Hot News

April 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ राजकुमार ने एक बार फिर संभाला रिम्स निदेशक का पद

RIMS Director : राजधानी रांची के सबसे बड़े प्रशासनी अस्पताल रिम्स को अपना पुराना निदेशक वापस मिल गया है. डॉ राजकुमार ने एक बार फिर से रिम्स में निदेशक का पदभार संभाल लिया है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ राजकुमार को निदेशक के पद पर पुनः बहाल किया गया. डॉ शशिबाला सिंह को बनाया गया था प्रभारी निदेशक कुछ दिनों पूर्व ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक के पद से डॉ राजकुमार को बर्खास्त कर दिया था. इस दौरान डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया गया था. इसी बीच डॉ राजकुमार ने निदेशक के पद से बर्खास्त करने पर हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से फैसला उनके हक में आया. अब एक बार फिर से डॉ राजकुमार रिम्स निदशक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. इसे भी पढ़ें सावधान! मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर आ रहा कॉल, भूल कर भी न करें ये गलती नहीं तो होंगे कंगाल झारखंड के वकीलों को CM हेमंत सोरेन देने वाले हैं तोहफा, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लाभ रांची में फिर बढ़ा बाइकर्स गैंग का आतंक, एक ही दिन में दो स्त्रीओं के गले से छिनी चेन The post डॉ राजकुमार ने एक बार फिर संभाला रिम्स निदेशक का पद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज का धांसू टीजर आउट, इस दिन से OTT पर होगी स्ट्रीम, नोट कर लें डेट

Criminal Justice Season 4: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा है. अब बिहारी बाबू कोर्ट रूम ड्रामा ‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीजन 4 के साथ धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. निर्माताओं ने रोमांचक सीरीज का धांसू टीजर जारी कर दिया है. इसमें पंकज अपने चहेते माधव मिश्रा के रूप में वापस आ गए हैं. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 22 मई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का धांसू टीजर आउट क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का टीजर सुरवीन चावला के किरदार से शुरू होता है, जो पंकज त्रिपाठी उर्फ ​​माधव मिश्रा के दरवाजे पर मदद मांगती है. वह उससे कहती है, “मुझे एक वकील की जरूरत है.” फिर पंकज को यह कहते हुए सुना जाता है कि यह मामला उतना आसान नहीं है, जितना लगता है. टीजर में मोहम्मद जीशान अय्यूब के किरदार की झलक भी देखने को मिलती है. इस बार, माधव को एक उग्र प्रेम संबंध और चौंकाने वाली हत्या का सामना करना पड़ा, जिसने दांव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. View this post on Instagram A post shared by JioHotstar (@jiohotstar) क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 इस दिन से होगा स्ट्रीम क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का धांसू टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सीधा और सिंपल तो माधव मिश्रा जी के सिलेबस में है ही नहीं. आपके पसंदीदा वकील साहब आ रहे हैं कोर्ट रूम में वापस! #HotstarSpecials #CriminalJustice – A Family Matter, 22 मई से स्ट्रीमिंग, सिर्फ #JioHotstar पर।” इसे नीचे देखें.” फैंस वेब सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”मजा आ जाएगा.. पंकज भैया फिर से फॉर्म में हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब आएगा ना मजा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”माधव मिश्रा की ये वेब सीरीज मचाएगी धमाल… सुपर ब्लॉकबस्टर होगी ये तो.” क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के बारे में क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर किया है और इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है. पंकज त्रिपाठी के अलावा, कलाकारों में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखा सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. क्रिमिनल जस्टिस 2008 में इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज का ऑफिशियल रीमेक है. यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन The post Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज का धांसू टीजर आउट, इस दिन से OTT पर होगी स्ट्रीम, नोट कर लें डेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty Tips: खूबसूरती में जब दाग बन जाएं मुहांसे, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Beauty Tips: स्त्रीओं की खूबसूरती चांद की तरह होती है लेकिन इस चांद में दाग लगाने के लिए चेहरे के किसी भी हिस्से में पिंपल्स निकाल जाते हैं. इसके बाद पूरे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है. लेकिन बात ये भी है कि एक तय उम्र के बाद महिलों को मुहांसे हो ही जाते हैं. सभी के चेहरे में मुहांसे होने के अलग-अलग कारण होते हैं. किशोरों को मुहांसे तनाव, बदलते हार्मोन्स,कि वजह से तो वयस्कों में पर्यावरण, पीरियड, गर्भनिरोधक गोलियां लेने की वजह से भी होते हैं. इस आर्टिकल हम विस्तार से जानेंगे कि मुहांसे क्यों होते है इससे छुटकारा कैसे मिल सकता है.   क्यों होते हैं मुहांसे मुख्य रूप से त्वचा की तीन परतें होती है- एपिडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस।ये सबही रटें शरीर के नाजुक अंदरूनी हिस्सों को बाहरी धूल-कण, यूवी किरणों से बचती हैं. वे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में विटामीन-डी का उत्पादन करने में भी मदद करती हैं. चेहरे के जिस हिस्से में वसा की मौजूदगी होती है, वहां मुहांसे निकालते हैं. दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि धूल और गंदगी हमारे चेहरे पर जाम जाती है, जिसके बाद चेहरे से ज असिन और तिल निकलता है. वो मिलकर चेहरे के रोम छिद्रों को बंद कर देती हैं जिसके बाद मुहांसे निकाल आते है.   कैसे पाएं मुहांसों से छुटकारा चेहरे पर निकले हुए मुहासों से छुटकारा पाने का सबसे सरल उपाय है धरेल नुस्खे, क्योंकि घरेलू नुस्खे कभी भी चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचता है. घर के बने हुए हेल्दी खाना हमारे त्वचा को साफ रखने में काफी मदद करता है. ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है जिसके कारण चेहरे पर तेल काम जमा होता है और मुहांसे नहीं निकलते हैं. काली मिर्च को अगर पीस कर गुलाब जल के साथ मुहांसे वाली जगह पर लगाएंगे तो उससे एक दो दिन में मुहांसा गायब हो जाएगा. इसके साथ ही वो दुबारा चेहरे कि उस हिस्से में मुंहासा नहीं आने देता है. रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करके सोना चाहिए, क्योंकि त्वचा के रोम छिद्र जीतने ज्यादा खुले रहेंगे. त्वचा उतनी ज्यादा हेल्दी रहेगी. कहीं भी बाहर से आने के बाद सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करके एक साफ कपड़े से पोंछना चाहिए. ताकि बाहर की जितनी भी गंदगी चेहरे में जमी हो वो सब निकाल जाए.   The post Beauty Tips: खूबसूरती में जब दाग बन जाएं मुहांसे, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, तरसते हैं सच्ची मोहब्बत के लिए

Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जो यह मानती है कि हमारी जन्म तिथि में हमारे जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी छिपी होती है. यह सिर्फ संख्याओं का स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि एक गहन मार्गदर्शन है, जो हमारे स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता, रिश्तों और जीवन के लक्ष्य को स्पष्ट करता है. प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक, जो 1 से 9 तक होता है, उसकी पहचान, गुण और संभावनाओं को उजागर करता है. अंक ज्योतिष हमें अपने भीतर की गहराई को समझने और आत्म-बोध की ओर अग्रसर होने का अवसर प्रदान करता है. इस आर्टिकल में आज उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जिन्हें प्यार में हमेशा धोखा ही खाते हैं. ये है मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जिसे बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक माना जाता है. ऐसे व्यक्तियों में त्वरित सोचने की क्षमता, संवाद कौशल और लचीलापन होता है, जो उन्हें हर स्थिति में सहजता से निर्णय लेने में मदद करता है. यह भी पढ़ें- Numerology: समाज में खूब प्रतिष्ठा पाते हैं इस मूलांक के लोग, भरे रहते हैं आत्मविश्वास से यह भी पढे़ें- Numerology: प्यार में अकेले पड़ जाते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत व्यवसाय में होते हैं सफल मूलांक 5 के लोग करियर में अत्यधिक सफल होते हैं. उनकी त्वरित सोच और चतुराई उन्हें व्यापार और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता दिलाती है. वे जोखिम लेने से नहीं डरते और नए-नए कार्यों को करके बड़ा मुनाफा अर्जित करते हैं. इनकी निर्णय क्षमता और गतिशीलता उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने में मदद करती है. संवाद करने में कौशल मूलांक 5 के लोगों की बुद्धिमानी और विश्लेषणात्मक सोच उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता दिलाती है. इनका तीव्र ज्ञान और प्रभावशाली संवाद कौशल समाज में उन्हें एक अलग पहचान दिलाने में सहायक होता है. ये लोग अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं. प्रेम संबंधों में नाकाम मूलांक 5 के लोगों के प्रेम संबंधों में अक्सर स्थिरता की कमी देखी जाती है. इनके रिश्ते आमतौर पर अधिक समय तक नहीं टिकते, क्योंकि ये जल्दी ऊब जाते हैं या परिस्थितिवश संबंध टूट जाते हैं. इन्हें सच्चा प्रेम पाने में समय लग सकता है. हालांकि, ब्रेकअप के बाद ये जल्दी संभल जाते हैं और नए रिश्ते में प्रवेश कर लेते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: हर उलझन का हल निकालने वाले ‘चाचा चौधरी टाइप’ होते हैं इस मूलांक के लोग Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: प्यार में बार-बार धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, तरसते हैं सच्ची मोहब्बत के लिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार 

Laal Mirch Ka Achar: लाल मिर्च का अचार खाने का एक तीखा और स्वादिष्ट हिस्सा है, जो रोटी और चावल दोनों के साथ बहुत लजीज लगता है. ये अचार न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि लंबे समय तक सही तरीके से रखने पर महीनों तक भी खराब नहीं होता, जिसे हम हर मौसम में खाने के साथ मजा ले सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में लाल मिर्च का अचार घर में बनाने के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि. लाल मिर्च अचार बनाने की सामग्री  मोटी लाल मिर्च- 500 ग्राम  सरसों का तेल – 1 कप सौंफ – 2 बड़े चम्मच मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच कलौंजी – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच नमक – स्वादानुसार अमचूर पाउडर – 1 बड़ा चम्मच सरसों का पाउडर – 2 बड़े चम्मच (दरदरा पिसा हुआ) यह भी पढ़ें: Watermelon Tutti Frutti: बेकार नहीं रहेगा अब तरबूज का छिलका, घर में बनाएं रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी लाल मिर्च अचार बनाने की विधि  सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धोकर सुखा लें, अब इसके बीच 2 भाग में काटकर अलग कर दें. अब एक बर्तन में सौंफ, मेथी दाना और कलौंजी को हल्का सा भून कर पीस लें.  इसके बाद एक बाउल में पिसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, सरसों का पाउडर और नमक को अच्छे से मिलाएं.  अब तैयार मसाले को सारे लाल मिर्च के अंदर अच्छे से भर दें.  इसके बाद सरसों का तेल गर्म करें, फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अब तेल को मसाले वाली मिर्ची में डालें.  इसके बाद भरी मिर्च को साफ और सूखे कांच के जार में डालें और धूप में 3 से 4 दिन दिखाएं. 3 से 4 दिन बाद आपका मसालेदार लाल मिर्च का अचार तैयार है. इसे आप रोटी या चावल दाल के साथ खाए.  यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और The post Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुश्किल में फंसा गोगी, ड्रीम बाइक के लिए बेट्टिंग में लगाए पैसे, कैसे बचाएगी टप्पू सेना

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इन-दिनों कहानी टप्पू सेना के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां गोगी अपनी ड्रीम बाइक खरीदना चाहता है, लेकिन रोशन ने कहा कि उसे अपने पैसे से इसे खरीदना चाहिए. हालांकि गोगी पैसे इक्ट्ठा करने के लिए गलत रास्ता चुन लेता है और वह बेट्टिंग करना शुरू कर देता है. हालांकि इसकी भनक गोकुलधाम सोसाइटी के किसी भी शख्स को नहीं है. क्या गोगी हार जाएगा सारे पैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आज रात के एपिसोड में रोमांच का तड़का लगने वाला है, क्योंकि टप्पू सेना जेठालाल के घर पर क्रिकेट मैच देखने के लिए इकट्ठा होती है. मैच की शुरुआत जबरदस्त उत्साह के साथ शुरू होती है. पूरी टप्पू सेना चियर करती है, लेकिन गोगी टेंशन में बैठा होता है. अपने पिछले जुए में 80,000 रुपये जीतने के बाद, गोगी ने फिर से सब कुछ दांव पर लगाने का फैसला किया, एक बड़ा मुनाफ़ा और अपनी ड्रीम बाइक का सपना देखा. अब, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है, ऐसा लग रहा है कि वह हारने वाला है, क्योंकि गेम उसके पक्ष से बाहर जा रहा है. तारक मेहता के पिछले एपिसोड में गोगी को हुआ मुनाफा क्या गोगी इस गेम में अपने सारे पैसे हार जाएगा और भारी मुश्किल का सामना करेगा, या फिर टप्पू सेना को सच्चाई पता चलेगी और वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए आगे आएंगे. पिछली रात के एपिसोड में दिखाया गया कि गोगी अपनी पिछली शर्त के बाद काफी दुखी है. उसने चुपके से सोसायटी के सदस्यों से 54,000 रुपये उधार लिए. अपने दोस्त रॉकी के मार्गदर्शन में, गोगी ने एक क्रिकेट ऐप पर कई फैंटेसी टीमें बनाईं और अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद में पूरे 54,000 का निवेश किया. गोगी की किस्मत ने करवट ली. उसने कुल 80,000 कमाए, जो उसके लिए खुशी का पल लेकर आया. यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुश्किल में फंसा गोगी, ड्रीम बाइक के लिए बेट्टिंग में लगाए पैसे, कैसे बचाएगी टप्पू सेना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: भोजपुर में युवक के मर्डर से फैली सनसनी, रिश्तेदारों पर ही घूम रही शक की सूई

Bihar Crime: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बधार में सोमवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह एक खेत से युवक का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार (20वर्ष) बताया गया है. समाचार मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि, मृतक को गोली सिर के दाएं भाग में लगा है. एफएसएल टीम ने भी लिया घटनास्थल का जायजा जानकारी मिली है कि ठोस साक्ष्य के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जानकारी के अनुसार, मृतक विकास कुमार सोमवार की रात अपने ममेरे भाई और अपने जीजा के साथ खाना खाकर बधार स्थित बोरिंग पर सोने के लिए गया हुआ था. इस दौरान विकास दोनों रिश्तेदारों को बोरिंग के पास छोड़कर मोबाइल पर किसी से बातचीत करते इन्द्रपुरा बधार पहुंच गया. जहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. दोनों रिश्तेदारों को भी इसकी भनक नहीं लगी. तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से भी हो रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव और एसआई नीतीश कुमार पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस की ओर से मृतक के ममेरे भाई व जीजा से पूछताछ जारी है. दारोगा नीतीश कुमार ने बताया कि, डीआईयू की टीम मौके पर पहुंच गई है. तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से भी घटना की जांच चल रही है. (रानी ठाकुर की रिपोर्ट) Also Read: बिहार के शुगर मिल में ऊंचाई से गिरकर यूपी के मजदूर की मौत, मशीन रिपेयरिंग करने के दौरान हुआ हादसाhttps://www.prabhatkhabar.com/bihar-election/bagaha-constituency/up-labour-died-in-bagaha-sugar-mill-in-bihar-crime-news The post Bihar Crime: भोजपुर में युवक के मर्डर से फैली सनसनी, रिश्तेदारों पर ही घूम रही शक की सूई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट:डीएम एसपी अपनी हद में रहें, भ्रम न पालें कि उनमें अदालत की इज्जत बनाने व बिगाड़ने की ताकत है

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि डीएम-एसपी अपनी हद में रहें, भ्रम न पालें कि उनमें अदालत की इज्जत बनाने व बिगाड़ने की जरा भी ताकत है. डीएम और एसपी जैसे अफसरों से निपटने व अपनी गरिमा को बरकरार रखने के लिए अदालत उनके आश्वासन की मोहताज नहीं होगी. इस तीखी टिप्पणी संग न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने डीएम फतेहपुर से पूछा है कि क्यों न उनके द्वारा शपथ पत्र मे कहे शब्दों के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं. वहीं, थाना प्रभारी,खखरेरु को अगली सुनवाई पर अदालत में मौजूद होने का आदेश भी दे दिया. प्रकरण फतेहपुर जिला के कलपुर मजरे बसवा गांव का है. डॉ कमलेंद्र नाथ दीक्षित ने जनहित याचिका दाखिल कर गांव समाज के प्रशासनी तालाब की जमीन से गांव के ग्राम प्रधान के अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी.साथ ही पुलिस प्रशासन पर जबरन याचिका वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया. इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख दिखाते हुए डीएम व ग्राम प्रधान से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया था. डीएम फतेहपुर ने हलफनामा दाखिल करते हुए आरोपो को निराधार बता दिया. लेकिन, कोर्ट ने डीएम के शपथपत्र के प्रस्तर 17 पर नाराजगी व्यक्त की, जिसमेें कहा गया था कि अदालत को हुई असुविधा के लिए वह क्षमाप्रार्थी है. साथ ही आश्वासन दिया जाता है कि भविष्य मेें उनके या किसी भी अधिकारियों की ओर से अदालत की गरिमा के बरकरार रखने में कोताही नहीं बरती जाएगी इसका पूरा ध्यान होगा. साथ ही बताया कि याची समेत किसी भी व्यक्ति को बिना निशाना बनाए सार्वजनिक हित को देखते हुए कानून के अनुसार सभी उचित करवाई की गई है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में प्रयोग किए गए शब्दों से साफतौर पर यह प्रतीत होता है कि फतेहपुर डीएम अभी भ्रम में है कि वह अदालत की गरिमा को बढ़ाने व घटाने की ताकत रखते है. फिलहाल, डीएम फतेहपुर नया हलफनामा दाखिल कर बताएं क्यों न उनके इन अनुचित शब्दों के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं. वहीं, कोर्ट ने हैरानी भी जताई की एसपी फतेहपुर के हलफनामें में भी ऐसे ही शब्दों का चयन किया गया था. कोर्ट ने सभी निजी प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी कर दिया है.वहीं ग्रामसभा समेत सभी संबंधित अधिकारियों के शपथपत्र पर याची को छह मई तक जबाव दाखिल करने का वक्त दिया है. The post इलाहाबाद हाईकोर्ट:डीएम एसपी अपनी हद में रहें, भ्रम न पालें कि उनमें अदालत की इज्जत बनाने व बिगाड़ने की ताकत है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET-UG 2025 : इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, झारखंड के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी

NEET-UG 2025 : एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा 4 मई को राज्यभर में कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसमें चाईबासा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरीडिह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा, बोकारो, जमशेदपुर, रांची और हजारीबाग शामिल हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी है. परीक्षा के मद्देनजर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कल सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की. रांची डीसी ने की महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय में सभी केंद्र अधीक्षकों और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के सिटी कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक की. इस बैठक में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें. उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी बुनियादी और सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त ने 3 मई से 4 मई तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की सुविधा उपलब्ध करने, विकलांग उम्मीदवारों के लिए व्हीलचेयर, पुरुष और स्त्री के लिए अलग-अलग तलाशी दल की तैनाती, और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें 1 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड नीट यूजी की परीक्षा तीन घंटे दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर अवश्य जाएं. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले 1 मई को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर जाने से पूर्व परीक्षार्थी एनटीए के ड्रेस कोड संबंधित अन्य नियमों का पालन अवश्य करें. इसे भी पढ़ें रांची में फिर बढ़ा बाइकर्स गैंग का आतंक, एक ही दिन में दो स्त्रीओं के गले से छिनी चेन Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आपके पंचायत में हो रही आधार सीडिंग, मौका चूक न जाएं Video: CM हेमंत सोरेन हुए वैभव सूर्यवंशी के जबरा फैन, विडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात The post NEET-UG 2025 : इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, झारखंड के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलमान खान के ‘साउथ में बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते’ वाले बयान पर नानी का करारा जवाब, बोले- कैसे सुपरस्टार बन…

Nani on Salman Khan: सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि साउथ के दर्शक हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में नहीं देखते, जबकि हिंदी दर्शक साउथ फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और मूवी को देखने के लिए थियेटर में जाते हैं. अब एक इंटरव्यू में साउथ सुपरस्टार नानी ने भाईजान के इस बयान को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि साउथ में सलमान की फिल्में सांस्कृतिक रूप से कितनी महत्वपूर्ण हैं. साउथ फिल्मों को कम महत्व दिए जाने पर क्या बोले नानी साउथ में बॉलीवुड को कम महत्व दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर नानी ने डीएनए संग बातचीत में कहा, “हिंदी सिनेमा मूल है, साउथ सिनेमा बाद में आया. दक्षिण फिल्मों को जो प्यार मिल रहा है, वह हाल ही में मिला है, लेकिन साउथ में बॉलीवुड को जो प्यार मिला है, वह दशकों से है. अगर आप वहां किसी से पूछेंगे, ‘आपकी पसंदीदा हिंदी फिल्म कौन सी है?’, तो उनके पास अमिताभ बच्चन की मूवीज शामिल होगी. वे बहुत सारी फिल्मों के बारे में बात करेंगे. हम हमेशा हिंदी फिल्में देखते थे, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, हैदराबाद और दूसरे दक्षिणी राज्यों में ब्लॉकबस्टर रहीं. अब हर कोई साउथ की फिल्मों को पसंद कर रहा है, लेकिन हिंदी सिनेमा को हमेशा से पूरे देश में अपनाया जाता रहा है.” नानी ने सलमान खान के रिएक्शन पर दिया जवाब नानी ने कहा कि साउथ के दर्शक सलमान खान को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने सलमान के बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, “नहीं, अगर वह साउथ में नहीं चले, तो वह कैसे सुपरस्टार बन गए? 100 परसेंट उनकी मूवीज चलती है, और हम सभी उन्हें पसंद करते हैं. हम सभी ने सलमान की बहुत सारी फिल्में देखी हैं. ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में वहां सांस्कृतिक महत्व रखती हैं. ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ हम अपनी शादियों में बजाया करते थे.” नानी की हिट 3 होगी रिलीज इसी बीच, नानी सैलेश कोलानू की ओर से निर्देशित अपनी एक्शन थ्रिलर हिट 3 की रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी हैं. यह 1 मई को सिनेमाघरों में आने वाली है. यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन The post सलमान खान के ‘साउथ में बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते’ वाले बयान पर नानी का करारा जवाब, बोले- कैसे सुपरस्टार बन… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top