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने का लक्ष्य है. जिले में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्त्रीओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. संवाद रथ हर निर्धारित ग्राम संगठन में जाकर स्त्रीओं से उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों को सुना. स्त्रीओं को राज्य प्रशासन की योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी गयी. इस संवाद कार्यक्रम ने स्त्रीओं को उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को साझा करने का एक मंच प्रदान किया. कार्यक्रम के माध्यम से स्त्रीओं को अपनी आवाज उठाने का अवसर मिला. जिससे ना केवल उनकी समस्याओं का समाधान होगा बल्कि उन्हें प्रशासनी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्त्रीओं ने प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि उन्हें जीविका, स्त्री उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली. कई स्त्रीओं ने संवाद के दौरान अपने जीवन में प्रशासन की योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया. सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभांवित स्त्री, हाल ही में शिक्षक, नर्स, पुलिस व अन्य विभाग में नौकरी पाने वाली स्त्रीओं ने भी अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां साझा की. कार्यक्रम में मौजूद स्त्रीओं ने इन अनुभवों से प्रेरणा ली एवं प्रशासन के पहल की सराहना की. उन्होंने एक सुर में कहा कि प्रशासन स्त्रीओं के सशक्तिकरण एवं विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है. सभी स्त्रीओं ने संवाद कार्यक्रम को एक सकारात्मक एवं परिवर्तनकारी पहल बताया. जो ना केवल समस्याओं को हल करने में सहायक है. बल्कि स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है. कार्यक्रम में मौजूद स्त्रीओं ने इस पहल की सराहना की एवं इसे सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. संवाद कार्यक्रम ने ना केवल उनकी समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाया. बल्कि उन्हें राज्य प्रशासन के साथ सीधे जुड़ने का अवसर भी दिया. स्त्री संवाद कार्यक्रम का यह प्रयास ना केवल स्त्रीओं के जीवन में बदलाव लाएगा. बल्कि समाज को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री संवाद कार्यक्रम में स्त्रीओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिस्टल के साथ बंगाल का एक युवक गिरफ्तार

पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने माल गोदाम रोड से पिस्टल व चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र निवासी उलीउल इस्लाम उर्फ साहब शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर माल गोदाम रोड में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे, जिसमें से एक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया. आरोपी से पूछताछ की गई है. आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 114/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिस्टल के साथ बंगाल का एक युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top