झारखंड में रह रहें है इतने पाकिस्तानी, सभी को जल्द से जल्द भारत छोड़ने का निर्देश
Pakistani in Jharkhand : पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान में रहने वाले सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है. केंद्र ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का निर्देश दिया है. इसके बाद सभी राज्यों में प्रशासन पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश में जुट गयी है. झारखंड की राजधानी रांची में 4 और जमशेदपुर में 3 पाकिस्तानियों के रहने की जानकारी प्रशासन को मिली है. मानगो और धातकीडीह में तीन पाकिस्तानी जमशेदपुर जिले के मानगो और धातकीडीह में तीनों पाकिस्तानी रह रहें हैं. जानकारी के अनुसार तीनों पाकिस्तानियों की उम्र काफी अधिक है. ये तीनों लगातार अपना वीजा एक्सटेंशन कराकर यहां अपने परिजनों के साथ रह रहें थे. ऐसी परिस्थिति में अब पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में गाइडलाइन मांगा जा रहा है कि ऐसे लोगों का क्या करना है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें हिंदू पाकिस्तानियों को मिलेगी हिंदुस्तान में शरण केंद्र द्वारा वीजा निलंबित करने के आदेश के बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पहले से जारी लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होगा. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों को पहले से जारी एलटीवी वीजा मान्य और प्रभावी रहेंगे. इन वीजा को रद्द करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. प्रशासन ने यह रुख मानवीय आधार पर अपनाया है, जो वर्षों से पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहें हिन्दुओं को हिंदुस्तान में शरण देने की निति का हिस्सा है. मुस्लिम नागरिकों को छोड़ना होगा हिंदुस्तान विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर बताया कि पाकिस्तान के मुस्लिम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जायेगी. ऐसे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द हिंदुस्तान छोड़ कर वापस लौटने का निर्देश दिया गया है. इसी कारण जमशेदपुर और रांची में रह रहे सातों पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान जाना होगा. इसे भी पढ़ें क्या धनबाद से जुड़ा पहलगाम आतंकी हमले का कनेक्शन? ATS टीम की छापेमारी, हिरासत में लिए गये 4 लोग हजारीबाग में बन रहा झारखंड का पहला हाई सिक्योरिटी जेल, 87.65 करोड़ रुपए की लागत से होगा तैयार झारखंड के शिक्षकों को मिल सकेगा समय पर वेतन, देर हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं The post झारखंड में रह रहें है इतने पाकिस्तानी, सभी को जल्द से जल्द हिंदुस्तान छोड़ने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.


