Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : 80 हजार रुपये लेकर महिला गायब

सकरा़ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव से 35 वर्षीया शोभा देवी अपने पुत्र के साथ सोमवार से घर से गायब है. स्त्री के पति सानंद कुमार ने अपहरण की आशंका जताते हुए सकरा थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. कहा है कि शोभा के पास 80 हजार रुपये भी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया है कि गायब स्त्री सोमवार को 11 बजे दिन में अपने छह वर्ष के पुत्र अंश को लेकर सकरा प्रखंड मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने के लिए निकली थी. उसके बाद वापस नहीं आयी. उसकी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. वहीं, घर में रखे 80 हजार रुपये भी नहीं हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : 80 हजार रुपये लेकर स्त्री गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

औराई. थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया़ शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया़ पीड़िता की मां ने बच्ची को खून से लथपथ देख अपने देवर के साथ आनन-फानन में उसे एसकेएमसीएच ले गयी़ इलाज के साथ ही पुलिस ने बयान दर्ज किया, जिसमें 20 वर्षीय अरविंद कुमार को आरोपित किया गया है. कहा है कि मैं खेत में मजदूरी करने गयी थी, घर जब लौटी तो बच्ची अचेतावस्था में पड़ी थी़ बच्ची को जब जगाया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी़ इस कारण एसकेएमसीएस में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है़ थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर अष्टयाम, निकाली शोभायात्रा

प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र के बलड़ा किशुन चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थापना दिवस पर चार दिवसीय अष्टयाम शुरू हुआ़ इसको लेकर मंगलवार को 351 कन्याओं ने घोड़े व बैंड-बाजे के साथ कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर झिकटी कदाने नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को शर्बत व फल से स्वागत किया गया. कलश यात्रा के साथ अख्तियारपुर पड़ेयां पंसस सह भाजपा पकाही मंडल अध्यक्ष इ. दीपक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे़ आचार्य घनश्याम झा ने कदाने नदी के पवित्र जल में यज्ञ के यजमान राजू सिंह संग पत्नी को पूजा-अर्चना कराकर कन्याओं को जलबोझी करायी़ इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची और कलश को स्थापित किया गया़ पूजा-पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर अष्टयाम, निकाली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अल्पसंख्यक छात्रावास में रहने वाले छात्रों को नहीं मिल रहा है अनाज

खगड़िया. स्थानीय कोसी कॉलेज परिसर स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास में सौ बेड का छात्रावास है. वर्तमान में 65 छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. छात्रावास में रहने वाले बॉयज अल्पसंख्यक छात्रों को नि:शुल्क बेड, पानी, बिजली, पुस्तकालय, वाईफाई सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है. इसके अलावा रह रहे छात्रों को अनाज में चावल व गेहूं देने की प्रावधान है, लेकिन छात्रों को बीते एक वर्ष से अनाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है. छात्रावास में रहने वाले छात्रों को खाना के लिए बाजार से खरीदना पड़ता है. मालूम हो कि छात्रों को 15 किलो खाद्यान्न व प्रतिमाह एक हजार रुपये प्रति छात्र देने का प्रावधान है. इसके लिए छात्रों को प्रतिदिन बॉयोमेट्रिक से उपस्थिति बनानी पड़ती है. अगर 22 दिनों तक छात्र छात्रावास में उपस्थित रहते हैं, तो उन्हें राशन व एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगी. अन्यथा छात्रों को इस योजना से वंचित रहना पड़ेगा. एक साल से हॉस्टल के छात्रों को नहीं मिल रहा है खाद्यान्न अल्पसंख्यक बॉयज छात्रावास में रहकर पढ़ने वाले छात्रों को बीते एक वर्ष से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है. इसके कारण गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र परेशान हैं. पीजी के छात्र मो परवेज ने बताया कि छात्रावास में कई तरह की समस्या है. वर्ष 2024 मार्च माह से ही छात्रावास के छात्रों को खाद्यन्न नहीं मिल रहा है. बताया कि प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह 15 किलो खाद्यान्न देने का प्रावधान है, जिसमें 9 किलो चावल व 6 किलो गेहूं दिया जाता है. लेकिन, बीते एक वर्ष से छात्रावास के छात्रों को खाद्यन्न नहीं मिल रहा है. छात्रों को दुकान से चावल व गेहूं खरीदना पड़ता है. इसके कारण अभिभावक पर आर्थिक दबाव बढ़ता है. पानी, बिजली व साफ-सफाई की है दरकार अल्पसंख्यक छात्रावास में रह रहे पीजी के छात्र मो परवेज ने बताया कि छात्रावास के पीछे जंगल हो गया है. जलजमाव व गंदगी का अंबार लगा हुआ है. छात्रों ने बताया कि इसके अलावे बिजली कटने पर अंधेरे में रहना पड़ता है. बताया कि छात्रावास परिसर में जेनरेटर उपलब्ध है. लेकिन, महीनों से खराब है. बताया कि प्रशासन द्वारा एक हजार रुपया प्रतिमाह मिलता है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिमाह तीन सौ रुपया ले लिया जाता है. उन्होंने कहा कि सात सौ रुपया में कैसे घर से दूर रहकर पढ़ाई कर सकते हैं. बताया कि किसी काम को लेकर बाहर जाते हैं तो 22 दिनों की उपस्थिति नहीं बनती है तो वो भी रुपया नहीं मिलता है. अल्पसंख्यक छात्रावास की तरफ से तीन सौ रुपये की रसीद थमा दिया जाता है. कहते हैं अल्पसंख्यक पदाधिकारी जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि छात्रों का अनाज बंद है. क्योंकि छात्रावास में दो तिहाई ओबीसी छात्र नहीं है. 50 प्रतिशत समान्य छात्रों की संख्या है. दो तिहाई छात्र रहने पर ही अनाज की सुविधा मिल पायेगी. जेनरेटर चालू करने में छह लीटर तेल की खपत होती है. इसके लिए छात्रों को वापस में यूनिटी बनाकर तेल उपलब्ध कराने को कहा गया. लेकिन, छात्र तैयार नहीं हुए है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अल्पसंख्यक छात्रावास में रहने वाले छात्रों को नहीं मिल रहा है अनाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News एनआइ कार्य : अमरनाथ एक्सप्रेस भी हुई रद्द

Muzaffarpur News गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन की कमीशनिंग का काम हो रहा है. ऐसे में 22 अप्रैल को जम्मूतवी से खुलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है. 24 अप्रैल को भागलपुर से खुलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस भी अब नहीं जायेगी. सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला एवं बंडामुंडा स्टेशनों पर एनआइ कार्य होने से 23 अप्रैल को खुलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर के स्थान पर हटिया से खुलेगी. यह गाड़ी संबलपुर से हटिया के बीच रद्द रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur News एनआइ कार्य : अमरनाथ एक्सप्रेस भी हुई रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jsca B Division Cricket League: रुरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 4 विकेट से हराया

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने टेल्को मैदान में स्पोर्ट्से गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को चार विकेट से हराया. हिना एलायड की टीम 21.2 ओवर में दस विकेट पर 71 रन बनाए. रुरल ग्रीन के लिए उधव मदन ने चार व रेमंड हप्पागडा ने तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 14 ओवर में छह विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेमंड हप्पागडा ने 32 रनों का योगदान दिया. हिना एलायड की ओर से तंजिल-उल-हक ने तीन व मो नजम अशरफ ने दो विकेट लिये. रेमंड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेएससीए के स्कोरर आलोक सिंघानिया उर्फ मैनेजर ने रेमंड को पुरस्कृत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jsca B Division Cricket League: रुरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 4 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : 26 अप्रैल को गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी दिव्य ज्योति कलश रथ

प्रतिनिधि, जसीडीह : डाबरग्राम स्थित गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में मंगलवार को ज्योति कलश रथयात्रा को लेकर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता देवघर उपजोन समन्वयक बुधन वर्मा ने की. उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश देते हुए जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की महत्ता, युग निर्माण योजना व गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी. जिला उप समन्वयक उमाकांत राय ने कहा कि गायत्री तीर्थ हरिद्वार से दिव्य ज्योति कलश रथ 26 अप्रैल को गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी. यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में परिभ्रमण कर देवस्थापना, यज्ञ-हवन, दीप यज्ञ तथा संगीतमय प्रवचन के माध्यम से सनातन धर्म, समाज कल्याण और आध्यात्मिक चेतना को सबल करेगा. साथ ही समाज में एकता और समर्पण की भावना को जागृत करेगा. बैठक कर 27 अप्रैल से 26 मई तक एक माह का कार्ययोजना, रुट चार्ट, रात्रि विश्राम सहित सभी तैयारी की गयी है. मौके पर जिला समन्वयक बरुण कुमार, मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक, जिला उप-समन्वयक उमाकांत राय, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश, रतन भारद्वाज, निशा देवी, शोभा वर्णवाल, अनुपमा देवी, कांति देवी, मीरा देवी, महेंद्र प्रसाद यादव, कामदेव भैया आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : 26 अप्रैल को गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी दिव्य ज्योति कलश रथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : लूटकांड के पांच आरोपियों को कोर्ट ने किया रिहा

देवघर. एडीजे दो सह स्पेशल कोर्ट साइबर क्राइम केस अशोक कुमार की अदालत में चल रहे सेशन ट्रायल केस प्रशासन बनाम मंगर पंडित व अन्य मामले की सुनवाई पूरी गयी. इसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी. पश्चात इस कांड के पांच आरोपियों मंगर पंडित, रउफ मियां, कांग्रेस यादव, लालचंद रविदास एवं संजय यादव को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. सभी आरोपी बिहार राज्य के जमुई जिले के रहने वाले हैं. पहला व दूसरा आरोपी सिमुलतला थाना के कल्याणपुर व पड़रिया, तीसरा आरोपी चंद्रमनडीह थाना के जमहा, चौथा व पांचवा आरोपी झाझा थाना के चांइ व रजाला गांव के रहने वाले हैं. इन आरोपियों के विरुद्ध जसीडीह रेल थाना में केस आठ अगस्त 2014 को केस दर्ज हुआ था, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच संख्या में एक में लूटपाट करने तथा यात्रियों से लाखों रुपये का सामान व नकदी लूट लेने का आरोप लगाया गया है. इस केस में ट्रायल के दौरान एक भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ. अदालत ने सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के पश्चात फैसला सुनाया और सभी आरोपियों को रिहा कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : लूटकांड के पांच आरोपियों को कोर्ट ने किया रिहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्मशान से महिला के अधजले शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

अतरी. सोमवार को करजनी गांव के गोरे सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मेनका कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद गांव के श्मशान में ससुराल वाले शव को जला रहे थे. गांव के किसी ने गेहलौर थाने को सूचना दी कि करजनी में दहेज को लेकर एक स्त्री की हत्या कर दी गयी है तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया जा रहा है. इस संबंध में गेहलौर थाना प्रभारी रूपा कुमारी सिन्हा ने बताया कि मृतका के पिता बिनोद सिंह के द्वारा हत्या का आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर संरक्षित किया गया व जलाएं जा रहे शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच गया भेज दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. उन्हें त्वरित व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी के द्वारा विशेष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही एफएसएल व तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया. विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान कर लगातार छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही इस कांड में संलिप्त सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्मशान से स्त्री के अधजले शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 141 सरकारी स्कूलों में खुलेगा आइएसएम लैब

रेलटेल की सहायता से स्थापित होंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्कूलों को कक्ष चिह्नित करने का निर्देशप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस जिले के 141 प्रशासनी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई अधिक आधुनिक और प्रयोगात्मक रूप से होगी. इसके लिए उक्त चयनित 141 स्कूलों में आईएसएम लैब (इंटीग्रेटेड साइंस एंड मैथ लैब) की स्थापना की जायेगी. जानकारी के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आदेशानुसार रेलटेल एजेंसी के माध्यम से लैब की सामग्री की आपूर्ति की जा रही है. इन प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए सभी चयनित स्कूलों को एक उपयुक्त कक्ष चिह्नित कर उसकी साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान ने पत्र जारी कर स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. प्रत्येक स्कूल को निर्देश दिया गया है कि प्रयोगशाला में आने वाली सभी सामग्री/उपकरणों की स्थापना (इंस्टॉलेशन) व संचालन के लिए पूरी तैयारी रखें. साथ ही, सामग्रियों की संरचना और उपयोग के लिए स्कूल स्तर पर आवश्यक कदम उठाए ताकि छात्रों को अधिक लाभ मिल सके. विज्ञान और गणित की गुणवत्ता में आयेगा सुधार इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में विज्ञान और गणित की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रोचक और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना है. प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं अब प्रयोग आधारित शिक्षण का अनुभव कर सकेंगे, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है. जिला स्तर पर होगी लगातार निगरानी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत चयनित स्कूलों में लैब स्थापना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला स्तर पर सूचित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 141 प्रशासनी स्कूलों में खुलेगा आइएसएम लैब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top