Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: सादगी से भरा होता है इस नाम अक्षर के लोगों का जीवन, संघर्ष से पाते हैं मुकाम 

Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्म तारीख, समय और स्थान के आधार पर उनके स्वभाव, जीवन की घटनाओं और भविष्य की दिशा का अनुमान लगाया जाता है, ठीक उसी तरह अंक शास्त्र में भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. नाम का पहला अक्षर केवल एक पहचान ही नहीं होता, बल्कि ये व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके, व्यवहार और जीवन के प्रमुख पहलुओं का भी परिचय देता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में N नाम अक्षर के लोगों के बारे में बताएंगे की इनका स्वभाव, करियर और जीवन कैसा होता है? चलिए जानते हैं इन लोगों के बारे में विस्तार से.  कैसा होता है स्वभाव? जिनका नाम अंग्रेजी के N अक्षर से शुरू होता है, वे लोग बहुत संघर्षपूर्ण होते हैं. इनको मेहनत करना बहुत अच्छा लगता हैं, इसके साथ ही ये लोग बहुत शांति से जीवन जीना पसंद करते हैं. इसके अलावा, ये लोग अपना काम को पूरे जिम्मेदारी के साथ निभा कर पूरा करते हैं. हालांकि, कभी-कभी ये लोग दूसरों की फिक्र किए बिना खुद की लाइफ में खुश रहना पसंद करते हैं.  यह भी पढ़ें- Name Personality: जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं इस नाम अक्षर के लोग कैसा होता है इनका लव-लाइफ? N नाम के लोग बहुत रोमांटिक होते हैं. ये लोग अपने पार्टनर का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं और उनकी हर एक जरूरत को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इसके अलावा, ये लोग अपने रिश्तों का बहुत कदर करते हैं और उन पर पूरा विश्वास रखते हैं.  कैसा होता है इनका करियर? जिनका नाम N से शुरू होता है, वे लोग जीवन में कुछ हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. इनको अपने भविष्य कोई लेकर बहुत चिंता रहती हैं क्योंकि इनका जीवन बहुत संघर्ष से भरा रहता हैं. इसके अलावा, ये लोग बहुत सारी परेशानियों के बाद भी मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: जिद्दी और गुस्सैल किस्म के होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, शिद्दत से करते हैं मोहब्बत Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: सादगी से भरा होता है इस नाम अक्षर के लोगों का जीवन, संघर्ष से पाते हैं मुकाम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेटिंग और रिलेशनशिप पर शुभमन गिल ने कर दिया साफ, बोले- पिछले तीन साल से मैं…

Shubman Gill on Relationship: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहते हैं. उनका नाम कभी दिग्गज बल्लेबाज की बेटी से जोड़ा जाता है, तो कभी बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस से. लेकिन अब शुभमन गिल ने खुद ही इस पर अपडेट दिया है. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपनी रिश्तों की चर्चाओं को “बेवकूफी” करार दिया है.  हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत करते हुए, 25 वर्षीय गिल ने स्पष्ट किया कि वह पिछले तीन सालों से सिंगल हैं और इस निरंतर हो रही गपशप से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हैं. गिल ने कहा, “मैं पिछले तीन सालों से सिंगल हूं, और इतने सारे अफवाहें और कयास मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ते हैं. कभी-कभी यह इतना बेवकूफी लगता है क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में उस इंसान से कभी मुलाकात नहीं की. यह विचित्र है.” अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए गिल ने बताया कि उनके व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण रिश्तों के लिए समय नहीं मिलता. उन्होंने कहा, “फिलहाल, मेरा फोकस प्रोफेशनल करियर पर है और मैं उसी पर फोकस रखता हूं. मेरी जिंदगी में साल में 300 दिन मैं ट्रैवल करता हूं. इसलिए किसी के साथ समय बिताने के लिए वक्त ही नहीं है.” Shubman Gill has finally said it about his dating rumours with sara tendulkar. pic.twitter.com/GrThDLxCoR — mufaddla parody (@mufaddl_parody) April 26, 2025 गिल ने मैचों के दौरान अपने साथियों और दर्शकों द्वारा उनके संबंधों को लेकर गाए गए चीयर्स पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब वह बैटिंग कर रहे होते हैं तो वह स्टेडियम के शोर को बिल्कुल भी नहीं सुनते. उन्होंने कहा, “जब आप बैटिंग कर रहे होते हैं, तो उन चीयर्स को नहीं सुनते. आप पूरी तरह से जोन में होते हैं, खाली जगहों, बॉलर्स, अगले शॉट्स के बारे में सोचते हैं. लेकिन जब फील्डिंग कर रहे होते हैं, खासकर बाउंड्री के पास, तो कभी-कभी आप उन्हें सुन सकते हैं.” 25 वर्षीय शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने 8 मैचो में से 6 में जीत हासिल की है और फिलहाल वह पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी उनकी टीम सबसे प्रबल दावेदार है. बैटिंग हो या बॉलिंग गुजरात के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है. आईपीएल 2025 के अपने अगले मुकाबले में टाइटंस 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.   विराट और अनुष्का लंदन में क्यों बसना चाहते हैं? हिंदुस्तान छोड़ने की सामने आई ये बड़ी वजह पंजाब किंग्स के IPL इतिहास में प्रभसिमरन का रिकॉर्ड, 17 सालों में जो न हुआ वो कर दिखाया IPL में विराट की कमजोरी पर RCB कोच का बड़ा बयान, कहा- कोहली को इसकी जरूरत… The post डेटिंग और रिलेशनशिप पर शुभमन गिल ने कर दिया साफ, बोले- पिछले तीन साल से मैं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप को कितना हटाया गया है? सरहुल के लिए किया जा रहा यह काम

रांची : सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप निर्माण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है. शनिवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच काम हुआ. जानकारी के मुताबिक इसका काम 15 मई तक पूरा हो सकता है. लेकिन निर्माण कार्य के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि रैंप को कितना हटाया गया है. धार्मिक स्थल के आयोजन के लिए क्या किया जा रहा है, ताकि लोगों को परेशानी न हो. जानकारी के मुताबिक सरना स्थल के पास रैंप को कुछ कम किया गया है ताकि, यहां पर्याप्त जगह रह सके. इसके अलावा त्योहार में किसी को परेशानी न हो, इसे लेकर यहां पर बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है. फ्लाइ ओवर के सर्विस रोड के बीचों-बीच पटेल चौक तक पेवर ब्लॉक लगाया जायेगा. इस जगह का इस्तेमाल सरहुल में किया जा सकेगा. रात दिन किया जा रहा सिरम टोली रैंप निर्माण का काम अभी सिरम टोली रैंप का काम रात-दिन किया जा रहा है. निर्माण स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं. शनिवार को दिन भर वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करते रहे. सिरमटोली चौक के पास बैरिकेडिंग कर दी गयी है. वहीं, इंजीनियरों और एलएंडटी कंपनी की टीम पूरे दिन मौजूद रही. रैंप निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. इसे तीन से चार दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. फिलहाल फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में लगभग सभी जगहों पर काम हो रहा है. Also Read: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद रेल समेत झारखंड के सभी 24 जिले अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मेकन चौक की ओर के रैंप का काम पूरा नेपाल हाउस की ओर के रैंप में बिटुमिंस कंक्रीट (बीसी) के काम को अंतिम रूप दिया गया है. वहीं, मेकन चौक की ओर के रैंप में सभी काम कर लिये गये हैं. अब अंतिम चरण का काम बाकी है. इसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. पूरे फ्लाइओवर में साउंड बैरियर लगा दिया गया है. पटेल चौक से सिरमटोली सरना स्थल के बीच कुछ जगहों पर लगाना बाकी है. इस तरह अब फिनिशिंग का काम हो रहा है. Also Read: झारखंड में रह रहे हैं 10 पाकिस्तानी, लेकिन नहीं जाएंगे हिंदुस्तान छोड़कर, जानें क्यों ? The post सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप को कितना हटाया गया है? सरहुल के लिए किया जा रहा यह काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में परम सिंह- सनम जौहर को रिप्लेस करने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच..

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने कास्ट को लेकर चर्चा में है. शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे को मेकर्स बदल रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनके किरदार की शो में मौत हो जाएगी. ये भी कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा इसका हिस्सा बनने वाली है. वह जल्द ही शूटिंग करेगी, लेकिन शो में मेकर्स कैसे उनकी दोबारा से एंट्री करवाएंगे, ये देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है. इस बीच फैं कयास लगाने लगे कि शक्ति अरोड़ा की भी दोबारा से एंट्री होगी. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गुम है किसी के प्यार में नहीं होगी शक्ति अरोड़ा की वापसी गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की लव स्टोरी दिखाई गई थी. शो में दिखाया गया था कि भाविका और शक्ति के दिन ही एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता है. शक्ति यानी ईशान की हत्या हो जाती है. इसके बाद शो में सात साल का लीप आया था. अब भाविका के री-एंट्री से फैंस शक्ति को भी मेकर्स से वापस लाने की बात कह रहे हैं. एक्टर ने इंडिया फोरम से अपनी वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता ये किसने शुरू की और किसने सबसे पहले इसे पब्लिश की. ये सिर्फ हाइप क्रिएट करने का तरीका है. मुझे अप्रोच नहीं किया गया है. हालांकि शो के लिए पीआर करने का इससे अच्छा तरीका हो सकता है.” नील ने दिया तेजू का साथ गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज प्रधान परिवार के सामने अपने और तेजू के रिश्ते के बारे में बताएगा. उसका मकसद तेजू और नील के बीच गलतफहमी पैदा करने का है. हालांकि नील, तेजू का साथ देता है. तेजू, ऋतुराज से कहती है कि उसे जो बोलना है खुलकर बोले. ऋतुराज जैसे ही उनके रिश्ते के बारे में बताने वाला होता है, नील बीच में आ जाता है. नील, ऋतुराज से कहता है कि वह ऐसा बात कह रहा है कि उनकी दोस्ती सिर्फ एक तरफा थी. वह कहता है कि अगर तेजू उसकी दोस्त थी, तो वह भी तेजू का दोस्त होगा. The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में परम सिंह- सनम जौहर को रिप्लेस करने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच.. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुरे विचारों से मुक्ति का रास्ता, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसे परम संत हैं जिनकी दिव्य उपस्थिति से मन को शांति और आत्मा को ईश्वर की निकटता का अनुभव होता है. उनका मधुर स्वभाव, विनम्र व्यवहार और संतुलित सोच हर हृदय को स्पर्श करती है. उनके प्रवचन केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और जागृति का माध्यम हैं. सोशल मीडिया के जरिए वे आज लाखों लोगों के जीवन में प्रेम, श्रद्धा और संतुलन की भावना भर रहे हैं. जब श्रद्धालु अपने जीवन की उलझनों को उनके सामने रखते हैं, तो वे सहजता और करूणा के साथ उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. यही गुण उन्हें एक सच्चे संत की पहचान देते हैं. आज के समय में काफी भागदौड़ भरी जिंदगी में नकारात्मक विचार कभी-कभी मन की शांति छीन लेते हैं. ऐसे में संतों की वाणी संजीवनी का काम करती है. प्रेमानंद जी महाराज की सहज, शांत और सारगर्भित बातें मन को स्थिरता और दिशा प्रदान करती हैं. प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मन में बुरे विचार आना स्वाभाविक है, इन्हें रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही दिशा दी जा सकती है. ऐसे विचारों से घबराने की बजाय, शांत रहकर खुद को संभालें. तनाव लेने से वे और गहराते हैं. इसका सरल और प्रभावी उपाय है प्रभु का स्मरण, जो मन को स्थिरता और सच्ची शांति देता है. यह भी पढ़ें- सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे बनाएं? प्रेमानंद जी महाराज जी से जानें सटीक उपाय यह भी पढ़ें- तीर्थ यात्रा के समय पीरियड्स आ जाए, तो भगवान के दर्शन करें या नहीं? जानिए प्रेमानंद जी महाराज से प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि जब जीवन में उलझनें बढ़ जाएं, मन अशांत हो और कोई राह न सूझे, तब ईश्वर का नाम ही सच्चा सहारा है. यह केवल विचार नहीं, अनुभव की बात है. जो भी सच्चे मन से स्मरण करता है, उसके भीतर शांति उतरती है और नकारात्मकता धीरे-धीरे दूर हो जाती है. प्रेमानंद जी महाराज समझाते हैं कि खाली मन हर तरह के विचारों का घर बन जाता है. इसलिए मन को खाली न रहने दें. उसे अच्छे विचारों से भरें- कुछ सकारात्मक पढ़ें, संतों की संगति करें और सत्संग में समय बिताएं. ऐसा करने से सोच शुद्ध होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अपने आप आने लगते हैं. यह भी पढ़ें- अच्छे दिनों के लिए अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के दो महत्वपूर्ण उपाय Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post बुरे विचारों से मुक्ति का रास्ता, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nuclear Bomb Threat : परमाणु बम गिरा देंगे, बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने दी धमकी

Nuclear Bomb Threat : पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने पर पाकिस्तान बौखला गया है. उसने हिंदुस्तान को परमाणु बम की धमकी दी है. पाकिस्तानी नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो उनकी बेचैनी को दर्शाते हैं. अब पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने हिंदुस्तान को परमाणु हमले की धमकी दी है. रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अब्बासी ने हिंदुस्तान को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का पानी रोका, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. हिंदुस्तान की कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है और लगातार भड़काऊ बयान दे रहा है. इससे उसकी हताशा साफ झलकती है. पहलगाम हमला तो बस एक बहाना : हनीफ अब्बासी पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि उनकी सभी मिसाइलों का निशाना हिंदुस्तान पर है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हिंदुस्तान ने कोई भी दुस्साहस किया, तो उसे इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे ताकतवर परमाणु बम है. गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु बम सिर्फ हिंदुस्तान के लिए तैयार रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक कोशिशों के साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम कर रखे हैं. पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है, असली मुद्दा सिंधु जल संधि है. यह भी पढ़ें : Video : बस एक धमाका और उड़ गया आतंकी का घर, देखें वीडियो हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान रेलवे सेना की मदद के लिए हमेशा तैयार है. जरूरत पड़ने पर सेना रेलवे का उपयोग कर सकती है. हनीफ अब्बासी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता हैं जो भड़काऊ बयान देते रहे हैं. उन्होंने अपने नेतृत्वक जीवन की शुरुआत जमात-ए-इस्लामी से की थी और 2008 में पीएमएल-एन का दामन थामा था. जून 2012 में उनके खिलाफ 500 किलोग्राम इफेड्रिन ड्रग्स के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा है, लेकिन वह अपनी पार्टी में एक अहम चेहरा बने हुए हैं. The post Nuclear Bomb Threat : परमाणु बम गिरा देंगे, बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने दी धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donkeys in Bihar: बिहार में गदहों की संख्या हुई कम, लोगों में घटा कुत्ते पालने का शौक

Donkeys in Bihar: पटना. बिहार में ऊंट विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा गदहे और घोड़े भी कम हो गये हैं. पिछले एक दशक में ऊंटों की संख्या 99 फीसदी घट गई है. घोड़े, गदहे, खच्चर और भेड़ भी कम हो गए हैं. इतना ही नहीं कुत्तों की संख्या में भी कमी आई है. हालांकि, गाय के दूध की मांग बढ़ने से डेयरी उद्योग बढ़ रहे हैं, लेकिन व्यक्तिगत गोपालन कम हुए हैं. पिछले कुछ वर्षों से गांवों में भी बहुत कम परिवारों में गाय पालन हो रहा है. कुत्ता और घोड़ा पालन का शौक घटा बिहार में हुए पिछले दो पशुगणना की रिपोर्ट पर गौर करें तो बिहार में ऊंटों की संख्या मात्र 88 रह गई है. ऊंटों की संख्या में 99 प्रतिशत की कमी आई है. 2012 की पशुगणना में ऊंटों की संख्या 8860 थी, 2019 की पशुगणना में यह घटकर मात्र 88 रह गई. अभी चल रही 21वीं पशुगणना में इसकी संख्या और कम रह जाएगी. गदहे भी 47 फीसदी घटे हैं. घोड़े 34 फीसदी तो खच्चर 94 फीसदी कम हो गये हैं. ट्रेंड बता रहा है कि कुत्ता पालने का शौक भी घटा है. 2012 में बिहार में एक लाख 45 हजार 690 कुत्ते थे, जो 2019 में घट कर एक लाख 8 हजार 381 रह गए. बकरी पालन 6 प्रतिशत बढ़ा पिछलेएक दशक में बिहार में गाय की संख्या में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दो प्रतिशत की दर से भैंस पालन भी बढ़ा. बकरी पालन 6 प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन भेड़ पालन 8 प्रतिशत घट गया है. लोगों में खरगोश पालने का शौक बढ़ा है. खरगोश की संख्या में 77 फीसदी तक बढ़ी है. बिहार में मुर्गीपालन 30 फीसदी की दर से बढ़ी है. 2012 की पशुगणना में राज्य मेंहाथियों की संख्या 100 थी. 2019 की पशुगणना में हाथियों की गिनती ही नहीं की गई थी. सूअर भी 47 प्रतिशत कम हो गए हैं. भेड़ों की संख्या भी 8 फीसदी कमी आई है. बिहार में 1137 पशु अस्पताल बिहार में पशुचिकित्सकों के 40 फीसदी पद अब भी रिक्त हैं, जबकि स्वीकृत पद 2090 हैं. कार्यरत संख्या 1230 है. इससे पशुओं का इलाज प्रभावित हो रहा है. बिहार में 1137 पशुअस्पताल हैं. पशुचिकित्सकों की भर्ती के लिए संशोधित नियुक्ति नियमावली को अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है. इस कारण बहाली प्रभावित हो रही है. बिहार में गाय, भैंस सहित 3 करोड़ से अधिक पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी पशुचिकित्सकों पर है. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Donkeys in Bihar: बिहार में गदहों की संख्या हुई कम, लोगों में घटा कुत्ते पालने का शौक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विराट और अनुष्का लंदन में क्यों बसना चाहते हैं? भारत छोड़ने की सामने आई ये बड़ी वजह

Virat Kohli and Anushka Sharma: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली केवल क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. जहां क्रिकेट के मैदान पर उनका जोश और जुनून अब भी चरम पर है, वहीं निजी जीवन में कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने भविष्य के घर को लेकर में फिर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके कोच राजकुमार शर्मा ने कहा था कि विराट लंदन शिफ्ट हो सकते हैं, लेकिन अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने ने भी इस बारे में अपनी बात रखी है.  हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने खुलासा किया कि विराट और अनुष्का ने लंदन में बसने का फैसला इसलिए किया ताकि वे हिंदुस्तान में मिलने वाली अत्यधिक मीडिया और पब्लिक अटेंशन से बच सकें. डॉ. नेने ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया से बातचीत में कहा, “हमने विराट से कई बार मुलाकात की है. वह बेहद अच्छे इंसान हैं. अनुष्का ने एक दिन बातचीत में बताया कि हिंदुस्तान में वे अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रहे थे, क्योंकि उन पर हर वक्त मीडिया की नजर रहती थी. इसलिए वे लंदन जाकर एक सामान्य जीवन जीना चाहते थे.” विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी. दोनों अब दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी पहली बेटी वामिका का जन्म 2021 में हुआ था, जबकि पिछले साल ही फरवरी में उनके बेटे अकाय ने जन्म लिया. विराट अपने बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं चाहते, इसलिए वे उन्हें मीडिया की नजरों से भी दूर रखते हैं. विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय दैनिक से बात करते हुए कहा था, “हां, विराट अपने बच्चों और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं. वह हिंदुस्तान छोड़कर बहुत जल्द शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि, अभी, कोहली क्रिकेट के अलावा अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं.” मैदान पर विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन जारी हालांकि दूसरी ओर, विराट कोहली का क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है. आईपीएल 2025 में उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में स्पोर्ट्सते हुए टी20 क्रिकेट में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक (26) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर शानदार 70 रन बनाए, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इस पारी के बाद कोहली न सिर्फ ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंचे, बल्कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया. विराट फिलहाल 9 मैचों में 392 रन बना चुके हैं और उनका बल्ला इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही वे पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.  पंजाब किंग्स के IPL इतिहास में प्रभसिमरन का रिकॉर्ड, 17 सालों में जो न हुआ वो कर दिखाया IPL में विराट की कमजोरी पर RCB कोच का बड़ा बयान, कहा- कोहली को इसकी जरूरत… IPL 2025 सुरक्षा में आया खास हथियार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी पहल The post विराट और अनुष्का लंदन में क्यों बसना चाहते हैं? हिंदुस्तान छोड़ने की सामने आई ये बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: पत्नी के इन गुणों से घर में आती है समृद्धि, वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

Chanakya Niti: किसी भी घर को खुशहाल बनाने के लिए पति और पत्नी दोनों के बीच में प्यार होना चाहिए. चाणक्य नीति में सुखी पारिवारिक जीवन के ऊपर कई नीतियां बताई गई हैं. आचार्य चाणक्य को उनकी बुद्धिमत्ता और कुशल रणनीति के लिए लोग आज भी स्मरण करते हैं. आचार्य चाणक्य ने नेतृत्व, रिश्ते, समाज और व्यक्तिगत व्यवहार पर अपने विचार रखे हैं. इन्हीं विचारों के बारे में चाणक्य नीति में देखने को मिलता है. चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के 13वें श्लोक के अनुसार, सा भार्या या शुचिदक्षा सा भार्या या पतिव्रता ।  सा भार्या या पतिप्रीता सा भार्या सत्यवादिनी॥ चाणक्य नीति के चौथे अध्याय का ये श्लोक पत्नी के आचरण के बारे में है. इस श्लोक के अनुसार, अच्छी पत्नी वही है जो कुशल और पतिव्रता हो. आगे इस श्लोक में श्रेष्ट पत्नी के गुण को बताते हुए कहा गया है की पत्नी को अपने पति से प्रेम होना चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए. ये गुण किसी भी घर को स्वर्ग बना देते हैं और व्यक्ति जीवन में सफल होता है.  यह भी पढ़ें– Chanakya Niti: हजार कोशिश करने पर भी इन बातों को बदलना है असंभव यह भी पढ़ें–Chanakya Niti: जीवन में बढ़ना है आगे तो थाम लें इन लोगों का साथ, पूरे परिवार का भी हो जाएगा भला चाणक्य नीति के अनुसार, पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए और अपने काम को कुशलता से करने में सक्षम होना चाहिए. आज के समय में अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए पति-पत्नी दोनों को अपने रिश्ते में ईमानदारी रखनी चाहिए.  आचार्य चाणक्य पत्नी के गुणों के बारे में कहते हैं कि पत्नी को अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और काम करने में निपुण होना चाहिए. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पत्नी को पति से प्रेम करना चाहिए और पति को सत्य बोलना चाहिए. किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार सबसे ज्यादा जरुरी है. अगर आप भी दांपत्य जीवन को अच्छे से गुजारना चाहते हैं तो बातों को एक दूसरे से छुपाएं नहीं और दोनों एक दूसरे से सच बोलें. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता The post Chanakya Niti: पत्नी के इन गुणों से घर में आती है समृद्धि, वैवाहिक जीवन रहता है सुखी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में रामनगर राज की अरबों की जमीन की करायी फर्जी रजिस्ट्री, भू-माफियाओं के खेल की जांच शुरू

बिहार के छपरा में भू-माफियाओं का बड़ा स्पोर्ट्स सामने आया है. फर्जी दस्तावेज बनाकर सारण जिले में स्थित रामनगर राज की दो एकड़ 53 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा दी गयी. इसमें एक ही डीड नंबर से 20 से अधिक अलग-अलग जमीन और नाम पर रजिस्ट्री हुई. पूरा मामला जब सामने आया तो अब इसकी जांच शुरू हो गयी है. अरबों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री हुई है. डीएम ने जांच कमिटी बनायी है और 28 अप्रैल तक इसकी रिपोर्ट मांगी है. छपरा जंक्शन के पास है जमीन, फर्जी रजिस्ट्री की गयी छपरा जंक्शन के पास स्थित रामनगर स्टेट (छावनी) की जमीन की फर्जी रजिस्टरी और खरीद-बिक्री की समाचार नया विचार ने शनिवार के अंक मे प्रमुखता से प्रकाशित किया था. समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम अमन समीर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इसकी जांच का जिम्मा एडीएम और रजिस्ट्रार सारण को दिया गया है. ALSO READ: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, सिक्स लेन से 3 घंटे में तय होगा सफर, रूट जानिए… जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री को लेकर बोले डीएम डीएम ने बताया कि 1960, 1961, 1962 के कई दस्तावेज जिला निबंधन कार्यालय में गायब हैं और उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. उन्होने बताया कि मिसिंग दस्तावेजों के रिकॉर्ड नंबर का गलत उपयोग करते हुए कुछ लोगो द्वारा जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री की जा रही है. इसको लेकर डीएम ने जांच करने के बाद 28 अपरैल की शाम तक रिपोर्ट देने को कहा है. डीएम ने दिए निर्देश डीएम ने जिला अवर निबंधक को निर्देश दिया है कि पूर्व वर्ष के सभी मिसिंग दस्तावेजों की सूची एक महीने के भीतर तैयार की जाये. यह सूची नगर निगम और सभी अंचल कार्यालयों को उपलब्ध करायी जायेगी ताकि संदिग्ध दस्तावेजों पर निगरानी रखी जा सके और एक ही दस्तावेज का बार-बार उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके. क्या है मामला? भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा जंक्शन के समीप स्थित रामनगर राज (छावनी) जो कि रामनगर चंपारण स्टेट की जमीन है. यह राजा मोहन विक्रम साह उर्फ रामराजा के नाम से लगभग दो एकड़ 53 डिसमिल जमीन है, इस जमीन की रजिस्ट्री 1901 से लेकर 1902 के बीच हुई थी. इसका रजिस्ट्रेशन रजिस्टर टू में दर्ज है. इसके बाद भू-माफियाओ ने फर्जी दस्तावेज बनाकर 20 से अधिक लोगों को जमीन बेच दी और रजिस्ट्री करा दी. The post बिहार में रामनगर राज की अरबों की जमीन की करायी फर्जी रजिस्ट्री, भू-माफियाओं के स्पोर्ट्स की जांच शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top