Hot News

April 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा मां फ्लाइओवर का एक हिस्सा

वाहनों को अन्य रास्तों से डायवर्ट किया जायेगा संवाददाता, कोलकाताआम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए मां फ्लाइओवर के पूरे दक्षिणी भाग में सीआर सील को बदलने का कार्य कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा. इसके कारण आगामी 28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच मां फ्लाइओवर के दक्षिणी भाग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी. कोलकाता पुलिस के सीपी मनोज कुमार वर्मा ने इस सिलसिले में एक निर्देश जारी किया है. जिसमें लिखा है कि आगामी 28 अप्रैल से 27 मई तक रोज रात 11 बजे से रोज सुबह छह बजे के बीच मां फ्लाइओवर के एक हिस्से को बंद रखा जायेगा. इसके कारण फ्लाइओवर का लाभ उठाने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से डायवर्ट किया जायेगा. जिसमें ईएम बाइपास की ओर से पश्चिम की ओर जाने के लिए मां फ्लाइओवर का लाभ उठाने वाले वाहनों को ईएम बाइपास से परमा आइलैंड फिर पीसी कनेक्टर से नंबर चार ब्रिज से होकर न्यू पार्क स्ट्रीट से एक्जिबिशन रोड फिर अमीर अली एवेन्यू व नसीरुद्दीन रोड के रास्ते एजेसी बोस फ्लाइओवर के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा मां फ्लाइओवर का एक हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता, बागुईहाटी बागुईहाटी थाना अंतर्गत देशबंधुनगर में नाले के पास 22 अप्रैल को ट्रॉली बैग में मिली लाश की आखिरकार पहचान हो गयी. मृतका की शिनाख्त रिया धर के रूप में हुई है. बागुईहाटी थाने की पुलिस व विधाननगर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने घटना के बाद से ही इलाके के हर सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रहे थे. इस दौरान एक संदिग्ध की पहचान की गयी. सीसीटीवी के माध्यम से ही पुलिस एक कैब तक पहुंची. कैब संस्था से संपर्क कर उसके चालक के पास पुलिस पहुंची. कैब चालक ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम को बारासात के फर्चुन टॉवर आवासन से एक बुकिंग मिली. कौशिक प्रमाणिक नामक एक व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर गाड़ी में चढ़ा था. बैग काफी भारी था. वह देशबंधुनगर में उतर गया था. इसके बाद पुलिस अधिकारी जब बारासात के फर्चुन टॉवर आवासन पहुंचे, तो पता चला कि मुर्शिदाबाद के नवग्राम थाने की पुलिस अपहरण के मामले में कौशिक प्रमाणिक को गिरफ्तार करके ले गयी है. फिर बागुईहाटी थाने की पुलिस ने नवग्राम थाने से संपर्क किया. पता चला कि अमित कुमार धर नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रिया धर के अपहरण का आरोप कौशिक पर लगाते हुए खिलाफ दर्ज करायी थी. इसके बाद ही मृतका की पहचान हुई. बाद में पुलिस की पूछताछ में कौशिक प्रमाणिक ने हत्या की बात कबूल कर ली. वह नेवी मर्चेंट अधिकारी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि रिया धर के साथ कौशिक का अवैध संबंध था. रिश्ते में दरार पड़ने के कारण ही यह घटना हुई है. बागुईहाटी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या, अपराधमूलक साजिश व सबूत मिटाने की धारा 279-25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से उमसभरी गर्मी से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने जतायी राज्य में आंधी-तूफान की आशंका संवाददाता, कोलकाता हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज दोपहर से बदल सकता है हवा का रुख आइएमडी के अनुसार, शनिवार तक पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलती रहेंगी. विभाग ने कहा कि शनिवार दोपहर से हवा का रुख बदलने की अनुमान है और हवा की अनुकूल स्थिति व बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ जिलों में मध्यम से लेकर तीव्र तूफान आने का अनुमान है. आइएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल और मालदा जिले में शनिवार तक दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद कई स्थानों पर आंधी-तूफान आने के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज से उमसभरी गर्मी से मिल सकती है राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50 करोड़ के गबन का आरोप, सीबीआइ करेगी जांच

क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए अलीपुरदुआर में जांच एजेंसी ने खोला ऑफिस संवाददाता, कोलकाताकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए 50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में नया कार्यालय खोला है. केंद्रीय जांच एजेंसी अब अलीपुरदुआर स्थित परेड ग्राउंड के समीप स्थित पुलिस रिजर्व कार्यालय में दो कमरों का उपयोग जांच कार्य के लिए करेगी. शुक्रवार को सीबीआइ के डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने उक्त कार्यालय के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया. हालांकि, अधिकारी ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ अलीपुरदुआर में स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अबतक जांच अधिकारियों के रहने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं थी. जांच के उद्देश्य से शहर में आने पर अधिकारी अबतक रेलवे बंगले का उपयोग करते थे. जांच में समस्याओं का हवाला देते हुए सीबीआइ ने स्थायी जगह के लिए जलपाईगुड़ी स्थित उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच में आवेदन किया था. अदालत ने जिला पुलिस को कार्यालय निर्माण के लिए मकान उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. इसके बाद पुलिस ने परेड ग्राउंड के समीप स्थित पुलिस रिजर्व कार्यालय के दो कमरे सीबीआइ को देने का फैसला लिया. स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बल के एसआइ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. शुक्रवार को डीएसपी स्तर के एक अधिकारी कार्य का निरीक्षण करने वहां पहुंचे थे. सूत्रों का कहना है कि अगर वह वापस लौट भी आते हैं, तो इस कार्यालय में अन्य अधिकारी काम करेंगे. सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : राज्य पुलिस हर सहयोग प्रदान कर रही है. क्या है मामला : 24 अगस्त, 2023 को कलकत्ता हाइकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस अभिजीत गांगुली ने स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआइ व इडी जांच के आदेश दिये थे. सीबीआइ जांच से पहले सीआइडी और डीआइबी ने इस मामले की जांच की थी. स्थानीय आरटीआइ कार्यकर्ता आलोक राय ने 25 मार्च, 2020 को अलीपुरदुआर थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज करायी थी. उनकी शिकायत के आधार पर पहले जिला पुलिस की डीआइबी और फिर सीआइडी ने भ्रष्टाचार मामले की जांच की थी. सीआइडी ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों की शिकायत है कि राज्य की जांच एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है. इसके बाद अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया था. क्या कहना है शिकायत करनेवाले आरटीआइ कार्यकर्ता का : आरटीआइ कार्यकर्ता आलोक राय ने कहा : इस बार सहकारी समिति भ्रष्टाचार मामले की जांच में तेजी आयेगी. सीबीआइ कार्यालय खुल गया है. हम शिकायत कर रहे थे कि कई लोग सीबीआइ से मिल कर इस मामले में और नयी जानकारी देना चाहते थे, लेकिन नहीं दे पाते थे. अब यह समस्या दूर हो गयी है. सीबीआइ के अधिकारी लगातार जांच को लेकर मुझसे संपर्क कर रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 50 करोड़ के गबन का आरोप, सीबीआइ करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : एडीएम साहब ! पत्नी ने जालसाजी कर उठा लिया है एलआइसी का पैसा

समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने लोगों की शिकायतें सुनी. जनता दरबार में कतरास से आये एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर उनकी एलआइसी पॉलिसी से 40,409 रुपए का गबन कर लिया है. पीड़ित ने बताया कि पत्नी सात वर्ष पहले घर से चली गयी है. अब अन्य स्थान पर रह रही है. एक दिन उनके मोबाइल पर एलआईसी पॉलिसी का भुगतान कर देने का मैसेज आया. जब एलआइसी के कतरास ब्रांच में जाकर पूछताछ की, तो पता चला कि एलआइसी एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर और शाखा प्रबंधक की मिली भगत से उनकी पत्नी ने जाली कागजात बनवाकर रुपये का भुगतान ले लिया है. आवेदन में उनके जाली हस्ताक्षर और उनका पुराना फोटो लगाकर एक एफिडेविट भी दिया था. एडीएम श्री सिन्हा ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया है. जनता दरबार में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के सामने प्रशासनी जमीन का अतिक्रमण करने, सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, वार्ड 23 में नाली का निर्माण कराने, रजिस्ट्री और म्यूटेशन हो जाने के बाद भी बिल्डर द्वारा जमीन का कब्जा नहीं देने, प्रशासनी तालाब का जीर्णोद्धार कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए है. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जनशिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक नंदकिशोर कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. बहू की प्रताड़ना से परेशान है पति-पत्नी : बैंकमोड़ से आयी एक स्त्री ने एडीएम को बताया कि उनकी बहू आये दिन प्रताड़ित करती है. घर में प्रवेश करने से रोकती है. जबकि जमीन और मकान उनके पति ने खरीदी है. बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी बस्ताकोला रहने चले गये हैं. जब वे अपने घर में जाने का प्रयास करते हैं, तो बहू लड़ाई-झगड़ा कर उन्हें घर में घुसने नहीं देती है. मामले में एडीएम ने संबंधित अधिकारी का जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : एडीएम साहब ! पत्नी ने जालसाजी कर उठा लिया है एलआइसी का पैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :विहिप व बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

पहलगाम में हमले के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल डुमरी इकाई ने आक्रोश जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला जलाया. जुलूस राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से निकलकर रेलवे स्टेशन का भ्रमण करते हुए वापस इसरी बाजार चौक पहुंचा. कार्यक्रम में विहिप कि जिलाध्यक्ष रामकिशोर शरण, संगीता बरनवाल, डॉ लक्खी गुप्ता, राजन अग्रवाल, दीपा बरनवाल, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, मुकेश महतो, चंदन जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, मनोज साव, लालजी प्रसाद, शंकर सोनी, करमचंद महतो, विवेक कुमार, दीपक बरनवाल, केदार महतो, दामोदर सेठ, महेंद्र साव, दुलारचंद महतो, बम शंकर बरनवाल, बलवंत कुमार, सानू बरनवाल, उदय बरनवाल, भागीरथ साव, नीरज बरनवाल आदि थे. आतंकी हमले के विरोध में निकला कैंडल मार्च पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए घोड़थंभा में शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च निकाला. लोगों ने मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की. लोगों ने प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, अभय पांडेय, परमानंद यादव, लोकेश कुमार, कमलेश कुमार, किशोर बर्णवाल, राम यादव, रविंद्र यादव, संजय यादव, सिंटू कुमार, कृष्ण वर्मा, रंजीत दास, पवन ठाकुर आदि दर्जनों उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :विहिप व बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला जलाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : झिरकी में 10 दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप

कथारा, सीसीएल कथारा कोलियरी से सटे प्रभावित गांव झिरकी में मोटर पंप जल जाने के कारण दस दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप है. इसके कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. ओवरलोड के कारण मोटर पंप जल जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा परियोजना बिजली विभाग को दी गयी. इसके बाद विभाग द्वारा पंप को मरम्मत के लिए लिए भेज दिया गया. ग्रामीण बालेश्वर गोप, नागेश्वर यादव आदि ने बताया कि झारखंड ग्रामीण पेयजलापूर्ति विभाग द्वारा जलमीनार के माध्यम से गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती है. लेकिन दो-दो दिन में आधे घंटे तक के लिए पानी मिलता है. इससे पीने का काम हो जाता है. लेकिन, नहाने, कपड़ा धोने व अन्य काम के लिए आसपास के तालाबों व दामोदर नदी का सहारा लेना पड़ता है. इधर परियोजना विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के अभियंता कौशल कुमार ने कहा कि पंप की मरम्मत हो गयी है. एक- दो दिनों के अंदर गांव में पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : झिरकी में 10 दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News : ट्रेन में 120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Giridih News : हजारीबाग रोड रेलवे सुरक्षा बल और सीआइबी धनबाद की टीम ने गाड़ी संख्या 13305 अप में गश्ती के दौरान एक युवक को 120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक को पकड़ा. युवक चिचाकी स्टेशन में ट्रेन में सवार हुआ था. उसके पास एक पिट्ठू बैग और प्लास्टिक के दो झोले थे. संदेह होने पर टीम ने कोच में जांच की. युवक बाथरूम के पास घबराया हुआ मिला. पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू कुमार (22), पिता कमलेश यादव, ग्राम थेगवा, पोस्ट बराही बाजार, थाना फेसर, जिला औरंगाबाद, बिहार बताया. उसने बताया कि वह बिहार जा रहा है और बैग व झोले में अंग्रेजी शराब है. टीम ने उसे हजारीबाग रोड स्टेशन पर उतारा. बैग में 36 बोतल अंग्रेजी शराब व झोले में 84 बोतल कुल 120 बोतल शराब मिली. इसकी कीमत 9,600 रुपये आंकी गयी. आरपीएफ व सीआइबी टीम ने शराब से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन युवक कागजात नहीं दिखा सका. उसने अपनी गलती स्वीकार की. सअनि शशिकांत तिवारी ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की. युवक की गिरफ्तारी की सूचना उसकी मां मुन्नी देवी को दी गयी. आरोपी और शराब को रेसुब पोस्ट हजारीबाग रोड को सौंपा गया. इसके बाद उत्पाद विभाग गिरिडीह को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News : ट्रेन में 120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : डीएवी कथारा के नये प्राचार्य बने डाॅ गुलाम

कथारा, डीएवी स्कूल कथारा में शुक्रवार को डाॅ गुलाम नवी खान ने नये प्राचार्य के रूप में योगदान दिया. पूर्व प्राचार्य बिपिन राय का स्थानांतरण डीएवी हेहल रांची हो गया है. नये प्राचार्य का स्वागत विद्यालय के सुपरवाइजरी प्रमुख पंकज कुमार व रंजीत कुमार सिंह ने किया. बाद में विशेष प्रार्थना सभा हुई और हवन किया गया. डॉ खान ने स्कूल को नयी ऊंचाई पर ले जाने की बात कही. मौके पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर एस मिश्रा, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, टीएम पाठक, जितेंद्र दूबे, बीके दसौंधी, राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, जयपाल साव, रितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार,आराधाना सिंह आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : डीएवी कथारा के नये प्राचार्य बने डाॅ गुलाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है. हमारी पूरी सहानुभूति मृतकों के परिवार के साथ है. कहा कि जम्मू कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और वहां की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र प्रशासन की है, लेकिन दशकों से आतंकवाद से प्रभावित जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कश्मीर के पहलगाम में हजारों पर्यटक मौजूद थे, लेकिन वहां सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की गयी थी. वहीं नरेश वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की संभावना जताते हैं और झारखंड में भी इस तरह की घटना होने की आशंका व्यक्त करते हैं. क्या यह जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास नहीं है. इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा, स्त्री कांग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, एससी सेल के अध्यक्ष संतोष दास, गिरिडीह सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, पड़ोसनता हेंब्रम, चोकर मुनि हेंब्रम, इशरत परवीन, सीता देवी, सुनीता बेसरा, काजल मिश्रा, वर्षा देवी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, अरमान अंसारी, समीर राज चौधरी, राजा दिलशाद, मोहम्मद अली खान, सरवर गुड्डू, सद्दाम शमसुद्दीन, बाबा अंसारी, शोएब मोहम्मद, शोएब मोहम्मद, नदीम, पारस मित्र, योगेंद्र मेहता, मदनलाल विश्वकर्मा, जीत मंडल, बिलाल अंसारी, दिनेश विश्वकर्मा, मो. सरफराज अंसारी, युवा कांग्रेस पंकज सागर, उपेंद्र सिंह, कपिल देव सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, रघुनंदन सिंह, जुनैद आलम, सोहेल इराकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top