Hot News

April 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का होगा महाशृंगार, आम भक्त नहीं कर सकेंगे शृंगार दर्शन

Akshaya Tritiya 2025: देवघर-अक्षय तृतीया पर बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा का भव्य महाशृंगार किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस विशेष अवसर पर बाबा बैद्यनाथ का शृंगार मंदिर के महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा स्वयं करेंगे, वहीं इस दिन आम भक्त बाबा के पारंपरिक शृंगार में शामिल नहीं हो सकेंगे. शृंगार के बाद आम भक्त बाबा का दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. बुधवार शाम सात बजे से शुरू होगा बाबा का शृंगार बाबा बैद्यनाथ का शृंगार बुधवार शाम सात बजे से शुरू होगा, जो रात करीब नौ बजे तक चलेगा. सबसे पहले मंदिर के मंझला खंड में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी. इस अनुष्ठान में गृहस्थ जीवन में उपयोग के लिए पलंग, तकिया, तोषक, मच्छरदानी, छाता, खड़ाऊं आदि की पूजा कर उनका दान किया जाएगा. यह विशिष्ट पूजा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित के मार्गदर्शन में संपन्न होगी. पूजा में करीब 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. पूजा प्रबंधन में उपचारक भक्तिनाथ फलहारी मौजूद रहेंगे. इसके बाद गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ का भव्य शृंगार किया जाएगा. ये भी पढे़ं: झारखंड में बेस्ट डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, RIMS में AI से होगा इलाज, प्राइवेट हॉस्पिटल्स पर क्या बोले मंत्री इरफान अंसारी? शृंगार के बाद ही भक्त कर सकेंगे बाबा का दर्शन बाबा का शृंगार विशेष फूलों, वस्त्रों और अन्य सामग्रियों से होगा. इस दौरान बाबा के रूप का दिव्य दर्शन केवल मंदिर प्रशासन और पंडा समाज के सदस्यों तक सीमित रहेगा. भक्तजन शृंगार के बाद ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि अक्षय तृतीया के दिन मंदिर में अनुशासन बनाए रखें और शृंगार के दौरान धैर्यपूर्वक दर्शन की प्रतीक्षा करें. मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. ये भी पढे़ं: झारखंड हाईकोर्ट ने 6 लोगों की बेरहमी से हत्या के सजायाफ्ता की फांसी की सजा की कंफर्म, गागो दास को बड़ा झटका ये भी पढे़ं: ACB Raid Today: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव अरेस्ट The post Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का होगा महाशृंगार, आम भक्त नहीं कर सकेंगे शृंगार दर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सारण में तेज रफ्तार डंपर का कहर, पांच बिजली पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी को रौंदा

Bihar News:सारण जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे लगे पांच बिजली के पोल गिरा दिये, जिसके कारण शेखपुरा गांव सहित आसपास के पूरे इलाके की बिजली बाधित हो गई और पूरी रात लोगों को बिना बिजली के काटना पड़ा. इसके अलावा पोल गिरने के कारण छपरा-सीवान मुख्य पथ को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर भी गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया. लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा. इसके कारण स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या के साथ-साथ आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. नशे में था डंपर का चालक शेखपुरा गांव के लोगों ने बताया कि यह हादसा चालक के नशे में होने के कारण हुआ सोमवार की रात लगभग नौ बजे यह घटना हुई, उस वक्त स्थानीय लोगों ने जब डंपर चालक को पकड़ा, तो वह नशे की हालत में था. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब डंपर से निर्माणाधीन फोरलेन पर मिट्टी गिराने के बाद चालक डंपर को लेकर वापस जा रहे थे. धमकी देकर छुड़ा ले गये चालक को शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर को कब्जे में ले लिया था और चालक को बंधक बना लिया था. लेकिन घटना के थोड़ी ही देर बाद करीब 10 लोग एक चारपहिया गाड़ी से आये और डेपर और चालक दोनों को छुड़ाकर ले गये और ग्रामीणों को धमकी भी दी. मुआवजा नहीं मिलने पर फोरलेन का निर्माण बाधित करेंगे ग्रामीण ग्रामीणों ने घटना के बाद यह मांग की है कि जब तक घटना का मुआवजा नहीं दिया जाएगा और बिजली बहाल नहीं की जायेगी, तब तक वे लोग फोरलेन का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे और उसे बाधित रखेंगे. वर्तमान में 20 घंटे से अधिक समय से क्षेत्र में बिजली गुल है और मुख्य सड़क अब भी बाधित है. इस संबंध में रिविलगंज बिजली विभाग के जेई निखिल कुमार ने जानकारी दी कि बिजली मिस्त्री को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है और संभावना है कि आज रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. Also Read: किशनगंज में मासूम को मौत के बाद भी स्ट्रेचर नहीं हुआ नसीब, गोद में शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता The post Bihar News: सारण में तेज रफ्तार डंपर का कहर, पांच बिजली पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी को रौंदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन नहीं होगी दिक्क्त

Tips and Tricks: स्मार्टफोन यूजर्स अब धीरे-धीरे 4G से 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो रहे हैं. कई जगहों पर अब 5G नेटवर्क की रेंज भी मिलने लगी है. लेकिन इसके बावजूद कभी-कभी 5G नेटवर्क 4G में बदल जाता है और इंटरनेट स्लो हो जाता है. ऐसे में कई लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. अगर आप भी इस परेशनी को झेल रहे हैं तो फिर आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपका 5G नेटवर्क 4G में फिर नहीं बदलेगा. यह भी पढ़ें: Useful Apps: कहीं आपका स्मार्टफोन भी तो नहीं है डब्बा? बड़े काम के हैं ये ऐप्स, अभी कर लें डाउनलोड सेटिंग्स में कर दें बस ये ऑन 4G से 5G नेटवर्क में बदलने के लिए आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद मोबाइल नेटवर्क (Mobile Network) के ऑप्शन पर क्लिक करें. (ध्यान रहे हर स्मार्टफोन में ये ऑप्शन दूसरे नाम से होती है.) मोबाइल नेटवर्क सेलेक्ट करने के बाद सिम कार्ड (Sim Card) के ऑप्शन पर क्लिक करें. सिम कार्ड ऑप्शन सेलेक्ट करने पर आपको Preferred Network Type पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको 2 ऑप्शन जिसमें 5G Network (NR only) और LTE दिखाई देंगे. आपको 5G Network (NR only) वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. सेलेक्ट करते ही आपका फोन 5G में शिफ्ट हो जायेगा. 5G पर ऐसे सेट करें नेटवर्क 5G में शिफ्ट करने के बाद भी अगर आपका नेटवर्क नहीं काम कर रहा है तो फिर आप इस सेटिंग्स से भी 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको पहले अपने फोन में एक सीक्रेट कोड ##4636## डायल करना होगा. सीक्रेट कोड डायल करते ही आपके फोन में एक हिडन सेटिंग ओपन हो जाएगी. इसके बाद आपको फोन इंफॉर्मेशन (Phone Information) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ऑप्शन पर क्लिक करते ही पसंदीदा नेटवर्क प्रकार सेट करें (Set Preferred Network Type) के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन भी देंगे जिसमें आपको NR only वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही आपका फोन नेटवर्क 5G पर सेट हो जाएगा. इस बात का ध्यान दें कि आप अगर 4G नेटवर्क वाले जगह पर हैं तो ये सेटिंग काम नहीं आएगी. आपका नेटवर्क या तो खुद 4G में शिफ्ट हो जाएगा या फिर आपको खुद से चेंज करना होगा. यह भी पढ़ें: बिना सोचे समझे इस्तेमाल करते हैं फ्री पब्लिक Wi-Fi? हो जाएं सावधान वरना हो सकता है लाखों का नुकसान टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन नहीं होगी दिक्क्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICSE-ISC Result 2025 OUT Tomorrow: कल इतने बजे जारी होगा 10th-12th का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

ICSE-ISC Result 2025 OUT Tomorrow: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के अनुसार, कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. इस बात की पुष्टि बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव जोसेफ ने की है. छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा का परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इस साल ICSE (10वीं) में 2 लाख 53 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि ISC (12वीं) के लिए 1 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक चली थी. छात्रों को काफी समय से रिजल्ट का इंतजार था. पहले माना जा रहा था कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट आएगा, लेकिन अब 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की तारीख तय की गई है. यह भी पढ़ें- Assam HS result 2025 OUT Tomorrow: असम एचएस रिजल्ट कल सुबह इतने बजे, ahsec.assam.gov.in पर करें चेक ICSE Board Result 2025 कैसे चेक करें? (ICSE Board Result 2025) आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं- सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें कोर्स कोड को ICSE/ISC के रूप में चुनें अपना लॉगिन डिटेल सेव करें, जैसे-आईडी नंबर, जन्म तिथि आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें. 2024 में आईसीएसई रिजल्ट ऐसा था (ICSE Board Result 2025) पिछले साल आईसीएसई परीक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें लड़कियों की पासिंग प्रतिशत 99.65% था जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.31% था. 2024 में CISCE कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए और इनमें से 2,42,328 छात्र उत्तीर्ण हुए थे. यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख The post ICSE-ISC Result 2025 OUT Tomorrow: कल इतने बजे जारी होगा 10th-12th का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड हाईकोर्ट ने 6 लोगों की बेरहमी से हत्या के सजायाफ्ता की फांसी की सजा की कंफर्म, गागो दास को बड़ा झटका

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट ने अपने ही परिवार के छह सदस्यों की निर्मम हत्या करने के सजायाफ्ता गागो दास की अपील और राज्य प्रशासन की ओर से फांसी की सजा को कंफर्म करने के लिए दायर अपील याचिकाओं पर फैसला सुनाया. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के फांसी की सजा को सही ठहराते हुए बरकरार रखा. इसके साथ ही राज्य प्रशासन की अपील याचिका को स्वीकार करते हुए फांसी की सजा को कंफर्म किया. खंडपीठ ने अपीलकर्ता गागो दास की अपील याचिका खारिज कर दी. 28 नवंबर 2024 को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. रेयरेस्ट ऑफ रेयर बताते हुए सुनायी गयी थी फांसी की सजा अपीलकर्ता गांगो दास की ओर से क्रिमिनल अपील याचिका दायर कर फांसी की सजा को चुनौती दी गयी थी. वहीं राज्य प्रशासन ने फांसी की सजा को कंफर्म करने के लिए क्रिमिनल अपील याचिका दायर की थी. अक्टूबर 2024 में कोडरमा की निचली अदालत ने घटना को रेयरेस्ट ऑफ रेयर बताते हुए आरोपी गांगो दास को अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या मामले में दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनायी थी. इसके साथ ही 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था. ये भी पढ़ें: पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को Thank You कहनेवाले नौशाद की अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें, जांच एजेंसियां खंगाल रहीं कनेक्शन शराब के नशे में बड़े कांड को दिया था अंजाम कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में पड़ोसी मदन दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मदन दास ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि 26 नवंबर 2019 की रात्रि वह खाना खाकर सो गया था. रात्रि लगभग 9:45 बजे उसका पड़ोसी गांगो दास शराब के नशे में हाथ में बड़ा सा चाकू और रॉड लेकर आया था और पत्नी शीला देवी से झगड़ा कर रहा था. इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को चाकू और रॉड से मार दिया. यही नहीं उसने अपनी चार वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी और दो वर्ष के पुत्र पीयूष कुमार को भी चाकू और रॉड से हत्या कर दी थी. घटनास्थल पर ही राधिका कुमारी और पीयूष कुमार की मौत हो गयी थी. हो-हल्ला सुन कर जब उसकी मां शांति देवी बचाने आयी, तो उन्हें भी रॉड और चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. आरोपी ने अपनी भतीजी चांदनी कुमारी और नीतिका कुमारी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जब आसपास के लोग वहां जुटे तो आरोपी ने खुद को एक रूम में जाकर दरवाजा बंद कर लिया तथा खुलवाने का प्रयास करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा. लोगों द्वारा एंबुलेंस बुला कर घायलों को जल्द सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां गांगो दास की पत्नी शीला देवी और उसके गर्भ में पल रहे सात माह का बच्चा, मां शांति देवी और भतीजी नीतिका कुमारी की भी मौत हो गयी. ये भी पढ़ें: झारखंड में बेस्ट डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, RIMS में AI से होगा इलाज, प्राइवेट हॉस्पिटल्स पर क्या बोले मंत्री इरफान अंसारी? The post झारखंड हाईकोर्ट ने 6 लोगों की बेरहमी से हत्या के सजायाफ्ता की फांसी की सजा की कंफर्म, गागो दास को बड़ा झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: मामा बना ‘कंस मामा’, भांजे का कत्ल कर शव को कमरे में किया बंद

Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव की है. मृतक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी नासिर खान (25) के रूप में हुई है. आरोप है कि युवक के सगे मामा ने उसकी हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया था. शव से दुर्गंध आने के बाद घटना का खुलासा हुआ.  ननिहाल में ही रह रहा था मृतक स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिर के पिता की मृत्यु करीब 20 साल पहले ही हो गई थी. मृतक युवक पिछले कई सालों से अपने ननिहाल में ही रह रहा था.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मामा-भांजे में जमीन को लेकर होता था विवाद एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि नासिर का अपने मामा कलीम खान से जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. आशंका है कि इसी विवाद में हत्या की गई है. पुलिस ने मृतक के मामा कलीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.- रानी ठाकुर इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: 30 अप्रैल को बिहार के इन 15 जिलों में होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के साथ गिरेगा ठनका The post Bihar Crime: मामा बना ‘कंस मामा’, भांजे का कत्ल कर शव को कमरे में किया बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत के एक्शन से थर्राया पाकिस्तान, 7 दिन में 70,000 करोड़ का झटका

Pakistan Stock Market: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन इसका असर अब भी देखने को मिल रहा है. हिंदुस्तान ने इस हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. हिंदुस्तान के एक्शन मोड में आने के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां की वित्तीय स्थिति को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान को 70,000 करोड़ का भारी नुकसान हिंदुस्तान की प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान के शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE) का प्रमुख सूचकांक KSE100 एक दिन में 4.50% तक गिर गया. KSE100 में मंगलवार को 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. KSE100 इंडेक्स ट्रेड सेशन में 1130.78 अंकों की गिरावट के साथ 112,935.57 तक गिरा. मार्केट कैपिटल 22 अप्रैल को 52.84 अरब डॉलर, जो 29 अप्रैल को घटकर 50.39 अरब डॉलर रह गया. पाकिस्तान कुल नुकसान करीब 2.45 अरब डॉलर यानी लगभग 70,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया. लगातार दूसरे दिन भी गिरावट केएसई 100 इंडेक्स लगातार दूसरे दिन कमजोर रहा. दोपहर के ट्रेड सेशन के दौरान यह 100 अंकों की गिरावट के साथ 114,007.40 पर कारोबार कर रहा था. विशेषज्ञों का मानना है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति ने विदेशी निवेशकों को डराया है, जिससे यह गिरावट देखने को मिल रही है. हिंदुस्तान के शेयर बाजार में आई तेजी जहां पाकिस्तान का शेयर बाजार गिरा, वहीं हिंदुस्तान के शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई. बीएसई सेंसेक्स 22 अप्रैल को था 79,595.59 अंक 29 अप्रैल को यह बढ़कर 80,661.31 अंक पर पहुंच गया. यानी 1,065.72 अंकों की बढ़त और लगभग 1.33% का रिटर्न मिला निवेशकों को इस हफ्ते बड़ा फायदा मिला इसे भी पढ़ें: Discount Offers: गर्मी की छुट्टी में घूमने का शानदार मौका, होटल-फ्लाइट की बुकिंग पर बंपर डिस्काउंट हिंदुस्तान का असर सिर्फ सीमा पर नहीं, वित्तीय स्थिति में भी हिंदुस्तान ने इस बार बिना सीमा लांघे आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को झटका दिया है. शेयर बाजार की यह गिरावट बताती है कि हिंदुस्तान की कूटनीतिक और आर्थिक नीतियों का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है. निवेशकों का भरोसा हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान में अस्थिरता बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें: Tata Salt: 90% हिंदुस्तानीय नहीं जानते रतन टाटा के इस बिजनेस का राज, जानने पर करने लगेंगे वाह-वाह The post हिंदुस्तान के एक्शन से थर्राया पाकिस्तान, 7 दिन में 70,000 करोड़ का झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

गया न्यूज : चमकी बुखार व लू से बचाव को लेकर किया जागरूक प्रतिनिधि, वजीरगंज. प्रखंड में चमकी बुखार व लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं. आशा कार्यकर्ता भी अपने-अपने पोषक क्षेत्र में चमकी बुखार व लू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं. इसी कड़ी के तहत मंगलवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय, पिपरा के छात्र-छात्राओं के द्वारा चमकी बुखार व लू से बचाव को लेकर अपने पोषक क्षेत्र महादलित टोला इचूआ व पिपरा गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी. इसका निर्देशन यूनिसेफ के बीएमसी गिरजेश सिंह ने किया. गिरिजेश सिंह ने बताया कि इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि वह बच्चों को रात में भूखे पेट न सोने दें. तेज धूप में बच्चों को न जाने दें. किसी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं. मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक सुभाष दास, एएनएम नीलम कुमारी, आशा कार्यकर्ता रेखा देवी, रिंकी कुमारी, सुधा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका शशि अवस्थी आदि रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान जी के बिना भगवान श्रीराम का कोई कार्य नहीं होता : डॉ पुण्डरीक जी

गोपालगंज. श्री हनुमान जी का चरित्र अत्यंत पावन और पवित्र है. हनुमान जी के चरित्र में स्वामी भक्ति, गुरु भक्ति, इष्ट प्रेम आदि जितने भी गुण हैं, वे सभी विद्यमान हैं. सुंदरकांड में उनकी प्रत्यभिज्ञा शक्ति का पूर्ण परिचय मिलता है. बघउच स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित छह दिवसीय हनुमंत यज्ञ में ज्ञानपीठ से काशी से आये डॉ पुण्डरीक शास्त्री जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि रामायण एक ऐसा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ग्रंथ है, जो मानव जीवन के लिए धर्मशास्त्रों की तरह धर्म का प्रमोद करता है. इसमें कई पात्र प्रतिबिंबित होते हैं, जैसे– लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, विश्वामित्र, सुग्रीव, विभीषण आदि. किंतु राम और माता सीता इसके प्रधान पात्र हैं. इन दोनों के द्वारा ही हनुमान जी प्रधान बने हैं. श्री हनुमान जी के बिना भगवान श्रीराम का कोई कार्य होता ही नहीं है. हनुमान जी बुद्धि, बल, संपन्नता, चातुर्य, प्रतिभा और सामर्थ्य से युक्त हैं. जो ””मान”” (अहंकार) का हनन कर दे, उसका नाम हनुमान है. डॉ पुण्डरीक जी ने कहा कि आनंद रामायण में यह वर्णन है कि हनुमान जी की आराधना द्वारा बुद्धि, बल, कृति, धीरता, निर्भीकता, आरोग्य, सुदृढ़ता और वाकपटुता आदि सभी फल प्राप्त होते हैं. श्री हनुमान, श्रीराम भक्तों के परम आधार, रक्षक और श्रीराम मिलन के अग्रदूत हैं. श्रीराम भक्त को श्री हनुमान जी से सहज प्रेम, आश्रय और स्नेह प्राप्त होता है. हनुमान जी महाराज दास्य भक्ति के आचार्य हैं. श्री हनुमान जी का जीवन केवल स्वामी की प्रसन्नता में ही व्यतीत होता है. जिससे स्वामी की प्रसन्नता में कोई कमी न आए, उसे ही सच्चा सेवक कहते हैं. और यही सर्वोत्तम भक्तिभाव का लक्षण है? प्रभु की प्रसन्नता में ही अपनी प्रसन्नता का अनुभव करना. बघउच में चल रहे यज्ञ में मंदिर के मुख्य अर्चक अजय तिवारी, कथावाचक पं योंगेंद्र तिवारी व लोकगीत गायक राजनंदनी की अहम भूमिका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हनुमान जी के बिना भगवान श्रीराम का कोई कार्य नहीं होता : डॉ पुण्डरीक जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये

गया न्यूज : वारदात सीसीटीवी में कैद प्रतिनिधि, परैया. स्थानीय थाना क्षेत्र के परैया बाजार से सोमवार को बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये की चोरी हो गयी. घटना को लेकर मंझियावां निवासी उपेंद्र प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया है कि पंजाब नैशनल बैंक की परैया शाखा से दोपहर बारह बजे 50 हजार की निकासी की और सारे पैसे को बाइक की डिक्की में रख दिया. इसके बाद सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल को रूपेश की दुकान के समीप खड़ा कर दिया. जब सामान लेकर डिक्की में रखने लगे, तो डिक्की खुली थी और पैसा डिक्की में नहीं पाया. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है. थानाध्यक्ष सर्व नारायण ने बताया कि डिक्की से पैसे की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये उड़ाये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top