Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब सेवानिवृत्त अफसरों की संविदा बहाली पर सख्ती

संवाददाता, पटना प्रशासन ने सेवानिवृत्त प्रशासनी अफसरों की संविदा पर बहाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब सचिव या विभागाध्यक्ष स्तर के ऊंचे पदों पर रिटायर अफसरों को सीधे संविदा पर नहीं रखा जायेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये हैं.नये निर्देशों के मुताबिक, पहले से जारी सभी पुराने आदेश रद्द कर दिये गये हैं. अब केवल सेवा या संवर्ग के लेवल-11 तक के पदों पर, जहां अनिवार्य रूप से पद खाली रखने का नियम है, वहीं, संविदा पर बहाली की जा सकेगी. संविदा बहाली से पहले सेवानिवृत्तकर्मी की उपयोगिता, दक्षता और बहाली के औचित्य पर ठीक से विचार करना जरूरी होगा. सिर्फ प्रशासनिक हित में ही ऐसे प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे जा सकेंगे. सिर्फ खास हालात में मिलेगी मंजूरी: प्रशासन ने यह भी तय किया है कि अत्यंत जरूरी हालत में ही मंत्रिपरिषद की मंजूरी से बड़े पदों (एपेक्स पोस्ट) पर रिटायर अफसरों की संविदा बहाली हो सकेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब सेवानिवृत्त अफसरों की संविदा बहाली पर सख्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजधानी एक्सप्रेस से 585 किलो पोस्ता दाना जब्त

संवाददाता, पटना सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्त कार्यालय, पटना ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 585 किलोग्राम विदेशी पोस्ता दाना और 40 कार्टन चॉकलेट जब्त किया है. जब्त माल और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 14.03 लाख रुपये आंकी गयी है. गोपनीय सूचना के आधार पर सीमा शुल्क प्रभाग, मुजफ्फरपुर के अधिकारियों ने डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी कर नौ बोरा (585 किलो) पोस्ता दाना बरामद किया. तस्करी के इस माल को बिहार के रास्ते बिना वैध कागजात दिल्ली भेजा जा रहा था. अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पोस्ता दाना को पकड़ लिया. इसकी बाजार कीमत करीब 8.78 लाख रुपये आंकी गयी है. इसी तरह दूसरी कार्रवाई में सीमा शुल्क प्रभाग, मोतिहारी के अधिकारियों ने हिंदुस्तान-नेपाल सीमा के समीप सिकटा बाजार इलाके में एक पिकअप वैन से 40 कार्टन चॉकलेट बरामद किया. चॉकलेट को अवैध रूप से नेपाल भेजने की साजिश रची गयी थी. पकड़ी गयी खेप और वाहन की कीमत करीब 5.25 लाख रुपये है. सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों मामलों में जब्त माल को कब्जे में लेकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजधानी एक्सप्रेस से 585 किलो पोस्ता दाना जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंथन शिविर के बाद रालोमो आगामी राजनीतिक फैसला लेगी

संवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय नेतृत्वक मंथन शिविर शनिवार को वाल्मीकिनगर में शुरू हुआ. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. श्री कुशवाहा ने कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इन तीन दिनों में होने वाले विचार मंथन के बाद पार्टी को आगे के नेतृत्वक फैसलों के लिए दिशा मिलेगी. इस दौरान कॉलेजियम प्रणाली की समाप्ति, शिक्षा में सुधार, जातीय जनगणना, जनसंख्या के आधार पर परिसीमन एवं क्षेत्र का विकेंद्रीकरण, पटना का नाम पाटलिपुत्र करना, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर स्त्री शिक्षा दिवस का आयोजन समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार की तरह पूरे देश में अवकाश की घोषणा, बिहटा हवाई अड्डे का नाम हिंदुस्तान रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करने, बोधगया के मंदिर अधिनियम में संशोधन करने पर भी चर्चा होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंथन शिविर के बाद रालोमो आगामी नेतृत्वक फैसला लेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कड़ी धूप में धान हार्वेस्टर में लगी आग, मचा हड़कंप

प्रतिनिधि,खड़गपुर. मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के महाराजपुर इलाके में शनिवार को कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के बीच धान की कटाई के दौरान एक हार्वेस्टर मशीन में अचानक आग लग गयी. इस घटना से खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आने से खेत में कुछ फसल भी जल कर राख हो गयी. इलाके में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जानकारी के अनुसार, खेत में जब मशीन से धान की कटाई की जा रही थी, तभी अचानक हार्वेस्टर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गयी स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया. प्राथमिक जांच में दमकल विभाग ने आशंका जतायी है कि अत्यधिक गर्मी, कड़ी धूप और मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कड़ी धूप में धान हार्वेस्टर में लगी आग, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खड़गपुर : पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

खड़गपुर में आइएनटीटीयूसी कार्यालय में मोमबत्ती जला कर मृत पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि, सैल्यूट तिरंगा ने निकाला कैंडल मार्च खड़गपुर. खड़गपुर शहर के तालाबगीचा स्थित वार्ड संख्या 35 में आइएनटीटीयूसी कार्यालय में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गयी. वहीं, खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके सैल्यूट तिरंगा नामक सामाजिक संगठन की ओर से भी कैंडल मार्च निकाला गया और पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. आइएनटीटीयूसी के खड़गपुर शहर अध्यक्ष चंचल दत्ता उर्फ राम व तृणमूल युवा नेता प्रलय शंकर घोष के नेतृत्व में एक मिनट का मौन रखा गया और शहीदों के आत्मशांति के लिये प्रार्थना की गयी. वहीं, खड़गपुर शहर के मालिंचा इलाके में सैल्यूट तिरंगा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुये एक कैंडल मार्च निकाला गया. आइएनटीटीयूसी के खड़गपुर शहर अध्यक्ष चंचल दत्ता उर्फ राम व तृणमूल युवा नेता प्रलय शंकर घोष और सैल्यूट तिरंगा के सजल राय, चुमकी बनर्जी, किरण शर्मा सहित अन्य ने इस हमले की निंदा की और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खड़गपुर : पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीघा के जगन्नाथ मंदिर में शुरू हुआ यज्ञ अनुष्ठान

हल्दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन 30 अप्रैल को होने की बात है. उद्घाटन की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार से ही मंदिर में मांगलिक अनुष्ठान शुरू हो गया. शनिवार को मंदिर में शांति यज्ञ अनुष्ठान शुरू हुआ, जो 29 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद 30 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया को मौके पर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति का अभिषेक किया जायेगा. इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा : फिलहाल इस्कॉन की विभिन्न शाखाओं से करीब 60 भक्त दीघा के जगन्नाथ मंदिर आये हैं. वे सभी मांगलिक अनुष्ठान में लगे हैं. मंदिर की भव्यता को सिर्फ तस्वीरें और वीडियो देखकर नहीं समझा जा सकता. इतना बड़ा मंदिर बनाया गया है कि इसे अपनी आंखों से देखे बिना नहीं समझा जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीघा के जगन्नाथ मंदिर में शुरू हुआ यज्ञ अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : परती भूमि पर हरियाली बिखेर कर चार भाई बने मिसाल

ललपनिया, गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में परती भूमि पर हरियाली बिखेर कर जगरनाथ महतो व उनके तीन भाईयों ने मिसाल कायम की है. लगभग एक एकड़ भूमि पर तरबूज, टमाटर, बैगन, भिंडी की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. इनका कहना है कि सिंचाई सुविधा और सौर सिस्टम से सिंचाई की सुविधा मिल जाये और चार एकड भूमि पर खेती करेंगे. आर्थिक परेशानी भी हैं. जगरनाथ महतो ने कहा पिता नागेश्वर महतो भी एक किसान हैं. उनसे खेती में बेहतर करने की प्रेरणा मिली. वर्ष 2005-06 में तत्कालीन विधायक स्व छत्रु महतो द्वारा विधायक मद से एक कूप का निर्माण कराया गया था. इसी कूप के पानी से सिंचाई करते हैं. प्रखंड कृषि विभाग द्वारा सिर्फ ड्रिप सिस्टम मुहैया करायी गयी है. श्री महतो ने कहा कि कभी बिजली तीन-चार दिनों तक नहीं रहती है तो सिंचाई नहीं कर पाते है. कुसुम योजना का लाभ लेने के लिए पांच-छह माह पहले ऑनलाइन आवेदन जमा किया था. लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है. प्रशासनी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद इधर, बीटीएम बबलू सिंह ने कहा कि जगरनाथ महतो व उनके तीन भाईयों को कुसुम योजना का लाभ बहुत जल्द मिलेगा. सिंचाई सुविधा के लिए पीएम सौर उर्जा योजना के तहत लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा. बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा महुआटांड़ का दौरा कर बेहतर काम कर रहे किसानों को मनरेगा कूप दिलाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : परती भूमि पर हरियाली बिखेर कर चार भाई बने मिसाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: आतंकवाद के खिलाफ स्कूली बच्चों ने जताया विरोध

बोकारो, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 27 पर्यटकों की हत्या के बाद स्टील सिटी बोकारो सहित पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों पर पुतला दहन भी किया जा रहा है. बोकारो में अब स्कूली शिशु भी आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताने लगे हैं. शनिवार को कई स्कूलों के बच्चों ने हमले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन छात्रावास के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल आतंकवाद का विरोध किया. सभी ने प्रशासन से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. बच्चों ने तख्तियां व बैनर लिये हुए थे. उन्होंने देश का नागरिक जगेगा तो आतंकवाद भागेगा, जीवन की रक्षा करो, आतंकवाद का नाश करो व हिंदुस्तान ने ठाना है आतंकवाद भगाना है आदि नारे लगाये. कैंडल मार्च में स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, प्राचार्या डॉ सुधा शेखर सहित छात्रावास के कई विद्यार्थी शामिल हुए. डीएवी पब्लिक स्कूल छह ने निकाला शांति कैंडल मार्च डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह ने शनिवार को शांति कैंडल मार्च निकाला. दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. विद्यालय से बाजार व हनुमान मंदिर तक मार्च निकाला गया. इसमें शिक्षक, अभिभावकों व विद्यार्थी शामिल हुए. प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला मानवता को कलंकित करने वाला है. इसकी जितनी निंदा की जाये, वह कम है. मार्च में एलएमसी उपाध्यक्ष बीएस जायसवाल, सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद, बीके झा, मनीषा सहाय, स्वरूप नाथ, राजेश, रूबी कुमारी, अखिलेश मिश्रा, किरण सिंह, नीलम झा, विभा कुमारी, अखिलेश कुमार, सुनीता कुमारी, रूपा कुमारी, सोनिया, सरोज कुमारी, आराधना, भावना घुले व अन्य शामिल थे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौ डी में शनिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया है. हिंदुस्तानीय नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी व वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर चार ब्रांच के अधिकारी नीरज तिवारी ने घृणित हिंसा की निंदा की. प्राचार्य राजेंद्र कामत ने कहा कि भीषण आतंकी घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. पूर्व सैनिक सह बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी राकेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार वर्मा, कौशल किशोर राय समेत सभी शिक्षिका-शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: आतंकवाद के खिलाफ स्कूली बच्चों ने जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग का नहीं आया कोई अपना, दो अन्य के साथ पुलिस ने दफनाया

बोकारो, 21 अप्रैल को ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गये एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, सक्रिय माओवादी तालो दी व रंजू मांझी उर्फ संथाली का शव शनिवार को बोकारो से ललपनिया पुलिस ले गयी. अभी तक तीनों के शव के लिए किसी परिजन के सामने नहीं आने के कारण पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया के साथ तीनों को दफना दिया गया. सनद रहे कि इस प्रक्रिया से पूर्व ललपनिया पुलिस मारे गये तीनों नक्सलियों के गांव गयी और उनके परिजनों से मिल कर शवों के शिनाख्त का प्रयास किया था. पुलिस के अनुसार इस दौरान किसी के भी परिजन ने शव की पहचान को लेकर किसी तरह की पहल नहीं की. इस कारण मुठभेड़ के छठे दिन बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर बोकारो पुलिस ने ललपनिया थाना पुलिस के साथ मिल कर शव को दफना दिया. मुठभेड़ में मारे गये थे आठ नक्सली जानकारी हो कि मुठभेड़ के दौरान आठ नक्सली मारे गये थे. इसके बाद उनमें से चार के शवों को बोकारो जनरल अस्पताल व अन्य चार के शवों को चास अनुमंडल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया था. इनमें से पांच नक्सलियों के शव को उनके परिजन ले गये, जबकि इनामी नक्सली सीसीएम सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा (पिता स्व चरकु मुर्मू, धनबाद जिले के टुंडी थाना स्थित दलुबुढा गांव), सक्रिय माओवादी तालो दी (नक्सली बिनोद की बहन व पिता सोनाराम हांसदा, गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना स्थित बंदखारो गांव) व सक्रिय माओवादी रंजू मांझी उर्फ संथाली (पति पवन मांझी, गिरिडीह जिला के डुमरी थाना स्थित मंझलाडीह) का शव लेने कोई नहीं आया. छठे दिन भी नक्सलियों के शव को लेने किसी का परिजन नहीं आया : एसपी इस संबंध में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि मोर्चरी में रखे तीन नक्सलियों (प्रयाग मांझी, तालो दी व रंजू मांझी) के शव को शनिवार को डिस्पोजल कर दिया गया. छठे दिन भी तीनों मृत नक्सलियों के शव को लेने किसी का परिजन नहीं आया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग का नहीं आया कोई अपना, दो अन्य के साथ पुलिस ने दफनाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: पिकअप वैन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पांच घंटे तक रोड जाम

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन (एनएच 23) पर शनिवार को पिकअप वैन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर चालक मिहिर गोप की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. इससे पुरुलिया व धनबाद से रांची जाने वाले लोग परेशान रहे. एक लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद करीब पांच घंटे के बाद जाम हटा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव का रहनेवाला था मिहिर गोप जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तेलीडीह मोड़ से एक ट्रैक्टर मिट्टी लेकर आ रहा था, इसी दौरान अनुराग एचपी गैस सर्विसिंग एजेंसी की पिकअप वैन (जेएच 09एडी 0752) ने बाबू साहब रेस्टोरेंट के समीप ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर चालक मिहिर गोप (45 वर्ष) सड़क पर गिर कर वैन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मिहिर गोप पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के योगीडीह गांव का रहनेवाला था. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मिहिर के पिता प्रभाष गोप उर्फ लेदा गोप व पत्नी रेखा देवी बार-बार बेहोश हो रहे थे. दोनों बेटे रघुनाथ गोप (12 वर्ष) व राजगीरी गोप (08 वर्ष ) सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. वैन चालक पर नशे में होने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन पर खाली गैस सिलिंडर लोड था. लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था और वैन को तेज रफ्तार से चला रहा था. आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पांच घंटे तक सड़क जाम कर दी. गैस एजेंसी की ओर से एक लाख रुपये मुआवजा व मिहिर गोप के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. घटनास्थल पर पहुंचे चास प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने भी सभी प्रशासनी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया. पिंड्राजोरा प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, झामुमो नेता विजय रजवार, किरण चांद मांझी, पूर्व मुखिया विनोद घोषाल, सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार दुबे, रघुनाथ टुडू, हरिपद गोप आदि ने सबको समझा कर मामला शांत कराया. बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना ले गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: पिकअप वैन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पांच घंटे तक रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top