Hot News

April 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC IAS Success Story: जिया हो बिहार के लाला…राज कृष्ण झा ने यूपीएससी सीएसई में 8 वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा

UPSC IAS Success Story of Raj Krishna Jha: बिहार के राज कृष्ण झा ने UPSC CSE 2024 में 8वीं रैंक हासिल कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है. यह सफलता न सिर्फ उनके लिए बल्कि बिहार के हर छात्र के लिए प्रेरणा है. राज कृष्ण झा (Raj Krishna Jha) की कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाई. बिहार के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना वाकई काबिले तारीफ है. आइए इस लेख में राज कृष्ण झा की सफलता की कहानी (UPSC IAS Success Story of Raj Krishna Jha) को समझते हैं जो सभी के लिए प्रेरणादायी है. बीटेक के बाद जाॅब और फिर शुरू की तैयारी (UPSC IAS Success Story) रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं. उनकी 12वीं की पढ़ाई बिहार बोर्ड से हुई है. उन्होंने मोतीलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था. इसके उन्हें हिंदुस्तान पेट्रोलियम में जाॅब मिल गई. हालांकि वह यूपीएससी एग्जाम पास करने के बाद सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए आगे आना चाहते थे और फिर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. यह भी पढ़ें- Success Story: बिहार की बेटी ने दूसरी बार UPSC में किया कमाल, 17वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा बिहार के राज कृष्ण झा की सफलता (UPSC Topper Raj Krishna Jha) बिहार के राज कृष्ण झा ने UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर एक शानदार मिसाल कायम की है. राज ने पूरी तैयारी बेहद सधे हुए ढंग से की थी, स्मार्ट स्ट्रैटेजी, समय की सही प्लानिंग और निरंतर पढ़ाई उनकी सफलता की चाबी रही. छोटे शहर से आने के बावजूद उन्होंने दिखा दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में पढ़ाई से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता यह भी पढ़ें- Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा यह भी पढ़ें- Success Story: 8 से 10 घंटे पढ़ाई…छोड़ा फोन, ऐसे की तैयारी और JEE Mains में हासिल की AIR-1 The post UPSC IAS Success Story: जिया हो बिहार के लाला…राज कृष्ण झा ने यूपीएससी सीएसई में 8 वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी में बिहार का जलवा कायम, टॉप 20 में तीन टॉपर, संस्कृति को रैंक 17

UPSC Topper From Bihar: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल कुल 1090 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हुई है. यूपीएससी टॉपर लिस्ट (UPSC CSE 2025 Toppers List) के अनुसार एक बार फिर बिहार के छात्रों ने कमाल किया है. यूपीएससी टॉपर्स लिस्ट में टॉप 20 में तीन छात्र बिहार के ही है. यूपीएससी सिविल सर्विस में इस साल शक्ति दुबे को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. शक्ति दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. इस साल बिहार के कई छात्रों को टॉपर्स लिस्ट में जगह मिली है. बिहार के रहने वाले तीन छात्र रैंक 20 में शामिल हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं. UPSC Topper From Bihar: रैंक 8 पर राज कृष्ण झा यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट आया तो एक नाम सबसे ज्यादा मशहूर होने लगा. यह नाम है बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राज कृष्ण झा का. राज कृष्ण को यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 8 प्राप्त हुआ है. ये भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें UPSC Topper From Bihar: बक्सर के हेमंत को रैंक 13 बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हेमंत मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा रैंक 13 के साथ क्रैक की है. हेमंत ने पहले BPSC और फिर UP PCS जैसी बड़ी परीक्षाएं पास की है. उनका सपना UPSC था और अब उन्होंने उसे भी पूरा कर लिया है. हेमंत की इस सफलता में उनके परिवार का काफी सपोर्ट रहा. UPSC Topper From Bihar: जमुई की संस्कृति को रैंक 17 बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC 2024 में शानदार सफलता हासिल की है. इससे पहले 2022 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 352वां प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है. उनके पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी और मां सुनीता त्रिवेदी ने हर समय उनका हौसला बढ़ाया. यह भी पढ़ें- Success Story: बिहार की बेटी ने दूसरी बार UPSC में किया कमाल, 17वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा The post UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी में बिहार का जलवा कायम, टॉप 20 में तीन टॉपर, संस्कृति को रैंक 17 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“अगले जन्म में भी आपका ही बेटा बनना चाहता हूं…”,लिखकर AU के छात्र ने की आत्महत्या

भदोही जिले के रहने वाले संतोष कुमार सिंह लाल गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत हैं. वह प्रसिद्ध का पूरा में एक किराये के मकान में रहते हैं. उनके साथ उनका बड़ा पुत्र वैभव सिंह भी रहता था. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था. रविवार शाम संतोष सिंह ड्यूटी पर चले गए थे.कमरे में वैभव हमेशा की तरह अकेला था. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने जब वैभव को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. उसके बाद खिड़की से भीतर झांका तो कमरे में वैभव को फंदे से लटकते देख सभी हतप्रभ रह गए.पुलिस को सूचना दी गई कुछ ही देर में फाफामऊ पुलिस आ गई.वैभव के पिता को जब इसकी जानकारी दी गई तो पिता भी सूचना पाकर पहुंचे. कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ , जिसमें लिखा कि बहुत मेहनत किया, लेकिन परिणाम कभी भी सही नहीं आया. सुसाइड नोट में लिखा… ‘सॉरी मम्मी-पापा.मैंने अपनी तरफ से बहुत मेहनत किया, लेकिन मेरा रिजल्ट कभी भी सही नहीं आया. मम्मी-पापा आप मुझे बेहतर बेटा मानते हैं.मैं हर चीज में फेल हुआ. अपने मम्मी-पापा को खुश भी नहीं रख पाया कभी. मम्मी-पापा आप अपना ख्याल रखना और भईया आप भी. मैं अब इस दुनिया से बहुत दूर जा रहा हूं. अगले जन्म में भी मैं आपका ही बेटा बनना चाहता हूं. मैं हार गया मम्मी-पापा, मैं हार गया. मुझे माफ कर दीजिएगा मम्मी पापा. भाई मैं तो जा रहा हूं सबसे दूर, लेकिन भाई आप कभी मम्मी-पापा से दूर मत होना और मम्मी पापा का ख्याल रखना.’ थाना प्रभारी फाफामऊ ने बताया कि….. फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट प्राप्त हुआ जिसे कब्जे में ले लिया गया है. इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है. वैभव की मां व छोटा भाई गांव में ही रहते हैं. फिलहाल पिता इतना सहम गए हैं कि कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं. सुसाइड नोट में लिखी बातों से पता चलता है कि वह सफल नहीं हो पा रहा था, जिस कारण शायद उसने आत्महत्या की है. The post “अगले जन्म में भी आपका ही बेटा बनना चाहता हूं…”,लिखकर AU के छात्र ने की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: सनबर्न और टैनिंग से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरा दिखेगा तरोताजा

Skin Care Tips: गर्मियों की तेज धूप से सिर्फ पसीना नहीं निकलता, बल्कि ये हमारी त्वचा पर भी बुरा असर डालता है. धूप के कारण से आने वाली रोशनी से त्वचा मुरझाने लगती हैं और धीरे-धीरे टैनिंग की लेयर जम जाती हैं. जिससे त्वचा काली और रूखी नजर आने लगती हैं. जिसके कारण बहुत से लोग बाजार में मिलने वाली टैन रिमूवल क्रीम और स्क्रब का सहारा लेते हैं, जो केमिकल के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए आपकी खोई हुई चमक को वापस ला सकता है. बर्फ से मसाज  सूती के कपड़े में बर्फ को लपेटकर आप अपनी चेहरे में टैनिंग वाले जगह पर रगड़ें. इससे आपके त्वचा को ठंडक मिलती हैं साथ ही ये सूजन और जलन को भी कम करने में मदद करता है.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  एलोवेरा जेल इसके लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसे रात में सोने से पहले पूरे चेहरे और गले पर लगाएं. फिर इसे सुबह धो लें. ये धूप से जमे सनबर्न और टैन को दूर करने में मदद करता है साथ ही स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करता है.  कच्चा दूध और गुलाब जल कच्चा दूध और गुलाब जल दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं और कॉटन के मदद से त्वचा पर लगाएं. फिर इसे 15 मिनट के बाद धो लें. ये त्वचा चमक और जमे हुए हल्के टैन को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है.  दही, बेसन और हल्दी का फेस पैक  इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और थोड़ा स हल्दी मिलाकर एक फैस पैक बनाएं. फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करके पानी से धो लें. ये स्किन को गहराई के साथ साफ करता है और धूप से बनी हुई टैनिंग को जल्द हटाता है.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज? Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: सनबर्न और टैनिंग से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरा दिखेगा तरोताजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Heat Wave Alert: बिहार के 6 जिलों में अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कितना बढ़ेगा तापमान

Bihar Heat Wave Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए पूर्वानुमान में हीट वेव की चेतावनी दी है. इसमें बताया गया की आने वाले दो दिनों में 6 जिलों में तापमान की बढ़ोतरी होगी और लू चलने की भी संभावना है. जिससे हीट वेव की स्थिति पैदा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है जिससे दिन के साथ रात में भी मौसम काफी गर्म रहेगा. इस बढती गर्मी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने 6 जिलों में ऑरेंज और 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 44 डिग्री तक जायेगा पारा मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर और अरवल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलने के कारण हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. इन जिलों के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक 42 से 44 डिग्री तक तापमान रह सकता है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है. Imd alert इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना समेत खगड़िया, गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सुपौल, बांका, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी किया और बाताया कि अगले दो दिनों में 40 से 42 डिग्री तक तापमान जा सकता है. Imd alert केवल 3 जिलों में सामान्य रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों ने अररिया, किशनगंज और पुर्णिया के लिए कोई अलर्ट न जारी करते हुए मौसम सामान्य रहने के संकेत दिए हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 25 और 26 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम 25 अप्रैल के लिए जहानाबाद, गया, सिवान और सारण में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भागलपुर, कटिहार और बांका में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. 26 अप्रैल से सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई में गर्मी कम होगी और राहत की स्थिति होगी. इसे भी पढ़ें: भागलपुर में चलती ट्रेन से लड़की को फेंका, मौत, पिता-बहन ने RPF पर लगाए गंभीर आरोप इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश The post Bihar Heat Wave Alert: बिहार के 6 जिलों में अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कितना बढ़ेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Success Story: बिहार के लाल का कमाल…हेमंत BPSC, UP PCS के बाद यूपीएससी में टाॅपर

UPSC Success Story in Hindi: जब सही दिशा में प्रयास होता है और लगन से किसी काम को किया जाता है तो पूरा हो ही जाता है. बिहार के हेमंत मिश्रा ने मेहनत और लगन से वो कर दिखाया जो लाखों युवा सिर्फ सपना देखते हैं. हेमंत ने पहले BPSC और फिर UP PCS जैसी बड़ी परीक्षाएं पास कीं लेकिन उनका सपना UPSC था और अब उन्होंने उसे भी पूरा कर लिया है. 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर देशभर में अपना परचम लहराया. आइए जानते हैं हेमंत मिश्रा की (UPSC Success Story of Hemant Mishra in Hindi) कामयाबी के बारे में जो न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है बल्कि देशभर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है. 2022 में भी दी थी यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Success Story in Hindi) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमंत मिश्रा बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम ओम प्रकाश मिश्रा है और उनका घर धोबी घटवा इलाके में है. हेमंत ने 2022 में भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी और सफलता पाई थी. इस समय वे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है. यह भी पढ़ें- Success Story: बिहार की बेटी ने दूसरी बार UPSC में किया कमाल, 17वीं रैंक लाकर गाड़ा झंडा सफलता के लिए क्या जरूरी? (UPSC Success Story in Hindi) हेमंत की इस सफलता में उनके परिवार का काफी सपोर्ट रहा. हेमंत की सफलता की कहानी हमें सिखाती है कि अगर इरादा पक्का हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता यह भी पढ़ें- Success Story: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा यह भी पढ़ें- Success Story: 8 से 10 घंटे पढ़ाई…छोड़ा फोन, ऐसे की तैयारी और JEE Mains में हासिल की AIR-1 The post UPSC Success Story: बिहार के लाल का कमाल…हेमंत BPSC, UP PCS के बाद यूपीएससी में टाॅपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: यहां से गुजरने के लिए देना पड़ता है यह टैक्स! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक दरियाई घोड़ा को तरबूज खिला रहे हैं. एक लड़की कार से आधा बाहर निकल कर एक पूरा तरबूज दरियाई घोड़ा के मुंह में डाल दे रही है. इसके बाद एक और कार सवार भी तरबूज को दरियाई घोड़ा के मुंह में डाल देता है. दरियाई घोड़ा बड़े आराम से तरबूज खा रहा है. वीडियो से जाहिर हो रहा है कि यह जानवर यहां से गुजरने वाले लोगों से तरबूज के रूप में टैक्स वसूलता है. वीडियो हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर दरियाई घोड़ा को तरबूज खिलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कार से आने जाने वाले लोगों के सामने दरियाई घोड़ा अपना बड़ा से मुंह खोल कर खड़ा है, लोग उसमें पूरा तरबूज डाल रहे है, जिसे हिप्पो बड़े मजे से खा रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने काफी सारे कमेंट किए हैं. हिप्पो के टैक्स वसूली वाले वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों देख लिया है. Road tax 😂 pic.twitter.com/fSiT1MdhPy — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 21, 2025 यूजर्स ने किए कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. कई यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘ वह आक्रामक नहीं है. वह सिर्फ़ टोल बूथ ऑपरेटर है, और आज का भुगतान बहुत कम है.’ वहीं एक और यूजन ने लिखा कि यह तो बहुत कम टैक्स है. कई लोगों ने इमोजी बनाकर और वीडियो डालकर अपना रिएक्शन दिया है. The post Viral Video: यहां से गुजरने के लिए देना पड़ता है यह टैक्स! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, NCW का समन और चुम दरंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी

Elvish Yadav Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी मजाकिया और बेबाक बातों के लिए मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव इस बार अपने शब्दों की वजह से बुरी तरह घिर गए हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट और मिस अरुणाचल रह चुकी चुम दरांग को लेकर जो टिप्पणियां कीं, वो अब उनके लिए भारी पड़ती दिख रही हैं. मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय स्त्री आयोग (NCW) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा है. पॉडकास्ट में चुम पर भद्दा मजाक इस पूरे विवाद की शुरुआत 11 फरवरी 2025 को हुए एक पॉडकास्ट से हुई, जहां एल्विश यादव अपने दोस्त रजत दलाल के साथ बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने चुम दरांग के नाम और उनकी एक्टिंग को लेकर भद्दी बातें कहीं. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, “करण वीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई? इतना टेस्ट किसका खराब होता है? और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है.” इस बयान में उन्होंने न सिर्फ चुम के नाम को निशाना बनाया, बल्कि उनकी पहचान और करियर को भी हल्के में लिया. चुम दरंग का करारा जवाब एल्विश के इन शब्दों से आहत होकर चुम दरांग ने इंस्टाग्राम पर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “किसी की पहचान और नाम का अपमान करना मजाक नहीं है. किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना हंसी नहीं है. अब समय आ गया है कि हम मजाक और नफरत के बीच फर्क समझें.” उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ उनकी जातीयता पर नहीं था, बल्कि उनकी मेहनत और उनकी फिल्म जिसे संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज ने बनाया उनको भी अपमानित किया गया है. स्त्री आयोग भी आया सामने ये मामला तब और बढ़ गया जब अरुणाचल प्रदेश राज्य स्त्री आयोग ने भी इसमें दखल दिया. आयोग की अध्यक्ष केंजम पकम ने कहा कि एल्विश यादव की बात सिर्फ चुम दरांग का नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर की स्त्रीओं का अपमान है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें उन स्त्रीओं को डरा सकती हैं जो बॉलीवुड में अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय स्त्री आयोग (NCW) से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की. यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: पवन सिंह और श्वेता शर्मा की जोड़ी ने मचाया गर्दा, ‘घाघरी’ गाने ने रिलीज होते ही बटोरी सुर्खियां The post Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, NCW का समन और चुम दरंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Spain Trip: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Hemant Soren Spain Trip: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में निवेश के लिए आकर्षित करने को लेकर स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं. RCD Espanyol फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स के विकास, खासकर फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन प्रशासन को MoU पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है. यह सहयोग बार्सिलोना के उत्कृष्ट स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, झारखंड में स्पोर्ट्स खासकर फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देगा. झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रशासन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में प्रवासी हिंदुस्तानीय व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से मुलाकात की. इस क्रम में स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल्स, स्पोर्ट्स विपणन, क्रिकेट टीम ओनरशिप, डीप-टेक बी2बी मार्केटिंग, लीगल, डेंटिस्ट्री और मेडटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए और झारखंड में एक जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई. मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड आने और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है. GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने Tesla Group A.S. (चेकोस्लोवाकिया) के CEO एवं सहसंस्थापक डुशान लिचार्डस से भी भेंट की. उन्होंने झारखंड में एक GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरी भंडारण उत्पादों के असेंबली पर केंद्रित होगी. यह संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में कंपनी के रोमानिया के ब्रेइला में किए गए निवेश के समान होगा. स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग की जाए प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि झारखंड में स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग की जाए और उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटरों से जोड़ा जाए. खाद्य प्रसंस्करण, विशेष रूप से झारखंड के कटहल और टमाटर जैसे उत्पादों के मूल्यवर्धित प्रसंस्करण में निवेश की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया. इसके अतिरिक्त पारंपरिक चिकित्सा (होड़ोपैथी), अनुसंधान एवं विकास, फार्मास्युटिकल, मेडटेक तथा बायोटेक में अनुसंधान जैसे विषय शामिल रहे. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सराहनीय प्रगति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि स्पेनिश कंपनियों के साथ लगातार संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग की दिशा में ठोस प्रगति हो सके. राज्य प्रशासन प्राप्त सुझावों को नीतियों के मूल्यांकन एवं अद्यतन करते समय ध्यान में रखेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उल्लेखनीय प्रगति की है और निवेश को शीघ्र एवं सहज रूप से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. ये भी पढ़ें: झारखंड की वोटर लिस्ट में सुधार के लिए एक भी अपील नहीं है पेंडिंग, वोटरों की संख्या हुई 2.62 करोड़ ये भी पढ़ें: Dream 11: कभी दिल्ली में था कुक, 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने सोनू की कितनी बदली जिंदगी? The post Hemant Soren Spain Trip: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Meet MBS: सऊदी ने IMEC के लिए इजरायल से पुरानी दुश्मनी भुलाई? जानें क्या होंगे भारत को फायदे

PM Modi Meet MBS: हिंदुस्तान ने वैश्विक व्यापार और रणनीतिक कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए हिंदुस्तान-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना शुरू कर दिया है. इस पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब के लिए रवाना हुए हैं. माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान सऊदी नेतृत्व के साथ IMEC को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. IMEC परियोजना को हिंदुस्तान चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के रूप में देख रहा है. यह गलियारा हिंदुस्तान को पश्चिम एशिया के देशों और वहां से यूरोप तक सीधे और कुशल तरीके से जोड़ने का माध्यम बनेगा. इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लोकतांत्रिक और समावेशी साझेदारी पर बल दिया गया है, जो BRI से इसे अलग बनाता है. रसद लागत और समय में कमी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में IMEC की उपयोगिता और इसके संभावित लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस गलियारे के माध्यम से माल ढुलाई की लागत में लगभग 30% की कमी आएगी, जबकि परिवहन में लगने वाला समय 40% तक घट जाएगा. इससे हिंदुस्तानीय उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में तेजी से और सस्ते में पहुंचाया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें: समाज ने कहा ‘छक्का’, पत्नी ने छोड़ा, तो पुरुष से बना ट्रांसजेंडर   गोयल ने IMEC को ‘आधुनिक सिल्क रूट’ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार मार्ग नहीं है, बल्कि एक ऐसा तंत्र है जो समान विचारों वाले देशों के बीच साझेदारी को दर्शाता है. यह सहयोग समावेशी विकास, बेहतर तालमेल और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा देगा. प्रोजेक्ट की संरचना और विशेषताएं IMEC को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें रेलवे, पोर्ट्स, सड़क मार्ग, समुद्र के नीचे डाटा केबल, बिजली की पाइपलाइनों, ग्रीन हाइड्रोजन वितरण नेटवर्क और डिजिटल ग्रिड कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसके तहत लॉजिस्टिक्स हब, साइबर-सिक्योर डेटा लिंक और ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा. यह परियोजना हिंदुस्तान के व्यापार के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है क्योंकि यह चीन के कर्ज आधारित BRI मॉडल का प्रतिस्थापन बनेगा, जो अक्सर लाभ की बजाय नेतृत्वक दबाव का जरिया बनता है. इसे भी पढ़ें: संसद में पहली बार गूंजा हिंदुओं का दर्द, बचाने के लिए बिल पेश भागीदार देश और रणनीतिक महत्व इस परियोजना में हिंदुस्तान के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, इजरायल, ग्रीस, इटली और यूरोपीय यूनियन के सदस्य देश भाग ले रहे हैं. यह साझेदारी इसे न केवल भौगोलिक दृष्टि से बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है. हालांकि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष के चलते इस प्रोजेक्ट को एक समय पर झटका जरूर लगा था, लेकिन अब सऊदी अरब के इस परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख की उम्मीद की जा रही है. यह भी एक संकेत है कि रणनीतिक और आर्थिक फायदे के लिए पारंपरिक दुश्मनियां पीछे छोड़ी जा सकती हैं. इसे भी पढ़ें: 3 दिन तक झुका रहेगा हिंदुस्तान का झंडा, जानें कारण हिंदुस्तान के लिए क्या मायने रखता है IMEC? IMEC के जरिए हिंदुस्तान को यूरोप और मध्य पूर्व में अपने उत्पादों की आपूर्ति तेज और सस्ती करने का अवसर मिलेगा. इससे हिंदुस्तानीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, निर्यात में इजाफा होगा और देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. साथ ही, यह परियोजना हिंदुस्तान को वैश्विक सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की ओर अग्रसर करेगी. यह गलियारा केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हिंदुस्तान की वैश्विक रणनीति का भी हिस्सा है एक ऐसा मॉडल जो भरोसे, समावेशिता और टिकाऊ विकास पर आधारित है. इसलिए हिंदुस्तान इसे केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक कदम मानता है. संक्षेप में, हिंदुस्तान-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा न केवल हिंदुस्तान के आर्थिक भविष्य को दिशा देगा, बल्कि यह देश की रणनीतिक स्थिति को भी और मजबूत करेगा. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता, पाकिस्तान में कितने भिखारी? जान जाएगा तो कहेगा हिंदुस्तान की जय जय  The post PM Modi Meet MBS: सऊदी ने IMEC के लिए इजरायल से पुरानी दुश्मनी भुलाई? जानें क्या होंगे हिंदुस्तान को फायदे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top