Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vivo T4 5G हुआ लॉन्च: 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला सुपरफोन

हिंदुस्तान के सबसे पतले स्मार्टफोन में अब मिल रही है सबसे बड़ी बैटरी! जी हां, vivo ने अपना नया धांसू स्मार्टफोन vivo T4 5G लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ डिजाइन में स्टाइलिश है बल्कि परफॉर्मेंस और पावर में भी जबरदस्त है. हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ vivo T4 5G, बैटरी, गेमिंग और स्टाइल का तगड़ा कॉम्बो लेकर आया है. सिर्फ ₹21,999 की शुरुआती कीमत में यह फोन 7300mAh की तगड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 820K+ AnTuTu स्कोर के साथ हिंदुस्तान का सबसे पावरफुल स्लिम स्मार्टफोन बन गया है. 7300mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग: अब दिनभर चार्जर की टेंशन खत्म! हिंदुस्तान की सबसे बड़ी हाई-डेंसिटी बैटरी: 7300mAh सिर्फ 33 मिनट में 50% चार्ज, और 65 मिनट में फुल! Bypass Charging टेक्नोलॉजी: गेमिंग के दौरान हीट कम और बैटरी हेल्दी बोलो बैटरी डर… अब तू गया! गेमिंग का बाप: Snapdragon 7s Gen 3 + 820K+ स्कोर 4nm प्रोसेसर पर बना Snapdragon 7s Gen 3 2.5GHz की स्पीड, AnTuTu स्कोर: 8,22,705+ AI गेम वॉयस चेंजर, Game Eye Protection, और Wet-Hand Touch Control हीटिंग का झंझट नहीं! ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम 21% ज़्यादा थर्मल कंडक्टिविटी देता है AMOLED डिस्प्ले: 5000 निट्स ब्राइटनेस + Quad-Curved स्टाइल 6.77-इंच का Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 nits की पीक ब्राइटनेस SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड, आंखों के लिए सेफ कैमरा और सेल्फी: Sony सेंसर के साथ DSLR जैसा रिजल्ट 50MP OIS रियर कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 2x पोर्ट्रेट मोड 32MP वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा – बड़ी ग्रुप सेल्फी हो या वीडियो कॉल, सब HD में AI फीचर्स + Android 15: स्मार्ट और तेज AI Erase, Note Assistant, Live Text, और Circle to Search Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 2 साल के Android अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैच टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें टेक टिप्स की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें vivo T4 5G : कीमत और ऑफर वेरिएंट कीमत8GB+128GB ₹21,9998GB+256GB ₹23,99912GB+256GB ₹25,999 ऑफर (29 अप्रैल तक) ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट (HDFC, SBI, Axis कार्ड्स) ₹2,000 एक्सचेंज बोनस 6 महीने तक No-Cost EMI vivo T4 5G : कहां मिलेगा? Flipkart vivo India e-store ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स क्यों खरीदें vivo T4 5G? बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंगप्रो लेवल गेमिंग4K कैमरा और स्मार्ट फीचर्सस्लिम, स्टाइलिश और दमदार अगर आप ₹25,000 के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बैटरी, गेमिंग और कैमरा तीनों में शानदार हो, तो vivo T4 5G आपके लिए ही बना है! यह भी पढ़ें: ₹15,000 में कौन सा है बेस्ट मोबाइल? यहां है टॉप 5 लिस्ट! यह भी पढ़ें: Vivo Y39 Review: तगड़ी बैटरी और AI फीचर्स की कॉम्बिनेशन से सबको टक्कर दे रहा यह फोन, जानें पूरी डिटेल्स यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 Review: शानदार AI फीचर्स और कमाल की कैमरा क्वालिटी, जानें कितना दमदार है यह स्मार्टफोन The post Vivo T4 5G हुआ लॉन्च: 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला सुपरफोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Farzi 2: कब शुरू होगी शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की फर्जी 2 की शूटिंग? जानिए पूरी डिटेल्स

Farzi 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पसंदीदा वेब सीरीज ‘फर्जी’ की दूसरी किस्त जल्द ही आने वाली है. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की इस एक्शन सीरीज की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है. 2 दिसंबर से यह प्लोर पर आएगी. आपको बता दें, फर्जी सीरीज को 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था, जिसे दर्शक 37 मिलियन से भी ज्यादा बार देख चुके है. यह अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी सीरीज बन चुकी है. शाहिद कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज से शुरुआत की थी और इसमें उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था. शाहिद कपूर से कहानी पर बात कर चुके है निर्देशक इस सीरीज को राज एंड डीके यानी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की ओर से निर्देशित किया गया है. राज एंड डीके, द फैमिली मैन और गन्स एंड गुलाब जैसी हिट और धांसू वेब सीरीज के लिए जाने जाते है. अभी निर्देशक ‘रक्त ब्रम्हांड’ नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है. इस सीरीज का काम खत्म होने के बाद फर्जी की दूसरी किस्त की शुरुआत होगी. पिंकविला के सूत्र के मुताबिक, निर्देशक शाहिद कपूर से मिलकर इसकी कहानी को लेकर बात कर चुके है. दूसरी किस्त में शहीद कपूर, विजय सेतुपति और के के मनन के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है. #Farzi2 is finally happening!#ShahidKapoor teams up again with #Raj & #DK for the much awaited sequel. Shoot begins this December, promising another face-off with #VijaySethupathi & #KayKayMenon!#Farzi2 #ShahidKapoor #VijaySethupathi #KayKayMenon #RajAndDK #BollywoodNews #sidk… pic.twitter.com/LlXirbXZ9G — Siddharth R Kannan (@sidkannan) April 21, 2025 द फैमिली मैन 3 भी इस साल रिलीज होगा सिद्धार्थ कन्नन ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. दिसंबर में शूटिंग शुरू होने के बाद इसे 2026 में रिलीज किया जा सकता है. आपको बता दें, राज एंड डीके फर्जी 2 और रक्त ब्रम्हांड के अलावा अन्य सीरीज पर भी काम कर रहे है. द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल के लास्ट में रिलीज होने वाला है. ये भी पढ़ें: Shubhangi Atre: शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, 22 साल के रिश्ते के बाद इस साल हुआ था तलाक The post Farzi 2: कब शुरू होगी शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की फर्जी 2 की शूटिंग? जानिए पूरी डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naagzilla: इच्छाधारी नाग के रूप में दिखे कार्तिक आर्यन, नई फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर आउट

Naagzilla: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बाद कार्तिक एक बार फिर करण जौहर संग काम करने के लिए तैयार है. इस बार वह कोई रोमांटिक हीरो नहीं बनेंगे, बल्कि नाग के रूप में फैंस को इम्प्रेस करेंगे. जी हां करण जौहर ने एक नई फिल्म अनाउंस की, जो धर्मा की आम फिल्मों से काफी अलग है. वह नागजिला का निर्माण करेंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखेंगे. मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी. इसे फुकरे फ्रैंचाइजी के मृगदीप सिंह लांबा ने निर्देशित किया है. नागजिला: नाग लोक का पहला कांड में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर नागजिला: नाग लोक का पहला कांड का एक मोशन पोस्टर शेयर किया. इसमें शर्टलेस कार्तिक को सांपों से भरी एक जगह में देखा जा सकता है. उनके पैरों में सांप लिपटे हुए है. वहीं कुछ देर बाद वह खुद इच्छाधारी बन जाते हैं. कैप्शन में लिखा है, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है – प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर थियेटर्स में… 14 अगस्त 2026 को सांपों के बारे में एक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए!” View this post on Instagram A post shared by Karan Johar (@karanjohar) नागजिला की अनाउंसमेंट पर क्या बोले फैंस कार्तिक आर्यन को नए जॉनर में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”एकता कपूर के हिट सीरियल नागिन की याद आ गई… क्या नया हो सकता है, इस सस्पेंस को जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के बाद अब नाग बनेंगे कार्तिक आर्यन… एक और ब्लॉकबस्टर की तैयार है भाई साहब.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है.” कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट कार्तिक आर्यन फिलहाल मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वे साउथ की स्टार श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म का टाइटल अभी तक मेकर्स ने सीक्रेट रखा है, लेकिन चर्चा है कि यह एक रोमांटिक म्यूजिकल है. फैंस को इस प्रोजेक्ट की पहली झलक 15 फरवरी को मिली, जब निर्माताओं ने इसका पहला लुक जारी किया. कार्तिक को एक दिल टूटे सिंगर के रूप में देखा गया, जबकि श्रीलीला ने लवर के तौर पर दिखाई दी. यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि… The post Naagzilla: इच्छाधारी नाग के रूप में दिखे कार्तिक आर्यन, नई फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर आउट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलमान खान ने ठुकराया था ये फिल्म, बोले – ये सनी देओल जैसी फिल्म है, फिर उसी रोल में मचाया धमाल

सलमान खान की फिल्म गर्व प्राइड एंड ऑनर याद हैं आपको. ये फिल्म साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान ने पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन राणावत की भूमिका निभाई थी. हालांकि एक्टर ये मूवी नहीं करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए मेकर्स को किसी और एक्टर का नाम सुझाया था. इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर पुनीत इस्सर ने किया है. अब वह कौन सा एक्टर है, इसके बारे में बताते हैं. सलमान खान चाहते थे गर्व में सनी देओल करें काम यूट्यूब चैनल डिजिटल डॉक्युमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने फिल्म गर्व से जुड़ा एक किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि, ”सलमान और मैं बहुत सालों से दोस्त हैं. हमने साथ में एक्टर्स के तौर पर कई सालों तक काम किया है. मैंने उनसे कहा था कि मैं कुछ लिख रहा हूं. उन्होंने गर्व की कहानी सुनी और उन्हें काफी पसंद आई. उन्होंने मुझसे कहा कि इसे लेकर आप मेरे पास क्यों आए. सलमान को लगा कि ये फिल्म सनी देओल के जॉनर की है. सलमान ऐसी फिल्में कभी नहीं करते थे.” पुनीत इस्सर ने सलमान खान को गर्व करने के लिए इस तरह का मनाया पुनीत इस्सर ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सलमान को फिल्म में काम करने को मनाया. पुनीत बताते हैं, मैंने सलमान को कहा कि अब आपको अपनी इमेज तोड़ने की जरूरत है. उनकी इमेज एक लवर बॉय के रूप में है और कॉमेडी से ज्यादा जुड़ी हुई थी. उन्होंने हम आपके हैं कौन, बीवी नंबर 1, जुड़वां जैसी मूवीज की थी औप वह एक बहुत बड़े स्टार थे और उन्हें अपनी इमेज बदलने की जरूरत थी. उन्हें फिल्में की कहानी पसंद आई और वह इसे करने के लिए मान गए. उनके साथ काम करके मजा आया और वह यारों के यार है. उन्होंने इस किरदार के लिए खुद को समर्पित कर दिया.” यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर? The post सलमान खान ने ठुकराया था ये फिल्म, बोले – ये सनी देओल जैसी फिल्म है, फिर उसी रोल में मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ramdev : शरबत जिहाद पर बाबा रामदेव को कोर्ट ने फटकारा

Ramdev : दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी जताई. इसमें उन्होंने लोकप्रिय पेय रूह अफजा को निशाना बनाने के लिए “शरबत जिहाद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. कोर्ट ने कहा कि ऐसी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. यह मामला रूह अफ़ज़ा बनाने वाली कंपनी हमदर्द की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया. विवादित टिप्पणी बाबा रामदेव ने इस महीने की शुरुआत में पतंजलि का गुलाब शरबत लॉन्च करते समय की थी. लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा, “एक कंपनी है जो आपको शरबत देती है, लेकिन उससे कमाई गई रकम मदरसे और मस्जिद बनाने में लगती है.” हालांकि उन्होंने हमदर्द या रूह अफ़ज़ा का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा उसी लोकप्रिय शरबत की ओर था. रामदेव के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया हमदर्द कंपनी ने बाबा रामदेव ने कहा, “यदि आप वो शरबत पीते हैं तो मदरसे और मस्जिदें बनेंगी. लेकिन अगर आप यह शरबत (पतंजलि का गुलाब शरबत) पीते हैं, तो गुरुकुल बनेंगे, आचार्य कुलम का विकास होगा, पतंजलि यूनिवर्सिटी आगे बढ़ेगी और हिंदुस्तानीय शिक्षा बोर्ड को बढ़ावा मिलेगा.” इन टिप्पणियों के बाद हमदर्द कंपनी ने बाबा रामदेव के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया. यह शरबत जिहाद है : बाबा रामदेव बाबा रामदेव ने यह भी कहा, “जैसे लव जिहाद होता है, वैसे ही यह शरबत जिहाद है. इस शरबत जिहाद से बचने के लिए यह मैसेज सब तक पहुंचना चाहिए.”  उनकी इस टिप्पणी के बाद हमदर्द कंपनी ने कोर्ट में याचिका दायर की. मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में हमदर्द की ओर से पेश हुए सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा, “यह मामला बहुत चौंकाने वाला है, केवल बदनाम करने तक सीमित नहीं है. यह समाज में सांप्रदायिक नफरत फैलाने जैसा है, जो नफरत फैलाने वाली बातों (हेट स्पीच) के समान है. ऐसे मामले पर मानहानि के कानून की सुरक्षा नहीं मिल सकती.” The post Ramdev : शरबत जिहाद पर बाबा रामदेव को कोर्ट ने फटकारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: विराट कोहली और प्रीति जिंटा का वायरल वीडियो बना इंटरनेट का चहेता, आपने देखा क्या

Virat Kohli meeting Preity Zinta and PBKS players. 🥹❤️pic.twitter.com/jaMz1HKQLY — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2025 Viral Video: इन-दिनों आईपीएल मैच चल रहा है. हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. मैंच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बाउंड्री लाइन के पास चिटचैट करते स्पॉट किया गया. विराट ने प्रीति को अपने फोन पर कुछ दिखाया और फैंस ने क्यास लगाया कि क्रिकेटर गर्व से उन्हें अपने बच्चों वामिका और अकाय की तस्वीरें दिखा रहे थे. प्रीति फोन में तसवीर देखने के बाद मुस्कुराती हुई नजर आई. दिल को छू लेने वाली इस क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. एक यूजर ने लिखा, ”एक पिता चाहे कितना भी फेमस हो.. अपने शिशु की तसवीर तो दिखाता ही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”विराट कितने प्यारे है… अपने बच्चों की फोटो को दिखा रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह विराट अकाय और वामिका को दिखा रहे हैं.” विराट और अनुष्मा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. क्रिकेटर को फैमिली मैन कहा जाता है, क्योंकि वह अक्सर मैच के बाद अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करते हैं और चिटचैट करते देखें जाते हैं. वह फैमिली संग हॉलीडे भी मनाते हैं, लेकिन तसवीरें पर्सनल रखते हैं. यह भी पढ़ें- Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि… The post Viral Video: विराट कोहली और प्रीति जिंटा का वायरल वीडियो बना इंटरनेट का चहेता, आपने देखा क्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष से रोहित नहीं अरमान को पापा कहने कहेगी रूही, अभीरा को नहीं होगा शक?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही चूड़ियों पहनने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे नहीं होती. रूही को अभीरा के शब्द याद आते हैं कि उसे भी खुश रहने का हक है. अरमान, रूही को परेशान होता देखता है और उसे चूड़ियां पहना देता है. रूही उसे ऐसा करने के पीछे की वजह पूछती है. अरमान कहता है कि उसने रोहित से वादा किया है कि वह हमेशा उसकी और दक्ष की खुशी का ख्याल रखेगा और उन्हें कभी अकेले नहीं छोड़कर जाएगा. रूही को लगता है कि अभीरा और रोहित के बाद तो अब अरमान ने उसे कह दिया है कि उसे खुश रहने का हक है. अरमान के प्यार में पड़ रही रूही सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही सोचती है कि वह एक अच्छे और सच्चे पार्टनर की हकदार है. उसे लगता है कि उसका पार्टनर और कोई नहीं बल्कि अरमान है. दूसरी तरफ कियारा, सम्राट को अभीर को जलाने के लिए कहती है. सम्राट कहता है कि अभीर को किसी बात से फर्क नहीं पड़ता. अभीर को भड़काने के लिए सम्राट को उसके साथ एक नकली डेट का नाटक करने के लिए कियारा पैसे देती है. विद्या, अभीरा से कहती है कि अगर कावेरी की कही बात सही हो गई तो वह क्या करेगी. विद्या कहती है कि पूकी को उसकी दोनों मां का प्यार मिलेगा. अभीरा कहती है कि रूही के साथ वह सब कुछ शेयर कर सकती है सिर्फ अरमान को छोड़कर. दक्ष से ये बातें करेगी रूही रूही, अरमान की तसवीर लेकर दक्ष को समझाती है कि वह उसे पापा कहें. वह दक्ष को बताती है कि अरमान हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है और वह अपना वादा नहीं तोड़ेगा. वह उसे पापा कहने के लिए बार-बार कहती है. रूही बताती है अरमान को उन दोनों की बहुत फ्रिक है. दक्ष कुछ नहीं कहता, लेकिन रूही जिद्द पर अड़ जाती है कि वह दक्ष से अरमान को पापा बुलवा कर ही रहेगी. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान को साथ में देखकर रूही को जलन होती है और वह उनके बीच में आ जाती है. रूही, अभीरा को अपने बेटे दक्ष को संभालने के लिए कहती है. यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर? The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष से रोहित नहीं अरमान को पापा कहने कहेगी रूही, अभीरा को नहीं होगा शक? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मई 2025 में गोचर करेंगे केतु, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में केतु को एक छाया ग्रह के रूप में देखा जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिकता, मोक्ष, रहस्यों और कर्मों के परिणामों का प्रतिनिधित्व करता है. मई 2025 में केतु दो बार गोचर करेगा, जो एक अद्वितीय खगोलीय घटना है. सामान्यतः केतु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करता है, लेकिन इस बार उसकी गति और मार्गी-वक्री चाल के कारण मई में दो बार गोचर हो रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर विशेष रूप से अनुभव किया जाएगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 को सुबह 4:30 बजे केतु राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करेगा. यह घटना रविवार को होगी, जब केतु सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा. आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों पर केतु के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. मूलांक 1 वालों के लिए शुभ-अशुभ रत्न, जानें कौन सा रत्न लाए भाग्य मेष राशि मेष राशि- मेष राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति होगी. करियर में उन्नति के नए अवसर सामने आएंगे. कठिन समय से राहत मिलेगी. शुभ कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी और जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी. धनु राशि मई में केतु के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे, जिसके चलते उनकी चुप्पी आपको चिंतित कर सकती है. यदि आप अपनी संपत्ति को बेचने या किराए पर देने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय सौदा करना उचित नहीं होगा. वृद्ध जातक मानसिक तनाव का सामना करेंगे, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति भी प्रभावित हो सकती है. कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को अगले महीने केतु के प्रभाव के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए निवेश करना उचित नहीं रहेगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को घाटे के सौदों से बचना चाहिए, अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. छात्रों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा और वे गलत संगत में पड़ सकते हैं. मई महीने में कुंभ राशि के लोगों के लिए बच्चों के रिश्ते तय करना सही नहीं रहेगा, क्योंकि एक गलत निर्णय उनके जीवन को प्रभावित कर सकता है. The post मई 2025 में गोचर करेंगे केतु, इन राशियों को रहना होगा सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि…

Rohit Shetty: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था. उनकी यह मूवी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. बाद में साल 2015 में वह दिलवाले में नजर आए. हालांकि यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 148.42 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका बजट 165.00 करोड़ था. दिलवाले के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद कुछ रिपोर्टों ने दावा किया कि शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के बीच मनमुटाव हो गया है. फिल्म निर्माता ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. क्या शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के बीच हुई है लड़ाई गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर कोमल नाहटा के साथ बातचीत में रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान संग अपने मतभेद की समाचारों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “नहीं ऐसा कुछ नहीं है. एक सम्मान है हमारे बीच और दिलवाले के बाद तुरंत हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोली. हमने फैसला किया कि हम खुद की फिल्म बनाएंगे. अगर लॉस भी हो तो हमारा हो, जबकी लॉस नहीं हुआ था. हमारे बीच परस्पर सम्मान है.” रोहित शेट्टी ने कहा कि दिलवाले को विदेशों में बड़ी सफलता मिली. दिलवाले फिल्म के बारे में दिलवाले में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, विनोद खन्ना, चेतना पांडे, संजय मिश्रा, कबीर बेदी, मुकेश तिवारी, नवाब शाह और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 18 दिसंबर, 2015 को यह सिल्वर स्क्रीन पर आई थी. रोहित शेट्टी और शाहरुख खान का वर्कफ्रंट रोहित शेट्टी जहां अपनी कॉप यूनिर्वस में स्टार-स्टडेड कास्ट वाली अगली सीक्वल “सिंघम अगेन” के निर्देशन में व्यस्त हैं, वहीं शाहरुख खान “किंग” के लिए तैयार हैं. यह प्रोजेक्ट एक्टर के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें उनके साथ सुहाना खान भी होंगी. पिता और बेटी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं. यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार… The post Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : इधर से सोना डोलो, उधर से पैसा निकलेगा!

Viral Video : चीन का पहला गोल्ड एटीएम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा–चीन के शंघाई शहर में Gold ATM लगे हुए हैं जहां आप सोने के बदले Cash रुपया प्राप्त कर सकते हैं. आप अपना सोना मशीन में डालिए मशीन सोने की शुद्धता की जांच करेगी और फिर सोने को पिघला देगी. इसके बाद फिर सोने की कितनी कीमत होगी उसके हिसाब से उतना रुपया आपके बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. अब किसी पेपर वर्क की जरूरत नहीं. सोनार के घपले बाजी का भी डर खत्म. देखें वायरल वीडियो. चीन के शंघाई शहर में Gold ATM लगे हुए हैं जहां आप सोने के बदले Cash रुपया प्राप्त कर सकते हैं। आप अपना सोना मशीन में डालिए मशीन सोने की शुद्धता की जांच करेगी और फिर सोने को पिघला देगी फिर सोने की कितनी कीमत होगी उसके हिसाब से उतना रुपया आपके बैंक में जमा करा दिया जाएगा। अब किसी… pic.twitter.com/8v9N9S4sjK — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) April 21, 2025 जानकारी के अनुसार, यह एटीएम शंघाई के सबसे व्यस्त मॉल्स में से एक में लगाया गया है. यह लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. पारंपरिक ज्वेलरी शॉप्स की तुलना में यह एक तेज और सुविधाजनक ऑप्शन है. लोग इसे इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें रियल-टाइम में सोने की शुद्धता की जांच की सुविधा है, लाइव प्राइसिंग नजर आती है. बैंक ट्रांसफर के जरिए पेमेंट भी किया जा सकता है. Gold ATM मशीन का कामकाज है काफी उन्नत Gold ATM मशीन का कामकाज काफी उन्नत और तकनीकी है. यह मशीन सबसे पहले 99.99% शुद्धता वाले सोने का वजन मापती है और फिर उसे 1,200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पिघलाती है. इसके बाद मशीन शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव दर के आधार पर सोने की कीमत तय करती है. भुगतान की राशि से एक मामूली सर्विस फीस काटी जाती है. यह सुविधा ऐसे समय में शुरू की गई है जब सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. The post Viral Video : इधर से सोना डोलो, उधर से पैसा निकलेगा! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top