Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : क्लास में घुस गया 20 फुट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप

Viral Video :  ओडिशा के गजपति जिले के रायगढ़ा ब्लॉक स्थित एसएसडी हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 फुट लंबा विशालकाय किंग कोबरा देखा गया, जिसे स्थानीय लोग अहिराज कहते हैं. यह सांप कई दिनों से स्कूल परिसर में घूम रहा था. जब वह कक्षा 6 की कक्षा में घुस गया, तो कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सके. बाद में गंजम जिले के चिकिति से स्नेक हेल्पलाइन के सदस्य पहुंचे और उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. देखें वीडियो ଗଜପତି : ବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ୨୦ ଫୁଟର ଅହିରାଜ ଉଦ୍ଧାର, ସାପକୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ଜଙ୍ଗଲରେ ଛାଡ଼ିଲେ ସ୍ନେକ ହେଲ୍ପଲାଇନ ସଦସ୍ୟ#Odisha#snake#kingcobra#viralvideo#viralreels pic.twitter.com/Zb96mcZEF5 — KNews Odisha (@knewsodia) May 1, 2025 जोर-जोर से फुफकार रहा था सांप सांप को देखते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्नेक हेल्पलाइन को सूचना दी. सांप करीब तीन घंटे तक कक्षा में ही बंद रहा. सूचना मिलने पर गंजम जिले से स्नेक हेल्पलाइन के दो सदस्य रामचंद्र साहू और जगन्नाथ साहू आए और सांप का रेस्क्यू किया. बचावकर्मियों ने बड़े सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की. करीब आधे घंटे बाद सांप को पकड़ लिया गया. 20 फुट लंबे सांप को देखने के लिए स्कूल परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सांप जोर-जोर से फुफकार रहा था. सांप हेल्पलाइन के सदस्यों ने जानलेवा सांप को बचाया और बाद में उसे जंगल में एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया. The post Viral Video : क्लास में घुस गया 20 फुट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक जीत और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई पंजाब किंग्स, LSG का खराब प्रदर्शन जारी

LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच स्पोर्ट्सा गया, जो एक हाई-वोल्टेज मुकाबला साबित हुआ. दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जी-जान से जुटी थीं. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लखनऊ के सामने 237 रनों का लक्ष्य था, जो धर्मशाला की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर भी चुनौतीपूर्ण था. अंत में खराब शुरुआत से जूझती हुई एलएसजी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी. कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे. One win and Punjab Kings reached second place in points table LSG poor performance continues पंजाब की पारी की शुरुआत धमाकेदार रही. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 48 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनके इरादे पहले ओवर से साफ थे, क्योंकि उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सकर टीम को गति दी, जबकि शशांक सिंह ने अंत में 15 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाकर स्कोर को 236 तक पहुंचाया. लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन दिग्वेश सिंह राठी और अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए. 🔝 performance at the 🔝 of the mountains! 🗻@PunjabKingsIPL extend their winning run with a picture-perfect victory at a picturesque venue ❤ Scorecard ▶ https://t.co/YuAePC273s#TATAIPL | #PBKSvLSG pic.twitter.com/EHREwPr484 — IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025 जवाब में, लखनऊ की शुरुआत मिली-जुली रही. मिशेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी को स्थिरता देने की कोशिश की, लेकिन अर्शदीप सिंह ने मार्श को जल्दी आउट कर लखनऊ को शुरुआती झटका दिया. निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन पंत का बल्ला इस सीजन में खामोश रहा. पूरन भी एक ही चौका लगा पाए और पवेलियन लौट गए. अर्शदीप की सटीक गेंदबाजी ने लखनऊ को दबाव में रखा. आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने मध्य ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से लखनऊ की उम्मीदें कमजोर पड़ती गईं. धर्मशाला की पिच ने बल्लेबाजों का साथ दिया, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने अपनी रणनीति को बखूबी लागू किया. अर्शदीप ने शुरुआती विकेट चटकाए, जबकि चहल ने मध्य ओवरों में स्पिन का जादू दिखाया. अंतिम ओवरों में लखनऊ को बड़े शॉट्स की जरूरत थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने उन्हें मौका नहीं दिया. नतीजतन, लखनऊ 20 ओवर में 199 रनों के स्कोर पर ही यह टीम सिमट गई. पंजाब ने 37 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत ने पंजाब किंग्स को पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जहां उससे ऊपर केवल रॉयल चैलेंजर्स की टीम है. लखनऊ की टीम एक बार फिर सातवें स्थान पर फिसल गई है और अगला मुकाबला करो या मरो वाला होने वाला है. प्रभसिमरन सिंह को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. यह मुकाबला आईपीएल 2025 के रोमांच और प्रतिस्पर्धा का शानदार नमूना था. ये भी पढ़ें… ‘यह खिलाड़ी की गलती है, अंपायर की नहीं’, सहवाग ने DRS विवाद के लिए ब्रेविस की लगाई क्ला हरभजन ने पैट कमिंस के जख्मों पर छिड़का ‘मालदीव’ वाला नमक, सीजन के बीच ब्रेक लेना पड़ गया भारी Watch Video: हथेली पर टांका, बंधी थी मोटी पट्टी, फिर भी उल्टा दौड़कर पहला कैच; रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को भेजा बाहर The post एक जीत और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई पंजाब किंग्स, LSG का खराब प्रदर्शन जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Quordle 5 मई की पहेली ने घुमाया खिलाड़ियों का दिमाग, जानिए हिंट्स और जवाब

शब्दों से स्पोर्ट्सने वालों के बीच लोकप्रिय ऑनलाइन गेम Quordle की आज की पहेली (1197) ने एक बार फिर दिमागी कसरत करवा दी. 5 मई 2024 को जारी हुए इस गेम में खिलाड़ियों को एक साथ चार शब्दों का अनुमान लगाना होता है. Wordle से प्रेरित यह गेम हर दिन नई चुनौती लेकर आता है और भाषा प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. Quordle में यूजर को कुल नौ प्रयासों में चार अलग-अलग पांच अक्षरों वाले शब्दों को पहचानना होता है. हर अनुमान के बाद, अक्षरों के रंगों के जरिए संकेत मिलते हैं कि शब्द कितना सही है. क्या होता है Quordle? Wordle की ही तरह Quordle भी एक वर्ड-पजल गेम है, लेकिन इसकी चुनौती दोगुनी से भी ज्यादा है क्योंकि इसमें एक नहीं, बल्कि चार शब्दों का अनुमान लगाना होता है. हर सही अनुमान के बाद खिलाड़ी को कुछ और प्रयासों में बाकी शब्द ढूंढने होते हैं. 5 मई 2025 के लिए Quordle #1197 हिंट्स आज के Quordle के लिए कुछ सामान्य हिंट्स इस प्रकार हैं: संकेत 1: शब्द 1 W से शुरू होता है, 2 C से, 3 S से और 4 Q से.संकेत 2: शब्द का अंत – 1: K, 2: R, 3: D, 4: E.संकेत 3: शब्द 1 – कारण (बहुत अधिक क्षति या नुकसान).संकेत 4: शब्द 2 – डर के मारे नीचे झुक जाना.संकेत 5: शब्द 3 – वह स्थान या भूमिका जो किसी व्यक्ति या चीज को मिलनी चाहिए या भरनी चाहिए (किसी विकल्प को संदर्भित करने में उपयोग किया जाता है).संकेत 6: शब्द 4 – लोगों या वाहनों की एक पंक्ति या अनुक्रम जो उनकी बारी का इंतजार कर रहे हैं या आगे बढ़ने के लिए. Daily Quordle Classic 1197 Answer on 5th May यदि उपरोक्त संकेत आपकी मदद नहीं करते हैं, तो 5 मई, 2024 को जारी किए गए क्वॉर्डल 1197 का उत्तर नीचे देखा जा सकता है: WREAKCOWERSTEADQUEUE यदि आपने इन चारों शब्दों को सही-सही पहचान लिया, तो बधाई! आप आज की चुनौती में सफल रहे. लेकिन अगर नहीं भी हो पाए, तो घबराइएनहीं, कल फिर एक नयी चुनौती आपके सामने होगी. Quordle क्यों बन रहा है पसंदीदा? Wordle की लोकप्रियता के बाद, कई वैकल्पिक वर्ड गेम्स सामने आए लेकिन Quordle ने अपने यूनिक कॉन्सेप्ट से अलग पहचान बनायी है. यह गेम न सिर्फ शब्दकोश को दुरुस्त करता है, बल्कि दिमागी सतर्कता भी बढ़ाता है. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post Quordle 5 मई की पहेली ने घुमाया खिलाड़ियों का दिमाग, जानिए हिंट्स और जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Max: 5 मई के लिए जारी हुए नए रिडीम कोड्स, मुफ्त में पाएं खास गन स्किन, ग्लू वॉल और शानदार आउटफिट्स

पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Garena Free Fire Max के शौकीनों के लिए आज का दिन खास है. 5 मई 2025 के लिए गेम निर्माताओं ने नए रिडीम कोड्स जारी किए हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी मुफ्त में गन स्किन, ग्लू वॉल, कास्मेटिक आइटम्स और आकर्षक इन-गेम आउटफिट्स हासिल कर सकते हैं. Free Fire Max हिंदुस्तान में बेहद लोकप्रिय गेम्स में से एक है, जिसे खास ग्राफिक्स और दमदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. गेम डेवलपर्स नियमित रूप से रिडीम कोड्स जारी करते हैं, जिससे खिलाड़ियों को बिना किसी खर्च के प्रीमियम इनाम मिलते हैं. क्या होते हैं रिडीम कोड्स? रिडीम कोड्स 12 अंकों के अल्फा-न्यूमेरिक कोड होते हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कर खिलाड़ी मुफ्त रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं. यह कोड सीमित समय के लिए होते हैं और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर काम करते हैं. 5 मई 2025 के लिए कुछ सक्रिय रिडीम कोड्स Updating Sooner>>>>>>(नोट: ये कोड्स केवल सीमित समय और सर्वर पर काम करते हैं. कुछ कोड्स पहले ही एक्सपायर हो सकते हैं.) कैसे करें रिडीम? सबसे पहले Garena की आधिकारिक रिवॉर्ड वेबसाइट https://reward.ff.garena.com/ पर जाएं अपने गेम अकाउंट से Facebook, VK, Google या Apple ID से लॉगिन करें दिए गए रिडीम बॉक्स में उपरोक्त कोड दर्ज करें और ‘Confirm’ पर क्लिक करें सफलतापूर्वक रिडीम होने के बाद रिवॉर्ड्स गेम की मेल सेक्शन में 24 घंटे के भीतर मिल जाएंगे. किन इनामों की उम्मीद कर सकते हैं? इन कोड्स की मदद से यूजर्स को एक्सक्लूसिव गन स्किन्स, एलिट ग्लू वॉल डिजाइन, डायमंड वाउचर्स, और लिमिटेड एडिशन कैरेक्टर्स व आउटफिट्स मिलने की संभावना होती है. अगर आप भी Free Fire Max स्पोर्ट्सते हैं, तो इन कोड्स को आज ही रिडीम कर लें, क्योंकि इनकी वैधता सीमित होती है और एक बार एक्सपायर होने पर इन्हें उपयोग नहीं किया जा सकता. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post Garena Free Fire Max: 5 मई के लिए जारी हुए नए रिडीम कोड्स, मुफ्त में पाएं खास गन स्किन, ग्लू वॉल और शानदार आउटफिट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यों एक मां ने किया अपनी बेटी पर धारदार हथियार से हमला,जानिए पूरी वजह

Mathura: मथुरा के थाना जैत अंतर्गत गांव धौरेरा में एक कथावाचक की धर्म पत्नी ने अपने ही बेटी के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर तरीके से घायल करा. सूचना मिलते ही देर रात पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे सिटी हॉस्पिटल को रेफर कर दिया. वहां उसका उपचार चल रहा है. कथावाचक ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है. पति है कथावाचक इस मामले में शनिवार को घायल लडकी के पिता राजेश ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी. इसमें कहा कि वह मूलरूप से गांव इमलिया निवासी हैं. फिलहाल व धौरेरा में परिवार के साथ रह करते हैं. वह कथा सुनाने का कार्य करते हैं, इसके चलते अक्सर घर से बाहर रहना पड़ता है. बेटा भी पूना में नौकरी करता है.घर पर धर्मपत्नी नीलम व एक पुत्री एकता रहा करते हैं. शुक्रवार को चंपावत, उत्तराखंड में कथा समाप्त करने के बाद घर वापस लौट रहे थे, तभी पत्नी करीब साढ़े नौ बजे रात फोन कर जानकारी दी कि बेटी को किसी ने घर में घुस बेटी पर चाकू से वार कर दिया है. जिससे वह काफी घायल हो गई है. पता चला कि बेटी उनकी सिम्स अस्पताल में आईसीयू वेंटीलेटर पर है. पति ने पत्नी पर करवाया मुकदमा दर्ज मिश्रा ने अपनी तहरीर में पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने ही धारदार हथियार से गले व सिर पर वार किये हैं. इससे पहले भी पत्नी बेटी एकता पर वार कर चुकी है. पुलिस ने कथावाचक की दी गई तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी स्त्री से पूछताछ में उसने बताया कि बेटी की तबियत खराब रहती है और वह दवा नहीं खाती है, जिससे गुस्सा होकर बेटी पर वार किया. The post क्यों एक मां ने किया अपनी बेटी पर धारदार हथियार से हमला,जानिए पूरी वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: मुआवजे को ले कंपनी ने नहीं उठाया फोन, दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया एंबुलेंस

आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को कब्जे में रखे हुए थे. इधर घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की देर रात विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी उक्त गांव पहुंचे थे. जहां परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दिया. रविवार को किया गया बेनी महतो का अंतिम संस्कार वहीं कंपनी के अधिकारियों से संपर्क भी साधा गया. लेकिन फोन नहीं उठने से कोई ठोस हल नहीं निकला. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंचे एम्बुलेंस को अपने कब्जे में रखे रहा. वहीं रविवार को बेनी महतो का अंतिम संस्कार किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: मुआवजे को ले कंपनी ने नहीं उठाया फोन, दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया एंबुलेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: नाइजर में अपहृत मजदूर जल्द होंगे रिहा : विदेश मंत्रालय

बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर घटना के बारे अवगत कराया था. श्री महतो ने केंद्र प्रशासन से प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी की मांग की थी. विदेश मंत्रालय ने पत्र के जवाब में अभी तक की पहल की जानकारी दी है. इन सबके बीच एक राहत भरी जानकारी सामने आयी है. अपहृत पांचों मजदूरों को आतंकी भोजन-पानी दे रहे हैं. मजदूरों को कहां रखा गया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. धीरे-धीरे टूट रहा परिजनों का सब्र बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो के चार मजदूर चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, संजय महतो और मुंडरो के उत्तम महतो नाइजर के सकोरा में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने जनवरी 2024 में गये थे. 25 अप्रैल को कल्पतरू कंपनी में काम करने के दौरान आतंकियों ने हमला कर पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया था. फायरिंग में 12 सैनिकों की मौत हो गयी थी आतंकी और सैनिकों के बीच फायरिंग में 12 सैनिकों की मौत हो गयी थी. अगवा मजदूरों का 10वें दिन भी पता नहीं चला है. सभी मजदूरों के परिजन परेशान हैं. धीरे-धीरे उनका सब्र टूटने लगा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: नाइजर में अपहृत मजदूर जल्द होंगे रिहा : विदेश मंत्रालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : भारत विकास परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी शपथ

गया. हिंदुस्तान विकास परिषद गया नगर शाखा के नवनिर्वाचित दायित्वधारियों का होटल विष्णु रेजिडेंसी, टिल्हा महावीर स्थान में दायित्व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव अमृतेश कुमार, प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, विकास रत्न देवनाथ मेहरवार व अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत के साथ आरंभ किया गया. उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें युवा गीतकार आशुतोष कुमार और तबला वादक रजनीश कुमार ने अपने गजल और संगीत का ऐसा माहौल बनाया कि हर लोग माहौल में झूमने लगे. हिंदुस्तान विकास परिषद गया नगर शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सवल कुमार, सचिव मनोज कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय प्रकाश, संस्कार संयोजक अविनाश कमल, सेवा संयोजक रौनक सिंह सेठ, संपर्क संयोजक शैलेश श्रीवास्तव, स्त्री सहभागिता संयोजक सुष्मिता बोस, पर्यावरण संयोजक मुकेश कुमार को सर्व सहमति से बनाया गया और सभी का शपथ ग्रहण के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : हिंदुस्तान विकास परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी शपथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : पीर मकेर पंचायत में आवास योजना को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मकेर. पीर मकेर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वतखोरी और विवाद का मामला सामने आया है. इसको लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पहली प्राथमिकी आवास लाभुकों द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बीडीसी प्रतिनिधि रविन्द्र साह और उनके सहयोगी बबुआ नंद निराला ने आवास योजना के तहत लाभ पाने के लिए लाभुकों से 20-20 हजार रुपये रिश्वत ली. आरोप यह भी है कि आगे की किस्त में भी रिश्वत की मांग की गयी थी. इस मामले में जिन लाभुकों ने शिकायत दर्ज करायी है, उनके नाम हैं बेबी देवी, सुनर पति देवी, बबिता देवी, शांति देवी और सूरत देवी. वहीं दूसरी ओर बीडीसी सदस्य संगीता देवी ने थाने में शिकायत दी है कि शुक्रवार को जब वह अपने पति के साथ क्षेत्र में जनता से मिलने जा रही थीं, उसी दौरान ब्रह्म स्थान के पास राम पुकार महतो, दीपक महतो, आलोक महतो, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र समेत चार अज्ञात लोगों ने उन पर देशी कट्टा दिखाकर मारपीट की, एक हजार रुपये और झुमका छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : पीर मकेर पंचायत में आवास योजना को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 लोगों पर प्राथमिकी

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के हसनपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रथम पक्ष से हसनपुरा निवासी सुदर्शन महतों की पत्नी लालसा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि वह अपने घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी तभी साहेब महतों, लखपाति देवी, सुरज महतो, कुंदन महतों समेत पांच लोग हाथ में लाठी, डंडा लेकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट शुरु कर दी. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. वहीं दुसरे पक्ष से लाखपति देवी ने कहा है कि वह खेत में पानी डाल रही थी तभी उसी गांव के सुर्दशन महतों, लालसा देवी, अंशु कुमार, शुभनाथ महतों समेत कुल नौ नामित लोग लाठी, डंडा लेकर उसके पास आये और उसके साथ मारपीट किये. आरोपियों ने उसका बाल पकड़ कर मारपीट किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 लोगों पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top