Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ED Raid: बिहार में ईडी की रेड, बांका में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid: बिहार में ईडी की छापेमारी मंगलवार को हुई है. झारखंड के बोकारो में हुए बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर ये रेड पड़ी है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में एकसाथ ये छापेमारी अलग-अलग टीम कर रही है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर को ईडी ने खंगाला है. कारोबारी विमल अग्रवाल के घर पर छापा पड़ा है. बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन पर दबिश सोमवार की सुबह से बिहार, झारखंड, ओडिशा में एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी ईडी ने शुरू की. कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ऊपर दबिश डाली गयी है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची. बौंसी बाजार निवासी राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के डैम रोड स्थित आवास एवं कार्यालय पर ईडी ने छापेमारी शुरू की. बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़ा है मामला… यह रेड बोकारो के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर हुई है. 2022 के इस मामले में गलत तरीके से वन विभाग की जमीन की खरीद-बिक्री की गयी थी. इस मामले की जांच सीआईडी ने भी की है. ईडी अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है. इस मामले में FIR दर्ज किए गए थे. समाचार अपडेट की जा रही है… The post ED Raid: बिहार में ईडी की रेड, बांका में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार…

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन भी अहम रोल में हैं. फिल्म में वह नेगेटिव भूमिका निभा रहे हैं. इस बीच आज 21 अप्रैल के दिन निर्देशक करण सिंह त्यागी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में इस मौके पर आर. माधवन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए करण के तारीफों की पुल बांधी है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह करण संग काम करने पर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं. करण ने माधवन को बेस्ट देने के लिए किया प्रेरित View this post on Instagram A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करण सिंह त्यागी पोस्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे ईमानदार, मेहनती और प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ मुझे काम करने का मौका मिला.’ एक्टर ने आगे ‘केसरी 2’ के निर्देशक को टैग करते हुए लिखा, ‘आपके साथ काम करके बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. आपसे मिले प्यार और मेरा ख्याल रखने के लिए शुक्रिया. आपने मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं. आपने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की. आपको जो प्यार मिल रहा है और जो शोहरत मिल रही है, आप उसके हकदार हैं. आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं.’ इस किताब पर आधारित है ‘केसरी चैप्टर 2’ ‘केसरी चैप्टर 2’ करण सिंह त्यागी की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है, जो रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना को उजागर करने पर केंद्रित है, जिसमें अक्षय और माधवन के अलावा अनन्या पांडे और रेजिना कसांड्रा भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो अबतक 34.18 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है. यह भी पढ़े: Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के दूसरे खलनायक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जश्न जारी… The post Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाज ने कहा ‘छक्का’, पत्नी ने छोड़ा साथ, 35 साल की उम्र में पुरुष से ट्रांसजेंडर बनने की कहानी

Varanasi: बनारस के रहने वाले रवि मिश्रा की कहानी एक गहरी आत्ममंथन और सामाजिक संघर्ष की मिसाल है. अब रीना मिश्रा बन चुके रवि ने अपने जीवन में एक ऐसा मोड़ लिया है, जो कई लोगों के लिए हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह आत्मस्वीकृति और आत्मसम्मान का रास्ता है. उन्होंने समाज की बंदिशों और तानों से जूझते हुए अपनी असल पहचान को अपनाने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि वे किन्नर (ट्रांसजेंडर) बनकर वो जीवन जीना चाहते हैं जिसमें उन्हें सम्मान मिले, तिरस्कार नहीं. बचपन से थी अलग पहचान (Varanasi)  रीना (पहले रवि) बताती हैं कि बचपन से ही उन्हें सजने-संवरने, साड़ी पहनने, और लड़कियों के साथ समय बिताने में खुशी मिलती थी. उन्हें खुद के अंदर एक स्त्रीत्व की भावना महसूस होती थी. वे कहती हैं कि उन्होंने हमेशा औरतों की तरह महसूस किया है और उन्हीं जैसे कामों में उनकी रुचि रही है – चाहे वह नाचना हो, गाना हो या घर के काम. हालांकि वे एक पुरुष के रूप में जीवन जीने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन समाज का तिरस्कार और परिवार की उपेक्षा उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रही थी. समाज और परिवार से मिली उपेक्षा (Real Story of Varanasi boy) रीना बताती हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ तब हुई जब उनके अपने भाई-भाभी ने उन्हें ताना मारा. समाज से ताने सुनना एक बात है, लेकिन जब घरवाले ही आपके अस्तित्व पर सवाल उठाएं, तो दर्द और गहरा हो जाता है. इस उपेक्षा और मानसिक यातना के चलते उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन पेड़ की डाल टूट जाने से उनकी जान बच गई. किन्नर समाज में अपनापन और सम्मान (Male to Transgender) रीना कहती हैं कि उन्होंने देखा है कि समाज भले ही किन्नरों को अलग नजरिए से देखे, लेकिन कई बार उन्हें सम्मान भी मिलता है. लोग उनके आशीर्वाद लेने आते हैं, शिशु के जन्म या किसी शुभ कार्य पर बुलाते हैं. उन्हें लगा कि मर्द बनकर भी अगर उन्हें किन्नर कहकर ताना मिलेगा, तो क्यों न किन्नर बनकर इस पहचान को स्वीकार कर लिया जाए और सम्मान के साथ जीवन जिया जाए. शादी और वैवाहिक जीवन की विफलता (Transgender) रीना बताती हैं कि उन्होंने 11 दिसंबर 2018 को शादी की थी. इसके लिए उन्होंने एक शादी कराने वाले को 10 हजार रुपए भी दिए थे. हालांकि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. एक साल के भीतर ही उनके और उनकी पत्नी के बीच मतभेद हो गए. उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई और फिर कभी वापस नहीं आई. वे बताती हैं कि उन्होंने पत्नी से तलाक मांगा लेकिन उसने भी स्पष्ट फैसला नहीं लिया. रीना अब इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म मानती हैं और कहती हैं कि अब उनकी पत्नी में कोई दिलचस्पी नहीं रही. जेंडर चेंज की प्रक्रिया और संघर्ष (Gender change process) रीना ने ट्रांसजेंडर बनने के लिए जेंडर चेंज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वह बताती हैं कि उन्हें किन्नर समुदाय में शामिल होने के बाद यह बताया गया कि यदि उन्हें पूरी तरह से इस जीवन को अपनाना है तो जेंडर चेंज कराना होगा. इस प्रक्रिया के लिए उन्होंने आवेदन दे दिया है, दवाएं चल रही हैं और शरीर में कई बदलाव भी महसूस हो रहे हैं – जैसे चेहरे से बालों का हटना. उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर के महीने में दिल्ली में उनका ऑपरेशन प्रस्तावित है, जिसकी लागत लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये आएगी. समाज से दूरी और आत्मनिर्भरता रीना मानती हैं कि किन्नर बनने के बाद उनके पास इतना समय नहीं होगा कि वे समाज के तानों का जवाब दें. वे कहती हैं कि जब तक मां-बाप जीवित हैं, वे उनके लिए गांव आती-जाती रहेंगी, लेकिन समाज की बातों से अब फर्क नहीं पड़ता. उन्हें सबसे ज्यादा दुख अपने भाइयों से मिलती बातों से होता है. वे कहती हैं कि अगर भविष्य में गांव में इज्जत और अपनापन नहीं मिलेगा, तो वे वहां जाना छोड़ देंगी. धर्म और आस्था के प्रति विश्वास जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भगवान के बनाए नियमों को तोड़ रही हैं, तो रीना बड़ी स्पष्टता से कहती हैं कि उन्हें भगवान पर पूरी आस्था है. उनका मानना है कि भगवान ने ही जीवन दिया है और उन्हें जैसा जीवन जीना है, उसे खुलकर जीने का अधिकार भी भगवान ने ही दिया है. वे कहते हैं, “स्त्री का रूप तो स्वयं भगवान नारायण ने भी धारण किया है.” इसलिए वे खुद को भगवान के नियमों के विरुद्ध नहीं, बल्कि उनके दिए हुए जीवन को अपनाने वाली समझती हैं. आत्मसम्मान की ओर एक कदम रीना का कहना है कि वे किन्नर बनकर समाज से वह मान-सम्मान पाना चाहती हैं, जो उन्हें अब तक नहीं मिला. उन्होंने कहा, “मैं साड़ी पहनकर, किन्नर बनकर वह इज्जत और मान-सम्मान लेकर जाऊंगी, जो मुझे इस ग्रुप में अब तक नहीं मिला.” उनके अनुसार, किन्नर समुदाय की जिंदगी समाज की सोच से कहीं ज्यादा आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से भरी होती है. रीना मिश्रा की यह कहानी केवल एक व्यक्ति के जेंडर परिवर्तन की नहीं है, बल्कि यह आत्मपहचान, आत्मसम्मान और सामाजिक बेड़ियों से बाहर निकलने की जद्दोजहद की कहानी है. यह उन अनगिनत लोगों की आवाज़ है जो समाज की बनी-बनाई परिभाषाओं में खुद को फिट नहीं पाते, लेकिन हार मानने के बजाय खुद को स्वीकार करके एक नई शुरुआत करते हैं. रीना का यह कदम एक साहसिक फैसला है, जो आने वाले समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है. उनके लिए यह सिर्फ जेंडर बदलना नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व को स्वीकार करना है – बिना किसी डर, शर्म और संकोच के. नोट- आपके आप भी अपनी कोई ऐसी कहानी है तो मेरे मेल आईडी  amankrpandeyprabhatkhabar@gmail.com पर मेल करें. इसे भी पढ़ें: बेटी के जवान होते ही पिता बन जाता है दूल्हा, उसी से करता है विवाह, जानें क्यों? इसे भी पढ़ें: हे राम! 4 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ फरार  The post समाज ने कहा ‘छक्का’, पत्नी ने छोड़ा साथ, 35 साल की उम्र में पुरुष से ट्रांसजेंडर बनने की कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशखबरी : रांची से होकर चलेगी पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 26 अप्रैल से शुरू होगा परिचालन

Pottanur-Barauni Special Train : राजधानी रांचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशसमाचारी है. तमिलनाडु के पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन अब रांची से होकर चलेगी. रांची समेत अन्य कई स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव होगा. पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से शुरू होगी. 24 मई तक प्रत्येक शनिवार को ट्रेन पोत्तनूर से प्रस्थान करेगी. वहीं प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन बरौनी से प्रस्थान करेगी. पोत्तनूर से प्रस्थान के बाद अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की समय सारणी पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (06055) प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद सेलम दोपहर 2:50 बजे, काटपाडी शाम 6:10 बजे, विजयवाड़ा सुबह 3:40 बजे, रायगढ़ा दोपहर 3:42 बजे, संबलपुर रात 9:40 बजे, राउरकेला रात 1:18 बजे, हटिया सुबह 3:45 बजे, रांची सुबह 4:10 बजे, मुरी सुबह 5:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 5:56 बजे, धनबाद सुबह 7:15 बजे, जसीडीह सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन का बरौनी आगमन सोमवार की दोपहर 2:30 बजे होगा. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें बरौनी से प्रस्थान के बाद अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की समय सारणी बरौनी-पोत्तनूर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (06056) 29 अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से चलेगी. ट्रेन का बरौनी प्रस्थान मंगलवार रात 11:45 बजे, जसीडीह सुबह 3:04 बजे धनबाद सुबह 6 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 7:40 बजे, मुरी सुबह 9:30 बजे, रांची सुबह 11:05 बजे, हटिया सुबह 11:30 बजे, राउरकेला दोपहर 2:10 बजे सेलम रात 11:42 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन का पोत्तनूर आगमन शुक्रवार की सुबह 3:45 बजे होगा. इसे भी पढ़ें झारखंड के इन प्रशासनी कर्मियों को बड़ी राहत, नहीं होगी वेतन की वसूली, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला झारखंड में ईडी ने फिर डाली दबिश, वन भूमि घोटाले को लेकर 15 ठिकानों पर मारा छापा अदालत की शरण में पहुंचे डॉ राजकुमार, कहा- बिना पक्ष सुने ही हटाया गया रिम्स निदेशक के पद से The post खुशसमाचारी : रांची से होकर चलेगी पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 26 अप्रैल से शुरू होगा परिचालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shubhangi Atre: शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, 22 साल के रिश्ते के बाद इस साल हुआ था तलाक

Shubhangi Atre: एंड टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे एक मुश्किल दौर से गुजर रही है. उनके पूर्व पति पीयूष पूरे लम्बे समय से एक बीमारी से ग्रसित थे और शनिवार को उनका निधन हो गया है. इसी साल 5 फरवरी को दोनों ने ऑफिशियली तलाक लिया था. इस घटना के बाद ईटाइम्स ने शुभांगी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया और थोड़ा समय मांगा है. एक्ट्रेस अपनी बेटी के लिए तलाक नहीं ले रही थी, लेकिन परेशानियों के वजह से उन्होंने यह फैसला किया था. View this post on Instagram A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial) नया विचार में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर थे पीयूष पूरे आपको बता दें, शुभांगी अत्रे के पति पीयूष पूरे 2007 में मुंबई के ‘नवहिंदुस्तान प्रेस लिमिटेड’ में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करते थे. इसके बाद वह 2009 में बिहार और झारखंड में नया विचार मीडिया हाउस में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. 2015 से लेकर 2017 तक उन्होंने बड़े मीडिया हाउसेस के साथ काम किया, जिससे वह एक बिजनेस हेड बन गए थे. 2023 में पीयूष और शुभांगी ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें वह दोनों अलग रहना चाहते थे. 2022 से ही वह अलग रहने लगे थे. पति से तलाक के बाद खुश थी एक्ट्रेस पति से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस शुभांगी ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, ‘ये बहुत दर्दनाक था क्योंकि मैंने इस रिश्ते में पूरी तरह खुद को इन्वॉल्व कर लिया था. समय के साथ पीयूष और मेरे बीच बहस होने लगे थे. अब इस शादी से बाहर आकर मैं बहुत ही शांति महसूस कर रही हूं, जैसे मेरे ऊपर से एक भारी बोझ उतर गया हो. मुझे एक नई आजादी मिली है और इस एहसास को बताना मेरे लिए मुश्किल है. अब मैं अपनी बेटी आशी पर पूरी तरह ध्यान देना चाहती हूं और उसे एक अच्छी जिंदगी देना चाहती हूं.’ दूसरी शादी नहीं करना चाहती है शुभांगी अत्रे तलाक के बाद दूसरी शादी के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि एक्ट्रेस की बहनें और दोस्त उन्हें दूसरी शादी की सलाह देते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी. उनकी बेटी उनके लिए जरूरी है. वह खुद में खुश है और अब वह ऐसी चीजें करती है, जो पहले कभी नहीं की थी. उनकी बेटी आशी 18 साल की है, जो अमेरिका में एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई कर रही है. 22 साल की उम्र में शुभांगी ने आशी को जन्म दिया था और उनदोनों का रिश्ता मां-बेटी से ज्यादा दोस्ती का है. ये भी पढ़ें: Bhojpuri: रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस पूनम दुबे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं The post Shubhangi Atre: शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, 22 साल के रिश्ते के बाद इस साल हुआ था तलाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गाली-गलौज, मार-पीट, लड़कियों से…, भारतीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप, कोर्ट में पहुंचा मामला

Amit Mishra’s Wife Complains Domestic Violence: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. यह शिकायत न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में दाखिल की गई है. गरिमा ने अपने पति अमित मिश्रा के साथ उनकी मां बीना मिश्रा, पिता शशिकांत मिश्रा, भाई अमर मिश्रा, भाभी रितु मिश्रा, और बहन स्वाति मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को निर्धारित है. कानपुर के बिरहाना रोड की निवासी और मॉडल गरिमा तिवारी ने दावा किया है कि उनके ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार की मांग की थी. जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने उनकी विदाई रोक दी थी. बाद में 2.5 लाख रुपये देने पर विदाई की गई. गरिमा का आरोप है कि अमित उन्हें तिलक नगर की आरबीआई कॉलोनी स्थित घर में ले गए, जहां ससुराल वालों ने आकर उनकी प्रताड़ना जारी रखी. गरिमा ने यह भी कहा कि अमित उनके बहकावे में आकर गाली-गलौच और मारपीट करते थे. उनकी मॉडलिंग से होने वाली कमाई भी अमित छीन लेते थे. इसके अलावा, अमित कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अन्य लड़कियों से बात करते थे और तलाक की धमकी देते थे. प्रताड़ना से मॉडलिंग कैरियर समाप्त हो गया गरिमा ने अपनी शिकायत में बताया कि लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के कारण वे गंभीर तनाव में चली गईं. ससुराल वालों द्वारा छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किए जाने और मरने के ताने सुनने के बाद उन्होंने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था. समय पर परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई. इस घटना और मानसिक तनाव के कारण उनका मॉडलिंग करियर भी समाप्त हो गया. 1 करोड़ रूपये; मुआवजे की मांग गरिमा ने अदालत से एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति, प्रति माह 50 हजार रुपये गुजारा भत्ता, अपना स्त्रीधन, और साझा गृहस्थी में रहने का अधिकार देने की मांग की है. उनके वकील ने बताया कि अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होनी है ड्रायर और ट्रिमर के बाद सोने का फोन, PSL में शाहीन को मिला नायाब तोहफा, हारिस रऊफ को नहीं आया पसंद ‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, धोनी से मिले तो पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें Video The post गाली-गलौज, मार-पीट, लड़कियों से…, हिंदुस्तानीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप, कोर्ट में पहुंचा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ड्रायर और ट्रिमर के बाद सोने का फोन, PSL में शाहीन को मिला नायाब तोहफा, हारिस रऊफ को नहीं आया पसंद

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इस सीजन में कई वायरल पल देखने को मिले हैं. कभी खिलाड़ियों को हेयर ड्रायर, तो कहीं ट्रिमर और कभी डब्लूडब्लूई में दी जाने वाली बेल्ट दी जा रही है. लेकिन लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को मिला तोहफा शायद खास और सबसे ग्लैमरस रह. शाहीन को एक कस्टमाइज्ड 24-कैरेट गोल्ड प्लेटेड आईफोन गिफ्ट किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और उनके साथी खिलाड़ियों के बीच ईर्ष्या का माहौल भी बना दिया है. यह भव्य तोहफा उस समय आया है जब हाल ही में कराची किंग्स ने अपने अनोखे रिवॉर्ड्स के लिए सुर्खियां बटोरीं. इंग्लैंड के जेम्स विंस को हेयर ड्रायर और हसन अली को शानदार प्रदर्शन के लिए बियर्ड ट्रिमर गिफ्ट किया गया था. लेकिन अब लाहौर कलंदर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस खास तोहफे की अनबॉक्सिंग का एक शानदार वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है. कैप्शन में लिखा था,  “The iPhone has landed. हमारे कैप्टन कलंदर को मिला एक खास तोहफा, जिसके वो हकदार हैं. एक कस्टम 24K गोल्ड-प्लेटेड iPhone 16 Pro, सिर्फ हमारे लीडर शाहीन के लिए.” वीडियो में शाहीन को यह लग्जरी गिफ्ट मिलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “ये हैवी है!” वे मैदान से बाहर चलते हैं. उनके साथी खिलाड़ी, खासकर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, अपनी हल्की-फुल्की जलन छुपा नहीं पाए. रऊफ ने मजाक में कहा, “नहीं भाई, ये नाइंसाफी है,” जिससे माहौल हंसी में बदल गया और फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई. The iPhone has landed 📱😉 Our Captain Qalandar receives a gift he’s worthy of 💛🤴🏽 A custom 24K Gold-plated IPhone 16 Pro, made just for Lahore Qalandars’ main man, Shaheen! pic.twitter.com/PYigEiJvRR — Lahore Qalandars (@lahoreqalandars) April 20, 2025 PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स की स्थिति लाहौर कलंदर्स फिलहाल तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों पर हैं और दूसरे स्थान पर हैं. उनके शानदार परफॉर्मेंस के पीछे शाहीन शाह अफरीदी के प्रदर्शन का बड़ा योगदान है. कलंदर्स के कप्तान शाहीन ने इस सीजन में अब तक 7.80 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट लिए हैं और वे टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. इसके अलावा लाहौर कलंदर्स के फखर जमान तीन मैचों में 144 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं. शाहीन और लाहौर की टीम अब मंगलवार को एक बार फिर मैदान में उतरेगी, जब उनका सामना इस सीजन में अब तक कोई मुकाबला न जीत सकी मुल्तान सुल्तांस से होगा. ‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें वेंकटेश अय्यर के विकेट पर गिल का आक्रामक जश्न, कमेंटेटर्स भी हैरान, खुद बताया- क्यों दिखाया ये अंदाज, देखें Video ‘इसमें कोई ढिलाई नहीं हो सकती’, कप्तान रोहित शर्मा को मिली सख्त हिदायत, सोच समझ कर करें फैसला The post ड्रायर और ट्रिमर के बाद सोने का फोन, PSL में शाहीन को मिला नायाब तोहफा, हारिस रऊफ को नहीं आया पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पढ़ने के लिए लखीसराय आए दो छात्र ट्रक की चपेट में आए, बाइक चालक की मौत, दूसरा पटना रेफर

Bihar Road Accident: लखीसराय जिले में सोमवार की देर रात को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना बाइपास रोड पर बीएड कॉलेज मोड़ के पास की है. बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अपने दोस्त के साथ जा रहा था युवक यह हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ, जब पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना गांव निवासी मोतीलाल के पुत्र विकास कुमार अपने साथी सतीश कुमार के साथ बाइक से अशोक धाम की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीएड कॉलेज मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई. ALSO READ: बिहार पुलिस को घेरकर मौत के घाट उतारता था नक्सली अरविंद, जमीन में गाड़कर रखता था शक्तिशाली बम एक युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर बाइक पर पीछे बैठा सतीश कुमार इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. दोनों छात्र, पढ़ाई के लिए आए थे लखीसराय मृतक विकास और घायल सतीश दोनों ही छात्र थे और पढ़ाई के सिलसिले में बख्तियारपुर से लखीसराय आए हुए थे. इस हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन सदमे में हैं. मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. शव को परिजनों को सौंप दिया गया. ट्रक ड्राइवर को खोज रही पुलिस लखीसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. फिलहाल ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. (Posted By: श्रीति सागर) The post पढ़ने के लिए लखीसराय आए दो छात्र ट्रक की चपेट में आए, बाइक चालक की मौत, दूसरा पटना रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahesh Babu Net Worth: करोड़ों की शोहरत के मालिक है महेश बाबू, मनी लॉड्रिंग केस को लेकर चर्चा तेज

Mahesh Babu Net Worth: साउथ के हैंडसम हंक और पॉपुलर सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी और एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, 27 अप्रैल 2025 को महेश बाबू के खिलाफ ED की तरफ से समन भेजा गया है, जिसके अनुसार एक्टर को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने की वजह से हैदराबाद ED ऑफिस में पेश होने के लिए गया है. ऐसे में आइए पुरे मामले और एक्टर की करोड़ों की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं. View this post on Instagram A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) क्यों भेजा गया महेश बाबू को समन? मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के ऐड के लिए 5.9 करोड़ रूपए मिले थे, जिसमें से आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के जरिए 3.4 करोड़ रूपए और कथित तौर पर नकद में 2.5 करोड़ रूपए दिए गए थे. अब इसी वजह से महेश बाबू को ईडी ने समन भेजा है. महेश बाबू की नेट वर्थ साउथ सिनेमा के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने उदार दिल के लिए भी जाने जाते हैं. वह अपनी सालाना कमाई से 30 पर्सेंट हिस्सा दान दे देते हैं. साथ ही उन्होंने दो गांव गोद भी लिए हैं।, जहां की बिजली-पानी से लेकर लोगों की सभी जरूरतों की जिम्मेदारी महेश बाबू ही उठाते हैं. अब संपत्ति की बात करें तो महेश बाबू की कुल नेट वर्थ 350 करोड़ रूपए है. उनकी हर साल कमाई 30 करोड़ रुपये कमाई हो जाती है. एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस महेश बाबू का जुबली हिल्स में एक लग्जरी बंगला भी है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनका बेंगलुरु में भी लग्जरी घर है. एक्टर की मोटी कमाई फिल्मों से होती है, जिसके लिए वह करीब 60-80 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके बाद ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी उनकी करोड़ों रुपये की कमाई हो जाती है. एक्टर एक विज्ञापन के लिए 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं. सिनेमा हॉल के मालिक महेश बाबू हैदराबाद में स्थित एक सिनेमा हॉल के ओनर भी हैं, जिसे उन्होंने साल 2018 में खरीदा था. इस थिएटर का नाम AMD Cinemas है. इसके अलावा एक्टर पत्नी नमृता शिरोडकर के साथ हैदराबाद में ‘मिनरवा कॉफी शॉप’ नाम का एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं. यह भी पढ़े: Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection: मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी और किसका हुआ बंटाधार? देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post Mahesh Babu Net Worth: करोड़ों की शोहरत के मालिक है महेश बाबू, मनी लॉड्रिंग केस को लेकर चर्चा तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रोहतास में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार 3 लोगों की मौत

Bihar News: सासाराम. बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. नोखा थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का स्टीकर लगा था. मृतकों की पहचान मुजनू गांव निवासी मंतोष कुमार (20 वर्ष), भुअर कुमार (18 वर्ष) और सजन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है. घटनास्थल पर ही तीनों की मौत घटना के संबंध में बताया जाता है कि नोखा थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात लगभग 10 बजे एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का स्टीकर लगा था. शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव से रामनगर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. घटना से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो रोक दिया, लेकिन गाड़ी पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा होने के कारण किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतकों के शव को पोर्स्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर The post Bihar News: रोहतास में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार 3 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top