Hot News

April 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्री में स्मार्टफोन की बैटरी बदलने का बेहतरीन मौका! इन यूजर्स के लिए Google लेकर आया धमाका ऑफर, चेक करें डिटेल्स

अगर आप गूगल का स्मार्टफोन यूज करते हैं और आपके स्मार्टफोन की बैटरी फूल गई है तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, अब आप आसानी से फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं और वो भी फ्री में. जी हां, Google अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर लेकर आया है. ऐसे में जिस भी Google स्मार्टफोन यूजर के फोन की बैटरी पूरी तरह से फूल गई है वे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. गूगल सर्विस सेंटर जाकर फ्री में अपने फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि Google के इस ऑफर का फायदा हिंदुस्तानीय यूजर्स भी उठा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Apple ने चीन को कहा बाय-बाय, अमेरिका में बिकने वाले सभी iphone बनेंगे अब हिंदुस्तान में ये यूजर उठा सकते हैं ऑफर का लाभ Google का फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा सिर्फ Google Pixel 7a यूजर्स को ही मिलेगा. यानी की ऐसे यूजर्स जिनके पास Google Pixel 7a है. लेकिन उनके फोन की बैटरी खराब हो गई है या फिर बुरी तरह से फूल गई है. ये यूजर्स आसानी से गूगल के फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें बस गूगल सर्विस सेंटर जाना होगा. इसके अलावा अगर आपके फोन की बैटरी में बैकअप या फिर बैटरी से जुड़ी कोई और समस्या है तो फिर आपको पहले सर्विस सेंटर में इस बात को प्रूफ करना होगा. प्रूफ के लिए आप स्मार्टफोन की बैटरी के यूसेज से जुड़े स्क्रीनशॉट्स लेकर जा सकते हैं ताकि सर्विस सेंटर एजेंट्स आपकी समस्या को सही तरीके से समझ सकें. ध्यान रहे कि, गूगल के इस ऑफर का फायदा सिर्फ वही यूजर्स ले सकते हैं जिनकी बैटरी खराब है. अगर आपके फोन की बैटरी सही सलामत है तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते हैं. ऑफर के बारे में ऐसे करें चेक इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप योग्य हैं या नहीं इस बात की जानकारी आप गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज के जरिए लगा सकते हैं. दरअसल, गूगल ने इस ऑफर के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म तैयार किया है. इस फॉर्म में आप अपने स्मार्टफोन से जुड़े डिटेल्स भर कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका Pixel 7a गूगल के इस ऑफर के तहत आ रहा है या नहीं. इसके अलावा आप गूगल के सर्विस सेंटर में जाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं. अगर आपकी बैटरी सही है तो फिर आपको इस ऑफर का लाभ भी नहीं मिलेगा. वहीं, Google थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के जरिए हिंदुस्तानीय यूजर्स को सर्विस उपलब्ध कराता है. ऐसे में अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाह रहे हैं लेकिन सर्विस सेंटर में इस तरह के ऑफर न होने की बात अगर कही जा रही है, तो फिर आप उनके साथ गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज का लिंक शेयर कर सकते हैं. इस पेज में गूगल ने ऑफर से जुड़ी सभी जानकारी दी है. जिसके बाद आपको ऑफर का लाभ मिल जाएगा. यह भी पढ़ें: iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट The post फ्री में स्मार्टफोन की बैटरी बदलने का बेहतरीन मौका! इन यूजर्स के लिए Google लेकर आया धमाका ऑफर, चेक करें डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Rain Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड के तीन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां गरज के साथ बारिश होनेवाली है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ये तीन जिले बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि सावधान रहें. मौसम पूर्वानुमान The post Jharkhand Rain Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश, वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Polka Dot Saree Designs: स्टाइल में जोड़ें रेट्रो का तड़का- बॉलीवुड से इंस्पायर्ड पोल्का डॉट साड़ी डिजाइन्स

Polka Dot Saree Designs: फैशन बदलता रहता है लेकिन कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी खास बन जाते हैं. पोल्का डॉट्स उन्हीं में से एक हैं. बॉलीवुड ने कई बार पोल्का डॉट्स को अपने ग्लैमरस अंदाज में पेश किया है. चाहे वह पुराने जमाने की अभिनेत्रियां हों या आज की टॉप स्टार्स, पोल्का डॉट साड़ियों का जादू हर दौर में बरकरार रहा है. Polka Dot Saree Designs | Priyanka Chopra Polka Dot Saree Look: प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट एंड रेड पोल्का डॉट साड़ी लुक प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान सफेद साड़ी पर लाल पोल्का डॉट्स वाला लुक अपनाया था. इस क्लासिक कॉम्बिनेशन ने उन्हें रेट्रो क्वीन बना दिया. हल्के मेकअप, खुले बाल और सिंपल ज्वेलरी के साथ यह लुक बेहद एलिगेंट लगता है. आप भी समर पार्टी या डे आउट के लिए इस स्टाइल को अपनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं. Hansika Motwani Polka Dot Saree: हंसिका मोटवानी पोल्का डॉट साड़ी स्टाइल Hansika Motwani का यलो बेस पर व्हाइट और ब्लैक पोल्का डॉट्स वाला लुक यंग और फन वाइब्स देता है. यह डिजाइन समर वेडिंग या फ्रेंड्स गेट-टुगेदर के लिए बेस्ट चॉइस है. यलो रंग में पॉजिटिव एनर्जी और ब्लैक-व्हाइट डॉट्स के साथ स्टाइलिश ट्विस्ट भी नजर आता है. इस तरह की साड़ी के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और पेस्टल शेड मेकअप को चुन सकती हैं. Polka dot saree designs Shilpa Shetty Polka Dot Saree: शिल्पा शेट्टी का वाइट एंड ब्लैक पोल्का डॉट क्लासिक लुक शिल्पा शेट्टी का स्टाइल हमेशा ऑन पॉइंट रहता है. उन्होंने व्हाइट बेस और ब्लैक पोल्का डॉट्स वाली खूबसूरत साड़ी पहनकर क्लासिक रेट्रो फील को रीक्रिएट किया था. अगर आप किसी फॉर्मल पार्टी या ऑफिस फंक्शन के लिए स्टाइलिश और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी का यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट है. स्लीक बन हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स इस लुक को और भी खास बना देते हैं. Polka Dot Cotton Saree Styling Tips: समर के लिए कॉटन पोल्का डॉट साड़ी Polka dot cotton saree styling tips गर्मियों के मौसम में अगर आप कुछ हल्का, कंफर्टेबल और फिर भी ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो कॉटन फैब्रिक में Polka Dot Saree एक शानदार विकल्प है. हल्के रंगों जैसे पेस्टल येलो, बेबी पिंक या स्काई ब्लू बेस पर छोटे या बड़े पोल्का डॉट्स वाली साड़ी गर्मी में स्टाइलिश दिखने का सबसे अच्छा तरीका है. इसे आप डेली वियर से लेकर ऑफिस लुक तक में आसानी से कैरी कर सकती हैं. Also Read: Trendy Floral Saree Look: कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती ये ट्रेंडी फ्लोरल साड़ियां Retro Style Polka Dot Saree | Classic Polka Dot Saree Styles: स्मॉल डॉट साड़ी का एलिगेंट अंदाज Retro style polka dot saree | classic polka dot saree styles अगर आपको बहुत बड़े डॉट्स पसंद नहीं हैं, तो छोटे पोल्का डॉट्स वाली साड़ियां आपके लिए बेस्ट हैं. स्मॉल डॉट्स वाली साड़ी में बहुत ही एलिगेंट और सोबर लुक आता है. यह डिज़ाइन सिम्पल पार्टीज़, कॉलेज फंक्शन या फॉर्मल मीटिंग्स के लिए एकदम परफेक्ट है. छोटे डॉट्स वाली साड़ी के साथ आप लाइट जूलरी और न्यूड मेकअप लुक को चुन सकती हैं. Polka Dot Saree Styles हर दौर की फेवरेट रही हैं और बॉलीवुड ने इन्हें हमेशा खास अंदाज में पेश किया है. प्रियंका चोपड़ा, हंसिका मोटवानी और शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने समर वॉर्डरोब को स्टाइलिश बना सकती हैं. Also Read: Vidya Balan Saree Look: गर्मियों में भी लगेंगी कूल – देखें विद्या बालन के लेटेस्ट साड़ी लुक्स Also Read: Latest Leheriya Saree for Summer Season: गर्मियों में दिखना है फैशनेबल तो ट्राई करें लहरिया साड़ियों के ये ट्रेंडी ऑप्शन Also Read: Trending Glass Tissue Saree: बॉलीवुड से सोशल मीडिया तक छाई जरी ग्लास साड़ी – जानें इसकी खासियत The post Polka Dot Saree Designs: स्टाइल में जोड़ें रेट्रो का तड़का- बॉलीवुड से इंस्पायर्ड पोल्का डॉट साड़ी डिजाइन्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Banana Kheer Recipe: जब खीर में घुल जाए केले की मिठास, बनाएं लाजवाब बनाना खीर

Banana Kheer Recipe: अगर आप कुछ मीठा खाने का मन बना रहे हैं और चाहें कि वो झटपट भी तैयार हो जाए और स्वाद में भी खास हो, तो बनाना खीर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. केले से बनी यह खीर न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. यह हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है. खासतौर पर बच्चों को तो इसका मीठा और मलाईदार स्वाद बहुत भाता है. बनाना खीर बनाना भी बेहद आसान है. बस कुछ साधारण सामग्री चाहिए और कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है यह लाजवाब खीर. चाहे त्योहार का मौका हो या फिर कोई खास दिन, केले की खीर आपके हर मौके को मीठा और यादगार बना देगी. तो चलिए, जानते हैं की आप कैसे आसानी से और बहुत ही कम समय में ये स्वादिष्ट और हेल्दी खीर बना सकते हैं. सामग्री दूध – 2 कप मैश किया हुआ केला – 1 कप केले के स्लाइस – सजाने के लिए इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच केसर – 2 धागे गुड़ पाउडर – स्वादानुसार कटा हुआ नट्स – आधा कप (आपकी पसंद के अनुसार) ये भी पढ़ें: Easy and Healthy Breakfast Ideas: तेजी से भागती सुबहों के लिए परफेक्ट 3 सुपरफास्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन केले की खीर बनाने की विधि सबसे पहले कम आंच पर दूध को उबाल लें. इसके बाद इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें केसर, इलायची पाउडर और कटे हुए सूखे मेवे डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक केसर अपना सुंदर रंग छोड़ने लगे. जब केसर का रंग दूध में आने लगे तो एक बाउल में अच्छे से मैश किया हुआ केला लें और उसमें यह तैयार गर्म गाढ़ा दूध धीरे-धीरे मिलाएं. लास्ट में ऊपर से केले के स्लाइस से सजाएं और स्वादिष्ट बनाना खीर को ठंडी या हल्की गर्माहट के साथ सर्व करें. ये भी पढ़ें: Raw Mango Papad: झटपट बनाएं कच्चे आम से चटपटा पापड़, आसान है रेसिपी ये भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: मुंह में मिठास घोलने वाली नारियल की राबड़ी बनाएं, आसान है विधि The post Banana Kheer Recipe: जब खीर में घुल जाए केले की मिठास, बनाएं लाजवाब बनाना खीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ परोसें ये खास कढ़ी, बन जाएगा सबका फेवरेट

Kadhi Pakoda Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बना कोई भी पकवान खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. कढ़ी और चावल का मेल एक कंफर्टिंग फूड ऑप्शन है. गर्मी में इन दोनों का कांबिनेशन पेट के लिए भी अच्छा है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है. कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री पकोड़े बनाने के लिए बेसन- आधा कप  हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच  प्याज- 1 बारीक कटा हुआ   अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच   अजवाइन- आधा छोटा चम्मच  नमक- स्वादानुसार  लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई    तड़के के लिए तेल- 2-3 चम्मच  लाल मिर्च- 2  मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच  राई-आधा छोटा चम्मच हींग- चुटकीभर  करी पत्ता- 6-8 तड़के के लिए   कढ़ी के लिए सामग्री बेसन- आधा कप  पानी  दही- 1 कप  हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच  लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच   नमक- स्वादानुसार  रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि  यह भी पढ़ें: Dahi Puri Recipe: दही पूरी के चटपटे स्वाद का मजा लें घर पर, इस रेसिपी को करें फॉलो कढ़ी पकौड़ा बनाने की विधि  दही को अच्छे से पानी मिक्स कर के फेंट लें. इसके लिए एक बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें. अब इसमें बेसन और हल्दी को डालकर मिला दें. ध्यान रखें की कोई गुठलियां मिश्रण में न हो. अब इसमें लाल मिर्च का पाउडर और नमक को मिला दें . कढ़ी के लिए आप खट्टे दही का इस्तेमाल करें.  अब पकोड़े के लिए आप बेसन में नमक, बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च और पानी डालकर पकोड़े के लिए बैटर तैयार करें. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और पकोड़े को तलें जब तक ये करारे न हो जाएं. अब एक कढ़ाई में तेल डालें और इसमें राई, हींग, लाल मिर्च, मेथी दाना और करी पत्ता डालकर फ्राई करें. अब इसमें कढ़ी के मिश्रण को डाल दें और कम आंच पर इसे आधे घंटे तक चलाते रहें. इसे लगातार चलाते रहें. जब इसमें उबाल आ जाए और ये गाढ़ा हो जाए तो इसे उतार कर अलग कर दें. अब इसमें तैयार किये हुए पकोड़े को डाल दें और चावल के साथ आनंद लें. यह भी पढ़ें: Corn Sandwich Recipe: कुछ हल्का खाने का है मन तो बनाएं कॉर्न सैंडविच, स्वाद जो हर दिल को भाए                                                                                                           The post Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ परोसें ये खास कढ़ी, बन जाएगा सबका फेवरेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

औकात में आया पाकिस्तान, शरीफ बोले- पहलगाम अटैक की जांच में होंगे शामिल

Pakistan PM: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए गए हैं, जिसका असर अब पाकिस्तान पर होते दिख रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान देते हुए पहलगाम हमले की जांच में सहयोग करने की बात कही है. शहबाज शरीफ ने आज खैबर पख्तूनख्वा के काकुल में एक परेड को संबोधित किया था. यह पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेटों की पासिंग-आउट परेड थी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहलगाम में हुए हमले के बाद हिंदुस्तान द्वारा हम पर आरोप लगाना इस बात का उदाहरण है कि लगातार बिना सबूत के हमें निशाना बनाया जाता है. इस आरोप लगाने की नीति को अब पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है. इसलिए एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए पाकिस्तान किसी भी तरह की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है. सहयोग की बात करते हुए चेतावनी देने की कोशिश सहयोग कि बात करते हुए शहबाज शरीफ ने हिंदुस्तान को चेतावनी देने की कोशिश की. उन्होने सिंधु नदी समझौते के बारे बात करते हुए कहा की ‘पाकिस्तान में आने वाले पानी को मोड़ने और कम करने की कोशिश करने वालों को जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा’. ‘हमारे खिलाफ उठाए गए हर कदम का जवाब दिया जाएगा’- शहबाज शरीफ शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए हर एक कदम का जवाब वह देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि हम जवाब नहीं देंगे. हमारे देश में 240 मिलियन लोगों का घर है. हमारे सामने हमारी सुरक्षा के लिए बहादुर सशस्त्र बल हैं. यह संदेश सभी के लिए साफ हो जाना चाहिए. शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि भले ही शांति हमारे देश की प्राथमिकता है, लेकिन हम अपनी अखंडता और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं. पाकिस्तान के नेता का सिंधु नदी को लेकर विवादित बयान शहबाज शरीफ के बयान से पहले पाकिस्तान के एक नेता बिलावल भुट्टो ने सिंधु नदी के पास सखर में एक जनसंबोधन किया था. इस जनसंबोधन में उन्होंने सिंधु नदी का मुद्दा उठाया. भुट्टो ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी है. इस पर हमारा हक है. इस नदी में यह तो अब पानी बहेगा या तो उन लोगों का खून जो इस नदी में हमारी हिस्सेदारी खत्म करना चाहते हैं. सिंधु नदी समझौता किया है? सिंधु जल संधि को इंडस वाटर ट्रीटी भी कहा जाता है. यह हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच एक छह नदियों के जल के बंटवारे का समझौता है, जो कि 19 सितंबर 1960 को हुआ था. 1947 में आजादी मिलने के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों में ही पानी के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया था. ये सभी नदियां सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास और सतलज हिंदुस्तान और पाकिस्तान में बहती हैं. पाकिस्तान का आरोप था कि हिंदुस्तान इन नदियों पर बांध बनाकर पानी का दोहन करता है, जिससे उसके इलाके में पानी कम आता है और वहां सूखा जैसी स्थिति बनी रहती है. यह भी पढ़े: Trade War : ऐसा कैसे! अमेरिका और चीन की लड़ाई का फायदा यूपी को The post औकात में आया पाकिस्तान, शरीफ बोले- पहलगाम अटैक की जांच में होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, गंगा नदी का पानी बंद…”, सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर साधा निशाना

Nishikant Dubey : पहलगाम आतंकी हमले से हिंदुस्तान वासियों का खून खौला हुआ है. पाकिस्तान के साथ चल रहे बैर के बीच भाजपा नेता सह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है. पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिस्तान से”. बांग्लादेश के सलाहकार ने की आतंकी संगठन से मुलाकात सांसद ने इस ट्वीट के साथ एक अंग्रेजी वेबसाइट की समाचार का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है. इस स्क्रीनशॉट के साथ उन्होंने लिखा, “गंगाजल इन पापियों को?” निशिकांत दुबे ने जो रिपोर्ट साझा की है उस रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन के सलाहकार डॉ. आसिफ नजरूल ने हमले के एक दिन बाद ढाका में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर ऑपरेटिव इजहार से मुलाकात की थी. इससे ढाका शासन द्वारा हिंदुस्तान के खिलाफ उग्रवाद को संभावित समर्थन के बारे में चिंताएं पैदा होती हैं. इजहार का बांग्लादेश से आतंकी हमलों की साजिश रचने का भी इतिहास रहा है. उसके हिफाजत-ए-इस्लाम से भी संबंध हैं. गंगाजल इन पापियों को? pic.twitter.com/uZ4vAUNpun — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 26, 2025 झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें सांसद ने जवाहरलाल नेहरू पर कसा तंज सांसद निशिकांत दुबे ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर तंज कसा था. दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी प्रशासन द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले की तारीफ की थी और कहा था कि अब पाकिस्तान बिना पानी के मर जायेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेहरू 1960 में नोबेल पुरस्कार पाने की चाह में ‘सांप को भी पानी पिलाने’ के लिए तैयार हो गए थे. सॉंप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी,व्यास,चिनाब,सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया ।बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना… — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2025 सिंधु जल संधि हुई स्थगित पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई ‘सिंधु जल संधि’ को स्थगित कर दिया है. अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा भी तुरंत रद्द कर दिए गए. इसे भी पढ़ें Dream 11 ने बदल दी झारखंड के दर्जी की किस्मत, कभी मुश्किल से चलाता था गुजारा, अब यहां ढूंढ रहा नया आशियाना एक महीने में 30 सड़क दुर्घटनाएं और 22 लोगों की मौत, मार्च में वसूला गया 31.51 लाख रुपए जुर्माना Manki Munda Scholarship: मंईयां सम्मान योजना के अलावा भी झारखंड प्रशासन बेटियों के लिए चलाती है ये खास योजना, मिलते हैं 30 हजार रुपये The post “बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, गंगा नदी का पानी बंद…”, सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक

Anant Ambani: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 1 मई, 2025 से शुरू होकर पांच वर्षों तक रहेगा. कंपनी के निदेशक मंडल ने 25 अप्रैल, 2025 को आयोजित बैठक में मानव संसाधन (HR), नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया. हालांकि, उनकी नियुक्ति कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन होगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक बने अनंत अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. वह उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं. वह अपने भाई-बहनों में पहले हैं, जिन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज में पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के रूप में नामित किया गया है. यह नियुक्ति रिलायंस में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. अनंत अंबानी की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां अनंत अंबानी पहले से ही रिलायंस समूह के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अगस्त 2022 से ऊर्जा कारोबार के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में सदस्य के तौर पर शामिल हैं. मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक हैं. जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं. सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी सदस्य हैं.इन भूमिकाओं के जरिए अनंत रिलायंस के ऊर्जा, खुदरा, डिजिटल और सामाजिक विकास क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं. उत्तराधिकार योजना की दिशा में मजबूत कदम अगस्त 2023 में मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों (ईशा, आकाश और अनंत) को रिलायंस समूह के विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में शामिल किया था. आकाश अंबानी जून 2022 से जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं. ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल, ई-कॉमर्स और लक्जरी व्यवसायों का संचालन कर रही हैं. अनंत अंबानी समूह के नये ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: EPFO: नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर हुआ आसान, मंजूरी की झंझट खत्म, लाखों कर्मचारियों को राहत तीनों भाई-बहन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं, जो रिलायंस की डिजिटल और खुदरा संपत्तियों का संचालन करता है. अनंत की कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज में अगली पीढ़ी के नेतृत्व की स्पष्ट तैयारी का प्रतीक है. इसे भी पढ़ें: पटरी पर जल्द दौड़ेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में बनेंगी 80 गाड़ियों की बोगियां The post अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क! 

Chanakya Niti: चाणक्य ने शादीशुदा पुरुषों को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है, जिससे वे अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय और मजबूत बना सकें. चाणक्य का मानना था कि विवाह एक पवित्र बंधन है और इसमें दोनों साथियों की समान भागीदारी होती है. उन्होंने विशेष रूप से विवाहित पुरुषों को आगाह किया कि वे कुछ ऐसी सामान्य गलतियों से बचें जो रिश्तों में दरार डाल सकती हैं.  चाणक्य की पहली सलाह (Chanakya Niti) पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात जो चाणक्य ने कही, वह है कामुकता पर नियंत्रण. शादी के बाद किसी अन्य स्त्री के प्रति आकर्षण रखना या ऐसा सोचना भी वैवाहिक जीवन के लिए विनाशकारी हो सकता है. Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   5 चाणक्य की दूसरी सलाह (Chanakya Niti for husband wife) दूसरी गलती जो मर्दों को नहीं करनी चाहिए, वह है पत्नी को अपनी संपत्ति समझना. चाणक्य के अनुसार, पत्नी कोई वस्तु नहीं बल्कि एक स्वतंत्र सोच वाली इंसान होती है, जिसे अपने निर्णय लेने का पूरा हक है.  Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   6 चाणक्य की तीसरी सलाह (Husband Wife Good Relationship) तीसरी सलाह चाणक्य ने दी कि अपने ससुराल पक्ष के प्रति भी आदर और सम्मान बनाए रखें. जिस तरह आप अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ व्यवहार करते हैं, वैसा ही व्यवहार पत्नी के मायके वालों के साथ भी होना चाहिए. Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   7 चाणक्य की चौथी सलाह (Relationship Tips) अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण बात जो चाणक्य ने कही, वह है शादी को लेकर ईमानदारी. कुछ पुरुष विवाह के बाद भी खुद को अविवाहित बताकर दूसरों को भ्रमित करते हैं, जो कि एक तरह का धोखा है और इससे न केवल पत्नी का भरोसा टूटता है बल्कि रिश्ते की नींव भी हिल जाती है. Chanakya niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!   8 इसे भी पढ़ें: 25-26-27-28-29 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, इन राज्यों में गिरेंगे आसमानी बिजली इसे भी पढ़ें: IPL में नहीं लगी बोली, फिर भी 38 करोड़ कमाए, जानिए कौन है वो खिलाड़ी? The post Chanakya Niti: शादी के बाद न करें ये 4 गलतियां, वरना जीवन बन जाएगा नर्क!  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dream 11 ने बदल दी झारखंड के दर्जी की किस्मत, कभी मुश्किल से चलाता था गुजारा, अब यहां ढूंढ रहा नया आशियाना

चतरा : फैंटसी ऐप ड्रीम-11 के तहत कई लोगों की जिंदगी बदल चुकी है. भले ही इस स्पोर्ट्स में आर्थिक जोखिम खतरा है लेकिन आज भी करोड़ों लोग इसमें अपनी किस्मत आजमाते हैं. इसके माध्यम से कई लोगों का आज भाग्य बदल गया है. इन्हीं में एक है चतरा के रहने वाले शाहिद. जो पेशे से एक दर्जी हैं. 25 मार्च 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के पांचवें मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में 49 रुपये लगाकर अपनी टीम बनायी. जब मैच खत्म हुआ तो वह 3 करोड़ रुपये जीत चुका था. इतनी बड़ी राशि जीतने वाला पहला शख्स इस फैंटसी ऐप पर इतनी बड़ी राशि जीतने वाला वह पहला शख्स था. इससे पहले इसी जिले का एक व्यक्ति 1 करोड़ रुपये जीता था. कभी मुश्किल से पैसे कमाकर अपना परिवार चलाना वाला शाहिद रांची में नया आशियाना बनाने के लिए जगह ढूंढ रहा है. एक शानदार फ्लैट लेने के वह कई लोगों से संपर्क कर रहा है. अभी चतरा में वह एक खपरैल मकाम में रहता है. इससे पहले भी वह कई बार टीम बनाया लेकिन कभी सफलता मिली. 3 करोड़ रुपये जीतने के बाद उनके माता पिता का खुशी का ठिकाना नहीं था. Also Read: क्या धनबाद से जुड़ा पहलगाम आतंकी हमले का कनेक्शन? ATS टीम की छापेमारी, हिरासत में लिए गये 4 लोग गिरिडीह के कुंदन भी जीत चुके हैं एक करोड़ रुपये इससे पहले साल 2023 में गिरिडीह जिले के गावां के रहनेवाले के कुंदन कुमार मोदी भी रातोंरात करोड़पति बन चुके हैं. उन्होंने महज 49 रुपये लगाकर अपनी बनायी और 1 करोड़ रुपये जीत लिये. हालांकि उन्होंने आईपीएल में टीम बनायी थी. वह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हो रहे मुकाबले में आजमा रहे थे. उन्होंने बताया था कि वह उस दिन पांच टीम बनाया था. इनमें एक नंबर की टीम से उन्होंने बड़ी जीत हासिल की और एक करोड़ रुपए जीत लिये. Also Read: करनी सेना के उपाध्यक्ष विनय सिंह की इस वजह से हुई थी मौत, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा The post Dream 11 ने बदल दी झारखंड के दर्जी की किस्मत, कभी मुश्किल से चलाता था गुजारा, अब यहां ढूंढ रहा नया आशियाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top