Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता-काठमांडू के बीच ‘बुद्ध एयर’ छह साल बाद शुरू कर रही उड़ान सेवा

संवाददाता, कोलकाता नेपाल की एयरलाइंस कंपनी ‘बुद्ध एयर’ ने छह साल बाद कोलकाता-काठमांडू के बीच उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है. नेपाल की एयरलाइंस ””बुद्ध एयर”” ने छह साल पहले अपनी कोलकाता-काठमांडू उड़ानें बंद कर दी थीं. उन्होंने हाल ही में अपने निर्णय में परिवर्तन की घोषणा की. कंपनी के विपणन निदेशक रूपेश श्रेष्ठ ने कहा कि वे जुलाई तक दोनों शहरों के बीच वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर देंगे. मालूम हो कि एयर इंडिया ने हाल ही में कोलकाता-काठमांडू उड़ान सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है. सेवाएं पुनः शुरू करने का कारण बताते हुए बुद्ध एयर ने कहा कि उन्हें वाणिज्यिक प्रतिद्वंद्वी एयर इंडिया की अनुपस्थिति में वाणिज्यिक लाभ की संभावना दिखती है. 2019 में बुद्ध एयर की तीन विमान काठमांडू से कोलकाता और कोलकाता से काठमांडू के लिए सेवाएं संचालित कीं, लेकिन नौ महीने की सेवा के बाद कंपनी ने अचानक कोलकाता-काठमांडू मार्ग पर उड़ानें बंद कर दीं. बुद्ध एयर ने कहा था कि कोलकाता-काठमांडू उड़ान सेवा शुरू करने से उन्हें 10 करोड़ का घाटा हुआ है. बुद्ध एयर छह साल बाद इस मार्ग पर फिर से उड़ानें शुरू करना चाहती है. इतना ही नहीं, वे गुवाहाटी और लखनऊ जैसे शहरों में भी उड़ान सेवाएं शुरू करना चाहती हैं. कोलकाता से काठमांडू तक उड़ान जाने में एक घंटा 25 मिनट लगता है. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से काठमांडू तक यात्रा का खर्च 14,000 रुपये तक हो सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता-काठमांडू के बीच ‘बुद्ध एयर’ छह साल बाद शुरू कर रही उड़ान सेवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

संवाददाता, कोलकाता कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक को आठ सप्ताह के भीतर हलफनामे के रूप में पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं में से एक तथागत दत्ता ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, राज्य के पुलिस थानों में अद्यतन व अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिए. सीसीटीवी कैमरे में नाइट विजन होना चाहिए. प्रत्येक कैमरे में ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम भी होना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की हालत खराब है. इस संबंध में उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति चैताली चटर्जी (दास) की पीठ ने राज्य पुलिस महानिदेशक से राज्य भर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीसीटीवी के आधुनिकीकरण पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : धालभूमगढ़ में सिंचाई पाइप बिछाने को खेत जेसीबी से खोदा, किसानों के विरोध पर उखाड़ा

धालभूमगढ़. लघु सिंचाई विभाग पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के घोड़ाधुआं में सिंचाई के लिए खेतों में पाइप बिछा रहा है. इसके लिए किसानों की अनुमति नहीं ली गयी है. खेत के बीच जेसीबी से गड्ढा खोदकर पाइप गाड़ा जा रहा है. इससे किसानों की जमीन व फसल बर्बाद हो रही है. इसे लेकर सोमवार को किसानों ने विरोध जताया. ठेका कंपनी ओम सांई इंटरप्राइजेज के कर्मी पाइप बिछाने को लेकर कागजात नहीं दिखा पाये. इसे लेकर शाम तक चले हंगामा के बाद ठेका कंपनी के लोगों ने खेतों में गाड़े गये पाइप को उखाड़ लिया. रोड किनारे के बजाय खेत से पाइप ले जा रही कंपनी ठेका कंपनी के विशाल पांडे ने बताया कि देवसोल शाखा नहर से पाइप को घोड़ाधुआं में बिछाया जा जा रहा है. उनसे प्राक्कलन व नक्शा के बारे में पूछा गया, तो नहीं दिखा पाये. किसानों का कहना था कि सड़क किनारे से पाइपलाइन ले जा सकते हैं. ठेका कंपनी प्राक्कलन बढ़ाने के चक्कर में इसे खेतों से होकर ले जा रही है. विरोध करने पर रात में खोद दिया खेत पाइपलाइन बिछाने का काम रमेश नामता, अनुराधा पाल, पांचकौड़ी चटर्जी, सत्यनारायण साहा की जमीन पर किया जा रहा था. किसानों ने कहा कि इस संबंध में उनसे अनुमति नहीं ली गयी है. उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गयी है. सोमवार को अचानक ठेका कंपनी के लोग जेसीबी से खेत को खोदने लगे. सत्यनारायण साहा ने कहा कि ठेका कंपनी के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद उनके आधी जमीन पर पाइप लगा दिया गया. विश्वजीत चटर्जी का कहना है कि उन्होंने खेतों में पाइप बिछाने का विरोध किया, तो जबरन रात को कंपनी के लोगों ने पाइप गाड़ दिया. घटना की समाचार मिलने पर पूर्व जिप सदस्य आरती समाद, पंसस प्रदीप राय भी पहुंचे. मुखिया चितरंजन सिंह व ग्राम प्रधान विशाल नामाता ने कहा कि पंचायत से एनओसी व ग्राम सभा से अनुमति नहीं ली गयी है. देवसोल शाखा नहर से जोड़ी जायेगी पाइपलाइन ठेका कंपनी के विशाल पांडे ने बताया कि पाइप लाइन को देवसोल शाखा नगर से जोड़ा जाना है. देवसोल शाखा नहर अभी तक अपूर्ण है. उक्त नहर का काम नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका रेलवे लाइन तक आकर रुक गया है. दूसरी ओर कोकपाड़ा तक नहर बन चुकी है. रेलवे लाइन जब तक पार नहीं होगी, तब तक नहर कोई काम की नहीं है. नहर बनेने के लगभग 5 साल बाद भी पानी नहीं छोड़ा गया है. पूरी नहर में झाड़ियां और मिट्टी से भर रही है. लीपापोती से प्रशासनी राशि की हो रही लूट : आरती आरती सामाद ने कहा कि कर्मचारियों के अनुसार पाइपलाइन के नीचे 3 इंच बालू बिछाया जाना था. कहीं भी बालू नहीं बिछाया गया है. लीपापोती कर प्रशासनी राशि के लूट का स्पोर्ट्स चल रहा है. इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से लेकर मंत्री तक की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : धालभूमगढ़ में सिंचाई पाइप बिछाने को खेत जेसीबी से खोदा, किसानों के विरोध पर उखाड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक

घाटशिला. बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा (47) का निधन कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया. इस समाचार से घाटशिला के चेंगजोड़ा और बेनशोल की फौजी बस्ती समेत क्षेत्र में शोक की लहर है. बीते 15 दिनों में दो पूर्व सैनिकों की मौत हो चुकी है. हवलदार प्रीतम कुदादा का पैतृक गांव चेंगजोड़ा है. उनके पिता नायक ए कुदादा भी हिंदुस्तानीय सेना से सेवानिवृत्त हैं. प्रीतम कुदादा के पार्थिव शरीर को कोलकाता से सड़क मार्ग से लाया गया. पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गयी. अंतिम विदाई समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे. मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट अफसर (सेवानिवृत्त) मो. जावेद, एचसीएल के सिक्योरिटी हेड सुमित एक्का, कैप्टन सुगदा मरांडी, कैप्टन धानो टुडू, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेटी ऑफिसर गौरांग पातर, एएसओ पंकज छेत्री, हवलदार रतन मुर्मू, सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर एसएल दत्ता, बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर रतन मुर्मू, वीर नारी हेमयंती मुर्मू समेत दर्जनों सैनिकों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. घाटशिला में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की पुण्यतिथि मनी घाटशिला. घाटशिला झामुमो कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की छठी पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि मार्को हो ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया. वे 1993 में झारखंड आर्थिक नाकाबंदी के दौरान हजारीबाग केंद्रीय कारा में एक महीने तक बंद रहे. मौके पर हीरालाल सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, प्रणब मुखर्जी समेत लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम में ट्रक के धक्के से बाइक सवार निश्चिंतपुर निवासी जगन्नाथ मान्ना (44) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय युवकों ने उसे इलाज के लिए टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. पैर में गंभीर चोट लगने से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ मान्ना बाइक से बाजार से ओवरब्रिज की ओर जा रहा था. ओडिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. त्रिवेणी संगम के पास लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. एनएचएआइ की गलत तकनीक के कारण इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. ओवरब्रिज के ऊपर संगम स्थल होना चाहिए था. लेकिन तकनीकी गलती के कारण संगम स्थल नीचे हो गया है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार जादूगोड़ा का युवक गंभीर डुमरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय गौरव सामद गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे डुमरिया सीएचसी भेजा गया. डॉ पराव माझी ने प्रारंभिक इलाज कर रेफर कर दिया. गौरव सामद जादूगोड़ा लिपीघुटु गांव के दुलाल सामद का पुत्र है. वह बाइक से जा रहा था. सूचना पाकर डुमरिया पुलिस पहुंची. गौरव सामद के सिर, हाथ, पैर व सीने में चोट लगी है. स्वर्गछिड़ा में उक्त जगह पर हमेशा दुर्घटना होती है. रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के चालक तीखी मोड़ होने के कारण संतुलन खो बैठते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: कुड़माली भाषा के संरक्षण की दिशा में पहल, निःशुल्क कक्षाएं शुरू

खरसावां. खरसावां के चांदनी चौक स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में कुड़माली भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में विशेष पहल शुरू की गयी. यहां स्थानीय विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क रूप से कुड़माली भाषा की शिक्षा दी जायेगी. पहले दिन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के कुल 35 छात्र-छात्राएं कुड़माली भाषा की पढ़ाई करने पहुंचे. कुड़माली भाषा के शिक्षक सुभाष महतो, सुनील कुमार महतो और पंकज कुमार महतो ने विद्यार्थियों को कुड़माली भाषा के मूल स्वरूप और शब्दावली से परिचित कराया. साप्ताहिक कक्षाओं का प्रस्ताव, समाज का सहयोग अपेक्षित कार्यक्रम में उपस्थित कुड़मी समाज के सदस्यों और शिक्षकों ने मिलकर तय किया कि इस तरह की कक्षाएं हर रविवार को आयोजित की जायेंगी. इससे क्षेत्र के नवम और दशम कक्षा के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से कुड़माली भाषा की पढ़ाई कर सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य न केवल छात्रों में भाषा के प्रति रुचि जागृत करना है, बल्कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों और पहचान को मजबूत करना भी है. उम्मीद जतायी गयी कि आने वाले समय में अधिक से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक इस मुहिम से जुड़ेंगे. कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इस तरह की कक्षाओं को और अधिक नियमित करने की मांग की. भाषा सीखने के प्रति अपने उत्साह को भी साझा किया. शिक्षकों ने आश्वासन दिया कि आने वाले हफ्तों में पाठ्यक्रम को और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: कुड़माली भाषा के संरक्षण की दिशा में पहल, निःशुल्क कक्षाएं शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : पेंशन के लिए एक साल से कार्यालय व बैंक का चक्कर लगा रही वृद्ध विधवा, दूसरे के खाते में चली गयी राशि

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत स्थित बेहरा हरिजन बस्ती की विधवा लक्ष्मी बेहरा लगभग एक वर्ष से पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय व बैंक के चक्कर काट रही हैं. लक्ष्मी बेहरा ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल है. राशन में चावल मिलने से पेट भर जाता है. बाकी के कार्यों व बीमारी में दवा आदि के लिए पैसे का मोहताज रहना पड़ता है. अंतिम बार उसे लोकसभा चुनाव के पूर्व पेंशन मिली थी. बैंक आफ इंडिया में लक्ष्मी बेहरा के खाता को देखने पर पता चला कि अंतिम बार 25 अप्रैल 2024 को पेंशन की राशि आयी थी. प्रखंड कार्यालय में आश्वासन मिलता रहा है. बैंक में केवाइसी के लिए कहा गया. लगभग 12 माह से विधवा बुजुर्ग स्त्री पेंशन के लिए भटक रही है. दूसरे के खाते में चली गयी राशि, बैंक को पत्र लिखा गया लक्ष्मी बेहरा की पेंशन की राशि किसी दूसरे के खाते में जा रही थी. इस बारे में बैंक को पत्र लिखा गया है. अगली किस्त आते ही उनके खाते में नियमित राशि आनी शुरू हो जायेगी. सबसे बड़ा सवाल है कि साल भर की पेंशन राशि दूसरे के खाते में चली गयी है, उक्त राशि क्या लक्ष्मी बेहरा को मिल सकेगी. – बबली कुमारी, बीडीओ, धालभूमगढ़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : पेंशन के लिए एक साल से कार्यालय व बैंक का चक्कर लगा रही वृद्ध विधवा, दूसरे के खाते में चली गयी राशि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड में जल जीवन मिशन से जलापूर्ति योजना का कार्य वर्ष 2022- 23 से चल रहा है. इसके तहत हर घर में जल नल कनेक्शन देना है. वृहद जलापूर्ति योजना के लिए माछभंडार में प्रशासन ने सोमवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घेराबंदी को हटाया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिस जमीन पर बना है, उसे किसान बलराम पातर अपनी रैयती बताकर मुआवजा की मांग पर घेराबंदी कर दी थी. उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची. बलराम पातर व परिजनों ने घेराबंदी बचाने की कोशिश की. भारी संख्या में स्त्री बल समेत पुलिस की उपस्थिति के कारण घेराबंदी को हटा दिया गया. सीओ ने मुआवजा के लिए आवेदन देने को कहा मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित सीओ मनोहर लिंडा ने जमीन के दावेदार को मंगलवार को अंचल कार्यालय आकर मुआवजा संबंधित आवेदन देने को कहा. इस मामले में जमीन के दावेदार बलराम पातर के मुताबिक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उनकी रैयती जमीन पर बना दिया गया है. इसो लेकर प्रखंड से लेकर उपायुक्त तक आवेदन दिया है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन ने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन से बेदखल कर दिया है. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता दिनकर कुमार, कनीय अभियंता, अखलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो और मजिस्ट्रेट के रूप मनोहर लिंडा उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : उधार के पैसे मांगने पर जादूगोड़ा के युवक को पीटा, रेल लाइन पर फेंकने जा रहे थे, भागकर बचायी जान

चाकुलिया. चाकुलिया थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में जादूगोड़ा के युवक आकाश सीट पर जानलेवा हमला किया गया. युवक के पिता गौर सीट ने चाकुलिया थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम बस्ती निवासी शेख अली खान उर्फ लाला के परिवार के एक सदस्य ने 50,000 रुपये उधार लिये थे. इसमें से 10,000 रुपये लौटा दिया. बाकी राशि देने में पिछले कई दिनों से आनाकानी कर रहे थे. 18 अप्रैल को फोन कर पैसों की मांग की, तो बुलाया. 19 अप्रैल की रात लगभग 11:00 बजे भाड़े के मकान में आराम कर रहा था. शेख अली खान और उनके पुत्र सोनू खान व बादशाह खान दरवाजे के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे. बाइक में तोड़फोड़ करने लगे. मौका देखकर आकाश ने चाकुलिया थाना में दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी. इस बीच तीनों घर में घुसकर लाठी डंडा, बेल्ट और रड से उसे मारने लगे. उसे अधमरा कर आपस में बात करने लगे कि इसे रेलवे लाइन पर फेंक देते हैं. उसे घसीट कर रेलवे लाइन की ओर ले जाने लगे. मौका देख वह किसी तरह से जान बचाकर भागते हुए झाड़ियों में छिप गया, तबतक पुलिस आ गयी. तीनों भाग निकले. पुलिस ने घायल आकाश को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया. यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने एमजीएम रेफर कर दिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार से पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : उधार के पैसे मांगने पर जादूगोड़ा के युवक को पीटा, रेल लाइन पर फेंकने जा रहे थे, भागकर बचायी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : घाटशिला के झाटीझरना में 45 लाख की जलमीनार छह माह में ठप, झरने से बुझ रही प्यास

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की झाटीझरना पंचायत के भोमराडीह गांव में नीर निर्मल योजना के तहत वर्ष 2017-18 में लगभग 45 लाख से जलमीनार का निर्माण कराया गया था. योजना की शुरुआत में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह योजना मात्र छह माह में ही ठप हो गयी. चार वर्षों से योजना बंद पड़ी है. ग्रामीण झरने व चापाकलों पर निर्भर हो गये हैं. ग्रामीण दशरथ मार्डी, नेहरू हेंब्रम व संतोष हेंब्रम ने बताया कि योजना के तहत पांच हजार लीटर की टंकी, मोटर और सोलर पैनल लगाये गये थे. शुरू में योजना 62 घरों तक जलापूर्ति हो रही थी. पर संवेदक द्वारा पुराना मोटर लगाने के कारण छह माह के भीतर ही पूरी व्यवस्था ठप हो गयी. शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई साकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई. जलमीनार की मरम्मत न होने से योजना वर्षों से बंद पड़ी है. मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि इस योजना को लेकर कई बार जल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गयी, लेकिन विभाग का कहना है कि योजना पांच वर्ष पुरानी हो चुकी है, इसलिए अब इसके लिए मरम्मत मद में राशि उपलब्ध नहीं करायी जा सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से योजना की मरम्मत कराकर पुनः सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.तक 62 घरों में हुई जलापूर्ति, चार वर्षोँं से बंद है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : घाटशिला के झाटीझरना में 45 लाख की जलमीनार छह माह में ठप, झरने से बुझ रही प्यास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top