Hot News

April 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भामाशाह की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पुष्पांजलि अर्पित

संवाददाता, पटनादानवीर भामाशाह की जयंती समारोह का मंगलवार को उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भामाशाह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर किया. इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंंह कुशवाहा ने कहा है कि बिहार की प्रगति और युवा पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करना होगा. विपक्ष के दुष्प्रचार और झूठ के जाल में नहीं फंसना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्होंने व्यवसायियों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने की. कार्यक्रम के समापन के बाद व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के नव-मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किए गए. प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि हमें हाट-बाजारों में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि दानवीर भामाशाह के विचार और उनका सादगीपूर्ण आचरण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही राज्य में कानून का राज स्थापित किया, जिसका सबसे अधिक लाभ प्रदेश के व्यवसायी वर्ग को मिला है. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति भामाशाह का समर्पण भाव भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ””सीएम नीतीश ने किया राज्य में सुशासन स्थापित”” पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भामाशाह जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाना, उस महानायक को सच्ची श्रद्धांजलि है. हमारे नेता ने राज्य में सुशासन स्थापित कर व्यवसायी वर्ग के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार किया है. इस कार्यक्रम को विधायक गुंजेश्वर साह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद, जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने भी संबोधित किया. इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, कंचन गुप्ता, संतोष कुशवाहा, डाॅ धर्मेंद्र चंद्रवंशी, विरेन्द्र प्रसाद दांगी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ आनंद कुमार, प्रदेश सचिव राहुल खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं ने भी भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण करउन्हें नमन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भामाशाह की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पुष्पांजलि अर्पित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीयू : सीनेट सदस्यों के लिए दो और तीन मई को आयोजित होगा चुनाव

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट के 15 शिक्षक सदस्यों के पद के लिए दो मई और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए तीन मई को चुनाव आयोजित किया जायेगा. शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए चुनाव सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक जय प्रकाश नारायण अनुषद भवन में आयोजित किया जायेगा. वहीं शिक्षक सदस्यों के लिए मतों की गिनती और रिजल्ट दो मई को जारी किया जायेगा और नॉन टीचिंग सदस्यों के मतों की गिनती और रिजल्ट तीन मई को जारी किया जायेगा. चुनावी मैदान से शिक्षकों के नाम वापस लेने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल कैंडिडेट की सूची जारी कर दी गयी है. इसमें ग्रुप ए में जेनरल कैटेगरी के दो पदों के लिए डॉ मनोज प्रभाकर और डॉ विजेता सिंह उम्मीदवार हैं. वहीं ग्रुप बी में जेनरल कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता और डॉ सत्येंद्र दत्ता मिश्रा उम्मीदवार हैं. इनके अलावा एसटी कैटेगरी का पद खाली रह गया है. वहीं एसटी कैटेगरी के लिए डॉ बिनय सोरेन शामिल हैं. वहीं ओबीसी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ दिलीप कुमार और डॉक्टर शिवशंकर सिंह मैदान में हैं. वहीं ग्रुप डी जेनरल कैटेगरी के दो पदों पर डॉ नकी अहमद जॉन और डॉ मो जियाउल हसन उम्मीदवार हैं. इसके अलावा ग्रुप इ जेनरल कैटेगरी में डॉ सलीम जावेद, शशि रंजन प्रकाश और डॉ सोवन चक्रवर्ती मैदान में हैं. वहीं यूनिट टू के एससी कैटेगरी में एक पद के लिए डॉ वाल्मीकि राम, दीप नारायण कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश पंकज और डॉ रिशु राज शामिल हैं. इसके अलावा एसटी के एक पद के लिए डॉ सुपन प्रसाद सिंह और ओबीसी के दो पद खाली रह गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीयू : सीनेट सदस्यों के लिए दो और तीन मई को आयोजित होगा चुनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : स्वीडन से हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, ई-मोबिलिटी पर होगी बात

रांची (विशेष संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गोथेनबर्ग (स्वीडन) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय इ-मोबिलिटी सम्मेलन (इवीएस-38) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन 19 से 22 जून 2025 तक आयोजित होगा. स्वीडन दौरा के दौरान ही मुख्यमंत्री को यह निमंत्रण इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डेलीगेशन, गोटेबर्ग एबी (यूरोपियन इंटरप्रेन्योरियल रिजन 2020) की कैटरिना क्लास ने मुलाकात कर सौंपा. इवीएस-38 दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित तकनीकों पर आधारित सबसे बड़ा मंच माना जाता है. सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी से राज्य को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिल सकती है. ई-मोबिलिटी, हरित ऊर्जा और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के क्षेत्र में निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है. बताया गया कि इस सम्मेलन में झारखंड भी शामिल होगा, जहां निवेश संभावनाओं और पर्यावरण के अनुकूल विकास मॉडल को दुनिया के सामने रखा जायेगा. साथ ही राज्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में वैश्विक कंपनियों से साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशी जायेगी. सीएम दिल्ली लौटे प्रतिनिधिमंडल संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह स्वीडन से दिल्ली लौट आये हैं. बताया गया कि बुधवार को वह रांची आ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को सराहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आइपीएल के सबसे युवा शतकवीर वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री ने वैभव का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है : शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : स्वीडन से हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, ई-मोबिलिटी पर होगी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस्लामपुर शतरंज में ””चेस क्रॉप्स”” के छात्रों का दबदबा

किशनगंज. इस्लामपुर सब-डिविजनल चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में टाउन लाइब्रेरी हॉल में आयोजित प्रथम इस्लामपुर सब-डिविजनल शतरंज चैंपियनशिप में ””चेस क्रॉप्स अकैडमी”” के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी. प्रतियोगिता में सब-डिविजन के लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में इस्लामपुर निवासी””चेस क्रॉप्स”” के छात्र अंकुश बाईन ने अंडर-15 और दिव्यब्रतो बाईन ने अंडर-11 वर्ग में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. यह जानकारी जिला शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं चेस क्रॉप्स प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से दी. प्रतियोगिता का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि के रूप में वहां आमंत्रित जिला शतरंज संघ किशनगंज के मानद महासचिव तथा नेशनल आर्बिटर शंकर नारायण दत्ता, स्थानीय जिला शतरंज संघ के सचिव सुब्रत प्रशासन,इस्लामपुर इकाई के अध्यक्ष सर्वाशीष कुमार पाल, उपाध्यक्ष संजय करुआ, श्रीमती स्मृति रानी दास,सचिव सुब्रत बाईन, वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी रवींद्रनाथ प्रशासन एवं मृनालेंदु बाईन ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता के विजेताओं को इस्लामपुर नगर पालिका के चेयरमैन कन्हैया लाल अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए. मुख्य आर्बिटर की भूमिका में कमल कर्मकार ने संचालन किया, जिन्हें चेस क्रॉप्स टीम के सदस्य देवांशु मंत्री और अंशुमान राज का सहयोग प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता की सफलता हेतु आयोजकों ने जिला शतरंज संघ किशनगंज की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इस्लामपुर शतरंज में ””चेस क्रॉप्स”” के छात्रों का दबदबा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला संवाद: सामुदायिक शौचालय, विवाह भवन, रोजगार की मांग उठा रहीं महिलाएं

36 कार्यक्रम में 7436 स्त्रीओं की रही भागीदारी कटिहार. ग्रामीण विकास विभाग बिहार प्रशासन द्वारा जीविका की स्त्री ग्राम संगठनों में संचालित स्त्री संवाद में स्त्रीएं अपने बदलाव की आवाज को बुलंद कर रही है. स्त्रीएं अब अपने-अपने परिवार के विकास से ऊपर उठकर समुदाय और समाज के विकास के लिए संकल्पित दिख रही है. स्त्री संवाद में स्त्रीओं के उत्साह के आगे मौसम भी मेहरबान है. मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों के कुल 36 ग्राम संगठनों में स्त्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 7436 स्त्रीएं भाग ली. पिछले तीन चार दिनों से बढ़ती तपिश के बावजूद स्त्री संवाद कार्यक्रमों में स्त्रीओं की उमड़ती भारी भीड़ और उत्साह के आगे अब मौसम भी मेहरबान होता दिख रही है. अपेक्षाकृत बदले मौसम के बीच सुगमतापुर्वक स्त्री संवाद का आयोजन किया गया. खास बात यह है कि गांव के विकास को लेकर स्त्रीओं को मंथन करते देख पुरुष वर्ग भी इसमें शरीक हो रहे हैं. माना जा रहा है कि स्त्री संवाद के माध्यम से हर दिन स्त्रीओं से हो रहा सार्थक संवाद से नयी नीतियों का बीजारोपण होगा. बिहार में प्रत्येक दिन तकरीबन ढाई से तीन लाख स्त्रीएं संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्त्री सशक्तिकरण, गांव के विकास और नयी नीतियों के बारे में मंथन कर रही है. इस मंथन से नयी नीतियों का निर्माण में मदद मिलने के साथ ही गांवों के विकास को लेकर उनकी परिकल्पना सामने आ रही है. स्त्रीएं अपनी निजी मांगों के साथ-साथ सामुदायिक विकास पर बल दे रही है. वह सामुदायिक विवाह भवन, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक पुस्तकालय, सामुदायिक अनाज भंडारण और कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर जोर दे रही हैं. दूसरी तरफ रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए प्रशिक्षण, स्थानीय स्तर पर बाजार की उपलब्धता आदि को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा रखती है. जीविका समूह के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने वाली स्त्रीएं अब तमाम क्षेत्रों में अपना पैर जमाना चाहती है. स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए वह कहती है कि बिहार में स्त्रीएं पहले घर से भी बाहर कदम नहीं रखती थी. लेकिन स्त्रीएं अब समूह के माध्यम से संगठित हुई हैं और सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज को नयी दिशा दे रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री संवाद: सामुदायिक शौचालय, विवाह भवन, रोजगार की मांग उठा रहीं स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदूषण के कारण 28 प्रतिशत हो रही मौतः डॉ विनय सिंह

बढते प्रदूषण से पर्यावरण पर उत्पन्न हो रहा गहरा संकटअवैध वृक्ष कटाई, प्लास्टिक कचरा व ईंट भट्ठों से पर्यावरण को हो रहा बडा नुकसान सहरसा बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है. लोगों की जागरूकता एवं अंधाधुंध वृक्षों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है. जनसंख्या वृद्धि भी पर्यावरण प्रदूषण के लिए खासा जिम्मेवार है. प्लस्टिक के बढते उपयोग व इसके कचड़े भी प्रदूषण बढोत्तरी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वर्तमान समय में पर्यावरण अपने कठिन दौर से गुजर रहा है. इसके संरक्षण के लिए प्रशासन द्वारा भी कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. अब यह जरूरी हो गया है कि हम सभी आमने-सामने बैठकर परिचर्चा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में कार्य करें. नहीं तो आने वाला समय काफी दुखदायी होगा. वन, कृषि, जल, जमीन, वायु पर ही संरक्षण का संकट है जो पर्यावरण को असंतुलित कर रहा है. पर्यावरण की दृष्टि से जिले में कोई भी वन क्षेत्र नहीं है. लेकिन सडकों, नदियों, प्रशासनी जगहों पर वृक्षारोपण कर वन विभाग द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. वन विभाग वन के प्रति लोगों में जागरूकत करने का प्रयास कर रहा है. प्रशासन लोगों को निशुल्क पौधे व इसके रख रखाव के लिए भी अनुदान दे रही है. कृषकों को बगीचे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रशासनी विद्यालय, महाविद्यालय, निजी विद्यालयों में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कराया जा रहा है. जल जीवन हरियाली के तहत भी पौधरोपण किया जा रहा है. लेकिन यह तब ही सफल होगा जब सभी इसकी महत्ता को समझेंगे. वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई आज भी लोग पर्यावरण की सुरक्षा को नहीं समझ पा रहे हैं. अपने लाभ के खातिर अंधाधुंध वनों की कटाई कर रहे हैं. पूर्वजों द्वारा वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए गये पेड़ पौधे रूपयों के लोभ में काटे जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई गयी है. लेकिन यह नाकाफी है. जिले में बढ़ते आरा मिलों की संख्या एवं ऐशो आराम के लिए वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से जारी है. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आम जनमानस कहीं से भी चिंतित नहीं दिख रहा है. लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक हो गया है. नहीं तो आने वाली पीढी को इस संकट से रूबरू होना पडेगा. इसके लिए सम्मिलित प्रयास की बडी जरूरत है. प्रदूषण में प्लास्टिक कचो से बढी परेशानी शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है. प्रशासन द्वारा प्लास्टिक के थैलों एवं कचरों पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन इस प्रतिबंध का असर जिले में कहीं दिखाई नहीं देता है. बाजारों में धड़ल्ले से प्लास्टिक के थैले से लेकर अन्य सामान की बिक्री की जा रही है. किसी तरह के जांच या पकड़-धकड़ नहीं होने से प्लास्टिक कचड़े से लोग अनभिज्ञ हैं. पर्यावरण प्रदूषण में प्लास्टिक कचो की बड़ी भूमिका है. जागरूकता के कमी के कारण लोग प्लास्टिक कचरे को ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं. ध्वनि प्रदूषण से पर्यावरण पर प्रभाव पर्यावरण प्रदूषण में ध्वनि प्रदूषण का काफी महत्वपूर्ण योगदान है. बढ़ते वाहनों की संख्या ध्वनि प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं. साथ ही वाहनों के धुएं वायु को जहरीला बना रहे हैं. वाहनों में लगे तरह-तरह के हार्न भी प्रदूषण फैलाने में कम नहीं है. इन पर रोक के लिए प्रशासन की ओर से भी नियम बनाए गये हैं. लेकिन कड़ाई से इसका पालन नहीं होने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है. वहीं आजकल शादी विवाह एवं अन्य शुभ कार्यों में डीजे का प्रचलन बढ़ा है. जो निसंदेह ध्वनि प्रदूषण का एक बड़ा कारक बन गया है. जिसपर प्रतिबंध तो लगाया गया है. लेकिन इसपर और सख्ती की जरूरत है. लोगों को इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है. ईट भट्ठे भी प्रदूषण के हैं बडे कारक अंधाधुन घरों के निर्माण में हो रहे ईट के उपयोग के लिए प्रतिदिन नयी-नयी चिमनियां स्थापित हो रही है. जो पर्यावरण प्रदूषण ने अहम भूमिका निभा रही है. इन चिमनियों से निकलने वाले धुएं जहां वायु प्रदूषण फैला रहे हैं. वही मिट्टी कटाई से जमीन भी बंजर हो रही है. चिमनियों के आसपास के उपजाऊ जमीन भी बेकार हो रहे हैं. आज इसका दुष्परिणाम दिखाई तो दे रहा है. लेकिन सभी अनिभिज्ञ बने हैं. जो कहीं न कहीं खतरे की घंटी है. बढते रसायनिक प्रयोग से भी हो रहा प्रदूषण घरों से लेकर खेतों तक में रासायनिक पदार्थों का उपयोग काफी बढ़ गया है. जो कहीं ना कहीं पर्यावरण प्रदूषण में सहायक है. रासायनिक प्रयोग से जहां जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो गयी है. वहीं आम जीवन में भी रासायनिक प्रयोग बढ़ गये हैं. विभिन्न तरह के कीटनाशक रसायन पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है. जागरूकता के कमी के कारण लोग अभी भी इसे समझ नहीं पा रहे हैं. इन रसायनों के कारण आने वाली पीढी को भुगतना पड़ सकता है. शौचालय की आनिवार्यता खुले में शौच भी पर्यावरण प्रदूषण के जिम्मेवार हैं. प्रशासन ने खुले में शौच से मुक्ति के लिए कई कदम उठाए हैं. लोगों को जागरूक करने से लेकर शौचालय निर्माण तक कराया जा रहा है. हालांकि इस दिशा में प्रशासन के प्रयास से थोड़ी कमी तो आयी है. लेकिन इस दिशा में अभी भी जागरूकता की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह चुनौती बनी हुई है. खुले में शौच से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है. वही इससे आम लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदूषण से बढ़ रही बीमारियां वरिष्ठ जेनरल फिजिशियन डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से स्वस्थ्य जीवन का लाभ मिलेगा. लोग बीमारी की चपेट में कम आयेंगे एवं लंबी आयु जी सकेंगे. आज पर्यावरण प्रदूषण के कारण शिशु से लेकर युवा एवं बुजुर्ग लगातार चिकित्सकों के शरण में जाने को विवश हैं. एक स्वस्थ वातावरण बीमारियों से बचाता है एवं जीवन रक्षा के लिए आवश्यक होता है. पर्यावरण की रक्षा से जल एवं खाद्य संसाधनों को संरक्षित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण हर उम्र के लोग सांस संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : सफाई एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भड़के पूर्व पार्षद, नगर आयुक्त से की शिकायत

संवाददाता, देवघर : नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज पूर्व वार्ड पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और शहर की गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व पार्षद मृत्युंजय राउत ने कहा कि नगर क्षेत्र में डोर स्टेप कूड़ा उठाव का कार्य सफाई एजेंसी एमएसडब्ल्यूएम द्वारा नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है. साथ ही टीपर की संख्या में भी वार्डवार कटौती कर दी गयी है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा कचरा उठाव और सफाई कार्यों में लगे सफाई कर्मियों की भी भारी कमी है, जबकि नगरवासी हर माह तय राशि का भुगतान कर रहे हैं. निगम के लोगों को काफी असुविधा हो रही है. देवघर एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, ऐसे में स्वच्छता और जनसुविधाओं की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दौरान अन्य पूर्व पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एजेंसी को लाभ पहुंचाने के लिए बिलिंग और कार्यों का सत्यापन किये बिना भारी भुगतान किया जा रहा है, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा है. पूर्व पार्षद रवि राउत ने नगर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के खराब होने और आवश्यक सामग्री की अनुपलब्धता पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि जुडको द्वारा बिछायी गयी पाइपलाइन के ऊपर की गयी घटिया ढलाई से सड़कें टूटने लगी हैं, जो हादसों को निमंत्रण दे रही हैं. बैठक में प्रधानमंत्री शहरी आवास और मंईयां योजना से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने फंड की कमी की बात कही और आश्वासन दिया कि जैसे ही फंड आयेगा, कार्यों को निष्पक्ष और समयबद्ध रूप से पूरा किया जायेगा. पूर्व पार्षदों ने सर्वसम्मति से तय किया कि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिलकर देवघर के विकास के लिए आवश्यक राशि निर्गत करने की मांग करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में रवि राउत, कन्हैया झा, प्रेमानंद वर्मा, सुधीर पासी, दिनेश यादव, अनुज राउत, अनूप बर्नवाल सुमन पंडित आदि शामिल थे. क्या कहते हैं नगर आयुक्त सफाई एजेंसी की मनमानी किसी भी हाल में चलने नहीं दी जायेगी. बीते सप्ताह एजेंसी ने तीन दिनों तक हड़ताल कर काम को प्रभावित किया था. ऐसे में एजेंसी को भुगतान की जाने वाली राशि में तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जितने दिन काम बंद रखा जायेगा, एजेंसी को प्रतिदिन एक लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जायेगा. रोहित सिन्हा, नगर आयुक्त डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : सफाई एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भड़के पूर्व पार्षद, नगर आयुक्त से की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवीपुर : शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाएं : बीडीओ

देवीपुर. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा देवीपुर प्रखंड के सभागार में स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ खेपलाल राम ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बीडीओ बारला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रखंड में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, ड्राॅप आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत पहल है. कहा कि प्रशासन बच्चों को यूनिफार्म, छात्रवृति, किताब, कॉपी, साइकिल जैसी सुविधायें देकर शिक्षा को सुलभ बना रही है. वहीं, सीओ खेपलाल राम ने कहा कि स्कूल रुआर 2025 अभियान के तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना, शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरुकता बढ़ाना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. कहा कि अभिभावक अपने गांव व मुहल्लों में ऐसे बच्चों को चिन्हित करें जो पढ़ाई छोड़ चुके हैं. उन्हें फिर से स्कूल में दाखिला दिलाया जा सके. मौके पर बीपीओ बीणा हेलेन टुडू, तेजनारायण बर्मा, सीआरपी सुधांशु यादव, जापेश्वर दास, अमित रंजन, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मिक्की रानी, आशा देवी बरनवाल सहित सभी विद्यालय के सचिव मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देवीपुर : शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाएं : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर गायब मिले गुरुजी, तो होंगे निलंबित

भभुआ नगर. विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर बगैर सूचना के विद्यालय छोड़कर घर जाने व लापता होने वाले गुरुजी लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही अधिकारियों की जांच के दौरान बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले गुरुजी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. विद्यालय में हाजिरी लगाकर लापता रहने वाले गुरुजी पर कार्रवाई करने के लिए अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ एस के सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि अधोहस्ताक्षरी को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ शिक्षक जो विद्यालय के निकट रहते हैं, स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय छोड़कर लापता हो जाते हैं. मिली सूचना के आधार पर विगत 28 अप्रैल को कुछ विद्यालयों की जांच भी करायी गयी, तो मामला सही मिला. साथ ही जारी आदेश में कहा है कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर लापता हो जाता है, तो ऐसे शिक्षक पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाये. साथ ही ऐसे शिक्षक जो विद्यालय से बगैर सूचना के अनुपस्थित मिलते हैं, तो बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले गुरुजी पर विभागीय कार्रवाई की जाये. अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि विद्यालय में हाजिरी लगा लापता होने वाले गुरुजी विद्यालय से धोखाधड़ी करते हैं, जो एक संगीन मामला है. हाजिरी लगा विद्यालय से लापता रहने वाले गुरुजी पर तत्काल यानी जिस दिन लापता मिलते हैं, तत्काल उसी दिन निलंबन की कार्रवाई की जाये. = विद्यालय व स्थानीय स्तर पर नेतृत्व करने वाले गुरुजी होंगे निलंबित जिले के ऐसे गुरुजी जो स्थानीय रहने के कारण विद्यालय में नेतृत्व करते हैं व विद्यालय का माहौल खराब करते हैं, ऐसे गुरुजी पर निलंबन की कार्रवाई होगी. स्थानीय नेतृत्व में संलिप्त रहकर विद्यालय का माहौल खराब करने वाले शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई करने के लिए अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि कुछ विद्यालयों में ऐसा पाया गया है कि शिक्षक स्थानीय होने के कारण स्थानीय नेतृत्व में लिप्त पाये गये. इतना ही नहीं ऐसे शिक्षक विद्यालय में भी नेतृत्व का माहौल बनाये हुए हैं, जिसके कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था खराब हो रही है. साथ ही आदेश में कहा है कि ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करते हुए विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ निलंबन की कार्रवाई की जाये. — बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने बताया सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किया गया है कि अगर विद्यालय में हाजिरी लगाकर शिक्षक अधिकारियों की जांच के दौरान लापता मिलते हैं, तो ऐसे शिक्षकों पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर गायब मिले गुरुजी, तो होंगे निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार घायल

जंदाहा. महिसौर थाना के अजीजपुर चांदे चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक नर्सिंग हाम में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के के बाद पटना रेफर कर दिया. परिजन उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल महिपुरा गांव निवासी नंदलाल साह बताया गया है. इस मामले में घायल की पत्नी ने महिसौर थाना में लिखित आवेदन देकर दूसरे बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.इस संबंध में नंदलाल साह की पत्नी सुनीता देवी ने गांव के ही युवक अविनाश कुमार के विरुद्ध महिसौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि बीते सोमवार की शाम जब उसके पति मूसापुर चौक स्थित अपना दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे. इसी दौरान अजीजपुर चांदे चौक के पास विपरीत दिशा से काफी तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाते जा रहे युवक ने पति के बाइक में सामने से धक्का मार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top