Hot News

April 24, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पैनल निर्माण शुरू

धनबाद. सदर अस्पताल धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त व व्यवस्थित बनाने के लिए झारखंड प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अधिकतम क्लेम की राशि प्राप्त कर अस्पताल प्रबंधन को इंडियन पब्लिक हेल्थ मानक के अनुरूप बेहतर बनाने की पहल की गयी है. इसके तहत सदर अस्पताल धनबाद में विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा कंसल्टेंट के रूप में उपलब्ध कराने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (इओआइ) आमंत्रित की गयी है. यह प्रक्रिया सतत (रोलिंग बेसिस) पर जारी रहेगी. इच्छुक व योग्य चिकित्सक कभी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू हर माह की पहले रविवार को सदर अस्पताल में लिया लाएगा. आवश्यकता के अनुसार ली जायेगी डॉक्टरों की सेवा इसके तहत विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा कंसल्टेंट के रूप में लेने के लिए पैनल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. चयनित चिकित्सकों से आवश्यकता अनुसार सेवाएं ली जाएंगी, जिसके लिए चयन समिति पैनल को अनुमोदित करेगी. कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिसिन, ईएनटी और एनेस्थेटिस्ट जैसे विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे. इनके लिए योग्यता एमबीबीएस, एमडी, एमएस व डीएनबी रखा गया है. वहीं अति विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए डीएम, एमसीएच व डीएनबी निर्धारित किया गया है. चिकित्सकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. विशेषज्ञ डॉक्टरों को 300 रुपये प्रति मरीज का होगा भुगताननियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों को 300 रुपये प्रति मरीज के हिसाब से तथा अति विशेषज्ञ चिकित्सकों को 500 रुपये प्रति मरीज पारिश्रमिक देय होगा, परंतु यह राशि अधिकतम चार लाख रुपये प्रति माह होगी. यह राशि राज्य प्रशासन द्वारा समय-समय पर संशोधित की जा सकती है. सलाहकार चिकित्सकों की सेवाओं का मूल्यांकन उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर नियमित रूप से किया जाएगा. यदि किसी चिकित्सक का प्रदर्शन असंतोषजनक मिला, तो उसे उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पैनल निर्माण शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बरात लेकर जा रही बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, दो की मौत

धनबाद. बेकारबांध के पास बुधवार की सुबह पुरुलिया से बरात लेकर टुंडी लौट रही नीतू डिलक्स नामक बस (जेएच 10एच 2605) और बाइक की टक्कर हो गयी. तेज रफ्तार बस से कुचले जाने से बाइक पर सवार नगर निगम के दो आउटसोर्सिंग कर्मियों की मौत हो गयी, तो तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बस का चालक और सभी सवार उतर कर भाग गये. अहले सुबह हुई इस घटना में बाद उग्र लोगों ने सड़क जाम कर दी. आक्रोशित लोगों ने आग जला कर लगभग पांच घंटे तक जाम रखा. इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही, वहीं स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई. कई स्कूली वाहन भी उस इलाके में नहीं जा पाये. बाद में पीड़ित परिजनों को मुआवजा व पत्नी को नौकरी देने के आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका. जिस बस से दुर्घटना हुई वह बरवाअड्डा के छोटाजमुआ तिलैया निवासी शंभुनाथ महतो के नाम से रजिस्टर्ड है. मृतकों में धनसार थाना क्षेत्र के बेरा एरिया निवासी अगनु भुइयां के पुत्र बजरंगी भुइयां व उसका साथी जेलगोरा चार नंबर निवासी राज कुमार हाड़ी का पुत्र विक्की हाड़ी शामिल हैं. वहीं बस्ताकोला गौशाला रोड निवासी मोही भुइयां का पुत्र फूलेश्वर भुईयां घायल है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बजरंगी भुइयां की मौत हो गयी. दूसरे सवार विक्की हाड़ी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी, वहीं तीसरा सवार फूलेश्वर भुइयां का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जाम के दौरान पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. नगर निगम में ड्यूटी पर जा रहे थे तीनों मृतकों के मित्र मुन्ना पासी ने बताया कि तीनों नगर निगम की आउटसोर्सिंग कंपनी रेमकी के स्टॉफ हैं. सुबह में लगभग साढ़े छह बजे एक बाइक पर सवार होकर तीनों ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इस दौरान बेकारबांध के पास उक्त बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस चालक ने बस लेकर भागने की कोशिश की. इस क्रम में बस पूजा टॉकीज के पास पहुंची, तो बाइक उसके चक्के में फंस गयी. इस वजह से बस छोड़ कर चालक फरार हो गया. लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल भेजा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बरात लेकर जा रही बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News:लंबित म्यूटेशन मामलों में सीओ को बतानी होगी देरी की वजह

धनबाद. जिले में लंबित राजस्व मामलों को लेकर बुधवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट, एनजीडीआरएस पोर्टल, अंचलों सहित अन्य विभागों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने पाया कि म्यूटेशन के अधिकतर मामले राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हलका स्तर पर लंबित हैं. इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि दूसरे अंचलों में प्रतिनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए और उन्हें उनके मूल अंचल में वापस भेजा जाए. आगे से ऐसे कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाएगा. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की विस्तृत सूची अंचल स्तर से उपलब्ध करायी जाए, जिससे उनकी समीक्षा कर संबंधित अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मियों पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके. म्यूटेशन मामलों को लेकर उपायुक्त ने एक नई पहल की भी घोषणा की, जिसके तहत अस्वीकृत या लंबित मामलों में आवेदकों व अंचल अधिकारियों की आमने-सामने बैठक कराई जाएगी. इसमें अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि म्यूटेशन क्यों लंबित है. बैठक में अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, प्रशासनी अधिवक्ता अमरेन्द्र सहाय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News:लंबित म्यूटेशन मामलों में सीओ को बतानी होगी देरी की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: विस पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति पहुंची गिरिडीह, की समीक्षा

समिति के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने पर्यावरण एवं प्रदूषण से संबंधित कई विषयों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की. साथ ही साथ इस दिशा में उठाये गये कदम की जानकारी ली गयी. अधिकारियों को दिये कई निर्देश समिति ने अधिकारियों को कई नर्देश भी दिये. बैठक में सिसई के विधायक जिग्गा सुशरण होरो, पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएफओ मनीष तिवारी, नगर प्रशासक प्रशांत लायक समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: विस पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति पहुंची गिरिडीह, की समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: चास नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनेंगे 1400 नये आवास

संतोष कुमार, चास, चास नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 1400 नये प्रधानमंत्री आवास का निर्माण होगा. प्रत्येक नये आवास निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये विभाग की ओर से स्वीकृति किया गया है. सितंबर 2024 के पूर्व से चास नगर निगम क्षेत्र में रहने लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. जरूरतमंद लाभुकों आवास योजना का लाभ लेने के अपना जमीन होना अनिवार्य है. निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड से 528 नये लाभुकों ने आवास योजना के लिए निगम कार्यालय में आवेदन दिया है. निगम के संबंधित पदाधिकारियों ने कागजात जांच कर 332 लाभुकों का चयन कर विभाग में स्वीकृति के लिए भेज दिया है और अन्य लाभुकों के कागजात की जांच चल रही है. कालापत्थर में बने प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन में होगा गृहप्रवेश चास प्रखंड क्षेत्र के कालापत्थर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन के तहत लाभुकों के लिए आवास बनना है, जिसमें 480 आवास का कंस्ट्रक्शन कार्य हो चुका है. साथ ही 160 आवास पूरी तरह पूर्ण हो गया है. 30 लाभुकों ने आवास के लिए पूरा पैसा जमा किया है. पूर्ण राशि जमा करने वाले लाभुकों को निगम प्रशासन गृह प्रवेश कराने की तैयारी कर रही है, लेकिन वर्तमान में सभी लाभुक का गृहप्रवेश कराना संभव नहीं है. लाभुकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा 12 बोरिंग करायी गयी थी, जिसमें से सिर्फ दो ही बोरिंग से पानी निकला. दो बोरिंग से 480 आवास के लोगों का प्यास बुझना मुश्किल है. इसलिए पेयजलापूर्ति योजना का पाइपलाइन आवास योजना तक बिछाया जायेगा. इसके लिए निगम प्रशासन ने डीपीआर तैयार कर रही है. पेयजलापूर्ति का पानी पहुंचने के बाद ही सभी लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा. पूरे चास निगम क्षेत्र के वार्ड एक से 35 तक में 6558 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाना है, जिसमें 5520 आवास पूर्ण हो चुका है. बाकी आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. समय से पहले पूरा किया जायेगा टारगेट चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि जरूरतमंद लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के सभी वार्ड में कैंप लगाया जायेगा. निगम क्षेत्र के पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता योजना का लाभ दिलाने में लोगों की मदद करें. निगम प्रशासन समय से पहले टारगेट को पूरा करने में लगा हुआ है. अभी तक 500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: चास नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनेंगे 1400 नये आवास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: चार साल पहले नाबालिग को भगाकर लाया था, बांका पुलिस ने गिरिडीह से किया बरामद

मंगलवार की देर रात बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लड़की और उसके प्रेमी शशि कुमार को हिरासत में लिया और बांका ले गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में बांका जिला की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी शशि कुमार लेकर फरार हो गया था. लड़की के परिजन ने बांका में दर्ज कराया था मामला आरोपी शशि गिरिडीह जिले के मोहनपुर का निवासी है. लड़की के परिजनों ने उस समय बांका के संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया था. काफी प्रयास के बावजूद लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. चार सालों तक चली खोजबीन के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बांका पुलिस को सूचना मिली कि लड़की गिरिडीह में है. इसके बाद बांका पुलिस गिरिडीह पहुंची और स्थानीय मुफस्सिल थाना की मदद से छापेमारी कर दोनों को बरामद किया. 15 दिन पहले एक बच्ची भी हुई है बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. वर्तमान में लड़की की उम्र 19 वर्ष हो चुकी है. 15 दिन पहले ही दोनों की एक बच्ची भी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई बांका पुलिस द्वारा की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: चार साल पहले नाबालिग को भगाकर लाया था, बांका पुलिस ने गिरिडीह से किया बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: चोरी की चार बाइक बरामद, छह गिरफ्तार

बोकारो, हरला थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को बाइक चोरी के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार कर गैंग का पर्दाफाश किया. गिरफ्तार चार युवक पहले बाइक चोरी की घटना को नकारते रहे. जैसे ही पांचवां गिरफ्त में आया. सभी ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल ली. इसके बाद छठे की इंट्री हो गयी. छठा एक कबाड़ी दुकान में मुंशी का काम करता है, जो बाइक को काटकर जहां-तहां बेच देता था. सबकी निशानदेही पर विभिन्न कंपनी के चार बाइक बरामद किया गया है, जबकि कई बाइक कटी अवस्था में बरामद हुई है. पुलिस ने छह की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. बुधवार को ये जानकारी हरला थाना में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकारों को दी. टीम का गठन कर की गयी कार्रवाई सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 22 अप्रैल को सेक्टर नौ के रहनेवाले प्रशांत कुमार ने बाइक चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. इसके उद्भेदन के लिए एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम में हरला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, पुअनि अमरजीत कुमार, सुनील कुमार सिंह, धन्नंजय कुमार, सुरेश यादव, सअनि उमेश कुमार, आरक्षी रंजीत कुछ रवानी, नरेश मंडल, अलाउद्दीन, चालक मुनसार अहमद को शामिल किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ बसंती मोड़ से बाइक चोरी के आरोपी दिल पसंद राय, फिरोज अंसारी, मनीष सिंह को पकड़ा गया. पूछताछ व निशानदेही पर रइसुद्दीन सैफी उर्फ रईस खान उर्फ रईस शेख व सैफी अहमद उर्फ मोहम्मद सुंदर अली के सेक्टर नौ स्थित आवास में छापेमारी की गयी. इसके बाद अन्य सभी आरोपी व कबाड़ी दुकान के मुंशी को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों का है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तों में दिल पसंद राय (23 वर्ष) हरला थाना क्षेत्र के धनगड़ी निवासी पर हरला थाना, जरीडीह थाना व नवाडीह थाना में कांड दर्ज है. फिरोज अंसारी उर्फ फिरोज मोहम्मद (21 वर्ष) हरला थाना क्षेत्र के नेपाली पाड़ा कुम्हार चौक का रहनेवाला है. मूल रूप से बिहार के सिवान जिला के मकदुमपुर थाना स्थित मकदुमपुर निवासी है. इस पर हरला थाना, सेक्टर चार थाना व बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज है. मनीष सिंह (25 वर्ष) बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3/इ आवास संख्या 553 का रहने वाला है. मूलरूप से बिहार के छपरा जिला के रसुलपुर थाना स्थित अतरसन गांव का रहनेवाला है. इस पर सेक्टर चार थाना में दो व व चास मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज है. रइसुद्दीन सैफी उर्फ रईस खान उर्फ रइस शेख (32 वर्ष) चास थाना क्षेत्र के हाजीनगर का रहनेवाला है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला के हसनपुर थाना स्थित बुरावली का रहनेवाला है. इस पर हरला थाना में मामला दर्ज है. सैफी अहमद उर्फ मोहम्मद सुंदर अली (25 वर्ष) हरला थाना क्षेत्र के कुम्हार चौक पानी टंकी निवासी है. मूल रूप से बिहार के सिवान जिला के बसंतपुर थाना स्थित सामपुर निवासी है. इस पर हरला थाना में मामला दर्ज है. ब्रजकिशोर सिंह (58 वर्ष) बालीडीह थाना क्षेत्र के सिवनडीह का रहनेवाला है. स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी जिला के खाना अरेराज गांव का निवासी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: चोरी की चार बाइक बरामद, छह गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट

परिजनों के अनुसार, वीणा की जमीन पर कुछ स्थानीय लोग जबरन कब्जा करना चाह रहे थे. इस संबंध में वीणा ने पहले ही थाना और अंचल कार्यालय में आवेदन दे चुकी है. विवादित भूमि पर निषेधाज्ञा भी लागू है. कई बार पंचायत का हुआ आयोजन मामला सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर कई बार बैठक भी हो चुकी है. इसके बावजूद बुधवार सुबह जब वीणा ने जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गयी. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: जमीन विवाद को लेकर स्त्री के साथ मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: ढाई साल बाद गिरफ्त में आया चालक, ट्रक का फर्जी नंबर देकर गायब कर दिया था माल

बोकारो, वाहन का फर्जी नंबर का उपयोग कर माल को दूसरी जगह बेचने के एक मामले में बुधवार को बालीडीह पुलिस को सफलता मिली. मामले में चालक को राजस्थान से पकड़ा गया, जबकि उसकी निशानदेही पर ट्रक को चाइबासा से बरामद किया गया. चालक को पकड़ने वाली टीम में बालीडीह थाना के पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, आरक्षी सौरभ कुमार सिंह, आरक्षी सुनिल कुमार सिंह शामिल थे. ये जानकारी बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को दी. 28 जुलाई 2023 का है मामला इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मामला 28 जुलाई 2023 का है. धनबाद के बड़ा जमुआ निवासी संतोष कुमार महतो ने बालीडीह थाना में एक मामला दर्ज कराया था. दर्ज मामले में कहा था कि राजस्थान के भरतपुर टेहकमान निवासी शामेदीन ने अपने वाहन का गलत नंबर सहित अन्य गलत कागजात देकर बालीडीह के शिवप्रिया इस्पात उद्योग से 16 लाख 61 हजार 537 रुपये का 34.940 मिट्रिक टन एमएस इंगट लेकर कृष्णा स्टील ट्रेडिंग कंपनी चोपंकी इंडस्ट्रियल एरिया भीवाड़ी राजस्थान पहुंचाना था. प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की गयी छानबीन श्री सिंह ने बताया कि चालक ने माल नहीं पहुंचाकर मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया. माल कहीं दूसरे जगह बेच दिया. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की गयी. टेक्निकल टीम को लगाया गया. पता चला कि आरोपी का नाम बिलाल है. इसके बाद आरोपी चालक बिलाल (हरियाणा के सिंगार निवासी) को राजस्थान के जुरहेरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर ट्रक (आरजे 14 जीएच 5015) को चाइबासा के झीकपानी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अनुसंधान के कम में पहले एक कार जब्त की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: ढाई साल बाद गिरफ्त में आया चालक, ट्रक का फर्जी नंबर देकर गायब कर दिया था माल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: रानीडीह में बगीचे में लगी आग, कई पेड़ झुलसे

बगीचा रानीडीह के निवासी नारायण सिंह, अर्जुन सिंह और रवींद्र सिंह का है. आग लगने की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आम के साथ कई पेड़ों को नुकसान बगीचे में आम, जलेबी, कटहल, महुआ सहित अन्य पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के अनुसार बगीचे में कई पेड़ काटकर रखे गए थे. साथ ही सूखे पत्तों के कारण आग ने तेजी से फैली. आशंका जतायी जा रही है कि तेज धूप से आग लगी. बिजली के तार से आग लगने की आशंका हालांकि, बगीचे के मालिकों का कहना है कि आग लगने का कारण वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार हो सकती है. घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: रानीडीह में बगीचे में लगी आग, कई पेड़ झुलसे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top