Hot News

April 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: बिहार SDM की पत्नी ने UPSC में गाड़ा झंडा, कल्पना को पति सूर्य प्रताप से ज्यादा मार्क्स

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस में इस बार कुल 1009 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. इसमें बिहार के कई होनहारों को सफलता (UPSC Topper From Bihar) हासिल हुई है. वहीं, बिहार में एसडीएम पद पर तैनात सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी कल्पना रावत ने भी इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस में शानदार रैंक हासिल की है. खास बात ये है कि एसडीएम साहब की पत्नी अपने पति से ज्यादा अच्छा रैंक हासिल कर चुकी हैं. Success Story of Kalpana Rawat: कौन हैं कल्पना रावत? कल्पना रावत बिहार में एसडीएम पद पर तैनात आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी हैं. कल्पना रावत ने यूपीएससी सिविल सर्विस में इस बार ऑल इंडिया रैंक 76 हासिल किया है. बता दें कि IAS सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं. वो साल 2021 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं. कल्पाना रावत मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत के गांव जाजल की रहने वाली हैं. कल्पना रावत के दादा हुकम सिंह ने उन्हें काफी मोटिवेट किया है. कल्पना के पति आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा वायु सेना में चयन आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 में रैंक 258 प्राप्त हुआ था. उनका चयन बिहार कैडर में हुआ है. बता दें कि सूर्य प्रताप सिंह कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) में सेलेक्ट हो चुके थे. हिंदुस्तानीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच में उनका सेलेक्शन हुआ था. हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान गंभीर चोटों के कारण उन्हें साल 2017 में ट्रेनिंग प्रोग्राम छोड़कर घर लौटना पड़ा. पत्नी का रैंक पति से ज्यादा इसके बाद सूर्य प्रताप सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की. साल 2021 की सिविल सर्विस में उन्हें रैंक 258 मिला और वो आईएएस बन गए. इसके बाद उनकी शादी कल्पना रावत से हुई. कल्पना रावत को सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार रैंक 76 प्राप्त हुआ है और वो अपने पति से ज्याता मार्क्स हासिल कर चुकी है. ये भी पढ़ें: UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट The post Success Story: बिहार SDM की पत्नी ने UPSC में गाड़ा झंडा, कल्पना को पति सूर्य प्रताप से ज्यादा मार्क्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Malaidar Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय, घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी मलाईदार कुल्फी

Malaidar Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते हैं ठंडा खाने को मन करने लगता है और जब इसी मौसम में कुल्फी मिल जाए तो गर्मी को टाटा बाय कहना और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है. कुल्फी का नाम सुनते ही मन में मीठे और ठंडे स्वाद का ख्याल आने लगता है, जो दिल को ठंडक और सुकून देता है. ऐसे में अगर आपको चिलचिलाती धूप से राहत पाना चाहते हैं, तो घर में आसानी से मलाईदार कुल्फी बना सकते हैं. घर पर इसे बनाना भी बहुत आसान है और ये आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए आपको कुछ खास सामग्री और थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती हैं, जो खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट और लाजवाब होता हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कैसे घर पर बनाएं मलाईदार कुल्फी.  मलाईदार कुल्फी बनाने की सामग्री दूध- 1 लीटर (फुल क्रीम) कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप  चीनी- स्वादानुसार इलायची पाउडर- आधा चम्मच  ड्राई फ्रूट्स- बादाम, पिस्ता और किशमिश ( बारीक कटे हुए) केसर- 8 से 10 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए) यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट मलाईदार कुल्फी बनाने की विधि  सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और इसे धीमी आंच पर उबालें.  दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये नीचे नहीं चिपके. अब जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें  कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालें.  इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, केसर के धागे और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें.  अब इसको गैस से उतारें और अच्छे से ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी बनाने के सांचे में डालें और ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स छिड़के.  अब इसको बंद करके फ्रिज में 7 से 8  घंटे सेट होने के लिए रख दें.  जब ये अच्छे से जम जाए तो इसे गर्म पानी में 5 सेकंड रखें और कुल्फी को धीरे-धीरे बाहर निकालें.   अब घर में बना स्वादिष्ट और मजेदार मलाईदार कुल्फी बनकर तैयार है.  यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और The post Malaidar Kulfi Recipe: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय, घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी मलाईदार कुल्फी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में बिजनेस करना हुआ आसान, इस योजना के तहत लोन लेने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana: झारखंड में खुद का बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी समाचार है. “मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना” के माध्यम से आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. प्रशासन के इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक लोन लेने पर आपको किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी. लेकिन 50 हजार से अधिक के लोन लेने पर आपको डीपीआर जमा करना आवश्यक है. इस योजना के तहत लोन लेने पर प्रशासन व्यक्ति को 40 फीसदी या 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी देती है. इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों (एसटी), अनुसूचित जातियों (एससी), अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को सब्सिडी वाले ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान करना है. ताकि राज्य में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके. क्या है योजना का लाभ यह योजना स्वरोजगार की इच्छा रखने वालों के लिए बेहद लाभकारी है. इसके तहत आपको स्व-रोजगार के लिए सब्सिडी वाला लोन मिलता है. प्रशासन द्वारा लोन पर 40% सब्सिडी या अधिकतम ₹5,00,000/-, जो भी कम हो, वो दी जाएगी. फिर सब्सिडी में कटौती के बाद बचे हुए लोन की राशि पर EMI काउंट की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत 50,000 हजार तक के लोन के लिए गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है. लेकिन 50,000 हजार से अधिक के लोन के लिए गारंटर की जरूरत होती है. इसके अलावा व्यक्ति को महज 6% की ब्याज दर लोन दिया जाता है. साथ ही प्रशासन द्वारा लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने से पहले प्रशिक्षण भी दिया जाता है. कौन कर सकते हैं आवेदन हालांकि, इस योजना के लिए केवल वही आवेदन कर सकते हैं, जो झारखंड के स्थानीय निवासी हैं. साथ ही आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए 5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदक के पास प्रशासन नौकरी नहीं होनी चाहिए और उसकी आयु 18 से 50 के बीच की होनी चाहिए. आवेदक को ध्यान में रखना होगा कि उसका नाम किसी भी बैंक से लोन डिफॉल्टर में नहीं शामिल हो. Also Read: बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप, कहा- आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा रही प्रशासन ये हैं जरूरी दस्तावेज आवासीय प्रमाण पत्र , फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार और पैन कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की प्रति, योजना प्रस्ताव की प्रति और स्व-घोषणा पत्र. अगर लोन 50 हजार से ज्यादा है तो, गारंटर प्रमाण पत्र की हस्ताक्षरित प्रति, गारंटर के आधार और पैन कार्ड की प्रति, गारंटर की सैलरी स्लिप या आईटी रिटर्न की प्रमाणित प्रति. कैसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना – झारखंड पर जाएं. यहां “पंजीकरण” पर क्लिक करें और आधार संख्या, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें. फिर, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और आधार कार्ड के अंतिम 8 अंक दर्ज कर लॉगिन करें. इसके बाद आवेदन पत्र में मूल विवरण और पता भरें. प्रोफाइल फोटो और हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. अंतिम में “सबमिट” पर क्लिक करें. इसके बाद आपको आवेदन आईडी मिल जाएगी, उसका प्रिंट निकलवा लें. Also Read: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के देंगे अपने 4 माह का वेतन The post झारखंड में बिजनेस करना हुआ आसान, इस योजना के तहत लोन लेने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी देगी प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल

Raid 2 Advance Booking Collection Day 1: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज होने में अब सिर्फ 3 दिन रह गए हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसकी जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए साझा किया है, जिसमें लिखा है, “सिस्टम हिलने वाला है… क्या आपकी सीट पक्की है? अभी अपना टिकट बुक करें.” View this post on Instagram A post shared by Raj Kumar Gupta (@rajkumargupta08) रेड 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार, 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 की एडवांस बुकिंग सुबह 1 तक 2099 शोज के लिए कुल 5447 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 22.51 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें इजाफा दर्ज किया जा सकता है. इसके बावजूद अभी तक के इन कलेक्शन को देख मालूम पड़ रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई कर सकती है. इन राज्यों में बीके सबसे ज्यादा टिकट्स रेड 2 के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, समेत अन्य में बीके हैं. रेड 2 के बारे में… रेड 2 से एक बार फिर अजय देवगन अपने किरदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार को दोहराते हुए नजर आएंगे, जो शहर में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के सफर पर संघर्ष करते दिखेंगे. इस बार फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार वाणी कपूर और खलनायक की भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं. यह भी पढ़े: KRK VIDEO: ‘दुनिया का हमें कर्जा देना है’, हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर केआरके का वीडियो वायरल The post Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holiday: खुशखबरी! स्कूल बंद, ऑफिस बंद, छुट्टियों का ऐलान

Holiday: गर्मियों की तपती धूप (Heatwave) और बढ़ते तापमान (Rising Temperatures) को देखते हुए देश के कई राज्यों ने स्कूली छात्रों के लिए समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान (School Holiday) कर दिया है. परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद बच्चों के स्वास्थ्य और हीटवेव के खतरे को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्य प्रशासनों ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है. अभी तक मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में भी जल्द ही छुट्टियों का ऐलान होने की संभावना है. किस राज्य में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) अप्रैल, मई और जून के महीनों में कई स्कूलों में लंबे समय तक पढ़ाई नहीं होगी. साथ ही कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि बच्चों को दोपहर की तीखी गर्मी से बचाया जा सके. इस बीच, पंजाब प्रशासन ने भी 29 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जयंती (Lord Parshuram Jayanti) के अवसर पर राज्य भर में सार्वजनिक अवकाश (Public holiday) घोषित किया है. इस दिन सभी प्रशासनी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें: दादी ने पोते से रचाई शादी, जानें किस राज्य का मामला? राज्यवार समर वेकेशन का विवरण (School Holiday) मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, छात्रों के लिए 1 मई से 15 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. शिक्षकों के लिए अवकाश अवधि 1 मई से 31 मई तक तय की गई है. यह आदेश राज्य के सभी प्रशासनी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां 25 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी. पहले अवकाश 1 मई से प्रस्तावित था, लेकिन बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे 5 दिन पहले कर दिया गया है. हालांकि, इस फैसले का लाभ केवल छात्रों को मिलेगा; शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहना होगा. Holiday: खुशसमाचारी! स्कूल बंद, ऑफिस बंद, छुट्टियों का ऐलान 2 दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी. शिक्षक 28 जून से स्कूल में रिपोर्ट करेंगे. झारखंड के स्कूलों में 22 मई से 4 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. पहले छुट्टियां 2 जून तक निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए दो दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया गया है. तमिलनाडु में छात्रों के लिए कक्षा के अनुसार छुट्टियों का शेड्यूल तय किया गया है. कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों के लिए 22 अप्रैल से 1 जून तक, कक्षा 6 से 9वीं तक 25 अप्रैल से 1 जून तक और कक्षा 10वीं के लिए 15 अप्रैल से 1 जून तक समर ब्रेक रहेगा. इसे भी पढ़ें: दादा, पिता, भाई संपत्ति में नहीं दें हिस्सा तो क्या करें? जानिए कानून हिमाचल प्रदेश में इस बार समर वेकेशन का समय थोड़ा अलग रहेगा. अधिकांश स्कूलों में 1 जून से 8 जून तक छुट्टियां दी गई हैं. वहीं, कुछ क्षेत्रों जैसे नालागढ़, पौंटा साहिब, ऊना आदि में 1 जून से 30 जून तक 30 दिन की छुट्टी घोषित की गई है. पहले यहां 22 जून से 29 जुलाई तक अवकाश रहता था, लेकिन इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं. स्कूल समय में बदलाव (Holiday) जिन राज्यों में अब तक समर वेकेशन की घोषणा नहीं हुई है, वहां स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्कूलों की टाइमिंग घटा दी गई है. आगरा में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेंगे. प्रतापगढ़ और अमेठी में स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा. खुले में किसी भी प्रकार की शैक्षिक या अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस दिशा में किसी भी लापरवाही की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी. राजस्थान में भी गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. हनुमानगढ़ में स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दौसा में 7:30 से 11:30 तक और झुंझुनूं में 7:30 से 11:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे. इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर और ब्यावर जिलों में भी स्कूलों की समय सारणी बदली गई है. इसे भी पढ़ें: 25-26-27-28-29 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, इन राज्यों में गिरेंगे आसमानी बिजली गर्मी की मार से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य प्रशासनों के ये फैसले काफी सराहनीय हैं. आने वाले दिनों में और भी राज्यों में इसी तरह के ऐलान होने की संभावना है ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले सकें. The post Holiday: खुशसमाचारी! स्कूल बंद, ऑफिस बंद, छुट्टियों का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OTT Releases This Week: ओटीटी पर बिंज-वॉच का परफेक्ट टाइम, इस हफ्ते ये वेब सीरीज और फिल्में न करें मिस, देखिए पूरी लिस्ट

OTT Releases This Week: अप्रैल के आखिरी दिन और मई की शुरुआत आपके लिए ढेर सारी एंटरटेनमेंट से भरी हुई है. इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. कुछ कहानियां सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगी तो कुछ एडवेंचर और कॉमेडी का मजेदार तड़का लेकर आएंगी. इस लिस्ट में कुल-द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स, कॉस्टाओ, ब्रोमांस जैसी मूवीज शामिल हैं. अपनी बिंज लिस्ट तैयार कर लीजिए और इन्हें देखना ना भूलें. Costao (Zee5- May 1) कॉस्टाओ 1 मई को जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये एक क बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो कस्टम ऑफिसर कोस्ताओ फर्नांडिस की जिंदगी पर आधारित है. 1990 के दशक में गोवा में फैले सबसे बड़े ड्रग रैकेट को उजागर करने के लिए उन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रिया बापट नजर आएंगे. View this post on Instagram A post shared by ZEE5 (@zee5) Kull – The Legacy Of The Raisingghs (JioHotstar- May 2) कुल-द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स जियो हॉटस्टार पर 2 मई को रिलीज होगी. इसमें निमरत कौर, रिद्धि डोगरा, अमोल पाराशर, राहुल वोहरा, अर्सलान गोनी, गौरव अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसकी कहानी रायसिंग्स परिवार के तीन भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पाने के लिए आपस में लड़ते हैं. Black White & Gray- Love Kills (SonyLIV- May 2) ये शो सीन लिव पर 2 मई से आएगा और इसमें मयूर मोरे, तिग्मांशु धूलिया, देवेन भोजानी, अभिषेक भालेराव, निशांत शामस्कार ने काम किया हैं. ये एक हाई-प्रोफाइल सीरियल किलिंग केस पर आधारित है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इसमें छुपा प्यार और धोखा सामने आता है. Bromance (SonyLIV- May 1) ब्रोमांस सोनी लिव पर 1 मई से स्ट्रीम होगी और इसमें महिमा नाम्बियार, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन अशोकन, संगीत प्रताप नजर आएंगे. हालांकि ये पहले 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी एक युवा लड़के की है, जो अपने भाई के दोस्तों के साथ मिलकर खुद को तलाशने के लिए एक रोमांचक और मजेदार सफर पर निकलता है. यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक… The post OTT Releases This Week: ओटीटी पर बिंज-वॉच का परफेक्ट टाइम, इस हफ्ते ये वेब सीरीज और फिल्में न करें मिस, देखिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से हैं परेशान? तुरंत इस फीचर को कर लें ऑन

क्या आप भी व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से परेशान हैं? आजकल मैसेजिंग एप्पस खासकर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अनजान नंबरों से मैसेज ज्यादा आने लगे हैं. कभी तंग करने की नियत से तो कभी किसी और चीज को लेकर व्हाट्सऐप पर आने वाले अनजान नंबरों से ये मैसेज हर किसी के लिए सिरदर्द बन कर रह गए हैं. हर कोई इन मैसेज से छुटकारा चाहता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. दरअसल, इस समस्या से छुटकारा पाने का समाधान भी आपके व्हाट्सऐप में ही है. जी हां, व्हाट्सऐप (WhatsApp)में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे हम पूरी तरह से अनजान है. इन्हीं खास फीचर्स में से एक है प्राइवेसी फीचर. जिससे हम ऐसे अनजान मैसेज को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं. इस फीचर का नाम है ‘Block Unknown Account Messages.’ जिसे हाल ही में WhatsApp ने लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए आप अनजान नंबरों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. यह भी पढ़ें: iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल Block Unknown Account Messages फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अपने व्हाट्सऐप को ओपन करें. इसके बाद WhatsApp के सेटिंग (Settings) ऑप्शन पर जाएं. Settings में आपको Privacy का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें. प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Advanced का ऑप्शन मिलेगा. Advanced ऑप्शन में आपको Block Unknown Account Messages का फीचर मिल जाएगा. जिसे ऑन कर दें. इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर हर अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ब्लॉक नहीं होंगे. लेकिन ये फीचर वैसे नंबरों को जरूर ब्लॉक कर देगा जिससे बार-बार आपको मैसेज भेजा जा रहा है. ऐसे में आप इस फीचर को ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से परेशान नहीं होंगे. यह भी पढ़ें: Free Fire Max आज का धमाका! 27 अप्रैल के Redeem Codes से पाएं फ्री डायमंड्स, स्किन्स और एक्सक्लूसिव बंडल्स! टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से हैं परेशान? तुरंत इस फीचर को कर लें ऑन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस दिन से भाविका शर्मा नजर आएंगी शो में? रजत नहीं, इन 2 एक्टर्स के साथ करेंगी रोमांस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा की एंट्री के बारे में जानकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए हैं. समाचारें है कि वह वैभवी हंकारे की जगह लेगी, लेकिन वैभवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके किरदार की मौत होने वाली है. वैभवी ने साथ में ये भी बताया कि उन्हें भाविका रिप्लेस नहीं कर रही है. दूसरी तरफ भाविका के फैंस जानना चाहते हैं कि वह किस दिन से शो में दिखेंगी. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. ‘गुम है किसी के प्यार में’कब से नजर आएंगी भाविका शर्मा? भाविका शर्मा शो का हिस्सा पहले थी, लेकिन नये सीजन में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया था. अब इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों की मानें तो वह ”नये सीजन के पहले प्रोमो की शूटिंग के लिए तैयार हैं. भाविका, परम सिंह और सनम जौहर के साथ नये प्रोमो की शूटिंग करेंगी. साथ ही अगले 3-4 दिनों में चैनम प्रोमो जारी कर देगा.” हालांकि कब से नया सीजन शुरू होगा, इस बारे में जानकारी नहीं है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ क्या दिखाया गया ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया गया कि तेजू को नील के बारे में पता चलता है कि वह एक अच्छा सिंगर है. दोनों साथ में गाना गाते हैं और दर्शक उनकी आवाज सुनकर काफी इम्प्रेस हो जाते हैं. ऋतुराज उन्हें साथ में देखकर काफी जलता है. हालांकि लीना और भूषण को तेजू का ऐसे सॉन्ग गाना पसंद नहीं आता है. इस वजह से तेजू को वह डांटती है. दूसरी तरफ मुक्ता, तेजू और नील को शादी के बाद वाले रस्मों को पूरा करने के लिए अपने घर बुलाती है. मुक्ता, लीना को फोन कर इस बारे में बताती है और उन्हें तेजू और नील को घर भेजने के लिए कहती है. वह जोर देकर कहती है कि मुक्ता को खुद अपनी बेटी से समझदारी से बात करनी चाहिए। यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक… The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस दिन से भाविका शर्मा नजर आएंगी शो में? रजत नहीं, इन 2 एक्टर्स के साथ करेंगी रोमांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Matar Paneer Tikki Recipe: ट्राई करें मसालेदार और कुरकुरी मटर पनीर टिक्की, हर बाइट में स्वाद का धमाका

Matar Paneer Tikki Recipe: अगर आप एक ही तरह के आलू के टिक्की खा कर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप मटर पनीर की टिक्की जरूर ट्राई करें. आपने अक्सर मटर पनीर की सब्जी खाई होगी, लेकिन इसकी टिक्की आपको हर बाइट में धमाका देगी. क्रिस्पी और चटपटी टिक्की के अंदर भरी हुई मटर और पनीर की मसालेदार फिलिंग इसे खास बनाती है. यह स्नैक्स टाइम या किसी भी पार्टी के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है, जिसे हर कोई पसंद करेगा. तो आइये जानते हैं की आप कैसे आसानी से ये कुरकुरे और स्वादिष्ट मटर पनीर की टिक्की बना सकते हैं. सामग्री हरी मटर (उबली हुई) – 1 कप पनीर (घिसा हुआ) – 200 ग्राम आलू (उबाल कर मैश किए हुए) – 2 बड़े प्याज – (बारीक कटा हुआ) 1 छोटा हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2-3 ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच जीरा पाउडर – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच गरम मसाला – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल विधि मटर पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल डालकर मीडियम आंच पर चढ़ाएं. जब तक गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भुने. फिर इसमें उबली हुई हरी मटर, घिसा हुआ पनीर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं. फिर इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें. एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू लें. इसमें थोड़ा नमक और आधे ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिला लें. इस मिश्रण को नरम आटे जैसा गूंथ लें. अगर मिश्रण चिपचिपा लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स डाल दें. तैयार आलू के मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें और हाथ से चपटा करें. बीच में तैयार मटर-पनीर की फिलिंग रखें. अब सावधानी से चारों तरफ से भरावन को बंद करें और टिक्की का आकार दें. फिर टिक्की को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें. अब एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो टिक्कियों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई या कर लें. मटर पनीर की टेस्टी टिक्की तैयार है. इसे गरमा गरम अपनी पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ परोसें और एन्जॉय करें. ये भी पढ़ें: Methi Thepla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं मेथी थेपला, फॉलो करें लाजवाब रेसिपी ये भी पढ़ें: Cheese Fingers Recipe: बच्चों की फेवरेट चीज फिंगर्स अब घर पर बनाएं, टेस्टी भी, हेल्दी भी The post Matar Paneer Tikki Recipe: ट्राई करें मसालेदार और कुरकुरी मटर पनीर टिक्की, हर बाइट में स्वाद का धमाका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश के आसार, कल 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है. रांची में रविवार के सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इससे राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज शाम से ही रांची, रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा, मेघ गर्जन की भी संभावना है. आज शाम इन जिलों में बारिश के आसार रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 27 फरवरी यानी आज की शाम रांची, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ साहिबगंज में बारिश की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. Also Read: बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप, कहा- आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा रही प्रशासन सोमवार को 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट 28 अप्रैल को भी 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 29 अप्रैल को भी कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भारी वर्षा के आसार हैं. पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 44.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान चतरा में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची में 38.6 डिग्री और जमशेदपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. Also Read: Pahalgam Attack: क्या मो. नौशाद का है आतंकी संगठन से रिश्ता? इन बिंदुओं पर जांच कर रही ATS, SIT की टीम The post रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश के आसार, कल 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top