Hot News

April 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : जम्मू कश्मीर में तेज आवाज के साथ फटा बादल, मची चीख पुकार, लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

Video : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर आई बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में मकान, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  इसमें लोग अपनी पीड़ा को बताते दिख रहे हैं. ऐसा ही वीडियो फेसबुक में सामने आया है. इसमें एक युवक रो–रोकर कहता है मेरा सब बर्बाद हो गया. मैं अपनी गाड़ी चलाकर परिवार को पालता था. अब मेरा क्या होगा. देखें वीडियो 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया बारिश और भूस्खलन के बाद  100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. लगातार बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया गया है. इससे सैकड़ों वाहन फंसे हैं. यह हाईवे कश्मीर को देश से जोड़ता है. अधिकारियों के अनुसार, सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अकीब अहमद (12), मोहम्मद साकिब (10) और मुनिराम (65) शामिल हैं. अचानक आई बाढ़ से सड़कें बह गईं, जिससे कई गांव जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गए. बादल फटने की तेज आवाज हुई गांव के निवासी मोहम्मद हाफिज ने  बताया, ‘‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा मौसम कभी नहीं देखा. सुबह करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की तेज आवाज हुई जिससे नींद खुली. कुछ ही देर में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.’’ अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. 10 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए. शेष को आंशिक क्षति पहुंची. The post Video : जम्मू कश्मीर में तेज आवाज के साथ फटा बादल, मची चीख पुकार, लोगों का रो-रोकर बुरा हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में चाकू लेकर टहल रहा था छोटा भाई, बड़े ने टोका तो कर दी हत्या

Bihar Crime: बेतिया. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद कुड़ियापट्टी वार्ड नंबर 18 में रविवार की रात मामूली विवाद में सगे छोटे भाई प्रदीप कुमार ने अपने बड़े भाई साहिल कुमार (32) की चाकू गोद हत्या कर दी है. साहिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि लोग उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शरीर पर तीन-चार जगह चाकू के घाव मिले हैं. आरोपित प्रदीप मानसिक रूप से बीमार घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया. एसएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. आरोपित भाई मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. उसका इलाज चंडीगढ़ में हो रहा था. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस बावत एसडीपीओ ने बताया कि दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है. आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली गयी है. अभी तक स्वजनों ने थाने में शिकायत नहीं की है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी. मामले की जांच हो रही है. चाकू के पहले वार में ही गिर गया साहिल स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप घर के बाहर चाकू लेकर घूम रहा था. साहिल उसे रोककर पूछा कि वह चाकू लेकर कहां जा रहा है. तब वह भड़क गया और साहिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू लगते ही साहिल वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साहिल को जीएमसीएच ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की गंभीरता को देख एसडीपीओ विवेक दीप मौके पर पहुंचे. जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया. Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post बिहार में चाकू लेकर टहल रहा था छोटा भाई, बड़े ने टोका तो कर दी हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes: ईमानदारी और सीधेपन को एक न समझें : जया किशोरी

Jaya Kishori Quotes:  प्रसिद्ध कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी ने हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने लोगों को जीवन में ईमानदारी, समझदारी और सीधेपन के बीच के फर्क को समझाने की सीख दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अक्सर ईमानदारी और सीधेपन को एक समझ लेते हैं, जबकि दोनों में गहरा अंतर होता है. Jaya Kishori Quotes | Honesty and Wisdom: सीधे बनो लेकिन बेवकूफ नही Jaya kishori quotes उन्होंने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज का दौर ऐसा हो गया है जहां लोग खुद को अच्छा साबित करने के लिए दूसरों की गलतियों को सहते रहते हैं. लेकिन ज़रूरी है कि हम इस सोच को बदलें. अगर कोई आपके साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो आप भी उससे अच्छा व्यवहार करें. लेकिन अगर कोई बुरा व्यवहार करता है, तो उससे दूरी बना लें — इसका मतलब ये नहीं कि आप भी वैसा ही व्यवहार करने लगें. जया किशोरी जी ने जोर देकर कहा कि व्यक्ति को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. समझदारी ये नहीं कि आप हर किसी से लड़ें, बल्कि ये है कि आप कब, कहां और किससे बात करनी है, ये जानें. अगर कोई आपको बार-बार नीचा दिखा रहा है या आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठा रहा है, तो चुप रहना समझदारी नहीं, बल्कि खुद के साथ अन्याय है. जया किशोरी जी की ये सीख आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है, जहां अच्छाई को कमजोरी समझ लिया जाता है. उनका संदेश साफ है — ईमानदार रहो, लेकिन इतने भी सीधे मत बनो कि लोग तुम्हें इस्तेमाल कर जाएं. ज़रूरत है समझदारी और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की. “आप जैसे हैं, वैसे रहें, लेकिन समझदारी को कभी ना छोड़ें.” – जया किशोरी Also Read: Chanakya Niti: व्यक्ति को जान से भी प्यारी होती हैं ये 3 चीजें Also Read: Jaya Kishori | Relationship Tips: लाइफ पार्टनर बनाने से पहले अपने आप से पूछे ये सवाल Also Read: Chanakya Niti | Chanakya Family Tip: घर की बर्बादी की निशानी है ये एक लक्षण The post Jaya Kishori Quotes: ईमानदारी और सीधेपन को एक न समझें : जया किशोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: परिवार का बहुत सम्मान करते हैं इस नाम अक्षर के लोग, माता-पिता के प्रति होते हैं समर्पित

Name Personality: नाम शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जिंदगी में नाम का खास महत्व होता है. नाम न सिर्फ उसकी पहचान बनाता है, बल्कि उसके स्वभाव, सोच और भविष्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है. इसी वजह से माता-पिता अपने बच्चों के नाम रखने में बहुत सावधानी बरतते हैं, जिससे उनके जीवन में सब कुछ सकारात्मक बना रहे और वे एक अच्छा भविष्य पा सकें. ऐसे में आज हम अंग्रेजी के I अक्षर के  लोगों के बारे में बात करेंगे कि ये लोगों का स्वभाव कैसा होता है? चलिए जानते है इनके बारे में. परिवार का सम्मान करते हैं जिनका नाम I से शुरू होता है वे लोग बहुत होशियार, मेहनती और समझदार होते हैं. ये अपने माता-पिता का बहुत सम्मान करते हैं, साथ ही उनका ख्याल भी बहुत अच्छे से रखते हैं. यह भी पढ़ें- तेज दिमाग के साथ भावुक किस्म के होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, चुटकियों में हल करते हैं बड़ी से बड़ी मुश्किलें स्वभाव से बहुत सीधे होते हैं I नाम के लोग बहुत शांत और सरल किस्म के होते हैं. ये सबसे बहुत आराम और आदर के साथ पेश आते हैं. हालांकि, ये लोग दूसरे की बातों को बहुत जल्द ही दिल पर लगा लेते हैं.  लव लाइफ  I नाम के लोग अपने जीवनसाथी के साथ पूरे समय वक्त गुजारना चाहते हैं. इनको अपने रिश्तों का महत्व बहुत अच्छे से पता होता है जिसके कारण ये अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. करियर बहुत शानदार होता हैं जिनका नाम I से शुरू होता है, वे लोग अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा फोकस रहते हैं. इसके अलावा, ये कभी भी किसी काम को करने से डरते नहीं हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: चालाकी में मास्टर होते हैं इस नाम के लोग, मजे से जीते हैं अपनी लाइफ Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: परिवार का बहुत सम्मान करते हैं इस नाम अक्षर के लोग, माता-पिता के प्रति होते हैं समर्पित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, महिला और बच्ची के फंसे होने की आशंका, देखें Video

Massive Fire in Giridih| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला रोड स्थित खुशी मार्ट में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दुकान के मालिक दिनेश डालमिया के घर और दुकान दोनों में आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. पचंबा के शो रूम में लगी भीषण आग. घर में एक स्त्री और बच्ची के फंसे होने की आशंका आग चारों ओर फैल चुकी है. आशंका जतायी जा रही है कि एक स्त्री और एक बच्ची घर के अंदर अभी भी फंसी है. पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं. आग इतनी भयावह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रहीं हैं. दुकान में रखे गये सारे कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीम घटनास्थल पर मौजूद मौके पर पचंबा थाना की पुलिस, अग्निशमन सेवा की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. आग बुझाने के लिए भेजी गयी दमकल की एक गाड़ी का पानी खत्म हो चुका है, जबकि दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर डीएसपी कौसर अली, सदर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट यशवंत श्रीकांत वीसूपते और थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी हालात पर नजर बनाये हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है. आग बुझाने में लगे लोग. कोडरमा और धनबाद से मंगवायी जा रही दमकल की गाड़ियां फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इलाके में सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गयी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की गयी है. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, वहीं कोडरमा और धनबाद से भी दमकल की गाड़ियों को मंगवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें The post Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, स्त्री और बच्ची के फंसे होने की आशंका, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट एरिया से हटाये गये ओवरहेड तार और पोल, इस माह से मिल सकती है नाइट लैंडिंग की सुविधा

Darbhanga Airport: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर कैट-2 सिस्टम लगाने में बाधक बने बिजली के तार और खंभे को हटा लिया गया है. पिछले दिनों नाइट लैंडिंग के लिए वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने इंडियन एयरफोर्स की दरभंगा आयी सर्वे टीम ने दो वर्षों से इस काम के नहीं होने पर नाराजगी जतायी थी. सर्वे टीम ने एयरपोर्ट की बॉउंड्री का काम अब तक पूरा नहीं होने और रनवे के सामने से बिजली के तार को अब तक नहीं हटाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. सर्वे टीम के लौटने के साथ ही जिला प्रशासन और बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट परिसर से बिजली के खंभों को हटा लिया है. रातों में हो पायेगी विमानों की आवाजाही दरभंगा एयरपोर्ट के 24 एकड वाले नये भूखंड पर CAT -2 INSTRUMENT LANDING SYSTEM इंस्टॉल करने में बाधक बने ओवरहेड तार और खंभों को हटाये जाने के बाद अब चारदीवारी निर्माण का कार्य पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है. बाउंड्री वाल पूरा होते ही एप्रोच लाइट लगाने का काम पूरा किया जायेगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर एजीएलएस लगाने का काम पूरा हो चुका है, आईएलएस लगाने का काम भी अंतिम चरण में है. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने यह काम टाटा को सौंपा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट से रात के अंधेरे में विमानों की आवाजाही जल्द ही संभव हो पायेगी. एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो यह काम अगले एक माह में पूरा कर लिया जायेगा और जून या अगस्त तक दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा मिल जायेगी. हर मौसम में यहां उतर पायेंगे विमान इस संबंध में राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, “हिंदुस्तानीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) को भूमि हस्तांतरित होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी, जो अब पूरा हो चुका है. हवाई अड्डे पर श्रेणी I (CAT I) ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) की स्थापना के बाद, रात में भी विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी.” उन्होंने कहा, ” सर्दियों के समय में उड़ानों के संचालन के लिए उत्तर बिहार में कम दृश्यता एक बड़ी समस्या है. दरभंगा एयरपोर्ट पर CAT I ILS की स्थापना से इसका समाधान हो जाएगा. इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लग जाने के बाद अब विमानों के संचालन में कोई समस्या नहीं होगी. सर्दियों के मौसम में, कोहरे की स्थिति में और यहां तक ​​कि कम दृश्यता में भी यहां विमान सुरक्षित उतर पायेंगे. इसके अलावा, दरभंगा हवाई अड्डे के रनवे का विस्तार किया जाएगा, ताकि बड़े विमान वहां उतर सकें, ” Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान The post Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट एरिया से हटाये गये ओवरहेड तार और पोल, इस माह से मिल सकती है नाइट लैंडिंग की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Naxal Encounter| महुआटांड़ (बोकारो), रामदुलार पंडा : बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोमवार सुबह-सुबह पुलिस की नक्सलयों से मुठभेड़ हो गयी. इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. 3 हथियार बरामद हुए हैं. हालांकि, कितने नक्सलियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है. पुलिस ने बताया है कि जले के ललमटिया से सटे चोरगांवां में लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट भीषण मुठभेड़ हुई. तुलबुल से लेकर ललपनिया तक जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ललपनिया के चोरगांवां के सोसो टोला के पास हुई मुठभेड़ सोमवार तड़के चार बजे से ललपनिया से सटे चोरगांवां के सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हो रही है. समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है. मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चल रहीं हैं. समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों राउंड गोली चली है. फायरिंग क आवाज सुन जंगल से अपने घर भागे लोग मुठभेड़ शुरू होते ही चोरगांवां से लेकर ललपनिया तक फायरिंग की आवाज सुनाई देने लगी. जंगल में महुआ चुनने और मवेशियों के लिए चारा लेने गए ग्रामीण भागकर अपने घर आ गये. नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की समाचार के बाद बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाकर जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है. 9 नक्सलियों के मारे जाने की समाचार, मुंडा टोली मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान तेज सूत्र बता रहे हैं कि मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 9 नक्सली मारे गये हैं. घटना के दौरान बाद गोमिया ललपनिया मुख्य पथ पर तुलबुल सिदो कान्हू चौक के पास और ललपनिया में मुंडा टोली मोड़ के पास जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. एक-एक वाहन की डिक्की और सामानों की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम The post Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama में मनीष गोयल से रिप्लेस होने पर गौरव खन्ना का आया पहला रिएक्शन, कहा- वह तबसे हैं जब से…

Anupama: सीरियल अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना ने हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता है. गौरव को फैंस अनुज के नाम से जानते हैं. गौरव के अनुपमा को छोड़ने के बाद मेकर्स ने मनीष गोयल की एंट्री करवाई थी. मनीष की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि उन्होंने गौरव को शो में रिप्लेस किया है. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी दिल की बात कही है. अनुपमा में गौरव खन्ना को मनीष गोयल ने किया रिप्लेस? गौरव खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में बताया कि अनुपमा में मनीष गोयल उनके किरदार का रिप्लेसमेंट नहीं है. एक्टर ने कहा, लोग सोचते हैं कि उन्होंने मुझे रिप्लेस किया, लेकिन ये सच नहीं है. वह तबसे है जब मैं भी नहीं था, उनके शोज देखते थे मेरे घर पर जो जी पर आता था. सोशल मीडिया बहुत कठोर हो सकता है, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर यही जीवन है. आपको इसे सहजता से लेना होगा.” गौरव खन्ना को कैसे मिला उनका पहला शो गौरव खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक शो में 20 दिनों के लिए रोल देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें 3 दिनों में निकाल दिया गया था. एक्टर ने बताया कि उन्हें भाभी में एक फुल-ऑन रोल ऑफर किया गया और कहा गया कि वे 20 दिनों के लिए 6 हजार रुपये मिलेंगे. हालांकि उनके रोल को 3 दिन में ही मार दिया गया था. गौरव ने बताया, “मेरा रोल 3 दिनों में खत्म हो गया और उन्होंने कहा कि यह खत्म हो गया है. इस तरह से मैंने टीवी की शुरुआत की. मैं घर पर बैठा रहा और अपने परिवार को यह नहीं बताया कि मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी है. मैं 3 दिनों तक वर्सोवा में बैठा रहा.” हालांकि इन तीन दिनों में मुझे किसी दिन वहां बैठे देखा और कुमकुम के ऑडिशन के लिए बुलाया. उसके बाद मुझे ये शो मिल गया. यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन The post Anupama में मनीष गोयल से रिप्लेस होने पर गौरव खन्ना का आया पहला रिएक्शन, कहा- वह तबसे हैं जब से… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samantha Ruth Prabhu को इस शादीशुदा डायरेक्टर संग हुआ दोबारा प्यार? वायरल वीडियो से इंटरनेट पर मची हलचल

Samantha Ruth Prabhu का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक गुलाबी सूट में तिरुपति बालाजी मंदिर के अंदर जाती नजर आ रही हैं, लेकिन यहां वह अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ डायरेक्टर राज निदिमोरु भी हैं. काफी दिनों से डायरेक्टर और सामंथा क नाम साथ जोड़ा जा रहा है और ऐसी अफवाह भी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, निर्देशक शादीशुदा हैं और मामले पर उनके या एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों अक्सर एक साथ इवेंट में स्पॉट होते हैं, जिसकी वजह से उनके लिंकअप की समाचारें तेज हैं. आइए में इस सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग में घी डालने का काम किया है. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) वायरल वीडियो को देखने के बाद एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘अगर यह बात सच निकली तो बहुत अच्छा होगा.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मतलब कुछ भी, साथ में मूवी कर रहे हैं वो यार.’ ऐसे ही कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. मालूम हो कि सामंथा राज निदिमोरु की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन और फिल्म ‘सिटाडेल हनी बनी’ में साथ काम कर चुकी हैं. अब जल्द ही यह दोनों एक और सीरीज में साथ काम करेंगे. यह भी पढ़े: Kesari 2 Box Office Collection Day 3: जाट की राह पर निकल पड़ी ‘केसरी चैप्टर 2’, ओपनिंग वीकेंड पर तोड़े 11 फिल्मों के रिकॉर्ड The post Samantha Ruth Prabhu को इस शादीशुदा डायरेक्टर संग हुआ दोबारा प्यार? वायरल वीडियो से इंटरनेट पर मची हलचल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम

Karni Sena President Killed in Jamshedpur| जमशेदपुर में हत्या की बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ( 46 ) की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना रविवार की है. वे मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन के निवासी थे. दोपहर में उन्होंने अपने घर में बताया था कि वे किसी दोस्त के साथ जमीन देखने जा रहे हैं, जिसके बाद वे देर शाम तक घर नहीं लौटे. रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 से करीब 200 मीटर अंदर गौड़गोड़ा (बालीगुमा) गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है. घटनास्थल पर पहुंचने पर विनय सिंह के परिजनों ने शव की पहचान की. उनके माथे में गोली मारने का निशान था. शरीर पर भी चोट के कई निशान मौजूद थे. गिरने की अवस्था में उनके हाथ में एक पिस्तौल भी थी. परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित हत्या है. पिस्तौल विनय सिंह की नहीं थी. अपराध से उनका कोई वास्ता नहीं है. हत्या के बाद पिस्तौल उनके हाथ में थमा दी गयी है. घटनास्थल से स्कूटी और मोबाइल जब्त घटना की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव के स से एक पिस्तौल, विनय सिंह की स्कूटी और मोबाइल जब्त कर लिया है. शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां मौजूद समर्थकों और परिजनों ने इसका विरोध किया. बाद में एंबुलेंस बुलाकर शव को उठाया गया. घटनास्थल पर देर रात तक भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही. आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम करने की कोशिश की, जिस कारण पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी. पुलिस से की गयी थी पीछा करने की शिकायत पुलिस सूत्रों के अनुसार, विनय सिंह की नजदीकी मानगो के कुख्यात अपराधी गणेश सिंह से थी. पुलिस को संदेह है कि हत्या में माशूक मनीष का हाथ हो सकता है. माशूक ने दो वर्ष पूर्व भुइयांडीह में टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या की थी. विनय सिंह को कुछ माह पहले धमकियां मिल रही थीं. इसके अलावा उनका पीछा भी किया जा रहा था. इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से की थी. विनय सिंह के दो बेटे हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हत्या के बाद इलाके में तनाव, समर्थक और परिजनों ने डिमना चौक किया जाम विनय सिंह की हत्या की समाचार मिलते ही करणी सेना से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, नेता और परिचित घटनास्थल पर पहुंचे. भाजपा नेता नीरज सिंह, करणी सेना के कन्हैया सिंह, हरि सिंह राजपूत, अप्पू तिवारी समेत कई प्रमुख चेहरे भी वहां मौजूद रहे. परिजनों ने स्पष्ट कहा कि विनय सिंह की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, यह हत्या साजिशन की गयी है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसके साथ वहां पहुंचे थे और किसने उन्हें बुलाया था. हादसा की जानकारी मिलने पर मानगो, बागबेड़ा, गोविन्दपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया समेत कई क्षेत्र से भी लोग पहुंचे. विनय सिंह का शव देख लोग आक्रोशित हो गये. इसके बाद समर्थक और परिजनों ने डिमना चौक जाम कर दिया. काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साये लोग जल्द से जल्द शव उठाने की बात कर रहे थे. एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोग पुलिस से उलझ रहे थे. इसे भी पढ़ें LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर Jharkhand Weather Today: बढ़ने लगा झारखंड का तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम The post जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top