Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: कैमूर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Bihar Accident: कैमूर. बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना कैमूर जिले के भभुआ-मोहानिया पथ पर परसिया गांव के पास का है. मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के मंटू पटेल का पुत्र आदर्श पटेल, स्वर्गीय पप्पू तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी, और जितेंद्र यादव का पुत्र भोलू यादव के रूप में हुई हैं. वहीं घायल युवक की पहचान प्रभु गोंड के पुत्र विकास गोंड के रूप में हुई है. दो लोगों की मौके पर ही मौत बाइक पर सवार चार युवक भभुआ के बारे गांव से मोहनिया जा रहे थे, तभी मोहनिया की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. आर्थिक सहायता की मांग ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और घायल युवक के इलाज में भी मदद की जाए. साथ ही, ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त यातायात नियमों का पालन कराया जाए. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar Accident: कैमूर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, लगाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क

Summer Hair Care: गर्मियों में बाल जल्दी ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे उनका नेचुरल शाइन भी खत्म होने लगता है. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो बालों से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उन्हें साफ, सॉफ्ट और शाइनी बनाती है. यह न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत करती है, बल्कि बालों को ताजगी और नई जान भी देती है. अगर आप भी गर्मी में चिपचिपे बालों से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी से बना हेयर मास्क आपके लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है. आइए जानें कैसे मुल्तानी मिट्टी से आप अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बना सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी को आप गुनगुने पानी में घोलकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इस पेस्ट को बाल की जड़ और लंबाई पर अच्छे से लगाएं. 15-20 लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे बालों का एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी आसानी से साफ हो जाती है. मुल्तानी मिट्टी और दही का मास्क: इसके लिए 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच दही मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प और बाल के लेंथ पर अच्छी तरह लगाएं. 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू से धो लें. यह मास्क बालों को नमी देता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है. ये भी पढ़ें: Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट मुल्तानी मिट्टी और नींबू का मास्क: मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को बालों पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह बालों चिपचिपापन हटाकर उन्हें ताजगी और नई चमक देता है. नींबू बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का मास्क: मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर एक नरम पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें. एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है और मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प को डीप क्लीन करती है. इससे बाल सॉफ्ट, फ्रिज फ्री और चमकदार बनते हैं. ये भी पढ़ें: Skincare For Oily Skin: ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट स्किनकेयर रूटीन, गर्मियों में नहीं होगा चिपचिपापन – Naya Vichar ये भी पढ़ें: Skincare Tips: गर्मी में धुप से वापस आते ही चहेरे पर करें ये काम, कभी नहीं होगी टैनिंग Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी, लगाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

Besan Ka Halwa: बेसन का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ताकत और एनर्जी से भर देता है. साथ ही घर में इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद इतना खास होता है कि परिवार के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.  बेसन का हलवा बनाने की सामग्री बेसन – 1 कप घी – 4 चम्मच  शक्कर – आवश्यकता अनुसार  दूध – 1 कप पानी – आधा या 1 कप  काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश – बारीक कटे हुए  इलायची पाउडर – छोटी चम्मच यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट बेसन का हलवा बनाने की विधि सबसे पहले एक कढ़ाई गर्म करें, इसके बाद उसमें 1 कप बेसन डालें और इसे धीमी आंच पर अच्छे से भूनते रहें.  बेसन को लगभग 7-10 मिनट तक भूनने के बाद उसमें से अच्छी खुशबू आने लगेगा.  अब एक अलग बर्तन में 1 कप दूध और आधा कप पानी डालकर उबालें.  जब दूध और पानी उबालने लगे, तो इसे बेसन में डालें और अच्छे से पकाएं.  अब जब दूध और पानी बेसन में अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो उसमें चीनी डालें. उसके बाद हलवे को अच्छे से मिलाएं और उसे अच्छे से पकने दें.  अब इसमें कटा हुआ काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और इलायची पाउडर डालें. जिससे हलवा का स्वाद और बढ़ जाए.  इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर हलवे को और 5 मिनट तक पकने दें.  अब आपका गरमा गरम बेसन का हलवा तैयार है. इसे एक प्लेट में सर्व करें और इसके स्वाद का सबके साथ बैठकर आनंद लें.  यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी  The post Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: योग्यताएं कर्म से पैदा होती हैं- आचार्य चाणक्य

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन का मार्गदर्शन करती हैं. उनकी नीतियों में कर्म, ज्ञान और व्यवहारिकता को बहुत महत्व दिया गया है. चाणक्य का मानना था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान या सफल नहीं होता, बल्कि उसकी योग्यताएं और सफलता उसके निरंतर प्रयासों और कर्मों का परिणाम होती हैं.  चाणक्य नीति में कहा गया है –“यथा कर्म तथा फलः. योग्यताएं जन्म से नहीं, कर्म से उत्पन्न होती हैं. जन्म लेते समय हर व्यक्ति शून्य होता है.” इस विचार का गहरा अर्थ है कि इंसान के भीतर छिपी प्रतिभा और सामर्थ्य तभी उजागर होती है जब वह परिश्रम करता है. चाहे व्यक्ति किसी भी परिवार में जन्म ले, उसकी असली पहचान उसके कर्म, लगन और सीखने की जिज्ञासा से बनती है. Chanakya Niti Importance of Karma: कठिन परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास चाणक्य कहते हैं – कठिन परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं.इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपनी योग्यताओं को निखारना चाहता है, तो उसे लगातार खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए. आलस्य, भय और असफलता के डर को त्याग कर निरंतर कर्म करते रहना चाहिए. आज के दौर में भी यह सीख उतनी ही प्रासंगिक है. शिक्षा, करियर या व्यक्तिगत जीवन में सफलता पाने के लिए कर्मशीलता और आत्मविश्वास अनिवार्य हैं.चाणक्य की इस नीति से हम यह सीख सकते हैं कि जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से ही हम अपना भविष्य गढ़ सकते हैं. सही प्रयास, अनुशासन और धैर्य से हर शून्य को पूर्णता में बदला जा सकता है. Also Read: Jaya Kishori Quotes: अगर आप सच बोलने की हिम्मत रखते हैं तो सच सुनने की भी हिम्मत रखें Also Read: Chanakya Niti: जीवन में इन 3 चीजों को छोटी समझने की भूल न करें- आचार्य चाणक्य The post Chanakya Niti: योग्यताएं कर्म से पैदा होती हैं- आचार्य चाणक्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जॉब में आ रही समस्याएं? इन वास्तु उपायों से बदलें किस्मत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और सफलता लाने का मार्ग दिखाता है. आज के समय में जब कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी मनचाही नौकरी नहीं पा रहे हैं या प्रमोशन में रुकावट आ रही है, तो परेशान होने लगते हैं. उन्हें अपनी काबीलियत पर संदेह होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है, कुछ वास्तु उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं. उत्तर दिशा में लगाएं यह खास चीज नौकरी में लगातार आ रही रुकावटों का कारण सिर्फ मेहनत की कमी नहीं, बल्कि घर का वास्तु दोष भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा करियर से जुड़ी होती है और इस दिशा में शीशा लगाना अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, बल्कि इंटरव्यू में सफलता और नौकरी के अच्छे अवसर भी मिलने लगते हैं. यह भी पढ़ें- आंगन में छिपा है दुर्भाग्य का दरवाजा, बनवाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ख्याल यह भी पढ़ें- Vastu Tips: तिजोरी नहीं होगी खाली, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, घर में करें बस ये 4 वास्तु बदलाव प्रमोशन पाने के लिए करें यह काम अगर आप नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो एक विशेष वास्तु उपाय है जो सफलता ला सकता है. इसे करने के लिए गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं, फिर उन्हें पानी पिलाकर आशीर्वाद लें. यह उपाय रविवार के दिन 5 या 7 बार करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और जल्दी ही जॉब के अवसर और प्रमोशन के योग उत्पन्न करता है. इस दिशा में लगाएं हरे-भरे पौधे अगर आप लगातार नौकरी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो एक वास्तु उपाय से आप इस स्थिति को बदल सकते हैं. इसके लिए आपको उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे लगाना चाहिए. हरियाली को नए अवसर और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय आपके लिए नए जॉब के अवसर और सफलता के रास्ते खोल सकता है. ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में छाई कंगाली को दूर करेगा ये 4 वास्तु टिप्स, धन का लगा रहेगा अंबार Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post जॉब में आ रही समस्याएं? इन वास्तु उपायों से बदलें किस्मत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोकारो के चार भाइयों ने परती और बंजर भूमि पर बिखेरी हरियाली, बृहद पैमाने पर खेती के लिए पटवन सुविधा की मांग

Bokaro News | ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआ टांड में चार भाइयों ने मिलकर परती और बंजर भूमि में अपनी कड़ी मेहनत से हरियाली बिखेर दी. चारों भाइयों ने मिलकर एक एकड़ की बंजर भूमि पर खेती की और तरबूज, टमाटर, बैंगन और भिंडी उपजाकर आत्मनिर्भर बनें. खेती कर रहे चारों भाइयों का कहना है कि आर्थिक कमी के कारण वे कृषि क्षेत्र में अधिक विकास नही कर पा रहें हैं. अगर उन्हें सौर सिस्टम मिल जायें तो परती पड़े चार एकड़ की अन्य भूमि पर वे बृहद पैमाने पर खेती कर सकेंगे. पिता से प्रेरित हुए चारों भाई चारों भाइयों में सबसे बड़ा जगरनाथ महतो है. उन्होंने बताया कि उनके पिता नागेश्वर महतो एक किसान है. पिता को देखकर चारों भाइयों को कृषि के क्षेत्र में दिलचस्पी हुई. चारों भाई गंभीरता से कृषि कार्यों को पूरा करते हैं. बीते वर्ष 2005 -06 में तत्कालीन विधायक छत्रु महतो ने कृषि विकास के लिए विधायक मद से कूप का निर्माण करवाया था. इसी कूप में मोटर लगाकर पानी पटवन करते हैं. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें बिजली के अभाव में फसल होती है प्रभावित किसान जगरनाथ महतो ने बताया कि कृषि विकास में बिजली की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ग्रामीण इलाकों में कई बार घंटों तो कई बार 2-3 दिनों तक बिजली नहीं रहती है. ऐसी परिस्थितियों में पानी के अभाव में फसल सूखने लग जाते हैं. उन्होंने बताया प्रखंड कृषि विभाग ने सिर्फ ड्रिप सिस्टम मुहैय्या कराया है. अगर पानी पटवन के लिए सौर उर्जा सिस्टम के तहत उपकरण मिल जायें तो वे चार एकड़ की परती भूमि पर बृहद रूप से खेती कर सकेंगे. कुसुम योजना के तहत उन्होंने 5-6 माह पहले ही आवेदन जमा किया है. लेकिन, अभी तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है. प्रखंड के अधिकारीयों ने सहयोग का दिया आश्वासन इस संबंध में बीटीएम (ब्लॉक प्रौद्योगिकी प्रबंधक) बबलू सिंह ने कहा कि जगरनाथ महतो को जल्द से जल्द कुसुम योजना के तहत लाभ पहुंचाया जायेगा. इसके अलावा पीएम सौर उर्जा योजना के तहत जल्द से जल्द सौर उर्जा सिस्टम मुहैय्या कराने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है. बीटीएम ने ड्रिप सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की भी बात कही. बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) महादेव कुमार महतो ने कहा बहुत जल्द महुआ टांड का दौरा कर जगरनाथ महतो को विभागीय स्तर से नरेगा कूप दिया जायेगा. इसके अलावा हर संभव सहयोग करने की भी बात कही. इसे भी पढ़ें झारखंड में रह रहे हैं 10 पाकिस्तानी, लेकिन नहीं जाएंगे हिंदुस्तान छोड़कर, जानें क्यों ? रांची में देसी अंडे की आवक बंद, बॉयलर अंडा हुआ सस्ता, देखिये अंडे का ताजा भाव ‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स The post बोकारो के चार भाइयों ने परती और बंजर भूमि पर बिखेरी हरियाली, बृहद पैमाने पर खेती के लिए पटवन सुविधा की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Attack: क्या मो. नौशाद का है आतंकी संगठन से रिश्ता? इन बिंदुओं पर जांच कर रही ATS, SIT की टीम

बोकारो, रंजीत कुमार: पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) पर बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित मिल्लतनगर निवासी नौशाद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयब्बा और पाकिस्तान के समर्थन में ट्वीट गंभीर मामला बन गया है. नौशाद का ट्वीट बालीडीह एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम), एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड), आइबी (इंटीलीजेंस ब्यूरो) और टेक्निकल टीम के रडार पर है. नौशाद के सभी सोशल साइट पर सभी तरह का ट्वीट अब जांच का विषय बन गया है. सभी जांच एजेंसी की टीम उसकी एक-एक ट्वीट को खंगाल रही है. टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि नौशाद का किस संगठन के साथ कैसा रिश्ता हो सकता है. क्योंकि एक दिन में इस तरह के ट्वीट करने का ख्याल आना संभव नहीं है. नौशाद के ट्वीट मामले पर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता भी गंभीर हैं. दारूल उलूम वक्फ देवबंद जायेगी एसआइटी बालीडीह एसआइटी टीम प्रमुख इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह जल्द ही नौशाद की गतिविधियों की गहन जांच के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दारूल उलूम वक्फ देवबंद जायेंगे. इधर, इस मामले में झारखंड एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) ने डिजिटल साक्ष्य जुटाकर रांची में विश्लेषण शुरू कर दिया है. बालीडीह पुलिस जांच के दायरे में नौशाद का 2013 के पटना गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तहसीन अख्तर से कोई संबंध है या नहीं इसे भी रखा गया है, जो बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर में सक्रिय था. साथ ही बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर टेक्निकल सेल टीम सक्रिय हो गई है. इसके अलावा आइबी (इंटीलीजेंस ब्यूरो) की तीन सदस्यीय टीम भी बालीडीह थाना के संपर्क में है. नौशाद से जुड़े 53 संदिग्ध अकाउंट्स की हो रही जांच बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस की टेक्निकल सेल नौशाद के सोशल एकाउंट से जुड़े 53 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है. टीम से जुड़े पुलिस अधिकारी और सदस्य जानने की कोशिश में जुटे हैं कि नौशाद के सोशल मीडिया एकाउंट से कितने लोग जुड़े हैं. उस एकाउंट में कहां-कहां के लोग हैं. एकाउंट की गतिविधयां क्या है. किसी संदिग्ध आतंकी संगठन से एकाउंट का संबंध है या नहीं. एकाउंट का हैंडलिंग कहां-कहां से हो रहा है. संदिग्ध एकाउंट चलानेवाले का बैंकग्राउंड क्या है. इन सभी जांच की मुख्य वजह है कि झारखंड में पहले भी आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हो चुका है. जांच में जुटी पुलिस को आशंका है कि नौशाद जैसे कट्टरपंथी स्लीपर सेल का हिस्सा हो सकते हैं, जो आम लोगों के बीच रहकर आतंक का समर्थन करते हैं. Also Read: रांची में बेखौफ साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ की 3.20 लाख की ठगी, वॉट्सऐप कॉल पर मांगे पैसे नौशाद ने कब और कहां हासिल की तालीम नौशाद ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न मदरसों में धार्मिक शिक्षा ली है. वह वर्ष 1999-2001 तक बोकारो के चंद्रपुरा में मदरसा रहमानिया बंदयू, वर्ष 2002 तक हजारीबाग के पेलावर में मदरसा हुसेनिया, वर्ष 2003-2005 तक धनबाद के पाथरडीह में मदरसा रियाजुल उलूम, वर्ष 2007-2012 तक सहारनपुर के दारूल उलूम वक्फ देवबंद में तालीम लेकर मुफ्ती बना. इसके बाद इस्लामिक लॉयर के रूप में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गतिविधियां संचालित कीं. एसआइटी सभी मदरसों की जांच कर रही है. साथ ही नौशाद के पासपोर्ट (31 जनवरी 2014 से 30 दिसंबर 2024 तक वैध), आधार, पैन, बैंक खातों की भी छानबीन की जा रही है. 35 वर्षीय नौशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के सोभन गांव का रहने वाला है. वर्तमान में अपने पिता (बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी) के साथ बोकारो के मिल्लत नगर में रहता है. क्या है नौशाद से जुड़ा पूरा मामला 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ. इसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गयी. 23 अप्रैल को बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के सिवनडीह मखदुमपुर के मिल्लतनगर निवासी 31 वर्षीय नौशाद (पिता मोहम्मद मुस्ताक) ने आतंकवादी हमले पर खुशी व्यक्त की. नौशाद ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर ”थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू, लस्कर-ए-तैयब्बा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन, आमीन. वी विल बी मोर हैप्पी इफ आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल एंड दी मीडिया एंड टारगेटेड” लिखा. पोस्ट उर्दू और अंग्रेजी में किया गया है. नौशाद खुद को ‘इस्लामिक लॉयर और बोल्ड ओरेटर’ बताता है. हालांकि, उसके इस पोस्ट की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने नौशाद को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ के बाद नौशाद को बुधवार को जेल भेज दिया गया. इस मामले में विभिन्न जांच एजेंसी जांच कर रही है. नौशाद के सोशल मीडिया एकाउंट की हो रही जांच- मनोज स्वर्गियारी मामले को लेकर बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि नौशाद के सभी सोशल मीडिया एकाउंट और उससे जुड़े संदिग्ध लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट की जांच शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा एसआइटी के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसी भी जांच कर रही है. देशद्रोह के मामले में की जा रही जांच – डीजीपी वहीं, झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि देशद्रोह जैसे गंभीर मामले में नौशाद के सभी संबंधों की गहन जांच की जा रही है. सभी जांच एजेंसी नौशाद से जुड़े मामले की जांच कर रही है. Also Read: ‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स The post Pahalgam Attack: क्या मो. नौशाद का है आतंकी संगठन से रिश्ता? इन बिंदुओं पर जांच कर रही ATS, SIT की टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mann Ki Baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर भारतीय गुस्से में

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमले से मेरा मन बहुत दुखी है, हर हिंदुस्तानीय गुस्से से उबल रहा है. मैं पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा. आतंकवादी और उनके संरक्षक चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए, इसीलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई. Mann ki baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर हिंदुस्तानीय गुस्से में 2 The post Mann Ki Baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर हिंदुस्तानीय गुस्से में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट

UPSC CSE Marks 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस की परीक्षा में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ था ऐसे में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में हाईएस्ट मार्क्स का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल का नाम था. ऐसे में आइए जानते हैं कि शक्ति दुबे के कितने मार्क्स आए हैं. UPSC CSE Marks 2025 of Shakti Dubey: टॉपर शक्ति दुबे को कितने मार्क्स? यूपीएससी सिविल सर्विस में टॉप करने वाली शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. शक्ति की स्कूलिंग प्रयागराज में ही हुई. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है. इसके बाद मास्टर्स के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन लिया. बीएचयू से मास्टर्स के बाद शक्ति दुबे यूपीएससी की तैयारी में लग गईं. कई प्रयासों के बाद उन्हें रैंक 1 हासिल हुआ है और वो आईएएस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं. शक्ति दुबे की मार्कशीट नीचे देख सकते हैं. Roll No: 0240782 Name: SHAKTI DUBEY Written Total (W TOTAL): 843 Personality Test Marks (PT MARKS): 200 Final Total (F TOTAL): 1043 शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 843 मार्क्स मिले हैं. वहीं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड में शक्ति को 200 मार्क्स मिले हैं. ऐसे में उनको इस बार सबसे ज्यादा अंक मिला है. ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा UPSC Toppers Marks: देखें टॉप 20 कैंडिडेट्स की मार्कशीट क्रम संख्या उम्मीदवार का नाम अंतिम कुल अंक (TOTAL) 1 शक्ति दुबे (SHAKTI DUBEY) 1043 2 हर्षिता गोयल (HARSHITA GOYAL) 1038 3 डोंगरे आर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG) 1038 4 शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG) 1035 5 आकाश गर्ग (AAKASH GARG) 1032 6 कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA) 1032 7 आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL) 1031 8 राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA) 1031 9 आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL) 1027 10 मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI) 1027 11 एट्टाबोयिना साई शिवानी (ETTABOYINA SAI SHIVANI) 1027 12 आशी शर्मा (ASHI SHARMA) 1025 13 हेमंत (HEMANT) 1025 14 अभिषेक वशिष्ठ (ABHISHEK VASHISHTHA) 1023 15 बन्ना वेंकटेश (BANNA VENKATESH) 1023 16 माधव अग्रवाल (MADHAV AGARWAL) 1020 17 संस्कृति त्रिवेदी (SANSKRITI TRIVEDY) 1018 18 सौम्या मिश्रा (SAUMYA MISHRA) 1017 19 विभोर भारद्वाज (VIBHOR BHARDWAJ) 1017 20 त्रिलोक सिंह (TRILOK SINGH) 1016 UPSC Highest Marks Ever: नहीं टूटा सबसे ज्यादा मार्क्स का रिकॉर्ड सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें शक्ति दुबे ने 1043 अंकों के साथ टॉप किया है. हालांकि, साल 2017 में यूपीएससी के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी के नाम अनोखा रिकॉर्ड है. उन्होंने सिविल सर्विस में कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उनका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है. ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें The post UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: लड़की भगाने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, एक सप्ताह में यह तीसरी घटना

Bihar Police: पटना. लड़की भगाने के आरोप में पकड़ा गया युवक डेहरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. थाने के अंदर से आरोपी का इस तरह फरार हो जाना पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है. पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा आरोपित है, जो पुलिस कस्टडी से भागने में सफल रहा है. पुलिस का कुछ भी बताने से इनकार जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पर आरोप था कि वह अपने गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर डेहरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लाया गया. थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने किसी बहाने से पुलिस का ध्यान भटकाया और चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, वह भाग चुका था. इस बारे में पूछे जाने पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया. जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा आरोपित शाहनवाज फारूकी, जो डेहरी वार्ड नंबर 25 अंबेदकर चौक का निवासी है, पर लड़की भगाने का आरोप लगाया गया है. इस घटना की पुष्टि एसपी रौशन कुमार ने की. उन्होंने बताया कि डेहरी पुलिस ने लड़की भगाने के आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लाया था, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. लगतार हो रही है ऐसी घटना इससे पहले, काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह से शराब बिक्री करने के आरोप में अशोक कुमार साह को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. घटना के तुरंत बाद थाना क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया. डेहरी थाने की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. फरारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है. आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित कर दी गई है. आरोपी के फरार हो जाने पर थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मियों पर सवाल उठने लगे हैं. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar Police: लड़की भगाने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, एक सप्ताह में यह तीसरी घटना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top