Hot News

April 24, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack:  रोहतास के मनीष को आतंकियों ने बनाया पहला निशाना, आज होगा आइबी ऑफिसर अंतिम संस्कार

Pahalgam Terror Attack: पटना. करगहर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये रोहतास जिले के करगहर थाना स्थत अतही गांव के आइबी ऑफिसर मनीष रंजन आतंकियों के सेना की वर्दी में होने के कारण धोखा खा गये. उन्हें लगा कि सेना के जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे है. इस दौरान मनीष ने जैसे ही अपना परिचय दिया, आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों ने सबसे पहले मनीष रंजन को ही गोली मारी थी. बिहार के अरूही गांव के हैं मनीष अरूही गांव में लोगों ने बताया कि मनीष रंजन के पिता मंगलेश मिश्र बंगाल के इंटर कॉलेज में शिक्षक थे. इसलिए तीनों भाइयों की पढ़ाई बंगाल के झालदा में ही पूरी हुई. नौकरी लगने के बाद तीनों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगहों पर रहने लगे. मनीष बड़ा होने के नाते परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखते थे. मनीष का शव परिजनों के पास मालदा लाया जायेगा. वहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. मनीष रंजन पहले रांची मे कार्यरत थे, फिर हैदराबाद मे ट्रांसफर हो गया. मनीष रंजन के दादा पारसनाथ मिश्रा भी प्रधानाध्यापक रह चुके है, जो रिटायर होने के बाद मे सासाराम में रहते थे. अरूही गांव में मचा कोहराम मनीष रंजन की हत्या से अरूही गांव में कोहराम मचा है. पूरा गांव ग्रामीण और आक्रोशित है. हर ग्रामीण की आखें नम थी. लोगों ने एक स्वर से दोषी आतंकियों और उनके आका पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. अरूही गांव में रहनेवाली मनीष रंजन की चाची आरती देवी के चेहरे पर मनीष की मौत का गम साफ झलक रहा था. लेकिन, उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए मोदी प्रशासन से आतंकियों और उनके आकाओं को जड़ से समाप्त करने की मांग की. साल में एक बार गांव जतर आत थे मनीष मनीष रंजन के पिता भले ही अपनी पूरी जिंदगी बंगाल के मालदा में गुजार दी, लेकिन मनीष को अपने पैतृक गांव अरूही से बहुत लगाव था. छुट्टी के दिनों में वह पिता मंगलेश मिश्र, माता आशा देवी, पत्नी जया देवी, दोनों शिशु और दोनों भाइयों के साथ अरूही जरूर आते थे. 2024 मे अंतिम बार वह अपने गांव एक परिवार के सदस्य के घर गृह प्रवेश में आये थे. ग्रामीणों के अनुसार, मनीष का स्वभाव काफी मिलनसार था. वह बगैर भेदभाव के गांव के सभी लोगों से मिलते-जुलते थे. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Pahalgam Terror Attack:  रोहतास के मनीष को आतंकियों ने बनाया पहला निशाना, आज होगा आइबी ऑफिसर अंतिम संस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 24 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 24 April 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 24 अप्रैल के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज गुरुवार 24 अप्रैल 2025 का पंचांग वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी दिन -09:55 उपरांत द्वादशीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 05:18सूर्यास्त-06:16सूर्योदय कालीन नक्षत्र- शतभिषा उपरांत पुर्वा भाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद ,योग – ब्रह्म ,करण -कौ ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मेष , चंद्रमा- कुम्भ , मंगल-कर्क , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या मकर राशि वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 24 अप्रैल 2025 का राशिफल  चौघड़िया प्रातः:06:00 से 07:30 शुभप्रात:07:30 से 09:00 तक रोगप्रातः 09.00 से 10.30 तक उद्वेगप्रातः10:30 से 12:00 तक चरदोपहर: 12:00 से 1:30 तक लाभदोपहरः 01:30 से 03:00 तक अमृतशामः 03:00 से 04:30 तक कालशामः 04:30 से 06:00 तक शुभउपायः तंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलायें ।आराधनाः ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम: का 1 माला जाप करें।खरीदारी करने का समय:शामः 03:00 से 04:30 तकराहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तकदिशाशूल-अग्नेय एवं दक्षिण ।।अथ राशि फलम्। The post आज 24 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशि वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 24 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 24 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें… मेष आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सराहे जाएंगे. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. यात्राएं लाभप्रद रहेंगी.शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल वृषभधन संबंधित मामलों में सतर्क रहें. किसी मित्र से लाभ की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी.शुभ अंक: 6शुभ रंग: सफेद मिथुनव्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं. किसी पुराने परिचित से मुलाकात लाभदायक रहेगी. संतान पक्ष से संतोष मिलेगा. आज सोच-समझकर खर्च करें. रिश्तों में पारदर्शिता ज़रूरी है.शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा कर्कभावनाओं में बहने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है. घरेलू वातावरण में थोड़ा तनाव रह सकता है, पर संयम से सब ठीक हो जाएगा.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद सिंहआर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा. नया निवेश लाभकारी रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा कन्याआज का दिन योजनाएं बनाने के लिए उत्तम है. काम में सफलता मिलेगी, पर धैर्य रखें. पारिवारिक उलझनों से बचने के लिए संवाद जरूरी है.शुभ अंक: 7शुभ रंग: आसमानी तुलाव्यावसायिक मामलों में तरक्की मिलेगी. भाग्य का सहयोग मिलेगा. आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.शुभ अंक: 6शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिकमन में द्वंद्व रहेगा लेकिन अंततः निर्णय सही होगा. कोई पुरानी योजना फलीभूत हो सकती है. आज धैर्य और विवेक से कार्य करें.शुभ अंक: 9शुभ रंग: मैरून धनुविद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.शुभ अंक: 3शुभ रंग: पीला मकरप्रोफेशनल लाइफ में उन्नति संभव है. किसी वरिष्ठ की मदद से कार्य सिद्ध होंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में विश्वास बनाए रखें.शुभ अंक: 8शुभ रंग: नीला कुंभसमय अनुकूल है, पर सावधानी रखें. भागदौड़ अधिक हो सकती है. किसी नये विचार से लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.शुभ अंक: 4शुभ रंग: ग्रे मीनमन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा.शुभ अंक: 7शुभ रंग: बैंगनी The post मकर राशि वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 24 अप्रैल 2025 का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

Indus Treaty : हिंदुस्तान ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की घोषणा की है. यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई. हिंदुस्तान का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन विश्वसनीय रूप से बंद नहीं करता, तब तक यह संधि लागू नहीं होगी. सिंधु नदी प्रणाली में सिंधु, झेलम, चिनाब (पश्चिमी नदियां) और रावी, व्यास, सतलुज (पूर्वी नदियां) शामिल हैं. ये नदियां हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों के लिए जीवनरेखा हैं, खासकर सिंचाई और पेयजल के संबंध में ये बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस कदम से पाकिस्तान में जल संकट गहरा सकता है और हिंदुस्तान को रणनीतिक लाभ मिल सकता है. हालांकि, इसका असर पर्यावरण और आम नागरिकों पर भी पड़ेगा. यह निर्णय क्षेत्रीय स्थिरता, जल बंटवारे और मानवता के लिए बड़ा परिणाम ला सकता है. हिंदुस्तान के पास कई विकल्प छह साल से अधिक समय तक हिंदुस्तान के सिंधु जल आयुक्त के रूप में कार्य करने वाले प्रदीप कुमार सक्सेना सिंधु जल संधि से संबंधित कार्यों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के पास कई विकल्प हैं. सक्सेना ने बताया, ‘‘अगर प्रशासन ऐसा निर्णय लेती है, तो यह संधि को निरस्त करने की दिशा में पहला कदम हो सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘संधि में इसके निरस्तीकरण के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, लेकिन संधि के कानून पर वियना संधि के अनुच्छेद 62 में पर्याप्त गुंजाइश है, जिसके तहत संधि के समापन के समय मौजूदा परिस्थितियों के संबंध में हुए मौलिक परिवर्तन को देखते हुए इसे अस्वीकृत किया जा सकता है.’’ सिंधु जल संधि वर्तमान में किस पर रोक लगाती है? पिछले वर्ष हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को एक औपचारिक नोटिस भेजकर संधि की “समीक्षा और संशोधन” की बात की थी. हिंदुस्तान द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों को गिनाते हुए सक्सेना ने कहा कि संधि के अभाव में हिंदुस्तान पर किशनगंगा जलाशय और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी नदियों पर अन्य परियोजनाओं के जलाशय ‘फ्लशिंग’ पर प्रतिबंधों का पालन करने का कोई दायित्व नहीं है. सिंधु जल संधि वर्तमान में इस पर रोक लगाती है. जलाशय ‘फ्लशिंग’ एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल जलाशयों में गाद को प्रबंधित करने के लिए किया जाता है. इसमें जमा हुए गाद को बाहर निकाला जाता है. इसमें जलाशय से उच्च जल प्रवाह को छोड़ना भी शामिल है. पाकिस्तान में बुवाई के समय होगा नुकसान ‘फ्लशिंग’ से हिंदुस्तान को अपने जलाशय से गाद निकालने में मदद मिल सकती है, लेकिन फिर पूरे जलाशय को भरने में कई दिन लग सकते हैं. संधि के अनुसार, ‘फ्लशिंग’ के बाद जलाशय को भरने का काम अगस्त में किया जाना चाहिए, खासकर मानसून के समय. लेकिन संधि के स्थगित होने के कारण, यह कभी भी किया जा सकता है. पाकिस्तान में बुवाई का मौसम शुरू होने पर ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है, खासकर तब जब पाकिस्तान में पंजाब का एक बड़ा हिस्सा सिंचाई के लिए सिंधु और उसकी सहायक नदियों पर निर्भर है. The post Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी प्रशासन ने दी बड़ी चोट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बच्चों का स्कूल में नामांकन व ठहराव बड़ी चुनौती : डीसी

Dhanbad News: स्कूल रूआर-2025 को लेकर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि जिले के 5 से 18 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षित करना, विद्यालयों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा ड्रॉप आउट कम करना स्कूल रूआर 2025 का उद्देश्य है. स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति और आठवीं से बच्चियों का ड्रॉप आउट चिंता का विषय है. हर साल अभियान चलने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में बच्चियां नामांकन से वंचित रह जा रही हैं. बच्चों व उनके अभिभावकों में जागरूकता लाने के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधि व अभिभावकों का योगदान तथा भागीदारी महत्वपूर्ण है. इसे चुनौती के रूप में लेना है. नामांकन की संख्या बढ़ी है, पर शत प्रतिशत नहीं : उन्होंने कहा कि जिले में नामांकन लेने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी आयी है, लेकिन आज भी शतप्रतिशत नामांकन नहीं हो पाया है. आठवीं के बाद बच्चियों के ड्रॉप आउट की संख्या अधिक है. बच्चों को किताब, बैग, जूते, ड्रैस, साइकिल, एमडीएम समेत अन्य सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. राज्य प्रशासन ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना भी शुरू की है. स्कूल रूआर 2025 के तहत आगामी 10 मई तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष कुमार ने कार्यक्रम की महत्व एवं राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश व बच्चों के नामांकन आवश्यक क्यों है, इन सभी बिंदुओं से अवगत कराया. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार ने पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रदर्शित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने स्कूल रूआर 2025 अभियान के सफल बनाने में बीपीओ सीआरपी एवं बीआरपी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद चौधरी, झरिया विधायक के प्रतिनिधि केडी पांडेय, विभिन्न प्रखंड के बीडीओ सहित अन्य लोग मौजूद थे. छह से 14 वर्ष तक के 268 शिशु स्कूल से बाहर छह से 14 साल उम्र के आउट ऑफ स्कूल की बात करें तो 50 सेंटर में 268 शिशु हैं. सबसे अधिक झरिया के छह केंद्र में 57 शिशु हैं, बलियापुर के पांच सेंटर में 45, गोविंदपुर के 16 सेंटर में 44, बाघमारा के आठ सेंटर में 40, धनबाद के तीन सेंटर में 37, टुंडी के चार में 23, निरसा के तीन में आठ, केलियासोल के एक में छह, पूर्वी टुंडी के तीन में पांच व तोपचांची के एक के तीन है. 14 से 18 साल तक के 519 विद्यार्थी ड्रॉप आउट 14 साल से 18 साल के आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या 519 है. इसमें सबसे अधिक धनबाद के 97 हैं. इसमें गोविंदपुर के 69, बलियापुर के 64, टुंडी के 49, बाघमारा के 41, निरसा के 39, एग्यारकुंड के 37, झरिया के 36, केलियासोल के 32, पूर्वी टुंडी के 30, तोपचांची के 25 विद्यार्थी शामिल है. नामांकन की स्थिति : प्राइमरी में 78.53, तो हायर सेकेंडरी में 67.58 प्रतिशत बालक व बालिका के अलग-अलग आंकड़ों पर गौर करें तो नामांकन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. इसमें सुधार की दिशा में काम हो रहा है. आंकड़ों के अनुसार कक्षाओं में नामांकन के दौरान शिशु पढ़ाई छोड़ते हैं. सबसे खराब स्थिति हायर सेकेंडरी में होती है. प्राइमरी : बालक के 80.67 प्रतिशत व बालिका का 76.26 प्रतिशत है. कुल 78.53 प्रतिशत है. अपर प्राइमरी: बालक के 83.10 और बालिका के 79.09 है. कुल नामांकन 81.13 प्रतिशत है. सेकेंडरी : बालक 72.87 व बालिका का 69.35 प्रतिशत है. जिले में कुल नामांकन का प्रतिशत 71.14 है. हायर सेकेंडरी : बालक 69.22 और बालिका के नामांकन का प्रतिशत 65.88 प्रतिशत है. इसका कुल प्रतिशत 67.58 है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बच्चों का स्कूल में नामांकन व ठहराव बड़ी चुनौती : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में नये सत्र से सात नये कोर्स शुरू होंगे

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एकेडमिक वर्ष 2025-26 से सात नये कोर्स शुरू हो रहे हैं. शुरू होने वाले नये कोर्सस में बीटेक के पांच वर्षीय दो कोर्स व एमटेक प्रोग्राम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार नये कोर्स शुरू समेत कुल सात प्रोग्राम शुरू हो रहे हैं. सातवें प्रोग्राम के तहत आइआइटी आइएसएम ने आइआइएम मुंबई के साथ मिलकर एकीकृत बीटेक-एमबीए कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक और लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एमबीए डिग्री का संयोजन किया गया है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम प्रारंभ में आइआइटी (आइएसएम) धनबाद और आइआइएम मुंबई के मुंबई परिसर में संचालित होगा. 60 छात्रों की क्षमता वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी इंजीनियरिंग शिक्षा और प्रबंधन प्रशिक्षण के बीच की खाई को पाटना है. यह पहल वैश्विक स्तर पर विकसित हो रहे माइनिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के अनुरूप नई पीढ़ी के पेशेवरों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दो बीएस-एमएस प्रोग्राम संस्थान ने दो पांच वर्षीय एकीकृत बीएस-एमएस कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. इसमें बीएस-एमएस फिजिक्स और बीएस एमएस कमेस्ट्री शुरू किया जा रहा है. बीएस-एमएस फिजिक्स कोर्स छात्रों को गहन सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा. इसमें प्रवेश जेइइ (एडवांस्ड) परीक्षा के माध्यम से होगा. इस कोर्स में क्वांटम मैकेनिक्स, ठोस अवस्था भौतिकी, इलेक्ट्रोडायनामिक्स, लेजर भौतिकी जैसे विषय शामिल हैं, साथ ही छात्रों को शोध और उद्योग से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे. इसके अलावा, कमेस्ट्री विभाग ने भी एक अभिनव बीएस-एमएस एकीकृत कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है. यह कार्यक्रम चार साल के स्नातक अध्ययन और एक वर्ष के स्नातकोत्तर विशेषीकरण के साथ तैयार किया गया है. इच्छुक छात्र चार वर्षों के बाद बीएस की डिग्री लेकर भी बाहर जा सकते हैं. कोर्स में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुसंधान परियोजनाएं और उद्योग से इंटर्नशिप के अवसर शामिल हैं. सिविल इंजीनियरिंग विभाग चार एमटेक कोर्स शुरू कर रहा हैआइआइटी आइएसएम का सिविल इंजीनियरिंग विभाग सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में चार नये एमटेक कार्यक्रम शुरू शुरू कर रहा है. इन कोर्स में नामांकन प्रक्रिया जारी है. सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों में एमटेक कोर्स शुरू किया गया है इनमें स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, जल संसाधन इंजीनियरिंग और परिवहन इंजीनियरिंग शामिल हैं. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को उद्योग-उन्मुख तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान कौशल प्रदान करना है. प्रवेश गेट परीक्षा के माध्यम से लिया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में नये सत्र से सात नये कोर्स शुरू होंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बरमसिया में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad News: धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शनि मंदिर के निकट रहने वाले अनूप सिंह उर्फ बिट्टू की पुत्री प्रिया कुमारी (15) ने बुधवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों की सूचना पर धनसार थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. गुरुवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के पिता चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करते हैं. यहां परिवार किराये के मकान में रहता है. बुधवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद प्रिया अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर के मां ने उसे आवाज दिया तो उसने दरवाजा नहीं खोला. बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि प्रिया फंदे से झूल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बरमसिया में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीसीसीएल अधिकारियों से मारपीट, मामला दर्ज

Dhanbad News: कुसुंडा रेलवे फाटक के पास विभागीय कार्यों के लिए मापी करने गये कुसुंडा एरिया के असैनिक विभाग की टीम पर मंगलवार शाम चार बजे 15-20 स्थानीय युवकों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान एरिया सिविल इंजीनियर अमिया आभास सहित सिविल विभाग के रोहित कुमार (एमटी), सुरेंद्र कुमार (ईए), शुभम कुमार (एएम सिविल), दो ओवरसियर मनीष दास व शंकर महतो, प्रशिक्षु राजाराम मुर्मू की पिटाई की और दो महंगे मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में कुसुंडा एरिया प्रबंधन की ओर से बुधवार को एजीएम हाफिजुल कुरैशी ने केंदुआडीह थाना में मामला दर्ज कराया. इस घटना में घायल एरिया सिविल इंजीनियर अमिया आभास व रोहित कुमार को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की लिखित शिकायत असैनिक विभाग की ओर से कुसुंडा जीएम से की गयी है. बुधवार को बीसीसीएल मुख्यालय से जीएम सिविल अशोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारी कुसुंडा एरिया पहुंचे और कुसुंडा जीएम प्रणव दास से मिलकर जानकारी ली. पीड़ित अन्य अधिकारियों से भी बात की. इधर सीएमओएआइ अध्यक्ष एके सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना का विरोध जताया है. अधिकारियों ने जिले के वरीय अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही है. मामले में केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि छापेमारी के क्रम में दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीसीसीएल अधिकारियों से मारपीट, मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आरएस मोर कॉलेज को वैकल्पिक स्थल के रूप में देख रहा विश्वविद्यालय

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन अपने दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए गोविंदपुर स्थित आरएस मोर कॉलेज को वैकल्पिक कार्यक्रम स्थल के रूप में देख रहा है. खराब मौसम की आशंका को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन इस विकल्प पर विचार कर रहा है. विश्वविद्यालय मई महीने में दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारी कर रहा है. अधिकारियों के अनुसार, मई में अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना रहती है, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में पंडाल के अंदर कार्यक्रम आयोजित करना कठिन हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए आरएस मोर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है. इस ऑडिटोरियम में एक साथ लगभग 700 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा है. हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. मई में बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी मई महीने में किया जा सकता है. प्रतिमा स्थल पूरी तरह तैयार है और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों से समय निर्धारित करने के प्रयास में जुटा है. फर्नीचर कमेटी की बैठक विवि में बुधवार को फर्नीचर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इस छह सदस्यीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता सीसीडीसी डॉ आरके तिवारी ने की. बैठक में रजिस्ट्रार डॉ डीके. सिंह, विकास पदाधिकारी डॉ संजय सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ रिजवान अहमद, डॉ डीके गिरि और संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ गौरी मुंडा शामिल हुए. बैठक में विश्वविद्यालय के मौजूदा फर्नीचर के प्रबंधन को लेकर चर्चा की गयी. गौरतलब है कि विवि को राज्य प्रशासन से नए फर्नीचर के साथ लैब और लाइब्रेरी के लिए 77 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है. इसकी आपूर्ति जल्द शुरू होने वाली है. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन पुराने फर्नीचर के उपयोग को लेकर मंथन कर रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आरएस मोर कॉलेज को वैकल्पिक स्थल के रूप में देख रहा विश्वविद्यालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अंचल कार्यालयों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को मूल अंचल में लौटने का निर्देश

Dhanbad News: जिले में लंबित राजस्व मामलों को लेकर बुधवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट, एनजीडीआरएस पोर्टल, अंचलों सहित अन्य विभागों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने पाया कि म्यूटेशन के अधिकतर मामले राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हलका स्तर पर लंबित हैं. इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि दूसरे अंचलों में प्रतिनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए और उन्हें उनके मूल अंचल में वापस भेजा जाए. आगे से ऐसे कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाएगा. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की विस्तृत सूची अंचल स्तर से उपलब्ध करायी जाए, जिससे उनकी समीक्षा कर संबंधित अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मियों पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके. म्यूटेशन मामलों को लेकर उपायुक्त ने एक नई पहल की भी घोषणा की, जिसके तहत अस्वीकृत या लंबित मामलों में आवेदकों व अंचल अधिकारियों की आमने-सामने बैठक कराई जाएगी. इसमें अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि म्यूटेशन क्यों लंबित है. बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, प्रशासनी अधिवक्ता अमरेन्द्र सहाय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अंचल कार्यालयों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को मूल अंचल में लौटने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top