Hot News

April 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के बोधगया में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाबोधि मंदिर में सिंगिंग बाउल समूह ने रचा इतिहास

Guinness World Record in BodhGaya: बिहार ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. बोधगया की पवित्र भूमि पर आज एक अद्वितीय और भव्य आयोजन हुआ, जिसने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया. महाबोधि मंदिर प्रांगण में विश्व का सबसे बड़ा सिंगिंग बाउल (घंटीनुमा वाद्य यंत्र) समूह तैयार कर बिहार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र स्वीकार किया. सैकड़ों भिक्षुओं ने मिलकर बुद्ध मंत्र किया गायन यह आयोजन बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के नेतृत्व में किया गया. जिसका उद्देश्य बोधगया की उस सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सम्मान देना था, जहां ज्ञान की रोशनी फैली और विभिन्न धर्मों का जन्म हुआ. इस आयोजन में महाबोधि मंदिर के आंगन में सैकड़ों भिक्षुओं ने मिलकर बुद्ध मंत्र का सामूहिक गायन किया, जिससे एक नए इतिहास का निर्माण हुआ. 375 भिक्षुओं ने एक साथ बजाया सिंगिंग बाउल महाबोधि मंदिर, जो 2 हजार वर्षों से आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र रहा है, आज पहली बार इतने विशाल और सांगीतिक आयोजन का गवाह बना. बोधि वृक्ष की छांव में, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, 375 भिक्षुओं ने एक साथ सिंगिंग बाउल बजाते हुए समरसता का अद्भुत प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में 5 वर्षीय शिशु से लेकर 70 वर्ष के वृद्ध भिक्षु तक शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन को अपनी उपस्थिति से गौरवमयी बना दिया. BSSA के डीजी भी रहे मौजूद इस कार्यक्रम में बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डीजी और सीईओ रवींद्रन शंकरण (आईपीएस), बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, प्रमुख भिक्षु भिक्षु चालिंदा, भिक्षु दीनानंद और भिक्षु मनोज सहित कई प्रमुख शख्सियतें उपस्थित रही. गया जिला प्रशासन और पुलिस का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो सुरक्षा और व्यवस्था की देखरेख कर रहे थे. पूरे देश के लिए गर्व का क्षण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ऋषि नाथ ने इस आयोजन की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने समरसता और निरंतरता के उच्च मानकों का पालन किया. यह न केवल एक विश्व रिकॉर्ड था, बल्कि महाबोधि मंदिर का नाम भी पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया. यह उपलब्धि न केवल बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाती है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का एक क्षण बन गई है. बोधगया का यह ऐतिहासिक पल बिहारवासियों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. Also Read: बिहार में शादी के बाद फिल्मी अंदाज में दुल्हन का अपहरण, फिर दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, अब हो रही चर्चा The post बिहार के बोधगया में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाबोधि मंदिर में सिंगिंग बाउल समूह ने रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में दलितों के घर तोड़ने के मामले में BDO, CO समेत 27 पर केस, दारोगा भी नपे

Dalits in Bihar: बेगूसराय. बिहार में दलितों का घर उजाड़ने और उन्हें मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बीडीओ, सीओ और दारोगा समेत 27 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पूरा मामला बेगूसराय जिले का है. यहां लूटपाट करने, जातिसूचक शब्द कह अपमानित करने समेत अन्य आरोप में साहेबपुर कमाल बीडीओ, सीओ, दारोगा समेत 27 पर दलित प्रताड़ना की प्राथमिकी साहेबपुरकमाल थाने में दर्ज करायी गई है. अनुसूचित जाति-जनजाति कोर्ट के आदेश पर 24 अप्रैल को साहेबपुरकमाल थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पीड़ित साहेबपुरकमाल थाने के पंचवीर गांव निवासी रामेश्वर सदा के पुत्र हरिलाल सदा ने कई लोगों को अभियुक्त बनाया है. इन लोगों पर थाना कांड संख्या 116/25 दिनांक 24 अप्रैल 2025 के तहत 147, 148, 149, 166, 452, 379, 380,307, 323, 427, 436, 354, 354(बी), 34 भादवि एंड एससी 3(1) (क्यू)(आर)(एस) (डब्ल्यू) (जेड) एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह सभी बने अभियुक्त जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है उनमें- बीडीओ राजेश कुमार रंजन, सीओ सतीश कुमार, थाने के दारोगा राकेश कुमार गुप्ता, सीआई अखिलेश राम के अलावा साहेबपुरकमाल थाने के पंचवीर गांव निवासी नासीर उद्दीन का पुत्र मो. शहंशाह, मो. नईम उद्दीन का पुत्र मो. नासीर उद्दीन, मो.सयूम का पुत्र मो.चांद उर्फ भायरस, डॉ.मो.निजाम उद्दीन के पुत्र मो.गुलाब हसन, मो.डॉ. निजामुद्दीन का पुत्र मो. इकरामूल हक उर्फ सोना शामिल हैं. इसके अलावा मो.मुस्तफा का पुत्र मो.इंजिल, मो.वसी का पुत्र मो.बरखू, मो.मरहूम इस्लाम का पुत्र मो.गोरख, मो.खलील का पुत्र मो.रिंकू, मो. इंसान पे.नामालूम, मो.इनशान का पुत्र मो.आफताब, मो.जाफर का पुत्र मो.नसरूल्लाह, मो.खत्तार का पुत्र मो.असगर, मो.कैसर पे.नामालूम वार्ड-14, मो.सफी आलम पे.नामालूम वार्ड-9, मो.तिनकोरी का पुत्र का मो.इलिबिरा, मो.आजम का पुत्र मो.जहांगीर, मो.रिजवान का पुत्र सदाब उर्फ पिंटू चौधरी और मो.कामरन उर्फ बबलूचौधरी, कामरन उर्फ बबलूचौधरी की पत्नी फातम खातून, मो.पंडुक सलाम का पुत्र मो.खलील, मो.बाजिद का पुत्र मो.असलम, मो.तेजामूल का पुत्र मो.नासीर को भी नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी में पीड़ित का आरोप दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पीड़ित हरिलाल सदा ने कहा है कि पंचवीर वार्ड-छह में 50 वर्षों से करीब 100 मुसहर परिवार रह रहे हैं. पांच जून 2023 को सभी आरोपित लाठी डंडा, खंती, ट्रैक्टर, जेसीबी लेकर टोले में आ गये. अभियुक्त नासीर उद्दीन, मो. सदाब उर्फ पिंटू चौधरी, फातमा खातून, गुलाब हसन नेगाली देतेहुए बोला कि पहले ही कहते थे कि घर जमीन खाली कर भाग जाओ. नहीं भागेतो मजा चखा देते हैं. उसने सभी अभियुक्तों को आदेश दिया कि सभी मुसहर का घूर लूट लो व ध्वस्त कर दो. जो विरोध करे उसको जान मार दो. उसके बाद परिवादी, गवाह व अन्य लोगों के घर से सामान लूटपाट करने लगे. साथ ही घर को तोड़फोड़ करने लगे. सामानों को लूटकर ट्रैक्टर पर लादकर ले गया. थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के प्रशासनी मोबाइल पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो थानाघ्यक्ष ने मोबाइल रिसिव करने से परहेज किया. इस केस का अनुसंधानकर्ता दारोगा सुषमा को बनाया गया है. Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर The post बिहार में दलितों के घर तोड़ने के मामले में BDO, CO समेत 27 पर केस, दारोगा भी नपे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस दिन मनाई जाएगी बगलामुखी जयंती, जानें पूजा मुहूर्त और विधि

Bagalamukhi Jayanti 2025: हर वर्ष वैशाख मास में बगलामुखी जयंती का आयोजन किया जाता है. यह दिन पूरी तरह से देवी मां बगलामुखी को समर्पित होता है. इस पावन अवसर पर देवी मां बगलामुखी की श्रद्धा से पूजा की जाती है. इसके साथ ही साधक विशेष कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं. मां की पूजा करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. बगलामुखी जयंती 2025 शुभ मुहूर्त पंचांग की गणना और ज्योतिषीय निर्णय के अनुसार, 05 मई को बगलामुखी जयंती का आयोजन किया जाएगा. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर एक विशेष वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरी रात तक रहेगा. इसके साथ ही रवि योग और सर्वार्थ शिववास योग का भी संयोग बन रहा है. इन योगों में देवी मां बगलामुखी की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होगी. सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया बगलामुखी जयंती 2025 शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 04 मई को प्रातः 07 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन, 05 मई को प्रातः 07 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी. बगलामुखी जयंती पूजा विधि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर सूर्योदय के समय उठें. इस समय देवी मां बगलामुखी को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें. घर की साफ-सफाई करें. दैनिक कामों से निपटने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें. इसके बाद आचमन कर नवीन(नया) लाल रंग के कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें. इसके बाद पंचोपचार कर विधिवत देवी मां बगलामुखी की पूजा करें. साधक पूजा हेतु मंदिर भी जा सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो मंदिर जाकर देवी मां बगलामुखी की पूजा कर सकते हैं. पूजा के समय देवी मां बगलामुखी को फूल, फल, वस्त्र आदि चीजें अर्पित करें. पूजा के समय दुर्गा चालीसा का पाठ और मंत्रों का जप करें. अंत में आरती कर सुखों में वृद्धि की कामना करें. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर सूर्योदय के समय जागें. इस समय देवी मां बगलामुखी को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें. घर की सफाई करें. दैनिक कार्यों को पूरा करने के बाद गंगाजल मिलाकर स्नान करें. क्यों मनाई जाती है बगलामुखी जयंती मां बागलमुखी मंत्र कुंडलिनी के स्वाधिष्ठान चक्र को जागृत करने में सहायता करती हैं. बगलामुखी जयंती को मां बगलामुखी प्रकटोत्सव के रूप में भी जाना जाता है. इस वर्ष 15 मई 2024 को बगलामुखी जयंती का आयोजन किया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगलामुखी की पूजा दस महाविद्या के रूप में की जाती है. इसी कारण से देश के कई राज्यों में इन्हें बुद्धि की देवी के नाम से जाना जाता है. मां बगलामुखी की पूजा विशेष रूप से न्यायालय और शत्रुओं से मुक्ति के लिए की जाती है. देवी को बगलामुखी, पीताम्बरा, बगला, वल्गामुखी, वगलामुखी, ब्रह्मास्त्र विद्या आदि नामों से भी जाना जाता है. The post इस दिन मनाई जाएगी बगलामुखी जयंती, जानें पूजा मुहूर्त और विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकाले जाने पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, वैभवी हंकारे ने कहा- दुख है मेरा किरदार…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपने कास्ट को लेकर चर्चा में है. शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे की मौत होने वाली है और वह शो का हिस्सा अब नहीं होंगी. लीप के बाद वैभवी की एंट्री इसी साल फरवरी में हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में मेकर्स ने उन्हें बदलने का फैसला कर लिया. कम रेंटिग की वजह से मेकर्स कहानी में चेंजस ला रहे हैं और फिर से भाविका शर्मा की एंट्री करवा रहे हैं. भाविका अब परम सिंह और सनम जौहर के साथ नजर आएंगी. अब वैभवी ने शो छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वैभवी हंकारे ने गुम है किसी के प्यार में से बाहर निकलने पर दी प्रतिक्रिया चैनल से जुड़े एक सूत्र की मानें तो वैभवी हंकारे को गुम है किसी के प्यार में लाना दर्शकों को पसंद नहीं आया. जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें वापस लाने का फैसला किया. सूत्र का कहना है कि अगर मेकर्स कास्ट में बदलाव नहीं करते तो उन्हें शो खत्म करना पड़ता. इसपर वैभवी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि, ”ये एक धारणा है कि उन्हें कम टीआरपी की वजह से उन्हें बाहर किया गया. एक्ट्रेस कहती हैं, एक गलत मैसेज फैलाया जा रहा है और मैं मुझे अपनी बात रखनी पड़ी. मेरा रोल शो में एक नई एंट्री के तौर पर लाया गया था. मैंने तेजस्विनी के किरदार के लिए सब कुछ लगा लिया और इसे मेहनत से निभाया.” वैभवी हंकारे बोली- दुख है मेरा किरदार… वैभवी हंकारे ने आगे कहा कि, ये दुख कि बात है कि मेरा किरदार ऐसे अचानक खत्म किया जा रहा है और ये काम का नेचर है. हम हमेशा यह तय नहीं कर पाते कि हम कितने समय तक रुकेंगे या शो चलेगा या नहीं.” गुम है किसी के प्यार में वैभवी ने फरवरी 2025 में एंट्री की थी. शो में उनकी जोड़ी सनम जौहर और परम सिंह के साथ बनी है. इन दिनों दिखाया जा रहा है कि तेजू और नील की शादी हो गई है. यहां पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकाले जाने पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, वैभवी हंकारे ने कहा- दुख है मेरा किरदार… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ बनी सरप्राइज पैकेज, 10वें दिन सिकंदर-जाट की लुटी बादशाहत

Box Office Report: सिनेमाघरों में इस वक्त अक्षय कुमार,आर माधवन और अनन्या पांडे की ‘केसरी चैप्टर 2’ का डंका बज रहा है. महज 7.75 करोड़ से ओपनिंग वाली इस फिल्म ने 10 दिनों में 65.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ की हालत काफी टाइट हो गई है. जबकि, सलमान खान की ‘सिकंदर’ तो मैदान छोड़कर निकल चुकी है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है. इसे दर्शको और क्रिटिक्स और से भी खूब बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में आइए ‘केसरी 2’, जाट और सिकंदर के डे 10 के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं. जाट, केसरी 2 और सिकंदर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ता है. इसके डे 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन करीब 8.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 65.45 करोड़ हो गया है. वहीं, सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 10वें दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि, जाट ने डे 10 को महज 3.75 करोड़ कमाए थे. ऐसे में इन आंकड़ों से साफ है कि देर से रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले की दो फिल्में ‘जाट’ और ‘सिकंदर’ की छुट्टी कर दी है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. ‘केसरी चैप्टर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म को दुनियाभर में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘केसरी 2’ ने अबतक करीब 102 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, हिंदुस्तानीय ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ से अधिक है. यह भी पढ़े: Sikandar फ्लॉप, स्टारडम हिला? सलमान खान के भविष्य पर एक्सपर्ट्स ने खोले राज The post Box Office Report: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ बनी सरप्राइज पैकेज, 10वें दिन सिकंदर-जाट की लुटी बादशाहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Attack : खून ज्यादा तुम्हारा बहेगा पाकिस्तान, कांग्रेस के इस नेता ने दिया करारा जवाब

Pahalgam Attack : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो पर करारा हमला किया.  थरूर ने कहा, ‘’हिंदुस्तान का पाकिस्तान के प्रति कोई आक्रामक इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने कुछ किया, तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा. यदि खून बहेगा, तो संभवतः वह पाकिस्तान के हिस्से में ज्यादा होगा.” इससे पहले बिलावल ने हिंदुस्तान को धमकी देते हुए कहा था कि सिंधु नदी हमारी थी, है और रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून, जो हमारी हिस्सेदारी छीनने की कोशिश करेगा. उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. शशि थरूर ने परमाणु हथियारों को लेकर क्या कहा? शशि थरूर ने पाकिस्तानी नेता के बयान की निंदा करते हुए हिंदुस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा पर रुख को दोहराया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को यह समझना होगा कि वे हिंदुस्तानीयों को इस तरह नहीं मार सकते. थरूर ने हिंदुस्तान की परमाणु हथियारों के ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति को याद दिलाया् उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान का पाकिस्तान के खिलाफ कोई आक्रामक इरादा नहीं है. उनका बयान दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश के  तौर पर भी देखी जा रही है. शशि थरूर पर उदित राज ने कसा तंज वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर को टिप्पणी के बाद अपनी ही पार्टी के भीतर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर के रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या वह “बीजेपी प्रवक्ता” हैं. थरूर का भुट्टो के बयान पर दिया गया जवाब पार्टी को पसंद नहीं आया. उदित राज ने सवाल किया कि क्या वह “सुपर-बीजेपी मैन” बनने की कोशिश कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack : असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा निकला पाकिस्तान पर, कहा– ISIS की तरह… उदित राज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं शशि थरूर से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में?…क्या वह सुपर भाजपाई बनने की कोशिश कर रहे हैं? शशि थरूर को बीजेपी से पूछना चाहिए कि प्रशासन पीओके कब ले रही है?” उन्होंने कहा, “क्या बीजेपी ने उन्हें अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है?” The post Pahalgam Attack : खून ज्यादा तुम्हारा बहेगा पाकिस्तान, कांग्रेस के इस नेता ने दिया करारा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बेटे के श्राद्ध-कर्म के बीच में ही पिता की मौत, इकलौते पुत्र को मुखाग्नि देकर नहीं सह सके सदमा

Bihar News: बिहार में 7 दिन पहले अपने इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसके सदमे में रविवार की सुबह पिता की भी मौत हो गई. उक्त घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की है. इमलिया गांव के रहने वाले बीएमपी जवान अनिल सिंह के इकलौते पुत्र आर्यन उर्फ गोलू की 21 अप्रैल को मोहनिया रामगढ़ रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. अब एक सप्ताह बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया. अपने बेटे की मौत का सदमा वो नहीं सह सके. बेटे को मुखाग्नि दी, श्राद्ध पूरा होने से पहले खुद भी तोड़ दिया दम मुजफ्फरपुर में बीएमपी जवान के रूप में कार्य कर रहे मृतक के पिता अनिल सिंह बेटे की मौत की सूचना मिलने पर अपने गांव आए हुए थे. उन्हीं के द्वारा अपने इकलौते पुत्र आर्यन को मुखाग्नि दिया गया था. अभी आर्यन का श्राद्ध-कर्म भी पूरा नहीं हुआ था. इसी बीच शनिवार की रात अनिल सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा रामगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद भभुआ छावनी मोहल्ला में स्थित उनके सगे भाई वकील वीरेंद्र कुमार सिंह के घर पर लाया गया. ALSO READ: बिहार के कैमूर में एकसाथ उठी चार दोस्तों की अर्थी, सड़क हादसे में वंश का आखिरी चिराग भी बुझा बाथरूम में गिरे हुए मिले, अस्पताल पहुंचाया पर टूट चुकी थी सांस रविवार की सुबह जब बीएमपी जवान शौच के लिए बाथरुम गए तो काफी समय बाद भी वह बाथरूम से बाहर नहीं आए. जिसके बाद परिवार वालों को आशंका हुई और उनके द्वारा दरवाजा को जबरन खोलकर जब देखा गया तो वह बाथरूम में गिरे हुए थे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में तत्काल सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा उन्हें मृत बता दिया गया. परीक्षा देकर लौट के दौरान बेटे की हुई थी मौत सात दिन पहले 21 अप्रैल को अनिल सिंह का बेटा गोलू उर्फ आर्यन मोहनिया से परीक्षा देकर अपने गांव रामगढ़ की इमलिया लौट रहा था. इसी क्रम में मोहनिया रामगढ़ के बीच चौरसिया के पास बरेथा मोड़ के करीब ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने के कारण गोलू उर्फ आर्यन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे तत्काल मोहनिया लाया गया. हालत गंभीर देखते हुए उसे बनारस रेफर कर दिया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. The post बिहार में बेटे के श्राद्ध-कर्म के बीच में ही पिता की मौत, इकलौते पुत्र को मुखाग्नि देकर नहीं सह सके सदमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आतंकवाद के खिलाफ एकता जरूरी

पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत बुरा था. वह मानवता पर हमला था. ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में देशवासियों से हर स्तर पर परिपक्वता की उम्मीद है. अच्छी बात यह है कि पहलगाम हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में भी यह परिपक्वता दिखाई पड़ी. दो घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक में ज्यादातर नेतृत्वक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. विपक्षी नेतृत्वक पार्टियों ने इसे सुरक्षा और खुफिया चूक का मामला बताया, तो प्रशासन ने भी माना कि चूक हुई है. प्रशासन की तरफ से कहा गया कि इस घटना से एक सबक मिला है, हम इस हमले की जांच करेंगे और सुरक्षा के जो भी इंतजाम होंगे, उन्हें पूरा किया जायेगा. बैठक में कांग्रेस ने यह मुद्दा भी उठाया कि ऐसे मामलों में तुलनात्मक बयान नहीं दिये जाने चाहिए कि पहले क्या हुआ था. इसके बजाय यह देखे जाने की आवश्यकता है कि प्रशासन इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाती है. विपक्षी नेतृत्वक पार्टियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी कृत्य की निंदा करते हुए प्रशासन के फैसलों को अपना समर्थन दिया. सभी विपक्षी नेताओं ने इसे देश की आत्मा पर हमला करार दिया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी प्रशासन के साथ हैं. सर्वदलीय बैठक संपन्न होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ने प्रशासन को किसी भी तरह की कार्रवाई करने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है. पहलगाम हमले के खिलाफ कश्मीर के लोग जिस तरह उठ कर खड़े हुए, उसे भी मैं बहुत सकारात्मक और स्वागतयोग्य घटना मानती हूं. लगभग तीन दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकवादी हिंसा के खिलाफ स्थानीय लोग उठ खड़े हुए, उन्होंने बंद का आयोजन किया और आतंकवाद तथा उसके प्रायोजक पाकिस्तान की निंदा की. हमले के दो घंटे बाद कश्मीर की मस्जिदों से एलान हुआ कि पहलगाम हमला इस्लाम और मानवता के खिलाफ है, यह हमला कश्मीर की शांति और एकता को नष्ट करने की साजिश है. यह वही कश्मीर है, जहां पहले आतंकवादियों के मारे जाने पर लोग प्रशासन और सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बंद का आयोजन करते थे, सड़कों पर उतरते थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद स्थानीय लोग आतंकवादियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आये. कश्मीर घाटी के जो इलाके कभी आतंकवाद के गढ़ माने जाते थे, वहां भी लोगों ने सड़कों पर उतर कर ‘आतंकवाद बंद करो’ तथा ‘निर्दोष लोगों की हत्या स्वीकार नहीं’ जैसे नारे लगाये. हमले के विरोध में स्कूल, कॉलेज तो बंद रहे ही, श्रीनगर की डल झील के शिकारा वालों तक ने रैली निकाल हमले की निंदा की. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद रहे. कश्मीर के नेताओं ने इस हमले के खिलाफ जैसा आक्रोश दिखाया, वह भी उतना ही ध्यान देने लायक है. पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर जोर दिया. जम्मू और कश्मीर अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए श्रीनगर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया. इससे यह स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय में व्यापक बदलाव आया है. हाल के वर्षों में केंद्र प्रशासन ने वहां विकास की दिशा में जो कदम उठाये हैं, उससे स्थानीय लोगों को लाभ मिला और आगे भी मिलने वाला है. प्रशासन ने आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान को दंडित करने के लिए जो सख्त कदम उठाये हैं, वे न केवल आवश्यक हैं, बल्कि उनका पाकिस्तान पर भीषण असर पड़ने वाला है. सिर्फ यही नहीं कि पूरी विश्व बिरादरी ने पहलगाम हमले की तीखी निंदा की है, बल्कि हमारी प्रशासन विदेशी राजनयिकों को सबूतों के साथ बता रही है कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान की लिप्तता थी. इस हमले के बाद अमेरिका समेत दूसरे बड़े देशों के सख्त रुख को देखते हुए कमजोर पाकिस्तान के अब और अलग-थलग पड़ जाने के आसार हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने हिंदुस्तानीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने और शिमला समझौता रद्द करने के जो फैसले लिये, उसका हिंदुस्तान पर बहुत प्रभावी असर पड़ने वाला तो नहीं दिखता. एयरस्पेस बंद कर देने से हिंदुस्तानीय विमानों के लिए उड़ान में समय ज्यादा लगेगा, और वह ज्यादा महंगा भी होगा. लेकिन इसका नुकसान तो पाकिस्तान को भी आर्थिक रूप से होगा. जहां तक शिमला समझौते को रद्द करने का प्रश्न है, तो पाकिस्तान इसका पालन ही कब कर रहा था? शिमला समझौते के दो महत्वपूर्ण प्रावधान ये हैं कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं करेंगे, पर वह पाकिस्तान ही है, जो संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच से हर बार कश्मीर राग अलापता आया है. शिमला समझौते के तहत नियंत्रण रेखा को महत्वपूर्ण माना गया है, पर पाकिस्तान हमेशा ही इसका उल्लंघन करता है. अब जब पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द करने का एलान किया है, तो नियंत्रण रेखा पार करने की गुंजाइश तो इस ओर से भी है. यह समझ लेना चाहिए कि इन कदमों से पाकिस्तान को बहुत कुछ हासिल होने वाला नहीं है, जबकि सिंधु जल संधि के स्थगित होने से उसकी मुश्किलें बढ़ने ही वाली हैं. तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है, जिनमें मेडिकल वीजा भी है. पाकिस्तान को इसका बड़ा नुकसान होने वाला है. वह कई मामलों में हिंदुस्तान पर निर्भर है. जबकि पाकिस्तान से रिश्ते न रखने का हमें नुकसान नहीं है. यह कहना तो जल्दबाजी है कि सर्वदलीय बैठक में दिखी एकता आगे भी कायम रहेगी और नेतृत्वक पार्टियों के बीच व्याप्त कटुता कम या खत्म हो जायेगी. ऐसा होना आसान नहीं है, पर आतंकवाद का मुकाबला करते हुए हमें एकता और एकजुटता बनाये रखनी होगी. यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है, इसलिए अलग-अलग स्वरों में बोलना खतरनाक है. आतंकवादियों ने सिर्फ निर्दोष देशवासियों की जान ही नहीं ली, बल्कि देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने की खतरनाक साजिश रचने की भी कोशिश की है. हमें इससे बचना होगा. प्रशासन की प्रशंसा करनी होगी कि उसने इस हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सारे उचित कदम उठाये हैं. आगे भी उसे फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. विपक्षी नेतृत्वक पार्टियों से भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को वे दलीय नेतृत्व से ऊपर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभ योगों में मनेगी अक्षय तृतीया, ऋद्धि-वृद्धि का शुभ संदेश

Akshaya Tritiya 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य व चंद्रमा दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं. चंद्रमा जहां मन का स्वामी व समस्त परिणामों को प्रत्यक्ष रूप से शीघ्रता से प्रभावित करते हैं, वहीं सूर्य नक्षत्र मंडल के स्वामी व केंद्र हैं. दोनों प्रत्यक्ष देवों की श्रेणी में आते हैं. अक्षय तृतीया के दिन दोनों ही ग्रह अपनी उच्च राशि में होते हैं. यही कारण है कि इस दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है. इस वर्ष अक्षय तृतीया एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग लेकर आ रही है, जिसमें छह महत्वपूर्ण योग मिलकर ‘महायोग’ का निर्माण कर रहे हैं. यह संयोजन इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो जाता है. आइए, इन छह शुभ योगों पर एक नजर डालते हैं : सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त सर्वार्थसिद्धि योग : अक्षय तृतीया पर इस योग का बनना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह किसी भी नए कार्य को शुरू करने और उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम समय प्रदान करता है. शोभन योग : यह योग भी शुभ कार्यों के लिए बहुत ही अनुकूल है. विशेष रूप से संपत्ति और धन से जुड़े हुए कार्यों को करने के लिए यह योग लाभकारी माना जाता है. गजकेसरी योग : चंद्रमा और गुरु के एक विशेष स्थिति में आने से इस योग का निर्माण होता है. ज्योतिष में यह योग धन, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि का सूचक माना गया है. राजयोग : सूर्य, चंद्रमा और गुरु के मध्य बनने वाला यह विशेष संयोग राजयोग कहलाता है. यह योग धन, वैभव और जीवन में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है. मालव्य राजयोग : जब शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है. यह योग भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और समृद्धि में वृद्धि लाने वाला माना जाता है. रवि योग : सूर्य की शुभ स्थिति के कारण बनने वाला रवि योग सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है. इन छह शुभ योगों का एक साथ आना इस वर्ष की अक्षय तृतीया को और भी अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी बना रहा है. यह दिन किसी भी नये उद्यम की शुरुआत करने, महत्वपूर्ण निर्णय लेने या शुभ कार्यों को संपन्न करने के लिए एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है. आचार्य संतोषज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ The post शुभ योगों में मनेगी अक्षय तृतीया, ऋद्धि-वृद्धि का शुभ संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: घर से भागने के लिए तैयार नहीं हुई प्रेमिका, तो प्रेमी ने जहर देकर मार डाला

Bihar News: पटना. सासाराम जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में प्रेमी के संग फरार होने से इनकार करने पर प्रेमिका को जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लोक लाज के डर से परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवती की स्थिति चिंताजनक बताते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. एफआईआर के आलोक में आरोपी अभिषेक कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सोहवलिया निवासी रामाश्रय राम की 18 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से पड़ोस के रामानंद राम के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार राम सेचल रहा था. दोनों की घनिष्ठता को देखते हुए परिवार के लोगों ने युवती को कई बार समझाया, लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. एक साल पहले देर शाम गांव के बधार में दोनों को कुछ ग्रामीण ने देख उसके पिता से शिकायत की थी. इस मामले को रामाश्रय राम ने गंभीरता से लेते हुए युवक के घर पहुंच गए. तू-तू मैं-मैं के बाद दोनों ओर से गाली गलौज होनेलगी. स्थिति मारपीट तक पहुंच गई, लेकिन गांव में बदनामी और इज्जत के सवाल पर दोनों पक्षों के परिवारों में मामला शांत हो गया. इस बीच दोनों की गतिविधियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. घटना के वक्त घर में नहीं थे माता-पिता युवक काफी दिनों से उसे अपने साथ पंजाब लेकर फरार होने की जिद कर रहा था, लेकिन युवती तैयार नहीं थी. जब परिवार के लोगों को इस हरकत की भनक मिली तो युवती को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता रामश्रय राम ने फर्द बयान में कहा है कि विगत दो वर्षों से रामानंद राम का पुत्र उनके परिवार को परेशान कर दिया था. परिवार की लोकलाज के चलते किसी को नहीं बताया. उन्होंने बताया कि दो दिनों पहले उसकी मां रिश्तेदार के एक शादी समारोह में गई हुई थी. घर में भाई-बहन मौजूद थे. जब उसे यकीन हो गया कि घर में भाई-बहन के अलावा कोई नहीं है, तो वो बांस के चोंगा में जहर और पानी मिलाकर घर में पहुंचा और मेरी पुत्री सोनम कुमारी को जबरन जहर पिला दिया दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Bihar News: घर से भागने के लिए तैयार नहीं हुई प्रेमिका, तो प्रेमी ने जहर देकर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top