Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Silver Smuggler: कोलकाता से दरभंगा ले जाया जा रहा था 58.48 किलो चांदी, पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Silver Smuggler: पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए चांदी की तस्करी की कोशिश की जा रही है. इसी आधार पर बाराहाट बाजार के पास वाहनों की जांच शुरू की गई. तलाशी के दौरान संदेहास्पद गाड़ी को रोका गया और जांच में कार के तहखाने से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बैरकपुर निवासी गुरु प्रसाद करमोकार और दासपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम निवासी अमर मलिक के रूप में की गई है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी चांदी को कोलकाता से दरभंगा ले जा रहे थे. कार क्या बोले थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही बांका के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अविनाश कुमार और बौंसी की एसडीपीओ अर्चना कुमारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी राज्य कर आयुक्त और जीएसटी विभाग को भी सूचना भेज दी गई है ताकि चांदी के स्रोत और तस्करी से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच हो सके. पुलिस का मानना है कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें राज्य के बाहर तक फैली हो सकती हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश The post Silver Smuggler: कोलकाता से दरभंगा ले जाया जा रहा था 58.48 किलो चांदी, पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India में X बना No.1 News App! Elon Musk ने दिया एक शब्द का धमाकेदार रिएक्शन

Elon Musk ने एक पोस्ट को री-शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है जिसमें दावा किया गया है कि उनका प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) अब हिंदुस्तान में Apple App Store पर नंबर 1 न्यूज ऐप बन चुका है. X यूजर @cb_doge (DogeDesigner) ने लिखा, “BREAKING: X is now the #1 news app on the AppStore in India.” इस पोस्ट के जवाब में Elon Musk ने सिर्फ एक शब्द लिखा – “Cool”जो अपने आप में सब कुछ कह गया! Cool https://t.co/8UHRI0yqzv — Elon Musk (@elonmusk) April 21, 2025 📲 सोशल मीडिया रिएक्शन:कुछ लोगों ने X की कामयाबी का जश्न मनाया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि “X को इंडिया में बैन कर देना चाहिए.” एक यूज़र ने मजाक में लिखा:“माँ कहती थी टाइम मत खराब कर… अब बोलता हूँ News देख रहा हूँ X पर.” फिलहाल X केवल Apple App Store पर टॉप पर है, Google Play Store पर नहीं. यह भी पढ़ें: Elon Musk और Giorgia Meloni के बीच अफेयर? वायरल तस्वीरों पर मस्क ने तोड़ी चुप्पी! यह भी पढ़ें: एलन मस्क की मां का हिंदुस्तान प्रेम! पीएम मोदी के ट्वीट पर दिया इमोजी वाला जवाब यह भी पढ़ें: Elon Musk Net Worth: 2 महीनों में ₹7 लाख करोड़ गंवाने के बावजूद कैसे बने रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति? यह भी पढ़ें: Who Is Elon Musk: तकनीक को हथियार बनाकर एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी? The post India में X बना No.1 News App! Elon Musk ने दिया एक शब्द का धमाकेदार रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: उत्तर बिहार में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, पांच दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हो गया है. मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों से निकलने से बचते रहे. जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी गर्मी से बेहाल दिखे. राहगीर छायादार जगहों की तलाश में भटकते नजर आए, वहीं शीतल पेय और बर्फ के ठेलों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. पांच डिग्री तक बढ़ेगा दिन का तापमान मौसम विभाग की ओर से 27 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके तहत इस अवधि में 3 से 5 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनततम तापमान 25 डिग्री रहा. वहीं अगले पांच दिनों तक 4 से 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश मौसम विभाग का सुझाव मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है. उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, हल्के रंग के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढकने की भी सलाह दी गई है. गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसे भी पढ़ें: BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी The post Bihar Weather: उत्तर बिहार में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, पांच दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी, जानिए 7 दिनों का मौसम

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम जोरदार बारिश हो रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों भारी बारिश हो रही है. बीते दिनों रामबन में तबाही की बारिश हुई थी. लोगों को बारिश के कारण भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़. वहीं, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में भी लगातार बारिश से सड़कों में पानी भर गया है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवा के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है. असम के कई इलाकों में भारी बारिश असम के गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह तेज बारिश हुई. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. दो-तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. चिड़ियाघर रोड, आरजी बरुआ रोड, जीएस रोड, नबीन नगर, अनिल नगर, गुवाहाटी क्लब, लाचित नगर, चांदमारी, पंजबारी, जोराबाट, तरूण नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चली. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. मौसम विभाग का अनुमान है कि असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में भी अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश हो सकती है. कैसा है मौसमी सिस्टम? मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बना हुआ है. इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में कहां होगी बारिश 22-27 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 23 और 25 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. तेज हवा का दौर यहां भी दिखाई दे सकता है. आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना मौसम का मिजाज आंध्र प्रदेश में भी बिगड़ा हुआ है. राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है “एनसीएपी, यनम, एससीएपी और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बुधवार तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.” Also Read: Rain Havoc Video: तीन घंटों तक हुई भारी बारिश, घुटनों तक भरा पानी, वीडियो में दिख रहा कहर The post Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी, जानिए 7 दिनों का मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूज़ो आइस ‘ओ’ मैजिक ने पटना में खोला पहला आउटलेट, लाइव पॉप्सिकल का अनोखा स्वाद अब बिहार में भी

लाइव पॉप्सिकल का क्रिएटिव कॉन्सेप्ट लेकर आया स्कूज़ो, ग्राहकों को खुद अपने पसंदीदा फलों से अपनी पॉप्सिकल बनाने का मौका देता है. यह पॉप्सिकल्स स्कूज़ो की खुद की लाइव फ्रीज़िंग तकनीक से कुछ ही मिनटों में तैयार की जाती हैं, जिससे हर बाइट में ताज़गी, स्वाद और सेहत का अनोखा मिश्रण मिलता है. ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प नए आउटलेट का मेन्यू रासायनिक पदार्थों और प्रिज़र्वेटिव्स से पूरी तरह मुक्त है, और सभी डेज़र्ट्स 100% असली फलों और प्राकृतिक सामग्रियों से बनाए गए हैं. यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प पेश करता है. क्या बोले फाउंडर स्कूज़ो आइस ‘ओ’ मैजिक के फाउंडर गगन आनंद ने बताया, “पटना में यह नया आउटलेट हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हमारी कोशिश है कि डेजर्ट को सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि हेल्दी और इंटरेक्टिव भी बनाया जाए.” पटना का यह नया आउटलेट शॉप नंबर G4 + B1, अपूर्व राधा कॉम्प्लेक्स, एस.के. पुरी, बोरिंग रोड, पटना – 8000001 में स्थित है. यह जगह अब शहर के डेजर्ट लवर्स के लिए एक नया डेस्टिनेशन बन गई है. पार्टनर मोहसिन रज़ा खान का बयान इस मौके पर फ्रैंचाइज़ यूनिट पार्टनर मोहसिन रज़ा खान ने कहा, “हम सिर्फ डेजर्ट नहीं परोसते, बल्कि एक मीठा अनुभव देते हैं. हमारा उद्देश्य हर ग्राहक के चेहरे पर मुस्कान और दिल में एक प्यारी याद छोड़ना है.” पटना में यह नई शुरुआत न सिर्फ स्वाद का जश्न है, बल्कि यह स्कूज़ो ब्रांड की इनोवेशन, क्वालिटी और कमिटमेंट का प्रतीक भी है. The post स्कूज़ो आइस ‘ओ’ मैजिक ने पटना में खोला पहला आउटलेट, लाइव पॉप्सिकल का अनोखा स्वाद अब बिहार में भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ब्रेन सर्जरी के बाद फोर्ड हॉस्पिटल में युवक की जान बची, सड़क हादसे में हुआ था गंभीर रूप से घायल

Bihar: युवक की हालत इतनी नाजुक थी कि अस्पताल पहुंचते ही उसी रात आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी. न्यूरोसर्जन डॉ. धीरज कुमार की निगरानी में की गई इस सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति अब स्थिर है. डॉक्टरों के अनुसार, मरीज अब होश में है, बातचीत समझ पा रहा है और स्वयं भी प्रतिक्रिया दे रहा है. डॉक्टर्स को भरोसा- जल्द ठीक हो जायेगा मरीज सीने की चोट को लेकर इलाज की प्रक्रिया अभी भी जारी है, लेकिन डॉक्टरों को भरोसा है कि मरीज जल्द पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा. फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि यह सफलता अस्पताल की अनुभवी चिकित्सा टीम, आधुनिक तकनीक और समर्पित सेवा भावना का परिणाम है. उन्होंने कहा, “हमारी टीम हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती है और यह केस उस तैयारी की एक मिसाल है.” यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि फोर्ड हॉस्पिटल आपातकालीन, न्यूरो ट्रॉमा और जटिल सर्जरी के मामलों में न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान बन चुका है. The post Bihar: ब्रेन सर्जरी के बाद फोर्ड हॉस्पिटल में युवक की जान बची, सड़क हादसे में हुआ था गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways: रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में AC खराब, बिगड़ी तबीयत, गोमो स्टेशन पर जमकर हंगामा

Indian Railways: गोमो (धनबाद), बेंक्टेश शर्मा– 13320 अप रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी खराब होने से तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ गयी. इससे आक्रोशित यात्रियों ने गोमो स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया. ट्रेन गोमो स्टेशन पर पौने दो घंटे रुकी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर राम नारायण हंगामे की सूचना मिलते ही स्टेशन पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया तो यात्रियों ने सवालों का बौछार कर दिया. The post Indian Railways: रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में AC खराब, बिगड़ी तबीयत, गोमो स्टेशन पर जमकर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिट्टू ने 8 लाख की सुपारी देकर करायी थी हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास गोली मारकर हुए प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल व नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पताही के बिट्टू ठाकुर अपने नवनिर्मित अपार्टमेंट में जाने के लिए रास्ता निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी से जमीन मांग रहा था. उनके इनकार करने पर बिट्टू ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर प्रोफेशनल शूटर से हत्या करवाई थी. मास्टरमाइंड की तलाश जारी दोनों शूटर के निशानदेही पर बिट्टू ठाकुर के अपार्टमेंट के पास जमीन में गड्ढा खोदकर गारा हुआ देसी पिस्टल, दो कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. हत्याकांड के मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जमीन नहीं देने पर बढ़ा टशन ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बिट्टू ठाकुर का रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास ही उत्तम मीट पराठा हाउस नामक दुकान है. वह पताही में ही अपार्टमेंट का निर्माण करवा रहा है. अपार्टमेंट तक जाने के लिए जितना रास्ता चाहिए उतनी जमीन बिट्टू ठाकुर को नहीं मिल रहा था. वह जमीन प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का था. बिट्टू ठाकुर ने उनसे रास्ते के लिए लगातार जमीन का डिमांड कर रहा था. वह इनकार कर रहे थे. इसके बाद बिट्टू ठाकुर ने साहेबगंज के दीपक कुमार सिंह से संपर्क करके आठ लाख रुपये सुपारी देकर हत्या की प्लानिंग तैयार की. दीपक ने अपने साथी अभिषेक पांडेय के साथ मिलकर तीन लाख रुपये एडवांस भी लिया था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बाइक सवार दोनों शूटर पीछे से आया और गोली मारकर हो गए फरार बिट्टू ठाकुर को राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का पूरा रूटीन पता था. टुनटुन चौधरी रोजाना रात में खाना खाने के बाद यादव नगर चौक पर पान खाने जाते थे. वहां से वापस रात में दस बजे के आसपास बाइक से बुलेट से लौटते थे. इसी के आधार पर बिट्टू ठाकुर ने पूरी प्लानिंग तैयार कर रखी थी. घटना की रात जैसे ही वह यादव नगर चौक से घर जाने के लिए निकले. दोनों बाइक सवार शूटर उनका पीछा करने लगा. जैसे ही फरदो पेठिया से आगे बढ़े कि दोनों अपराधी पीछे से गोली मारकर फरार हो गया. जिस जगह पर गोली मारी गयी उससे चंद कदम की दूरी पर मास्टरमाइंड की उत्तम मीट पराठा हाउस नाम से दुकान है. प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के ससुराल वाले की हत्या में नहीं मिली संलिप्तता नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की हत्या के बाद से पुलिस टीम लगातार मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर हत्यारे का सुराग लगा रही थी. मृतक के पिता ने पोता के ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, पुलिस को अब तक की जांच में उनकी संलिप्तता नहीं मिली है. आगे की अनुसंधान जारी है. प्रॉपर्टी डीलर हत्या से करीब एक माह पहले उसकी बहू ने सुसाइड कर लिया था. लेकिन, मायके वाले ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच के दौरान सुसाइड का मामला सामने आया था. प्रॉपर्टी डीलर पर केस ट्रू हुआ था. जब उनकी हत्या हुई तो बेटे के ससुराल वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसे भी पढ़ें: BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने हायर किया था शूटर सरैया के जैतपुर थाना क्षेत्र में चार मार्च 2025 को हुए स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने जेल में बंद एक कुख्यात के कहने पर शूटर हायर किया था. पुलिस के अनुसार तीन लाख रुपये में सुपारी दी गयी थी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने दीपक व अभिषेक के साथ अन्य शूटर हायर किया था. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश The post प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिट्टू ने 8 लाख की सुपारी देकर करायी थी हत्या, दो शूटर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshaya Tritiya Styling Tips: अक्षय तृतीया पर नई नवेली बहू इस तरह हो तैयार – अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स

Akshaya Tritiya Styling Tips: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का पर्व न केवल धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है, बल्कि यह नई नवेली बहुओं के लिए खास मौका होता है अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीतने का। पहली अक्षय तृतीया पर सजे-धजे नजर आना, घर-परिवार में सबकी तारीफ पाना और पूजा में खास नजर आना, किस बहू को अच्छा नहीं लगेगा? ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि तैयारियों में कोई कमी ना रह जाए। आइए जानते हैं कैसे एक नई दुल्हन इस दिन को बना सकती है यादगार अपने खास लुक के साथ. Akshaya Tritiya Outfit Ideas for Newlyweds: साड़ी का चुनाव हो ट्रेडिशनल लेकिन ट्रेंडी टच के साथ Akshaya tritiya styling tips नई बहू के रूप में पारंपरिक बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहनना तो परंपरा है, लेकिन यदि कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो ऑर्गेन्जा या लाइट वेट सिल्क साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकते है. इन दिनों पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में हैं जैसे मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या स्काई ब्लू. पूजा में पहनने के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी रॉयल फील देती है. आप पल्लू को स्टाइलिश तरीके से फ्रंट में पिन कर सकती हैं जिससे लुक और भी ग्रेसफुल लगेगा. Jewellery for Akshaya Tritiya look | ज्वेलरी से बढ़ाएं रॉयल टच Jewellery for akshaya tritiya look अक्षय तृतीया जैसे पावन अवसर पर गहनों का खास महत्व होता है. नई दुल्हन के रूप में माथा पट्टी और मांगटीका लगाकर आप ट्रेडिशनल लुक को और निखार सकती हैं. चोकर सेट के साथ लंबी चैन का कॉम्बिनेशन आपको एक रॉयल और कंप्लीट लुक देगा. वहीं हाथों में कांच की चूड़ियों के साथ हल्के गोल्डन कड़े भी बहुत खूबसूरत लगते हैं. ये सारी ज्वेलरी आपके लुक को भरा-पूरा और पावन बनाएगी. Also Read: Traditional Sarees for Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 2025 पर पहनें ये पारंपरिक साड़ियां फेस्टिव हेयरस्टाइल फॉर न्यू ब्राइड साड़ी और गहनों के बाद जो चीज लुक को पूरा बनाती है, वह है हेयरस्टाइल. आप लो बन बना सकती हैं जिसमें मोगरे या गुलाब के फूलों का गजरा लगाया जाए. इससे एकदम ब्राइडल टच मिलेगा. वहीं अगर आप खुले बाल पसंद करती हैं तो हल्के कर्ल्स के साथ साइड पफ बना सकती हैं. यह लुक आपको सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट दिखाएगा. Simple Festive Makeup for Indian Brides: मेकअप में हो सादगी और ग्लो Makeup tips for newly wed नई नवेली दुल्हन के लिए हैवी मेकअप की जगह सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप पर फोकस करना बेहतर रहेगा. गोल्डन शेड की आईशैडो, हल्की लाइनर, न्यूड पिंक लिप्स और थोड़ी सी ब्लश और हाईलाइटर आपके चेहरे को ब्राइट और फ्रेश लुक देंगे. सबसे जरूरी बात, बिंदी लगाना न भूलें. ये छोटी सी चीज लुक में बड़ा बदलाव ला सकती है और आपको पूरा ट्रेडिशनल फील देती है. Also Read: Toe Rings Designs: ऑफिस वर्किंग वुमन देखें यूनिक बिछिया के डिजाइन्स सिंदूर और मुस्कान से करें लुक कम्प्लीट Akshaya tritiya आखिर में, जो चीज आपके पूरे लुक को संपूर्ण बनाती है, वह है मांग में सिंदूर की हल्की सी रेखा और आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान. अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर यह छोटा सा सिंबल आपको पूजा में विशेष बना देगा और सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगा. Akshaya Tritiya 2025 पर नई बहू के लिए तैयार होना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास होता है. जब आप सही साड़ी, गहनों, हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ तैयार होती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता. तो इस बार, ट्रेडिशन को स्टाइल के साथ मिलाएं और बन जाएं इस खास दिन की सबसे खूबसूरत बहू. Also Read: 7 Latest Bun Hairstyle for Saree Look: 7 लेटेस्ट बन हेयरस्टाइल जो आपके साड़ी लुक को देंगे परफेक्ट टच Also Read: Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स, पूजा में लगेंगी बेहद खूबसूरत! The post Akshaya Tritiya Styling Tips: अक्षय तृतीया पर नई नवेली बहू इस तरह हो तैयार – अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न

UPSC Result 2024| चास, संतोष कुमार : बोकारो के चास जोधाडीह मोड़ के अखबार वितरक बंधु रामपत महतो के बेटे राजकुमार महतो ने सिविल सेवा की परीक्षा (UPSC) में 557वां रैक हासिल किया है. समर स्पेशल ट्रेन से माता-पिता के साथ दिल्ली से बोकारो लौट रहे राजकुमार महतो ने ‘नया विचार’ से टेलीफोन पर विशेष बातचीत की. कहा कि हार्ड वर्क का कोई विकल्प नहीं है. राजकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया. कहा कि पिता की मेहनत व ईमानदारी ही उनकी शक्ति है. उन्हीं से सीख लेते हुए कड़ी मेहनत की और तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की. राजकुमार ने बोकारो के जीजीपीएस से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने जीजीपीएस चास से दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए और प्लस टू में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे. रंग लाया अखबार विक्रेता बंधु रामपत महतो का संघर्ष बेटे ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रचा इतिहास दिल्ली से बोकारो आ रहे राजकुमार ने नया विचार से की खास बातचीत दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में ऑनर्स राजकुमार ने बाद में दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में ऑनर्स की पढ़ाई की. इसी दौरान उन्होंने दिल्ली में कोचिंग भी ली, पर कोविड के कारण उन्हें चास लौटना पड़ा. चास आने के बाद वह फिर बाहर नहीं गये. यूपीएससी की पढ़ाई कैसे की, यह पूछने पर कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई की. समय प्रबंधन पर चर्चा करते हुए राजकुमार ने कहा कि इसी बीच उन्होंने इग्नू से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. नेट भी क्लियर किया. यूपीएससी की परीक्षा में भी शामिल होते रहे. अपने पहले अटेम्प्ट की चर्चा करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें निराशा हाथ लगी. दूसरी कोशिश में इंटरव्यू तक गये, पर फाइनल रिजल्ट नहीं आया. फिर भी हिम्मत नहीं हारी. तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की. Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न 9 मोटिवेशनल क्लास से मिली प्रेरणा राजकुमार ने नया विचार से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जीजीपीएस स्कूल में आयोजित मोटिवेशन क्लास में यूपीएससी परीक्षा में सफल छात्र आदित्य रंजन ने अपनी बात रखी थी. उनकी बातों को सुनकर उन्होंने आइपीएस बनने का सपना देखा और तैयारी में जुट गये. उन्होंने कहा कि पिताजी सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर शिक्षा देने में कभी पीछे नहीं हटे. पूरा परिवार उनके सपने को पूरा करने में लग गया. इसी का परिणाम है कि आज वह यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं. राजकुमार ने सफलता का श्रेय अपने पिता, माता राधिका देवी, बहन अंजली कुमारी व रेणु कुमारी तथा जीजा धनेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार सहित परिवार के सदस्य व शिक्षकों की दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पिता को मानते हैं रोल मॉडल राजकुमार अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानते हैं. उनके पिता रामपद महतो पिछले 35 वर्षों से अखबार वितरण के क्षेत्र में हैं. उनकी ईमानदारी की लोग चर्चा करते हैं. राजकुमार कहते हैं कि उन्होंने देखा कि किस तरह उनके पिताजी मेहनत करते हैं. इसी प्रेरणा से उन्होंने मेहनत की और इसका सफलता हासिल की. Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न 10 पिता ने सफलता का श्रेय ईमानदारी को दिया बेटे की उपलब्धि पर रामपद महतो को गर्व है. उन्होंने नया विचार से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को ईमानदारी और कड़ी मेहनत करने का संस्कार दिया. इसी का फल उन्हें मिला. उन्होंने कहा कि सबके प्रेम और आशीर्वाद और बेटे की कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है. एक साधारण परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और संघर्ष से अपने सपनों को पूरा करने की वजह से अब राजकुमार पूरे चास-बोकारो के युवाओं के लिए मिसाल बन गये हैं. छोटी बहन रेणु और भांजी दीपांशी के साथ. बड़े जीजा धनेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में मिली सफलता उन्होंने कहा कि राजकुमार की मेहनत को देखते हुए उसके बड़े जीजा शिक्षक धनेश्वर प्रसाद उसका मार्गदर्शक और शिक्षक बन गये. उन्होंने कक्षा छह से लेकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में मदद की. राजकुमार की सफलता पर कॉलोनी निवासी पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, प्रो ज्ञान प्रकाश, रवींद्र पाठक, टुनटुन शर्मा, पंकज, संतोष, पवन सहित अन्य ने बधाई दी. कहा कि राजकुमार बचपन से ही मेहनती था. सफलता प्राप्त कर पूरे चास का नाम रोशन किया है. राजकुमार की बड़ी बहन अंजली कुमारी कैनरा बैंक में क्लर्क हैं, जबकि छोटी बहन रेणु कुमारी प्रशासनी शिक्षक बनने की तैयारी कर रही हैं. पूरा परिवार तियारा गांव से आकर चास नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में पिछले 20 साल से अपना मकान बनाकर रहता है. इसे भी पढ़ें पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की झारखंड के नेताओं ने की निंदा, चंपाई सोरेन बोले- न भूलेंगे, न माफ करेंगे ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस झारखंड : अब तक 806 नक्सली ढेर, 551 पुलिसकर्मी शहीद, 7 जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार The post Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top