Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर MI ने अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग, बुमराह ने 4 LSG बल्लेबाजों का किया शिकार

MI vs LSG: रविवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने (MI) विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (22 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया है. एलएसजी को 54 रन से हार के बाद बड़ा नुकसान हुआ है. अंक तालिका में टीम छठे नंबर पर है, जबकि एमआई ने एक लंबी छलांग लगाई और दूसरे नंबर पर जा बैठी है. एक समय ऐसा लग रहा था कि एमआई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन पांच बार चैंपियन ने पांच लगातार मुकाबले जीतकर खुद को बड़ा दावेदार बना लिया है. MI big jump in points table by registering 5 consecutive win Bumrah took wickets of 4 LSG batter शुरुआती हार के बाद एमआई की जबर्दस्त वापसी आईपीएल में हमेशा की तरह धीमी शुरूआत के बाद लय पकड़ने वाली मुंबई इंडियंस 10 मैच में 12 अंक लेकर गुजरात टाइटंस (आठ मैच में 12 अंक) से नीचे दूसरे नंबर पर है. सूर्यकुमार 28 गेंदों में चार छक्के और चार चौके जड़ लगातार रन बटोरते हुए इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया. हिंदुस्तान के टी20 कप्तान ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए. रिकलटन ने भी 25 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 32 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जड़े. Jasprit Bumrah enthralled Wankhede with brilliant 4/22 💙 🔽 Watch | #TATAIPL | #MIvLSG | @Jaspritbumrah93 — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025 रिकलटन ने विल जैक्स (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की भागीदारी निभाई जिससे मुंबई ने इंडियंस ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में एलएसजी की टीम बुमराह (22 रन देकर चार विकेट), ट्रेंट बोल्ट(20 रन देकर तीन विकेट) और विल जैक्स (दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट) के झटकों से 20 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई. मुंबई इंडियंस ने लीग मैच में पहली दफा एलएसजी को हराया है. एलएसजी ने पावरप्ले में ऐडन मारक्रम (09) का विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए थे जिन्हें बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया. लेकिन अगले ही ओवर में जैक्स ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन (27 रन) को लांग ऑफ पर सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराया. बुमराह ने 4 विकेट झटक LSG को दिया बड़ा झटका एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत (04 रन) ने अगली गेंद पर चौका लगाया लेकिन जैक्स की तीसरी गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में शॉर्ट थर्ड मैन पर कर्ण शर्मा को आसान कैच थमा दिया. उसके लिए मिचेल मार्श ने 34 रन, आयुष बदोनी ने 35 रन और डेविड मिलर ने 24 रन बनाए लेकिन मुंबई इंडिंयस के गेंदबाजों के सामने कोई मजबूत साझेदारी नहीं बनने के कारण टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. बुमराह ने मारक्रम के बाद डेविड मिलर, अब्दुल समद और आवेश खान के विकेट झटके जबकि बोल्ट ने मार्श, बदोनी और दिग्वेश राठी के विकेट झटके. ये भी पढ़ें… बैक टू बैक 2 छक्के फिर आउट, LSG के 156.7 KMPH वाले गेंदबाज ने रोहित से ऐसे लिया बदला दिग्वेश राठी ने सिग्नेचर सेलिब्रेशन से वानखेड़े को कराया चुप, रिकल्टन की धमाकेदार पारी का किया अंत The post लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर MI ने अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग, बुमराह ने 4 LSG बल्लेबाजों का किया शिकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train House: रेलवे में नौकरी, ट्रेन में कटता है वक्त, रिटायरमेंट के बाद भी ट्रेन में ही रहेंगे, बनाया हेंब्रम एक्सप्रेस

Train House In Jamshedpur: घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), परवेज-झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड की धरमबहाल पंचायत के ऐदलबेरा गांव में एक आदिवासी परिवार का घर आप देखते ही रह जाएंगे. आपने शायद ही ऐसा घर देखा होगा. घर के स्वरूप को आदिवासी बेटे ने अपने पेशे के अनुरूप डिजाइन कराया है. श्यामा हेंब्रम रेलवे गार्ड हैं. उन्होंने घर को ट्रेन की तरह डिजाइन कराया है. इस घर को लोग देखते ही रह जाते हैं. उन्होंने घर का नाम दिया हेंब्रम एक्सप्रेस. रेलवे गार्ड के रूप में वे ट्रेन में भी ड्यूटी करते हैं और रिटायरमेंट के बाद भी वे इस हेंब्रम एक्सप्रेस में रहेंगे. रेलवे के प्रति उनका स्नेह और अनोखी कलाकारी इन दिनों चर्चा में है. देखता ही रहता है सड़क से गुजरनेवाला हर शख्स खड़गपुर रेलवे मंडल में रेलवे गार्ड के पद पर कार्यरत श्यामा हेंब्रम ने अपने घर को ट्रेन का स्वरूप दिलाया है. इन्होंने अपने घर को रेलवे की बोगी की तरह डिजाइन कराया है. उनके घर की दीवारों पर की गयी खास पेंटिंग और सजावट इतनी अलग है कि सड़क से गुजरने वाला हर शख्स ठिठककर बस देखता ही रह जाता है. घर का मुख्य दरवाजा बिल्कुल रेलवे बोगी के प्रवेश द्वार जैसा तैयार किया गया है. खिड़कियों को इमरजेंसी खिड़की की तरह दिखाया गया है. मां और बहन से बताया रेलवे के प्रति स्नेह श्यामा हेंब्रम की मां पानो हेंब्रम ने बताया कि श्यामा खड़गपुर में रेलवे गार्ड के पद पर कार्यरत है. उसने पेंटर से अपने घर को रेलवे बोगी जैसा बनवाया है. दरवाजे और खिड़कियों को भी उसी शैली में सजाया गया है. उनकी बहन मीनू हेंब्रम ने कहा कि भैया ने अपनी सोच और मेहनत से इस घर को खास स्वरूप दिया है. रेलवे से जुड़े होने के कारण वे हमेशा कुछ अलग करना चाहते थे. श्यामा हेंब्रम का यह प्रयास न सिर्फ गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि स्थानीय कला और आधुनिक सोच का सुंदर मेल भी पेश करता है. इस क्षेत्र के आदिवासी परिवार अपने घरों में अक्सर कलाकारी करते रहते हैं, खासकर बांदना, सोहराय और टुसू पर्व में यह देखने को मिलता है. ये भी पढे़ं: Video: झारखंड के झिमड़ी गांव में बवाल के बाद एक्शन, दबोचा गया हथियार के बल पर लड़की को अगवा करनेवाला The post Train House: रेलवे में नौकरी, ट्रेन में कटता है वक्त, रिटायरमेंट के बाद भी ट्रेन में ही रहेंगे, बनाया हेंब्रम एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Munger Special Report: सड़क हादसों के शिकार परिवार मुआवजे के लिए तरसे, जागरूकता की कमी भारी

Munger Special Report, वीरेंद्र कुमार: मुंगेर जिले से एनएच-80, एनएच-333 और एनएच-333 बी गुजरा है. स्टेट हाइवे के अतिरिक्त भी सड़कों का जाल बिछा हुआ है. इस पर हर साल लगभग 80 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है और 200 से अधिक लोग घायल होते हैं. पर, दुर्घटना की तुलना में लाभ प्राप्त करनेवालों की संख्या काफी कम है, क्योंकि लोगों में जागरूकता का अभाव है. विभाग अथवा पुलिस प्रशासन का मदद करना तो दूर, हिट एंड रन मामले में पीड़ित परिवार को जो मुआवजा मिलता है, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं देते. इसके कारण कई परिवारइसके लाभ से वंचित रह जाते हैं. 108 मामलों में मात्र 66 को मिला लाभ परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 108 मामले विभाग के पास आये. इसमें जांच-पड़ताल के बाद 74 आवेदनों को जीआइसी मुंबई को भेजा गया है. इसमें 66 मामलों का निष्पादन हो पाया है. इसमें 62 मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये इस योजना के तहत मुआवजा राशि के तौर पर भुगतान हो चुका है, जबकि मात्र चार घायलों को ही प्रति घायल 50 हजार के हिसाब से मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सका है, अभी भी 42 मामले लंबित हैं. जागरूकता का अभाव उत्पन्न कर रही समस्या हादसों की संख्या और मुआवजे के मामले में काफी फर्क है. इसके पीछे एक कारण यह है कि विक्टिम और मृतक के परिजनों को योजना के बारे में जानकारी का अभाव है. कई मामलों में हिट एंड रन में मृतक के परिजनों को मुआवजा इसलिए नहीं मिल पाया है, क्योंकि कई मामलों में एफआइआर दर्ज नहीं हुई, तो कई मामलों में मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. कुछ ऐसे मामले हैं, जिसमें घायलों को परिजन इलाज के लिए इधर-उधर लेकर चले जाते हैं, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है. पर, परिजन उनका पोस्टमार्टम नहीं कराते और शव का अंतिम संस्कार कर देते हैं. इसके कारण ऐसे मृतकों के परिजनों को हिट एंड रन का लाभ नहीं मिल पाता है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिट एंड रन केस में पुलिस पीड़ित को निश्चित तौर पर मुआवजे की योजना के बारे में सूचित करे और इसका लाभ पीड़ित कैसे ले सकते हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी दे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें ट्रिब्यूनल ने दिलाया छह पीड़ित परिवारों को लाभ मुंगेर में 7 फरवरी, 2025 को किला परिसर में बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण का प्रमंडलीय कार्यालय खोला गया है. यहां मुंगेर प्रमंडल के छह जिलाें मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय व खगड़िया के नन हिट एंड रन मामलों की सुनवाई हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दो माह में ट्रिब्यूनल ने छह मृतक व घायल के परिवारों को सुनवाई कर इंश्योरेंस कंपनी से लाभ दिलाया. विदित हो कि नन हिट एंड रन से मौत पर न्यूनतम पांच लाख तथा घायल की अवस्था में न्यूनतम 2.50 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा आवेदनों का ठीक से हो रहा निबटारा जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला ने कहा कि मुंगेर जिले में आवेदनों का ठीक से निबटारा हो रहा है. अब तक 108 में से 66 पीड़ित पक्ष को हिट एंड रन मामलों में इंश्योरेंस कंपनी से मुआवजा दिलाया जा चुका है. कई मामले इंश्योरेंस ऑफिस में लंबित हैं. कुछ आवेदनों की जांच हो रही है. The post Munger Special Report: सड़क हादसों के शिकार परिवार मुआवजे के लिए तरसे, जागरूकता की कमी भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Muzaffarpur Weather: पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का रुख बदलने लगा है. रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम में आए बदलाव से शहर में अंधेरा छा गया. तेज आंधी और बूंदा-बांदी के बीच दिन में ही रात जैसा दृश्य बन गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही मिनटों में तेज हवाएं चलने लगीं. विजिबिलिटी कम होने पर सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइटें जलानी पड़ीं, और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों की तलाश करते देखा गया. कई इलाकों में बिजली गुल होने लोगों की परेशानी बढ़ गयी. दिन का तापमान24 घंटे में गिरा 7 डिग्री शहर व आसपास के इलाके में अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. तेज आंधी के साथ हुई हल्की बूंदा-बांदी ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया. वहीं रविवार सुबह से ही हवा की रफ्तार और बादलों के कारण धूप की धमक कम थी. ऐसे में 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. दिन का तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं दिन भर पछुआ हवा चली. बता दें कि हाल में दिन भर तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. बीते शनिवार को दिन का परा 40 डिग्री के करीब था. तापमान की स्थिति अधिकतम तापमान- 33 सामान्य से करीब तीन डिग्री कमन्यूनतम तापमान – 23 डिग्री इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा हल्के उतार-चढ़ाव के बाद फिर बढ़ेगा तापमान उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है. आसमान साफ होने और धूप तेज होने के कारण दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Plitical News : हेमंत सरकार आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं : बाबूलाल

रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत प्रशासन पर आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है. कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट होकर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. केंद्र और राज्य प्रशासनें कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं. श्री मरांडी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का निर्देश दिया था, लेकिन झारखंड में हेमंत प्रशासन आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है. कहा कि इसके विपरीत, झामुमो के मंत्री और प्रवक्ता गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन बयान दे रहे हैं. श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री से कहा कि नेतृत्व करने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे, लेकिन इस कठिन समय में झारखंडवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राज्य में आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. कहा कि राज्य में आतंकियों की बढ़ती सक्रियता ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. पुलिस भले ही समय-समय पर आतंकियों को गिरफ्तार कर रही हो, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन आतंकियों को पनाह कौन दे रहा है? इन्हें संसाधन कौन उपलब्ध करा रहा है? राज्य की जनता यह जानना चाहती है. कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी से आतंकवाद की समस्या को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता. जब तक इनके पूरे नेटवर्क और मददगारों का पर्दाफाश नहीं होगा, तब तक राज्य पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकता. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Plitical News : हेमंत प्रशासन आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं : बाबूलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मांगों को लेकर पंचायत सचिव संघ दो से जाएंगे हड़ताल पर

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत भवन में रविवार को बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में राज्य संघ के आह्वान पर 09 सूत्री मांगों के समर्थन में सुपौल जिला के सभी पंचायत सचिव 02 मई से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल ने बताया कि पंचायत सचिव संघ के 09 सूत्री मांगों में पंचायत सचिव का गृह जिला में स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन नियमावली बनाने, पंचायत सचिव का ग्रेड पे 2000 से बढ़कर 2800 करने, पंचायत सचिवों का सेवा संपुष्टि अभियान चलाकर करने, पंचायत सचिव को 2000 यात्रा भता, परिवहन भत्ता देने, पंचायत सचिव का बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति का सीमांत लाभ का भुगतान 31 मार्च तक करने, कार्यरत, सेवानिवृत्ति एवं मृत पंचायत सचिवों का एसीपी, एमएसीपी का लाभ अविलंब देने, पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा 55 वर्षों को समाप्त करते हुए पदोन्नति देने, पंचायत सचिव को आवासन में सुरक्षा की गारंटी देने, पंचायत सचिवों को अभिकर्ता कार्य से मुक्त करने आदि मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में 02 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की आह्वान किया. बैठक में पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद विमल, सुरेंद्र पासवान, छेदी शर्मा, सुभाष शर्मा, जयकुमार यादव, संगम कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी प्रीति कुमारी, मनीष कुमार, नरेश कुमार, सनोज कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, यशवंत कुमार, नीरज कुमार, रवि शंकर कुमार, कुंदन कुमार, लक्ष्मी कुमार, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार, मकसूद आलम, ऋषि रंजन, सुभाष कुमार, लालमोहन कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार, ज्ञानचंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायत सचिव उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मांगों को लेकर पंचायत सचिव संघ दो से जाएंगे हड़ताल पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिवंगत पत्रकार सुबोध सागर की दी गयी श्रद्धांजलि

लखीसराय. जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित एक होटल के प्रशाल में प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में सभी वक्ताओं ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सह छायाकार सुबोध सागर के जीवन व पत्रकारिता जगत में कार्यशैली पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने बताया कि सुबोध सागर 40 से अधिक वर्षों तक मुंगेर में पत्रकारिता को एक पहचान देने का काम किया. उनकी कार्यशैली से लोग उन्हें काफी आदर के साथ सम्मान दिया करते थे. 76 वर्ष की उम्र में शनिवार की रात उनका हृदय गति रुक जाने से निधन होने से मुंगेर के पत्रकारिता जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. अंत मे सभी मीडियाकर्मियों द्वारा खड़े होकर दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व इस विपदा की घड़ी में परिवार को साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. साथ ही सामूहिक रूप से शांति पाठ किया गया. मौके पर दिवाकर कुमार, राकेश कुमार गुलशन, मुकेश कुमार, संतोष कुमार पप्पू, संजीव कुमार, टिंकू गुप्ता, गौतम गिरियगे, कुणाल कुमार, चांद किशोर यादव, संतोष पांडेय, गगन दीप, क्रिस कुमार, लाल बहादुर शास्त्री आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिवंगत पत्रकार सुबोध सागर की दी गयी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मामले की निष्पक्षता से हो जांच: एमएलसी

प्रतिनिधि, डंडखोरा विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल डंडखोरा थाना पर हुए हमले व पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना पर कहा है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. एमएलसी ने कहा कि पुलिस को भी इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर लोगों में आक्रोश क्यों था. शराब के आरोप में एक युवक को तीन दिनों से थाने में बंद करके रखा गया था. ऐसा स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है. इस मामले में पुलिस को पूरी तरह से जांच करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर के मुखिया आलोक कुमार के घर में जिस तरह से पुलिस तोड़फोड़ की है. वह निंदनीय है. उन्होंने यह भी कहा कि घर में स्त्रीएं व शिशु थे. बगैर स्त्री पुलिस के घर में घुसकर स्थानीय पुलिस ने जोर जबरदस्ती किया है. एमएलसी ने कहा कि वह इस मामले को लेकर डीआईजी, आईजी एवं पुलिस महानिदेशक से बात की है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करते हुए उचित न्याय करने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मामले की निष्पक्षता से हो जांच: एमएलसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महासंघ का अनुमंडल संयोजक बनने पर बधाई

37-प्रतिनिधि, अररिया बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा अररिया कार्यालय सदर अस्पताल में महासंघ गोप गुट के अध्यक्ष रविश कुमार यादव की अध्यक्षता में व सचिव दामोदर शर्मा के संचालन में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से मो जाफर रहमानी को अनुमंडल शाखा अररिया का संयोजक मनोनीत किया गया. जिसमें अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के सचिव व जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव ने अहम भूमिका निभायी. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अररिया जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी का चयन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के अररिया अनुमंडल का संयोजक बनने पर शिक्षक संघ के संघीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है. बधाई देने वालों में अजीत कुमार सिंह, गंगा प्रसाद मुखिया, फिरोज आलम, सना नावेद, कुमार अमित, शमशुल कमर, दिलीप कुमार ठाकुर, जमालुद्दीन, एहतशामुल हसन, प्रकाश विश्वास, शाहनवाज आलम, राजेश कुमार सिंह, मो याहया, तारिक मंसूर, मो शहजामा, जितेंद्र कुमार मंडल, आफताब आलम आदि है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महासंघ का अनुमंडल संयोजक बनने पर बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : मोबाइल रिचार्ज का ऑफर देकर छात्र को फंसाया, कर ली 48956 रुपये की ठगी

देवघर. देवघर कॉलेज में पढ़ने वाले जसीडीह थाना क्षेत्र के सरासनी गांव निवासी छात्र कुणाल कुमार दास को मोबाइल रिचार्ज में ऑफर देकर प्रलोभन में फंसाने के बाद उसके एकाउंट से 48596 रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में रविवार को वह माता-पिता व चाचा के साथ मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. मामले को लेकर लिखित शिकायत देकर उसने कार्रवाई की मांग साइबर थाने की पुलिस से की है. कुणाल के परिजनों के अनुसार 10 मार्च को उसके एयरटेल मोबाइल पर 2355.28 व 2500 रुपये का रिचार्ज ऑफर क्रॉम ब्राउजर पर दिखा. उसने तुरंत ऑनलाइन रिचार्ज कर लिया, लेकिन मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ. ब्राउजर पर दिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे तकनीकी समस्या बतायी गयी. उसे 2355 रुपये रिफंड कर बाकी पैसे बाद में रिफंड करने की बात कही. लेकिन कुछ ही देर बाद क्रमश: 2355, 2500, 10000 रुपये उसके एकाउंट से ऑनलाइन कट गया. दूसरे दिन भी पैसा कटता रहा. इस प्रकार उसके एकाउंट से कुल 48956 रुपये की ऑनलाइन अवैध निकासी कर ली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : मोबाइल रिचार्ज का ऑफर देकर छात्र को फंसाया, कर ली 48956 रुपये की ठगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top