Hot News

April 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : विद्यालय परिसर में बरगद की डाली टूटकर छात्र पर गिरी, मौत

प्रतिनिधि, मुरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोपालपुर विशनपुर में तीसरी कक्षा के छात्र पर बरगद की डाली टूट कर गिर गयी, जिससे छात्र की मौत हो गयी़ विद्यालय में अफरातफरी मच गयी़ छात्र मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मी राकेश सहनी का पुत्र अभय कुमार था़ वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित ब्रह्मस्थान में बरगद की डाली अचानक टूट कर तीसरी कक्षा के छात्र अभय कुमार पर गिर गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया़ आनन-फानन में शिक्षकों द्वारा उसे प्राथमिक इलाज के लिए दरधा में चिकित्सक दीपक कुमार दास के यहां ले जाया गया़ वहां से उसे एसकेएमसीएच ले जाया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी़ शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया़ बताया गया कि मध्याह्न भोजन खाने के बाद विद्यालय परिसर में शिशु थे, इसी दौरान घटना हो गयी़ घटना के संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, शिक्षक राजीव कुमार व शत्रुघ्न कुमार ने सकरा थाने में लिखित सूचना दी़ सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि विद्यालय परिसर में बरगद की डाली गिरने से छात्र की मौत हो गयी है़ इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने दी है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : विद्यालय परिसर में बरगद की डाली टूटकर छात्र पर गिरी, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : अकलियत व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वक्फ बिल का किया विरोध

झंझारपुर. वक्फ बिल के खिलाफ अकलियत नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. बिल के खिलाफ नगर परिषद के कन्हौली से लंगड़ा चौक तक पैदल मार्च कर केंद्र प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जुलूस कन्हौली एनएच 27 के समीप दरगाह से निकल कर रामचौक, थाना चौक होते हुए लंगड़ा चौक पर पहुंची. यह कार्यक्रम मुस्लिम पर्सनल बोर्ड, इमारते सरिया, मिल्ली तंजीम और महागठबंधन के विभिन्न घटक दल ने की. अमानुलमाह खान ने कहा कि सोची समझी नेतृत्व के तहत वक्फ बिल को लागू किया गया है. इस काले कानून के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा. 3 मई को मधुबनी हवाई अड्डा पर पूरे जिले से लोगों का जुटान होगा बिहार के मुखिया सांप्रदायिक सदभावना, एकता अखंडता की बात कहने वाले वक्फ बिल पर अपनी असली चेहरा सामने ला दिया है. मुख्तजीर काजमी ने वक्फ बिल का विरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय प्रशासन को हर हाल में वक्फ बिल काला कानून वापस लेना होगा. उहोने कहा कि आतंकवादियों की कोई जात नहीं होती है. आतंकवादियों को निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए. मौके पर रहमतुल्लाह उर्फ चुन्ना, रशीद अकरम, आनंद झा, मो मुन्तजिर कासमी , मौलाना आसिफ, सिराज गौहर, मौलाना एहसान, मो इस्राफील, मो फिरोज, मो कलाम, मो रमजानी, मो वसीम हैदर, मो इमामुद्दीन, जमशेद आलम इस कार्यक्रम में काजी सुल्तान, काजी रिजवान, काजिम इमादुल्लाह, अब्दुल वसीम, महताव सिद्धिकी, काग्रेस पार्टी के आनंद झा, प्रशांत राज, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नरेद्र कुमार झा, भास्कर चौधरी, फूल हसन आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : अकलियत व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वक्फ बिल का किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: आने वाले पांच साल प्रदेश के लिए होंगे स्वर्णिम काल: विनय चौधरी

Darbhanga News: बहेड़ी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कार्यक्रम में बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी शनिवार को शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का सर्वांगीण विकास संभव है. इन्होंने अपने कुशल निर्देशन में विगत दो दशक में विकास की नई गाथा लिखकर मिसाल कायम की है. यह आने वाले समय में और तेज गति से आगे बढ़ेगी. वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक एच्छिक कोष से निर्मित विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए बोल रहे थे. इस दौरान विधायक चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड के नारायण दोहाट पंचायत के नारायण दोहट कमला नदी में घाट निर्माण, नारायण दोहट पंचायत के ही मोइन में घाट निर्माण एवं बहेड़ी प्रखंड के समदपुरा पंचायत के बकमंडल हाटगाछी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि बेनीपुर विधानसभा आज ग्रामीण सड़कों से लेकर पथ निर्माण विभाग के सड़कों तक आत्मनिर्भर हो चुका है. बिहार और केंद्र प्रशासन की डबल इंजन की प्रशासन में अगला पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल कहलायेगा. इस अवसर पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, राम शंकर, फूल कुमारी, सरिता देवी, समतोला देवी, मनोज सिंह, प्रदीप प्रसाद, राम चतुर यादव, संजय मंडल, आरती कुमारी, राम उदगार यादव, सुमन महतो, सुधीर ठाकुर, राम पुकार मंडल, अशोक प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: आने वाले पांच साल प्रदेश के लिए होंगे स्वर्णिम काल: विनय चौधरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सब्जी लदी पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा घायल

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के बनकट्टा चौक के पास सब्जी लदी पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिये मधुबनी रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना के करहारा निवासी बोध शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा (18) के रूप में हुई. घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि सुधीर शर्मा अपने गांव के ही रामकिशोर शर्मा के पुत्र रवींद्र शर्मा (21) के साथ एक शादी समारोह में कैमरा मैन के रूप में कैमरा चलाकर अपनी बाइक से वापस करहारा गांव लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में बसैठ की तरफ से बेनीपट्टी की ओर जा रही एक सब्जी लदी पिकअप ने बनकट्टा में चौक के निकट बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य सड़क पर टर्निंग के पास बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, ठोकर लगने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक एवं घायल के परिजनों और थाना पुलिस को दी. घायलावस्था में कराह रहे घायल को उठाकर और एंबुलेंस से बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया गया. जहां घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. बेहटा बाजार के अंदर वाहन लगाकर भाग गया. जिसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस वहां पहुंच पिकअप जब्त कर थाने ले गयी. उधर, घटना से आक्रोशित भीड़ बेनीपट्टी- पुपरी स्टेट हाइवे 52 मुख्य सड़क को घटना स्थल पर जाम कर यातायात परिचालन ठप कर दिया. करीब 4 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा दिये जाने और पिकअप वैन व चालक पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे थे. घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह, एसआइ संतोष कुमार और एएसआइ संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच लोगों से वार्ता की. जाम हटाने की बात कही, लेकिन आक्रोशित अपनी मांगों पर अड़े थे. जिसके बाद खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, साहरघाट के अरविंद कुमार और अरेर एसएचओ नेहा निधि भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कैंप करने लगे. चार थानों की पुलिस और सलहा तथा करहरा दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दौर की वार्ता के बाद आक्रोशित लोग मानने को तैयार हुए. तब जाकर जाम हटाकर यातायात सुचारू किया जा सका. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक की मां अनिला देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. बताया जा रहा है कि मृतक पांच भाई में तीसरे स्थान का था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : सब्जी लदी पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस ‘हथियार’ से तबाह हो जाएगा पाकिस्तान, एयर स्ट्राइक से भी है खतरनाक

Naval Blockage For Pakistan : पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर हिंदुस्तान लगातार कड़े कदम उठा रहा है. एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. संदिग्धों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ हो रही है. प्रशासन के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गई है. इस बीच बिहार के फेमस शिक्षक खान सर ने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान को नेवल ब्लॉकेज करना चाहिए. उनका दावा है कि यह एयर स्ट्राइक और सिंधु जल संधि रद्द करने जैसे कदमों से अधिक प्रभावी होगा. नेवल ब्लॉकेज से पाकिस्तान हर तरफ से तबाह हो जाएगा. उन्होंने इसके लिए सभी हिंदुस्तानीयों से अपील की है कि सभी मिलकर प्रशासन से इसकी मांग करें. क्या है नेवल ब्लॉकेज? नेवल ब्लॉकेज (Naval Blockage ) एक सैन्य रणनीति है. जिसमें किसी देश के समुद्री मार्गों को बंद कर दिया जाता है. इस कदम का उद्देश्य उस देश की आपूर्ति, व्यापार और सैन्य सहायता को पूरी तरह से रोक दिया जाए. नेवल ब्लॉकेज से दुश्मन देश की वित्तीय स्थिति, सैन्य शक्ति और संसाधन पर जोरदार हमला होता है. दुश्मन देश पूरी तरह से कमजोर पड़ जाता है. इतिहास पलटकर देखा जाए, तो इसके उदाहरण भी मिलते हैं. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ नाकाबंदी की थी. इसके अलावा अमिरका ने भी ब्यूबा के आसपास नेवल ब्लॉकेज किया था. Khan sir is absolutely right it’s time for action. India must consider #NavalBlockageForPakistan to cut off Pakistan supply. We all need to stand united against Pakistan and terrorism. #pahalgamattack #navalblockage pic.twitter.com/ic2TnxcR9k — Explorer Vikram (@Vikramjangid99) April 24, 2025 पाकिस्तान पर क्या होगा असर नेवल ब्लॉकेज का पाकिस्तान पर सबसे गहरा प्रभाव आयात पर पड़ेगा. अगर हिंदुस्तान ऐसा कदम उठाता है, तो पाकिस्तान का समुद्री मार्गों से होने वाले आयात प्रभावित होंगे. पाकिस्तान 85 प्रतिशत से अधिक तेल आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है. नेवल ब्लॉकेज से पाकिस्तान पर तेल आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो जाएगा. ऊर्जा संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा. पाकिस्तान खाद्य, दवाओं और औद्योगिक सामानों का आयात करता है. अगर नाकाबंदी जैसी बनती है, तो पाकिस्तान का मुद्रास्फीति प्रभावित होगा. कीमतें बढ़ जाएंगी. पाकिस्तान पर सैन्य प्रभाव नेवल स्ट्राइक से पाकिस्तान पर सैन्य प्रभाव भी पड़ेगा. हिंदुस्तान की तुलना में पाकिस्तान का नौसेना कमजोर है. हिंदुस्तान के पास 150 से 160 युद्धपोत हैं. विमानवाहक पोत और परमाणु पनडुब्बियां भी हिंदुस्तान के पास हैं. जबकि पाकिस्तान के पास केवल 100 युद्धपोत हैं. पाकिस्तान के पास विमानवाहक पोत भी नहीं है. अरब सागर में हिंदुस्तान काफी मजबूत है. वहां हिंदुस्तान का प्रभुत्व है. इसके अलावा नाकाबंदी से पाकिस्तान के पास हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्रियों की कमी हो जाएगी. The post इस ‘हथियार’ से तबाह हो जाएगा पाकिस्तान, एयर स्ट्राइक से भी है खतरनाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khelo India Youth Games 2025: पदक पाने की जिद, मेहनत से सज रही राह, मेडल के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

धर्मनाथ/ Khelo India Youth Games 2025: बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि बिहार में स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स होना गर्व की बात है. साथ ही यहां के खिलाड़ियों के लिए भी एक मौका है. इस वजह से बिहार के खिलाड़ियों को निखारने के लिए एक महीने का विशेष कैंप लगा हुआ है. ट्रेनिंग देने के लिए विभिन्न स्पोर्ट्सों के प्रसिद्ध्र कोच को बुलाया गया है. हमारे कोच खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं. हर खिलाड़ी की कमी को बारीकी से देख रहे हैं और उसे दूर कर रहे हैं. इसका फायदा खिलाड़ियों में दिख रहा है. उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है. खिलाड़ियों में दिख रहा पदक जीतने का जज्बा ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है. पदक जीतने के जज्बे के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं. खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार बिहार स्पोर्ट्सो इंडिया में पदक जीतने का इतिहास बनायेगा. हमें स्पोर्ट्स की सभी सुविधाएं मिल रही हैं. हमलोग अपनी चुनौती पेश करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं. उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स हमलोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. विशेष ट्रेनिंग मिल रही है. जिसका लाभ खिलाड़ी उठा रहे हैं. मेजबान होने के नाते हर स्पोर्ट्स में बिहार ले रहा हिस्सेदारी स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में 28 स्पोर्ट्सों को शामिल किया गया है. मेजबान होने के नाते बिहार की टीम इन सभी स्पोर्ट्सों में हिस्सा ले रही है. बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. रणनीति बना कर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अच्छे कोच उपलब्ध कराये गये हैं. खिलाड़ियों और कोच अच्छे फीडबैक मिल रहे हैं. खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. मलखंब हिंदुस्तान में तेजी उभरने वाला स्पोर्ट्स मलखंब बिहार में भी लोकप्रिय हो रहा है. बिहार के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए गया के बीपार्ड में विशेष शिविर लगाया गया है. इनका कैंप दो से तीन मई तक चलेगा. महाराष्ट्र के हसन अंसारी और तमिलनाडु के राधेकृष्णन की देख-रेख में मलखंब के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में 5 से 8 मई तक बिहार के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे. तैराकी गया के बीपार्ड में बिहार के तैराकों को ट्रेनिंग दी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल में तैराक ट्रेनिंग ले रहे हैं. बिहार तैराकी संघ के संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय तैराक बिजेंद्र राय बिहार के तैराकों प्रशिक्षित कर रहे हैं. बालिकाओं को स्वाति रानी ट्रेनिंग दे रही है. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग कैंप में बिहार के तैराक खूब परिश्रम कर रहे है. प्रतिदिन पांच से छह घंटे की ट्रेनिंग तैराकों को दी जा रही है. इसके अलावा, उन्हें मानिसक रूप से भी फिट रहने के टिप्स दिये जा रहे है. बालक वर्ग में कुल 12 तैराकों को शामिल किया गया है. वहीं, बालिका वर्ग में छह तैराक ट्रेनिंग ले रही हैं. वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने वाले बिहार के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियाें के प्रशिक्षण के लिए राजगीर स्पोर्ट्स परिसर में विशेष शिविर लगाया है. लगभग एक महीने तक चलने वाले स्पेशल ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों को कोच गुरविंदर सिंह की देख-रेख में रखा गया है. शिविर में कुल 20 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं. इनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है. चार खिलाड़ी को रिजर्व में रखा गया है. खो-खो स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित बिहार के खो-खो खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप मुंगेर में लगाया गया है. सुबह पांच बजे से ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है. खिलाड़ियों ने बताया कि हमारा लक्ष्य स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में मेडल जीतना है. कैंप में कुल 50 (बालक-25, बालिका-25) खिलाड़ी सुबह और शाम यहां पसीना बहा रहे हैं. इन्हीं में से फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी. ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से चल रहा है. खिलाड़ियों को एनआइएस कोच विनय जायसवाल (बालक वर्ग) और स्वप्ना पांडेय (बालिका वर्ग) ट्रेनिंग दे रहे हैं. खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ट्रेनिंग कैंप के बारे में बताया कि सुबह में पहले पोलो ग्राउंड पर वार्म अप होता है. ढाई घंटे तह वार्मअप चलता है और इसके बाद आधा या एक घंटा खिलाड़ी मैच प्रैक्टिस करते हैं. शाम में केवल मैच प्रैक्टिस कराया जाता है. फुटबॉल बिहार की बालक और बालिका फुटबाॅल टीम स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी चुनौती पेश करने के लिए हर दिन घंटों पसीना बहा रही है. बिहार की बालक फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण कैंप मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में लगाया गया है. जबिक बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर समस्तीपुर में लगाया गया है. बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन ने बताया कि फुटबॉल की दोनों टीमों से काफी उम्मीदें हैं. उनकी ट्रेनिंग को देखते हुए बिहार की फुटबाॅल टीम स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में कड़ी चुनौती पेश करेगी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग कैंप पांच अप्रैल से चल रहा है. रग्बी स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार को रग्बी से काफी उम्मीदें हैं. बिहार के रग्बी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप राजगीर स्पोर्ट्स परिसर में लगाया गया है. बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बताया कि कैंप में खिलाड़ी सुबह-शाम पसीना रहा रहे हैं. हमलोगों पदक जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं. कोच एक-एक खिलाड़ियों पर ध्यान रख रहे हैं. कहीं भी कमी दिखने पर खिलाड़ियों से उसे दूर करने की प्रैक्टिस करा रहे हैं. साइकिलिंग बिहार की रोड साइकिलिंग की टीम का प्रशिक्षण कैंप 20 मार्च से चल रहा है. पावर और स्पीड के सहारे स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने का जज्बा लेकर बिहार के साइकिलिंग खिलाड़ी गंगा पाथवे पर हर दिन सुबह पसीना बहा रहे है. वहीं शाम में रोलर पर नियमित अभ्यास कर रहे हैं. बिहार साइकिलिंग संघ के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने बताया कि साइकिलिंग कोच श्याम कुमार, अभय कुमार लुयस, रुपाली कुमारी, राजश्री हिंदुस्तानी और साइकोलॉजिस्ट आशीष कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से खिलाड़ियों को यूथ गेम्स के लिए तैयार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्सो

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, खनन क्षेत्र में निवेश का दिया न्योता

Hemant Soren Foreign Trip: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों को खनन क्षेत्र में विशेषकर खनिज उपकरण निर्माण और खनिज ब्लॉक की नीलामी में निवेश का न्योता दिया. खान सचिव अरवा राजकमल और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने निवेशकों के समक्ष पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड देश के उन राज्यों में से एक है, जो खनिज संपदा से समृद्ध है. यह राज्य हिंदुस्तान के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40% हिस्सा समेटे हुए है. झारखंड खनिज उत्पादन के क्षेत्र में देश में पांचवें स्थान पर है और इसकी खनिज संपदा हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति को मजबूती प्रदान करती है. झारखंड कोकिंग कोल का एकमात्र उत्पादक झारखंड कोयला, लोहा, तांबा, बॉक्साइट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्ट्जाइट, मैंगनीज, यूरेनियम, चाइना क्ले, ग्रेफाइट, सोपस्टोन, फायर क्ले, फॉस्फोराइट, एपेटाइट, क्वार्ट्ज, फेल्ड्सपार, सोना और पाइरोक्सीनाइट जैसे अनेक बहुमूल्य खनिजों से परिपूर्ण है. झारखंड को कोकिंग कोल का एकमात्र उत्पादक होने का गौरव प्राप्त है. इसके अलावा राज्य देश में कोयला भंडार में दूसरा, लौह अयस्क में दूसरा, तांबा अयस्क में तीसरा और बॉक्साइट में सातवां स्थान रखता है. इन सभी तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि झारखंड देश के खनिज मानचित्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खनन उपकरण निर्माण में निवेश के अवसर अधिकारियों ने जानकारी दी कि खनन क्षेत्र के विकास के साथ खनन उपकरण निर्माण में भी झारखंड में अपार संभावनाएं हैं. ड्रिलिंग रिग, आर्टिकुलेटिंग ट्रक, बुलडोजर, ड्रैगलाइन, ड्रिल मशीन, हॉल ट्रक, लोडर, मोटर ग्रेडर और एक्सकेवेटर जैसे खनन अन्वेषण वाहनों और उपकरणों का निर्माण एक बड़ा उद्योग क्षेत्र बन सकता है. इसके अलावा, खनिज प्रसंस्करण एवं शुद्धिकरण उपकरण जैसे कि ग्राइंडिंग इक्विपमेंट, मैग्नेटिक सेपरेटर, थिकनर, क्लैरिफायर आदि के निर्माण में भी निवेश के सुनहरे अवसर हैं. वाहन उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ परिवहन साधनों जैसे कि बेल्ट कन्वेयर, मोटर स्क्रैपर आदि के निर्माण में भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं. झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण निवेशकों को बताया गया कि झारखंड एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माण क्लस्टरों में से एक है. राज्य की प्रशासन ने निवेश को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं लागू की हैं. बड़ी परियोजनाओं और एमएसएमई के लिए विशेष रियायतें दी जा रही हैं.’ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए राज्य प्रशासन ने झारखंड इंटीग्रेटेड माइंस एंड मिनरल्स मैनेजमेंट सिस्टम’ (जिम्स) लागू किया है, जिससे खनन कार्यों का डिजिटलीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है. राज्य प्रशासन खनिज ब्लॉकों की नीलामी के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित कर रही है. खनिज अन्वेषण में भी अनेक तैयार अवसर मौजूद हैं. ये भी पढ़ें: Good News: झारखंड में रांची, जमशेदपुर के बाद देवघर में खुलेगा मौसम विज्ञान केंद्र, लगेगा डॉप्लर वेदर रडार, DC से मांगी जमीन The post Video: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, खनन क्षेत्र में निवेश का दिया न्योता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: अपर मुख्य सचिव पहुंचे गया, बुनकरों को उद्योग बढ़ाने में मदद करेगा जिला प्रशासन

Gaya News: अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ शनिवार को गया में बैठक भी की. इस बैठक में मानपुर पटवाटोली से आये लोगों ने बताया कि वस्त्र उद्योग में मशीनों का चलना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके लिए बिजली की पूरी व्यवस्था पटवाटोली में उपलब्ध हो. इसके अलावा मानपुर रंगाई नामक प्रशासनी भवन जो वर्तमान समय में बंद है, उसी स्थान में कपड़ा से जुड़े नये बुनकरों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोला जाये. उद्योग पदाधिकारी को निर्देश अपर मुख्य सचिव ने जिला उद्योग पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बुनकरों को पीएनइजीपी योजना के तहत मशीन खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध करवाने में मदद करें, ताकि यह कपड़े बुनाई से संबंधित मशीन को नये सिरे से स्थापित कर सके. जिला उद्योग पदाधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्षों में 264 की संख्या में उद्यमियों के लिए योजना को स्वीकृत किया गया है, सभी को बैंक से राशि भी उपलब्ध करा दी गयी है, ताकि वह अपनी मशीनों को स्थापित कर सकें. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना भी जिले में अच्छी प्रगति में है. लोगों को काफी मदद मिल रही है. घुघड़ीटांड फ्लाइओवर निर्माण को लेकर की समीक्षा अपर मुख्य सचिव ने बलगंगा जेठियन गेहलौर पथ के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के पश्चात विभाग को पत्र समर्पित करवाने का निर्देश डीएम को दिया. प्रगति यात्रा 2025 के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पथ निर्माण विभाग की तीन योजनाओं की घोषणा की गयी. उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली. मुफस्सिल मोड़ पर प्रस्तावित फ्लाइओवर की समीक्षा के दौरान तेजी से विभागीय कागजी कार्यों को संपन्न करते हुए स्थल पर काम प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया. साथ ही घुघड़ीटांड फ्लाइओवर की समीक्षा के दौरान तेजी से काम प्रारंभ करने का निर्देश दिया. मोहनपुर-लखैपुर सड़क को तेजी से मरम्मत गया-परैया-गुरारू होते हुए और औरंगाबाद-रफीगंज जोड़ने वाले पथ पर तेजी से काम प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया. इसके अलावा बेला-पनारी सड़क को भी तेजी से निर्माण प्रारंभ करवाने को कहा है. उन्होंने मोहनपुर-लखैपुर सड़क को तेजी से मरम्मत करवाने का निर्देश दिया है. एनएच 83 जो चाकंद बाजार होते हुए मिलिट्री कैंप ओटीए गेट नंबर पांच के समीप तक फोरलेन सड़क विस्तारीकरण किया जाना है. बताया गया कि चाकंद-रामशिला-गोलपत्थर-समाहरणालय होते हुए गया कॉलेज-सिकरिया मोड़ होते हुए ओटीए गेट नंबर पांच के पास तक पथ निर्माण विभाग द्वारा फोरलेन सड़क में विस्तारीकरण किया जाना है, जिसका काम तेजी से करवाया जा रहा है. सीताकुंड बाइपास घुघड़ीटांड पुल के दोनों साइड एप्रोच पथ बनाते हुए वाहनों की होगी पार्किंग मनसरवा नाला घुघड़ीटांड़ के समीप से विष्णुपद मंदिर पहुंच के लिए अल्टरनेटिव सड़क का निर्माण के समीक्षा के दौरान डीएम डॉ त्यागराजन ने बताया कि सीताकुंड बाइपास घुघड़ीटांड पुल के दोनों साइड एप्रोच पथ बनाते हुए वाहनों को पार्किंग की व्यवस्था रखी जायेगी. मेला के दौरान यात्रियों को अपने वाहन को पार्किंग के लिए काफी दिक्कत होती है, जिसे लेकर सड़क के किनारे रास्ता चौड़ीकरण होने से वाहनों को पार्किंग करने में काफी सहूलियत होगी. अपर मुख्य सचिव ने शनिवार को उस स्पॉट पर जाकर भी निरीक्षण किया एवं तेजी से बनवाने का भी निर्देश दिया है. टिकारी-मऊ बाइपास सड़क को भी तेजी से निर्माण करवाने को कहा है. गया-हिसुआ-राजगीर-नालंदा-बिहारशरीफ को जोड़नेवाली सड़क जो रसलपुर आरओबी का निर्माण काफी धीमी को देखते हुए अपर मुख्य सचिव ने रसलपुर आरओबी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है. Also Read: Bihar News: कटिहार में गिरफ्तार युवक के बचाव में ग्रामीणों ने थाना पर किया हमला, पुलिस ने की छह राउंड फायरिंग The post Gaya News: अपर मुख्य सचिव पहुंचे गया, बुनकरों को उद्योग बढ़ाने में मदद करेगा जिला प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्टाग्राम पर चैट कर प्रेम में की शादी, फिर चिट कर भागा प्रेमी

-चार माह से चैटिंग के दौरान हुआ था प्यार, शादी के 15 दिन बाद ही जेवरात व रुपये लेकर भागा दूल्हा -जयपुर थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी ने बेवफा पति पर दर्ज करायी प्राथमिकी जयपुर. सोशल मीडिया से प्यार, मोहब्बत, शादी व धोखा की कहानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. एक ताजा मामला जयपुर थाना क्षेत्र में आया है. क्षेत्र के बंधा गांव की युवती व नारायणपुर गांव के युवक के बीच इंस्टाग्राम पर पिछले चार माह से चैटिंग के दौरान पहले प्यार हुआ. फिर प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ मजदूरी करने बेंगलुरु ले गया. चार माह बाद घर लौटने पर प्रेमिका गर्भवती भी हो गयी. देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बाबूपुर गांव में रामनवमी मेला में दोनों ने शादी कर ली. पंद्रह दिनों तक प्रेमी ने अपनी बहन के घर पर प्रेमिका पत्नी को रखा. फिर चार दिनों पहले ही बहाना कर प्रेमी दूल्हा नवविवाहिता प्रेमिका की जेवरात, मोबाइल, पचास हजार रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज आदि लेकर फरार हो गया है. बेवफा प्रेमी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने प्रेमिका जयपुर थाना पहुंची है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंस्टाग्राम पर चैट कर प्रेम में की शादी, फिर चिट कर भागा प्रेमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीवन को सार्थक बनाने के लिए भक्ति जरूरी: स्वामी पलटू दास महाराज जी

फोटो:43- :44- प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर से सटे प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के कटहारा चौहाल टोला के समीप स्थानयी ग्रामीणों के द्वारा दो दिवसीय संतमत सत्संग ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. संतमत संत्संग ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन सत्संग सुनने के लिये न केवल फारबिसगंज बल्कि आसपास के प्रखंड व शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालों कई भीड़ उमड़ती दिखी. सत्संग के प्रथम दिन स्वामी पलटू दास महाराज जी बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य जीवन प्राप्त होता है, इस जीवन को सार्थक करने के लिये परमात्मा की भक्ति एक मुख्य उद्देश्य है. यही नहीं इस मौके पर स्वामी रामानंद बाबा, शिवनाथ बाबा, सदानंद दास बाबा, संतोष बाबा, राजेंद्र बाबा सहित अन्य ने भी प्रवचन दिया. सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्थानयी ग्रामीणों में सूर्यानंद चौहान, फूल कुमार चौहान, उगन चौहान, महेंद्र चौहान, तारानंद बैराल, विजय चौहान, खुशीलाल चौहान, राम सकल चौहान, सुरेंद्र चौहान, अयोधि चौहान, दिलीप चौहान, रामननंद चौहान सहित अन्य सभी ग्रामीण व युवा सक्रिय हो कर लगे हैं. ……….. एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन पलासी. प्रखंड क्षेत्र के सोहंदर पंचायत के बुद्धि गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया. इस दौरान मंच संचालक हरि प्रसाद गुरु भाई ने शिव चर्चा के दौरान में कहा देवों का देव महादेव जगत के गुरु है. तीनों ब्रह्मांड के गुरु हैं. इसीलिए हम सबको महादेव को गुरु बनाना चाहिए. शिव चर्चा में तीन सूत्र का पालन जरूरी है, पहले सूत्र मैं आपका शिष्य हूं मेरे आप गुरु है,मुझे शिष्य पर दया कर दीजिए. दूसरा सूत्र नमः शिवाय का 108 बार जाप करना चाहिए, तीसरा सूत्र शिव के बारे में बताना चाहिए. जैसे शरीर के लिए भजन जरूरी है, आत्मा के लिए शिव चर्चा करना जरूरी है. शिव चर्चा का सफल बनाने में लालमोहन चौपाल, दयानंद मिश्र, ललित कुमार साह, सौरभ सम्राट, बृजेश कुमार सह, रविंद्र प्रसाद साह अन्य ग्रामीण शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जीवन को सार्थक बनाने के लिए भक्ति जरूरी: स्वामी पलटू दास महाराज जी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top