Hot News

May 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छह मई को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की लोगों से ये अपील

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में छह मई को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर पार्टी कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, संविधान बचाओ रैली का आयोजन पुराना विधानसभा मैदान में किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लगातार बैठकें की जा रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को नगड़ी प्रखंड के टिकरा टोली भवन में संविधान बचाओ रैली को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा ने की. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें प्रदेश अध्यक्ष ने की रैली में शामिल होने की अपील झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बैठक के दौरान लोगों से संविधान बचाओ रैली में आने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि वो छह मई को पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में जरूर शामिल हो. इसके अलावा बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी प्रखंड वासियों को आश्वासन दिया कि अगर कभी आप लोगों को मेरी जरूरत महसूस हो, तो बिना संकोच आकर मुझसे मिलें. ये रहे मौजूद इस दौरान झारखंड प्रदेश के कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि जनता का जो साथ मिला है, वो कभी नहीं भूल सकता. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, बेला प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, रियाज अहमद, सुनील सहाय आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें  सदर अस्पताल के इन चिकित्सकों और कर्मचारियों पर एक्शन के लिये तैयार एसीबी, विभाग से की शिकायत इटकी में भी हुई बैठक इधर, इटकी में भी छह मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रमेश महली ने की. उन्होंने प्रखंड के लोगों को भारी संख्या में रैली में शामिल होने को कहा. मौके पर अबूमाज, शिशु गोप, मंजर अंसारी, सुनीता कुजूर, श्वेता मिंज, रूपा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें रांची में रिटायर आर्मी कर्मी के साथ धोखाधड़ी, एटीएम से निकाले गये 1 लाख 30 हजार रूपये युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, हर जिले में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र बाइकर्स गैंग का बढ़ता आतंक, व्यवसायी पर खुजली पाउडर फेंककर छीने बैग में रखे तीन लाख रूपये The post छह मई को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की लोगों से ये अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Veg Burger Recipe: बच्चों का फेवरेट वेज बर्गर, अब घर पर ही बनाएं टेस्टी रेसिपी

Veg Burger Recipe: बच्चों को बर्गर और फ्राइड फूड खाना काफी पसंद होता है. इस के लिए वे अक्सर जिद भी करने लगते हैं. बच्चों की फेवरेट डिश आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करते हैं तो आपको बिल्कुल बाजार वाला स्वाद मिलेगा. तो आइए जानते हैं वेग बर्गर बनाने की रेसिपी के बारे में.  वेज बर्गर बनाने के लिए सामग्री  उबले आलू – 2 मटर- आधा कप प्याज-1 बारीक कटा हुआ  गाजर-1 उबाल लें. अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई नमक- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर या मैदा- 2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कपहरा धनिया तेल- तलने के लिए बर्गर तैयार करने के लिए सामग्री  बर्गर बन- 2 प्याज- गोल कटे हुए  टमाटर- गोल शेप में कटे हुए  मेयोनीज- 2 चम्मच  चीज स्लाइस- 2 टोमैटो सॉस- 2 चम्मच  रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Fruit Raita Recipe: दही और फलों का कूल कॉम्बो, ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता की रेसिपी यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल वेज बर्गर बनाने की विधि  सबसे पहले आप आलू को उबाल लें और मटर को भी बॉइल कर लें. अब आलू में मटर और गाजर को डाल दें. अब इन सब चीजों को अच्छे मैश कर लें. इसमें आप बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाला को डालें. आप इसमें थोड़ा सा मैदा और ब्रेडक्रम्ब्स को भी मिला दें. अब इस मिश्रण से आप टिक्की तैयार कर लें.  अब एक प्लेट में आप मैदा, थोड़ा सा नमक और पानी से घोल को तैयार करें. एक दूसरे प्लेट में ब्रेडक्रंब को रखें. टिक्की को मैदा के घोल में डालें और फिर ब्रेडक्रंब को कोट कर दें. आप इन्हें तवे पर ही फ्राई कर लें.  अब बर्गर बन को दो हिस्सों में काट लें और दोनों साइड पर मेयोनीज और टोमैटो सॉस को लगाएं. अब आप इसके ऊपर तैयार की हुई टिक्की को डालें. अब गोल कटे हुए प्याज और टमाटर को भी डाल दें. आप चीज स्लाइस को भी इसके ऊपर डाल दें और ब्रेड बन से कवर कर दें. आप ब्रेड बन को पहले बटर के साथ सेक भी सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Instant Sweet Mango Pickle: आम और गुड़ से बनाएं गर्मियों की खास रेसिपी, झट से हो जाएगी चट The post Veg Burger Recipe: बच्चों का फेवरेट वेज बर्गर, अब घर पर ही बनाएं टेस्टी रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशखबरी: झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट, हर कोई उठा सकेगा लाभ

Electric Charging Point : दुनियाभर में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित हो रही है. इसी टेक्नोलॉजी का उदाहरण है इन दिनों सड़कों पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक वाहन. पेट्रोल और डीजल के खर्चों से दूर इलेक्ट्रिक वाहन को बड़ी संख्या में लोग खरीदना पसंद कर रहें हैं. लेकिन इसके साथ चार्जिंग की एक बड़ी समस्या है. हालांकि कई जगहों पर चार्जिंग पॉइंट लगायें गये हैं. लेकिन चार्जिंग पॉइंट की संख्या कम होने के कारण चालकों को काफी समस्या होती है. इसी बीच अब देवघर जिले के जसीडीह स्टेशन पर चार्जिंग पॉइंट लगाने का फैसला लिया गया है. चार्जिंग पॉइंट लगाने की तैयारियां शुरू इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे ने जसीडीह स्टेशन पर चार्जिंग पॉइंट लगाने का निर्णय लिया है. चार्जिंग पॉइंट लगाने की तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी है. जसीडीह स्टेशन पर वाहन चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए आसनसोल डिवीजन को प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह स्टेशन के न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे अधिकारीयों ने चार्जिंग पॉइंट लगाने को लेकर निरिक्षण कर स्थान का चयन भी कर लिया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें चार्जिंग के लिए करना होगा शुल्क भुगतान रेलवे ने बताया कि वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया करायी जायेगी. चार्जिंग पॉइंट लगने के बाद वाहन चालकों को समय अनुसार यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. चार्जिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए चालकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. समय के अनुसार शुल्क वसूला जा सकता है. इसे भी पढ़ें युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई झारखंड का सबसे लंबा पुल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, इसकी खूबसूरती देख आप हो जायेंगे मोहित Maiya Samma Yojana: शुरू हुई कार्रवाई, स्त्रीओं को दो दिनों के भीतर पैसे लौटाने का नोटिस जारी The post खुशसमाचारी: झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर बनेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट, हर कोई उठा सकेगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खलील को गेंद थमाकर धोनी ने किया ब्लंडर! हेड कोच फ्लेमिंग ने हटाया पर्दा, कही यह बात

IPL 2025 Stephen Fleming on MS Dhoni Decision: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने सिर्फ 2 रन से हराया. इतनी नजदीकी हार के पीछे के कारणों में से अंतिम के दो ओवर में रोमारियो शेफर्ड का कहर रहा. उन्होंने 12 गेंद में ही 54 रन बटोर कर आरसीबी टीम का स्कोर 213 रन पहुंचा दिया, जो 17.4 ओवर तक 157/5 पर संघर्ष कर रहा था. लेकिन रोमारियो ने 19वें ओवर में 33 रन बटोरे और पाथिराना के अंतिम ओवर में उन्होंने 21 रन कूट डाले. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 19वें ओवर में 33 रन लुटाने के बावजूद तेज गेंदबाज खलील अहमद का भरपूर समर्थन किया, लेकिन कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग में आगे बढ़ने के लिए और विकल्प तलाशेंगे. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंशुल कंबोज का एक ओवर शेष रहने के बावजूद अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि रोमारियो शेफर्ड के आक्रामक अंदाज के सामने यह तेज गेंदबाज कमजोर पड़ गया. उनके ओवर में रोमारियो ने 6, 6, 4, 6, नो बॉल6, 0 और 4 रन बनाए. इसके बाद पाथिराना के अंतिम ओवर में टिम डेविड ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर दिया और उसके बाद रोमारियो ने 4, 0, 4, 6 और 6 रन बटोरे. इस तरह उन्होंने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी पूरी की. हालांकि फ्लेमिंग ने धोनी के निर्णय का बचाव किया है.  फ्लेमिंग ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘इस सत्र में खलील ने हमारे लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए धोनी का उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को गेंद थमाने का कोई कारण नजर नहीं आता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कंबोज अपनी भूमिका में लगातार बेहतर होते जा रहे हैं. वह डेथ ओवरों गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. वह भविष्य के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं था कि खलील की जगह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाता.’’ आरसीबी ने चेन्नई के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन उसकी टीम पांच विकेट पर 211 रन ही बना सकी. फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘अगर हमने किसी एक ओवर में अच्छे रन बनाए होते तो हम जीत जाते लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की . हमें 10 ओवर के बाद एक बड़े ओवर की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’’ इन्हें भी पढ़ें:- बैटिंग नहीं गेंदबाजी से जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने स्टंप्स के दो टुकड़े कर दिए, बल्लेबाज हुआ हैरान, देखें Video वन लास्ट टाइम! क्या मैदान पर धोनी-विराट की यह आखिरी मुलाकात थी? कोहली के ऐक्शन ने उड़ाई फैंस की नींद ‘उसमें एक खासियत’, आयुष म्हात्रे की पारी से कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद, CSK के साथ लंबे रिश्ते का जताई उम्मीद The post खलील को गेंद थमाकर धोनी ने किया ब्लंडर! हेड कोच फ्लेमिंग ने हटाया पर्दा, कही यह बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pomegranate Raita Recipe: मेहमानों को करें इंप्रेस टेस्टी और रिफ्रेशिंग अनार का रायता से- फायदे जानकर होगी हैरानी

Pomegranate Raita Recipe | Anar Raita Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी चीजें शरीर को न सिर्फ ठंडक पहुंचाती हैं, बल्कि अंदरूनी रूप से एनर्जी और दिल कओ सुकून भी देती हैं. दही और अनार दोनों ही ऐसे सुपरफूड्स हैं जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. जब इन दोनों को मिलाकर बनाया जाए अनार रायता, तो इसका स्वाद और फायदे दोगुने हो जाते हैं. How to Make Pomegranate Raita | Anardana Raita: अनार का रायता बनाने की आसान रेसिपी Pomegranate raita recipe | anar raita recipe सामग्री: ताजा गाढ़ा दही – 1 कप अनार के दाने – 1/2 कप भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच काला नमक – स्वादानुसार सफेद नमक – एक चुटकी काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा) – 1 चम्मच (गार्निश के लिए) Yogurt-Based Side Dish | Summer Special Raita बनाने की विधि Pomegranate raita recipe: मेहमानों को करें इंप्रेस टेस्टी और रिफ्रेशिंग अनार का रायता से- फायदे जानकर होगी हैरानी 4 सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें ताकि यह स्मूद हो जाए. अब उसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और काली मिर्च मिलाएं. फिर उसमें अनार के दाने डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. रायता को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वह ठंडा हो जाए. सर्व करने से पहले ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और ठंडा-ठंडा रायता परोसें. टिप: आप चाहें तो इसमें बारीक कटी पुदीना पत्तियां भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और भी फ्रेश लगेगा. Also Read: Mango Appe Recipe: आम से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी अप्पे- कच्चे और पके आम दोनों से बनेंगे जबरदस्त Also Read: Thai Mango Sticky Rice Recipe: थाईलैंड की मशहूर मैंगो स्टिकी राइस रेसिपी जानें बनाने का आसान तरीका Curd and Pomegranate Benefits in Summer: अनार और दही के फायदे Summer skincare tips for glowing and fresh skin  1. शरीर को रखे हाइड्रेटेड गर्मी में शरीर से पसीने के साथ जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं. दही और अनार मिलकर शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं. 2. पाचन में सहायक दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और अनार फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. 3. इम्यूनिटी बढ़ाए अनार में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, वहीं दही भी बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है. 4. स्किन के लिए फायदेमंद गर्मी में पसीने और धूप से स्किन पर असर होता है, ऐसे में दही और अनार स्किन को अंदर से ठंडक देते हैं और ग्लोइंग बनाए रखते हैं. 5. वजन घटाने में सहायक कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला यह रायता पेट को भरता है और अनावश्यक खाने की क्रेविंग को कम करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. गर्मियों में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखना जरूरी है. ऐसे में अनार रायता एक बेहतरीन विकल्प है जो टेस्टी भी है और हेल्दी भी. इसे अपने डेली मील में शामिल करें और गर्मी में खुद को रखें फ्रेश और फिट. Also Read: Cucumber Raita Recipe: पहाड़ी अंदाज में बनाएं ताजगी से भरा खीरे का रायता Also Read: Mango Mocktail Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडा और टेस्टी मैंगो मॉकटेल The post Pomegranate Raita Recipe: मेहमानों को करें इंप्रेस टेस्टी और रिफ्रेशिंग अनार का रायता से- फायदे जानकर होगी हैरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Liquor Supply: शराब तस्करी के लिए ‘लेडी गैंग’ की डिमांड, एक खेप के मिलते हैं इतने हजार रुपए

Liquor Supply: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद आए दिन तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. बिहार पुलिस लगातार शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाती है. शराब तस्करों के बीच में इन दिनों वाइन सप्लाई के लिए स्त्रीओं की मांग बढ़ गयी है. इनको अब लेडी गैंग के नाम से जाना जाने लगा है. शराब माफिया सप्लाई के लिए इस गैंग की धड़ल्ले से मांग कर रहे हैं. कार, एंबुलेंस व छोटी गाड़ियों से पड़ोसी राज्य से शराब की तस्करी करने वाले माफिया इनको मुंह मांगी रकम देते हैं.  एक खेप के 2500 रुपए बीते दिनों उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के कांटी से एंबुलेंस से शराब की खेप पकड़ी थी. उस एंबुलेंस में शराब की खेप सिलीगुड़ी से लाने के लिए शराब माफिया सन्नी राय ने दो स्त्रीओं (लेडी वाइन सप्लाई गिरोह ) को अपने साथ ले गया था. उसको एक खेप के लिए 2500 रुपये व खाना-पीना दिया था. हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम दोनों स्त्रीओं को पकड़ने में सफल नहीं हो पायी थी. लेकिन, गिरफ्तार एंबुलेंस चालक मो. मजहर ने दोनों के नाम पते के बारे में जानकारी दी थी. उत्पाद विभाग की टीम दोनों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटा रही है.  मुजफ्फरपुर में 15 लेडी वाइन सप्लाई किंग सक्रिय लेडी वाइन सप्लाई किंग के नाम से जिले में 15 से अधिक स्त्रीएं सक्रिय हैं, जिनका शराब धंधेबाज पड़ोसी राज्य से शराब की खेप लाने में इस्तेमाल करते हैं. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के शराब धंधेबाज अब ज्यादा छोटी गाड़ियों से शराब की तस्करी कर रहे हैं. कार, एंबुलेंस, पार्सल वैन, ऑटो से शराब की खेप मंगवा रहे हैं. उत्पाद विभाग व पुलिस टीम को चकमा देने के लिए अपनी गाड़ी में दो तीन स्त्रीओं को बैठा लेते हैं. जरूरत पड़ने पर बच्चों को भी ले आते हैं. ऐसी स्त्रीएं शराब धंधेबाजों के बीच में लेडी वाइन सप्लाई किंग के नाम से फेमस हैं. ALSO READ: PM Kisan योजना के 4.84 लाख लाभुक शक के घेरे में! कृषि निदेशक ने लिया ये एक्शन The post Liquor Supply: शराब तस्करी के लिए ‘लेडी गैंग’ की डिमांड, एक खेप के मिलते हैं इतने हजार रुपए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई

Hemant Soren Gift: झारखंड में राज्य प्रशासन द्वारा लोगों के कल्याण के लिये कई योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं के तहत व्यक्ति को रोजगार, शिक्षा, कृषि,स्वास्थ्य सहित कई अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलता है. प्रशासन की इन्हीं में से एक है “ग्रामीण कौशल अधिग्रहण के लिए ब्लॉक स्तरीय संस्थान (BIRSA)”, जो “मुख्यमंत्री सारथी योजना” का एक घटक है. इसके तहत सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों को निःशुल्क, स्थानीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान दिया जाता है. यह योजना उन लोगों के लिये खास है, जो अपने स्थानीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेना और काम करना पसंद करते हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कौन कर सकते हैं आवेदन इस योजना के लिये सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की आयु 18 से 35 साल तक होनी चाहिये. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी जैसे आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों की आयु 50 साल तक की होनी चाहिये. सभी आवेदकों के पास झारखंड का आवासीय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. आवेदन करने के दौरान आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इनमें आवेदक का आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. क्या है युवाओं के लिये लाभ श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की यह योजना कई मायनों में लाभकारी है. इस योजना के तहत युवाओं को स्थानीयकृत प्रशिक्षण दिया जाता है. इससे युवा ब्लॉक स्तर पर स्थापित कौशल विकास केंद्र तक अपनी आसान पहुंच सुनिश्चित करते हैं. इसके साथ ही प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं के सामने रोजगार के कई अवसर खुल जाते हैं. प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये सहायता भी दी जाती है. इसके अलावा, प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रुचि के आधार पर ट्रेड चुनने का अवसर मिलता है और लाभार्थियों को निःशुल्क पुस्तिकाएं व आवश्यक सामग्री भी दी जाती है. इसे भी पढ़ें सदर अस्पताल के इन चिकित्सकों और कर्मचारियों पर एक्शन के लिये तैयार एसीबी, विभाग से की शिकायत कैसे करें अप्लाई इस योजना के लिये आवेदन करने के लिये सबसे पहले आप झारखंड कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां ‘पंजीकरण’ टैब में दिख रहे ‘उम्मीदवार पंजीकरण’ पर क्लिक करें. फिर, अपना विवरण जैसे नाम, पासवर्ड, पहचान प्रकार (जैसे, आधार), पहचान संख्या, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर अपनी प्रोफाइल बना लें. इसके बाद एसएमएस और ईमेल के माध्यम से आवेदक आईडी और पासवर्ड लेने के लिए सबमिट करें. अब अपना नाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें और आईडी को सक्रिय करने के लिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें. यहां लॉगिन करने के बाद, आप ‘पंजीकरण’ लिंक पर पहुंच जाएंगे. यहां आप अपनी डिटेल्स और ऑप्शनल बैंक खाता दर्ज करें. फिर, आप अपना पता और शैक्षणिक विवरण भरें. इसके बाद सभी जानकारी प्रशिक्षण सेवा प्रदाता (टीएसपी) पर सेव कर लें और सबमिट कर दें. अंतिम सबमिशन करने के बाद सिस्टम एक यूनिक पंजीकरण आईडी जेनरेट करेगी. इसके बाद पंजीकरण सफल होने पर आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से अधिसूचना भेजी जाएगी. इसे भी पढ़ें रांची में रिटायर आर्मी कर्मी के साथ धोखाधड़ी, एटीएम से निकाले गये 1 लाख 30 हजार रूपये डायन बिसाही का आरोप लगाकर कोरवा जनजाति के सात लोगों को पीटा, 17 पर केस दर्ज आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, हर जिले में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र बाइकर्स गैंग का बढ़ता आतंक, व्यवसायी पर खुजली पाउडर फेंककर छीने बैग में रखे तीन लाख रूपये The post युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Panchayat 4: बीस हजार कमाने वाले सचिव जी असल जिंदगी में है करोड़ों के मालिक, जीते है सेलिब्रिटी लाइफ

Panchayat 4: इन दिनों जितेन्द्र कुमार उर्फ सचिव जी पंचायत सीजन 4 को लेकर बहुत सुर्खियों में है. 2 जुलाई को शुरू हो रहे इस सीरीज में प्रधान जी और भूषण के बीच चुनाव की सरगर्मी के साथ सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सचिव जी की सादगी और उनका अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आता है. लेकिन आपको बता दें कि सीरीज में मात्र बीस हजार की नौकरी करने वाले सचिव जी असल जिंदगी में आलिशान घर और करोड़ों की संपत्ति के मालिक है. चलिए, आज हम आपको सचिव जी के करियर और उनकी सपत्ति से रूबरू कराते है. View this post on Instagram A post shared by prime video IN (@primevideoin) कोटा फैक्ट्री से मिली करियर को उड़ान जितेंद्र कुमार को आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने के समय थिएटर में जाने की दिलचस्पी हुई और उन्होंने एक्टिंग में कदम रख दिया. उनके जीवन में मोड़ तब आया जब वह टीवीएफ (The Viral Fever) के क्रिएटिव डायरेक्टर विश्वपति प्रशासन से मिले. उसके बाद वह ‘पिचर्स’, ‘परमानेंट रूममेट्स’ जैसे कई वेब सीरीज में नजर आए. लेकिन उनके करियर को उड़ान ‘कोटा फैक्ट्री’ में ‘जीतू भैया’ के किरदार से मिली. यह सीरीज और इसके डायलॉग्स आज भी युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर है. फिर पंचायत में ‘सचिव अभिषेक त्रिपाठी’ का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया, जिसमें उनके एक्सप्रेशन्स और नैचुरल एक्टिंग दर्शकों के भावनाओं से जुड़ गई. पंचायत के एक सीजन से कमाते है लाखों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जितेंद्र कुमार की कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वह वेब सीरीज के एक एपिसोड का 70 से 80 हजार रुपये फीस लेते है और पंचायत के हर सीजन में उनकी कमाई लाखों में होती है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशंस और इवेंट्स से उन्हें बहुत मुनाफा होता है. उन्होंने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, ब्रांड डील्स और यूट्यूब चैनलों से इतनी कमाई की है. मुंबई में उनका अपना खुद का आलिशान फ्लैट है. View this post on Instagram A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1) लग्जरी गाड़ियों के मालिक है जितेंद्र कुमार अगर बात करें उनके कार कलेक्शन की, तो उन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास Mercedes-Benz GLS 350D, Mercedes-Benz E-Class, Toyota Fortuner, Mini Countryman जैसी गाड़िया है. इसके अलावा वह Oswaal Books जैसे एजुकेशन ब्रांड्स के लिए ऐड कर चुके है, जिससे उनकी कमाई और बढ़ जाती है. ये भी पढ़ें: Shraddha kapoor: एकता कपूर की फिल्म के लिए एक्ट्रेस लेंगी इतने करोड़, स्त्री 2 से कई गुना ज्यादा है फीस The post Panchayat 4: बीस हजार कमाने वाले सचिव जी असल जिंदगी में है करोड़ों के मालिक, जीते है सेलिब्रिटी लाइफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी ‘द भूतनी’, 1 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने

The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिट चुकी है. 65 लाख से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में अभी 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. इसी के साथ यह संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर भी साबित हो चुकी है. ऐसे में आइए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालते हैं. द भूतनी वर्ल्डवाइड कलेक्शन इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त की फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 77 लाख रुपए कमाए थे. फिल्म के अबतक के कलेक्शन जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीन दिनों में 1 करोड़ भी नहीं कमाए हैं. इसी के साथ यह संजय दत्त के 20 के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘द भूतनी को इतना महत्व नहीं दिया…’ संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के एक इवेंट में अपनी फिल्म को दूसरी फिल्मों (रेड 2) के मुकाबले नजरअंदाज करने पर कहा, ‘इंडस्ट्री ऐसे बंट चुकी है, जैसे मैंने पहले कभी देखा न था. हम सब एक फैमिली थे और हमेशा रहेंगे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिलहाल थोड़ा भटक गए हैं. मैं ये कहना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री के लिए हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है और इसलिए हर फिल्म को वो मौका देना चाहिए. फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों भी सबको समान मौका देना चाहिए. ‘द भूतनी’ को इतना महत्व नहीं दिया जा रहा है. लेकिन मुझे पता है कि ये फिल्म जरूर आगे निकलेगी.’ यह भी पढ़े: The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 4 दिन में डिजास्टर बनी ‘द भूतनी’, कलेक्शन देख संजय दत्त भी चौंकेंगे The post The Bhootnii Worldwide Collection: संजय दत्त की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी ‘द भूतनी’, 1 करोड़ कमाने में भी छूटे पसीने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड का सबसे लंबा पुल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, इसकी खूबसूरती देख आप हो जायेंगे मोहित

Kumrabad Bridge : झारखंड का सबसे लंबा और बेहद खूबसूरत पुल इन दिनों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है. राज्य का सबसे लंबा पुल दुमका जिले के मयूराक्षी नदी पर बना है. इस पुल की लंबाई 2340 मीटर है. 198.11 करोड़ की लागत से यह पुल मार्च 2023 में बनकर तैयार हुआ था. इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. तकरीबन 5 सालों में राज्य का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार हुआ. इसे कुमराबाड़ पुल के नाम से जाना जाता है. कुमराबाड़ पुल सेल्फी पॉइंट बना कुमराबाड़ पुल शहर से सटे दुमका एयरपोर्ट-चकलता पथ पर मुड़ाबहाल से आगे कुमड़ाबाद में इस पुल का एक छोर है. जबकि दूसरा छोर मसलिया के मकरमपुर में है. यह पुल दुमका सदर प्रखंड के कुमड़ाबाद को मसलिया के मकरमपुर को जोड़ते हुए सिंगरी-हरको पथ से कनेक्ट करती है. यह पुल बीते कुछ सालों में सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है. पर्यटक इस खूबसूरत पुल पर सेल्फी लेना और विडियो बनाना काफी पसंद करते हैं. कुमराबाड़ पुल झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें शहर के लोगों को मिली बड़ी राहत इस पुल के निर्माण से शहर के लोगों को काफी राहत पहुंची. दुमका शहर आने के लिए मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत के मकरमपुर समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी घुमकर दुमका आना पड़ता था. लेकिन पुल बनने से लोग सीधे मकरमपुर से कुमड़ाबाद होते हुए दुमका पहुंच पा रहे हैं. अब यह दूरी मात्र 15 किलोमीटर की हो गयी है. इसके अलावा व्यापार-रोजी-रोजगार के लिए भी लोगों को बड़ी सहूलियत हुई. इसे भी पढ़ें Jharkhand Weather: आज होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले Maiya Samma Yojana: शुरू हुई कार्रवाई, स्त्रीओं को दो दिनों के भीतर पैसे लौटाने का नोटिस जारी MGM अस्पताल हादसा: इरफान अंसारी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों और घायलों के परिजनों को मिलेगी इतनी रकम The post झारखंड का सबसे लंबा पुल पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, इसकी खूबसूरती देख आप हो जायेंगे मोहित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top