Hot News

April 27, 2025

समस्तीपुर

तीन दिनों से स्कूली छात्र गायब 

नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से तीन दिनों गायब एक स्कूली छात्र का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में गायब छात्र की मां के लिखित बयान पर एक सनहा दर्ज कराया गया है। दिए गए आवेदन में राजाराम सहनी की पत्नी राम सखी देवी ने कहा है कि उनका पुत्र गौरव कुमार (15 ) उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिकपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। विगत 25 अप्रैल को वह अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था, जो लौटकर नहीं आया है। सभी संभावित जगहों पर उसकी खोजबीन कर ली गई है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: झारखंड के झिमड़ी गांव में बवाल के बाद एक्शन, दबोचा गया हथियार के बल पर लड़की को अगवा करनेवाला

Seraikela Nimdih Violence: सरायकेला, प्रताप मिश्रा-झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर लड़की को अगवा करने पर दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव के कारण जिला प्रशासन की टीम गांव में कैंप कर रही है. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू कर दी गयी है. घटना के दूसरे दिन यानी रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा. बवाल के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लड़की भी सकुशल बरामद कर ली गयी. बंद रहा बाजार, गांव में पुलिस की कड़ी नजर रविवार को दिनभर एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, एसडीओ विकास कुमार राय, नीमडीह थाना प्रभारी सहित पूरे चांडिल अनुमंडल के सभी थाना के प्रभारी व पुलिस बल गांव में कैंप किए हुए हैं. साथ ही गांव में आने-जानेवाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. घटना के बाद से झिमड़ी गांव के दोनों छोर पर प्रशासन द्वारा चेकनाका लगा दिया गया है, चेकनाका में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. झिमड़ी गांव के चौराहे पर लगनेवाला बाजार रविवार को बंद रहा. ये भी पढे़ं: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, प्रचंड गर्मी से मिली राहत, पेड़ गिरने से सड़क जाम क्या था पूरा मामला? झिमड़ी गांव के समुदाय विशेष के युवक मोहम्मद तस्लीम गांव की इंटर में पढ़ाई कर रही छात्रा को हथियार के बल पर उठा ले गया था. अपहरण से लोग आक्रोशित हो गए. स्थानीय लोगों ने विरोध किया और इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया. दोनों पक्षों के बीच तनाववाली स्थिति पैदा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर नीमडीह थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इसके बावजूद आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए. पुलिस द्वारा बल का प्रयोग किया गया तो लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया. इससे पुलिस की चार वाहनें एवं चार पुलिस के जवान भी घायल हो गए. पुलिस ने तस्लीम अंसारी को दबोचा घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस शिकायत दर्ज करने की कारवाई कर रही है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी तस्लीम अंसारी (पिता-शकील अंसारी) को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में नीमडीह थाने में धारा 137(2)/87/351(3)/3(5) बीएनएस 2023 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. ये भी पढे़ं: Ration Card e-KYC: सावधान! राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए लगेगा कैंप, घर बैठे भी ऐसे कर लें नहीं तो कट जाएगा नाम ये भी पढे़ं: Video: झारखंड के नीमडीह में दो समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर भी हमला, स्थिति नियंत्रण में The post Video: झारखंड के झिमड़ी गांव में बवाल के बाद एक्शन, दबोचा गया हथियार के बल पर लड़की को अगवा करनेवाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Without Coaching: बिना कोचिंग बनना है IAS तो पढ़ें ये 5 बुक्स, यूपीएससी टॉपर्स की टिप्स बचाएगी लाखों की फीस

UPSC Without Coaching: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा अगले महीने आयोजित होने वाली है. अगर आप भी सिविल सर्विस की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के क्रैक करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. यूपीएससी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यहां टॉप 5 बुक्स के नाम बताए गए हैं. बता दें कई यूपीएससी टॉपर्स इन बुक्स को पढ़ने की सलाह देते हैं. UPSC Without Coaching: बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी यूपीएससी की तैयारी घर पर करने के लिए बेस्ट बुक्स के नाम आगे बताए गए हैं. बता दें कि सिर्फ बुक्स की मदद से भी आप यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं. इससे आप कोचिंग का लाखों का खर्चा बचा सकते हैं. इतिहास के लिए NCERT Books UPSC में इतिहास की तैयारी के लिए RS शर्मा की NCERT Books पढ़ सकते हैं. इस बुक में आपको प्राचीन हिंदुस्तानीय इतिहास, प्रस्तर युग, मध्यकालीन हिंदुस्तान और आधुनिक हिंदुस्तान को अच्छे से कवर कर सकते हैं. ज्यादातर यूपीएससी टॉपर्स इस बुक को पढ़ने की सलाह देते हैं. भूगोल की तैयारी यूपीएससी सिविल सर्विस में भूगोल की तैयारी के लिए डीआर खुल्लर की भौतिक आर्थिक एवं मानव भूगोल किताब पढ़ सकते हैं. प्रारंभिक, मुख्य और वैकल्पिक स्तरों के लिए हिंदुस्तानीय और विश्व भूगोल को इस किताब से समझ सकते हैं. CSE के तीनों चरणों को कुशलतापूर्वक पास करने के लिए, उम्मीदवारों को UPSC के लिए सर्वश्रेष्ठ भूगोल पुस्तकों का उपयोग करना चाहिए. विदेश नीति विदेश नीति या अंतर्राष्ट्रीय संबंध की तैयारी के लिए आप राजीव सीकरी की India’s Foreign Policy किताब पढ़ सकते हैं. इस बुक में आप हिंदुस्तान की वर्तमान और उभरती हुई विदेश नीति को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. बता दें कि यह बुक हिंदुस्तान के तात्कालिक और रणनीतिक पड़ोस पर केंद्रित है. ये भी पढ़ें: Best BTech College: बीटेक के लिए बेस्ट हैं यूपी के दो कॉलेज, प्लेसमेंट करोड़ों में, Google से जॉब ऑफर एम लक्ष्मीकांत हिंदुस्तानीय राजव्यवस्था और कार्य प्रणाली को बेहतर तरीके से समझने के लिए एम लक्ष्मीकांत की किताब हिंदुस्तान की राजव्यवस्था पढ़ सकते हैं. टीना डाबी, सौम्या शर्मा समेत कई यूपीएससी टॉपर्स इस बुक को पढ़ने के सलाह देते हैं. इसके छठे और सातवें एडिशन से बेहतर तैयारी कर सकते हैं. नितिन सिंघानिया की इकोनॉमिक्स इकोनॉमिक्स की तैयारी के लिए नितिन सिंघानिया की हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति किताब पढ़ सकते हैं. हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति, एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाती है, जो प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के विषयों को समग्र दृष्टिकोण से कवर करती है. इसके अलावा भी कई किताब मार्केट में उपलब्घ हैं. बता दें कि यह आर्टिकल किसी किताब का प्रचार नहीं करती हैं बल्कि छात्रों को बेहतर गाइड करने के लिए तैयार की गई है. ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा The post UPSC Without Coaching: बिना कोचिंग बनना है IAS तो पढ़ें ये 5 बुक्स, यूपीएससी टॉपर्स की टिप्स बचाएगी लाखों की फीस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी वैन, कई लोगों के मरने की आशंका

Big Accident: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है. एक वैन के कुएं में गिर जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव काम जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के तहत कचरिया गांव में यह घटना हुई है. राहत और बचाव कार्य जारी बताया जा रहा है कि घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) समेत कई और एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं. मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी. #WATCH | मंदसौर, मध्य प्रदेश: मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर यात्रियों से भरी एक ईको गाड़ी कुएं में गिर गई है। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/1f2TTUuMP2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025 कई लोगों के मारे जाने की आशंका उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है. उन्होंने कहा “कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे. चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, बचाव अभियान अब प्राथमिकता है. कुएं में जहरीली गैस है.” Also Read: पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं, NIA ने की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, मिले अहम सुराग The post Big Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी वैन, कई लोगों के मरने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“पाकिस्तान का चार भाग करेंगे पीएम मोदी, 2025 के बाद पृथ्वी से मिट जायेगा देश का नाम” – निशिकांत दुबे

Pahalgam Terror Attack | देवघर, अमरनाथ : देवघर जिले के महेशमारा में आज रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे रेलवे हाल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने 2 मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये देशवासियों के प्रति शोक प्रकट किया. शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा लिए जा रहे एक्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा आज देश के जो हालात है और पहलगाम में जिस तरह से हिंदूओं को चुन-चुन कर मारा गया है, उस पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख बिल्कुल साफ है. पाकिस्तान का चार भाग करेंगे पीएम मोदी – निशिकांत दुबे सांसद निशिकांत दुबे ने खुले मंच से घोषणा करते हुए कहा, पीएम मोदी ने बिहार में जिस आक्रोश के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही है, उस हिसाब से मैं दावा करता हूं कि 2025 के बाद इस पृथ्वी से पाकिस्तान देश का नाम मिट जायेगा. पाकिस्तान के पास कश्मीर का जो हिस्सा है उसे हम वापस लेकर रहेंगे. लेकिन, पाकिस्तान खंडित होकर बलूचिस्तान,पख्तूनिस्तान और पंजाब देश बनेगा. 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने अगर पाकिस्तान को चार भागों नहीं किया तो फिर आप कहियेगा कि बीजेपी वाले झूठा आश्वासन देकर जाते हैं. यही हमारी गारंटी है और इसी विश्वास के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. रेलवे हाल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में आसनसोल के डीआरएम चेतनानंद सिंह, समाजसेवी सुनील खवाड़े सहित रेलवे के कई पदाधिकारी मौजूद रहें. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें सांसद ने की पीएम मोदी को शक्ति देने की कामना सांसद ने आज बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी की. उन्होंने पाकिस्तान के नाश के लिए पीएम मोदी को शक्ति देने की कामना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट आकर लिखा “माननीय प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के समूल नाश के लिए विशेष शक्ति मिले , बाबा नाम केवलम, आज देवघर द्वादश ज्योतिर्लिंग के मनोकामना लिंग में दर्शन पूजन किया”. इसे भी पढ़ें अक्षय तृतीया : रांची के बाजारों में ऑफर्स की बौछार, कहीं सोने का सिक्का मुफ्त, तो कहीं जितना ग्राम सोना, उतना ग्राम चांदी फ्री Video: झारखंड के नीमडीह में 2 समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर हमला, स्थिति नियंत्रण में रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश के आसार, कल 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी The post “पाकिस्तान का चार भाग करेंगे पीएम मोदी, 2025 के बाद पृथ्वी से मिट जायेगा देश का नाम” – निशिकांत दुबे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ration Card e-KYC: सावधान! राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए लगेगा कैंप, घर बैठे भी ऐसे कर लें नहीं तो कट जाएगा नाम

Ration Card e-KYC Jharkhand: मेदिनीनगर (पलामू)-राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. इसके लिए अब गिनती के चार दिन बचे हैं. इसके बावजूद अब तक 71.04 प्रतिशत राशन कार्ड ई-केवाईसी (Ration Card e-KYC) हो पाया है. वर्तमान में 28.96 प्रतिशत लाभुक परिवार के सदस्य ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी लंबित है. इसमें पीवीटीजी परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. जल्द से जल्द राशन कार्ड ई-केवाईसी करा लें, अन्यथा राशन कार्ड से आपका नाम स्वत: कट जाएगा. आप घर बैठे भी ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं. घर बैठे कैसे करें Ration Card e-KYC? सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से मेरा e-KYC App डाउनलोड करें, उसके बाद e-KYC For Ration Card पर क्लिक करें. इसके बाद राशनकार्ड नंबर और आधार नंबर डालें, फिर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. उसे भरें. सारी जानकारी डालें और Submit करें.Step-1 सबसे पहले मुझे अपना KYC और आधार Face RD App डालनलोड करना होगा.Step-2 इसके बाद ऐप खोलें और लोकेशन डालेंStep-3 फिर आधार नंबर, Captcha और प्राप्त OTP दर्ज करना होगा.Step-4 इसके बाद सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, फिर e-KYC विकल्प चुनें.Step-5 जिसक बाद कैमरा ऑन हो जाएगा, फोटो क्लिक करें और सबमिट कर दें.Step-6 अंत में आपका e-KYC पूरा हो जाएगा. 28 और 29 अप्रैल को लगेगा विशेष कैंप वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोना-सोबरन धोती-साड़ी एवं लुंगी का वितरण 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत कर लिया जाना है, लेकिन अब तक 86.61 प्रतिशत ही वितरण हो पाया है. राशन कार्ड ई-केवाईसी और सोना-सोबरन धोती-साड़ी एवं लुंगी वितरण शत प्रतिशत करने के लिए कैंप लगाया जाएगा. 28 और 29 अप्रैल को विशेष कैंप लगाया जाएगा. राशन कार्ड ई-केवाईसी और धोती-साड़ी का वितरण किया जाएगा. कैंप के लिए चलाएं जागरूकता अभियान सभी राशन डीलरों को ई-केवाईसी पूर्ण किए जाने और धोती-साड़ी के वितरण से संबंधित सूची उपलब्ध करा दी गयी है. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 28 और 29 अप्रैल को पंचायतवार/वार्डवार पंचायत भवन एवं निकाय क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन में कैंप आयोजित कर प्राप्त सूची के अनुसार लाभुकों का ई-केवाईसी और धोती-साड़ी वितरण का कार्य करेंगे. इस दौरान संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपने ई-पॉश मशीन के साथ उपलब्ध रहेंगे. कैंप के आयोजन के पहले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से लाभुकों के बीच कैंप आयोजित होने से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ये भी पढ़ें: Video: झारखंड के नीमडीह में 2 समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर हमला, स्थिति नियंत्रण में The post Ration Card e-KYC: सावधान! राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए लगेगा कैंप, घर बैठे भी ऐसे कर लें नहीं तो कट जाएगा नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर के किसानों को मिली विशेष सुविधा, अब ड्रोन से करेंगे उर्वरक का छिड़काव

संजीव झा /Bhagalpur News: भागलपुर के किसानों को अब विशेष सुविधा मिलेगी. अब उनके फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव ड्रोन से किया जाएगा. हालांकि कृषि विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ड्रोन द्वारा फसलों पर कीटनाशक व तरल उर्वरक का कम समय में ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव किया जा सके, इस दिशा में काम कर रहा है. भागलपुर में अब ड्रोन से कीट, व्याधि, खरपतवार नियंत्रण के लिए कीटनाशक, फफूंदनाशक, अन्य रसायन का छिड़काव किया जा सकेगा. इसके साथ ही एनपीके, एनपीके कनसोटिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सूक्ष्म पोषक तत्वों व अन्य उर्वरकों का भी छिड़काव किया जा सकेगा. आधा भुगतान प्रशासन करेगी इस योजना अंतर्गत इच्छुक किसानों को अनुदानित दर पर ड्रोन से छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कृषि निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत या अधिकतम 240 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान संबंधित सेवा प्रदाता को देय होगा. शेष छिड़काव शुल्क का भुगतान किसानों द्वारा संबंधित सेवा प्रदाता को किया जायेगा. इन किसानों को मिलेगा लाभ कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधित कृषक ही इस कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे. राज्य के किसान कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र के लिए कर सकते हैं. एक किसान को अधिकतम 15 एकड़ के लिए अनुदानित दर पर छिड़काव की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. एक किसान अधिकतम दो छिड़काव के लिए अनुदान का लाभ ले सकेंगे. फसलों के पीक सीजन की अवधि में सभी सेवा प्रदाता को अपने आवंटित जिलों में कम से कम दो ड्रोन व ड्रोन पायलट रखना अनिवार्य होगा. Also Read: Bihar News: पटना के 18.7 प्रतिशत वोटर नहीं कर पाते मतदान, सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा The post भागलपुर के किसानों को मिली विशेष सुविधा, अब ड्रोन से करेंगे उर्वरक का छिड़काव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं, NIA ने की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, मिले अहम सुराग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं है. हमले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया है. NIA लगातार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा एनआईए की टीम आतंकवादियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए उनके प्रवेश और जाने वाले जगहों की गहन जांच कर रही हैं. इस काम के लिए एनआईए फॉरेंसिक समेत अन्य विशेषज्ञों की मदद भी ले रही है. टीम आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सबूत जुटाने में लगी है. न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक एनआईए की टीम को ऐसा गवाह मिला है जो हमले के दौरान एक पेड़ पर चढ़कर पूरे आतंकी हमले को रिकॉर्ड कर लिया है. एनआईए का कहना है कि इससे आतंकियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं. क्या है रिकॉर्डिंग में ? न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक, जो रिकॉर्डिंग में उसके अनुसार हमले से कुछ समय पहले दो आतंकवादी दुकानों के पीछे छिपे हुए थे. इसके बाद आतंकी बाहर आए, आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी.  हमले में चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए की टीम कर रही है जांच अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम हमला स्थल पर बुधवार से ही डेरा डाले हुए हैं. टीम सबूतों की तलाश में तेजी से जुटी हुई है. एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले के मामले की जांच अपने हाथ में लिया है. NIA की टीमें चश्मदीदों से लगातार पूछताछ कर रही हैं. उनसे मिली जानकारी को इकट्ठा कर टीम एक नतीजे पर पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. कश्मीर के बैसरन घाटी में हुए इस आतंकी को पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. केंद्र को सावधानी से कदम उठाना चाहिए- महबूबा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी तंत्र के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान सामने आया है. मुफ्ती महबूबा ने रविवार को कहा कि केंद्र को सावधानी से कदम उठाना चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े. सोशल मीडिया एक्स पर मुफ्ती ने कहा “हिंदुस्तान प्रशासन को हाल में पहलगाम हमले के बाद सावधानी से काम लेना चाहिए और आतंकवादियों तथा नागरिकों के बीच अंतर करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह ध्यान रखना चाहिये किे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों, खासकर आतंकवाद का विरोध करने वाले किसी भी तरह से प्रभावित न हों.  Also Read: अब NIA दबोचेगी पहलगाम के गुनहगारों को, हमले की जांच में तेजी The post पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं, NIA ने की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, मिले अहम सुराग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

व्यवसायी हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद स्पीडी ट्रायल कर मिले अपराधियों को सजा : रविरंजन

गोपालगंज. जिले में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रविरंजन प्रसाद ने गहरी चिंता जतायी है. उन्होंने थावे निवासी व्यवसायी सुनील गुप्ता की हुई हत्या को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम और खास लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. रविरंजन प्रसाद ने जिला प्रशासन से मांग की कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाये ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने बिहार प्रशासन से वैश्य एवं व्यवसायी बंधुओं की सुरक्षा की व्यवस्था करने की अपील करते हुए कहा कि समाज के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान है. राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन रामाधार प्रसाद ने भी हर थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की ताकि अपराधियों में भय बना रहे. इधर, वैश्य युवा वाहिनी, बिहार के सचिव एवं राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और विशेष रूप से पिछड़े, दलित और वैश्य समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के निलंबन की मांग की. मौके पर प्रमुख रूप से प्रत्युष कुमार प्रवीण, रवि गुप्ता, विकास आर्या, राकेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, राजेश कुमार, राजन कुमार, राजीव कुमार पलटू, पीयूष कुमार और बजरंग प्रसाद समेत कई लोग थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post व्यवसायी हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद स्पीडी ट्रायल कर मिले अपराधियों को सजा : रविरंजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटेया में युवक की हत्या व आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में खुद उलझी पुलिस, कटेया की पुलिस प्रेम प्रसंग के कोण से जांच को बढ़ा रही आगे

कटेया. स्थानीय थाने के समोगर गांव के समीप नहर के पास एक पेड़ से यूपी के युवक का शव बरामद होने का मामला अब पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस खुद भी उलझी नजर आ रही है. सवाल उठ रहे हैं कि अगर यह आत्महत्या है, तो बिट्टू अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर वीरान इलाके में क्यों गया? और अगर हत्या हुई है, तो अपराधियों ने उसे यहां तक कैसे लाकर शव को पेड़ से लटका दिया? पुलिस की शुरुआती जांच में संकेत मिल रहे हैं कि बिट्टू बांसफोर की कहीं और हत्या कर शव को यहां लटकाया गया था. घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे प्रेम प्रसंग के कोण से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सच्चाई सामने लायी जाये. उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के समोगर गांव के करीब नहर साइफन बारह बोगिया के पास एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कटेया पुलिस को दी. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. शव की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कारखाना रामपुर थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव निवासी श्याम सुंदर बांसफोर के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू बांसफोर के रूप में की गयी थी. जांच में जुटी कटेया पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटेया में युवक की हत्या व आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में खुद उलझी पुलिस, कटेया की पुलिस प्रेम प्रसंग के कोण से जांच को बढ़ा रही आगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top