Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Poha Nuggets Recipe: बच्चों के टिफिन के और स्नैक लिए परफेक्ट, ट्राय करें ये झटपट पोहा नगेट्स

Poha Nuggets Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला खाना ढूंढ रहे हैं, तो पोहा नगेट्स आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. इसे आप स्नैक, बच्चों के टिफिन, टी टाइम या पार्टी स्टार्टर के लिए बना सकते हैं. पोहा, आलू और कुछ बेसिक मसालों से तैयार ये नगेट्स कुरकुरे और मजेदार होते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइये जानते हैं कैसे बनते हैं ये हेल्दी और टेस्टी पोहा नगेट्स. सामग्री पोहा – 1 कप आलू उबले हुए – 3 बेसन – 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर – 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ – 1 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 1 चम्मच धनिया – 2 चम्मच ऑरेगैनो – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार जीरा पाउडर – 1 चम्मच तेल – तलने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप ये भी पढ़ें: Oats Masala Vada Recipe: शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए, झटपट बनाए ओट्स मसाला वड़ा ये भी पढ़ें: Karela Tikki Recipe: करेले की कड़वाहट को भूल जाएं, बनाएं हेल्दी और टेस्टी करेले की टिक्की पोहा नगेट्स बनाने की विधि पोहा तैयार करें: सबसे पहले पोहा को गुनगुने पानी से धो लें और कुछ सेकंड के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे छलनी में छान लें और अलग रख दें. मिश्रण तैयार करें: अब एक बाउल में मैश किए हुए उबले आलू लें. फिर इसमें पोहा, बेसन, कॉर्नफ्लावर, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया भी डालें. इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिला दें. नगेट्स बनाएं: तैयार मिश्रण से छोटे छोटे नगेट्स का आकार दें. नगेट्स का शेप देने के बाद इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से कोट करें और अलग रख दें. नगेट्स तलें: अब मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करें और नगेट्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. परोसें: गरमा गरम क्रिस्पी नगेट्स को पसंदीदा केचप या हरी चटनी के साथ परोसें और एन्जॉय करें. ये भी पढ़ें: Healthy Medu Vada Recipe: स्वाद भी और सेहत भी, कम तेल में मेदु वड़ा बनाने की आसान रेसिपी ये भी पढ़ें: Matka Malai Kulfi Recipe: बाजार जैसी मटका मलाई कुल्फी अब घर पर बनाएं, गर्मी में पाएं ठंडक और मिठास का डबल स्वाद The post Poha Nuggets Recipe: बच्चों के टिफिन के और स्नैक लिए परफेक्ट, ट्राय करें ये झटपट पोहा नगेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: पवन सिंह और श्वेता शर्मा की जोड़ी ने मचाया गर्दा, ‘घाघरी’ गाने ने रिलीज होते ही बटोरी सुर्खियां

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने जबरजस्त गाने के साथ चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने एक धमाकेदार गाना ‘घाघरी’ के जरिए अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. इस गाने में उनके साथ नजर आ रही हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता शर्मा, जिनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है. ‘घाघरी’ में केमिस्ट्री का तड़का और आवाज का जलवा ‘घाघरी’ एक रंगीन, मस्तीभरा और रोमांटिक भोजपुरी गाना है जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को खुद पवन सिंह और मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में पवन सिंह और श्वेता शर्मा की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों की जबरदस्त परफॉर्मेंस, रंग-बिरंगे सेटअप और एंटरटेनिंग डांस मूव्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. श्वेता का ग्लैमरस लुक और पवन सिंह का स्टारडम गाने में जान डाल देता है. फैंस का फेवरेट बना ‘घाघरी’, छा गए पवन-श्वेता ‘घाघरी’ गाना रिलीज होते ही छा गया है. कुछ ही घंटों में इसे 1.4 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 46 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यूट्यूब पर गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई पवन सिंह को ‘वायरल किंग’ बता रहा है तो कोई श्वेता शर्मा की अदाओं पर फिदा है. दोनों की जोड़ी और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि यह गाना सीधे भोजपुरी म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर पहुंचने वाला है. यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: पवन सिंह का ‘कलकतिया राजा’ फिर छाया यूट्यूब पर, पुराने हिट से मचा तहलका The post Bhojpuri Song: पवन सिंह और श्वेता शर्मा की जोड़ी ने मचाया गर्दा, ‘घाघरी’ गाने ने रिलीज होते ही बटोरी सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: शिव लीला में पहुंच गए असली “नंदी”, मंच पर चढ़कर किया “तांडव”

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. लोग भी वायरल होने के लिए कुछ भी करते हैं. एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शिव लीला कर रहे हैं. एक व्यक्ति मंच पर भगवान शंकर बना हुआ है और साथ में मां पार्वती के वेश भूषा में भी एक स्त्री दिख रही है. कई लोग नीचे बैठकर प्रोग्राम देख रहे हैं. तभी सामने से दो बैल आते हैं और मंच पर बैठे लोगों पर हमला कर देते हैं. वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है. ALSO READ: DGP Murder: ओम प्रकाश का पैतृक गांव बना ‘श्मशान’, पसरा सन्नाटा, बचपन के दोस्त ने बताए कई किस्से ALSO READ: Love Affairs: “गौमांस खाओ, इस्लाम कबूल करो… फिर करूंगा निकाह”, शमशाद ने सूरज बनकर बनाया शारीरिक संबंध ALSO READ: Bihar Land Survey: इन रैयतों को भेजी जा रही नोटिस, हो सकती है जमीन की नीलामी, जल्दी से करा लें ये काम ALSO WATCH: लाश के कानों से कुंडल चुराता दिखा वार्ड बॉय, ऐसे लोगों को क्या बोलेंगे आप? The post Viral Video: शिव लीला में पहुंच गए असली “नंदी”, मंच पर चढ़कर किया “तांडव” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

EX DGP Murder: 9 मई को बगहा आने वाले थे ओमप्रकाश गुप्ता, दोस्त ने बताया- यारों के यार थे पूर्व डीजीपी

EX DGP Murder, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा नगर के शास्त्री नगर निवासी व कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता अगामी 9 मई 2025 को बेंगलुरु से अपने पैतृक गृह आवास बगहा आने की तैयारी में थे क्योंकि पैतृक गांव और बगहा से उनका बड़ा लगाव था. उनके बचपन के मित्र डॉ. सुरेश प्रसाद यादव ने रोते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बगहा और पिपरासी परसौना क्षेत्र से कर्नाटक में पहुंचकर यह कहता था कि मैं बिहार से आया हूं और मेरा यह कार्य है तो वह उसकी मदद जरुर करते थे. इस घटना के बाद बगहा समेत बिहार को एक बड़ी क्षति हुई है. पूर्व डीजीपी का घर क्या बोले यादव सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि हम दोनों मित्र दियारे के पिपरासी में रहकर एक साथ पढ़ाई की थी और तभी से दोनों के बीच गहरा लगाव था . हमारे चाचा पूर्व धनहा विधायक दिवंगत रामनगीना प्रसाद से शिक्षा की प्रेरणा मिली थी . चाचा BHU बनारस यूनिवर्सिटी से डबल MA की उपाधि हासिल किए थे और ओमप्रकाश के पिता दिवंगत शिवपूजन प्रसाद गुप्ता और मेरे चाचा जिगरी दोस्त थे और एक साथ नौकरी में योगदान किया था . ओमप्रकाश के पिताजी एलआईसी में प्रधान लिपिक थे और मेरे चाचा मुजफ्फरपुर के पारू ब्लॉक में तैनात थे. चाचा नौकरी  त्याग कर नेतृत्व में आ गए और यहां भी उन्होंने हम लोगों की खूब मदद की. परिवार के साथ पूर्व डीजीपी कैसे इंसान थे गुप्ता डॉ. यादव ने बताया कि एक बार मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया था, उस समय ओम प्रकाश गुप्ता एडीजी के पद पर थे . उन्होंने तीन दिनों तक अस्पताल में रहकर बेटे की देखभाल में मदद की. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने नेक और शरीफ इंसान थे . उन्होंने बताया कि पिपरासी में दोनों के घर आस-पास ही था बाद में बगहा में गंडक नदी के कटाव के कारण दोनों परिवार विस्थापित हो गए और बगहा के शास्त्री नगर में भी हम दोनों पड़ोसी हैं. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश शिक्षा में अव्वल ओम प्रकाश गुप्ता शिक्षा में शुरू से ही अवल रहे और वे प्लस टू की पढ़ाई नेतरहाट से की थी वहां कुल 60 सीटें थीं और उनका नाम पहले ही लिस्ट में आ गया था. छुट्टी के दिनों में जब पैतृक गांव पिपरासी और बगहा आते थे तो घर, समाज और बिहार की बातें करते थे. बिहार के लोगों से उन्हें गहरा लगाव था और वे हर संभव मदद करने को तैयार रहते थे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post EX DGP Murder: 9 मई को बगहा आने वाले थे ओमप्रकाश गुप्ता, दोस्त ने बताया- यारों के यार थे पूर्व डीजीपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिच सही, बल्लेबाजों में आत्मविश्वास नहीं, अपनी KKR पर ही भड़के ड्वेन ब्रावो, गिनाए हार के कारण

IPL 2025 Dwayne Bravo Comment on KKR Continuous Loss: कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन 8 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा. अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस पर केकेआर को गुजरात टाइटंस के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शक) ड्वेन ब्रावो ने इस सत्र में आठ आईपीएल मैचों में फ्रेंचाइजी की पांचवीं हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है लेकिन उन्होंने टीम की इस स्थिति के लिए ईडन गार्डन्स की बहुचर्चित पिच को दोष देने से इनकार कर दिया. ब्रावो ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘आईपीएल एक कड़ा टूर्नामेंट है और जब आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो आप जानते हैं कि बल्लेबाज ऐसे दौर में चले जाते हैं, जहां उनका आत्मविश्वास डिग जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यही हो रहा है. इसलिए जैसा कि मैंने कहा, हमें बस उनका समर्थन करते रहना होगा और उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारे बल्लेबाजों में अभी आत्मविश्वास की कमी है जिसके कारण वह रन नहीं बना पा रहे हैं.’’ अच्छी फॉर्म आत्मविश्वास लाती है और ईमानदारी से कहें तो इस समय हमारे पास वह आत्मविश्वास नहीं है.’’ पिच में कोई समस्या नहीं- ब्रावो ईडन गार्डन्स की पिच इस सत्र में सुर्खियों में रही है क्योंकि घरेलू टीम केकेआर को इससे मदद नहीं मिल रही है लेकिन ब्रावो ने पिच को दोष देने से परहेज किया. उन्होंने कहा, ‘‘विकेट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है. मैं यहां विकेट के बारे में बात करने नहीं आया हूं. मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक ही विकेट पर स्पोर्ट्सती हैं. हमने अच्छी क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्सी. उन्होंने हमसे बेहतर स्पोर्ट्स दिखाया.’’ केकेआर मेंटोर ड्वेन ब्रावो ने सोमवार को स्पोर्ट्से गए आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 200 रन के अंदर रोकने के लिए अपने गेंदबाजों की सराहना की और कहा कि उन्होंने टीम को जीत का मौका दिया. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पावरप्ले में टीम को वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी वे चाहते थे और अंत में टीम लक्ष्य से पीछे रह गई. हमारी बल्लेबाजी निराशाजनक रही ब्रावो ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए, यह तो साफ है. लेकिन मुझे लगता है कि सबसे पहले तो जेसन और बाकी गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हमें पहली पारी के बाद एक मौका दिया. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. बीच के ओवरों में हम उम्मीद से कम रन बना पाए और आखिर में हमारी पारी लड़खड़ा गई.” ब्रावो ने बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन (बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों) की रणनीति पर भी बात की. उन्होंने कहा, “हमने विपक्षी टीम के स्पिनर्स का सामना करने के लिए लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन अपनाने की कोशिश की. हमारी टीम के पास टॉप ऑर्डर में क्वालिटी लेफ्ट और राइट हैंड बल्लेबाज हैं और हम उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, खासकर जब सामने अच्छे लेग स्पिनर और लेफ्ट आर्म स्पिनर हों.” GT vs KKR मैच का हाल कोलकाता नाइट राइडर्स की टाइटल डिफेंस की उम्मीदें एक बार फिर कमजोर पड़ती नजर आईं, क्योंकि उनके बल्लेबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस ने इस मैच में केकेआर को 39 रन से हराकर जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल (90 रन), साई सुदर्शन (52 रन) और जोस बटलर (नाबाद 41 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 198/3 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में केकेआर की ओर से सिर्फ कप्तान अजिंक्य रहाणे (50 रन) ही टिक पाए और टीम 159/8 तक ही पहुंच सकी. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (2/25) और राशिद खान (2/25) ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इस हार के साथ केकेआर पॉइंट्स टेबल में तीन जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि गुजरात टाइटंस छह जीत और दो हार के साथ 12 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. कोलकाता में हर्षा भोगले ने कमेंट्री क्यों नहीं की? क्या CAB का था दबाव, खुद किया खुलासा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, निकोलस पूरन को भी मिला बड़ा सम्मान राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग का आरोप, दो मैचों में नजदीकी हार के बाद उठा सवाल, हुई जांच की मांग The post पिच सही, बल्लेबाजों में आत्मविश्वास नहीं, अपनी KKR पर ही भड़के ड्वेन ब्रावो, गिनाए हार के कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC CSE Final Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, शक्ति दुबे टॉपर

UPSC CSE Final Result OUT in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. UPSC CSE 2024 टॉपर्स की सूची इस प्रकार है शक्ति दुबे (रोल नंबर: 0240782) हर्षिता गोयल (रोल नंबर: 0101571) डोंगरे अर्चित पराग (रोल नंबर: 0867282) शाह मार्गी चिराग (रोल नंबर: 0108110) आकाश गर्ग (रोल नंबर: 0833621) कोमल पुनिया (रोल नंबर: 0818290) आयुषी बंसल (रोल नंबर: 6902167) राज कृष्ण झा (रोल नंबर: 6613295) आदित्य विक्रम अग्रवाल (रोल नंबर: 0849449) मयंक त्रिपाठी (रोल नंबर: 5400180) समाचार अपडेट हो रही है The post UPSC CSE Final Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, शक्ति दुबे टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें

UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. शक्ति दुबे ने आल इंडिया में रैंक-1 हासिल कर देश भर में टाॅप किया है. यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा. UPSC Final Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा. कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं. UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू? यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होगा. देश को मिलेंगे कितने IAS-IPS? यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1206 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. ऐसे में फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पद रिजर्व लिस्ट में चले जाते हैं, जिसका रिजल्ट बाद में जारी होता है. बता दें कि फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद देश को कुल 1100 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और IRS ऑफिसर मिलेंगे. The post UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amit Shah: अमित शाह के घर पर क्यों मिलने जा रहे हैं मांझी? क्या 40 सीट वाली मांग मानी जाएगी

Amit shah: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और ‘हम’ पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी आज मंगलवार शाम 6:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली आवास पर मुलाकात करेंगे. बिहार चुनाव के मद्देनजर यह मुलाकात काफी अहम है. कर सकते हैं सीट बंटवारे पर स्पष्टता की मांग सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के केंद्र में बिहार विधानसभा चुनाव होगा. मांझी एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर अपनी स्थिति साफ करना चाहेंगे. जीतन राम मांझी दावा करते हैं कि उन्हें बिहार में मजबूत जनाधार प्राप्त है और इस आधार पर उन्हें एनडीए में अधिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश कितनी सीटों की मांग की थी पिछले दिनों मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में बैठकें की. इन बैठकों में उन्होंने साफ कहा है कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी के 20 से 25 विधायक विधानसभा पहुंचने चाहिए. इसके लिए उन्हें गठबंधन से कम से कम 30 से 40 सीटों पर उम्मीदवार पड़ेगा. इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को करारा जवाब देने के लिए 8 प्रवक्ताओं की हुई नियुक्ति सीट पर खींचतान बिहार एनडीए में फिलहाल बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और जीतन राम मांझी की हम पार्टी शामिल हैं. हर दल आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की जुगत में लगा है. ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स का स्पोर्ट्स शुरू हो गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Amit Shah: अमित शाह के घर पर क्यों मिलने जा रहे हैं मांझी? क्या 40 सीट वाली मांग मानी जाएगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को Rank 1

UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates: यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त होगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. बता दें कि यूपीएससी के लिए इंटरव्यू खत्म हो चुका है. इस साल कुल 2845 कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू राउंड के लिए हुआ था. यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result in Hindi) से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं. UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: शक्ति दुबे ने किया… UPSC CSE Topper List 2025 LIVE: शक्ति दुबे ने किया टॉपयूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो गया है. इस साल शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल किया है. Published on: 2025-04-22T14:28:58+05:30 UPSC Final Result 2025 OUT: यूपीएससी का रिजल्ट जारीदेश की… UPSC Final Result 2025 OUT: यूपीएससी का रिजल्ट जारीदेश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. Published on: 2025-04-22T14:27:12+05:30 UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू?यूपीएससी सिविल सर्विस… UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू?यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होगा. Published on: 2025-04-22T14:22:33+05:30 UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: ऐसे कर सकेंगे चेकयूपीएससी… UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: ऐसे कर सकेंगे चेकयूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा.इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे.रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं. Published on: 2025-04-22T14:22:17+05:30 UPSC Civil Service Final Result 2025: यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट… UPSC Civil Service Final Result 2025: यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट कब आया?यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने के बाद मेन्स परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 9 दिसंबर 2024 को जारी हुआ. मेन्स रिजल्ट के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी हुआ. अब फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है. Published on: 2025-04-22T14:21:49+05:30 UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: कब हुई थी प्रीलिम्स… UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा?यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 को हुआ था. प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी हुआ. Published on: 2025-04-22T14:21:34+05:30 UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: यहां चेक करें फाइनल… UPSC CSE Final Result 2025 LIVE: यहां चेक करें फाइनल रिजल्टयूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा वेबसाइट upsconline.gov.in पर रिजल्ट पा सकते हैं. Published on: 2025-04-22T14:21:16+05:30 The post UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को Rank 1 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Worldwide Collection: ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है ‘जाट’, 12वें दिन कर डाली इतनी कमाई

Jaat Worldwide Collection Day 12: सनी देओल की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहना मिल रही है. इसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. 9.5 करोड़ से ओपनिंग ली, इस फिल्म ने हिंदुस्तानीय बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 76.28 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 12वें दिन ब्लॉकबस्टर बनने का रास्ता तय कर लिया है. ऐसे में आइये बताते हैं फिल्म ने डे 12 पर कितना कलेक्शन किया है. जाट की 12वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई सनी देओल का निर्देशन साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. फिल्म की 11वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 98.70 करोड़ रुपये की हुई थी. अब 12वें दिन की कमाई में ‘जाट’ ने तहलका मचा दिया है. फिल्म ने डे 12 को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 102.13 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसी के साथ है सनी देओल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इसके पहले गदर 2 (686 करोड़) और गदर (132.6 करोड़ रुपये) हैं. वहीं, चौथे और पांचवे नंबर पर यमला पगला दीवाना (88.55 करोड़) और बॉर्डर (64.98 करोड़) है. रविवार के मुकाबले ऑक्यूपेंसी कम जाट की रविवार को शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को इसमें कमी देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.36% दर्ज की, जिसमें से सुबह के शो में 5.77% ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, दोपहर और शाम में यह बढ़कर 10.01% से 12.06% हो गए. जबकि, नाईट शोज में फिल्म की 13.60% ऑक्यूपेंसी रही. यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 13: 13वें दिन ढली ‘जाट’ की चमक, कमाई में आई गिरावट, क्या थम गया ब्लॉकबस्टर का तूफान? The post Jaat Worldwide Collection: ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है ‘जाट’, 12वें दिन कर डाली इतनी कमाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top