Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जघन्य अपराध के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव

आरा. अगिआंव प्रखंड अंतर्गत गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हाल ही में सत्ता संरक्षित सामंती गुंडों द्वारा की गयी नृशंस हत्या ने पूरे भोजपुर सहित बिहार को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य अपराध के पीड़ित परिजनों से मिलने आज बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव लहरपा गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया़ साथ ही आर्थिक मदद भी की. श्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए प्रशासन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे सामंती और आपराधिक तत्वों की करतूत है. नीतीश प्रशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. मुख्यमंत्री और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची है. लहरपा गांव की इस घटना ने साबित कर दिया कि नीतीश प्रशासन के राज में न तो गरीब सुरक्षित है और न ही न्याय की कोई उम्मीद. हम इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. श्री यादव ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, और मुख्य आरोपित की 10 दिनों के अंदर तत्काल गिरफ्तार किया जाये अन्यथा भोजपुर जिले में बड़ा आंदोलन होगा. उन्होंने यह भी घोषणा की कि राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठायेगा और बिहार की जनता के लिए न्याय की लड़ाई को और तेज करेगा. राष्ट्रीय जनता दल बिहार की जनता से अपील करता है कि वह इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो और सत्ता के दुरुपयोग के विरुद्ध आवाज बुलंद करे. तेजस्वी यादव के साथ राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, जिला प्रभारी शिवचंद्र राम, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक अनवर आलम, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, फूलवंती देवी, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, अरुण यादव, प्रवक्ता आलोक रंजन, इं रवि आनंद, अमित ठाकुर सहित कई लोग लहरपा पहुंचे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जघन्य अपराध के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : जनरेटर स्पार्क से गैरेज व पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग

गया. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक लाइब्रेरी के पास फिरोज अहमद के परिसर में संचालित मोटर गैरेज, पार्ट्स दुकान, टायर दुकान, पंक्चर दुकान व बैटरी दुकान में शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे एक साथ जेनेरेटर स्पार्क करने से आग लग गयी. घटना की सूचना के तुरंत बाद अग्निशमन दल आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाया गया. सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा व अनुमंडल अग्नि सामान पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना के तुरंत बाद अग्निशमन दल को घटनास्थल भेज दिया गया. अनुमंडल कार्यालय से दो बड़े वाहन व बोधगया से एक बड़े वाहन को आग बुझाने में लगाया गया. करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में गैरेज में ग्राहकों के रखी बाइक, कार सहित 10 से अधिक गाड़ियों के साथ पार्ट्स दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये. उन्होंने बताया कि पीड़ितों के अनुसार इस अगलगी की घटना में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. श्री वर्मा ने बताया कि इस घटना में दो मोटर गैरेज, दो पार्ट्स दुकान, एक टायर दुकान, एक चाय दुकान, एक पंक्चर दुकान व एक बैटरी दुकान व दुकान में रखें सभी सामान पूरी तरह से जल गया. इन दुकानों में रखे करीब 20 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के अग्नि अधिकारी रितेश पांडेय, उप जिला अग्निशमन अधिकारी डीके वर्मा, संजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, अमरनाथ कुमार, फायरमैन सोनू कुमार, राहुल कुमार, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार, चंदन कुमार सहित विभाग के कई अन्य कर्मचारी आग बुझाने तक घटनास्थल पर मुस्तैद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : जनरेटर स्पार्क से गैरेज व पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व मंत्री ने ओबोसी छात्रावास की उच्चस्तरीय जांच का दिया निर्देश

आरा. एमएलसी सह अध्यक्ष एससी एसटी आयोग श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेस काॅन्फ्रेस कर प्रशासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. गत दिनों आयोग के सदस्य एवं अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री ने सदर अस्पताल आरा, कस्तुरबा विद्यालय आरा, ओबीसी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सभी जगह सही पाया गया वही ओबोसी छात्रावास में कुछ कमियां देखी गयी. कमियों में छात्रों को 15 किलो अनाज के बदले सात किलो अनाज हर माह दिया जाता है. वहीं पर जिन छात्रों का नाम नहीं है, वे लोग भी अवैध रूप से रहते हैं. पढ़ने वालों छात्रों को दिक्कते पहुंचाते हैं. जिस कम्र में पूर्व मंत्री ने कल्याण पदाधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध रहने की बात कही तथा इस विषय पर पूर्व मंत्री जिलाधिकारी को उच्चस्तरीय जांच के लिए निर्देशित किया तथा जो भी लोग अवैध रूप से रहते हैं. उन लोगों पर कार्रवाई कर छात्रावास से बाहर करवाने की बात कही. प्रेस काॅन्फ्रेस में मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव, निवर्तमान छात्रवास के छात्र प्रधान अंकुर कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचीव देव शर्मा, अमरीश तोमर, अवधेश राम, शंभूनाथ सिंह आदि कई लोग मौजूद थे. बीस सूत्री समिति का कार्यालय उपलब्ध कराने का आग्रह गड़हनी. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद शुक्रवार को बीस सूत्री सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यालय को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद पहली बार आज सदस्यों ने बीडीओ से मिले. कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय पर बीस सूत्री सदस्यों को बैठने की कहीं जगह नहीं है. इसलिए कार्यालय जल्द उपलब्ध कराया जाये. भाजपा के गड़हनी मंडल अध्यक्ष कुमार अरबिंद सिंह, अरुण सिंह, चंदन सोनी अशोक केशरी, राम प्रवेश सिंह, चंदन प्रियांशु सहित कई सदस्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व मंत्री ने ओबोसी छात्रावास की उच्चस्तरीय जांच का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी की हत्या के मामले में फरार पति के घर हुई कुर्की-जब्ती

आरा. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कहथु गांव में नौ वर्ष पूर्व पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के कहथु गांव निवासी आरोपित स्व दिनेश प्रसाद के पुत्र सह मृतका के पति गुपुत प्रसाद के घर शनिवार को जगदीशपुर थाना द्वारा कुर्की की गयी. कुर्की के क्रम में पुलिस घर में रहे चौकी, ट्रंक, बक्सा एवं अन्य घरेलू सामान पिकअप पर लोड कर थाने ले आयी. इसके अलावे पुलिस ने ड्रिल मशीन से घर में लगे खिड़की और दरवाजे को भी उखाड़ लिया. कुर्की के दौरान जगदीशपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं केस की आइओ नीता कुमारी सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद थे. बता दें कि नौ जुलाई वर्ष 2016 में गुपुत प्रसाद द्वारा अपनी पत्नी पूनम देवी की मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव निवासी सह मृतका पूनम देवी के भाई अशोक प्रसाद के द्वारा उसके पति गुपुत प्रसाद एवं सास विंधाचली कुंअर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके उपरांत पुलिस ने मृतका की सास विद्यांचली कुंअर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अभी वह जमानत पर बाहर है. जबकि आरोपित पति गुपुत प्रसाद उसी समय से फरार चल रहा था. किशोरी ने खुदकुशी करने का किया असफल प्रयास आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की दोपहर एक किशोरी ने खुदकुशी करने का असफल प्रयास किया. इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है. इधर, उक्त किशोरी की मां ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर बाहर कमरे में गयी हुई थी. इस बीच घर में भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद गुस्से में आकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का असफल प्रयास किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पत्नी की हत्या के मामले में फरार पति के घर हुई कुर्की-जब्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : लूटपाट करने की नीयत से व्यवसायी ससुर-दामाद को मारी थी गोली, तीन अरेस्ट

गया/बाराचट्टी. बाराचट्टी थाना क्षेत्र के छिनारी पुल के समीप मंगलवार की देर रात अपराधियों ने डेल्हा थाना क्षेत्र के धनियाबगीचा मुहल्ले के रहनेवाले व्यवसायी विजय प्रसाद व उनके दामाद रांची के सुकदेवनगर थाने के कैलाशमंदिर-चूना भट्टी मुहल्ले के रहनेवाले व्यवसायी मितेश कुमार गुप्ता को गोली मारने के मामले का खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक पिस्टल व 11 कारतूस जब्त किये हैं. यह बातें शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल व शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम एवं मोबाइल सर्विलांस के जरिये अपराधियों तक पहुंचा गया है. लगातार छानबीन से स्पष्ट हुआ है कि लूटपाट करने की नीयत से ही अपराधियों ने व्यवसायी ससुर व दामाद पर हमला किया था और उन्हें गोली मार दी थी. इस घटना को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया था और शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था. इस विशेष टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये आरोपितों में बाराचट्टी क्षेत्र के पिपराही गांव के बालकिशन यादव का पुत्र विनय कुमार, डांग गांव के सुरेंद्र सिंह का पुत्र सूरजदेव सिंह व सोमिया गांव के सीताराम यादव का पुत्र गुड्डू कुमार शामिल हैं. पकड़े गये विनय ने पुलिस को बताया कि गोली सूरजदेव ने चलायी थी. इससे कारोबारी घायल हुआ था. पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर एक पिस्टल एवं 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किये. बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज पांच वर्ष पहले हुई घटना की समीक्षा के बाद मिली सफलता गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान व्यवसायी विजय प्रसाद को गोली मारी थी, तो यह मामला तब गरमा गया था, जब गया शहर स्थित चर्चित व्यवसायी प्रमोद लड्डू भंडार के मालिक प्रमोद कुमार भदानी ने खुलासा किया था कि व्यवसायी विजय प्रसाद उनके बड़े भाई विनोद कुमार भदानी के साढ़ू हैं. चर्चित व्यवसायी से मामला जुड़ा होने के कारण भी पुलिस ने गंभीरता दिखायी और तेजी से छानबीन शुरू की. सिटी एसपी की मॉनीटरिंग व शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात ने बाराचट्टी इलाके में विगत कई वर्षों में जीटी रोड पर हुई लूटपाट की समीक्षा की, तो पांच वर्ष पहले एक ऐसा मामला निकला, जिसका आपराधिक घटनाक्रम उक्त दोनों व्यवसायियों के साथ हुई घटना से मिलता-जुलता था. इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो इस घटना का खुलासा हुआ. हालांकि, इस गिरोह में सात अपराधी शामिल हैं. जिसमें से तीन अपराधी अबतक पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं. लेकिन, फरार चल रहे चारों अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बाराचट्टी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. साथ ही उनका आपराधिक कुंडली भी खंगालने में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : लूटपाट करने की नीयत से व्यवसायी ससुर-दामाद को मारी थी गोली, तीन अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : विदेश भेजने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी करनेवाले आठ पकड़ाये

गया़ फर्जी दस्तावेज के आधार पर विदेश भेजने का प्रलोभन देकर संगठित साइबर गिरोह का खुलासा गया पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस टीम ने बोधगया थाने के मोचारिम गांव स्थित एक मकान से आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से 24 मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक व आठ रजिस्टर जब्त किया है. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान औरंगबााद जिले के रफीगंज थाने के रफीगंज पाठक टोला मुहल्ले के रहनेवाले आजाद कुमार चौहान, बोधगया थाने के अम्बा गांव के रहनेवाले रोशन कुमार, गुरुआ थाने के परसावां कला टोला गोविंदपुर गांव के रहनेवाले अभिषेक कुमार वर्मा, मगध विश्वविद्यालय थाने के बारा गांव के रहनेवाले विराट जैकर यादव, बाराचट्टी थाने के गांगी टोला खरने गांव के रहनेवाले उपेंद्र कुमार यादव, बभनदेव टोला महकमपुर के रहनेवाले विनय कुमार, महकमपुर के रहनेवाले सुनील कुमार वर्मा व खड़ने गांव के रहनेवाले मनीष कुमार यादव के रूप में किया गया है. एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित की थी विशेष टीम बोधगया के मोचारिम गांव स्थित एक मकान में कुछ लोगों के द्वारा संगठित गिरोह बना कर आमलोगों के साथ साइबर ठगी करने मामला प्रकाश में आने पर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मॉनीटरिंग में गठित इस विशेष टीम में बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल सहित बोधगया व साइबर थाने की पुलिस टीम और टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया. विशेष टीम ने वहां छापेमारी की तो आठों युवकों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 24 मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक व आठ रजिस्टरजब्त किया किया. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि मोचारिम गांव में किराये का रूम लेकर आम लोगों को कॉल करके विदेश भेजने का प्रलोभन देते थे और फर्जी दस्तावेज दिखा कर या भेज कर उनसे पैसा की ठगी करते थे. सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में दारोगा के बयान पर साइबर थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : विदेश भेजने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी करनेवाले आठ पकड़ाये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केके पाठक को केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में बड़ा पद मिला, इस IAS के मार्गदर्शन में अब होगा बिहार चुनाव…

Bihar IAS News: बिहार प्रशासन ने चर्चित आईएएस अधिकारी और राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य केके पाठक (KK Pathak) और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एन सरवन कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की मंजूरी दे दी है. दोनों की जिम्मेवारी अब तय कर दी गयी है. केके पाठक केंद्रीय कैबिनेट के लिए काम करेंगे जबकि डॉ. एन सरवन कुमार दिल्ली विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष बनाए गए. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने विनोद सिंह गुंजियाल वहीं, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया है. शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अलग-अलग अधिसूचना जारी कर दी है. ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में 45 डिग्री गर्मी से बारिश-आंधी देगी राहत, पटना समेत इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम… केके पाठक अब यहां देंगे योगदान… अधिसूचना के अनुसार, केके पाठक को नवनियुक्त पद पर योगदान देने के लिए एक मई 2025 के प्रभाव से विरमित किया गया है. उन्हें केंद्रीय कैबिनेट का अपर सचिव बनाया गया है. वहीं, डॉ. एन सरवन कुमार को दिल्ली विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष बने हैं. वर्तमान पद का त्याग करने की तिथि से डॉ. सरवन को विरमित माना जाएगा. विनोद सिंह गुंजियाल के मार्गदर्शन में ही होगा बिहार चुनाव केके पाठक 1990 बैच के हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. वहीं, डॉ. एन सरवन कुमार 2000 बैच के हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, जबकि, विनोद सिंह गुंजियाल 2007 बैच के आईएएस हैं. एक दिन पूर्व, हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नामित किए जाने की अधिसूचना जारी की थी. बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव विनोद सिंह गुंजियाल के ही मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा. The post केके पाठक को केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में बड़ा पद मिला, इस IAS के मार्गदर्शन में अब होगा बिहार चुनाव… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज है Vaishakh Amavasya 2025, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा विधि

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख मास की अमावस्या का व्रत इस साल रविवार आज 27 अप्रैल 2025 को है. वैशाख अमावस्या के दिन अन्न, वस्त्र, दक्षिणा, छाता, जल के साथ-साथ सत्तू का दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं. इस दिन छोटी बच्चियों को शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं भेंट करना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त वैशाख अमावस्या की तिथि 27 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे प्रारंभ हो चुकी है और इसी दिन रात 1.01 बजे समाप्त होगी. इस दिन स्नान, ध्यान, दान और पुण्य कार्य करने का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा प्राप्त होती है. 27 अप्रैल से 3 मई का साप्ताहिक राशिफल वैशाख अमावस्या पूजा विधि स्नान आदि करके मंदिर की सफाई करें. गणेश जी को प्रणाम करें. विष्णु जी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें. अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें. मंदिर में घी का दीपक जलाएं. श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें. पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें. तुलसी दल सहित भोग अर्पित करें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें. वैशाख अमावस्या का महत्व वैशाख अमावस्या के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व होता है. इस दिन दान करने से पितृ दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, वैशाख अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना आवश्यक है. इस दिन गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन देने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर हो सकती हैं. The post आज है Vaishakh Amavasya 2025, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain: बिहार में 45 डिग्री गर्मी से बारिश-आंधी देगी राहत, पटना समेत इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम…

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश और आंधी का दौर फिर एकबार शुरू हो रहा है. पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में आज से आंधी-पानी की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है. कई जिलों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल सकता है. कोसी-सीमांचल के जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया. इधर,प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के करीब जा पहुंचा है. शनिवार को रोहतास और गया सबसे गर्म जिला रहा जहां का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ. बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच राहत की समाचार बिहार मे इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम बुलेटिन जारी कर बताया है कि पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वायुमंडलीय परिस्थितियो में बदलाव के चलते हवा में नमी बढ़गी. इससे 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पटना सहित बिहार के नौ जिलों में मौसमी हलचल देखने को मिलेगा. Imd alert पटना में मौसम का मिजाज बदलेगा पटना जिले में इसका प्रभाव पटना, पुनपुन, फतुहा, बख्तियारपुर, बेलेछी सहित कई प्रखंडों में दिखेगा. विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट पटना में बारिश का पूर्वानुमान सोमवार को भी पटना के शहरी क्षेत्र के लगभग सभी प्रखंडो में भी आंधी-पानी की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 27-28 अप्रैल की अवधि के दौरान हल्की से तेज वर्षा (10- 50 मिली मीटर) प्रदेश के अधिकांश भागों में हो सकती है. आगे भी दो दिनों तक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को पटना , मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफफरपुर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान मे ठनका गिरने और आंधी- पानी की संभावना है. नालंदा, नवादा, लखीसराय, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा के लिए ऑरेज तथा जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को रेड अलर्ट वाले जिलो के 32 ब्लॉकों में अधिक खतरा है. The post Bihar Rain: बिहार में 45 डिग्री गर्मी से बारिश-आंधी देगी राहत, पटना समेत इन जिलों में आज से बदलेगा मौसम… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 27 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 27 April 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 27 अप्रैल के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज रविवार 27 अप्रैल 2025 का पंचांग हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1947 विश्वावसु विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time) सूर्योदय -6:00AMसूर्यास्त -6:48PM मेष से लेकर मीन राशि का 27 अप्रैल से 3 मई का साप्ताहिक राशिफल चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time) चन्द्रोदय-5:15 AM, 27 अप्रैलचन्द्रास्त-6:32 PM ,27अप्रैलसूर्य -मेष राशि पर हैआज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)चन्द्रमा-मेष राशि पर संचार करेगादिन-रविवारमाह-बैशाखव्रत-अमावस्या आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time) प्रदोष काल-06:31 PM से 07:41 PMअभिजीत मुहूर्त-11:58 AM से 12:50 PMअमृत का मुहूर्त-06:19 PM से– 07:43 PMब्रह्म मुहूर्त-04:24 AM से 05:12 AMविजय मुहूर्त-02:10 AM से 03:03 AMगोधूलि मुहूर्त 12:01:02 से 13:37:51 तकनिशिता काल-11:17 PM से 12:09 AM, 28अप्रैल आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga) सर्वार्थ सिद्धी योग— Apr 27 06:00 AM – Apr 28 12:38 AMरवि पुष्य योग-नहीं हैअमृतसिद्धि योग -नहीं हैत्रिपुष्कर योग-नहीं हैद्विपुष्कर योग-नहीं हैअभिजीत मुहूर्त-11:58 AM से 12:50 PMपुष्य योग -नहीं है आज का अशुभ समय( Today Bad Time) राहु काल 5:12 PM से 6:48 PM तककालवेला / अर्द्धयामसे – 09:07 PM से 10:31 PMदुष्टमुहूर्त–05:06 PM से 05:57 PMयमगण्ड-12:24 PM से 2:00 PMगुलिक -3:36 PM से 5:12 PMआनन्दादि योग-आनन्द Upto से 12:38 AM,कालदण्डगण्डमूल नक्षत्र- . Apr 27 03:38 AM से Apr 28 12:38 AM आज का चौघड़िया (Today Choghadiya) दिन का चौघड़िया उद्बेग 06:00 AM 07:36 AMचर 07:36 AM 09:12 AMलाभ 09:12 AM 10:48 AMअमृत (वार वेला) 10:48 AM 12:24 PMकाल (काल वेला) 12:24 PM 14:00 PMशुभ 14:00 PM 15:36 PMरोग 15:36 PM 17:12 PMउद्बेग 17:12 PM 18:48 PM रात का चौघड़िया शुभ 18:48 PM 20:12 PMअमृत 20:12 PM 21:36 PMचर 21:36 PM 23:00 PMरोग 23:00 PM 00:24 AMकाल 00:24 AM 01:47 AMलाभ (काल रात्रि) 01:47 AM 03:11 AMउद्बेग 03:11 AM 04:35 AMशुभ 04:35 AM 05:59 AM ।।अथ राशि फलम्।। The post आज 27 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top