Hot News

April 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टार्च टूर यात्रा से खिलाड़ियों को मिलेगी नयी ऊर्जा

अररिया पहुंचने पर टार्च टूर यात्रा का हुआ भव्य स्वागत फोटो-18 a-कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि, अररिया स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आगामी 04 से 16 मई तक राज्य के पटना, गया, भागलपुर, राजगीर व बेगूसराय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसके व्यापक प्रचार-प्रसार व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टार्च टूर यात्रा अररिया हाई स्कूल पहुंचा. जहां इसका भव्य स्वागत किया गया. टॉर्च टूर यात्रा 14 अप्रैल से 03 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी. टार्च टूर के कार्यक्रम जिले में स्पोर्ट्स संस्कृति को नयी ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान किया. यात्रा के माध्यम से युवाओं में स्पोर्ट्स भावना, प्रतिस्पर्धात्मकता, अनुशासन व देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है. अररिया में इस मशाल यात्रा के आगमन को के मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी, शिक्षक, अभिभावक, स्पोर्ट्स प्रेमी व शहर के गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान के माध्यम से किया गया. इसके पश्चात मशाल यात्रा को मंच पर लाया गया. बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण, पटना व स्पोर्ट्स विभाग, बिहार प्रशासन की टार्च टूर टीम के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को स्पोर्ट्सो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की प्रतीकात्मक मशाल सौंपकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिशा देने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्सों का आयोजन हो रहा है, जो हम सभी को गौरवान्वित करता है. बिहार प्रशासन स्पोर्ट्सों को लेकर बेहद संजीदा है. जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है. स्पोर्ट्स भवनों, जिम, ओपन जिम, इंडोर स्टेडियम व स्पोर्ट्स प्रशिक्षकों की नियुक्ति जैसी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है. इससे जिले में उभरते हुए स्पोर्ट्स प्रतिभाओं काफी लाभ होगा. उन्होंने उन्होंने युवा स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को निरंतर मेहनत करने, अनुशासित रहने व अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. स्पोर्ट्स विभाग के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्पोर्ट्सो इंडिया योजना का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देश भर के युवाओं में स्पोर्ट्स भावना को विकसित करना, स्पोर्ट्स को करियर के रूप में स्वीकारने व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें तैयार करना है. मौके पर डीपीआरओ मनीष कुमार, सदर एसडीओ अनिकेत कुमार, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी अरविंद कुमार, वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, गायक अमर आनंद सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टार्च टूर यात्रा से खिलाड़ियों को मिलेगी नयी ऊर्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

-5- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के भोरहा वार्ड संख्या 12 से छापेमारी कर अलग अलग दो घरों से 18 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भोरहा वार्ड संख्या 12 में दो लोग घर पर शराब रखकर अवैध तरीके से शराब की बिक्री करता है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापामारी की गई तो कारोबारी मोहन हेंब्रम पिता स्व किस्तू हेंब्रम के घर 15 लीटर व इंद्रानंद मंडल पिता रामानंद मंडल भोरहा वार्ड संख्या 13 से तीन लीटर शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———- भूमि विवाद मारपीट, प्राथमिकी दर्ज पलासी. प्रखंड क्षेत्र के भटनियां गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने पलासी थाना में एक दूसरे के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष के अरविंद यादव ने पलासी थाना कांड संख्या 161/25 दर्ज के तहत अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें पप्पू कुमार यादव, नीतिश कुमार, अजय यादव, रूपेश कुमार यादव, प्रशांत कुमार यादव सहित अन्य को आरोपित किया गया है. वहीं दूसरे द्वितीय पक्ष के लीला देवी ने पलासी थाना कांड संख्या 163 /25 दर्ज प्राथमिकी के तहत अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें सूर्यानंद यादव, ललित यादव, अरविंद कुमार यादव, सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. आज के छात्र प्रोफेशनल्स के साथ भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी : प्रभा प्रकाश

Jamshedpur news. आइसीएआइ (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) जमशेदपुर शाखा की छात्र इकाई सीआइसीएएसए (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा शनिवार को सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च 2025 (ब्रांच स्तर) प्रतियोगिता का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम में किया गया. प्रतियोगिता में डिबेट और पिच डेक प्रेजेंटेशन जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. इनमें प्रतिभागी सीए छात्रों ने अपनी विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में शामिल प्रभा प्रकाश ने कहा कि आज के छात्र न केवल प्रोफेशनल्स हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी हैं. सीए सौरभ अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमताओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं. सीए प्रेरणा धूत ने कहा कि हर प्रस्तुति में प्रतिभा और स्पष्ट सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी. सीआइसीएएसए के चेयरमैन सीए चेतन अग्रवाल और ब्रांच चेयरमैन सीए कौशलेंद्र दास ने छात्रों की उत्कृष्ट तैयारी और जोश की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए कौशलेंद्र दास, चेतन अग्रवाल, ऋषि अरोड़ा, आनंद अग्रवाल, योगेश शर्मा, तथा सीआइसीएएसए कमेटी के सदस्य रिंकी कुमारी, दीपक खंडेलवाल, वैष्णवी, अपर्णा, कृष्ण, आयुष, अनीश सहित कई अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.पिच डेक प्रेजेंटेशन के विजेता : प्रथम पुरस्कार टीम बिनोवा एनर्जी (शालिनी सिंह और दीपक खंडेलवाल), द्वितीय पुरस्कार टीम मम्मीज किचन (अंश सलूजा और निधि अग्रवाल). डिबेट प्रतियोगिता के विजेता : विषय के पक्ष में प्रथम स्थान वैष्णवी एवं द्वितीय स्थान श्वेता गोराई.विषय के विरोध में प्रथम स्थान : अविनाश सिंह यादव और द्वितीय स्थान : शुभम सिन्हा को. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. आज के छात्र प्रोफेशनल्स के साथ भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी : प्रभा प्रकाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

kalinga super cup jamshedpur jfc quarter final: क्वार्टर फाइनल में जेएफसी का सामना नॉर्थईस्ट से आज

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच कलिंगा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को स्पोर्ट्सा जायेगा. यह मैच रात आठ बजे से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा. मैच का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर किया जायेगा. इस मैच में जमशेदपुर को अपने स्टार खिलाड़ी एल्बिनो गोम्स, स्टीफन एजे, जावी हर्नांडेज, सिवेरियो व री ताचिकावा से काफी उम्मीदें होंगी. वहीं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी टीम भी बेहद संतुलित है. कोच जुआन पेड्रो बेनाली की अगुवाई में नॉर्थईस्ट ने अपने हर विभाग में सुधार किया है. स्ट्राइकर अलादीन अजराई इस मैच में जेएफसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे. मैच से पूर्व जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा कि हम सब जानते हैं कि नॉर्थईस्ट एक मजबूत प्रतिद्वंदी है. हमें उनसे सतर्क रहना होगा. हम इस मैच को जीतने के लिए शत प्रतिशत देंगे. इंडियन सुपर लीग 2024-25 सीजन की बात की जाये तो, नॉर्थईस्ट की टीम ने लीग राउंड के अपने दोनों मैचों में जेएफसी को हराया था. वहीं, जेएफसी की टीम ने प्लेऑफ में नॉर्थईस्ट को मात दी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post kalinga super cup jamshedpur jfc quarter final: क्वार्टर फाइनल में जेएफसी का सामना नॉर्थईस्ट से आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. माझी परगना महाल सामाजिक उत्थान पर आज करेगा मंथन

Jamshedpur news. गालूडीह बाघुड़िया के केशरपुर स्कूल प्रांगण में शनिवार को स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों की एक बैठक हुई. बैठक में रविवार को गुड़ाझोर फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले माझी परगना महाल धाड़ दिशोम महुलिया तोरोप की सामाजिक सम्मेलन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में धाड़ दिशोम देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू ने बताया कि सामाजिक सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें गालूडीह अंचल के 37 राजस्व गांव के माझी समेत पारानिक, जोग माझी, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद व अन्य शामिल होंगे. सम्मेलन में धाड़ दिशोम समेत बारहा, पातकोम, कुचूंग व सिंञ दिशोम के माझी बाबा व परगना बाबा शामिल होंगे. उन्होंने बताया सम्मेलन में स्कूली शिक्षा मंत्री सह घोड़ाबांधा के माझी बाबा रामदास सोरेन भी शिरकत करेंगे. सम्मेलन में आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, समाज के पारंपरिक रीति-रिवाज, पूजा पद्धति, धर्म संस्कृति व संवैधानिक अधिकार समेत अन्य बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. माझी परगना महाल सामाजिक उत्थान पर आज करेगा मंथन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीइआइसी बनकर तैयार, तीन दिनों में होगा हैंडओवर, नि:शक्तता के बाद चुनौतियों से उबरने में मददगार होगा केंद्र

साहिबगंज. साहिबगंज सदर अस्पताल के मुख्य गेट के निकट दो करोड़ 73 लाख की लागत से बना जी-थ्री जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र बनकर तैयार है. तीन मंजिला भवन में बच्चों के लिए मल्टीप्ले स्टेशन और डबल आर्च स्विंग का निर्माण किया गया है. 15 कमरों वाले इस भवन में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीइआइसी) एक ऐसा केंद्र है जो 6 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से उबरने में मदद करता है, खासकर विकलांगता के कारण होने वाली चुनौतियों से. यह केंद्र मूल्यांकन, उपचार, परामर्श और विशेष शिक्षा प्रदान करता है, ताकि बच्चों के विकास में देरी या विकारों को दूर किया जा सके. भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची द्वारा निर्मित इस केंद्र में बच्चों के स्पोर्ट्सने के लिए खिलौने और झूले भी लगाए गए हैं. लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. निर्माण कार्य के शुभम तिवारी ने बताया कि भवन निर्धारित समय पर बनकर तैयार हो गया है और तीन दिन के भीतर हैंडओवर कर दिया जाएगा. इसके बाद बच्चों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा. सीएस ने किया निरीक्षण: सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दो कमरों में दरवाजे पूर्ण रूप से नहीं लगे हैं और दरवाजों पर वार्ड का नाम नहीं लिखा गया है. उन्होंने दो दिन के भीतर इन खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके बाद केंद्र का हैंडओवर किया जाएगा. आरबीएसके के पांच चिकित्सक करेंगे इलाज: शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में पांच चिकित्सक बच्चों का इलाज करेंगे. सीएस ने बताया कि आरबीएसके के तहत होम्योपैथ और आयुर्वेद पद्धति से भी इस केंद्र में इलाज किया जाएगा. यदि होंठ कटे या अत्यधिक कुपोषण के शिकार शिशु आते हैं तो उन्हें यहां से रेफर कर उचित इलाज कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीइआइसी बनकर तैयार, तीन दिनों में होगा हैंडओवर, नि:शक्तता के बाद चुनौतियों से उबरने में मददगार होगा केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम हमले में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल चौक से राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च तसवीर- 26 में कारगिल चौंक पर राजद का केंडिल मार्च संवाददाता, गोड्डा स्थानीय कारगिल चौक से कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान पहलगाम हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. आतंकवादियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. कहा कि कश्मीर में अमन व शांति के साथ खिलवाड़ करनेवाले आतंवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. ताकि आनेवाले समय में ऐसी हिमाकत नहीं कर पायें. हाथों में कैंडल लेकर कार्यकर्ता स्थानीय शहीद स्तंभ तक पहुंचे. शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, जिला प्रधान महासचिव जाहिद इकबाल, शंकर यादव, मनोज कुशवाहा, धनंजय महतो, धनंजय यादव, नीलम साह, गणेश यादव, बजरंगी यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहलगाम हमले में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी विवाद को लेकर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

राजमहल. थाना क्षेत्र के कसबा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. प्रथम पक्ष की रंजू देवी ने आवेदन देकर बताया है कि 25 अप्रैल 2024 को अपने घर में काम कर रही थी. उसी वक्त निर्मल मंडल ने अचानक मुझे पीछे से आकर पकड़ लिया. जब मैंने इसका विरोध किया और मेरा पति मुझे बचाने आया तो जान मारने की नीयत से मेरे पति पर चाकू चला दिया, जिसमें मेरा पति बच गया. मामले को लेकर राजमहल थाना में निर्मल मंडल, सरस्वती देवी, सोनिया देवी के विरुद्ध कांड संख्या 142/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष की सरस्वती देवी ने मारपीट करने को लेकर बताया है कि गांव के ही मंटू मंडल, रजनों देवी ने कई बार मिलकर मेरे साथ मारपीट की हैं और मुझे पेट्रोल डालकर आग लगाकर जला देने की धमकी देते हैं. मामले को लेकर राजमहल थाना में कांड संख्या 143/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले को लेकर राजमहल थाना पुलिस छानबीन में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी विवाद को लेकर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: झारखंड में रांची, जमशेदपुर के बाद देवघर में खुलेगा मौसम विज्ञान केंद्र, लगेगा डॉप्लर वेदर रडार, DC से मांगी जमीन

Meteorological Centre: देवघर, अमरनाथ पोद्दार-हिंदुस्तान प्रशासन के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन मौसम विभाग झारखंड के देवघर में मौसम विज्ञान केंद्र खोलेगा. रांची और जमशेदपुर के बाद झारखंड का तीसरा मौसम विज्ञान केंद्र देवघर में खुलेगा. मंत्रालय के निर्देश पर रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बाबूराज पीपी ने देवघर डीसी से मौसम विभाग केंद्र खोलने के लिए जमीन मांगी है. देवघर का यह मौसम विज्ञान केंद्र संताल परगना का मुख्यालय होगा. लगेगा डॉप्लर वेदर रडार हिंदुस्तान प्रशासन ने मौसम के प्रति सजग रहने के साथ-साथ जलवायु स्मार्ट हिंदुस्तान बनाने के लिए मिशन मौसम की मंजूरी दी है. केंद्र प्रमुख ने डीसी से कहा है कि कृषि, सिंचाई, एयरक्रॉफ्ट आदि संवेदनशील मौसम गतिविधियों का पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाना है. इस रडार के जरिए धूलभरी आंधी, गर्जन, बिजली कड़कने, भारी बारिश, ओला, बर्फ, चक्रवात, ठंड और गर्मी का पूर्वानुमान लगाया जाएगा. इससे आम लोगों को समय पर मौसम संबंधी जानकारी दी जा सकेगी. उन्होंने कहा है कि संताल परगना में आकाशीय बिजली व थंडरस्टॉर्म की निरंतर निगरानी व चेतावनी के लिए डॉप्लर वेदर रडार लगाने की आवश्यकता है. मौसम आपदा की होगी निगरानी केंद्र प्रशासन के मिशन मौसम के तहत राज्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाना बहुत आवश्यक है. इस रडार को देवघर में लगाने से पूरे राज्य में मौसम आपदा की निगरानी की जा सकेगी. केंद्र प्रमुख ने जिला प्रशासन से भूमि सुरक्षित कैंपस के साथ मांगी है, जिसमें मौसम विभाग से जुड़ी मशीनें भी रहेंगी. क्या है डॉप्लर वेदर रडार? डॉप्लर वेदर रडार एक विशेष प्रकार का रडार है, जो डॉप्लर प्रभाव का उपयोग कर मौसम की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है. इसका उपयोग कर हवा की गति और दिशा, वर्षा की तीव्रता और तूफान के केंद्र का पता लगाया जा सकता है. इस रडार से मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिलती है. ये भी पढ़ें: Video: पहलगाम आतंकी हमले के बाद ATS का झारखंड में बड़ा एक्शन, पति-पत्नी समेत 4 अरेस्ट, कई से पूछताछ The post Good News: झारखंड में रांची, जमशेदपुर के बाद देवघर में खुलेगा मौसम विज्ञान केंद्र, लगेगा डॉप्लर वेदर रडार, DC से मांगी जमीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? टैरिफ वॉर और भारत-पाक तनाव से बदला है माहौल

Stock Market Prediction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए टैरिफ वॉर और पहलगाम आतंकी हमले के उपजे हिंदुस्तान-पाकिस्तान के तनाव से घरेलू शेयर बाजार की वजह से निवेशकों में घबराहट का माहौल बना हुआ है. इस कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 589 अंक गिरकर 79,212.53 पर और निफ्टी 207 अंक फिसलकर 24,039.35 पर बंद हुए थे. इस गिरावट का मुख्य कारण वित्तीय और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रहा. हालांकि, आईटी शेयरों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया. अब सवाल यह भी पैदा होता है कि 28 अप्रैल 2025 सोमवार से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा या बढ़त दर्ज होगी? आइए, जानते हैं कि बाजार के एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? तकनीकी विश्लेषण और बाजार की चाल एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे के अनुसार, निफ्टी ने अपने 200-दिवसीय मूविंग एवरेज (डीएमए) के नीचे बंद किया है, जो एक मंदी का संकेत है. वे मानते हैं कि निकट भविष्य में निफ्टी में और गिरावट हो सकती है, जिसमें 23,800 और 23,515 के स्तर समर्थन के रूप में कार्य कर सकते हैं. 25 अप्रैल को सेंसेक्स 589 अंक गिरकर 79,212.53 पर और निफ्टी 207 अंक फिसलकर 24,039.35 पर बंद हुआ. वैश्विक कारक और आर्थिक संकेतक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ वीके विजयकुमार के मुताबिक, पिछले आठ कारोबारी दिनों में एफआईआई की ओर से 32,465 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है. यह खरीदारी डॉलर इंडेक्स में गिरावट और हिंदुस्तान की मजबूत आर्थिक वृद्धि दर के चलते हुई है, जो निवेशकों को आकर्षित कर रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता को बढ़ाया है, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्पों जैसे सोने की मांग बढ़ रही है. हालांकि, हिंदुस्तान में बेहतर मानसून की भविष्यवाणी और खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट जैसी सकारात्मक समाचारें कृषि और उपभोक्ता मांग को समर्थन दे सकती हैं. सेक्टोरल रुझान और निवेशकों की रणनीति बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों का ध्यान अब घरेलू क्षेत्रों जैसे वित्तीय, उपभोक्ता वस्तुएं, रक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर केंद्रित है, जो निर्यात पर कम निर्भर हैं. 2025 में अब तक वित्तीय क्षेत्र में 12% से अधिक की वृद्धि देखी गई है. वहीं, उपभोक्ता क्षेत्र के बड़े स्टॉक्स जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और नेस्ले ने मार्च से 9-11% तक का रिटर्न दिया है. इसे भी पढ़ें: Anant Ambani Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनंत अंबानी? पैसा जानकर चौंक जाएंगे आप बाजार में बना रह सकता है सतर्कता का माहौल बाजार विश्लेषकों का यह भी कहना है कि 28 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में हिंदुस्तानीय शेयर बाजारों में सतर्कता का माहौल बना रह सकता है. तकनीकी संकेतकों के अनुसार, निफ्टी में और गिरावट की संभावना है, जबकि कुछ घरेलू क्षेत्रों में निवेशकों की रुचि बनी रह सकती है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और घरेलू आर्थिक संकेतकों के बीच संतुलन बनाना निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. इसे भी पढ़ें: Viral Video: शक्ति कपूर ने 35 साल पहले की थी सोने के भाव की भविष्यवाणी, क्या फिर पहुंचेगा 1 लाख के पार? The post अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? टैरिफ वॉर और हिंदुस्तान-पाक तनाव से बदला है माहौल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top