Hot News

April 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम

UGC New Rules: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 2025 से शुरू होने वाले ग्रेजुएशन (UG) और पोस्टग्रेजुएशन (PG) कोर्स के लिए नए नियम लागू करने का फैसला लिया है. ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किए गए हैं, जिनका मकसद पढ़ाई को ज्यादा लचीला (flexible) और छात्रों के लिए आसान बनाना है. यूजीसी की ओर से क्रेडिट सिस्टम को लेकर भी बताया गया है. इस लेख में यूजीसी के नए नियमों (UGC New Rules) के बारे में विस्तार से जानें. नियमों में यूजीसी ने क्या कहा? (UGC New Rules) ऑफिशियल ट्वीट के मुताबिक, UGC New Rules में सबसे खास बदलाव मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम है. इसके तहत छात्र अगर चाहें तो पढ़ाई के बीच में एक साल, दो साल, तीन साल या चार साल बाद कोर्स छोड़ सकते हैं. छोड़ी गई पढ़ाई के आधार पर उन्हें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री मिल सकती है. खास बात यह है कि छात्र जब चाहें, बाद में वापस आकर अपनी पढ़ाई वहीं से फिर शुरू कर सकते हैं. इससे अब छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा आजादी और नए मौके मिलेंगे. यह भी पढ़ें- UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री पाने का आसान तरीका (UGC New Rules) अब पढ़ाई के दौरान किसी भी समय पढ़ाई छोड़नी पड़े तो भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नई व्यवस्था के मुताबिक: अगर कोई छात्र 1 साल (40 क्रेडिट) पढ़ाई करता है, तो उसे सर्टिफिकेट मिलेगा 2 साल (80 क्रेडिट) पूरे करने पर उसे डिप्लोमा दिया जाएगा 3 साल (120 क्रेडिट) पढ़ाई के बाद छात्र को साधारण डिग्री मिलेगी अगर छात्र 4 साल (160 क्रेडिट) की पढ़ाई पूरी करता है, तो उसे ऑनर्स डिग्री या रिसर्च के साथ ऑनर्स डिग्री दी जाएगी. UGC Updates: UGC releases the Minimum Standards of Instruction for the Grant of Undergraduate Degree and Postgraduate Degree, Regulations 2025. 🖇️Read the UGC Regulations: https://t.co/tTcKb8D1ml pic.twitter.com/OZ4sptWtnT — UGC INDIA (@ugc_india) April 25, 2025 नई व्यवस्था में पढ़ाई होगी आसान, जानिए क्रेडिट सिस्टम के बड़े बदलाव यूजीसी ने पढ़ाई को और आसान बनाने के लिए क्रेडिट सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. अब हर विषय की पढ़ाई के लिए छात्रों को कुछ क्रेडिट दिए जाएंगे. ये सभी क्रेडिट एक डिजिटल प्लेटफॉर्म Academic Bank of Credits (ABC) में सेव होंगे. छात्र हिंदुस्तान के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपने क्रेडिट को जमा कर सकते हैं, ट्रांसफर कर सकते हैं या पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकते हैं. छात्रों को अब यह सुविधा भी मिलेगी कि वे एक साथ दो अलग-अलग यूजी या पीजी कोर्स कर सकते हैं, चाहे वो अलग-अलग कॉलेजों से हों या फिर अलग फॉर्मेट में (जैसे- ऑफलाइन, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग).  स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल (UGC New Rules) एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब पढ़ाई के साथ-साथ स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल होगी. छात्रों को अपने मुख्य कोर्स से 50% क्रेडिट लेने होंगे, बाकी क्रेडिट वो स्किल डेवलपमेंट कोर्स, इंटर्नशिप या मल्टीडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट्स से कमा सकते हैं. इसके अलावा अब साल में दो बार, यानी जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी में एडमिशन का मौका मिलेगा, जिससे छात्रों के पास पढ़ाई शुरू करने के ज्यादा मौके होंगे. यह भी पढ़ें- JNVST Class 6, 9 Result 2025: जेएनवीएसटी क्लाॅस 6 और 9 के मार्क्स जारी, यहां सबसे पहले देखें The post UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Multani Mitti Face Pack For Summer: गर्मी में आपकी स्किन फील करेगी कूल-कूल,बस ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

Multani Mitti Face Pack For Summer: गर्मियों में चिलचिलाती धूप, पसीना और धूल-मिट्टी हमारी स्किन को बेजान और चिपचिपा बना देती है. ऐसे में गर्मी में अपनी स्किन राहत देने के लिये मुल्तानी मिट्टी वरदान साबित हो सकती है. यह प्राकृतिक मिट्टी न सिर्फ त्वचा को ठंडक देती है बल्कि सन टैनिंग, पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या से भी राहत दिलाती है. आइए जानते हैं कि गर्मी में मुल्तानी मिट्टी को कैसे इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा महसूस करे कूल-कूल. फेस पैक बनाएं गुलाब जल के साथ : मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें.इसे चेहरे पर 10 से15 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और धूप की जलन भी कम होती है. एलोवेरा जेल के साथ करें मिक्स : अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. यह फेस पैक न केवल ठंडक देगा बल्कि जलन और रैशेज से भी राहत दिलाएगा. टैनिंग हटाने के लिए नींबू और दही का इस्तेमाल : मुल्तानी मिट्टी, दही और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर होती है और चेहरा ग्लो करने लगता है. बॉडी पैक के रूप में भी करें इस्तेमाल : सिर्फ चेहरे ही नहीं आप पूरे शरीर पर भी मुल्तानी मिट्टी का पैक लगा सकते हैं. खासतौर पर नहाने से पहले इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है और स्किन साफ-सुथरी और फ्रेश फील करती है.’ Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल The post Multani Mitti Face Pack For Summer: गर्मी में आपकी स्किन फील करेगी कूल-कूल,बस ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cooperative: सहकारी डेयरी उत्पाद अब स्विगी प्लेटफार्म पर मिलेगा

Cooperative: देश में ऑनलाइन बाजार का विस्तार तेजी से हो रहा है. प्रशासन सहकारिता डेयरी उत्पाद की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है. इस कड़ी में सहकारिता मंत्रालय और स्विगी इंस्टामार्ट के बीच एक अहम समझौता हुआ है. इस समझौते का मकसद सहकारी डेयरी उत्पाद को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए स्विगी के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना है. सहकारिता मंत्रालय के सचिव आशीष कुमार भूटानी की मौजूदगी में स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा और सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव डीके वर्मा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया. समझौते के तहत सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक के जरिये ग्राहकों से जोड़ने का काम करेगा.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ने देश के सहकारी क्षेत्र को संवर्धित करने के लिए 60 से अधिक पहल की हैं. हाल ही में मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र से जैविक उत्पादों सहित सहकारी उपज को बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई पहल की है. समझौता के बाद हिंदुस्तान ऑर्गेनिक्स और अन्य सहकारी डेयरी उत्पाद अब स्विगी के ई-कॉमर्स और क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे.  सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी मजबूती इस समझौते का मकसद स्विगी के डिजिटल प्लेटफॉर्म और आउटरीच का लाभ उठाकर हिंदुस्तान में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है. साझेदारी के तहत के इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म पर सहकारी डेयरी उत्पादों मिलेंगे और सहकारी संस्थाओं के उत्पाद को व्यापक बाजार मुहैया कराने का काम करेगी. स्विगी विपणन, प्रचार, उपभोक्ता प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहकारी ब्रांडों का समर्थन करने के लिए मंत्रालय के साथ काम करेगी. साथ ही स्विगी के प्लेटफॉर्म पर एक अलग सहकारी श्रेणी बनायी जाएगी, जिसमें ऑर्गेनिक्स, डेयरी, श्री अन्न , हस्तशिल्प और सहकारी संगठनों द्वारा विकसित और प्रचारित अन्य उत्पादों की बिक्री होगी.  यह सहयोग सहकारी समितियों को नए जमाने की प्रौद्योगिकियों के माध्यम से नए जमाने के उपभोक्ताओं से जुड़ने में सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उनके डिजिटल पहुंच को विस्तार देने का काम करेगा. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित करने के मद्देनजर स्विगी सहकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर देशभर में सहकारी आंदोलनों, संगठनों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा.  The post Cooperative: सहकारी डेयरी उत्पाद अब स्विगी प्लेटफार्म पर मिलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today’s Current Affairs in Hindi: 27 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स

Today’s Current Affairs in Hindi 2025: करंट अफेयर्स दुनिया को आकार देने वाली प्रमुख वैश्विक घटनाओं पर प्रकाश डालते हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे वे भविष्य और उसमें अपनी भूमिका के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए तैयार होते हैं. इसलिए यहां 27 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi) दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं. आज के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) 27 अप्रैल यानि आज के लिए करंट अफेयर्स (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, रूस और यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने के बहुत करीब हैं ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की; यूक्रेन में शांति के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज़ हुए SAARC वीजा प्रतिबंध: 191 और पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा के जरिए वापस लौटे यूएनएससी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की; सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का आह्वान किया सोने की कीमतें बढ़कर 96,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी 97,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हिंदुस्तान ने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ स्त्री विश्व कप की तैयारी शुरू की नई दिल्ली में दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप शुरू होगी पीएम मोदी ने 15वें रोज़गार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सिक्किम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बिजली मंत्री के सम्मेलन में भाग लेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना दिशानिर्देश और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया प्रशासन ने एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कैलाश मानसरोवर यात्रा 2023: कंप्यूटर जनित चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Net Worth: दृष्टि IAS वाले विकास दिव्यकीर्ति हर महीने कितना कमाते हैं, जानें UPSC की फीस The post Today’s Current Affairs in Hindi: 27 अप्रैल 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के चतरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, एक ही परिवार के 3 की मौत, 6 घायल

Road Accident In Chatra: चतरा (दीनबंधु/तस्लीम)-चतरा जिले के इटखोरी मुख्य पथ स्थित गंधरिया बहेरा कोचा के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकरायी. इससे वाहन में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. सड़क हादसे की की सूचना सदर पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पूजा कर लौटने के दौरान सड़क हादसा इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लमटा लौट रहे थे. इस दौरान दुर्घटना घटी. मृतकों में लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा निवासी अमरदीप प्रसाद की पुत्री प्रीति कुमारी (23 वर्ष), बहन पिंकी कुमारी (30 वर्ष) और मां विमला देवी (60 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में अमरदीप के दामाद रश्मिकांत साहु, बेटी प्रिया देवी, प्रियंका कुमारी, बेटा राहुल प्रसाद, भतीजी माननी कुमारी, नतनी रिमझिम कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद काफी संख्या में गंधरिया गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल भेजने में मदद की. The post झारखंड के चतरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, एक ही परिवार के 3 की मौत, 6 घायल appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

बिहार राज्य प्रतिभा खोज अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर-1,रोसड़ा में किया गया

नया विचार समस्तीपुर–  शिक्षा विभाग के विभागीय निदेशानुसार बिहार राज्य प्रतिभा खोज अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर-1,रोसड़ा में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार व बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश के नेतृत्व में किया गया।जिसमें बालक एवं बालिका ने मशाल कायम करते हुए शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विद्यालय प्रांगण में स्पोर्ट्स विधाऐं कबड्डी और फूटवॉल में अपनी सहभागिता जाहिर की। स्पोर्ट्स में उपस्थित छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्पोर्ट्स से संबंधित कई जानकारी छात्रों को दी गई।जिसकी काफी सराहना उपस्थित अभिभावकों के द्वारा किया गया।स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार व शिक्षक नेता कुमार रजनीश के अलावे माला कुमारी, सुष्मिता राज, सूर्य प्रकाश, सुधीर कुमार, गौरव कुमार, आसिफ इकबाल, कुमारी सुधा, निधि रानी, विनय सिंह, स्वीटी कुमारी, अरविंद कु०दास, ताहिर कासमी, सहदेव कुमार, विकाश कु०शर्मा, कनिजा खातून, नगमा खातून आदि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता हासिल करने का हुनर सिखाया।

समस्तीपुर

सरायरंजन थाना एवं मुसरीघरारी में जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले की हुई सुनवाई, कुल आठ मामले की हुई सुनवाई, तीन मामले का हुआ निष्पादन

नया विचार सरायरंजन। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने पूर्व केदो मामले कि सुनवाई किए।पूर्व के दोनों मामले दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निष्पादन किया गया।जमीनी विवाद के मामले में कुछ लोगों के कागजात का अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया ।दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस भेजा गया ताकि अगले तारीख में दूसरे पक्ष के लोग भी अपना कागजात प्रस्तुत करें। वहीं दूसरी ओर सराय रंजन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के 6 मामले की सुनवाई सराय रंजन अंचल के प्रभारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने किया। एक मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के सहमति से किया गया वहीं पांच मामलों में किसी एक पक्ष को कागजात था तो दूसरे पक्ष को कागजात नहीं था किसी को अधूरा था कागजात । सभी पांच फरियादियों को अगली तिथि में पूर्ण कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया ।मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी , सराय रंजन थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, विष्णु दयाल कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।

समस्तीपुर

नरघोघी गांव स्थित बांसबाड़ी में लगी आग, गांव में मची अफरा तफरी

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित डीह टोला में शनिवार की दोपहर लक्ष्मी झा की बांसबाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब आधा दर्जन बांस जल गए। वहीं इस अगलगी से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस अगलगी में आग की लपटें देखते ही देखते काफी तेज हो गई। आग की लपटों से आसपास के घर के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि दर्जनों ग्रामीण व दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पाया नहीं जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

समस्तीपुर

सरायरंजन के विभिन्न पंचायतों में लगाए गए विकास शिविर

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महादलित बस्तियों में शनिवार को विकास शिविर लगया गया। इन शिविरों में दर्जन भर महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया किया गया। इनमें राशनकार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को घर देने, सड़क, पानी, नल-जल योजना आदि का आवेदन लिया गया है। प्रखंड के भगवतपुर पंचायत में आयोजित शिविर का कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल , बीईओ निर्मला कुमारी,डीपीआरओ रामचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। शिविर में पंचायत सचिव अमन आदर्श, विकास मित्र विनोद कुमार सादा, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, टोला सेवक रंजीत कुमार महतो, रोजगार सेवक सुजीत कुमार, आशा कार्यकर्ता अनीता मेहरा, एएनएम कोमल कुमारी, सुजीत कुमार गौरव, रीना देवी आदि मौजूद थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 27 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 27 अप्रैल की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi 27 April 2025: समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 27 अप्रैल की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (27 April) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (27 April) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (27 April) इस प्रकार हैं- हिंदुस्तान ने एक दशक में 17.1 करोड़ से ज़्यादा लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला: विश्व बैंक की रिपोर्ट मिजोरम ने 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों के साथ पहली आइजोल अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन की मेज़बानी की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राष्ट्रव्यापी बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया, पूर्वोत्तर में जलविद्युत क्षमता पर प्रकाश डाला मिजोरम में मलेरिया का प्रसार हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा दर्ज किया गया, अधिकारियों ने मलेरिया उन्मूलन के लिए और ज़्यादा प्रयास करने का आग्रह किया राहुल गांधी ने हैदराबाद में हिंदुस्तान शिखर सम्मेलन में प्रेम और स्नेह की नई नेतृत्व का आह्वान किया श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए तमिलनाडु के 14 मछुआरे चेन्नई पहुँचे केंद्र ने रक्षा अभियानों के लाइव कवरेज पर मीडिया चैनलों को सलाह जारी की गुजरात: अहमदाबाद और सूरत में 550 से ज़्यादा अवैध अप्रवासी हिरासत में लिए गए. यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Net Worth: दृष्टि IAS वाले विकास दिव्यकीर्ति हर महीने कितना कमाते हैं, जानें UPSC की फीस टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- प्रशासन ने एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कैलाश मानसरोवर यात्रा 2023: कंप्यूटर जनित चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू तेलंगाना के डीजीपी ने केंद्र के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए हिंदुस्तानीय वीजा के निलंबन पर परामर्श जारी किया केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सिक्किम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बिजली मंत्री के सम्मेलन में भाग लेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना दिशानिर्देश और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया. यह भी पढ़ें- Avadh Ojha Net Worth: हर महीने कितना कमाते हैं छात्रों को ‘राजा बनने का मंत्र’ देने वाले गुरु जी? UPSC की दे चुके हैं परीक्षा टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- पंजाब: बीएसएफ ने अमृतसर में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए पीएम मोदी ने 15वें रोज़गार मेले में युवाओं को 51,000 से ज़्यादा नियुक्ति पत्र वितरित किए यूएनएससी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की; सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का आह्वान किया सोने की कीमतें बढ़कर 96,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी 97,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हिंदुस्तान ने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ स्त्री विश्व कप की तैयारी शुरू की नई दिल्ली में दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप शुरू होगी ईरान के शहीद राजाई बंदरगाह पर भीषण विस्फोट में 400 से ज़्यादा घायल थाईलैंड में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान विमान दुर्घटना में छह अधिकारी मारे गए आईबीपीसी दुबई कॉन्क्लेव में हिंदुस्तान-यूएई के रणनीतिक संबंधों पर प्रकाश डाला गया, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने मुख्य भाषण दिया अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, रूस और यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुँचने के बहुत करीब हैं ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की; यूक्रेन में शांति के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज़ हुए SAARC वीजा प्रतिबंध: 191 और पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा के ज़रिए वापस लौटे. यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: छात्रों के लिए करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न-उत्तर आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) “यदि आप हार मानने के बजाय एक कदम और आगे बढ़ते हैं, तो सफलता खुद आपके पास आएगी” इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ. The post Today School Assembly News Headlines 27 April in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 27 अप्रैल की समाचार सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top