Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हत्या मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा

दूसरे अभियुक्त उमेश सिंह को तीन वर्ष की कैद व अर्थदंड से किया दंडित प्रतिनिधि, सासाराम कोर्ट हत्या से जुड़े चार वर्ष पुराने मामले में मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 12 के न्यायालय ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. मामले में दोष सिद्ध दो अभियुक्तों में से एक अभियुक्त दिनेश सिंह निवासी बभनी, करगहर को सश्रम आजीवन कारावास के साथ ही 80500 रुपये जुर्माने से दंडित किया है. कोर्ट ने मामले के दूसरे अभियुक्त उमेश सिंह को तीन वर्ष का सश्रम कारावास साथ ही 20500 रुपये जुर्माने से दंडित किया है. दोनों अभियुक्त आपस में सहोदर भाई हैं. मामले का ट्रायल सत्रवाद संख्या 397/ 2022 में चल रहा था. मामले की प्राथमिकी बभनी, करगहर निवासी मुकेश कुमार प्रजापति के लिखित प्राथमिकी के आधार पर करगहर थाना कांड संख्या 157/2021 में दर्ज हुई थी. मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अपर लोक अभियोजक धनजी तिवारी ने बताया कि उक्त घटना चार वर्ष पूर्व 27 जून 2021 की सुबह 7:30 बजे घटी थी, जब मामले का सूचक अपने घर से काम करने जा रहा था. तभी रास्ते में अभियुक्त उमेश सिंह सूचक को मिला तब सूचक ने अपने पूर्व में किये गये मजदूरी का बकाया 500 रुपये की मांग की, तो अभियुक्त उसके साथ गाली गलौज करने लगा व पैसा देने से इन्कार कर दिया. सूचक के बार-बार पैसा मांगने पर अभियुक्त बिगड़ गया व अपने भाई दिनेश सिंह के साथ मिलकर सूचक को दौड़ाते-दौड़ाते उसके घर तक ले गया, जहां बीच बचाव करने आये सूचक के चचेरे भाई देवेंद्र प्रजापति उर्फ भोला को दिनेश ने अपने हाथ में लिये देसी कट्टा से गोली मार दी थी. वहीं सूचक को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. गोली लगने से देवेंद्र प्रजापति उर्फ भोला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. कोर्ट ने इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य एवं दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अभियुक्तों को सजा सुनायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हत्या मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

बिहार के विभिन्न जिलों से 700 एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग सैन्य अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का दिखा अद्भुत संगमफोटो-23- शिविर में शामिल कैडेटप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसगोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) जमुहार में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को ओपनिंग सत्र से शुरू हो गया. इसका उद्घाटन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक व लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ने जीएनएसयू के सभागार में किया. कैंप कमांडेंट ने उद्घाटन सत्र में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेटों में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन, नेतृत्व, धर्मनिरपेक्षता, निस्वार्थ सेवा भाव आदि गुण होने चाहिए. ऐसे में एनसीसी कैडेटों में समाये हुए उक्त गुणों का संचार करता है. यह वह संगठित प्रशिक्षित युवाओं का एक मानव संसाधन है, जो विकट परिस्थितियों में प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर देश की सेवा के लिए तत्पर रहता है. उन्होंने कहा कि कैंप में कैडेटों को भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ड्रिल, व्याख्यान, स्पोर्ट्सकूद, नृत्य, गायन, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान, ऑब्स्टिकल ट्रेनिंग के साथ ही फायरिंग, बाहर से आये हुए गेस्ट लेक्चर एवं प्रतियोगिता भी करायी जायेगी. यह शिविर आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी. एनसीसी की 8/42 कंपनी के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार राय ने कहा कि 42 बिहार बटालियन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कैडेट्स को आवश्यक संसाधन व सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व एनसीसी इकाई, दोनों शिविर के दौरान हर क्षण कैडेट्स की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. शिविर के दौरान एनसीसी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति प्रो डॉ महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, तथा प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह को बेहतर प्रबंधन, सहयोग और सुविधाओं के लिए आभार प्रकट किया. जीएनएसयू के पदाधिकारियों ने कहा कि यह शिविर केवल एक सैन्य प्रशिक्षण आयोजन नहीं है, बल्कि युवाओं को देश प्रेम, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत करने की दिशा में एक अहम कदम है. विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा यह आयोजन न केवल बिहार, बल्कि देश के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार, थर्ड ऑफिसर माला सिन्हा, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, सूबेदार संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, नायब सूबेदार परसाराम जीसीए, लक्ष्मी कुमारी बीसीए, रौशन कुमार के साथ साथ आर्मी स्टाफ भी शामिल रहे. कैडेटों को रैंक लगा किया गया प्रमोट इसी उद्घाटन सत्र के दौरान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कैडेटों को रैंक लगाकर प्रमोट किया गया, जिसमें कैडेट पुरुषोत्तम कुमार को सीनियर अंडर ऑफिसर व कैडेट सुमंत मौर्य को अंडर ऑफिसर बनाया गया. 700 से अधिक कैडेटों ने किया प्रतिभाग जीएनएसयू में आयोजित हो रहे इस दस दिवसीय शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से आए करीब 700 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिन्हें शारीरिक मजबूती, मानसिक सजगता और बौद्धिक समृद्धि के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. साथ ही, नेतृत्व कौशल, अनुशासन की भावना और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को सुदृढ़ किया जायेगा. नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का दिखा अद्भुत संगम प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे कैडेटों में पहले ही दिन से नेतृत्व व राष्ट्र सेवा का अद्भूत संगम देखने को मिला. जीएनएसयू के कैडेटों ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वे इस विश्वविद्यालय का हिस्सा हैं और इस शिविर के माध्यम से उन्हें न केवल सैन्य अनुशासन का अनुभव हो रहा है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकेयू में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हंगामा, आउट ऑफ सिलेबस सवाल पूछे जाने पर भड़के छात्र

संवाददाता, पटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) में आयोजित की जा रही एमबीबीएस की परीक्षा में मंगलवार को छात्रों ने सिलेबस से बाहर से सवाल पूछे जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की ओर से हंगामा करने की वजह से स्थानीय पुलिस भी आ गयी. स्थानीय पुलिस और यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव करने पर उग्र विद्यार्थियों ने उनके साथ भी बहस की व हाथापाई पर उतारू हो गये. मौके पर मौजूद परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में कई ऐसे सवाल पूछे गये थे, जो विश्वविद्यालय द्वारा जारी सिलेबस में हैं ही नहीं. इससे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने आक्रोशित होकर परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की. स्थिति को देखते हुए एकेयू प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि विद्यार्थियों द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये जाते हैं, तो संबंधित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जायेगी. विद्यार्थियों के हंगामे की वजह से परीक्षा केंद्र में तनाव की स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात किये गये. फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से शांति बरतते हुए अपनी बात रखने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकेयू में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हंगामा, आउट ऑफ सिलेबस सवाल पूछे जाने पर भड़के छात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश

खूंटी. राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित करने के लिए मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को लेकर आयें और उनका निष्पादन करें. राष्ट्रीय लोक अदालत में वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे. प्रधान जिला जज ने मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय पहुंचने और न्यायालय में चल रहे लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है और कुछ-कुछ मामलों का निष्पादन प्री कॉन्सिलिएशन बैठकों पिछले 10 मार्च से ही जारी है. इसलिए किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन करायें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC IAS Success Story: यूपीएससी में झारखंड की इशिका ने भी ‘बिखेरी चमक’…हासिल की 206वीं रैंक

UPSC CSE Success Story in Hindi: ब्रजेश सिंह, जमशेदपुर- हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके शिशु अपने जीवन में सफलता पाएं और उनका नाम रोशन करें. शिशु की सफलता उनके लिए गर्व और संतोष का सबसे बड़ा तोहफा होता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है इशिका ने. इशिका सिंह (Ishika Singh) ने डाॅक्टर की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी एग्जाम पास करने की ठानी और अपनी चमक बिखेरी. उन्होंने यूपीएससी में 206वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया. आइए जानते हैं इशिका सिंह की सफलता की कहानी (UPSC CSE Success Story of Ishika Singh in Hindi) जो हर किसी को प्रेरित करती है. पहली कोशिश में ही UPSC में सफलता (UPSC CSE Success Story) जमशेदपुर की रहने वाली डॉक्टर इशिका सिंह ने UPSC 2024 की परीक्षा में पहली बार में ही शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 206वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता डॉक्टर से अफसर बनने तक का सफर (UPSC CSE Success Story of Ishika Singh) इशिका ने कर्नाटक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. उनकी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय, हुबली से हुई थी. मेडिकल के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला लिया और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. परिवार का मिला पूरा साथ (UPSC CSE Success Story of Ishika Singh) इशिका के पिता राजेश कुमार सिंह एक उद्योगपति हैं और टाटा हिताची में भी काम कर चुके हैं. उनकी मां किरण सिंह हुबली के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं. इशिका ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता, मामा-मामी और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद है. सभी ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया और उनका हौसला बढ़ाया. यह भी पढ़ें- Success Story: 8 से 10 घंटे पढ़ाई…छोड़ा फोन, ऐसे की तैयारी और JEE Mains में हासिल की AIR-1 जनता की सेवा करना है सपना (UPSC CSE Success Story in Hindi) इशिका ने कहा कि वे UPSC पास करके बहुत खुश हैं और अब उनका सपना है कि वे समाज की सेवा करें. वह चाहती हैं कि एक जिम्मेदार अफसर बनकर देश के लोगों की मदद करें. यह भी पढ़ें- UPSC CSE Success Story: मेहनत और जुनून का नतीजा…झारखंड के प्रवीण कुमार ने गाड़ा झंडा, इतनी है रैंक The post UPSC IAS Success Story: यूपीएससी में झारखंड की इशिका ने भी ‘बिखेरी चमक’…हासिल की 206वीं रैंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 17 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली नयी जिम्मेदारियां

बिहार प्रशासन ने 17 हिंदुस्तानीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक पंकज कुमार दाराद को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बिहार का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है़, इसके साथ ही उन्हें विधि-व्यवस्था और विशेष निगरानी इकाई के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है़. एडीजी कमजोर वर्ग डॉ. अमित कुमार जैन मद्य निषेध, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे. इनके कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव आइजी तकनीकी सेवा राकेश राठी को आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) के पुलिस महानिरीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है़. आइजी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रंजीत कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. बाबूराम को विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल), मुजफ्फरपुर का डीआईजी बनाया गया है़. वहीं डीआइजी सीआइडी जयंतकांत को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है़. इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में डीआईजी ईओयू मानवजीत सिंह ढिल्लो से डीआइजी मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है़. इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार डीआइजी आतंकवाद निरोधक दस्ता राजीव मिश्रा को डीआइजी मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है़. अभय कुमार लाल को डीआइजी सह उपनिदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर बनाया गया है़. डीआइजी रेल पटना तौहीद परवेज को डीआइजी सीआईडी बनाया गया है़. राजेंद्र कुमार भील को डीआइजी कार्मिक बनाया गया है़. दीपक रंजन समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 3 को बटालियन 17 की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है़. राजीव रंजन को एसपी ईओयू बनाया गया है़. बीना कुमारी को एसपी रेल मुजफ्फरपुर बनाया गया है़. अशोक कुमार प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बनाया गया है़. एसपी रेल मुजफ्फरपुर विनय कुमार तिवारी का तबादला ईओयू में एसपी साइबर अभियान के रूप में किया है़, जबकि चंद्र प्रकाश को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का सहायक निदेशक बनाया गया है़. Also Read: बिहार में IAS अफसरों का तबादला, कृष्ण कुमार बने पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव The post बिहार में 17 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली नयी जिम्मेदारियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर में इस तारीख को टाटा वर्कर्स यूनियन की होगी कमेटी मीटिंग, हंगामे के आसार

Tata Workers Union Committee Meeting: जमशेदपुर-टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग 28 अप्रैल को बुलायी गयी है. इसको लेकर तैयारी शुरू की गयी है. इसको लेकर हंगामा के आसार हैं. स्पोर्ट्स का रेट बढ़ोत्तरी, कमेटी मेंबरों के खिलाफ हुई कार्रवाई, कर्मचारियों की सुविधाओं में हो रही कटौती समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामा हो सकता है. कमेटी मेंबरों में काफी गुस्सा है. इसको लेकर वे लोग पदाधिकारियों को घेर सकते हैं. विपक्षी खेमे के लोग इसको लेकर लामबंद हो रहे हैं. काफी दिनों के बाद एनी अदर मैटर भी उठने वाला है. एजेंडा के मुताबिक, कमेटी मीटिंग में पहले श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्मेशन होगा. इसके बाद एनी अदर मैटर उठा सकते हैं. नयी बहाली नहीं होने का मुद्दा भी इस दौरान उठ सकता है. टाटा स्टील स्पोर्ट्स सुविधाओं के रेट पर करेगी पुनर्विचार टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में होने वाले सभी स्पोर्ट्स सुविधाओं के रेट में की गयी बढ़ोतरी को लेकर कंपनी पुनर्विचार करेगी. दो स्तर पर मंगलवार को इस मुद्दे पर मीटिंग हुई. पहले सुबह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह के स्तर पर मीटिंग हुई. इस मीटिंग के दौरान इस रेट का विरोध किया गया. इस पर मैनेजमेंट ने कहा है कि वे लोग इस पर विचार करेंगे. टाटा स्टील की स्पोर्ट्स सलाहकार समिति की बैठक दूसरी बैठक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में टाटा स्टील की स्पोर्ट्स सलाहकार समिति (स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी) की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता टाटा स्टील के मुख्य स्पोर्ट्स अधिकारी मुकुल विनायक चौधरी ने की. बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई. इसके तहत स्पोर्ट्स सदस्यता शुल्क में वृद्धि का मुद्दा उठाया गया. हालिया वृद्धि पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया. इस पर और संवाद एवं समीक्षा की आवश्यकता को सभी ने महसूस किया. बैठक में ये थे मौजूद बैठक में स्पोर्ट्स की हेड विभूति अधेसरा, विजय चौधरी, विनोद ठाकुर, हरे कृष्ण यादव, संतोष सिंह, विभाष शुक्ला, अभिनंदन सिंह, बंसी, राजेश, विभाकर आदि उपस्थित थे. ज्वाइंट कंसल्टेशन के परंपरा के अनुरूप चेयरमैनशिप को भी रोटेट किया गया. इस वित्तीय वर्ष के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह कमेटी के चेयरमैन होंगे और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी वाइस चेयरमैन होंगे. ये भी पढ़ें: पॉडकास्ट चैनल शुरू करनेवाला झारखंड का पहला जिला, जहां घर बैठे मिलेगी प्रशासनी योजनाओं का जानकारी The post जमशेदपुर में इस तारीख को टाटा वर्कर्स यूनियन की होगी कमेटी मीटिंग, हंगामे के आसार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC CSE Success Story: मेहनत और जुनून का नतीजा…झारखंड के प्रवीण कुमार ने गाड़ा झंडा, इतनी है रैंक

UPSC CSE Success Story in Hindi: सरिया (गिरिडीह), लक्ष्मीनारायण पांडेय- कड़ी मेहनत, मजबूत आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई मेहनत से सफलता पाई जा सकती है. इसे चरितार्थ किया है प्रवीण कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराकर. प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने UPSC CSE 2024 में शानदार सफलता हासिल कर गर्व महसूस कराया है. सीमित संसाधनों में भी प्रवीण ने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने में जुटे रहे. उनका सफर लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. आइए प्रवीण कुमार की सफलता की कहानी (UPSC CSE Success Story of Praveen Kumar) के बारे में विस्तार से. प्रवीण कुमार ने हासिल की 837वीं रैंक (UPSC CSE Success Story) झारखंड के गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र के उल्लीबार गांव निवासी प्रवीण कुमार ने यूपीएससी में 837वीं रैंक लाकर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. प्रवीण कुमार के पिता कामेश्वर मंडल सहायक अध्यापक हैं और माता पोदीना देवी गृहिणी है. यह भी पढ़ें- Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा पढ़ाई का सफर (UPSC CSE Success Story) प्रवीण ने 2010 में अटका हाईस्कूल से 81% अंक लाकर मैट्रिक पास किया. फिर संत कोलम्बस, हजारीबाग से इंटर (साइंस) में 70% अंक हासिल किए. इसके बाद जेईई मेंस पास कर NIT जमशेदपुर से B.Tech किया. नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी (UPSC CSE Success Story of Praveen Kumar) 2017 में इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद प्रवीण ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में लगभग 5 साल नौकरी की. इसके बाद 2022 में SSC CGL पास कर वे इनकम टैक्स अधिकारी बने और कोलकाता में कार्यरत हैं. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता पहली कोशिश में यूपीएससी पास (UPSC CSE Success Story of Praveen Kumar) जॉब के साथ-साथ उन्होंने UPSC की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता पाई. प्रवीण ने बताया कि उनका सपना IAS या IPS बनकर देश की सेवा करना है. प्रवीण अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कड़ी मेहनत को देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर मन में ठान लें तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता, बस लगन और मेहनत चाहिए. क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल (UPSC CSE Success Story of Praveen Kumar) उनकी सफलता पर कई नेताओं और शिक्षाविदों ने बधाई दी, जिनमें पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, विधायक नागेंद्र महतो और अन्य शामिल हैं. प्रवीण की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को एक नई प्रेरणा दी है. यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता लेकिन प्रवीण ने यह दिखा दिया कि सच्ची लगन और जुनून से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. यह भी पढ़ें- Success Story: 8 से 10 घंटे पढ़ाई…छोड़ा फोन, ऐसे की तैयारी और JEE Mains में हासिल की AIR-1 The post UPSC CSE Success Story: मेहनत और जुनून का नतीजा…झारखंड के प्रवीण कुमार ने गाड़ा झंडा, इतनी है रैंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एयर एस्कॉर्ट, 21 तोपों की सलामी, सम्मान में गीत… जानिए पीएम मोदी के सऊदी अरब यात्रा की 10 बड़ी बातें

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो-दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचे. जेद्दा में पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी के ऑनर में सऊदी गायक हाशिम अब्बास ने हिन्दी में देशभक्ति वाला गाना गाया. इसके अलावा पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई. जब पीएम मोदी सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचे तो रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू एफ-15 विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया. यह तीसरा मौका है जब पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर है, हालांकि जेद्दा में उनकी यह पहली यात्रा. आज हम आपको बता रहे हैं पीएम मोदी के दौरे की 10 बड़ी बातें. पीएम मोदी के दौरा की 10 बड़ी बात अपने दौरे में पीएम मोदी दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करने के लिए युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ वार्ता करेंगे. यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी तथा ऐतिहासिक तटीय शहर जेद्दा की पहली यात्रा है. शाह अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर मोदी का स्वागत मक्का क्षेत्र के उप-गवर्नर राजकुमार सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुल अजीज और वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद अल-कस्साबी ने किया. रॉयल सऊदी एयरफोर्स के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने एक विशेष सम्मान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में सुरक्षा दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. पीएम मोदी और सऊदी युवराज द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की 2019 की यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. रिट्ज-कार्लटन होटल पहुंचने पर मोदी का हिंदुस्तानीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. सऊदी गायक हाशिम अब्बास ने मोदी के स्वागत में एक लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत गाया. पीएम मोदी युवराज मोहम्मद सलमान के साथ अपनी बैठक के दौरान हिंदुस्तानीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटा सहित संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. दोनों पक्षों द्वारा अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर तस्वीरों के साथ पोस्ट कर कहा, ‘‘सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया हूं. इस यात्रा से हिंदुस्तान और सऊदी अरब के बीच दोस्ती मजबूत होगी. आज और कल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं. (भाषा इनपुट के साथ) Also Read: जेद्दा पहुंचते ही पीएम मोदी के सम्मान में गाया गया ‘ऐ वतन…’ गाना, 21 तोपों की दी गई सलामी The post एयर एस्कॉर्ट, 21 तोपों की सलामी, सम्मान में गीत… जानिए पीएम मोदी के सऊदी अरब यात्रा की 10 बड़ी बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पॉडकास्ट चैनल शुरू करनेवाला झारखंड का पहला जिला, जहां घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं का जानकारी

Podcast Channel: पाकुड़-पाकुड़ समाहरणालय के प्रथम तल पर नवनिर्मित आधुनिक अबुआ संवाद कक्ष का मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने उद्घाटन किया. संवाद को लेकर ऐसे यूनिक पॉडकास्ट की व्यवस्था झारखंड में पहली बार पाकुड़ जिले में की गयी है. प्रोजेक्ट दीप के तहत यह संवाद कक्ष खोला गया है. इस पॉडकास्ट चैनल पर प्रशासनी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. जनता तक पहुंच बनाने की एक अनूठी पहल-उपायुक्त पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि समाहरणालय पाकुड़ में डिजिटल माध्यम से जनता तक पहुंच बनाने की एक अनूठी पहल की गयी है. यह हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. इससे प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के अनुभवों एवं प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के साथ साझा करना है. अबुआ संवाद नाम से शुरू किये गये इस पॉडकास्ट चैनल पर प्रशासनी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. ये भी पढ़ें: झारखंड और बिहार के 2 नक्सली बोकारो से अरेस्ट, मुठभेड़ में 8 को ढेर करने के बाद आज फिर मिली सफलता अबुआ संवाद पॉडकास्ट चैनल से मिलेगी ये भी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस पहल को सोशल मीडिया पर फैलनेवाली गलत और भ्रामक सूचनाओं से निपटने का एक प्रभावी माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम के जरिए सकारात्मक और प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. ये भी पढ़ें: Indian Railways: रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में AC खराब, बिगड़ी तबीयत, गोमो स्टेशन पर जमकर हंगामा ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, हीट वेव का अलर्ट, कब से बरसेंगी राहत की बूंदें? ये भी पढ़ें: Hemant Soren Spain Trip: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित The post पॉडकास्ट चैनल शुरू करनेवाला झारखंड का पहला जिला, जहां घर बैठे मिलेगी प्रशासनी योजनाओं का जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top