Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस

Table of Contents बिहार के जमुई का रहने वाला था अरविंद यादव नक्सली प्रवक्ता भी रहा अरविंद यादव भेलवा में हुई थी अरविंद के घर की कुर्की-जब्ती दो-ढाई दशक तक नक्सलवाद से जुड़ा रहा अरविंद ईडी की भी थी अरविंद यादव और उसके परिवार पर नजर Naxal News| बोकारो/जमुई, रंजीत कुमार/ पंकज सिंह : बोकारो जिले के ललपनिया के लुगु बुरु पहाड़ की तलहटी में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारे गये इनामी (बिहार प्रशासन द्वारा घोषित 3 लाख रुपए) बिहार-झारखंड के नक्सली प्रवक्ता अरविंद यादव (42) पर झारखंड प्रशासन 25 लाख रुपए के इनाम की घोषणा करने की तैयारी कर रही थी. इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में थी. कुछ तकनीकी कारणों से इसकी घोषणा में देरी हो रही थी. बिहार के जमुई का रहने वाला था अरविंद यादव अरविंद यादव की 21 अप्रैल को मुठभेड़ में मौत के बाद रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने इसका खुलासा किया. इनाम की घोषणा होने से पहले ही 21 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अरविंद यादव को मार गिराया. अरविंद यादव उर्फ अविनाश मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के सोना थाना क्षेत्र के भलवा गांव का रहने वाला था. नक्सली संगठन में उसका कद एसएजी सदस्य का था. झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में अरविंद पर हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न कांडों से जुड़े कुल 85 प्राथमिकी दर्ज थे. नक्सली प्रवक्ता भी रहा अरविंद यादव नक्सली संगठन के लिए अरविंद यादव ने जमुई, मुंगेर और लखीसराय क्षेत्र में लंबे समय तक नक्सली प्रवक्ता के रूप में काम किया. कमजोर पड़ रहे नक्सल संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अरविंद के कंधे पर थी. इसलिए वह लगातार झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके में मूवमेंट कर रहा था. अरविंद लगातार अपने बिखरे साथियों को एकजुट करने और इलाके में फिर से नक्सलियों की स्थिति को मजबूत करने की कोसिश कर रहा था. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भेलवा में हुई थी अरविंद के घर की कुर्की-जब्ती जमुई जिले के चरकापत्थर, सोनो, खैरा, बरहट और अन्य कई थाना क्षेत्र के अलावा लखीसराय क्षेत्र में कई नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही. फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर विभिन्न थाने की पुलिस भेलवा में उसके घर की कुर्की-जब्ती की थी. वर्ष 2018 में सोनो थाना में दर्ज एक कांड में न्यायालय के आदेश पर और फरवरी 2021 में बरहट पुलिस ने भेलवा में उसके घर की कुर्की-जब्ती की थी. इसे भी पढ़ें : Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर दो-ढाई दशक तक नक्सलवाद से जुड़ा रहा अरविंद अरविंद उर्फ अशोक यादव का नक्सलवाद से नाता लगभग दो से ढाई दशक का रहा. वर्ष 2000-01 में वह नक्सल संगठन से जुड़ा. जमीन विवाद के कारण वह नक्सली बना. दरअसल, पिता यमुना यादव को भेलवा गांव में ननिहाल से खेत और अन्य संपत्ति मिली थी. इसलिए वे लोग भेलवा में रहने लगे. अपने गांव दूधनियां में हिस्सेदार के साथ जमीन का विवाद हुआ. विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो मुठभेड़ के बाद डीजीपी की चेतावनी- हथियार के साथ सरेंडर कर दें नक्सली, नहीं तो मारे जायेंगे ईडी की भी थी अरविंद यादव और उसके परिवार पर नजर इसके बाद अरविंद नक्सली संगठन से जुड़ गया. देखते ही देखते उसने संगठन में महत्वपूर्ण जगह बना ली. नक्सलवाद से जुड़ने के बाद उसका घर आना-जाना कम हो गया. वर्ष 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद की पत्नी और अरविंद के ससुर से अर्जित संपत्ति का ब्योरा मांगा था. ईडी ने नोटिस भेजकर वर्ष 2004 के बाद से अर्जित संपत्ति का ब्योरा मांगा था. इसे भी पढ़ें प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद प्रयाग मांझी ने पारसनाथ में संभाली थी नक्सलवाद की कमान Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार झारखंड : अब तक 806 नक्सली ढेर, 551 पुलिसकर्मी शहीद, 7 जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव The post ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अनुपमा’ से पहले रुपाली गांगुली ने इन 9 फिल्मों में किया काम, 3 फिल्मों ने मारी IMDb पर बाजी

Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कई शानदार फिल्मों में भी काम किया है? कुछ फिल्मों को आईएमडीबी पर बहुत अच्छी रेटिंग मिली है, जिनमें से कुछ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. तो चलिए जानते हैं उनकी फिल्में और आईएमडीबी रेटिंग के बारे में. साहेब (1985) रुपाली गांगुली की फिल्मी यात्रा की शुरुआत 1985 में अनिल कपूर की फिल्म ‘साहेब’ से हुई थी. हालांकि फिल्म में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था, फिर भी यह फिल्म दर्शकों के बीच खास रही. ‘साहेब’ को आईएमडीबी पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली थी, जो फिल्म की सफलता का परिचायक है. मेरा यार मेरा दुश्मन (1987) इसके बाद रुपाली गांगुली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘मेरा यार मेरा दुश्मन’ में काम किया. हालांकि इस फिल्म को आईएमडीबी पर 4.5 की एवरेज रेटिंग मिली, लेकिन यह फिल्म टीवी पर खूब पॉपुलर हुई और दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई. बलिदान (1991) रुपाली ने बंगाली सिनेमा में भी कदम रखा और 1991 में फिल्म ‘बलिदान’ में अहम भूमिका निभाई. इस फिल्म में उनका अभिनय सराहा गया था और उन्होंने एक मजबूत किरदार के जरिए बंगाली सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. अंगारा (1996) साल 1996 में रुपाली गांगुली को फिल्म ‘अंगारा’ में पहली बार क्रेडिट मिला. इस फिल्म में उन्होंने गुलाबी नामक किरदार निभाया था. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.8 रही, और जबकि फिल्म सुपरहिट नहीं रही, रुपाली का अभिनय जरूर दर्शकों ने पसंद किया. दो आंखें बारह हाथ (1997) इस फिल्म में रुपाली गांगुली ने गोविंदा के साथ काम किया था. फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ में उनकी भूमिका छोटी सी थी, लेकिन वह फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं. आईएमडीबी पर फिल्म को 4.3 रेटिंग मिली थी. प्रेमान्ते इंते (2006) रुपाली ने एक बार फिर से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘प्रेमान्ते इंते’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा था, हालांकि यह फिल्म ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई थी. दशावतार (2008) साल 2008 में रुपाली गांगुली की फिल्म ‘दशावतार’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अप्सरा का किरदार निभाया था. यह फिल्म कमल हासन की थी और इसे आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली थी. फिल्म में उनका रोल काफी चर्चित रहा. एती (2008) साल 2008 में ही रुपाली गांगुली ने ‘एती’ नामक बंगाली फिल्म की, जिसमें उनका अभिनय सराहा गया. हालांकि फिल्म ज्यादा चर्चित नहीं हो पाई, लेकिन रुपाली को उनके किरदार के लिए सराहा गया. सतरंगे पचरंगे (2011) रुपाली गांगुली की आखिरी फिल्म ‘सतरंगे पचरंगे’ 2011 में आई थी. यह फिल्म बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती थी और आईएमडीबी पर 5.6 रेटिंग मिली थी. यह फिल्म बच्चों के लिए एक हल्की-फुल्की कहानी थी, जिसे दर्शकों ने ठीक-ठाक पसंद किया. यह भी पढ़े: Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, NCW का समन और चुम दरंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी The post ‘अनुपमा’ से पहले रुपाली गांगुली ने इन 9 फिल्मों में किया काम, 3 फिल्मों ने मारी IMDb पर बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहानाबाद की BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी

BPSC Teacher, राजीव कुमार झा, सुपौल: सुपौल जिला के कोसी बराज के फाटक संख्या 6 के अपस्ट्रीम में मंगलवार को एक 25 वर्षीय शिक्षिका पूजा कुमारी ने मोबाइल पर बात करते हुए कोसी नदी में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और नेपाल एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्त्री की तलाश शुरू कर दी गई है. लेकिन पांच घंटे बाद भी शिक्षिका का अता पता नहीं चल सका. खोजबीन का वीडियो कहां कार्यरत थीं पूजा नदी में छलांग लगाने वाली शिक्षिका बसंतपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 06 स्थित प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला में बीपीएससी टीआर 01 शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. वह मूल रूप से जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र अंतर्गत कूकरी बिगहा वार्ड नंबर 01 की निवासी थी. नदी में छलांग लगाने से पहले क्या किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा ने नदी में छलांग लगाने से पहले घाट पर अपनी स्कूटी की चाबी, चप्पल, दोनों हाथों का कंगन, पैरों की बिछिया, दुपट्टा और मास्क छोड़ दिए थे. वह मोबाइल पर बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या 06 तक पहुंची और फिर ऊपर चढ़कर उत्तर दिशा की ओर बढ़ी. स्थानीय निवासी चंदर मुखिया को अनहोनी की आशंका हुई, तो वे पास के पुलिस चौकी में सूचना देने दौड़े, लेकिन तब तक पूजा नदी में छलांग लगा चुकी थी. स्कूल में मौजूद था पर्स और हेलमेट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि पूजा रोजाना की तरह मंगलवार को भी समय से विद्यालय आई थी. मध्याह्न भोजन के समय तक वह स्कूल में ही थी. निर्माण कार्य के कारण परिसर में अव्यवस्था थी, जिस कारण किसी को उनके बाहर जाने की भनक नहीं लगी. उनका पर्स और स्कूटी का हेलमेट अब भी स्कूल में ही मौजूद है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें रिक्शा से पहुंची थी कोसी बराज पूजा विद्यालय से निकलकर भीमनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी. स्कूटी कहां खड़ी की गई है, इसका अब तक पता नहीं चल सका है. वहां से उन्होंने एक सिटी रिक्शा लिया और कोसी बराज पहुंची. इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश बच्चों के लिए खुद तैयार की थी नाश्ता पूजा के पति संदीप ने बताया कि सुबह वह रोज की तरह समय से उठीं, बच्चों और खुद के लिए नाश्ता तैयार किया और फिर विद्यालय के लिए निकली. घटना की सूचना उन्हें करीब साढ़े 12 बजे मिली, जिसके बाद उन्होंने विद्यालय में संपर्क किया. सूचना मिलते ही बसंतपुर प्रखंड के कई शिक्षक और भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटना स्थल पहुंचे. लेकिन स्थानीय गोताखोरों, एपीएफ और नेपाल एनडीआरएफ की अथक कोशिशों के बावजूद शिक्षिका का पता लगाने में नाकामयाब रही. घटना ने पूरे शिक्षा जगत को मर्माहत कर दिया है. घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. स्थानीय प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहा है. इसे भी पढ़ें: भागलपुर में चलती ट्रेन से लड़की को फेंका, मौत, पिता-बहन ने RPF पर लगाए गंभीर आरोप The post जहानाबाद की BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DU: देश का हर नागरिक लोकतंत्र के लिए समर्पित

DU: लोकतंत्र के लिए, हर नागरिक की अहम भूमिका होती है. लोकतंत्र में नागरिक सर्वोच्च होता है. कोई राष्ट्र और लोकतंत्र नागरिकों द्वारा ही निर्मित होता है और उसमें हर एक की अपनी भूमिका होती है. लोकतंत्र की आत्मा हर नागरिक में बसती है और धड़कती है. जब नागरिक सजग होगा और योगदान देगा तो लोकतंत्र अधिक मजबूत होगा. हिंदुस्तानीय संविधान हिंदुस्तान के लोगों के लिए है. हिंदुस्तान के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘कर्तव्यम’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि संविधान का सार, महत्व, अमृत संविधान की प्रस्तावना में समाहित है. संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि हम हिंदुस्तान के लोग. यानि सर्वोच्च शक्ति उनके पास है और देश के लोगों से ऊपर कोई नहीं है. हिंदुस्तान के लोगों ने संविधान के तहत, अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी आकांक्षाओं और इच्छाओं को प्रतिबिंबित करने का विकल्प चुना है. आम लाेग चुनावों के जरिए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने का काम करते हैं. आपातकाल का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसके लिए लोगों द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री को जवाबदेह ठहराया गया. इसलिए कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि संविधान लोगों के लिए है, और इसकी सुरक्षा का दायित्व चुने हुए प्रतिनिधियों का है. संविधान की विषय-वस्तु क्या होगी, इसके अंतिम स्वामी आम लोग ही हैं. आम लोगों को सिर्फ अधिकार नहीं कर्तव्य का भी करना होगा पालन उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र केवल प्रशासन द्वारा शासन करने के लिए नहीं है. यह सहभागी लोकतंत्र है, केवल कानून नहीं, बल्कि संस्कृति और लोकाचार भी है. नागरिकता केवल स्थिति नहीं, बल्कि कार्रवाई की मांग करती है. लोकतंत्र प्रशासन द्वारा नहीं, बल्कि व्यक्तियों द्वारा आकार दिया जाता है. क्योंकि व्यक्तियों पर हमारे प्रतीकों को बनाए रखने, हमारी विरासत को संरक्षित करने, संप्रभुता की रक्षा करने, भाईचारे को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल को कर्तव्य काल कहा है. प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत काल को देश के प्रति कर्तव्यों को निभाने का समय बताया है. ऐसे में नागरिकों एवं संस्थानों के रूप में हमारा यह यह कर्तव्य है कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन सही तरीके से करें. कुलपति ने कहा कि संविधान के निर्माण में दिल्ली विश्वविद्यालय की भी अहम भूमिका रही है. उस दौर में संवैधानिक विचारों, चर्चाओं और वाद-विवाद का केंद्र डीयू का विधि संकाय रहा है. उन दिनों में अनेकों कार्यशालाएं यहां आयोजित हुई और लाइब्रेरी ने एक रिसोर्स सेंटर का काम किया. The post DU: देश का हर नागरिक लोकतंत्र के लिए समर्पित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mint Ki Chutney: चटनी नहीं, बवाल है! घर पर बनाएं मिंट चटनी की तगड़ी रेसिपी

Mint Ki Chutney: चटनी हर खाने के साथ खाने वाला महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो स्वाद को और भी बढ़ा देता है. ऐसे में आज हम आपको मिंट की चटनी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. जो शरीर को अच्छे पोषक तत्व और विटामिन से भर देता हैं. इसके अलावा, चटनी में कम कैलोरी होती है, जो वजन घटाने में बहुत मददगार साबित होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. मिंट की चटनी को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और जो शरीर में लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है, जिससे हर खाना और भी ज्यादा स्वादिष्ठ हो जाता है.  मिंट चटनी बनाने की सामग्री मिंट की पत्तियां- 1 कप  धनिया पत्ता- आधा कप हरी मिर्च- स्वादानुसार अदरक- छोटा टुकड़ा लहसुन- 1 से 2 कलियां जीरा- आधा छोटा चम्मच  काला नमक- आधा चम्मच सादा नमक- स्वाद अनुसार नींबू का रस- 2 चम्मच  दही- 2 चम्मच पानी- आवश्यकताअनुसार यह भी पढ़ें: Fruit Custard Recipe: शिशु हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें   मिंट चटनी बनाने की विधि सबसे पहले पुदीना, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को अच्छे से धोकर निकल लें. अब इन सबको मिक्सी जार में डालकर पीस लें. इसके बाद काला नमक, सादा नमक, जीरा डालें फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर इन चीजों को अच्छे से पीस लें. इसके बाद चटनी को निकालकर दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें. अब तैयार आपकी मिंट की चटनी इसे समोसे, पकौड़ी, चाट पराठे किसी भी चीज के साथ से परोसें. यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और The post Mint Ki Chutney: चटनी नहीं, बवाल है! घर पर बनाएं मिंट चटनी की तगड़ी रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेद्दा पहुंचते ही पीएम मोदी के सम्मान में गाया गया ‘ऐ वतन…’ गाना, 21 तोपों की दी गई सलामी

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल) को अपने दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे. पीएम मोदी के जेद्दा पहुंचने पर उनका वहां भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में ‘ऐ वतन…’ गीत गाया गया. इसके साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की राजकीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने निमंत्रण दिया था. अपने दो दिनों के दौरे में प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. #WATCH | The song ‘Ae Watan…’ resonates in Saudi Arabia as PM Modi reaches Jeddah pic.twitter.com/dr1DaZ8ex6 — ANI (@ANI) April 22, 2025 …और मजबूत होगी हिंदुस्तान-सऊदी अरब की दोस्ती- पीएम मोदी अपनी यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा “सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया हूं. इस यात्रा से हिंदुस्तान और सऊदी अरब के बीच दोस्ती मजबूत होगी. आज और कल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.”  पीएम मोदी और सऊदी युवराज द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की 2019 की यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. आसमान में पीएम मोदी को विशेष सम्मान इससे पहले पीएम मोदी जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू एफ-15 विमानों ने स्कॉर्ट किया. इस कदम को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है. मोदी ने सऊदी युवराज को मेरा भाई कहा. हिंदुस्तान और सऊदी अरब मंगलवार को मोदी की जेद्दा यात्रा के दौरान कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे. उच्च पदस्थ सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि मोदी शाम को सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ अपनी बैठक के दौरान हिंदुस्तानीय तीर्थयात्रियों के लिए हज कोटा सहित संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. कई और समझौतों पर बन सकती है सहमति पीएम मोदी के दौरे में हिंदुस्तान और सऊदी अरब के बीच अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है. बुधवार को प्रधानमंत्री हिंदुस्तानीय श्रमिकों को रोजगार देने वाली एक फैक्टरी का भी दौरा करेंगे. बता दें पीएम मोदी को 2016 में सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था. इसके अलावा पीएम मोदी सऊदी अरब में हिंदुस्तानीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. Also Read: F-15 फाइटर जेट से Grand Welcome, क्राउन प्रिंस ने की PM Modi की लाजवाब मेजबानी, देखें वीडियो The post जेद्दा पहुंचते ही पीएम मोदी के सम्मान में गाया गया ‘ऐ वतन…’ गाना, 21 तोपों की दी गई सलामी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack Video: एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी. जिसमें दो पर्यटकों के मौत की समाचार है. जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और आतंकी हमले के बारे में पूरी जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा. PM Modi had a telephonic conversation with Union Home Minister Amit Shah on the Pahalgam terror attack and asked him to take all suitable measures. PM also asked the Union Home Minister to visit the site. pic.twitter.com/K3g2b9aa5w — ANI (@ANI) April 22, 2025 गृह मंत्री शाह की हाईलेवल मीटिंग पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फौरन हाईलेवल मीटिंग कॉल की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर कई निर्देश दिए. पीएम मोदी के आदेश पर गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर का दौरा भी करेंगे. आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर किया हमला आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया. जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए. हमले के समय घटनास्थल पर रही एक स्त्री ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.” #WATCH | Terrorist attack on tourists reported in Jammu & Kashmir’s Pahalgam; Security Forces mobilised. Further details awaited. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/z8g7rQeiUD — ANI (@ANI) April 22, 2025 घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर को लगाया गया अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए. पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है. अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला आतंकवादियों ने हमला तब किया, जब 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है. देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं. एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है.” जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हमले की निंदा की जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.” The post Pahalgam Terror Attack Video: एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: निकोलस पूरन के छक्के से फूटा जिस फैन का सिर, बाद में खुद जाकर मिले और गिफ्ट की ये चीज

LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मैच के दौरान एक प्रशंसक से मुलाकात की, जिसे उनका एक छक्का लगा था. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लखनऊ में होने वाले आईपीएल 2025 मैच से पहले एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशंसक से मुलाकात की. 12 अप्रैल को जब लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से हुआ, तो निकोलस पूरन का एक छक्का स्टैंड में मौजूद एक प्रशंसक के सिर पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया. नतीजतन, उसे आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. उसी मैच के दौरान, पूरन ने सात छक्के लगाए, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह विकेट और दो गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया. मेजबान टीम ने 181 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. head broke a fan to hit by Nicholas Pooran six later meet him and gifted this thing दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले फैन से मिले पूरन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना में होने वाले मैच से पहले निकोलस पूरन ने एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान उसी प्रशंसक से मुलाकात की और उसे एक हस्ताक्षर किया हुआ टोपी भेंट की. जब पूरन उस प्रशंसक से मिले तो उन्होंने पूछा, ‘सब ठीक है?’ प्रशंसक ने अंगूठा दिखाकर जवाब दिया. प्रशंसक ने बताया कि वह निकोलस पूरन का कितना आभारी है कि उन्होंने उससे मिलने और उसका हालचाल जानने के लिए समय निकाला. प्रशंसक ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. निकोलस पूरन का फोन आया था. तभी मैं यहां आया और उनसे मिला. उन्होंने मुझसे पूछा, ‘कैसे हो?’ मैं एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने आऊंगा. अगर मेरे सिर पर फिर से चोट लग भी जाती है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. बस लखनऊ को जीतते रहना चाहिए.’ “Bas apni Lucknow ki team jeetti rehni chahiye” 💙 pic.twitter.com/DJkLKzMkP3 — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 21, 2025 एलएसजी ने शेयर किया वीडियो प्रशंसक और पूरन के बीच बातचीत का वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा कैप्शन के साथ साझा किया गया, कैप्शन दिया गया है, ‘बस अपनी लखनऊ की टीम जीतनी चाहिए.’ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज 8 मैचों में 52.57 की औसत और 205.58 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं. यदि पूरन 51 से अधिक रन बनाने में सफल होते हैं, तो ऑरेंज कैप उनकी हो जाएगी, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के मौजूदा ऑरेंज कैप धारक साई सुदर्शन से आगे निकल जाएंगे. पांचवें नंबर पर है लखनऊ की टीम पूरन ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. अगर वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतते हैं, तो वे गुजरात टाइटंस से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली सात मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. ये भी पढ़ें… Watch Video: विराट कोहली से गिफ्ट में मिला बल्ला तो रो पड़े मुशीर खान, भाई सरफराज को भी किया याद ‘कंगाल’ पाकिस्तान की एक और करतूत, कोच को नहीं दी सैलरी, अब देता फिर रहा सफाई Watch Video: PBKS की हार के बाद भी मुस्कुरा रही थीं प्रीति जिंटा, मैदान पर विराट कोहली से की खास मुलाकात The post Watch Video: निकोलस पूरन के छक्के से फूटा जिस फैन का सिर, बाद में खुद जाकर मिले और गिफ्ट की ये चीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, हीट वेव का अलर्ट, कब से बरसेंगी राहत की बूंदें?

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में चिलचिलाती धूप और उमस से जीना मुहाल हो गया है. बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 23 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस की स्थिति रह सकती है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. 24 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है. 25 अप्रैल से हीट वेव परेशानी बढ़ाएगी. 26 अप्रैल से राहत की बारिश का अनुमान है. हीट वेव की चेतावनी झारखंड में 25 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (लहर) का कहर देखने को मिल सकता है. 26 अप्रैल को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है. ये भी पढ़ें: Dream 11: कभी दिल्ली में था कुक, 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने सोनू की कितनी बदली जिंदगी? 26 अप्रैल से बारिश की संभावना गर्मी, उमस और लू के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव दिखेगा. 26 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 28 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: झारखंड की वोटर लिस्ट में सुधार के लिए एक भी अपील नहीं है पेंडिंग, वोटरों की संख्या हुई 2.62 करोड़ सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.6 डाल्टनगंज में दर्ज झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश 6.1 mm पाकुड़ के अमरापाड़ा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.6 डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Spain Trip: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित The post Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, हीट वेव का अलर्ट, कब से बरसेंगी राहत की बूंदें? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khatron Ke Khiladi: क्या कैंसिल हो गया खतरों के खिलाड़ी 15? रोहित शेट्टी की एग्जिट की चर्चा तेज

Khatron Ke Khiladi: पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 ट्रेंड में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि इस साल शो कैंसिल हो गया है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस बनिजय ने पीछे हटने का फैसला किया है. काफी वक्त से मेकर्स पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं. कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ चुके हैं. हालांकि अब लगता है कि केकेके के फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. क्या कैंसिल हो जाएगा खतरों के खिलाड़ी 15 न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानों तो, “खतरों के खिलाड़ी 15 के बारे में कोई निश्चितता नहीं है. सबसे अधिक संभावना है कि अपकमिंग सीजन कैंसिल कर दिया जाएगा.” सूत्र ने पोर्टल को बताया, “शो रद्द होने के कई कारण हैं. बनिजय के बाहर निकलने को इतने बड़े फैसले के पीछे एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता है. रोहित शेट्टी की तारीखें मिलना भी मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा, चैनल केकेके को आगे बढ़ाना चाहता था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ऐसा नहीं चाहता था. केकेके के साथ कई लॉजिस्टिक्स भी जुड़े हुए हैं और हर साल इस तरह का शो बनाना आसान नहीं है.” खतरों के खिलाड़ी के बारे में खतरों के खिलाड़ी एक लोकप्रिय हिंदुस्तानीय रियलिटी टीवी शो है, जहां प्रतियोगी अपने डर का सामना और खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हैं. शो का पहला सीजन 2008 में प्रीमियर हुआ था और इसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था. रोहित शेट्टी ने सीजन पांच में अक्षय कुमार से होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. अर्जुन कपूर ने सीजन सात में रोहित शेट्टी की जगह होस्ट के रूप में काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने अगले सीजन में वापसी की और तब से होस्ट कर रहे हैं. पिछले सीजन का विनर कोई और नहीं बल्कि करण वीर मेहरा थे. यह भी पढ़ें- Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़ The post Khatron Ke Khiladi: क्या कैंसिल हो गया खतरों के खिलाड़ी 15? रोहित शेट्टी की एग्जिट की चर्चा तेज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top